टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्रीकृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम सेवा धाम में स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर मे पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा (आईपीएस) ने अपनी धर्म पत्नी पूजा झा के साथ मंदिर पहुंचे तथा भगवान राधा कृष्ण का माथा टेका एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।मंदिर के पुजारी अरविंद पाण्डे ने उन्हे अंग- वस्त्र दुपट्टा ओढ़ा कर अभिनंदन किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी, सुरेश अग्रवाल, पुर्णमल सर्राफ ने उन्हे भगवान राधा-कृष्ण का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। आईजी अखिलेश कुमार झा ने मंदिर की सुंदरता भव्यता एवं कलाकृति देखकर मंत्र-मुग्ध हुए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही श्री राधा- कृष्ण मंदिर झारखंड का एक धार्मिक स्थल होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं की समुचित सुविधा के लिए सुरक्षा विधि व्यवस्था के साथ-साथ श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम तक की सड़कों- नालियों एवं पार्किंग की सुचारु व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही। उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल पवन कुमार पोद्दार विशाल जालान आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू धूर्वा परिसर विद्यालय में झंडोतोलन समारोह युग निर्माण कन्या विद्यालय विद्यार्थियों साथ अखिल विश्व गायत्री परिवार युगतीर्थ शक्तिपीठ सेक्टर टू परिसर में लायंस क्लब रांची हरिकनक ग्रेटर कि पूरी टीम (लायन राजेश केडिया, लायन प्रेमशंकर मिश्रा, लायन अमित मिश्रा, लायन डॉ. दीपक कुमार, लायन ममता मिश्रा, लायन साकेत अग्रवाल) एवं मुख्य अतिथि माननीय लायन विजय पाठक (वरीय संरक्षक, छात्र क्लब मानव कल्याण मंच) के साथ 76वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम व उत्साहपूर्वक मिष्ठान पैकेट वितरण सहित मनाया गया। उक्त जानकारी लायन शिव किशोर शर्मा और डाक्टर दीपक कुमार ने दी।
विद्यार्थी जीवन शिक्षा में विद्या का प्रवेश अपेक्षित है : रामनरेश प्रसाद टीम एबीएन, रांची। वाइबीएन पब्लिक स्कूल सेक्टर वन में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर विद्यालय में मुख्य अतिथि अध्यक्ष अनीता गुप्ता एवं उनकी टीम के सदस्य विनीता सिन्हा, निक्की शरण, रंजना सिंह, पुष्पा ओझा, सुनीता प्रसाद और साथ में मुख्य गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू के अतिथिगण उपस्थित रहे। इनमें अखिल विश्व गायत्री परिवार झारखंड प्रांत के मुख्य जोन प्रभारी रामनरेश प्रसाद,शक्तिपीठ सहायक लक्ष्मण मंडल, भाजपा की जिला मंत्री पूनम जायसवाल, विद्यालय के निदेशक श्रीरामजी यादव एवं प्रधानाचार्या डॉ. चांदनी नाथ ने अपनी उपस्थिति से समारोह में गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसे प्रधानाचार्या डॉ. चांदनी नाथ द्वारा संपन्न किया गया।ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के बच्चों ने मार्च पास्ट कर अपनी अनुशासन और समर्पण की भावना का परिचय दिया। इसके बाद नन्हें-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें देशभक्ति गीत से ओत-प्रोत, नृत्य, भाषण, कविता पाठ एवं झारखंडी लोकनृत्य शामिल थे। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्रीरामजी यादव ने अपने प्रेरणादायक भाषण में कहा कि जिन बच्चों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, उनके लिए हमारे विद्यालय के द्वार हमेशा खुले रहेंगे। साथ ही, श्रीरामनरेश प्रसाद ने अखिल विश्व गायत्री परिवार मिशन की युग निर्माण योजना योजना के उद्देश्य, गायत्री महामंत्र की महिमा, महायज्ञ-परमार्थ, ऋषियों और संस्कारों की पुण्य परम्परा पर प्रकाश डाल कहा कि आज समय की मांग व पुकार के अनुसार विद्यार्थी जीवन में शिक्षा में विद्या का प्रवेश अपेक्षित है। लक्ष्मण मंडल जी ने अपने आशीर्वचन में सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए उनके बेहतर जीवन और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों, ग्राउंड स्टाफ और बच्चों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। गणतंत्र दिवस का यह आयोजन सभी उपस्थित लोगों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव बना। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक सह प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख जय नारायण प्रसाद ने दी।
