Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
पलामू जिला प्रशासन ने निवर्तमान आयुक्त को दी भावपूर्ण विदाई
Published / 2025-02-01 23:18:08
पलामू जिला प्रशासन ने निवर्तमान आयुक्त को दी भावपूर्ण विदाई

*सूचना भवन,पलामू**जिला जनसंपर्क कार्यालय, पलामू।**प्रेस विज्ञप्ति संख्या  01/02-2025**1 फरवरी 2025* *मेदिनीनगर (पलामू)**===========================**पलामू जिला प्रशासन की ओर से निवर्तमान आयुक्त को दी गई विदाई**सर्किट हाउस में शाम को आयोजित हुआ विदाई-सह-सम्मान समारोह*एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा के सेवानिवृति पर विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पलामू जिला प्रशासन की ओर से आज शाम को स्थानीय सर्किट हाउस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त शशि रंजन सहित जिले के वरीय एवं कनीय पदाधिकारियों ने निवर्तमान आयुक्त को गुलदस्ता एवं पारितोषिक भेंट कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।विदाई-सह-सम्मान समारोह में निवर्तमान आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने कहा कि पलामू प्रमंडल में सेवाकाल के दौरान यहां के पदाधिकारी एवं कर्मियों का काफी सहयोग मिला। आमजनों का भी स्नेह मिला। सभी का प्यार और सहयोग से प्रमंडल में बेहतर कार्य करने में सफलता मिली। उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। विभिन्न स्थानों पर सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। सेवाकाल में कई स्थानों पर परेशानियां भी हुई। चुनौती को स्वीकार कर सभी अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्य को पूर्ण किया। अभाव में भी अवसर ढूंढकर बेहतर से बेहतर परिणाम देने का प्रयास किया। उन्होंने कनीय पदाधिकारियों को उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और बेहतर कार्य के लिए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी कनीय पदाधिकारियों को हमेशा न्यूटल होकर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आईडिल रास्ता अपनाते हुए कार्य करने से समस्याएं नहीं होती है।  तटस्थ होकर साफ-सुथरा एवं सरकार के एसओपी के अनुरूप उपायुक्त के निर्देशन व मार्गदर्शन में बेहतर कार्य करें।उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि यह भावुक क्षण है कि सेवानिवृत्त होकर आयुक्त सर हमलोग के बीच से जा रहे हैं। इनका करीब 33 वर्ष का सेवा काल रहा। इस दौरान विभिन्न विभागों में काम किया। बिहार-झारखंड में लंबी सेवा दी। उन्होंने कहा कि आयुक्त की बेदाग सर्विस हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। हम सभी को आयुक्त सर का मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहे, यह उम्मीद है। सेवानिवृति होने के बाद अब आयुक्त सर की नयी पारी की शुरुआत होगी। परिवार-समाज व अपने रिश्तेदारों को समय दे पायेंगे। उन्होंने आयुक्त के समाजिक लगाव होने के विचारों से भी अवगत कराया।अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने कहा कि आयुक्त का लंबे समय से मार्गदर्शन मिला है और आगे भी मार्गदर्शन मिलता रहे, इसकी उम्मीद करता हूं। डीआरडीए डायरेक्टर रतन कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू, एनडीसी विक्रम आनंद ने आयुक्त के सरल, सहज विचारों के बारे में जानकारी दी। कहा कि आयुक्त का आमजनों, पदाधिकारी एवं अपने सहकर्मियों के बीच गहरी सहानुभूति और आत्मिक लगाव रहा है। आयुक्त की सेवानिवृत्ति व उनकी कमी हम सभी कनीय पदाधिकारियों को खलेगी।विदाई सह सम्मान समारोह में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, डीआरडीए डायरेक्टर रतन कुमार सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू, एनडीसी विक्रम आनंद, जिला कल्याण पदाधिकारी सेवा राम साहू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान सहित जिले के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

विकसित भारत के निर्माण वाला बजट : बीके झा
Published / 2025-02-01 23:14:16
विकसित भारत के निर्माण वाला बजट : बीके झा

