Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
एचइसी जल्द बहाल करेगा अस्थायी सप्लाईकर्मी
Published / 2024-11-11 21:01:16
एचइसी जल्द बहाल करेगा अस्थायी सप्लाईकर्मी

एचइसी में सप्लाई कर्मियों की अस्थायी नियुक्ति जल्दटीम एबीएन, रांची। एचइसी में सप्लाई कर्मियों की अस्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए कर्मियों से फॉर्म भरवाया गया है। जिसकी स्क्रूटनी व अन्य प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एचइसी के अधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी कर ली जायेगी। वहीं अस्थायी कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसके बाद सप्लाई कर्मियों को उनके कार्यस्थल में प्रवेश दिया जायेगा। एचइसी की वित्तीय स्थिति खराब होने के कारण प्रबंधन ने पिछले एक वर्ष से सप्लाई कर्मियों के उनके कार्यस्थल पर जाने पर रोक लगा दी है। जिसे लेकर सप्लाई कर्मियों ने आंदोलन भी किया था। बाद में प्रबंधन के आश्वासन के बाद सप्लाई कर्मियों ने मुख्यालय, प्लांटों में स्थायी कर्मियों, निदेशकों को प्रवेश करने दिया। सप्लाई कर्मियों का लगभग 27 माह का वेतन भी बकाया है।

झारखंड चुनाव : पहले चरण के रण की तैयारी पूर्ण
Published / 2024-11-11 20:57:52
झारखंड चुनाव : पहले चरण के रण की तैयारी पूर्ण

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 नवंबर को राज्य की 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। इसके तहत प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सुरक्षा बलों की तैनाती होगी। साथ ही सुरक्षा बलों के लिए प्रयुक्त पेट्रोलिंग गाड़ी और ईवीएम को ले जानेवाली गाड़ियां जीपीएस सिस्टम से लैस होगी। जिसकी आयोग और जिला मुख्यालय द्वारा मॉनिटर किया जाएगा। पहले चरण के लिए 13 नवंबर को सुबह सात बजे से 43 विधानसभा सीटों के 15 हजार 344 बूथों पर चुनाव मैदान में खड़े कुल 683 प्रत्याशी की किस्मत का फैसला कुल 1 करोड़ 37 लाख 10 हजार 717 वोटर करेंगे। पहले चरण में कुल वोटरों में 68 लाख 73 हजार 455 पुरुष, 68 लाख 36 हजार 959 महिला और 303 थर्ड जेंडर शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने चुनाव तैयारी पूरी कर लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। मॉडल बूथ के अलावे सभी मतदान केंद्र से वेब कॉस्टिंग की सुविधा होगी। जिसके जरिए आयोग और जिला मुख्यालय कंट्रोल रूम से नजर रखी जायेगी। झारखंड का पहला चुनावी रण 13 नवंबर सुबह सात बजे से 15 हजार 344 बूथों पर कुल 683 प्रत्याशी की किस्मत का होगा फैसला। पहले चरण में 43 सीटों पर होगा मतदान जिसमें सामान्य 17, एससी 6 और एसटी के लिए 20 सीटें हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर होगी सुरक्षा बलों की तैनाती। जीपीएस सिस्टम से सुरक्षा बलों की गाड़ियों, ईवीएम ले जानेवाली गाड़ियों की होती रहेगी मॉनेटरिंग। क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा विधानसभा- मनिका। क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा विधानसभा- रांची। मतदाता की दृष्टि से सबसे बड़ा विधानसभा- हटिया। मतदाता की दृष्टि से सबसे छोटा विधानसभा- जगरनाथपुर। इस चरण में कुल 1 करोड़ 37 लाख 10 हजार 717 वोटर करेंगे मतदान। कुल वोटर में 68 लाख 73 हजार 455 पुरुष, 68 लाख 36 हजार 959 महिला और 303 थर्ड जेंडर शामिल हैं। पहले चरण में एनआरआई 86, सर्विस वोटर 28 हजार 989, पीडब्ल्यूडी वोटर 1 लाख 91 हजार 988 करेंगे मतदान। इस चरण में 85 से अधिक उम्र के वोटर की संख्या 63 हजार 601 और 100 से अधिक उम्र की संख्या 957 है। इस चरण में 18-19 उम्र के 6 लाख 51 हजार 853 वोटर हैं, वहीं 20-29 में 35 लाख 56 हजार 551 और 30-40 उम्र के 36 लाख 1 हजार 890 वोटर हैं। इस चरण में कंट्रोल यूनिट 18 हजार 413, बैलेट यूनिट 27 हजार 437 और वीवीपैट 19 हजार 947 का होगा इस्तेमाल। आइये जाने पहले चरण के मतदान केंद्र के बारे में 15 हजार 344 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से ईवीएम के माध्यम से वोटिंग होगी। 12 हजार 716 ग्रामीण क्षेत्र और 2 हजार 628 शहरी क्षेत्र में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्र से वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। औसतन 894 मतदाता प्रत्येक बूथ पर होंगे। महिलाओं के द्वारा 1152 मतदान केंद्र संचालित होंगे। निशक्त निर्वाचनकर्मियों के द्वारा 24 बूथ संचालित होंगी। इस चरण में 50 यूनिक मतदान केंद्र होगी। युवाओं के द्वारा संचालित मतदान केंद्रों की संख्या 23 होगी। जानिये पहले चरण के प्रत्याशियों के बारे में 43 सीटों के लिए चुनाव मैदान में 683 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 683 प्रत्याशियों में 609 पुरुष, 73 महिला और अन्य एक शामिल हैं। प्रत्याशियों की संख्या के आधार पर सबसे ज्यादा जमशेदपुर पश्चिम, जहां 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे कम प्रत्याशियों की संख्या जगन्नाथपुर सुरक्षित सीट, जहां 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण के झारखंड विधानसभा चुनाव के महारथी सरायकेला- चंपाई सोरेन (बीजेपी) और गणेश महली (जेएमएम) जमशेदपुर पश्चिम- बन्ना गुप्ता (कांग्रेस) और सरयू राय (जदयू) जमशेदपुर पूर्वी- अजय कुमार (कांग्रेस) और पूर्णिमा साहू (बीजेपी) रांची- सी पी सिंह (बीजेपी) और महुआ माजी (जेएमएम) भवनाथपुर- अनंत प्रताप देव (जेएमएम) और भानू प्रताप शाही (बीजेपी) गढ़वा- मिथिलेश कुमार ठाकुर (जेएमएम) और सत्येंद्र नाथ तिवारी (बीजेपी) और गिरिनाथ सिंह (समाजवादी पार्टी) छतरपुर- पुष्पा देवी (बीजेपी) और राधाकृष्ण किशोर (कांग्रेस) और ममता भुइयां (समाजवादी पार्टी) हुसैनाबाद- कमलेश कुमार सिंह (बीजेपी) और कुशवाहा शिवपूजन मेहता (बसपा) डालटनगंज- केएन त्रिपाठी (कांग्रेस) और आलोक चौरसिया (बीजेपी) लातेहार- बैद्यनाथ राम (जेएमएम) और प्रकाश राम (बीजेपी) लोहरदगा- रामेश्वर उरांव (कांग्रेस) और नीरू शांति भगत (आजसू) हटिया- नवीन जायसवाल (बीजेपी) और अजयनाथ शाहदेव (कांग्रेस) कोडरमा- डॉ नीरा यादव (बीजेपी) और सुभाष प्रसाद यादव (राजद)

