27 साल बाद कुंभ मेले में मिले अपनेटीम एबीएन, रांची। प्रयागराज महाकुंभ में एक परिवार 27 साल बाद अपने पिछड़े हुए परिजन से मिला। परिवार ने अब उनके मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। उन्हें मान लिया था कि या तो वह इस दुनिया में नहीं है और या फिर वह किसी ऐसे स्थान पर चले गये हैं, जहां से वापस आना संभव नहीं है। हालांकि, दिल की किसी कोने में उनके मिलने की उम्मीद बाकी थी। मामला झारखंड के परिवार का है। परिवार ने बुधवार को दावा किया कि प्रयागराज में कुंभ मेले में उन्हें उनका खोया हुआ एक परिजन मिल गया है। इसके साथ ही उनकी 27 साल से जारी परिजन की तलाश अब समाप्त हो गयी है। खोये हुए परिजन गंगासागर यादव अब 65 वर्ष के हैं। वह अघोरी साधु बन गये हैं। अब उनका नाम बाबा राजकुमार है। उनके परिवार ने बताया कि 1998 में पटना की यात्रा के बाद गंगासागर लापता हो गये थे। उनकी पत्नी धनवा देवी ने अपने दो बेटों कमलेश और विमलेश की अकेले परवरिश की। गंगासागर के छोटे भाई मुरली यादव ने कहा- हम उन्हें दोबारा देखने की उम्मीद खो चुके थे, लेकिन कुंभ मेले में गये हमारे एक रिश्तेदार ने गंगासागर जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति की तस्वीर ली और हमें भेजी। इसके बाद मैं, धनवा देवी और उनके दो बेटों के साथ कुंभ मेला पहुंचा। मेले में पहुंचने पर परिवार का सामना बाबा राजकुमार से हुआ, लेकिन उन्होंने गंगासागर यादव के रूप में अपनी पूर्व पहचान स्वीकार करने से इनकार कर दिया। बाबा राजकुमार ने वाराणसी का साधु होने का दावा किया। उन्होंने और उनकी साध्वी साथी ने पूर्व के किसी भी संबंध से इनकार किया। हालांकि, परिवार अपने दावे पर अड़ा रहा, क्योंकि बाबा राजकुमार पूरी तरह से गंगासागर यादव से मिलते जुलते हैं, यहां तक कि उनके माथे और घुटने पर चोट के हूबहू वैसे ही निशान मिले जो गंगासागर यादव के थे।
बापू वाटिका में सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलिटीम एबीएन, रांची। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि है। 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी गयी थी। बापू के शहादत दिवस पर राजधानी रांची के बापू वाटिका में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित बड़ी संख्या में सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बापू को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर पारंपरिक रूप से बापू के प्रिय भजन से पूरा परिसर गूंजता रहा। गांधी टोपी धारण कर बापू बाटिका पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपिता को नमन करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन पूरे देश और दुनिया के साथ हम सभी के लिए खास है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके विचार आज भी हमारे साथ हैं। हमें गर्व है जो बापू जैसे नेताओं का यह देश रहा है, जिनके पदचिन्हों पर चलकर उनके विचारों एवं आदर्श से हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में कुछ भी बोला जाये, कितना भी बोला जाये वह कम ही होगा। उनके विचार से देशवासियों को प्रेरणा मिलती है। हमारे देश में कई महापुरुष हुए हैं, जिनके पद चिह्न पर चलकर आगे बढ़ा जा सकता है।
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में शहीद दिवस पर कृतज्ञता के साथ महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा बापू गांधी को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही बापू के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया। प्राचार्य एसके मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी न केवल असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे, बल्कि वे एक सच्चे कर्मयोगी भी थे। केवल मात्र देश को स्वतंत्र करवाना ही उनका उद्देश्य नहीं था, बल्कि सामाजिक कुरीतियों, कुसंस्कारों, अस्वच्छता, अस्पृश्यता, गरीबी, अशिक्षा आदि को दूर करना भी उनका लक्ष्य था। उन्होंने निस्वार्थ भाव से देश की सेवा की। उनके सिद्धांतों पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भाग लिया। राष्ट्र गान के साथ सभा समाप्त हुई।