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किये एक से बढ़कर एक कार्यक्रम टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एल एम सी चेयरमैन कपिल देव गिरि ने तिरंगा फहराया और ध्वज को सलामी दी। विद्यालय के प्राचार्य श्री एमके सिन्हा ने इस मौके पर उपस्थित लोगों का स्वागत करते कहा कि डीएवी बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यहां केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि संस्कृति और खेलकूद पर भी ध्यान दिया जाता है। बाद में बच्चों ने एनसीसी परेड तथा बैंड का आयोजन किया। इस अवसर पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। बच्चों ने झारखंड, बिहार समेत ग्यारह राज्यों के नृत्य के माध्यम से बताया कि भारत में अनेकता में एकता है और भले ही राज्य अलग अलग हैं लेकिन हम सभी एक हैं और एक रहेंगे। मौके पर शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा अवकाश प्राप्त डीएसपी आनंद सिंह तथा प्रसिद्ध योगाचार्य स्वामी मुक्तरथ भी मौजूद थे। उक्त जानकरी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत रांची के यातायात अधिकारियों ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र छात्राओं को जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड डीएवी जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एमके सिन्हा ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जागरूकता से दुर्घटना को कम किया जा सकता है।जीवन में अनुशासन की बहुत जरूरत है। अनुशासन से ही आपका व्यवहार और आचरण अच्छा बन सकता है। सभा को संबोधित करते हुए ट्रैफिक डीएसपी श्री प्रमोद कुमार केशरी ने कहा कि अपने तथा अन्य के जीवन की परवाह करनी चाहिए। दोपहिया वाहन पर चालक और पीछे बैठे सवारी दोनों के लिए हेलमेट लगाना जरूरी है। उन्होंने जानकारी दी कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे अगर वाहन चलते पकड़े जाएंगे तो उनके अभिभावकों को 25 हजार रुपए का दंड भरना होगा। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आपके अभिभावक या माता-पिता बिना हेलमेट के कहीं जा रहे हों तो उन्हें हेलमेट पहनने को अवश्य कहें। ट्रैफिक डीएसपी ने दोपहिया वाहन पर तीन लोगों के न चलने, लापरवाही से तेज गति से गाड़ी न चलाने की भी हिदायत दी। उन्होंने चार पहिया वाहन से संबंधित सुरक्षा और दंड प्रावधानों के बारे में भी बताया। श्री केशरी ने बच्चों से आह्वान किया कि वे प्राइवेट आटो की अपेक्षा स्कूल बस से ही विद्यालय आएं । उन्होंने बच्चों से अपने आप को, परिवार को और अन्य लोगों को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। मौके पर उपस्थित सड़क सुरक्षा अभियान के निदेशक जमाल खान ने कहा कि किसी यात्रा पर निकलने से पहले सुरक्षित पहुंचने और सुरक्षित लौटने के लिए योजना बनाकर चलने की जरूरत है। श्री खान ने कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल अवश्य पहुंचाया जाना चाहिए, ऐसे व्यक्ति को सरकार द्वारा पुरस्कृत भी किया जाता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति का वीडियो न बनाएं। श्री खान ने बाद में बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधित शपथ भी दिलाई।अतिथियों ने इस विषय पर संपन्न हुई चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं को हेलमेट और मेडल देकर सम्मानित भी किया। मौके पर बच्चों के अलावा टीपी कुशवाहा, पी सारंगी, एके खान और एके सिन्हा भी मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।चित्रकला प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे सीनियर ग्रुप प्रथम- श्लोक चौधरी द्वितीय -आर्या सिंह तृतीय -आकृति कुमारी ग्रुप दो दीपिका महतो -प्रथम अनमोल -द्वितीय ग्रुप तीन अनन्या विश्वकर्मा- प्रथम शानवी पाण्डेय- द्वितीय आतिफ रजा -तृतीय
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मे हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवसटीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा का आयोजन किया गया। अन्नपूर्णा सेवा संस्था की मीरा अडूकिया एवं उनके परिवार के सौजन्य से किया गया। दोपहर 1 बजे भगवान श्री राज श्याम जी को केसरिया खीर का विधिवत भोग लगाया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भोग का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायक मनीष सोनी एवं सज्जन पाड़िया ने अपने सुमधुर मनमोहक भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। एवं पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि गणतंत्र दिवस मे सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा सेवा धाम में बने भगवान श्री राधाकृष्ण मंदिर मे लगभग 15 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, विजय अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ, किजोरी मल जाजोदिया, भगवती प्रसाद जाजोदिया, नंदकिशोर चौधरी, सुरेश अग्रवाल, सुरेश चौधरी, ओमप्रकाश सरावगी, विशाल जालान, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, पवन पोद्दार, धीरज गुप्ता, चंद्रदीप साहू, परमेश्वर साहू, हरीश कुमार, महेश वर्मा, विद्या देवी अग्रवाल, शोभा जालान, अनुराधा