झारखंड चुनाव : समाजसेवी डॉ दीपक गुप्ता रांची विस क्षेत्र में चला रहे व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान
Published / 2024-11-11 20:52:23
झारखंड चुनाव : समाजसेवी डॉ दीपक गुप्ता रांची विस क्षेत्र में चला रहे व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान

टीम एबीएन, रांची। आगामी विधानसभा आम चुनाव को लेकर रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी के सहयोग से समाजसेवी डॉ दीपक गुप्ता ने रांची विधानसभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और चुनाव में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। रांची के विभिन्न गांवों जैसे- सरना टोली, कटहल गोंदा, हतमा और रांची नगर निगम के विभिन्न वार्डों में डॉ दीपक गुप्ता ने मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये हैं। डॉ दीपक गुप्ता ने इस अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से व्यक्तिगत संपर्क किया और उन्हें आगामी 13 नवंबर को होने वाले चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा, हर एक वोट महत्वपूर्ण है और हमारे समाज की आवाज को लोकतंत्र के मंच तक पहुंचाने में सहायक है। हमारे अभियान का उद्देश्य है कि हर नागरिक इस चुनाव में सक्रिय भूमिका निभायें और मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर लोकतंत्र को सशक्त बनायें। इस विशेष अभियान के तहत डॉ गुप्ता ने मतदाताओं को उनके अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए कई पहल की। उन्होंने लोगों को शपथ दिलायी कि वे स्वयं मतदान करेंगे और अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित करेंगे। अभियान के दौरान डॉ गुप्ता ने मतदान प्रक्रिया, मताधिकार का महत्व और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी कि प्रत्येक व्यक्ति का वोट कैसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान देता है। डॉ गुप्ता ने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र की नींव तभी बन सकती है जब अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लें। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक को मतदान का महत्व समझाया जाये ताकि हम सभी मिलकर अपने समाज और राज्य के भविष्य को बेहतर बना सकें। डॉ दीपक गुप्ता का यह जागरूकता अभियान विभिन्न माध्यमों नुक्कड़ नाटक रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताओं आयोजन कर, डोर टू डोर आदि जागरुकता अभियान चलाकर से कई दिनों से चल रहा है, जो लोगों में जोश भरने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी के प्रति उत्साह को बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इस अभियान को विभिन्न समुदायों और सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। डॉ गुप्ता ने विश्वास जताया कि इस बार के चुनाव में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि होगी

