Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
रांची : महिला डॉक्टर से 12 लाख की ठगी
Published / 2025-01-22 20:34:38
रांची : महिला डॉक्टर से 12 लाख की ठगी

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के बरियातू इलाके में प्रैक्टिस करने वाली एक महिला डॉक्टर से शादी के नाम पर इमोशनल ब्लैकमेल कर एक युवक ने 12 लाख रुपये की ठगी कर ली है। मामले को लेकर महिला डॉक्टर ने लालपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है। बेंगलुरु के रहने वाले एक युवक ने रांची की एक महिला डॉक्टर से 12 लाख रुपये की ठगी कर ली है। आरोपी से महिला डॉक्टर का संपर्क मैरेज साइट के जरिये हुआ था। दोनों ने एक दूसरे को आनलाइन में ही पसंद किया। जिसके बाद दोनों आगे चल कर शादी करने वाले थे। मैरेज साइट के जरिये ही दोनों ने अपने मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान भी किया और फिर दोनों में बातचीत भी होने लगी। इसी बीच आरोपी ने महिला डॉक्टर को बताया की उसे बिजनेस में काफी नुकसान हुआ है। आरोपी ने महिला डॉक्टर को इमोशनल ब्लैकमेल किया और उसे अपने झांसे में लेकर अपने खाते में 12 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिये।महिला डॉक्टर से आरोपी के द्वारा जब 12 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिये गये, उसके बाद उसने अपना असली रंग दिखाना शुरू किया। वह लगातार महिला डॉक्टर से कन्नी काटने लगा। महिला डॉक्टर ने जब उससे अपने पैसे वापस मांगे तब आरोपी ने उसका फोन उठाना ही बंद कर दिया। ठगे जाने का अहसास होने पर महिला डॉक्टर बुधवार को सबसे पहले पुलिस जन शिकायत में पहुंची, जहां रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने मामले में संज्ञान लेते हुए लालपुर थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। रांची एसएसपी ने बताया कि आरोपी युवक के खाते को फ्रीज करवाने का भी निर्देश दिया गया है।

गिरिडीह : सीओ की गाड़ी को लगा धक्का, सहमे लोग
Published / 2025-01-22 20:30:48
गिरिडीह : सीओ की गाड़ी को लगा धक्का, सहमे लोग

गिरिडीह में अंचलाधिकारी की गाड़ी को सफारी कार ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, मंजर देख कांपे लोगएबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में आज यानी बुधवार को गांडेय के अंचलाधिकारी की गाड़ी को पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफारी एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी। वहीं इस घटना में 4 लोग घायल हो गये।मिली जानकारी के अनुसार, गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर दासडीह इलाके की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क से उतरकर खेत में जा गिरे और सफारी कार पलट गयी। वहां मौजूद लोग भी इतनी भीषण टक्कर को देख के कांप गये। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित सफारी कार ने गांडेय के अंचलाधिकारी मो हुसैन की गांड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के समय अंचलाधिकारी गाड़ी में नहीं थे। ड्राइवर और गार्ड गाड़ी में डीजल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। इस घटना में अंचलाधिकारी के ड्राइवर और गार्ड के अलावा सफारी कार मे बैठे दो लोग घायल हो गये।  वहीं, सूचना मिलने के बाद गांडेय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की छानबीन में जुट गयी है।

देवेंद्रनाथ महतो ने राज्य परियोजना निदेशक से की मुलाकात
Published / 2025-01-22 18:07:52
देवेंद्रनाथ महतो ने राज्य परियोजना निदेशक से की मुलाकात