हिंडालको कंट्री हेड माइंस ने इस जन-जन का बजट बतायाटीम एबीएन, लोहरदगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा एक फरवरी को लोकसभा में रखे गए बजट से विकसित भारत के निर्माण के संकल्प पूरे होंगे। यह बजट जन-जन का बजट है। इससे उद्योग- धंधों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य को बल मिलेगा। उक्त बातें हिंदुस्तान से बात करते हुए देश के बड़े औद्योगिक घराने  बिरला समूह हिंडालको के कंट्री हेड(माइंस) बिजेश कुमार झा ने कही।उन्होंने कहा कि यह बजट मिडिल क्लास की उम्मीदों का बजट आ गया है। मध्य और नौकरी पेशा वर्ग के लिए बजट से उन्हें सबसे बड़ी राहत मिली है। व्यक्ति की हर साल की 12 लाख की कमाई टैक्स मुक्त कर दिया गया है। यानी हर महीने आपकी एक लाख की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देगा पड़ेगा। वित्त मंत्री लैंथेनाइड ग्रुप माइंस पर विशेष जोर दिया गया है। आधारभूत संरचना और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को काफी सहूलियत दी गई है। इससे देश में तीव्र गति का विकास होगा। लॉजिस्टिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रावधान किया गया है। इससे रेलवे और अन्य ट्रांसपोर्टिंग क्षेत्र में माल ढुलाई को गति मिलेगा। कुल मिलाकर यह बजट विकसित भारत के लिए आधार बनेगा। भारत सरकार ने 30 खनिजों को क्रिटिकल माइंस घोषित किया है। इसे रणनीतिक खनिज भी कहा जाता है। एंटीमोनी, बेरिलियम, बिस्मथ, कोबाल्ट, कॉपर, गैलियम, जर्मेनियम, ग्रेफ़ाइट, हाफ़नियम, इंडियम, इनके अलावा, लिथियम, मोलीबडेनम, नायोबियम, निकल, पीजीई, फ़ॉस्फ़ोरस, आरईई, रेनियम, सिलिकॉन, स्ट्रॉन्टियम, टैंटालम, टेलुरियम, टिन, टाइटेनियम, वानाडियम, ज़िरकोनियम, सेलेनियम, और कैडमियम भी क्रिटिकल माइंस में शामिल हैं। इससे बैटरी संचालित बाइक, कार, मोबाइल, सोलर एनर्जी सस्ते होंगे। अंतरिक्ष अनुसंधान और प्रदूषण मुक्त ऊर्जा के क्षेत्र में इसका लाभ देश के 140 करोड लोगों को मिलेगा। इन खनिजों का इस्तेमाल कई उद्योगों में होता है। इलेक्ट्रिक वाहन, और बैटरी उद्योग, अक्षय ऊर्जा, सेमिकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बनेगा यह हमें विकसित भारत बनाने में सर्वाधिक योगदान करेगा।

सरस्वती चतुर्थी पर खरीदें ज्ञान की पुस्तकें : प्रो आरबी सिंह
Published / 2025-02-01 23:10:29
सरस्वती चतुर्थी पर खरीदें ज्ञान की पुस्तकें : प्रो आरबी सिंह