कल शाम थम जायेगा चुनावी शोर : के रवि कुमार
Published / 2024-11-10 22:37:17
कल शाम थम जायेगा चुनावी शोर : के रवि कुमार

झारखंड में सोमवार की शाम को थम जायेगा पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोरटीम एबीएन, रांची। झारखंड के सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) के रवि कुमार ने कहा है कि पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर सोमवार (11 नवंबर) की शाम को थम जायेगा। 13 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग 43 विधानसभा सीटों पर है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक मतदान होना है, वहां शाम पांच बजे और जहां शाम चार बजे तक मतदान का समय है, वहां चुनाव प्रचार का कार्य 48 घंटे पहले सोमवार को चार बजे बंद हो जायेगा। वे रविवार को धुर्वा के निर्वाचन सदन में प्रेस वार्ता कर रहे थे। सीईओ के रवि कुमार ने कहा कि पहले चरण के चुनाव प्रचार की समाप्ति के साथ चुनाव कार्य के लिए वहां गये (जो वहां के वोटर नहीं हैं) राजनीतिक लोगों को वहां से चले जाना होगा। कैंपेन की अवधि समाप्ति के बाद पकड़े जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। सोमवार को पांच जिले पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और गढ़वा में हेलीड्रॉपिंग के माध्यम से 225 बूथों पर चुनाव कर्मियों को भेजा जायेगा।

किसान मोर्चा का सम्मेलन संपन्न
Published / 2024-11-10 20:57:32
किसान मोर्चा का सम्मेलन संपन्न

टीम एबीएन, रांची। तोरपा विधानसभा क्षेत्र के सुंदारी गांव में किसान मोर्चा का सम्मेलन किया गया। सम्मेलन को मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने किसानों, महिलाओं और गरीबों के लिए अनेक योजनाएं दी है। सबका साथ सबका विकास के साथ काम हो रहा है।उन्होंने भाजपा के पक्ष में मत देने की अपील की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह चुनाव झारखंड के विकास के लिए, झारखंड के भाग्य का फैसला इस चुनाव में होना है और यह फैसला का अधिकार आप सबों को है। आगामी 13 तारीख को कमल निशान पर बटन दबाकर झारखंड में सरकार बदलना है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनानी है। प्रदेश महामंत्री अजय मुंडा ने कहा कि भाजपा की सरकार ही राज्य का हित कर सकती है। इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करना है। भाजपा खूंटी जिलाध्यक्ष सचिदानंद गुप्ता ने केंद्र की योजनाओं को विस्तार से बताया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा संतोष त्रिपाठी ने की। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज बड़ाइक, धनंजय सिंह, प्रभारी प्रदीप साहू, संजय नायक, गनझु प्रधान, विरेंद्र यादव, दुर्ग विजय सिंह सहित हजारों की संख्या में माताएं, बहनें और बंधु जन उपस्थित थे।

हमारा एक वोट हमारे राज्य के भविष्य को आकार देने मे निभा सकता है महत्वपूर्ण भूमिका : संजय सर्राफ
Published / 2024-11-10 20:56:07
हमारा एक वोट हमारे राज्य के भविष्य को आकार देने मे निभा सकता है महत्वपूर्ण भूमिका : संजय सर्राफ

