सुबह 11 बजे तक हुआ था 29% मतदानटीम एबीएन, रांची। झारखंड में बुधवार सुबह 11 बजे तक 43 विधानसभा सीटों पर 29.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।कोल्हान में 14 की 14 सीट भाजपा ही जीतेगी : चंपई सोरेनझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन ने कहा कि कोल्हान में 14 की 14 सीट भाजपा ही जीतेगी। एनडीए गठबंधन की ही विजय होगी इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है। मतदान सभी का अधिकार है।
टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक सीआरपीएफ जवान को गोली लग गयी है। यह घटना बुधवार की सुबह लातेहार के लाभर क्षेत्र में हुई, जहां सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार यादव विधानसभा चुनाव की ड्यूटी पर तैनात थे। फिलहाल स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवान को रांची रेफर कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पिकेट ड्यूटी के दौरान अचानक एक्सीडेंटल फायरिंग हो गयी, जिसमें जवान को सिर में गोली लगी।घायल जवान को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजे जाने की तैयारी चल रही है। संतोष कुमार यादव बिहार के निवासी हैं।
टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान स्थित मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को लोकतंत्र के इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे इस महापर्व में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। राज्यपाल ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मतदान करना हम सभी का कर्तव्य है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं को जागरूक करने और चुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप आइकॉन के रूप में डॉ दीपक कुमार गुप्ता ने आज पहले मतदाता के रूप में अपना वोट डालकर प्रदेश के सभी मतदाताओं के लिए एक मिसाल कायम की। उनका यह कदम न केवल मतदान के महत्व को दर्शाता है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि हर नागरिक का एक वोट लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाता है।डॉ दीपक कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, मतदान एक अधिकार है, जिसका सही उपयोग देश के भविष्य को संवार सकता है। मेरा सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें।उन्होंने झारखंड के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे भी अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट करें और इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। बता दें कि डॉ गुप्ता कई दिनों से विभिन्न माध्यम से उन्होंने वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सोनाहातु। मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही राज्य में राजनीतिक गर्मी भी बढ़ने लगी है। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र सबसे होट क्षेत्र बना हुआ है। आज सोनहातू प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने क्षेत्र भ्रमण किया और राज्य में नये बदलाव को लेकर मतदान करने की अपील की। सोनाहातु प्रखंड के हारीन, सोनाहातु, जामुदाग, तेतला, एवं तेलवारी पंचायत में जनसंपर्क किया। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए इस बार बदलाव की राजनीति होनी चाहिए। मुद्रा की राजनीति नहीं बल्कि मुद्दा की राजनीति होनी चाहिए। जनता समझदार हो चुके हैं। अवश्य ही मतदान का सदुपयोग करेंगे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी ने भी अपने चुनावी मुद्दा की जानकारी लोगों को देते चले और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को गोड्डा व देवघर के सारठ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पहली सभा मधुपुर अनुमंडल के सारठ व मधुपुर विधानसभा की सीमा पर स्थित रांगा सिरसा मैदान में सुबह 1:45 बजे से होगी व दूसरी सभा गोड्डा में पौड़ेयहाट-गोड्डा विधानसभा की सीमा से सटे सिकटिया मैदान में दोपहर 3:15 बजे होगी।प्रधानमंत्री मोदी सारठ में मधुपुर, सारठ, जरमुंडी, देवघर, जामताड़ा, नाला, शिकारीपाड़ा, जामा व दुमका के एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं गोड्डा में प्रधानमंत्री पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, बोरियो, महेशपुर, पाकुड़, राजमहल, बरहेट, लिट्टीपाड़ा व साहिबगंज के एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे। 13 नवंबर को दरभंगा एयरपोर्ट से दोपहर 1:05 बजे देवघर एयरपोर्ट आयेंगे। देवघर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिये 1:30 बजे सारठ पहुंचेंगे। सारठ में 1:45 बजे से 2:25 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे सारठ से 3:05 बजे गोड्डा पहुंचेंगे। गोड्डा के बाइपास रोड में 3:15 से 3:55 बजे तक प्रधानमंत्री की चुनावी सभा होगी। शाम 4:35 बजे प्रधानमंत्री देवघर एयरपोर्ट वापस आयेंगे व शाम 4:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।
