खिजरी और सिल्ली में होगा अंतिम चरण में मतदानजानें कैसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्थाटीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में राजधानी के सिल्ली और खिजरी विधानसभा में मतदान होना है। अंतिम चरण के मतदान को लेकर रांची पुलिस सभी तरह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।13 नवंबर को हुए चार विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान करवा कर रांची पुलिस अब अंतिम चरण के दो विधानसभा में मतदान की तैयारी में जुट गयी है। रांची पुलिस का दावा है प्रथम चरण की तरह ही अंतिम चरण के चुनाव के लिए भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। जिससे आम लोग निर्भीक होकर अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे।रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि 20 नवंबर को होने वाले खिजरी और सिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर रांची पुलिस तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। केंद्रीय बल भी प्रथम चरण के मतदान को संपन्न करवाकर लौट चुके हैं। अब उनकी तैनाती खिजरी और सिल्ली में की जा रही है।खिजरी और सिल्ली में 20 नवंबर को मतदान होना है। जिसे देखते हुए रांची के पुलिस कप्तान चदंन सिन्हा लगातार जिले के आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करवाने का निर्देश दे रहे हैं। सिल्ली और खिजरी में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए केंद्रीय बलों के साथ-साथ जिला बल के जवान भी तैनात रहेंगे। मतदान केंद्रों के आसपास ऊंची बिल्डिंग पर पुलिस के बंदूकधारी भी तैनात रहेंगे, जो किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम हैं। सिल्ली और खिजरी दोनों को दस-दस सब जोन और छह जोन में बांट दिया गया है। छह जोन में डीएसपी स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे, जबकि दस सब जोन में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी मोर्चा संभालेंगे।
पीएम मोदी के विमान में आयी तकनीकी खराबी, देवघर एयरपोर्ट पर हैं प्रधानमंत्रीएबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर/ रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में तकनीकी खराबी आ गयी है। वे फिलहाल देवघर एयरपोर्ट पर हैं। दिल्ली से दूसरा विमान देवघर आ रहा है। इसके बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।प्रधानमंत्री देवघर एयरपोर्ट से बिहार के जमुई गये थे। वहां बिरसा मुंडा जयंती समारोह में शामिल हुए। वहां से लौटने के बाद वे देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। इसी दौरान विमान में तकनीकी दिक्कत आ गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर से दिल्ली लौटने के लिए विमान में बैठे थे।सीनियर पायलट ने टेकऑफ में तकनीकी दिक्कत आने के बाद उसकी सूचना एटीसी और हेडक्वार्टर को दी। सीनियर पायलट से पीएम मोदी के विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही पीएमओ ने को-ऑर्डिनेट किया। दिल्ली से वायुसेना का विमान देवघर आ रहा है। विमान पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।
रविवार को विधानसभा स्तरीय बाइक रैलीएबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली। आज शुक्रवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्म दिवस मनाया गया। एवं उनके नक्शे कदम पर चलने का प्रेरणा लिया गया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सिल्ली विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने बंता चौक में धरती आबा का जन्मोत्सव मनाया गया एवं आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए उनके विचारधारा का प्रेरणा लिया गया।मौके में संगठन के पदाधिकारी संजीव महतो, रविंद्र कुमार दीपक, विमल महतो आदि मौजूद रहे। प्रत्याशी श्री महतो ने कहा कि धरती आबा के सपनों को साकार करने के लिए राज्य के लोगों ने मन बना लिया है। नए बदलाव के तर्ज पर इस बार मतदान किया जायेगा। इसके उपरांत जनसंपर्क करते हुए राहे पहुंचे। राहे के रामडेरा कोंताटोली में भगवान बिरसा मुंडा जी का अभिभाषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि रविवार को संपूर्ण सिल्ली विधानसभा स्तरीय विशाल बाइक रैली निकाला जायेगा। जिसकी प्रशासनिक अनुमति प्राप्त कर लिया गया है। प्रत्याशी श्री महतो ने दोवाडु, पतराहातु, बड़ा चांगडु, बंसिया एवं बसंतपुर पंचायत का दौरा किया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, राहे। राज्य के सभी राजनीतिक दल दूसरे चरण के मतदान के तैयारी में लगे है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा भी अपने चुनाव प्रचार प्रसार में लगे है। महिला मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष दमयंती मुंडा ने सिल्ली विधानसभा के प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो की प्रचार प्रसार के लिए मोर्चा संभाल लिया है। अपने संगठन के विचारधारा के साथ चुनाव चिन्ह कैंची छाप में मतदान करने का लोगों से अपील किया। रामडेरा कोंताटोली में भगवान बिरसा मुंडा जी का आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए अपने चुनावी अभिभाषण दिया। एवं राहे प्रखंड के होटलों, सताकी एवं अंबाझरिया पंचायत का दौरा किया।
