Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी कायरतापूर्ण और अलोकतांत्रिक : संजय सर्राफ
Published / 2024-11-27 20:18:59
बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी कायरतापूर्ण और अलोकतांत्रिक : संजय सर्राफ

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग व राष्ट्रीय सनातन एकता मंच झारखंड के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बांग्लादेश प्रशासन द्वारा इस्कॉन मंदिर के प्रमुख पुजारी एवं बांग्लादेश सम्मिलित सनातन जागरण जोत के प्रवक्ता पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे वहां के प्रशासन की कायरतापूर्ण एवं अलोकतांत्रिक कार्रवाई बताया है। उन्होंने इस घटना की घोर निंदा करते हुए कहा है कि यह घटना बांग्लादेश में चरमपंथी तत्वों द्वारा हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक को पर बार-बार कई हमले किए जाने के बाद हुई है। बांग्लादेश में निरंतर हो रहे इस प्रकार की घटनाएं न केवल कायरतापूर्ण और अमानवीय है अपितु पीड़ित हिंदू समाज के मानवाधिकारों का हनन भी है। बांग्लादेश में जो घटनाक्रम चल रहा है उसमें वामपंथी इस्लामिक तत्वों के साथ मिलकर वहां के हिंदू समाज को दमन कर रहे हैं। दुर्भाग्य की बात है कि पूरे विश्व समुदाय विश्व वैश्विक संगठनों ने इस घटनाक्रम को गंभीरतापूर्ण नहीं लिया ना चिंता व्यक्त की ना ही इस पर रोक लगाने की बात कही। पूरे विश्व समुदाय अति शीघ्र इन सब घटनाओं को संज्ञान में ले तथा बांग्लादेश प्रशासन पर दबाव बनाए की हिंदुओं के उत्पीड़न को रोका जाए तथा इस्कॉन के मुख्य पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की तुरंत रिहाई हो।किसी भी प्रकार के हिंदू नेता, हिंदू पुजारी, धार्मिक गुरु, की बिना किसी कारण गिरफ्तार करने की किसी भी प्रकार की मानसिकता से बांग्लादेश सरकार बचे। यह अपेक्षा भी करते हैं। तथा भारत सरकार भी बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार पर हस्तक्षेप करते हुए अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करवायें।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद सोबरन सोरेन को दी विनम्र श्रद्धांजलि
Published / 2024-11-27 20:15:25
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद सोबरन सोरेन को दी विनम्र श्रद्धांजलि

एबीएन न्यूज नेटवर्क, नेमरा, गोला, रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शहीद सोबरन सोरेन जी के 67वें शहादत दिवस पर लुकैयाटांड़ (नेमरा, गोला) में शहीद स्थल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि आज के दिन प्रत्येक वर्ष हम सभी लोग एकत्रित होकर शहीद सोबरन सोरेन के शहादत दिवस पर उन्हें याद कर नमन करते हैं। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा। मैं आज आप सभी को शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित करता हूं। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन, विधायक ममता देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

पसंद ने किसानों को बांटे साहेब सेम का बीज देकर किया प्रोत्साहित
Published / 2024-11-26 20:15:53
पसंद ने किसानों को बांटे साहेब सेम का बीज देकर किया प्रोत्साहित

टीम एबीएन, रांची। जिले के पसंद फाउंडेशन ने 3 जिला के 35 किसानों को बांटे साहेब सेम के बीज और उन्हें उसकी खेती से होने वाले लाभ बताये। खूंटी के कर्रा, सिमडेगा के कोलेबिरी तथा गुमला के सिसई प्रखंड के कुल 35 किसानों को खेती करने के लिए सेम के बीज दिये गये। इस वर्ष भारतीय कृषि विकास योजना अन्तर्गत साहेब सेम की स्वर्ण सुधा किस्म की 40 किलो बीज 1 एकड़ के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पलांडू के सहयोग से दिया गया है। आने वाले समय में मौसम के अनुसार विभिन्न प्रकार के सब्जी के बीज एवं अन्य सहयोग किसानों को दिये जायेंगे। संस्था के कीर्तिमान नाथ ने किसानों को बताया कि साहेब सेम की खेती से उनकी आय बढ़ेगी। साथ ही इसके प्रयोग से उन्हें पोषण मिलेगा। साथ ही साहेब सेम के कच्चे बीज को सब्जी, पके बीज से दाल, बेसन तथा दुबारा खेती के लिए बीज की तरह उपयोग किया जाता है तथा ये स्वास्थ के लिए लाभदायक भी है।

