Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
बांग्लादेशी हिंदू सहित अन्य अल्पसंख्यकों के लिए न्याय की मांग
Published / 2024-12-04 13:50:00
बांग्लादेशी हिंदू सहित अन्य अल्पसंख्यकों के लिए न्याय की मांग

टीम एबीएन, रांची। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे लगातार अत्याचार के विरोध में सर्व सनातन समाज, राँची ने कल 5 दिसंबर को  एक धरना प्रदर्शन/चेतना रैली का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य इस ज्वलंत मुद्दे को विश्व पटल पर रखना और जघन्य अपराध पर लगाम लगाने में सहयोग करना है।कार्यक्रम विवरणतिथि : 05 दिसंबर 2024दिन : गुरुवारसमय : प्रातः 10:30 बजेस्थान : बापू वाटिका, मोराबादी मैदान, राँचीहम सभी सामाजिक, धार्मिक संगठनों, शहरवासियों से अपील करते हैं कि वो बड़ी संख्या में आकर समर्थन दें। यह मुद्दा केवल बांग्लादेश का नहीं, बल्कि वैश्विक समुदाय का है।हमारी एकता और सहयोग से ही हम इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। हम जागेंगे, तो ही बचेंगे। एक हैं तो सेफ हैं। उक्त जानकारी सर्व सनातन समाज, रांची के कार्यक्रम समन्वयक विजय कुमार ने दी।

रांची : अगलगी में दर्जनभर दुकानें खाक
Published / 2024-12-04 12:10:36
रांची : अगलगी में दर्जनभर दुकानें खाक

रांची में कमर्शियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, एक दर्जन दुकान जलकर खाकटीम एबीएन, रांची। राजधानी के मेन रोड स्थित लालजी हीरजी रोड में मद्रास कैफे के पास स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। जिसकी वजह से एक दर्जन के करीब दुकानें जलकर खाक हो गईं। जिस जगह पर आग लगी है, वह इलाका पूरी तरह से कमर्शियल एक्टिविटी के लिए जाना जाता है। खासकर यह इलाका हार्डवेयर से जुड़े सामानों का हब है। आग लगने की वजह से करोड़ों का नुकसान हुआ है। कारोबारियों ने बताया कि आग लगने से सबसे ज्यादा बैटरी और इन्वर्टर के दुकानों को नुकसान पहुंचा है। घटना में हुए नुकसान का फिलहाल जायजा लिया जा रहा है, लेकिन 3 करोड़ से ज्यादा का नुकसान दुकानदारों को हुआ है। बता दें कि रांची का लालजी हीरजी रोड बेहद व्यस्त कमर्शियल इलाका है। हर दिन यहां करोड़ों का कारोबार होता है।बुधवार की सुबह जैसे ही आग लगने की सूचना मिली दुकानदारों में भगदड़ मच गयी। लालजी हीरजी रोड में मार्केट एक दूसरे से इतने सटे हुए हैं कि अगर आग फैलती तो पूरा बाजार ही जलकर राख हो जाता। गनीमत है कि दमकल की गाड़ियां वहां संकीर्ण गली के होते हुए भी समय से पहुंच गयीं और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस एक्टिव हुई और आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। हालांकि मामले की जांच के बाद ही यह खुलासा हो पाएगा कि आग कैसे लगी।

गोड्डा : बिजली करंट से एक की मौत
Published / 2024-12-04 12:07:24
गोड्डा : बिजली करंट से एक की मौत

गोड्डा में बिजली का करंट लगने से युवक की मौतजांच में जुटी पुलिसटीम एबीएन, रांची/गोड्डा। झारखंड में गोड्डा जिले के सदर थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पुष्पांजलि मोहल्ला चौक पर एक युवक बिजली का काम कर रहा था। इस दौरान युवक को करंट लग गया। करंट लगने के बाद ग्रामीण युवक को सदर अस्पताल लेकर गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान पुष्पांजलि चौक वार्ड संख्या 2 निवासी सोनू साह(21) के रूप में की गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

झारखंड में बढ़ेगी ठंड, 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
Published / 2024-12-04 11:04:22
झारखंड में बढ़ेगी ठंड, 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

झारखंड के कई जिलों में 4 अक्टूबर के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।टीम एबीएन, रांची। झारखंड में दिन प्रतिदिन बढ़ रही ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। स्थिति ये है कि अब लोगों को दोपहर में भी ठंड का एहसास हो रहा है। चक्रवाती तूफान फेंगल का भी असर देखने को मिल रहा है। इस चक्रवाती तूफान की वजह से राज्य के कई इलाकों में हल्की बूंदा बांदी हुई। इस कारण भी ठिठुरन बढ़ गयी है। मौसम विभाग की मानें तो 4 दिसंबर को न्यूनतम तापमान हल्की सी गिरावट देखने को मिलेगी। जिससे अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड ज्यादा लगेगी।रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्रकी मानें तो 4 अक्टूबर के बाद से कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री गिर सकता है। बुधवार को संताल परगना के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच रह सकता है। जबकि राजधानी और उसके आस पास के जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रह सकता है। इस कारण लोगों को अन्य दिनों की मुकाबले अधिक ठंड लगेगी।