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद, रांची महानगर द्वारा झारखंड के वीर स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बिरसा चौक, रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। प्राचीन राम मंदिर चुटिया में भी भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखंड के नहीं बल्कि भारतवर्ष के जननायक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए जीवन पर्यंत अंग्रेजों से संघर्ष किया तथा बलिदान हुए। धनुष- बाण तथा जनेऊ धारण किए हुए भगवान बिरसा जनजाति समाज के धर्म एवं संस्कृति के भी रक्षक थे।उन्होंने अंग्रेज मिशनरियों के प्रभाव से समाज के बीच हो रहे धर्मांतरण का विरोध किया तथा स्वधर्म के प्रति जागरूक किया। भगवान बिरसा की पावन जयंती पर आज संपूर्ण देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है तथा भगवान बिरसा के साथ-साथ जनजाति समाज के सभी महापुरुषों वीर बलिदानियों को नमन कर रहा है। झारखंड के संपूर्ण विकास के लिए धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए आज उनके दिखाएं मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में राम मंदिर चुटिया के महंत गोकुलदास, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत मातृशक्ति प्रमुख दीपा रानी, रांची विभाग मंत्री रविशंकर राय, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, महानगर मंत्री विश्वरंजन, महानगर सामाजिक समरसता प्रमुख मुकेश गिरी, महानगर मातृशक्ति प्रमुख चंदा देवी, केशव नगर मंत्री अजय बैठा, बिरसानगर संयोजक त्रिलोक सिंह, मंजू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रचार प्रसार, सह प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।
टीम एबीएन, रांची। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर का प्रतीक है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 150 रुपए का सिक्का जारी करेंगे। इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को बिहार के जमुई में रहेंगे, जहां वे 150 रुपए का सिक्का जारी करेंगे। पीएम मोदी यहां से जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को भी लॉन्च करेंगे।
टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा का दीक्षांत समारोह 16 नवंबर शनिवार को होने जा रहा है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की मौजूदगी में आयोजित होने वाले इस दीक्षांत समारोह में प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक पद्म भूषण डॉ. बीएन सुरेश जो वर्तमान में भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुवनंतपुरम के संस्थापक, निदेशक और कुलपति हैं उनका मुख्य संबोधन होगा।अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. बीएन सुरेश दीक्षांत समारोह में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति और भविष्य के लिए उसके प्रभावों पर उनकी अंतर्दृष्टि का बेसब्री से इंतजार है विषय पर विस्तार से विचार रखेंगे। जीपी बिरला ऑडिटोरियम में करीब 6 घंटे तक चलने वाले इस दीक्षांत समारोह में बीआईटी मेसरा के बोर्ड ऑफ गवर्नर के अध्यक्ष और जाने-माने उद्योगपति सीके बिरला भी उपस्थित रहेंगे। दीक्षांत समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर सुदीप दास ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
टीम एबीएन, रांची। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 159वीं जयंती पर उनके जन्मस्थली उलिहातू में कार्यक्रम होगा। इस बार आदर्श आचार संहिता के कारण कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है।. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर पर तैयारी की गयी है। उनकी जन्मस्थली को सजाया गया है।पूर्व केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय मंत्री अर्जुन मुंडा, तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा आज बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके अलावा भारत सरकार के निर्देश पर भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के उप महानिदेशक अंशु सिंह जयंती के अवसर पर उलिहातू आएंगे। अंशु सिंह भगवान बिरसा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। खूंटी डीसी ने कहा कि चुनाव आयोग से अनुमति लेकर भारत सरकार का कोई अधिकारी उलिहातू आएगा।उपायुक्त ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के लोग राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं कर सकते हैं। इसलिए कार्यक्रम सादगी के साथ मनाया जाएगा। जयंती को लेकर बिरसा ओड़ा परिसर और बिरसा मुंडा कॉम्प्लेक्स को फूलों से खूबसूरती से सजाया गया है, परिसर में लॉरी बल्ब लगाए गए हैं।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड हाई कोर्ट का मंईयां सम्मान योजना को लेकर गुरूवार को बड़ा फैसला आया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के खिलाफ दायर जनहित याचिका को झारखंड उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति दीपक रौशन की बेंच ने याचिका पर सुनवाई की।बता दें कि सिमडेगा के रहने वाले विष्णु साहू द्वारा जनहित याचिका दाखिल की गई थी। इस जनहित याचिका में दलील दी गई है कि चुनाव से पहले सरकार ने मतदाताओं को लुभाने के लिए इस तरह की योजना शुरू की है। मामले में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने दलीलें पेश की गई।वहीं फैसला आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया है और कहा है कि राज्य की मंईयां जीत गई। तानाशाह हार गया पर लड़ाई जारी है। मंईयां के ख़िलाफ़ अब ये सुप्रीम कोर्ट जाएँगे -पर मैं आपका भाई, आपका बेटा वहाँ भी इन्हें हराएगा जय मंईयां, जय जय झारखंड।इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के ट्विटर हैंडल से भी एक पोस्ट किया गया है जिसमें कहा गया है कि जीत गई जीत गई। राज्य की सारी मंईयां जीत गई। हाई कोर्ट में तानाशाह मंईयां के ख़िलाफ़ केस हार गई। अब कभी वे मंईयां के तरफ़ नज़र उठा कर नहीं देखेंगे। अब से 21 दिन बाद हर राज्य की हर बहन के खाते मेंहर महीने 2500,साल के पूरे 30,000 राज्य के बहनों की आर्थिक आज़ादी-मंईयां सम्मान!
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.