लोहरदगा से शुरू से होकर झारखंड, बिहार और यूपी के कुछ क्षेत्रों में बन गया है अभियानपुस्तक खरीदने के अभियान ने बना दिया ज्ञान का भंडारबीएस कालेज लोहरदगा के अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष ने 35 साल पहले अभियान का किया था आगाजटीम एबीएन, लोहरदगा। बीएस कालेज लोहरदगा के पूर्व प्राध्यापक राम भगवान सिंह ने कहा कि सरस्वती चतुर्थी की अवधारणा वैचारिक चिंतन की उपज है। जो आज की उपयोगितावादी विचारधारा को संपुष्ट करती है। सदि‌यों से सर्वमंगलकारी गणेश की पूजा-आराधना हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। जिसे महामना काल गंगाधर तिलक ने गणेश चतुर्थी को धार्मिक और सांस्कृतिक समारोह का भव्य स्वरूप प्रदान किया था।संभवत: ऐसी ही अंतः प्रेरणा से वर्ष पहले मेरे मन में यह विचार आया कि जिस तरह दीपावली पूर्व धनतेरस के अवसर पर बर्तन खरीदने की परम्परा है, क्या ही अच्छा हो कि हम वसंत पंचमी के एक दिन पूर्व सरस्वती चतुर्थी की नेक परम्परा का श्रीगणेश करें। उस दिन हर विद्या प्रेमी पुस्तक खरीदें। कोई भी पुस्तक, कहीं से भी अपनी आवश्यकता और अभिसन्धि के अनुसार। वसंत पंचमी के पूर्व सरस्वती चतुर्थी की अवधारणा इसलिए मनुकूल है क्योंकि विशेषतया उत्तर भारत में बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा होती है। स्कूलों में शहर-देहात में जगह-जगह वीणापाणि ज्ञानदेवी सरस्वती की मूर्तियां स्थापित की जाती हैं। उनकी पूजा की जाती है। पुस्तक खरीदने की अनुशंसा तो स्वमेन स्पष्ट है। पुस्तकें तो स्वयं सरस्वती-स्वरूप हैं। पुस्तक- प्रेम सरस्वती की पूजा है, बंद‌गी है। एक बात और, आज टीवी संस्कृति के हावी होने से पुस्तक-संस्कृति वृष्टिछाया में पड़ गई है। युग युग से संन्चित ज्ञानराशि से हमारी दूरी बढ़‌ती जा रही है। ऐसे में पुस्तक संस्कृति की पुर्नस्थापना समय की मांग है। आज निस्संदेह सरस्वती की मूर्तियां स्थापित की जाती है, मगर क्या सचमुच हम उस ज्ञानदेवी की पूजा करते हैं? सच तो यह है कि सजावट की चकाचौंध और लाउडस्पीकरों के शोर में भक्ति भावना तिरोहित हो जाती है। वसंत पंचमी का यह त्यौहार मात्र वसंतोत्सव रह जाता है। सरस्वती की साधना उपेक्षित रह जाती है। साथ ही, आज कई पुरानी परम्पराएं निर्जीव और बेमानी हो गई हैं। जिन्हें त्यागने की जरूरत है। मगर यह भी जरूरी है कि उन्हें सार्थक और जीवन मूल्य वर्धक नई परम्पराओं से स्थानापन्न किया जाए। ऐसे में बसंत पंचमी के एक दिन पूर्व सरस्वती चतुर्थी की नई परम्परा हमारी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रख सकती है। मैं विगत 36 वीं से यह अभियान चला रहा हूं। आशा है, पाठक इसे इसी भाव से ग्रहण करेंगे।

ओबीसी के लिए लोहरदगा में ट्रिपल टेस्ट भ्रामक और मिथ्या: डॉ टी साहू
Published / 2025-02-01 23:07:54
ओबीसी के लिए लोहरदगा में ट्रिपल टेस्ट भ्रामक और मिथ्या: डॉ टी साहू