टीम एबीएन, रांची। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता सह रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने कहा है कि झारखंड मे दो चरणों 13 एवं 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करना न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी भी है। यह समय है जब हम अपने मताधिकार का उपयोग करके अपने भविष्य को आकार दे सकते हैं और अपने राज्य के विकास में योगदान दे सकते हैं। मतदान हमारे लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें अपने नेताओं का चुनाव करने का अवसर प्रदान करता है, जो हमारे राज्य के भविष्य को आकार देते हैं। हमारा एक वोट हमारे राज्य के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए, हमें अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए और अपने राज्य के विकास में योगदान देना चाहिए। आइये हम अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लें और अपने राज्य के विकास में योगदान दें। हमें अपने नेताओं का चुनाव करना चाहिए जो हमारे राज्य के लिए काम करेंगे और हमारे समाज को आगे बढ़ायेंगे। हमें अपने मताधिकार का प्रयोग करके अपने राज्य के भविष्य को आकार देना चाहिए। इस चुनाव के पर्व मे हम सभी को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह संकल्प ले कि हम अपने राज्य की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लें और अपने राज्य के भविष्य को आकार दें।

कांटा टोली में डॉ महुआ माजी के लिए कल्पना सोरेन ने की भव्य जनसभा
Published / 2024-11-10 20:55:11
कांटा टोली में डॉ महुआ माजी के लिए कल्पना सोरेन ने की भव्य जनसभा

जनसभा की भीड़ देख लोगों को मुजीब कुरैशी के पुराने दौर ज्ञानरंजन के समय की मोरहाबादी मैदान की भीड़ याद आयीटीएम एबीएन, रांची। राज्यसभा सांसद सह रांची विधानसभा की उम्मीदवार डॉ महुआ माजी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए रांची विधानसभा क्षेत्र के कांटा टोली सुल्तान कॉलोनी स्थित झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी के नेतृत्व भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा के मुख्य अतिथि गांडेय विधायक सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन विशेष रूप से उपस्थित रही और जनसभा को संबोधित की।  कल्पना सोरेन ने कहा कि पिछले करीब 40 सालों से भाजपा का कब्जा रांची विधानसभा के सीट पर है। करीब 28 सालों से सीपी सिंह लगातार विधायक हैं, तो इनसे पहले गुलशन लाल आसमानी और यशवंत सिन्हा भी भाजपा से विधायक रह चुके हैं, लेकिन रांची की राजधानी की खूबसूरती और इसका जो विकास होना चाहिए था वह अधूरा है। लेकिन जब 2019 के बाद जितना भी समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला तो उन्होंने पहला फ्लाईओवर निर्माण करके दिया, स्वास्थ चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल को सुपर स्पेशयलिटी बनाकर दिया है, मंइयां सम्मान योजना से माताओं बहनों को स्वावलंबी बनाने का काम किया है और आगे भी करेंगे। साथ ही रोजगार, शिक्षा और पर भी हेमंत सोरेन काम कर रहे हैं। अगर आप रांची विधानसभा में बदलाव चाहते हैं, सुंदर रांची चाहते हैं, यातायात की समस्या से निजात चाहते हैं, जलाशयों को बचाना चाहते हैं हर युवा को रोजगार, बेहतर शिक्षा चाहते हैं तो डॉक्टर महुआ माजी को एक मौका दीजिए और इन्हें विधायक बनाइये। यहां पर जो जनसभा आयोजन किया गया और जिस तरह से भीड़ उमड़ पड़ी है।इससे स्पष्ट होता है कि मुजीब कुरैशी साहब इस बार महुआ माजी को विधायक बनाकर रहेंगे। रांची में यह मेरा पहला कार्यक्रम है और जो भीड़ जमा हुई है। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा की जो भीड़ है, जो उत्साह है इससे स्पष्ट हो रहा है कि हर कोई चाहता है कि झारखंड में मजबूती से हेमंत सोरेन की सरकार बने और राज्य का विकास हो सके।वहीं भव्य भीड़ को देखकर कांटा टोली के हर कोई यह कहने लगा कि  मुजीब कुरैशी जी ने अपने पुराने समय में जब अलग झारखंड निर्माण के लिए कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह राज्यसभा सांसद ज्ञान रंजन के समय में जिस तरह से मोरहाबादी मैदान में भीड़ जमा कराते थे, इसी तरह से कांटा टोली में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। बता दें कि यही पर मुजीब कुरैशी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्कूल का बुनियाद रखे थे। मौके पर झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, नौशाद खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम जावेद, गुलाम गौस, हाजी  सऊद आलम, फरहाद कुरैशी, फिरोज खान, शाबीर कुरैशी, इम्तियाज मुन्ना, मुस्तफा, आशिक कुरैशी, समीम कुरैशी, कांग्रेस के कुमारेश चक्रवर्ती, समाजसेवी घनश्याम दास, टिंकू राम, लाला राम, सुनीता देवी, फुलमनिया, संगीता टोप्पो, झामुमो नेता जितेंद्र गुप्ता, अजीत नायक, अकबर कुरैशी, हेमंत कश्यप, समाजसेवी सद्दाम कुरेशी, मोइज अख्तर, शरीफ अंसारी, दयानंद राम, औरंगजेब खान, फिरोज, आदिल कुरेशी, मुमताज कुरैशी, वरिष्ठ पत्रकार परवेज कुरैशी, अफरोज लड्डन, फिरोज कुरैशी, शद्दाम कुरैशी, रमजान कुरैशी, भोलू खान, बारीक कुरैशी, शबनम मुजीब, सना नाज, तरन्नुम, साली राना, सबियां, शबा, रेहना, शबनम, नुजहत, सोनी, फरीदा, सपना, रिता, छोटे, कमरान कुरैशी, दीपक मौजूद थे। मंच संचालन गुलाम जावेद ने किया। वहीं जनसभा को विभिन्न समाजसेवियों ने भी संबोधित किया, जिसमें मोइज अख्तर भोलू, शरीफ अंसारी, रमजान कुरैशी, जितेंद्र गुप्ता, औरंगजेब खान आदि शामिल है।

