Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
बड़ागांई देवोत्थान जतरा मेला हर्षोल्लास के साथ मेला संपन्न
Published / 2024-11-14 22:05:02
बड़ागांई देवोत्थान जतरा मेला हर्षोल्लास के साथ मेला संपन्न

हमारी प्राचीन परम्परा व संस्कृतिक धरोहर है जतरा मेला : रामटहल चौधरीटीम एबीएन, रांची। देवोत्थान/ प्रबोधिनी एकादशी को भगवान विष्णुजी के जगने को लेकर 1931 में जूठन कविराज के नेतृत्व में  निर्मित मंदिर / देवोत्थान धाम परिसर में आयोजित जतरा मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सुबह से ही  पंक्तिबद्ध होकर भगवान शिव का पूजा कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आशीष प्राप्त किया। जतरा मेला का उद्घाटन बड़ागांई के ग्राम पुजारी रवि पहान, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, विश्व हिंदू परिषद झारखंड-बिहार के सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू, मुख्य संरक्षक डॉ रुद्र नारायण महतो, संरक्षक बनु पहान व बालसाय महतो, अध्यक्ष नेपाल महतो, सचिव प्रेम लोहार, कोषाध्यक्ष अजय महतो सहित कई आगंतुक अतिथियों ने विधि- विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा बड़ागांई -बूटी स्थित  देवोत्थान धाम जहां एक और अपने ऐतिहासिक विरासत को दर्शाती है वहीं इस स्थल पर श्रद्धालुओं का अटूट श्रद्धा बसती है। यह स्थल पूर्वजों का दिन है जहां लोग शादी विवाह के साथ अनेक प्रकार के संस्कार का कार्यक्रम भी करते हैं। पारंपरिक नृत्य-गान से झारखंड की संस्कृति को दर्शाती है। उन्होंने कहा जतरा मेला  हमारी प्राचीन परंपरा व संस्कृतिक धरोहर है। जतरा मेला में बड़ागांई पहान टोली व मुंडा टोली सहित बेड़ो, बांधगाडी, खिजूरटोला, बूटी, किशुनपुर, महुरम टोली, लेम आदि गांवों के नृतकदल / खोड़हा अपने पारंपरिक वेशभूषा एवं वाद्य यंत्रों के साथ भगवान शिव का आराधना करते हुए अलग-अलग स्थान पर नृत्यगान प्रस्तुत कर मेले में आये सैकड़ों गांवों के लगभग 50 हजार से अधिक लोगों का मनोरंजन किया। लोगों ने पारंपरिक नचनी नृत्य का भी आनंद लिया। युवा-युवतियों ने आधुनिक आर्केस्ट्रा एवं नागपुरी गीत कलाकारों के गाये हुए गीतों पर भी घंटों झूमते रहे। बच्चों ने झूला का भरपूर आनंद लिया। जतरा मेला में आए श्रद्धालुओं को पारंपरिक मिठाई, ईख, गुपचुप, सौंदर्य प्रसाधनों खूब आकर्षित किया। सभी ने अपनी-अपने रुचि के अनुसार जमकर खरीदारी की। मेला को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक डॉ रुद्रनारायण महतो व बनु पहान, संरक्षक डॉ बिरेन्द्र साहु, अध्यक्ष नेपाल महतो, सचिव प्रेम लोहार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार महतो, बालसाय महतो, विनोद महतो, सुनील महतो, बैजनाथ महतो, कैलाश महतो, रवि पाहन,बबलू पहान, संदीप मुंडा, दशरथ महतो, अशोक खलखो, दुर्गा उरांव, मोहनलाल महतो, मनोज पहान,सुरेंद्र मुंडा, अमित पहान, महावीर मुंडा, दिलीप पहान आदि की मुख्य भूमिका रही। उक्त जानकारी देवदेवोत्थान जतरा मेला समिति, बड़ागांई-बूटी के सचिव प्रेम लोहार (9835425981) ने दी।

सरायकेला : दो मतदान कर्मियों की मौत, तीन गंभीर
Published / 2024-11-14 18:57:24
सरायकेला : दो मतदान कर्मियों की मौत, तीन गंभीर

