झारखंड का ऋण-जमा अनुपात 50 प्रतिशत के पार, मार्च तक 55 प्रतिशत करने की योजना: स्लब्सटीम एबीएन, रांची। झारखंड की राज्य स्तरीय बैंकर समिति (एसएलबीसी) ने बीते शनिवार को निर्णय लिया कि मार्च के अंत तक ऋण-जमा अनुपात को मौजूदा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत किया जायेगा। एसएलबीसी की अध्यक्षता बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक एम कार्तिकेयन ने की।बैठक में झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और वित्त सचिव प्रशांत कुमार भी उपस्थित थे। किशोर ने कहा- राज्य में ऋण-जमा अनुपात में वृद्धि हुई है, लेकिन यह राष्ट्रीय औसत 87 प्रतिशत की तुलना में अभी भी कम है। बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय को झारखंड से बिहार के पटना में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर भी आपत्ति जतायी। मंत्री ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि झारखंड में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की 120 शाखाएं हैं, जिनमें कुल जमा राशि 13,555 करोड़ रुपये है। बिहार में इसकी 236 शाखाएं हैं, जिनमें जमा राशि 15,743 करोड़ रुपये है। मैंने बैंक अधिकारियों से पूछा है कि झारखंड में जमा राशि अधिक होने पर भी बैंक को स्थानांतरित करने का क्या कारण है। यह झारखंड के हितों के खिलाफ है और स्वीकार्य नहीं है।स्वागत भाषण में एसएलबीसी के महाप्रबंधक एवं बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि झारखंड का ऋण-जमा अनुपात पहली बार 50 प्रतिशत को पार कर 30 सितंबर, 2024 तक 50.22 प्रतिशत तक पहुंच गया। यह दर्शाता है कि राज्य में बैंक ऋण प्रवाह में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। राज्य में ऋण-जमा अनुपात 30 सितंबर, 2024 को 50.22 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि 30 सितंबर, 2023 को यह 45.04 प्रतिशत था।
रांची में चल रहा था नकली नोटों का कारोबार, तीन अपराधियों को पुलिस ने दबोचाटीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में नकली नोटों का कारोबार करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके नाम साहिल कुमार उर्फ करण, मो सबिर उर्फ राजा और अब्बु हुजैफा उर्फ अफरीदी उर्फ आर्यन बताये गये हैं। इनके पास से पुलिस ने 500 के दो असली नोट, 500 के 998 नकली नोट यानी चार लाख 99 हजार 8 सौ नकली रुपये, एक बाइक और 6 पीस मोबाइल फोन जब्त किये गए हैं। इस बात का खुलासा सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने किया। सिटी एसपी ने मीडिया को बताया कि रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को जानकारी मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप स्कूल गली में कुछ संदेहास्पद लोग नकली नोटों का काला करोबार करते हैं। साथ ही बताया गया कि किसी ग्राहक को नकली नोट सप्लाई करने वाले हैं। मिली जानकारी के आधार पर टीम गठित की गयी। गठित टीम ने बताये गये ठिकाने पर रेड किया, तीन लोगों को धर दबोचा। पुलिस को दिये अपने बयान में गिरफ्तार लोगों ने खुलासा किया कि नकली नोटों का कारोबार करने के वास्ते उनका संगठित आपराधिक गिरोह काम करता है। गुजरे करीब एक साल से नकली नोटों का यह काला कारोबार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस काम में राजधानी के कई लोग भी शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के सामने और भी कई अहम राज उगले हैं। पुलिस अब गिरोह के सरगना तक पहुंचने की जुगत में जुट गयी है। इन लोगों को दबोचने में एसआई मुकेश कुमार उपाध्याय, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार साह, आरक्षी सूरज खाड़िया और सुशील मिंज की सराहनीय भूमिका रही। एक दूसरी घटना में, रांची के सिटी एसपी ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि जगन्नाथपुर इलाके से छिनतई गिरोह के तीन सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों के नाम बावला अंसारी, परवेज अंसारी और इमरोज अंसारी हैं।इन पर लगभग 25 मामले दर्ज हैं और इनके पास से 15 एंड्रॉइड मोबाइल, तीन कीपैड मोबाइल, पैन कार्ड, आईडी कार्ड, छिनतई किये गये तीन बैग, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 13 हजार 200 नगद और तीन चेक बरामद किये गये हैं।
