Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
रंका : पिता पर बेटी के प्रेमी की हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Published / 2025-01-01 19:54:52
रंका : पिता पर बेटी के प्रेमी की हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रंका। अनुमंडल मुख्यालय के रंका कला गांव के युवक शिशिर मेहता की आत्महत्या वाली मौत संदिग्ध बन गयी है। मृतक के पिता भीम कुमार मेहता ने इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ते हुए अपने पुत्र की हत्या करने अथवा कराने का आरोप प्रेमिका के पिता पर लगाया है। उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से इसकी बारीकी से जांच की मांग की है। बता दें कि एक जनवरी को रंका कला गांव में शिशिर कुमार मेहता नामक युवक की लाश उसके छत से फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया था। इस मामले में मृतक के पिता ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि वह घर पर नहीं थे। एक जनवरी को उसी मुहल्ले की नेहा मालाकार नामक युवती ने उनकी बेटी प्रियंका को फोन कर बताया कि उसका भाई शिशिर ने अपनी छत पर फांसी लगा ली है। उनकी बेटी जब छत पर गई तो शिशिर के गर्दन में रस्सी बंधा देखी। उसका एक पैर बक्सा पर टिका हुआ था। भीम मेहता ने पुलिस को बताया कि मुहल्ले के पप्पू मालाकार की बेटी नेहा मालाकार उसके बेटा से प्रेम करती थी। पप्पू  इस संबंध से नाराज था। उसने रंका के ही बादल साव, मुकेश कुमार और पंचम चैधरी के साथ मिलकर शिशिर की हत्या कर दी एवं उसे फांसी का रूप देने के लिए रस्सी से लटका दिया। रंका थाना पुलिस ने बताया कि शिशिर की मौत को फिलवक्त संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस बहुत जल्द सच्चाई का पता लगा लेगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

चरही : कुआं में डूबकर पांच दोस्तों की मौत
Published / 2025-01-01 19:54:05
चरही : कुआं में डूबकर पांच दोस्तों की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चरही (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले से नव वर्ष के दिन एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहा चुरचू प्रखंड के ग्राम सरबहा में कुआं में डूबने से पांच दोस्तों की मौत हो गयी। घटना का कारण  पति-पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सरबहा के विनय करमाली का पत्नी के साथ आये दिन विवाद होता रहता था। आज सुबह भी उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ। जिसके बाद वो घर से गुस्से में निकल गया। उसके बाद अपने चार दोस्तों के साथ खाया पीया। वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी गांव में कुआं अवस्थित है। उसने अचानक वहां बाइक रोकी और कुएं में छलांग लगा दी। उसके पीछे उसके दोस्त थे। उन्होंने तुरंत बाइक रोकी और उसे बचाने के लिए एक एक कर कुएं में कूद गये। दुर्भाग्य रहा कि विनय के साथ उन चारों दोस्तों की भी कुएं में दम घुटने से मौत हो गयी। जानकारी के बाद सभी मृतकों को ग्रामीणों ने मशीन से कुएं के बाहर बहुत मशक्कत से निकाला। मृतकों में सुंदर करमाली, राहुल करमाली, सुरज भुइयां, विनय करमाली, पंकज करमाली शामिल है, जिसमें एक ही परिवार के दो भाई भी हैं। एक घर का चिराग बूझ गया। एक को बचाने को लेकर चार अन्य दोस्त की जान चली गयी। सभी का उम्र लगभग 25 से 28 तक बताया जा रहा है। मौके पर चरही पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले कर कागजी कार्रवाई में जुटी हुई है। सांसद पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस, शोकाकुल परिजनों से मिलकर बढ़ाया हिम्मत इधर घटना की जानकारी पाते ही हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल तत्काल मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया त्वरित कराने में सहयोग करते हुए हुए शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर उनके इस विकट दु:ख की घड़ी में ढाढ़स बंधाया और हिम्मत बढ़ाया। साथ ही उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा भी जताया। सांसद मनीष जायसवाल ने मृतकों के परिवारजनों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी करायी। अस्पताल से ही सांसद मनीष जायसवाल ने संबंधित सीओ और थाना प्रभारी को हर संभव सहयोग का निर्देश भी दिया।