राजनाथ ने जाति जनगणना के वादे को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- जनता को गुमराह करती है कांग्रेस
Published / 2024-11-10 14:36:57
राजनाथ ने जाति जनगणना के वादे को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- जनता को गुमराह करती है कांग्रेस

टीम एबीएन, रांची। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते शनिवार को कांग्रेस के सत्ता में आने पर जाति जनगणना कराने का वादा करने के लिए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और उनकी पार्टी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। सिंह ने आश्चर्य जताया कि जब देश में सबसे पुरानी पार्टी की सरकार थी तो उसने यह कवायद क्यों नहीं की।झारखंड के खूंटी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार के संरक्षण में बांग्लादेश से घुसपैठ के कारण राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। सिंह ने कहा, वर्ष 2011 में एक सामाजिक-आर्थिक जाति आधारित जनगणना आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 46 लाख जातियां, उपजातियां और गोत्र पाए गए थे। ये संख्या इतनी बड़ी थी कि उस वक्त ये रिपोर्ट सार्वजनिक भी नहीं की गई। सामाजिक कल्याण मंत्रालय के अनुसार, लगभग 1200 अनुसूचित जाति (एससी), 750 से अधिक अनुसूचित जनजाति (एसटी) और लगभग 2,500 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) थे। सिंह ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के एक नेता पार्टी की सरकार बनने पर जाति जनगणना कराने का दावा करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस इस जाति का पिटारा खोलकर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से हजारों जातियों के कल्याण के लिए पार्टी के ब्लूप्रिंट के बारे में पूछना चाहता हूं। विभिन्न जातियों के लिए आरक्षण की क्या व्यवस्था करेगी? यह सब चीजें सार्वजनिक की जानी चाहिए।सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड में बांग्लादेशियों की घुसपैठ बढ़ रही है। रक्षा मंत्री ने कहा,मैं झामुमो, कांग्रेस और राजद नेताओं से पूछना चाहता हूं कि घुसपैठिए झारखंड में क्यों आ रहे हैं। राज्य की जनजातीय आबादी 52 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत क्यों रह गई है? उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में हालात इतने खराब हो गए हैं कि सरस्वती वंदना तक पर रोक लगाई जाती है और त्योहारों के दौरान पथराव होता है। सिंह ने आरोप लगाया कि झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और इसके नेताओं ने अपनी जेबें भरने के लिए आदिवासी समुदाय को धोखा दिया है। उन्होंने लोगों से झारखंड से झामुमो नीत गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सत्ता में लाने की अपील की है। चतरा में एक अन्य रैली में उन्होंने दावा किया कि भाजपा झारखंड के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी सरकार बनाएगी।

बोकारो : एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे - पीएम नरेंद्र मोदी
Published / 2024-11-10 14:23:03
बोकारो : एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे - पीएम नरेंद्र मोदी

टीम एबीएन, रांची। पीएम नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी झारखंड में दो चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।बोकारो अंकूर गैस लाइन से 11 जिला को लाभ होगा। झारखंड के हर परिवार का बिजली बिल जीरो करने का काम हो रहा है। खजाना लूटकर नहीं बल्कि पीएम सूर्य ग्राम योजना के जरिए सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल जीरो करेंगे. इसके लिए भाजपा सरकार आपको 80 हजार रुपए सोलर लगाने के लिए देगी। आजादी के बाद से पहली बार कश्मीर के मुख्यमंत्री ने बाबा साहब के संविधान की शपथ ली. कांग्रेस वाले 370 को फिर से लाना चाहते हैं। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,077