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद विभाग के तत्वाधान मे कुंभ मेले से सैकड़ों श्रद्धालुओं, रिश्तेदारों-नातेदारों, मित्रों बंधु बांधवों के सकुशल लौट कर आने और इस महान तीर्थ यात्रा को पूरा करने के उपलक्ष्य में भदानी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड झुमरीतिलैया के स्व दयाराम भदानी की स्मृति मे प्रवीण भदानी एवं श्रेयस भदानी ने आत्मीयता एंव पूर्ण श्रद्धा के साथ सहयोगी अनन्या मंगल के हाथों समाज परिवार से उपेक्षित घर परिवार से अलग राधारानी कुष्ठ आश्रम इटकी रोड़ मे रहने वाले 200 से कुष्ठ रोगियों के बीच दोपहर का भोजन प्रसाद के रूप में वितरित किया। मान्यता है कि मौनी अमावस्या जो हिंदू आस्थाओं का एक प्रमुख पर्व है तथा गरीबों को भोजन और अन्नदान विशेष फलदायी होता है। इस निमित्त दिया गया दान बहुत महत्व का होता है। विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस आयोजन की व्यवस्था प्रांत सह-सेवा प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल और प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह मुंडा और जितेन्द्र महतो ने अपने सहयोगियो मित्रों ने की थी। अभी 10 दिन पूर्व राधा रानी कुष्ठ आश्रम निवासी राजू कुमार का प्राकृतिक कारणों से देहवासन हो गया था, जिनका दाह संस्कार हरमू घाट पर विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के कार्यकतार्ओं द्वारा किया गया था। स्व राजू कुमार की बहन और भाभी ने भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी तथा सबों ने मिलकर स्व राजू कुमार की पुण्यात्मा की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि श्रेयस भदानी इसी प्रकार 1 फरवरी दिन शनिवार को शनिवार को पहाड़ी मंदिर रांची के पीछे सृजन हेल्प परिवार के मंदबुद्धि व मुख बधिर विशेष बच्चों के बीच जो कि भगवान शिव के साक्षात गण कहलाते हैं। अपने हाथों प्रसाद भोजन के रूप में अपनी सहयोगी अनन्या मंगल के साथ वितरित करेंगे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत 31 जनवरी से प्रारंभ होने वाले संसद के बजट सत्र में भाग लेने के लिए आज दिल्ली रवाना हुए। सांसद सुखदेव भगत बजट सत्र में देश, राज्य एवं स्थानीय स्तर के अनेक मुद्दे को उठाएंगे।इसके साथ कल 31 जनवरी को दिल्ली में मुख्य सचिव कार्यालय (एनसीआर) संसद भवन में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ करने के प्रावधान वाले विधायक (वन नेशन वन इलेक्शन) पर विचार करने हेतु गठित संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) की द्वितीय बैठक में भाग लेकर अपनी बातों को तार्किक ढंग से रखेंगे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, *मेदिनीनगर, (पलामू)। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज आयुक्त कार्यालय में 2 मिनट का मौन रखा गया। शहीद दिवस कार्यक्रम में आयुक्त श्री बालकिशुन मुंडा के नेतृत्व में आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया। आयुक्त ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज उन वीरों को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यह दिन हम सबको देश की आजादी में बलिदान देने वाले वीर सपूतों की आदर्श और कर्तव्य को निभाने की प्रेरणा देती है।शहीद दिवस कार्यक्रम में आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा सहित आयुक्त कार्यालय, प्रमंडलीय सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय के पदाधिकारी एवं सभी कर्मीगण उपस्थित रहे।
*झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति अभिलंब हो :- आजसू*आज दिनांक 30/1/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री के नाम मुख्यमंत्री सचिवालय में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (jac) में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति हेतु ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि 18 जनवरी को झारखंड एकेडमिक काउंसिल ( jac) के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया उसके उपरांत अब तक नए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति अभी तक नहीं हो पाई है जिसके कारण आठवीं और नवमी की परीक्षा अपरिहाय कारण के नाम पर रद्द कर दी गई है । अब दसवीं एवं 12वीं की परीक्षा का आयोजन होना है 10वीं एवं 12वीं की एडमिट कार्ड भी अभी तक डाउनलोड नहीं हो रही है और इसकी परीक्षा भी 11 फरवरी से होनी है विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर संशय बना हुआ है और फिर मार्च की महीना में 11वीं की परीक्षा होनी है जब समय से ये सब परीक्षाएं नहीं होगी तो रिजल्ट का भी प्रकाशन में देर होगी और फिर एडमिशन प्रक्रिया में भी सीजन लेट होने की संभावना है जिसके कारण लाखों छात्र - छात्राओं के भविष्य को राज्य सरकार के द्वारा अनदेखा किया जा रहा है।उन्होंने महामंत्री महोदय से आग्रह किया कि छात्र हित में लाखों छात्र के भविष्य को देखते हुए जल्द से जल्द झारखंड काउंसिल एकेडमिक (jac) में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति अभिलंब करे जिससे कि सुचारू रूप से ये सभी परीक्षाओं को सम्पन्न की जाय । ज्ञापन सौंपते हुए मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा,सौरभ शर्मा, सक्षम झा, दीपक कुमार, अल्हण अहमद ( रॉबी)पीयूष सिंह,संदीप कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।धन्यवाद@उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग व श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने प्रयागराज के महाकुंभ में भगदड़ में हुई श्रद्धालुओं की मौतों पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। कहा है कि महाकुंभ मे हुई इस हृदयविदारक घटना अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया एवं भगदड़ में घायल श्रद्धालुओं के अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए राज्य सरकार व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त किया जाये। इस घटना ने कुंभ मेले की व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं और यह चिंता का विषय बन गई है कि इस तरह के बड़े धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा उपायों की कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हमें और अधिक सजग और सतर्क रहना होगा। ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदियां न हो। तथा श्रद्धालुओं को महाकुंभ को लेकर प्रशासन द्वारा तय एक्शन प्लान एवं स्थानीय स्तर पर बनाए गए दिशा निर्देश का पालन करना चाहिए तथा अफवाहों से बचना चाहिए।
लाभुकों से प्राप्त त्रुटिरहित 336 आवेदन राज्य को भेजने की तैयारी उपायुक्त ने की योजना की समीक्षा, लाभुकों को लाभान्वित करने की दिशा में गति लाने का निर्देश एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू के कारीगर और शिल्पकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से लाभान्वित होंगे। योग्य लाभुकों को योजना के लाभ से लाभान्वित किये जाने को लेकर उपायुक्त शशि रंजन के निदेश पर तत्परता के साथ कार्य किये जा रहे हैं। योजना के तहत विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त आवेदनों का आज उपायुक्त शशि रंजन ने समीक्षा की। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के अंतर्गत समिति के समक्ष प्राप्त 673 आवेदन पत्र जांच कर प्रस्तुत किये गये। इसमें 336 आवेदन पत्र सही पाये गये। त्रुटिरहित आवेदनों को सर्वसम्मति से स्वीकृत करते हुए राज्य को भेजने पर सहमति बनी, ताकि योग्य लाभुकों को इस योजना का लाभ मिल सके।त्रुटिपूर्ण 337 आवेदनों को अस्वीकृत करते हुए निरस्त कर दिया गया। उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंडों में प्राप्त आवेदनों की जांच कर योग्य लाभुकों को लाभान्वित किये जाने की दिशा में कार्य करने में गति लाते हुए योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राजकुमार पासवान, जिला नियोजन पदाधिकारी धनंजय कुमार,अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक के प्रतिनिधि विनोद तिवारी, जेएसएलपीएस की डीपीएम अनिता केरकेट्टा, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के जिला समन्वयक चंद्रकांत पांडेय आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.