आरपीएफ के आपरेशन आहट की कार्रवाई में चार नाबालिग समेत आठ गिरफ्तार
Published / 2025-01-01 19:15:29
आरपीएफ के आपरेशन आहट की कार्रवाई में चार नाबालिग समेत आठ गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। रेलवे सुरक्षा बल ने आॅपरेशन आहट के तहत चार नाबालिग समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गढ़वारोड के क्षेत्राधिकार में स्थित डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर 31 दिसंबर  को निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के नेतृत्व में उ.नि.बीर प्रताप सिंह , प्र.आ.जयराम सिंह, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, प्र.आ.राजेश पासवान, आ. विश्व विजय सिंह, प्र.आ. बिमलेश कुमार, आ. तरुण कुमार, आ. अभिषेक कुमार सिंह सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गढवारोड मौजुदा डाल्टनगंज तथा स.उ.नि. रमण जी पासवान व प्र.आ. रवि कमल डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन परिसर में गश्त कर रहे थे। गश्त के क्रम में स्टेशन के आटो पार्किंग एरिया में देखा कि 04 नाबालिक बच्चों और 04 बालिक का समुह मौजूद है तथा उस समुह के साथ एक व्यक्ति भी मौजूद है।  संदेह होने पर पास जाकर पुछ-ताछ करने पर सभी नाबालिक व बालिक ने बताया कि हम लोग को अजित कुमार यादव उम्र 33 वर्ष पिता-सीद्धेश्वर यादव निवासी ग्राम देवरिया, पोस्ट-नारेन्द्रखॉप, थाना-कुटुम्बा, जिला औरंगाबाद, बिहार मौजुदा रमेश तिवारी के घर पर किरायेदार बाल-भारती स्कुल रेडमा के पीछे पांकी रोड, पोस्ट डाल्टगंज, थाना सदर डालटनगंज, जिला-पलामु, झारखण्ड डाल्टनगंज मे ट्युबेल बोर बेरिंग के लिए काम कराता है। अजित कुमार यादव ने हम सभी को अलग-अलग 5000-5000 रुपया दिया है। हम लोग का टिकट भी अजित कुमार यादव ने डालटनगंज से रॉची तक का कटाया है और टिकट का पैसा भी उसी ने दिया है। हम लोग को रेडमा से डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन स्कारर्पियो से अजित कुमार यादव ही लाया है। अजित कुमार यादव से उक्त 04 नाबालिक व 04 बालिग को काम कराने बाबत कागजात व अधिकार पत्र व नाबालिगों के अभिभावक की सहमति प्रमाणपत्र की मांग की गयी तो मौके पर वह कुछ भी नहीं दिखा सका। स्कार्पियो (जेएच 01 एइ 9040) के संबंध में पूछने पर पार्किंग रसीद दिखाते हुए बताया कि यह स्कारर्पियो मेरा है। उक्त नाबालिक व बालिक के सम्बन्ध में पुछ-ताछ एंव छानबीन करने पर प्रथम दृष्टया उपरोक्त मामला बाल मजदूरी व मानव तस्करी से संबंधित है। उक्त सभी को डालटनगंज कैंप पर सुरक्षित रखा गया तथा रात्रि का भोजन पानी व ठण्ड से बचने के लिए कम्बल दिया गया। सभी को लेकर आहट थाना डालटनगंज को सुपुर्द किया गया।

स्तंभ संस्था ने बुढ़मू, सिदरोल के नया टोली में बांटे कपड़े
Published / 2024-12-31 22:31:06
स्तंभ संस्था ने बुढ़मू, सिदरोल के नया टोली में बांटे कपड़े

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 31.12.2024 दिन मंगलवार को स्तंभ संस्था ने बुढ़मू, सिदरोल के नया टोली में 1053 पुराने कपड़ों का वितरण किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवक, युवतियां, महिला, पुरुष, बच्चे, बूढ़े, विकलांग शामिल रहे। इसमें लोगों के बीच स्वेटर, साड़ी, सलवार सूट, बच्चों का कपड़ा, सर्ट-पैंट, जूता एवं बच्चों के खिलौने का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप सिदरोल नया टोली की मुखिया, ग्राम प्रमुख, रोशन सहित स्तंभ के सचिव कुणाल शर्मा, हरे कृष्णा पाठक, राजू, अजय, ओमंती एवं उदय सिंह उपस्थित थे।

गुरविंदर सिंह सेठी के निधन पर डॉ बिरेंद्र साहू ने जताया शोक
Published / 2024-12-31 20:41:56
गुरविंदर सिंह सेठी के निधन पर डॉ बिरेंद्र साहू ने जताया शोक

टीम एबीएन, रांची। गुरुनानक अस्पताल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सिख समाज के अग्रणी समाज सेवक गुरविंदर सिंह सेठी जी का निधन पर विश्व हिंदू परिषद, झारखंड-बिहार के सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा उनके आकस्मिक निधन से सनातन एवं सिख समाज के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। विश्व हिंदू परिषद परिवार उनके पुण्य आत्मा की शांति के लिए तथा इस दु:ख की घड़ी में उनके परिवार को शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना करता है। डॉ साहू ने कहा राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में वे सदैव तत्पर रहते थे।

पंडरा लूट में गोलीबारी प्रभावित के समर्थन में उतरे फेडरेशन आॅफ आॅल व्यापार संगठन के सदस्य
Published / 2024-12-31 20:41:31
पंडरा लूट में गोलीबारी प्रभावित के समर्थन में उतरे फेडरेशन आॅफ आॅल व्यापार संगठन के सदस्य