इवीएम जमा कर घर लौट रहे मतदान कर्मी सहित 2 की सड़क हादसे में मौत, तीन की हालत गंभीरएबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। सरायकेला जिले में आज यानी गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक भीषण सड़क हादसा हो गयी। इसमें 2 लोगों की मौत हो गयी। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सीनी सिदमा गांव निवासी शिवा पूर्ति और सुबोध प्रसाद के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में बाइक के पीछे बैठे शिक्षक ओम प्रकाश तथा पूनम पूरती और दुर्गा पूरती गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सुबोध शिक्षक थे जो कि मतदान के बाद ईवीएम रिसीविंग सेंटर में जमा कर अपने शिक्षक साथी ओम प्रकाश के साथ बाइक से गम्हरिया लौट रहे थे। वहीं अन्य बाइक में शिवा पूर्ति अपनी भाभी और एक 10 वर्षीय बच्चे दुर्गा पूर्ति के साथ खीरीहातु जा रहा था। इसी दौरान दोनों बाइक में टक्कर हो गयी।इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सरायकेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवा पूर्ति और सुबोध प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी तीनों घायलों का इलाज जारी है।

झारखंड चुनाव : कल दो सभा करेंगे राहुल गांधी
Published / 2024-11-14 18:56:30
झारखंड चुनाव : कल दो सभा करेंगे राहुल गांधी

कल झारखंड दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, 2 जनसभाओं को करेंगे संबोधित टीम एबीएन, रांची। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक दिवसीय चुनावी दौरे पर कल यानी 15 नवंबर को झारखंड आयेंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी कांग्रेस की महगामा उम्मीदवार दीपिका पांडेय सिंह के समर्थन में महागामा विधानसभा के बलवड्डा उच्च विद्यालय मेहरमा में 12:30 बजे पहली जनसभा तथा बेरमो उम्मीदवार कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के समर्थन में बेरमो विधानसभा के बेरमो प्रखंड के भंडारडीह मैदान में अपराह्न 3:15 से दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।

मनोज यादव ने दिया सिल्ली में कैंची छाप का संदेश
Published / 2024-11-14 18:55:51
मनोज यादव ने दिया सिल्ली में कैंची छाप का संदेश

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा विधानसभा प्रथम चुनाव के बाद अब दूसरे चरण की तैयारी में जोर-शोर से लगा हुआ है। संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोज यादव एवं योगेश चंद्र भारती ने सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो के लिए चुनाव प्रचार किया। सिल्ली प्रखंड के मुरी सिल्ली और कुटकी पंचायत का भ्रमण किया। अपने संगठन के चुनावी संदेश पर संबोधन दिया। और अपने चुनाव चिन्ह कैंची छाप में मतदान करने का अपील किया। क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान लोगों में भारी और उत्साह देखने को मिला। सिल्ली में नए बदलाव की चाहत देखने को मिला। संबोधन के दौरान मनोज यादव ने कहा जयराम महतो की युवा सरकार ही राज्य का सही उद्धार कर सकता है।

स्थानीय अधिकार के लिए हम संकल्पित हैं : देवेंद्रनाथ महतो
Published / 2024-11-14 18:54:26
स्थानीय अधिकार के लिए हम संकल्पित हैं : देवेंद्रनाथ महतो

एबीएन न्यूज नेटवर्क, राहे। राज्य में प्रथम चरण विधानसभा चुनाव की मतदान समाप्त हो चुकी है। अब सभी प्रत्याशी अपने दूसरे चरण के  तैयारी में है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा भी अपने चुनावी रेस में है। आज गुरुवार को सिल्ली विधानसभा  प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो ने राहे प्रखंड का दौरा किया। राहे प्रखंड के बसंतपुर, बंसिया, अंबाझरिया और सतांकि पंचायत में कार्यकतार्ओं के साथ जनसंपर्क किया। और राज्य में नए बदलाव के लिए अपने चुनाव चिन्ह कैंची में मतदान का अपील किया। श्री महतो ने कहा कि क्षेत्र में अब मुद्रा की नहीं मुद्दे की राजनीति होगी। राज्य में स्थानीय को अधिकार सुनिश्चित करने के लिए हम चुनावी रणनीति में आये हैं। यहां के लोगों को क्षेत्रीय अधिकार के लिए हमें जनता जनार्दन की आशीर्वाद मिल रहा है। क्षेत्रीय मौलिक अधिकार को सदन में रखने का काम हम करेंगे। बताते चलें कि कल शुक्रवार को बंता चौक सिल्ली में भगवान बिरसा मुंडा के माल्यार्पण के साथ अपने चुनावी दौर में निकलेंगे।