अधिकार के लिए ओबीसी समाज ने डीसी को ज्ञापन सौंपाओबीसी समुदाय ने पारदर्शिता से ट्रिपल टेस्ट कराने के लिए एक साथ कई जिलों में ज्ञापन दियाटीम एबीएन, लोहरदगा। जिले में हुए ट्रिपल टेस्ट को ओबीसी समुदाय ने भ्रामक, छलावा और मिथ्या बताया है। इस बाबत जिले के ओबीसी समुदाय ने राज्यपाल, पिछड़ा वर्ग आयोग, उपायुक्त- सह- जिला शिकायत निवारण अधिकारी को ज्ञापन देकर नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट सर्वे के बारे में ध्यानाकर्षण कराया है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ टी साहू ने किया। उन्होंने कहा कि लोहरदगा में ट्रिपल टेस्ट भ्रामक और मिथ्या है। राज्य में ओबीसी सबसे बड़ा समूह है।पत्र के माध्यम से कहा गया कि राज्य के नगर निकाय चुनाव से पूर्व ओबीसी का आरक्षण निर्धारित करने के लिए ट्रिपल टेस्ट सर्वे शुरू किया गया। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के निर्देश पर निकायों में बीसी-वन और बीसी-टू वर्ग के नागरिकों का अध्ययन किया जाना है। जिसके तहत आयोग द्वारा सभी जिलों को प्रपत्र उपलब्ध कराया गया है। जिसके तहत निकायों में मतदाता संख्या, मतदाता का नाम, पिता या पति का नाम, उम्र, लिंग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, बीसी वन व बीसी-टू की पूरी जानकारी भर कर अयोग को सौपने का निर्देश दिया गया है। यह डेटा, पहले बूथ स्तर पर, फिर कार्ड स्तर और उसके बाद निकाय के स्तर पर कुल आबादी का डोर-टू-डोर सर्वे के आधार पर 31 जनवरी तक तैयार किया जाना है। पिछड़ा वर्ग आयोग के माध्यम से ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की जानी है। लेकिन सर्वे इस प्रकार नहीं किया जा रहा है। धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, गोड्डा, लातेहार, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा, पलामू आदि 15 जिलों के शहरी क्षेत्रों में ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरा हो गया है। जबकि यह बात पूरी तरह से भ्रामक, छलावा और मिथ्या है। क्योंकि लोहरदगा जिला के शहरी क्षेत्रों में अभी तक इस प्रकार कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया गया है और न ही डोर-टू-डोर सर्वे के लिए हमारे घर कोई आया। ट्रिपल टेस्ट सर्वे प्रक्रिया में भारी अनियमितता और लापरवाही बरतते हुए खानापूर्ति की जा रही है। पिछली जनगणनाओं में भी ओबीसी की जनसंख्या को नहीं दिखाया गया। इस बार भी राज्य में ओबीसी की जनसंख्या को छुपाने की साजिश रची जा रही है। इससे जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु के होने वाले बहुत से नए वोटर्स भी वोट देने से वंचित रह जाएंगे। ओबीसी वर्ग के लोग मूल रूप से यहां निवास करने वाले आदिवासी हैं। हमारे हक और अधिकारों के हित में ऐसा खिलवाड़घोर आपत्ति जनक और निन्दनीय है।ओबीसी वर्ग के लोग पारदर्शिता पूर्ण ट्रिपल टेस्ट मांग को लेकर पुनः आन्दोलन करने और न्यायालय की शरण में जाने पर मजबूर कर सकता है। ओबीसी वर्ग के आरक्षण के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया सम्पन्न किया जाए। इसकी प्रतिलिपि झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश, राज्य निर्वाचन आयोग, मुख्यमंत्री को भी दी गई है।ज्ञापन देने वालों में धर्मराज महतो, प्रदीप साहू, मुरली साहू, अभय कुमार महतो, देवेंद्र कुमार मंडल, प्रकाश महतो, उमेश महतो, पिंकी देवी, सविता देवी, सुरेन्द्र राज, अनिल कुमार साहू, चंद्रमुनि देवी, रामू कुमार साहू, कार्तिक गोप, कृष्ण कुमार, सविता देवी, रामकुमार प्रसाद, भागवत साहू, चंद्रशेखर प्रसाद, श्रवण वर्मा, महेश प्रसाद, मदन प्रसाद, राज कुमार वर्मा, अनीता देवी, संजय बर्मन, सरिता देवी, कैलाश कुमार आदि शामिल हैं।शुक्रवार को लोहरदगा में एनडीसी अभिनीत सूरज को ओबीसी वर्ग के द्वारा ज्ञापन सोपा गया इसमें ट्रिपल टेस्ट सर्वे पारदर्शिता से करने की मांग की गई है प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई डा टी साहू, अभय महतो, देवेंद्र मंडल, राजकुमार वर्मा, धर्मदेव महतो आदि ने किया

युवाओं को बेहतर भविष्य देने वाला बजट : बीडी राम
Published / 2025-02-01 22:58:11
युवाओं को बेहतर भविष्य देने वाला बजट : बीडी राम

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने कहा कि 2025-26 का बजट यह भारत के युवाओं को आत्मनिर्भरता, किसानों को अधिक आय, नारी शक्ति को सम्मान व स्वाभिमान तथा विशेष रूप से मध्यम एवं निम्न आय वर्ग को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने वाला बजट है।पिछले दस वर्षों में दुनिया ने एक नया और सशक्त भारत देखा है, इस बजट से स्पष्ट है कि भारत वैश्विक आर्थिकी में अपनी भूमिका और भी बड़ी करने जा रहा है।  विकसित भारत के जनसंकल्प में हर भारतीय को शामिल करते ‘भारत के इस बजट’ के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