उत्कृष्ट आदर्श और मॉडल विद्यालय के कर्मी के मांगों पर चर्चाटीम एबीएन, रांची। राज्य में प्राथमिक बुनियादी शिक्षा व्यवस्था कुछ ठीक नहीं है। एवं शिक्षा विभाग के विभिन्न अनुबंध कर्मी भी अपने मांगों को लेकर प्रयासरत हैं। आज उत्कृष्ट आदर्श और मॉडल विद्यालयों में कार्यरत विज्ञान लैब फैसिलिटेटर के प्रतिनिधिमंडल के साथ जेएलकेएम वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन से मुलाकात की। बुनियादी शिक्षा व्यवस्था एवं परियोजना पर चर्चा की गयी। विज्ञान लैब फैसिलिटेटर कर्मियों के सेवा विस्तार तथा मानदेय भुगतान करने का लिखित ज्ञापन निदेशक महोदय को सौंपा गया। लैब फैसिलिटेटर का पिछले चार महीनों से सेवारत है, लेकिन मानदेय का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिसके उनके पारिवारिक आर्थिक संकट हो रही है। बताते चलें कि राज्य में कुल 80 उत्कृष्ट 20 मॉडल विद्यालय एवं 32 आदर्श जेएमडी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से नौ हजार की मानसिक वेतन में नियुक्ति की थी। जिसकी पुन: सेवा विस्तार करने की मांग निदेशक के समक्ष लिखित रूप से आज बुधवार को रखी गयी।

विनोद कुमार बने इंडियन बैंक के नये MD और CEO
Published / 2025-01-21 22:41:24
विनोद कुमार बने इंडियन बैंक के नये MD और CEO

FSIB ने की नाम की सिफारिशटीम एबीएन, रांची। एफएसआईबी ने शनिवार को चेन्नई स्थित इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक के पद के लिए विनोद कुमार के नाम की सिफारिश की।एफएसआईबी की सिफारिश पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की ने की हैं। विनोद कुमार चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के मायापुर निवासी सेवानिवृत शिक्षक नकुलदेव सिंह के बड़े पुत्र हैं।सूचना मिलते हीं कई लोगों ने शुभकामना संदेश दिया है।

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत सहित अनेक सांसदों ने किया छत्तीसगढ़ में कोयला खदानों का औचक निरीक्षण
Published / 2025-01-21 22:39:13
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत सहित अनेक सांसदों ने किया छत्तीसगढ़ में कोयला खदानों का औचक निरीक्षण

कोयला खदानों में सुरक्षा के विषय पर चर्चा करने के लिए एक बैठक का भी किया गया आयोजनटीम एबीएन, लोहरदगा। आज छत्तीसगढ़ राज्य के गेवरा कोल माइंस में कोयला खान एवं इस्पात संसदीय स्थायी समिति की, कोयला मंत्रालय एसईसीएल प्रतिनिधियों के साथ कोयला खदानों में सुरक्षा विषय पर चर्चा करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सांसद विजय हांसदा ने किया। बैठक में सांसद सुखदेव भगत ने कोयला खदानों में सुरक्षा के विषय पर अपनी बातों को तार्किक ढंग से रखते हुए कहा कि कोयला खदानों में सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देनी की आवश्यकता है।बैठक में अन्य सांसद सदस्यों ने भी अपनी बातों को रखा। बैठक से पूर्व सांसद सुखदेव भगत सहित अनेक सांसदों ने कोयला खदानों का औचक निरीक्षण भी किया।

रांची : हटिया डैम में लाश मिलने से सनसनी
Published / 2025-01-21 18:42:34
रांची : हटिया डैम में लाश मिलने से सनसनी

रांची के हटिया डैम से मिला युवती का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिसटीम एबीएन, रांची। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के हटिया डैम में एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। युवती के शव की हालत को देखते हुए पुलिस हत्या और आत्महत्या सहित कई बिंदुओं पर जांच कर रही हैं।

1300 करोड़ का हिसाब नहीं दे पा रही हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी
Published / 2025-01-21 18:36:54
1300 करोड़ का हिसाब नहीं दे पा रही हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- 1300 करोड़ आपदा प्रबंधन फंड का हिसाब देने में नाकाम साबित हो रहीटीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर से जमकर हमला बोला है। मरांडी ने राज्य में आपदा प्रबंधन के फंड को लेकर राज्य सरकार पर सवाल खड़े किये हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने  सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हेमंत सरकार पिछले पांच वर्षों में आपदा प्रबंधन विभाग के 1300 करोड़ फंड का हिसाब देने में नाकाम साबित हो रही है। सवाल यह है कि यह राशि आखिर कहां गयी? क्या विभागों ने इसे अन्य कार्यों में खर्च कर दिया, या फिर किसी बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया?बाबूलाल मरांडी ने कहा एक तरफ वित्त मंत्री राज्य राजस्व बढ़ाने के लिए महुआ शराब बनाने के प्लांट लगाने का बेतुका प्रस्ताव रखते हैं, तो दूसरी तरफ सरकार खजाने से खर्च किये गये हजारों करोड़ रुपये का हिसाब देने में असमर्थ नजर आ रही है। यदि इसी तरह अनियमितता और वित्तीय लापरवाही का दौर जारी रहा, तो झारखंड को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। सरकार को हर खर्च का ब्यौरा जनता के सामने रखना होगा, क्योंकि यह जनता की गाढ़ी कमाई का सवाल है। जनता को पाई-पाई का हिसाब चाहिए।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती 23 जनवरी को
Published / 2025-01-21 18:36:01
नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती 23 जनवरी को