पलामू : ट्रेलर ने खड़े ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत
Published / 2024-11-26 20:14:27
पलामू : ट्रेलर ने खड़े ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। झारखंड के पलामू जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दरअसल, एक खड़े ट्रक को ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे में ट्रेलर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार, घटना हरिहरगंज थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रियोटिपुर निवासी 21 वर्षीय राम बहादुर सिंह यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एनएच 139 मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक खड़ा था। तभी पीछे से अनियंत्रित ट्रेलर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गयी है। हादसा इतना भयानक था कि ट्रेलर के परखच्चे उड़ गये और चालक बुरी तरह से केबिन में फंस गया था। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर के शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है।

25,000 से ज्यादा लोगों के हुजूम के बीच चौथी बार सीएम पद की शपथ लेंगे सीएम हेमंत सोरेन
Published / 2024-11-26 20:12:56
25,000 से ज्यादा लोगों के हुजूम के बीच चौथी बार सीएम पद की शपथ लेंगे सीएम हेमंत सोरेन

मोरहाबादी मैदान एक बार फिर बनेगा हेमंत की ताजपोशी का गवाह, तैयारियां जोरों परटीम एबीएन, रांची। 28 नवंबर को हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में होगा। ऐसे में रांची पुलिस के द्वारा मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा के साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। वीवीआइपी और वीआईपी मेहमानों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत लाने के बाद अब हेमंत सोरेन एक बार फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। हेमंत सोरेन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में होगा। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के दौरान उनके समर्थकों का हुजूम राजधानी रांची में उमड़ने वाला है। कई बड़े राजनेता सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। यही वजह है कि रांची पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अनुमान है की शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से 25000 से ज्यादा लोग राजधानी पहुंचेंगे। रांची एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस, मोरहाबादी मैदान और रूट में तैनाती के लिए 4 हजार से ज्यादा जवानों को तैनाती की जायेगी। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए स्पेशल जवानों को जिम्मेवारी दी जायेगी। पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल भी मुहैया कराया जा रहा है।

सीएम से मिले लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के सदस्य, दी बधाई
Published / 2024-11-26 20:11:56
सीएम से मिले लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के सदस्य, दी बधाई

टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के पदाधिकारियों ने राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मिलकर झारखंड विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को मिले ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान राज्य में सामाजिक और आर्थिक विकास के मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने क्लब के सदस्यों को निरंतर समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत रहने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतिनिधिमंडल में क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा, चार्टर प्रेसिडेंट शैलेश अग्रवाल, सचिव मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, मोनिका गोयंका, पीयूष कुमार समेत अन्य शामिल थे।

मेरे सपनों का झारखंड...
Published / 2024-11-26 20:11:17
मेरे सपनों का झारखंड...

झारखंड में हर जीवन खुशहाली और प्रगति से जुड़ा है : संजय सर्राफटीम एबीएन, रांची। झारखंड के नवनिर्वाचित सरकार को शुभकामनाएं देते हुए झारखंड अभिभावक मंच के प्रांतीय प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि मेरे सपनों का झारखंड एक ऐसा राज्य है जहां हर जीवन खुशहाली और प्रगति से जुड़ा है। नवनिर्वाचित सरकार के तहत मैं एक ऐसे झारखंड की कल्पना करता हूं जो अपने प्राकृतिक संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करे, सतत् विकास सुनिश्चित करे और अपने हरे-भरे जंगलों और जैव विविधता को संरक्षित रखे। यहां शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो। आधुनिक और विश्वस्तरीय स्कूल-कॉलेज हर बच्चे के लिए सुलभ हो, चाहे वे ग्रामीण हों या शहरी। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाए ताकि हर नागरिक को सस्ती और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिले और वे स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकें। मेरे सपनों का झारखंड में छोटे- बड़े व्यवसायों, उद्योगों और उद्यमिता को प्रोत्साहित किया जाए, जिससे रोजगार के व्यापक अवसर बनेंगे। साथ ही, यहां के किसानों को बेहतर सिंचाई, आधुनिक तकनीक और उनकी फसलों का उचित मूल्य मिले। स्थानीय कारीगरों और परंपरागत शिल्प को भी सरकार का समर्थन मिले। राज्य का बुनियादी ढांचा सशक्त होगा, जहां बेहतर सड़कों, प्रभावी सार्वजनिक परिवहन और डिजिटल कनेक्टिविटी से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच की खाई पाटी जाये। महिलाओं और युवाओं को सशक्त किया जाये, जिससे एक सुरक्षित और समावेशी समाज का निर्माण होगा। सबसे महत्वपूर्ण मेरे सपनों का झारखंड एक ऐसा स्थान हो जहां शांति और सामुदायिक भावना फूले-फले, और सभी मिलकर एक उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य के लिए कार्य करें। यही झारखंड मैं देखना चाहता हूं।