युवाओं को सस्ते लोन देने का एलान स्वागतयोग्य : अमित शर्मा
Published / 2025-02-01 22:54:53
युवाओं को सस्ते लोन देने का एलान स्वागतयोग्य : अमित शर्मा

टीम एबीएन, रांची। शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा पेश किये गये बजट में एजुकेशन और कौशल विकास पर विषेष फोकस किया गया है। स्टार्टअप के बजट में बढ़ावा देने और युवाओं को सस्ते लोन देने का एलान स्वागतयोग्य है। उक्त प्रतिक्रिया झारखंड चैम्बर के कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा ने दी।

बसंत पंचमी पर गायत्री शक्तिपीठों में दो दिवसीय जप-अनुष्ठान एवं यज्ञीय कार्यक्रम प्रारंभ
Published / 2025-02-01 22:51:28
बसंत पंचमी पर गायत्री शक्तिपीठों में दो दिवसीय जप-अनुष्ठान एवं यज्ञीय कार्यक्रम प्रारंभ

आत्म निरीक्षण कर अपनी पात्रता एवं पवित्रता को  निखारना चाहिए : राजू कुमारएबीएन सोशल डेस्क। गायत्री परिवार युगतीर्थ शक्तिपीठ सेक्टर टू के जिला युवा प्रकोष्ठ उप समन्वयक राजू कुमार ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक एवं संरक्षक वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ, युगऋषि, परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का बसंत पंचमी का पर्व आध्यात्मिक जन्मदिवस है। सर्वविदित हो कि परमपूज्य गुरुदेव गायत्री परिवार मिशन की कोई भी योजना की शुरुआत बसंत पंचमी के पावन पर्व से ही शुभारंभ करते थे। बताया कि वसंत पंचमी का पर्व साधना के लिए बहुत ही उपयुक्त एवं प्रभावशाली दिवस है। इस पुण्य बेला पर हम सबको आत्म निरीक्षण कर अपनी पात्रता एवं  पवित्रता को निखारना चाहिए। तभी परमपूज्य गुरुदेव एवं परमवंदनीया माताजी के आशीर्वाद एवं अनुग्रह सुलभ होगा। अतः इस पावन-पुण्य अवसर पर वसंत पंचमी का पावन पर्व रविवार को मनाया जाना है। गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-2 धुर्वा रांची सहित सभी इकाई शाखाओं में वसंत पंचमी पावन पर्व पर साधनात्मक एवं यज्ञमय कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति हेतु व्यवस्था मंडल ने अनुरोध किया। पंचमी के पूर्व शनिवार को सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक 12 घंटे का गायत्री महामंत्र का अखण्ड जप-अनुष्ठान सोल्लास संपन्न किया गया जिसमें क्रमशः अपना समयदान निर्धारित कर हर इकाई में दर्जनों साधक-शिष्य भाई-बहनों ने भाग लिये।शक्तिपीठों में संध्या आरती, स्तुति, वंदना प्रार्थना और नाद योग के साथ समापन हुआ। रविवार, वसंत पंचमी के पावन पर्व पर सुबह नौ बजे से, नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ, अनेक संस्कार एवं महापूर्णाहुति के पूर्व सभी संस्कार भी नि:शुल्क होंगे। उक्त जानकारी गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-2 धुर्वा रांची के राजू कुमार एवं जय नारायण प्रसाद ने दी।

अब मंइयां सम्मान की राशि के लिए हर महीने जद्दोजहद
Published / 2025-02-01 18:54:04
अब मंइयां सम्मान की राशि के लिए हर महीने जद्दोजहद