नेताजी एक सच्चे देशभक्त और भारत के सबसे प्रेरक स्वतंत्रता सेनानी में से एक थे : संजय सर्राफटीम एबीएन, रांची। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन एवं राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को मनाई जाती है। यह दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता और स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है।सुभाष चंद्र बोस ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में विशेष स्थान प्राप्त किया है और उनकी बहादुरी और दृढ़ नायकत्व को कभी नहीं भुलाया जा सकता सुभाष चंद्र बोस एक सच्चे देशभक्त और भारत के सबसे प्रेरक स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। अपने साहसिक नेतृत्व और जय हिंद के नारे देने वाले बोस ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) के संस्थापक के रूप में उन्होंने अनगिनत व्यक्तियों को अपने देश के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया। साहस, बलिदान और दृढ़ संकल्प से भरा उनका जीवन छात्रों को बड़े सपने देखने और अपने लक्ष्यों के लिए अथक परिश्रम करने के लिए प्रेरित करता है। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक ओडिशा में हुआ था उनके पिता जानकीनाथ बोस एक समृद्ध वकील थे और माता प्रभावती देवी एक धार्मिक महिला थीं। सुभाष चंद्र बोस ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कटक में प्राप्त की और फिर कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। बाद में उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा दी और उसमें चौथा स्थान प्राप्त किया।हालांकि, स्वतंत्रता संग्राम के प्रति उनकी गहरी रुचि थी, जिससे उन्होंने आईसीएस की नौकरी छोड़ दी और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय हो गये। सुभाष चंद्र बोस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य रहे, लेकिन उन्होंने महात्मा गांधी की नीतियों से असहमत होते हुए एक अधिक क्रांतिकारी रास्ता अपनाया। उन्होंने दिल्ली चलो जैसे आंदोलन और भारतीय राष्ट्रीय सेना का गठन किया, जिसे जापान और जर्मनी के सहयोग से भारतीय स्वतंत्रता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है। उनका प्रसिद्ध नारा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा भारतीय जनता को प्रेरित करता था। बोस ने भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ एक सशस्त्र संघर्ष की आवश्यकता महसूस की और अपनी जीवनभर की सक्रियता से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपना अमूल्य योगदान दिया। उनका उद्देश्य था भारतीय स्वतंत्रता को बलपूर्वक हासिल करना, और इसके लिए उन्होंने सैन्य दृष्टिकोण को अपनाया। सुभाष चंद्र बोस का निधन 18 अगस्त 1945 को हुआ, हालांकि उनकी मौत के कारण पर विवाद आज भी बने हुए हैं। फिर भी, उनकी प्रेरणादायक नेतृत्व, साहस और देशभक्ति ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नयी दिशा दी। उनका योगदान भारतीय इतिहास में हमेशा याद किया जायेगा। सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर साल 23 जनवरी को उनके सम्मान में मनाई जाती है, और यह दिन हमें उनके विचारों और संघर्षों को याद दिलाता है।

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने झारखंड के सांसदों के साथ किया गुप्तगू
Published / 2025-01-21 14:26:43
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने झारखंड के सांसदों के साथ किया गुप्तगू

टीम एबीएन, रांची। लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सुखदेव भगत आज कोयला, इस्पात एवं खनन मंत्रालय लोकसभा समिति का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के गेवरा कोल माइंस का दौरा किये। दौरा करने से पूर्व होटल में झारखंड के सांसद महुआ मांझी, आदित्य साहू, दीपक प्रकाश विजय हांदसा, कालीचरण सिंह के साथ नाश्ते के दौरान गुप्तगू करते नजर आये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 120,659