बोले- अमित शाह ने भी फोन के माध्यम से सभा को संबोधित किया, लेकिन...टीम एबीएन, रांची। कल्पना सोरेन द्वारा केंद्र सरकार पर उनके चुनाव प्रचार में बाधा डालने के आरोप पर भाजपा के स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी है। हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह भी सिमडेगा में तीसरी बैठक में शामिल नहीं हो सके। हालांकि, इसके लिए हम चुनाव आयोग या झारखंड सरकार को दोष नहीं दे रहे हैं। हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं कि आज प्रचार का अंतिम दिन है और हमें समय पर अपनी चुनावी सभाएं पूरी करनी हैं। हिमंता बिस्वा सरमा ने आगे लिखा कि शाह ने फोन के माध्यम से सभा को संबोधित किया। न कोई शिकायत, न कोई आरोप और निश्चित रूप से कोई नाटक नहीं।बता दें कि बीते सोमवार को मुसाबनी में सभा के बाद, कल्पना सोरेन का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के लिए तैयार था, लेकिन बैटरी डाउन होने से उसे कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। इसके बाद हेलीकॉप्टर को नो-फ्लाइंग जोन बताकर शाम 4 बजे तक उड़ने नहीं दिया गया। इस वजह से कल्पना सोरेन को करीब 1 घंटे तक मुसाबनी में रुकना पड़ा और उन्होंने फोन के माध्यम से लातेहार की सभा को संबोधित किया। इसके बाद कल्पना मुर्मू सोरेन ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि भाजपा और केंद्र सरकार की साजिश के कारण उन्हें जगन्नाथपुर नहीं जाने दिया गया जबकि इसके बाद उन्हें तोरपा और लातेहार में भी चुनावी कार्यक्रम में जाना था, लेकिन फोन से ही लातेहार की जनता को संबोधित किया।
निर्भीकता के साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान के लिए मतदानकर्मियों का किया उत्साहवर्धनआयुक्त ने पलामू प्रमंडल के सभी मतदाताओं से मतदान की अपील कीएबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन-2024 को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा आज गढ़वा जिले के श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 80- गढ़वा एवं 81-भवनाथपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु ईवीएम, वीवीपैट एवं अन्य सभी आवश्यक सामग्री के साथ मतदान केंद्रों पर भेजे जा रहे मतदान कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने मतदान कर्मियों से सीधा बातचीत की और उनके उत्साह की सराहना भी की। उन्होंने मतदान कर्मियों की सुविधा हेतु डिस्पैच सेंटर पर बने विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण किया और डिस्पैच प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली। साथ ही निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप डिस्पैच प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी मतदानकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप निर्भिकता के साथ स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान कराने का निदेश देते हुए शुभकामनाएं दी।आयुक्त ने पलामू प्रमंडल के सभी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से भी अपील की है कि 13 नवंबर 2024 को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी महती भूमिका निभायें। उन्होंने सभी मतदाताओं से उत्सवी माहौल में सपरिवार मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करने की अपील की।निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी-सह- 80 गढ़वा के निवार्ची पदाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सोनाहातू। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा अपने चुनावी रेस में तेज है। आज सोमवार को सिल्ली विधानसभा के प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने पंचायत का दौरा कर जनसंपर्क किया। सोनहातू प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र में दौरा किया। आज गलउ, सोनाहातु, बारुहातु ओर जिंतु पंचायत में कार्यकर्ताओं के साथ दौरा किया। प्रत्याशी ने नये बदलाव के लिए अपने चुनाव चिह्न कैंची छाप में मतदान करने की अपील की। लोगों में काफी जोश और उत्साह देखने को मिला।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.