लोहरदगा : सांसद सुखदेव भगत सघनू भगत के पार्थिव शरीर को किया नमन
Published / 2024-11-13 21:27:26
लोहरदगा : सांसद सुखदेव भगत सघनू भगत के पार्थिव शरीर को किया नमन

टीम एबीएन, लोहरदगा। पूर्व विधायक झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सघनू भगत का आज आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी मिलते ही लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सुखदेव भगत लोहरदगा ब्लॉक कॉलोनी स्थित स्वर्गीय सघनू भगत के आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर को नमन किए एवं परिजनों से मुलाकात कर अपनी ओर से गहरी संवेदना प्रकट किये। श्री भगत ने कहा कि वे एक जुझारू और संघर्षशील नेता रहे हैं। झारखंड आंदोलन में उनकी अहम भूमिका रही है।

झारखंड चुनाव : 43 सीटों के 683 प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में बंद
Published / 2024-11-13 21:26:49
झारखंड चुनाव : 43 सीटों के 683 प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में बंद

झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों पर मतदान खत्म टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य की 43 सीटों पर मतदान शाम 5 बजे समाप्त हो गया है। वहीं, 950 बूथों पर शाम 4 बजे ही वोटिंग समाप्त हो चुकी थी। 5 बजे तक राज्य की कुल 64.86% मतदान हुआ है। इन 43 सीटों से 683 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उनमें 609 पुरुष, 73 महिला और एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर के हैं। मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम मशीन को सील कर दिया गया। 43 सीटों पर 683 प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में कैद  नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में बंपर हुए मतदान केवल लाइन में लगे हुए लोग ही कर सकेंगे वोटिंग झारखंड के पहले चरण के 43 सीटों पर मतदान समाप्त अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा और संदीप सिंह ने किया मतदान  दोपहर 3 बजे तक राज्य में कुल 59% मतदान हुआ 950 बूथों के अलावा अन्य बूथों पर शाम 5 वोटिंग होगी खत्म 950 बूथों पर शाम 4 बजे वोटिंग खत्म, केवल लाइन में खड़े लोग ही कर सकेंगे मतदान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी भी मौजूद थी गुमला में तैनात राजस्थान कैडर के कढर निलंबित, बिना अनुमति के चुनाव ड्यूटी छोड़ने के आरोप में आयोग द्वारा की गयी कार्रवाई  झारखंड में 1 बजे तक कुल 46.25 मतदान हुआ चंपाई सोरेन ने सपरिवार मतदान किया। चंपाई सोरेन सरायकेला सीट से बीजेपी के प्रत्याशी हैं। जुगसलाई (एससी) विधानसभा सीट पर वोटिंग के दौरान आजसू-झामुमो कार्यकर्त्ता आपस में भिड़ गए। झारखंड में वोटिंग के बीच आज देवघर पहुंचेंगे पीएम मोदी गुमला में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। बताया जा रहा है कि गांव तक 3 किमी जर्जर सड़क होने के कारण ग्रामीण प्रशासन और सरकार से नाराज हैं और इसीलिए मतदान करने नहीं पहुंचे हैं।  मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया मतदान बूथ संख्या 201 पर एक भी वोट नहीं पड़ा है। यहां मतदान प्रतिशत शून्य है। बताया जा रहा है कि रंजीत यादव हत्याकांड मामले में इंसाफ नहीं मिलने कोलेकर ग्रामीणों के बीच नाराजगी है और इसी वजह से लोग यहां मतदान करने बूथ तक नहीं पहुंचे हैं। घाटशिला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने अपने पैत्रिक गांव झिलिंगगोड़ा में मतदान किया मंत्री और जमशेदपुर-पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बन्ना गुप्ता ने मतदान किया। रांची विधानसभा सीट से खटट उम्मीदवार महुआ माजी ने मतदान किया। रांची विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सीपी सिंह ने मतदान किया। सीपी सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।हजारीबाग में शांतिपूर्ण हो रहा मतदान झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के तहत 43 सीटों पर मतदान जारी है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मतदान किया। प्रथम चरण के चुनाव में एक करोड़ 37 लाख 10 हजार 717 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 68 लाख 73 हजार 455 पुरुष, 68 लाख 36 हजार 959 महिला और 303 थर्ड जेंडर शामिल हैं। 43 सीटों पर हुए मतदान के लिए कुल 15,344 मतदान केंद्र बनाये गये थे, जिसमें शहरी मतदान केंद्र की संख्या 2628 जबकि ग्रामीण मतदान केंद्र की संख्या 12,716 है। बता दें कि पहले चरण में जिन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, उसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, ओडिशा के राज्यपाल और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू, विधायक सीपी सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री बना गुप्ता, मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री रामदास सोरेन, भाजपा के प्रत्याशी और राज्य के पूर्व मंत्री वर्तमान में विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, हटिया सीट से विधायक नवीन जायसवाल, गढ़वा सीट से हेमंत सोरेन कैबिनेट के मंत्री मिथिलेश ठाकुर, बड़कागांव सीट से योगेंद्र साहू के परिवार की राजनीतिक प्रतिष्ठा दाव पर है। इसके साथ कई अन्य दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा, पहले चरण के चुनाव पर टिक्की है।