टीम एबीएन, रांची। स्मृति शेष आनंद कुमार के 53वें जन्मदिवस पर एचएम पब्लिक स्कूल चुटिया में मेधा स्वास्थ्य सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सी पी सिंह विधायक रांची ने किया। उन्होंने कहा कि रक्त दान महादान होता है। एक यूनिट रक्त से 4 लोगों की जान बचाया जा सकता है। स्वराज के माध्यम से पिछले चार वर्षों से जो स्वास्थ्य शिविर आनंद कुमार की याद में किया जा रहा है यह बहुत अच्छी बात है।विशिष्ट अतिथि डॉ शेखर (काजल) अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि मैं प्रति वर्ष इस विद्यालय में आता हूँ तो मुझे बहुत बड़ी शुकुन मिलती है कि एक विद्यालय शिक्षा के साथ गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवा भी करती है। डॉ विन्देश्वर उरांव, महामंत्री, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा सह निदेशक सेवन स्टार अकादमी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिस तरह एच एम पब्लिक स्कूल का नाम शिक्षा के क्षेत्र में है उसी तरह समाज सेवा में भी आप लोग बहुत अग्रसर हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में भगवान महावीर आई हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ शिवानंद प्रसाद भी शामिल थे। नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च एक्टिविटी इन झारखण्ड (स्वराज) की ओर से किया गया जिसमें है। रिम्स रांची के डॉ कविता देवघरिया एवं डॉ चंदन कुमार के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 31 यूनिट रक्त दान किया गया।भगवान महावीर नेत्र अस्पताल, बरियातू के सहयोग से डॉ अंकित कुमार और डॉ लालेश्वर कुमार के सहयोग से 120 लोगों नेत्र जांच किया गया। दंत परीक्षण श्री टूथ केअर की डॉ शिप्रा साह घोष एवं उनके टीम ने किया। कुमार डायग्नोस्टिक सेंटर लोअर चुटिया की विश्व भारती एवं उनके टीम के द्वारा मधुमेह जांच बीपी जांच की गयी। एवर केअर मल्टीस्पेसिलिटी हॉस्पिटल मकचुंद टोली के द्वारा साधारण रोग, महिला रोग, पुराने बीमारियों की जांच डॉ आदित्य नारायण सिंह एवं उनके टीम ने किया। इस शिविर से सैकड़ों लोग लाभ लिये। विद्यालय द्वारा चार विशेष छात्रों को विशिष्ट सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसमें आदर्श कुमार महतो, दीपक कुमार, श्रेया कुमारी, कविता कुमारी थे। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा 53 लोगों के बीच कंबल वितरण, स्वेटर वितरण किया गया। विदित हो कि स्मृति शेष आनंद कुमार खुद रक्तदाता, सोशल एक्टिविस्ट के साथ एच एम पब्लिक स्कूल के संस्थापक में से एक रहे हैं जो कोविर्ड काल में गुजर गए, आनन्द सर का इस वर्ष 53 वां अवतरण दिवस है, कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार प्राचार्य ने किया। स्वागत भाषण डॉ मोहन प्रकाश ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अंजली सेन ने किया। कार्यक्रम कुमार कमलेश, पूनम, संयुक्ता कुमारी, अनामिका सिंह, रणजीत कुमार, सती सिन्हा, बासुदेव कुमार, रवि कुमार, संगीता चौहान, सुप्रभा, मनीषा, सरिता, गोविंद, शुभम, पुनीत, सुजाता, पुष्पा, सोनी, सरोज, जया, काजल, ज्योति, सुमन, संतोषी, नीलम, शोभा, कल्पना, पल्लवी, मीना, प्रीति, बबिता, बीना, गौतम, नीलेश, मंजू, पुष्पा, रानी, मनिषा के साथ बहुत लोगों का योगदान से शिविर को सफल किया गया।
टीम एबीएन, रांची। बसंत कुमार झा ने रांची विश्वविद्यालय के स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन के निदेशक का प्रभार संभाला। शनिवार को उनके पद संभालने पर विभाग के उपनिदेशक डॉ विष्णु चरण महतो सहित पत्रकारिता विभाग के सभी सहयोगियों ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। शनिवार को इस अवसर पर श्री झा ने उपस्थित सहयोगियों से परिचय प्राप्त की और विभाग के क्रियाकलाप की जानकारी हासिल की। पत्रकारिता विभाग के सभी कक्षा, लाइब्रेरी सहित सभागार और स्टूडिया का भ्रमण किया। श्री झा पत्रकारिता और शैक्षणिक गतिविधियों से जुडे रहे हैं। कई राष्ट्रीय समाचार पत्रों एवं चैनलों में भी शीर्ष पदों पर सेवा दे चुके हैं। इस अवसर पत्रकारिता विभाग के पूर्णेंदू शेखर तिवारी, मनोज कुमार शर्मा, प्रदीप मिश्र, एन के मुरलीधर, निरंजन कुमार, डहरू टोप्पो, रेखा बाखला, मनोज बाखला तथा अन्य सहयोगी उपस्थित थे।
