टीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम ने रविवार को नॉन वेज बेचने पर रोक लगा दी है। ऐसा गणतंत्र दिवस को देखते हुए किया गया है। इस साल ऐसी कई छुट्टियां हैं, जो रविवार को पड़ रही हैं। इसकी वजह से ऑफिस जाने वालों में मायूसी है।जहां 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस को छुट्टी मिलती, वहीं इस साल ये रविवार को ही पड़ रहा है। ऐसे में लोगों की एक्स्ट्रा छुट्टी की आस टूट गयी। राजधानी रांची की बात करें तो नॉन वेज प्रेमी रविवार का इंतजार करते हैं। इस दिन मिली छुट्टी पर लोग जमकर नॉन वेज खाते हैं लेकिन इस रविवार वो ऐसा नहीं कर पाएंगे।दरअसल, इस रविवार को ही 26 जनवरी पड़ रही है। ऐसे में रांची नगर निगम ने पहले ही ऑर्डर पास कर दिया है कि किसी को इस दिन नॉन वेज बेचने की अनुमति नहीं है। अगर कोई इस दिन नॉन वेज बेचता पकड़ा गया तो उसे जुर्माना भरना पड़ेगा। इस खबर के बाद नॉन वेज प्रेमियों का दिल टूट गया है। रविवार को नॉन वेज खाने का मौका उन्हें इस हफ्ते नहीं मिलेगा।जारी किया ऐसा ऑर्डररांची नगर निगम ने गणतंत्र दिवस को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। इस अवसर पर रांची नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले सभी वधशाला और मांस, मछली और मुर्गा की दुकानें बंद रखी जाएगी। इनकी बिक्री पर भी प्रतिबंध रहेगा। अगर 26 जनवरी को किसी को भी ऐसा करते देखा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाएगी।
टीम एबीएन, चौपारण / रांची। बरही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। झारखंड प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष ने श्री अकेला को माला पहनाकर स्वागत किया। साथ में उपस्थित स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सह प्रभारी बेला प्रसाद, विधायक दल नेता प्रदीप यादव, विधायक दल उप नेता राजेश कच्छप, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह, रियाज अंसारी, सुल्तान अहमद, सनी सिंह, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, जयशंकर पाठक, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद,पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान साहित्य अन्य मौजूद रहे।
जमीन म्यूटेशन के नाम पर मांगा था घूसएबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड में पदस्थापित हल्का कर्मचारी और प्रभारी अंचल निरीक्षक सुरेश राम को एसीबी ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सुरेश राम ने जमीन का म्यूटेशन कराने के नाम पर घूस मांगा था। गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम अपने साथ पलामू ले गई है।
नेताजी जयंती महोत्सव पर सोनाहातु में हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमएबीएन न्यूज नेटवर्क, सोनाहातु/ रांची। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती महोत्सव आज धूमधाम से मनायी गयी। जयंती के उपलक्ष्य में आज सोनाहातु में सांस्कृतिक बृहद मैला आयोजित किया गया। यह मैला तैलवाडीह डिहमोड, सुभाष मैदान में सम्पन्न किया गया। मेले में आस-पास के भारी संख्या में लोग जुटे। मेला कमेटी द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट खेल, मुर्गा लड़ाई, चौडल प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुती किया गया। मुख्य अतिथि जेएलएफ वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो, तेलवाडीह ग्राम प्रधान भूतनाथ सिंह मुंडा, मुखिया फनी भूषण मुंडा, सिगिद ग्राम प्रधान सच्चिदानंद मुंडा ने अपनी बातों को रखा। देवेंद्रनाथ महतो ने सभा संबोधन में कहा कि हमारे देश के आजादी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का अहम योगदान रहा है। देश विदेश के वर्तमान राजनीति को समझते हुए देश के सम्पूर्ण आंतरिक ताकतों को एकजुट कर देश की आजादी पर लड़ाई लड़ा। हमें अपने सांस्कृत परंपरा को बढ़ाना देना परम आवश्यक है। सांस्कृतिक विरासत के साथ देश के तरक्की पर हम लोग अपना योगदान सूचित करेंगे। मौके पर सांस्कृतिक संगीत प्रोवर नायक, गोविंद लाल महतो ने प्रस्तुत किया। मेले के आयोजक कमेटी में बैजनाथ कोयरी, रसोराम हजाम, अनिल