सर्राफ, रश्मि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रात: 9 बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर के मुख्य पुजारी अरविंद पांडे ने श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम आश्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के सभी लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्णा प्रणाम सेवा धाम ट्रस्ट प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि शिक्षा के मंदिर से कुछ दूरी पर अवैध डिपो चल रहा है। कतरास क्षेत्र अंतर्गत फुलवार में अवैध कोयले का भंडारण किया जा रहा है। बता दें कि कतरास क्षेत्र में चल रहे आउटसोर्सिंग कंपनी में बने सुरंग से कोयला चोरी कर मोटरसाइकिल व साइकिल से कोयले को फुलवार स्थित बंद भट्टे में कोयले भंडारण स्थल में पहुंचाया जाता है। जिसके बाद कोयले को ट्रक में लोड कर निरसा व गोबिंदपुर भट्ठा में खपाया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर यह धंधा कई माह से बदस्तूर चल रहा है, जिससे थाना प्रभारी की भी छवि भी कोयला माफिया धूमिल कर रहे हैं। जबकि सूत्रों से जानकारी के अनुसार वहां चल रहे अवैध भट्टा का भंडारण अंशुमान और शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे राम रूपी चट्टान की देखरेख में चल रहा है। दिन के उजाले और रात के अंधेरे में रोजाना 4 से 5 ट्रक को भट्ठे में भेजकर खपाया जा रहा है। जिसके कारण राजस्व एवं जीएसटी की भी चोरी हो रही है। थोड़ी ही दूर पर होली मदर स्कूल भी है, जहां पर अवैध धंधा चल रहा है। उन्होंने अपने स्तर से निष्पक्ष जांच कर कोयला माफियाओं पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
मंईयां योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं के लिए अहम खबर, जान लें नहीं तो योजना की राशि से धोना पड़ सकता है हाथ टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से महिलाएं काफी खुश नजर आ रही हैं। योजना के तहत हर महीने 2500 की राशि मिलने पर महिलाओं में खुशी की लहर है। वहीं, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए अब आधार अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से एक अधिसूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि योजना का लाभ उठाने वाली हर महिला को न केवल अपना आधार उपलब्ध कराना होगा। बल्कि आधार प्रमाणीकरण प्रक्रिया से भी गुजरना होगा। ऐसी महिलाएं जिनके पास आधार नहीं है, उन्हें पहले आधार पंजीकरण के लिए आवेदन करना होगा। इसके साथ ही अगर किसी महिला को आधार नहीं मिला है, तो उसे 10 निर्धारित पहचान पत्रों में से किसी एक को पेश करना होगा। इसके अलावा अगर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण विफल होता है, तो आइरिस स्कैन या चेहरे की पहचान जैसी वैकल्पिक सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जायेंगी, ताकि महिला को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
टीम एबीएन, सामलोंग/ रांची। आज संपूर्ण भारत में 76वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने सामलोंग में स्थित कारमेल विद्यालय में तिरंगा फहराया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद आज कारमेल विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जहां उन्होंने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित शिक्षकवृंद एवं छात्राओं के साथ राष्टीय ध्वज फहराया। इस उपलक्ष्य पर छात्राओं ने उत्तम परेड कर देश का सम्मान बढ़ाया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने अपने संबोधन में देश के स्वतंत्रता सेनानियों की प्रशंसा एवं सराहना करते हुए कहा कि हमें भी स्वतंत्रता सेनानियों के समान कर्मठ एवं देश भक्त बनना है। गणतंत्र राज्य हम प्रत्येक व्यक्ति की है और इसकी गरिमा एवं अखंडता को बढ़ावा देना हम प्रत्येक का कर्त्तव्य है। साथ ही उन्होंने संविधान का उद्देश्य तथा मर्म समझाया। विद्यालय के छात्राओं ने जोश भरे भाषण, भारत की संस्कृति का मंचन, देश भक्त गीत एवं कविताएं प्रस्तुत की। छात्राओं के उत्साह तथा उमंग से महाधर्माध्यक्ष काफ़ी प्रसन्नचित हुए एवं उनके प्रस्तुति और प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना भी की। शिक्षकों से मुलाकात के दौरान उन्होंने सभी शिक्षकों को बच्चों में देशभक्ति जागृत करने, अच्छे एवं कर्तव्यपरायण नागरिक बनाने और नेशन बिल्डिंग में उनके अमूल्य योगदान की प्रशंसा की साथ ही सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी।कारमेल विद्यालय प्रांगण में आयोजित भारत का महापर्व मनाने इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, कारमेल विद्यालय की प्रधानाध्यापक सिo अनीता रॉबर्ट, विद्यालय की सचिव सिo जीना, सिo सृष्टि, महाधर्माध्यक्ष के सचिव फाo असीम मिंज, कारमेल विद्यालय के शिक्षकवृंद, सहायक कर्मचारी एवं छात्राएं मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.