झारखंड रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा सिमडेगा, गुमला, खूंटी और चतरा का रेलवे सर्वे का काम पूरा होने और इस संदर्भ में राज्य सरकार द्वारा रेलवे बोर्ड को रिपोर्ट भेजे जाने से जनता में हर्षलोक कल्याणकारी राज्य में सिर्फ फायदा और नुकसान के तराजू पर न तौलें लाभकारी परियोजना को रेलवे बोर्ड : दीपेश निरालालोहरदगा रेलवे स्टेशन से गुमला होते हुए सिमडेगा जिला मुख्यालय रेल मार्ग का उड़ीसा के राजगांगपुर रेलवे स्टेशन तक हो विस्तार, ताकि उक्त रेल मार्ग हावड़ा मुंबई मेन रेललाइन से जुड़ सकेटीम एबीएन, रांची। सिमडेगा, गुमला, खूंटी और चतरा जिला मुख्यालय को देश के रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम शुरू हो गया है और इस संदर्भ में झारखंड रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। अभी तक उक्त चार जिला मुख्यालय रेल सुविधा से विहीन है झारखंड में, जिसके लिए यहां की जनता वर्षों से रेलवे की मांग को लेकर संघर्षरत है।सिमडेगा जिला मुख्यालय में रेल लाओ अभियान आंदोलन के तहत लगातार 15 वर्षों से संघर्षरत सामाजिक कार्यकर्ता दीपेश निराला ने उक्त जिलों में सर्वे कार्य पूरा होने और राज्य सरकार द्वारा रेलवे बोर्ड को इस संदर्भ में रिपोर्ट भेजे जाने पर सरकार को धन्यवाद दिया है और मांग की है कि जैसा कि सर्वे में दर्शाया गया है लोहरदगा से गुमला 55 किलोमीटर और गुमला से सिमडेगा 43 किलोमीटर को जोड़ने का सर्वे हुआ है।इसका विस्तार सिमडेगा से करीब 28 किलोमीटर और करते हुए इस रेललाइन को उड़ीसा के राजगांगपुर रेलवे स्टेशन तक करने से यह पूरा रेल सर्किट हावड़ा मुंबई मेन रेललाइन से जुड़ जायेगा, जिससे लोहरदगा का अल्युमिनियम का अयस्क बॉक्साइट, इत्यादि कोरबा छत्तीसगढ़ स्थित देश की सबसे बड़ी अलमुनियम फैक्ट्री नाल्को तक पहुंच पायेगा।जिससे यह आदिवासी बहुल वन आच्छादित अति पिछड़ा क्षेत्र काफी तीव्र गति से विकास करेगा और रेलवे के कारण यहां निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी जिससे पानी की आपूर्ति भी निर्बाध होगी, जिससे सैकड़ो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के साधन पैदा होंगे और कल-कारखानों का जाल बचेगा इस क्षेत्र में क्योंकि खनिज के साथ-साथ यह क्षेत्र वन उत्पाद के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। साथ ही साथ खूंटी को हटिया रेलवे स्टेशन से और चतरा को हजारीबाग रेलवे स्टेशन से जोड़ना जनहित में एक बहुत बड़ा कार्य होगा और इस तरह पूरा झारखंड का सभी जिला रेलवे नेटवर्क से जुड़ जायेगा। उक्त परिस्थितियों में दीपेश निराला ने सरकार के साथ-साथ रेलवे बोर्ड से मांग की है कि भेजे गये उक्त सर्वे रिपोर्ट को जल्द मंजूरी देते हुए उक्त चारों जिला मुख्यालय को देश के रेलवे नेटवर्क से जुड़वाने का काम कर संवेदक चयन कर उक्त कार्य को यथाशीघ्र जनहित में करवाया जाय, और और इस परियोजना को लाभ एवं हानि के तराजू में न तौला जाये। खूंटी सहित उक्त चारों जिला मुख्यालय को रेल नेटवर्क से जोड़ने से यह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को एक बड़ी श्रद्धांजलि होगी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार और धनबाद एसएसपी और धनबाद डीसी को ट्वीट कर हो रहे अवैध लोहा तस्करी पर रोक लगाने की मांग की। कतरास क्षेत्र के छाताबाद में धड़ल्ले से अवैध लोहा का कारोबार चल रहा है। अवैध कारोबारी ने छाताबाद के खुशबू मोहल्ला में अपना अवैध गोदाम खोल रखा है जहां से अवैध लोहा कारोबार का संचालन किया जाता है। बताया जाता है कि इस अवैध लोहा कारोबार का संचालन अतुल नामक व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा है। अतुल ने क्षेत्र में 1 दर्जन लोगों को इस अवैध धंधे में उतार रखा है जो रेलवे, बीसीसीएल और अन्य बन्द फैक्ट्रियों से लोहा कटिंग कर अतुल के गोदाम में कम दामों में बेच देता है। बीसीसीएल और सीआईएसएफ की लापरवाही से क्षेत्र से हर रोज लाखों रुपये का लोहा चोरी हो रहा है लेकिन अवैध लोहा कारोबारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 18/1/25 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का हजारीबाग जिला कमेटी का विस्तार किया गया। विस्तारीकरण कार्यक्रम में छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, युवा संयोजक चेतन प्रकाश, अजीत कुमार, दीपक कुमार, जिला प्रवक्ता शिवम मिश्रा, जिला संयोजक शुभम राणा उपस्थित थे। इस बैठक की अध्यक्षता शुभम राणा ने की एवं संचालन शिवम कुमार ने किया। जिसमें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष सत्यम सिंह, नगर अध्यक्ष राहुल यादव बनाये गये। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी। जिला कमेटी इस प्रकार है जिला उपाध्यक्ष : विशु नायक, कारण कुमार, आकाश यादव, रिंकू यादव जिला सचिव : मोहित यादव सहसचिव : राहुल सिंह संगठन सचिव : संकेत ठाकुर, किसन सिंह जिला कोषाध्यक्ष : करण गोप नगर कमिटी इस प्रकार है।:- कार्यकरी उपाध्यक्ष : ऋषि निराला नगर महासचिव : पंकज कुमार उपाध्यक : विशाल बालाजी सचिव : सचिन मेहता मीडिया प्रभारी : उज्ज्वल पाठक सोशल मीडिया प्रभारी : आशीष राणा।
झारखंड विधानसभा की समितियों का पुनर्गठन, कल्पना सोरेन को मिली बड़ी जिम्मेदारीटीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 24 फरवरी से आहूत होने जा रहा है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों के तहत विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन कर दिया है। इस बाबत अधिसूचना जारी हो गयी है।गांडेय विधायक सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को महिला, बाल विकास समिति का सभापति बनाया गया है। वहीं, बरही के भाजपा विधायक मनोज कुमार यादव को लोक लेखा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। आमतौर पर यह पद प्रमुख विपक्षी दल को ही दिया जाता है। इन विधायकों को मिली जिम्मेदारी इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक बसंत सोरेन को प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति, कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति, भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को सामान्य प्रयोजन समिति, झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक हेमलाल मुर्मू को प्राक्कलन समिति, झामुमो विधायक निरल पूर्ति को सरकारी उपक्रम संबंधी समिति, माले विधायक अरूप चटर्जी को सरकारी आश्वासन समिति, कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव को आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति, झामुमो विधायक उमाकांत रजक को निवेदन समिति, झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी को अनुसूचित जाति, जनजाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी। वहीं, भाजपा विधायक नीरा यादव को पुस्तकालय विकास समिति, कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह को सदाचार समिति, झामुमो विधायक उदय शंकर सिंह को पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति, भाजपा विधायक सीपी सिंह को विधायक निधि अनुश्रवण समिति, झामुमो विधायक भूषण तिर्की को शून्यकाल समिति, भाजपा विधायक राज सिन्हा को गैर सरकारी संकल्प समिति, झामुमो विधायक सविता महतो को युवा कल्याण संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति, राजद विधायक सुरेश पासवान को अनागत, प्रश्न क्रियान्वयन समिति, झामुमो विधायक दशरथ गगराई को आवास समिति, जदयू विधायक सरयू राय को प्रत्यायुक्त समिति, झामुमो विधायक विकास मुंडा को खाद्य, सार्वजनिक एवं उपभोक्ता मामले समिति का सभापति मनोनीत किया गया है। पुनर्गठित समिति का कार्यकाल गठन की तिथि से एक वर्ष या पुनर्गठन तक के लिए होगा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। झारखंड के देवघर शहर में स्थित मीना बाजार सब्जी मंडी में शुक्रवार की आधी रात दुकानों में भीषण आग लग गयी। इस आगजनी की घटना में मीना बाजार सब्जी मंडी की लगभग 25 दुकानें जलकर राख हो गयी। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 4 दिन पहले भी मंडी में लगी थी आग सूचना मिलने पर आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, आग से करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बता दें कि इससे पहले 14 जनवरी 2025 को भी मीना बाजार में आग लगी थी, जिसमें 2 दुकानें जलकर नष्ट हो गयी थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.