पश्चिमी सिंहभूम : ईवीएम में गड़बड़ी के कारण देर से शुरू हुई वोटिंग
Published / 2024-11-13 14:03:45
पश्चिमी सिंहभूम : ईवीएम में गड़बड़ी के कारण देर से शुरू हुई वोटिंग

पश्चिमी सिंहभूम की 5 विधानसभा सीटों पर चुनाव में शांतिपूर्णईवीएम में गड़बड़ी की वजह से देर से शुरू हुई वोटिंगटीम एबीएन, चाईबासा/ रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले की 5 विधानसभा सीटों पर बुधवार सुबह से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।जिले के मतदाताओं में चुनाव के प्रति जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें सुबह से ही देखी जा रहीं हैं। पश्चिम सिंहभूम जिले में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं। जगन्नाथपुर (एसटी) विधानसभा सीट इस बार हॉट सीट बन गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित चक्रधरपुर और मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है।पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलवाद को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किये गये हैं। नक्सल प्रभावित सहित क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की कमान बीएसएफ के जवान संभाल रहे हैं। पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की भी तैनाती मतदान केंद्रों पर और उसके आसपास की गयी है। अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

झारखंड में भी बन रही भाजपा की सरकार : विष्णु देव साय
Published / 2024-11-13 13:57:16
झारखंड में भी बन रही भाजपा की सरकार : विष्णु देव साय

टीम एबीएन, रांची। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, आज झारखंड प्रदेश में पहले चरण का मतदान है और छत्तीसगढ़ में एक विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि झारखंड में भी भाजपा की सरकार बन रही है और रायपुर पूर्व में भी जो हमारे (भाजपा) प्रत्याशी सुनील कुमार सोनी हैं वो जीत रहे हैं।मुझे विश्वास है कि हमारे उम्मीदवार जीतेंगे: अर्जुन मुंडाभाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने कहा, मैं आज यहां वोट देने आया हूं... मैंने राज्य को उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने के लिए वोट किया है, मुझे उम्मीद है कि खरसावां की जनता भी इसी तरह वोट करेगी। मुझे विश्वास है कि हमारे उम्मीदवार जीतेंगे।भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए एनडीए के पक्ष में मतदान करें : अन्नपूर्णा देवीकेंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, झारखंड में 43 सीटों पर मतदान हो रहा है। हमारी सभी से अपील है कि लोकतंत्र के महापर्व में जो पांच वर्ष में अवसर मिलता है, अपना प्रतिनिधि चुनने का वो चुनें... राज्य की खुशहाली, विकास, अपनी सरकार बनाने के लिए और वर्तमान भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए एनडीए के पक्ष में मतदान करें, यही हमारी अपील है।शांतिपूर्वक मतदान करें: एसपी मेहताएसपी सिटी राज कुमार मेहता ने कहा, रांची वासियों से यही संदेश है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें... हम चाहते हैं कि लोग शांतिपूर्वक मतदान करें... सुरक्षात्मक दृष्टि से ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,197