सीएम के पास पहुंचा सोनाहातू में अधूरे पुल का मामला
Published / 2024-12-04 10:08:25
सीएम के पास पहुंचा सोनाहातू में अधूरे पुल का मामला

कांची नदी के हरीन घाट पुल को दीवार खड़ा कर बंद किये जाने का मामला सीएम के पास पंहुचाटीम एबीएन, रांची। सोनाहातु मिलन चौक पथ पर कांची नदी के हरीन घाट में स्थित पुल को द्वार खड़ा कर बंद किए जाने का मामला मुख्यमंत्री के पास पंहुच गया है। अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो एवं मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद ने आज मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि सोनाहातु प्रखंड अंतर्गत सोनाहातु मिलन चौक पथ स्थित कांची नदी के हरीन घाट में बने पुल को पथ निर्माण विभाग के द्वारा 29.11.2024 को दीवाल खड़ा कर बंद कर दिया गया है। जिससे सोनाहातु पूर्वी क्षेत्र के सात पंचायतों के लगभग 50 हजार ग्रामीणों का प्रखंड मुख्यालय सोनाहातु से सम्पर्क टूट गया है। उल्लेखनीय है कि बालू माफियाओं के द्वारा पुल के नीचे से बालू का अवैध खनन करने के कारण वर्ष 2004 में निर्मित उच्च स्तरीय पुल वर्ष 2016 में क्षतिग्रस्त हो गया है। लेकिन इस पुल से छोटी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन जारी रहा। इधर 29.11.2024 को अचानक पथ निर्माण विभाग के द्वारा पुल में दीवार खड़ा कर बंद कर दिया गया है। जिससे इस क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल के बंद कर दिये जाने के कारण ग्रामीणों को मजबूरन अतिरिक्त 25-30 किलोमीटर की दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय आना जाना करना पड़ रहा है। करीब पांच हजार-छात्राओं को स्कूल एवं कॉलेज जाने, एवं बीमार लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल जाने एवं किसानों को प्रतिदिन सब्जी बेचने जाने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि सोनाहातु पूर्वी क्षेत्र के सात पंचायतों के 50 हजार ग्रामीणों के लिए यह पुल लाईफ लाईन के समान है, लेकिन पथ निर्माण विभाग के द्वारा बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये ही लाईफ लाईन पुल पर दीवार खड़ा कर दिया गया है। श्री महतो एवं श्री प्रसाद ने मुख्यमंत्री से  पुल को बंद किये जाने के कारण ग्रामीणों की हो रही परेशानी को देखते हुए कांची नदी पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डायवर्सन बनाने का कार्य अविलंब कराने की मांग की है।

झारखंड : 11 को महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आयेंगे खटाखट-खटाखट...
Published / 2024-12-03 20:58:16
झारखंड : 11 को महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आयेंगे खटाखट-खटाखट...

टीम एबीएन, रांची। मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी है। दिसंबर माह की 11 तारीख को लाभुकों के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर हो जायेंगे। झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कमिटमेंट के मुताबिक हेमंत सरकार ने 2500 रुपये प्रतिमाह देने के प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया है। 11 दिसंबर को बैंक खातों में खटाखट खटाखट पैसे गिरने लगेंगे।इस सूचना के साथ आदिम जनजाति पहाड़िया के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विशेष समिति बनाने के बाबूलाल मरांडी के सुझाव पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने काउंटर सुझाव पेश किया है। झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को मालूम होना चाहिए कि पूर्व सीएम शिबू सोरेन ने सबसे पहले झारखंड में आदिम जनजातियों की सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की थी। इसका पालन हेमंत सरकार ने भी किया। अब चुनावी नतीजे आने के बाद बाबूलाल मरांडी को पहाड़िया समाज की चिंता सता रही है। उनको मगरमच्छ के आंसू निकालने के बजाय भाजपा शासित छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा में निवास करने वाली आदिम जनजातियों की स्थिति का अध्ययन करना चाहिए।

राहे : अंबाझरिया के दुआरशिनी में देवेन्द्रनाथ पहुंचायेंगे बिजली
Published / 2024-12-03 19:29:42
राहे : अंबाझरिया के दुआरशिनी में देवेन्द्रनाथ पहुंचायेंगे बिजली

देवेन्द्र नाथ महतो ने राहे प्रखंड अंबाझरिया पंचायत दुआरशिनी गांव में आजादी के 76 वर्ष बाद पहली बार बिजली पहुंचाने की पहल कीचुनाव परिणाम जो भी हो, काम समर्पित भावना से करना मेरा कर्तव्य : देवेंद्रनाथ महतोटीम एबीएन, रांची। झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सिल्ली विधान सभा विधायक प्रत्याशी देवेन्द्र नाथ महतो ने आजादी के 76 वर्ष बाद  तक राहे प्रखंड के अंबाझारिया पंचायत के दुवारशिनी गांव में बिजली नहीं पहुंचने पर बिजली विभाग के रांची क्षेत्र मैनेजर से मुलाकात कर बिजली पहुंचाने का निवेदन किया।मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि सिल्ली विधान सभा प्रचार के दौरान जब पता चला था कि आजादी के 76 वर्ष बाद भी दुवारशिनी गांव में बिजली नहीं पहुंचा तभी मैं ग्रामीण को वचन दिया था कि चुनाव परिणाम जो भी गांव में बिजली पहुंचाने का प्रयास करेंगे उसी क्रम में जल्द से जल्द बिजली पहुंचाने का निवेदन किया।