युवाओं के आदर्श से बेहतर समाज का निर्माण : अरुणा शंकर
Published / 2024-11-26 20:10:27
युवाओं के आदर्श से बेहतर समाज का निर्माण : अरुणा शंकर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। युवाओं को आदर्श के रुप में स्वयं को प्रस्तुत करने से ही बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। उक्त बातें मेदिनीनगर की प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने सामाजिक कार्यकर्ता सौरव तिवारी के आवास पर नवदंपति को बधाई देते हुए कही। मालूम हो कि गत  दिनों सौरव तिवारी ने अपनी विधवा भाभी नेहा तिवारी से विवाह कर समाज में बेहतर संदेश देने का प्रयास किया था। श्री तिवारी ने अपने बड़े भाई के आकस्मिक निधन हो जाने पर अपने परिवार और शुभचिंतकों की सलाह पर यह कदम उठाया, जिसकी चहुंओर सराहना हो रही है। श्रीमती शंकर को इसकी जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी के फेसबुक पोस्ट से हुई तो उन्होंने तत्काल नवीन तिवारी से बात कर इसकी पुरी जानकारी ली। उस समय वो महाकाल का दर्शन करने उज्जैन गई हुई थी।वहां से लौटने के बाद मंगलवार को नवदंपति को बधाई देने रेड़मा स्थित सौरव तिवारी के आवास पर पहुंचीं। श्रीमती शंकर नवदंपति के स्वर्णीम भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी मातृ भूमिका में सदैव ख्याल रखने के प्रति आश्वस्त किया। श्रीमती शंकर के साथ सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी, सुनील गुप्ता, आशीष अदम्य, शशांक दूबे एवं काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

2.0 में जनता से किये वादे पूरी करें हेमंत : प्रतुल शाहदेव
Published / 2024-11-25 20:42:00
2.0 में जनता से किये वादे पूरी करें हेमंत : प्रतुल शाहदेव

हमें उम्मीद है कि हेमंत 2.0 में अपनी गलतियों से सबक लेंगे और जनता से किये वादे पूरे करेंगे : प्रतुल शाहदेवटीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए बिरसा की भूमि पर एक बार फिर सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है। वहीं, इस पर बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि नयी सरकार से उम्मीद करते हैं कि वह अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेंगे।प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमन्त 1.0 जो भ्रष्टाचार का खेल था। खुद हेमंत सोरेन जेल गये। हमें उम्मीद है कि हेमंत 2.0 में अपनी गलतियों से सबक लेंगे और उन्होंने मेनिफेस्टो में जो भी बड़े-बड़े वादे किये हैं, महिलाओं से जो वादा किया है, उस पर अमल करेंगे। साढ़े चार सौ में गैस सिलेंडर और किसानों से किये गये सभी बड़े वादे जो कर्ज माफी के उन्होंने किये हैं उसको पूरा करेंगे। पिछली बार की घोषणा हवा हवाई थी।प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इस बार हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जनता के हित में कदम उठायेंगे और सरकार जो भी सकारात्मक कदम उठाएगी हम उसका समर्थन करेंगे, लेकिन एक मजबूत विपक्ष की नजर हमेशा सरकार पर रहेगी क्योंकि पिछली बार के हेमंत 1.0 से हमने सबक लिया है कि इस सरकार में लगातार घोटाले होते थे। मुख्यमंत्री जी अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए एक नयी शुरुआत करें। हम यही अपेक्षा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के नतीजों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अपना मुद्दा नहीं बदलती। हमारा मुख्य नारा भी सबका साथ सबका विकास है। जहां भी तुष्टिकरण होगा, हम तुष्टिकरण के खिलाफ आवाज उठायेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,519