महतो, छोटू सिंह हीरालाल, सुभाष महतो, नीलकमल, शीवा आदि सक्रिय रहे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ रांची। लोहरदगा हिंडालको में कार्यरत डॉक्टर ओमप्रकाश दुबे को बेसल इंसुलिन थेरेपी के क्लीनिकल कौशल संवर्धन कार्यक्रम जो 26 मई एवं 2, 9, 16, 23 जून 2024 में आयोजित पांचों मॉडयुल्स में सक्रिय रूप से भाग लिये थे। संस्था मेडिकल कॉन्सेप्ट इन हिंदी ने आज हिंडाल्को अस्पताल में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के निजी सहायक (पीए) एवं लोहरदगा सांसद के स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी के हाथों डॉक्टर ओमप्रकाश दुबे को प्रशस्ति पर देकर उन्हें सम्मानित किया गया। मौके पर आलोक कुमार साहू ने कहा कि डॉक्टर दुबे काफी वर्षों से हिंडाल्को में कर रहे थे। वह लगातार लोगों की सेवा कर रहे हैं। सम्मान पाने के लिए डॉक्टर दुबे को श्री साहु ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये।
टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। लोयाबाद अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने पत्रकार निकेश पांडे पर हुए हमले और किडनैपिंग के प्रयास की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए इसे शर्मनाक करार दिया। रत्नेश ने कहा कि अवैध कोयला कारोबारियों की बढ़ती आपराधिक गतिविधियां गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये कारोबारी पहले पुलिस पर पत्थरबाजी कर उन्हें घायल करते हैं और अब पत्रकारों पर हमला करने और किडनैपिंग का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और धनबाद जिला प्रशासन से मांग की है कि बढ़ते अपराध और कोयला माफियाओं पर तुरंत अंकुश लगाने की करें। उन्होंने पत्रकारों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि हम हर स्थिति में पत्रकारों के साथ खड़े हैं और उनके द्वारा लिये गये किसी भी निर्णय में हमारा सहयोग रहेगा।
निर्माणाधीन विधायक आवास परिसर का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये कई निर्देशटीम एबीएन, रांची। रांची के जगन्नाथपुर विधानसभा के पास बन रहे विधायकों के आवास का जायजा लेने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को अचानक पहुंचे। इस दौरान निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये।निर्माणाधीन विधायक आवास का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आवास के अलावा यहां बन रहे हेल्थ सेंटर, शॉपिंग कंपलेक्स बिजली प्लेग्राउंड चिल्ड्रन पार्क ड्रेनेज सिस्टम सहित अन्य निर्माण कार्यों का वास्तविक स्थिति को देखा. निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि विधायकगण को आवास मुहैया कराया जा सके। इस मौके पर निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री को आगामी जून महीने तक निर्माण कार्य पूरा कर लेने का आश्वासन दिया गया।जगन्नाथपुर में बन रहे विधायक आवासीय परिसर अत्याधुनिक सुविधा से लैस होगा. निर्माणाधीन इस परिसर में 70 डुपलेक्स बन रहे हैं जिसकी आधारशिला 20 नवंबर 2022 को रखी गयी थी। 43.5 एकड़ भूमि पर 216 करोड़ की लागत से बन रहे विधायक आवासीय परिसर में डुपलेक्स के अलावा एक प्रेक्षागृह, एक इनडोर स्टेडियम, चिल्ड्रेन पार्क आदि की सुविधा रहेगी।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक आवासीय परिसर में वृक्षारोपण कराने का निर्देश देते हुए कहा कि अभी विधायकों के लिए आवासीय व्यवस्था व्यवस्थित नहीं है। जिस वजह से राजधानी के अलग-अलग जगह में ये रह रहे हैं। यहां एक साथ आवासीय सुविधा होने से काफी सहूलियत मिलेगी। एक ही कैंपस में रहने के लिए हमारे विधायकों को बेहतर और व्यवस्थित और सभी सुविधाओं से युक्त आवास मिलेगा।विधायक आवासीय परिसर के निर्माण होने से सभी विधायकों को एक ही कैंपस में रहने के लिए एक बेहतर, व्यवस्थित और सुविधाओं से युक्त आवास मिलेगा। मुख्यमंत्री के विधायक आवासीय परिसर के निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