फेडरेशन आफ आल व्यापार संगठन के सदस्यों ने पंडरा के घटनास्थल का किया निरीक्षणमुख्यमंत्री, वरीय पुलिस अधीक्षक और पंडरा ओपी के थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग कीटीम एबीएन, रांची। फेडरेशन आफ आल व्यापार संगठन के सदस्य सुमित गुप्ता को गोली मारे जाने के मामले में सिटी एसपी से मिलकर मामले में त्वरित कार्रवाई और घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।पंडरा, कृषि बाजार के निकट, व्यवसायी से करीब 13 लाख की लूट करने और एवं गोली मारे जाने की घटना पर फेडरेशन आफ आल व्यापार संगठन के सदस्यों ने संज्ञान ले कर व्यवसायी नीरज गुप्ता से मुलाकात कर मामले का जायजा लिया। इसी दौरान व्यापार संगठन के सदस्य घायल सुमित गुप्ता के भाई विनीत गुप्ता से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। घटना पर फेडरेशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री, एसएसपी और पंडरा ओपी थाना प्रभारी को ज्ञापन दे कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। ऐसे घटना से व्यवसायियों में काफी रोष है।  मौके पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता से मुलाकात कर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, रेणुका तिवारी, विनोद जैन बेगवानी, हरीश नागपाल, राकेश गुप्ता, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, अरुण कुटियार, शाहिद आलम सहित अन्य सदस्यगण सम्मिलित थे।

पंडरा लूट में गोलीबारी प्रभावित के समर्थन में उतरे फेडरेशन आॅफ आॅल व्यापार संगठन के सदस्य
Published / 2024-12-31 19:45:55

देवेंद्रनाथ महतो के नेत्तृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया वनभोज
Published / 2024-12-31 19:44:40
देवेंद्रनाथ महतो के नेत्तृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया वनभोज

टीम एबीएन, रांची। सिल्ली के जेएलकेएम कार्यकर्ता वनभोज कार्यक्रम में आने वाले नव वर्ष के लिए कार्य योजना तैयार किया गया। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी 31 दिसंबर 2024 को जेएलकेएम सिल्ली विधानसभा के कार्यकर्ता सतीघाट त्रिसंगम महा तीर्थस्थल में वनभोज कार्यक्रम किया गया। मौके पर बीते वर्ष किये गये कार्यों की समीक्षा की तथा आने वर्ष की कार्य योजना तैयार की गयी। मौके पर केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो के निर्देशानुसार हरेक प्रखंड में साप्ताहिक जनता दरबार लगाकर जनता के समस्या का समाधान किया जायेगा। साथ सिल्ली विधान सभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का नियम के विरुद्ध काम होने नहीं दिया जायेगा। संगठन को मजबूत करने  और जनता के हर दु:ख सुख को अपना सुख दु:ख समझते हुए साथ देने का प्राण लिया गया।  मौके पर रांची जिला, सिल्ली प्रखंड, राहे प्रखंड, सोनाहातु प्रखंड के अधिकारी उपस्थित हुए। पदाधिकारी पार्वती देवी, राजकिशोर महतो, बिमल महतो, मोहरी देवी, अनीता देवी, रणजीत महतो, गंगा महली उपस्थित थे।

सांसद सुखदेव भगत बने पांच राज्यों के कांग्रेस संसदीय दल के राज्य कमेटी संयोजक
Published / 2024-12-31 19:44:01
सांसद सुखदेव भगत बने पांच राज्यों के कांग्रेस संसदीय दल के राज्य कमेटी संयोजक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा सांसद सुखदेव भगत को पांच राज्य झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, उड़ीसा और बंगाल का कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) का राज्य कमेटी का संयोजक बनाया गया है। यह जानकारी डॉ अमर सिंह कांग्रेस संसदीय दल के सचिव ने पत्र के माध्यम से दिये। इसी प्रकार एंटोएंटनी को दो, जोधीमणी को दो, जीसी चंद्रशेखर को एक, डॉक्टर मल्लू रवि एक, परिणीति शिंदे दो, विजेंद्र ओला को दो, वरुण चौधरी को एक, गुरजीत सिंह को तीन, इमरान मसूद को दो और रकीबुल हुसैन को चार राज्यों का संयोजक बनाया गया है। संसद सत्र में सुखदेव भगत के बेहतर कार्यों को देखते हुए सिर्फ सुखदेव भगत को पांच राज्यों का संयोजक बनाया गया है। सांसद सुखदेव भगत पांच राज्यों के सांसदों के साथ समन्वय स्थापित कर इन राज्यों में सांसदों के माध्यम से संगठन की मजबूती प्रदान करने, कांग्रेस संसदीय दल के कार्यों को बेहतर ढंग से चलाने एवं संसद में सांसद संसदीय कार्य प्रणाली के अनुसार कार्य करे उसके लिए प्रेरित करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,283