मंईयां सम्मान योजना के तहत क्यों नहीं मिली जनवरी माह की किस्तटीम एबीएन, रांची। झारखंड में सत्ता की कुर्सी तय करने में अहम भूमिका निभाने वाली मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना एक पहेली बनती जा रही है। जनवरी का महीना खत्म हो चुका है। लेकिन अभी तक जनवरी माह में मिलने वाली 2500 रुपए की किस्त जारी नहीं हुई। अब फरवरी का महीना शुरू हो गया है। लिहाजा, लाभुक परेशान हैं। सवाल पूछे जा रहे हैं कि जनवरी की किस्त कब जारी होगी। लेकिन महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का कोई भी अधिकारी विलंब के कारणों पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। यह भी नहीं बताया जा रहा है कि आखिर जनवरी की किस्त कब जारी होगी। यह भी नहीं बताया जा रहा है कि अवैध तरीके से लाभ उठाने वाले कितने लाभुक चिन्हित किए गये है, कितनों के नाम काटे गए हैं और 1 फरवरी तक कितने लाभुक का डाटा अपडेट हो चुका है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान पोर्टल में कई तकनीकी कमियों की वजह से लिस्ट अपडेट करना टेढ़ी खीर बना हुआ है। ऊपर से भौतिक सत्यापन के दौरान तरह-तरह की गड़बड़ियां सामने आ रहीं है। ज्यादातर लाभुकों का बैंक खाता आधार से लिंक्ड नहीं है। लिहाजा, सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करने में काफी वक्त लग सकता है। संभावना जताई जा रही है कि 15 फरवरी तक किस्त जारी हो सकती है। क्योंकि 24 फरवरी से झारखंड का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। अगर मामला उलझा रहा तो सरकार को विपक्ष के तीखे सवाल झेलने पड़ेंगे।

आज का बजट स्वागतयोग्य है : आजसू छात्र संघ
Published / 2025-02-01 18:47:01
आज का बजट स्वागतयोग्य है : आजसू छात्र संघ

टीम एबीएन, रांची। भारत सरकार के द्वारा लोकसभा में वर्ष 2025 में पेश किया गया बजट स्वागत योग्य है। इस बजट में देश के हर वर्ग को ध्यान में रख कर विकास पर जोर दिया गया है। यह बजट युवा, गरीब, महिला, किसान की आकांक्षाओं वाला बजट है। यह बजट बहुमुखी विकास वाला बजट है सबका साथ सबका विकास वाला बजट है विकसित भारत बनाने वाली बजट है। स्टार्टअप में 10 करोड़ की राशि ऋण में दी जायेगी। छोटे उद्योग के लिए पहले साल में 10 लाख तक का ऋण दिया जायेगा। मध्यम वर्ग के लिए नो टैक्स अब बढ़ कर 12 लाख हो जायेगी। आईआईटी कॉलेज, मेडिकल कॉलेज का विस्तार कर सीटों की भी संख्या बढ़ायी जायेगी। सरकारी स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैबजिज्ञासा, नवाचार और युवा मस्तिष्कों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए आगामी पांच सालों में सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की जायेगी। स्वास्थ्य सुविधा बढ़ेगी। कैंसर से जुड़ी दवाई सस्ती होगी। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जायेगा।   इंफ्रास्ट्रक्चर  बेसिक चीजों पर ध्यान दिया गया है। एमएसएमई सेक्टर को दुगनी करके रोजगार को बढ़ावा दिया जायेगा। पीएम रिसर्च फेलोशिप के लिए 10,000 फेलोशिप दिया जायेगा। 1 लाख लोगों को नया घर एवं 50 हजार सस्ती मकान बनाये जायेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स चीजें मोबाइल, बैटरी, एलईडी, एलसीडी, इलेक्ट्रॉनिक कार तथा कपड़ा का सामान सस्ता होगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए टैक्स छूट बढ़ायी जायेगी। किसान के्रडिट कार्ड के माध्यम से कम ब्याज में 5 लाख तक ऋण दिया जायेगा। मछली पालन को बढ़ावा दिया जायेगा। पर्यटन को बढ़ावा दिया गया, जिसमें 52 पर्यटन स्थल को विकास किया जायेगा। इस बजट में गांव, गरीब, किसान, महिला युवा सभी वर्गों उत्थान करने वाला बजट है। इस बजट में छात्रों एवं युवा वर्ग को काफी कुछ ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। ये बजट लोगों के जीवन में सुधार होगी। पूरे देश के लोगों के आकांक्षा वाला बजट है। इस बजट से युवाओं को ताकत एवं रोजगार को बढ़ाने वाला बजट है। देश के प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का धन्यवाद एवं आभार। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष सह आजसू नेता ओम वर्मा ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,023