टीम एबीएन, बनहोरा/ रांची। टीओआर धर्मसमाज के पुरोहित फादर फेबियन कुन्नापल्ली का देहांत 83 वर्ष की उम्र में 20 जनवरी को कॉन्स्टेंट लिवन्स हॉपस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मांडर में हो गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने आज संत फ्रांसिस चर्च बनहोरा में फादर फेबियन कुन्नापल्ली के पार्थिव शरीर रखकर मिस्सा बलिदान अर्पित किया। उनके देहांत पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने शोक व्यक्त किया और दफन धर्मविधि संपन्न की। ज्ञात हो कि फादर फेबियन कुन्नापल्ली को श्वास लेने की तकलीफ के कारण रांची के सेंटीविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें कॉन्स्टेंट लिवन्स हॉपस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मांडर ले जाया गया, जहां उनका देहांत 83 वर्ष की आयु में सोमवार जनवरी 20, 2025 को हो गया। रांची टीओआर के प्रोविंशियल फादर मनोज वेंगतानम ने सभी का स्वागत किया और शोक सभा में शामिल होने के लिए धन्यवाद का शब्द प्रकट किया। फादर फेबियन के आदर एवं उनके आत्मशांति के लिए संत फ्रांसिस चर्च बनहोरा में महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद द्वारा मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया। उन्होंने दफन मिस्सा बलिदान के दौरान अपने धर्मोपदेश में कहा कि मृत्यु ने फादर फेबियन को हमसे दूर नहीं किया है क्योंकि मृत्यु सबकुछ का अंत नहीं है। हम इस विश्वास एवं आशा के साथ अपना जीवन जीते हैं कि हम पुन: उनके साथ मिलन करेंगे। उन्होंने फादर फेबियन कुन्नापल्ली के साथ उनके निजी स्मरणीय संबंध को साझा किया एवं मिशन कार्य में उनके योगदान तथा भूमिका की सराहना करते हुए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। महाधर्माध्यक्ष ने सभी शोकित परिवार के सदस्यों एवं सभी को सांत्वना भी दिया। तत्पश्चात उनके दफन की धर्मविधि संपन्न की गयी। फादर फेबियन कुन्नापल्ली की शोक सभा एवं दफन धर्मविधि में रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, रांची टीओआर के प्रोविंशियल फादर मनोज वेंगतानम, भागलपुर के प्रोविंशियल फादर थॉमस चुट्टुकुलम, सिस्टर लूसी, संत अल्बर्ट कॉलेज रांची के निर्देशक फादर अजय खलखो, आईपीएस रजनी, विकार प्रोविंशियल फादर एंथोनी हेमरोम, फादर फेबियन के रिश्तेदार और करीबी, धर्मबहनें एवं ख्रीस्त विश्वासी शामिल हुए।
अयोध्या का श्री राम मंदिर भारतीय इतिहास के गौरव का प्रतीक : डूंगरमल अग्रवालटीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्रीकृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम मे अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वार्षिकोत्सव पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर मे विशेष श्रृंगार, पूजा-अर्चना, भोग, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन गायक मनीष सोनी, सज्जन पाड़िया एवं निर्मल जालान ने श्री राम, हनुमान,राधा कृष्ण पर आधारित गाये हुए कई सुमधुर मनमोहक भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। पूरा दरबार जय श्री राम, जय श्री कृष्णा के नारों से गुंजायमान हो गया। सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से महाआरती की। भोग एवं प्रसाद का वितरण किया गया। श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शीश महल में विराजमान भगवान श्री राधा कृष्ण, श्रीमद् भागवत गीता ग्रंथ, भगवान का वस्त्र, मोर मुकुट मुरली की पूजा-अर्चना पूरे विधि विधान से विधिवत किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी अरविंद पांडे पूरे श्रद्धा भाव के साथ भक्त जनों को पूजा अर्चना कराकर प्रसाद बांटें। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने कहा की अयोध्या का राम मंदिर भारतीय इतिहास के गौरव का प्रतीक है यह मंदिर केवल राम की जन्मस्थली ही नहीं बल्कि हमारी अस्मिता धैर्य की पहचान है। सैकड़ो वर्षों के संघर्ष के बाद निर्मित राम मंदिर एकता और शांति का संदेश देता है। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, पुर्णमल सर्राफ, सज्जन पाडिया, विशाल जालान, शिवभगवान अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, बिष्णु सोनी, मनीष सोनी, नंद किशोर चौधरी, संजय सर्राफ के अलावा कई सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.