झारखंड : जल्द मिलेगी एक और फ्लाईओवर की सौगात
Published / 2024-12-03 19:17:50
झारखंड : जल्द मिलेगी एक और फ्लाईओवर की सौगात

रांची में बनने को तैयार एक और फ्लाईओवरCM हेमंत ने पत्नी कल्पना संग सिरम टोली फ्लाईओवर का किया निरीक्षणटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यानी मंगलवार को निर्माणाधीन सिरमटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण किया।उनके साथ उनकी पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और परियोजना समय पर पूरी होने की उम्मीद है। यह फ्लाईओवर न केवल यातायात को सुचारू करेगा, बल्कि शहर के विकास में भी योगदान देगा। श्री सोरेन ने कहा कि फ्लाईओवर बन जाने से शहर का सौंदर्यीकरण भी होगा और आवागमन में सुधार आयेगा। वहीं, सीएम हेमंत ने इसकी तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की। साथ ही उन्होंने लिखा कि रांची में जल्द ही एक और फ्लाईओवर मिलेगा। बता दें कि 2 माह पहले मुख्यमंत्री ने कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया था।वहीं अब सिरम टोली फ्लाईओवर का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके शुरू हो जाने के बाद मेन रोड में क्लब रोड, सुजाता चौक, पुराना ओवरब्रिज पर जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। फ्लाईओवर के चालू होने से शहर की एक बड़ी आबादी को डोरंडा जाने में जाम की समस्या नहीं होगी।

समाज में जैसे-जैसे शिक्षा और जागरूकता का प्रसार बढ़ा, दिव्यांगता ख़ारिज होती चली : वीसी पोद्दार
Published / 2024-12-03 19:14:51
समाज में जैसे-जैसे शिक्षा और जागरूकता का प्रसार बढ़ा, दिव्यांगता ख़ारिज होती चली : वीसी पोद्दार

टीम एबीएन, कोडरमा। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा ने कोडरमा रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिए एक व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। यह पहल स्वर्गीय शंकर लाल चौधरी की स्मृति में और प्रेरणा शाखा के सहयोग से की गयी। व्हीलचेयर को स्टेशन प्रबंधक संतोष कुमार को सौंपा गया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलपति प्रो. (डॉ.) पवन पोद्दार ने सुपुर्द किया।कार्यक्रम में कुलपति प्रो. पवन पोद्दार ने कहा कि विकलांगता अब अभिशाप नहीं मानी जाती। शिक्षा और जागरूकता के बढ़ते प्रसार ने इस धारणा को खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि आज दिव्यांग व्यक्तियों ने समाज में अपना अलग और सफल मुकाम हासिल किया है। इस दिशा में मारवाड़ी युवा मंच और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने प्रेरणा शाखा की प्रशंसा करते हुए इसे मानवता का प्रतीक बताया और कहा कि यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई व्हीलचेयर एक छोटी सी पहल है लेकिन यह जरूरतमंदों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।गझंडी के सहायक मंडल अभियंता उमाशंकर प्रजापति ने कहा कि प्रेरणा शाखा पहले भी स्टेशन पर दो वाटर कूलर उपलब्ध करा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा शाखा महिला सशक्तिकरण  के तहत शिक्षा, गौ सेवा और अन्य मानवीय कार्यों में सक्रियता से योगदान दे रही है। उनके प्रयास रेलवे प्रशासन के लिए प्रेरणादायक हैं।आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार, वाणिज्य पर्यवेक्षक बच्चा कुमार, स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार और स्वास्थ्य अधिकारी के.सी. प्रसाद ने भी इस अवसर पर प्रेरणा शाखा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों को हीन भावना से देखने के बजाय उनके साथ प्रेम और सहयोग का व्यवहार करना चाहिए।प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष सारिका लड्डा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि मारवाड़ी युवा मंच दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए सतत प्रयासरत है। इसके लिए जागरूकता फैलाने और व्यवहार में बदलाव लाने के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही कोडरमा स्टेशन को एक स्ट्रेचर भी उपलब्ध कराया जायेगा। मौके पर समाजसेवी अरविन्द चौधरी के अलावा प्रदीप जाना, प्रेरणा शाखा की उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, दीपा गुप्ता, उषा शर्मा, कृति चौधरी, मीना हिसारिया, आकृति चौधरी, नीतू अग्रवाल, मिनी हिसारया, ऋचा भोजानवाला, प्रीति पचीसिया आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,983