Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
धनबाद नगर निगम कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग
Published / 2025-02-03 16:05:56
धनबाद नगर निगम कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि धनबाद नगर निगम कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार पर आपका ध्यान आकर्षित कराते हुए कहना है कि नगर आयुक्त के मेहरबानी से आज भी पुराने जेई जमे हुए हैं। जबकि यह पुराने जेई को कांटेक्ट बेसिस पर रखा गया है और नया जेई सरकारी आ चुके हैं। नगर निगम कार्यालय में और जो-जो नया जेई आये हैं, जिस-जिस विभाग से उन सभी जई को उस विभाग का प्रभार नहीं दिया गया है, ओर नगर आयुक्त अपने कुछ पुराने जई को कांटेक्ट बेसिस पर रख कर काम करवा रहे है, और जबकि प्राइवेट कॉन्टैक्ट पर जो काम कर रहे हैं पुराने जई आज लगभग कितने सालों से जमें हुए हैं। आखिर बड़ा बड़ा योजना का जांच करने का काम प्राइवेट जई को नहीं है क्योंकि सरकारी जई का यह दायित्व बनता है, पर इन लोग से अभी भी काम लिया जा रहा है। जो सरकारी जई है अभी भी उनको कोई भी क्षेत्र का जांच करने का जिम्मा नहीं दिया जाता है ऐसी जानकारी सुत्रो से प्राप्त हुई है। जबकि नगर आयुक्त को प्राइवेट जई को आखिर क्यों कार्यालय में रखें हुए हैं। इनसे नगर आयुक्त को क्या लाभ मिल रहा है।

जेसीआई रांची के अवॉर्ड नाइट 2024 में विक्रम चौधरी ने किया मेंबर्स को सम्मानित
Published / 2025-02-02 22:45:09
जेसीआई रांची के अवॉर्ड नाइट 2024 में विक्रम चौधरी ने किया मेंबर्स को सम्मानित

मुकेश झा को लाइफटाईम अचीवमेंट अवॉर्डटीम एबीएन, रांची। स्वर्णभूमि बैंक्वेटस में आयोजित जेसीआई रांची अवॉर्ड नाइट 2024 का समापन हुआ। साल भर जिन मेंबर्स ने संस्था के कार्यों को संभाला उन्हें जेसी विक्रम चौधरी ने सम्मानित किया। जेसी मुकेश झा को लाइफटाईम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।कुछ विशेष अवॉर्ड्स :बेस्ट सपोर्टिव पास्ट प्रेसिडेंट : अनूप अग्रवाल, मनीष रामसिसरिया, नारायण मुरारका, दीपक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अमित खोवालप्रेसिडेंट रिकॉग्निशन अवॉर्ड : अमन सिंघानिया, अनुभव अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, अमन पोद्दार, चंद्रेश बजाज, रौनक जैन, निखिल मोदी, आशीष गौतम, अनिमेष निखिल, नीरज पोद्दारप्रेसिडेंट एप्रिसिएशन अवॉर्ड : आदित्य जालान, रोहित दयानी, मंदीप सिंह, संकेत सरावगी, अंकित अग्रवाल, प्रवीण अग्रवालबेस्ट सपोर्टिव न्यू बडी: ऋषभ अग्रवाल, सृजन हेतंसरिया, अग्निश मित्रा, रजत साबू, उमंग टाइवाला, अभिषेक नारनौलीबेस्ट जेसी मेंबर: निखिल अग्रवालबेस्ट लोम ऑफिसर एग्जीक्यूटिव : रवि आनंदबेस्ट लोम ऑफिसर नॉन एग्जीक्यूटिव: अंकित मोदीयस मैन ऑफ जेसीआई: दीपक पटेल, शुभम बुधिया बेस्ट न्यू जैसी: ऋषभ जालानमैक्स प्रोजेक्ट: निखिल अग्रवाल, दीपक पटेलकार्यक्रम का संचालन का आदित्य जालान, संकेत सरावगी, केशू जैन, कौशल अग्रवाल और निखिल मोदी ने कुशलता से किया।

अहंकार और अहम के अभाव में ही सफ़ल जीवन संभव : महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो
Published / 2025-02-02 22:40:23
अहंकार और अहम के अभाव में ही सफ़ल जीवन संभव : महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो

टीम एबीएन, रांची। रविवार को रांची महाधर्मप्रांत के सेवा निवृत महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एसo जेo ने सभी संतों के गिरजा घर, डोरंडा पल्ली में हॉली क्रॉस धर्मसंघ के  उपयाजक प्रीत अनुपम बेक को पुरोहिताभिषेक प्रदान किया।सभी संतों के गिरजा घर डोरंडा पल्ली में आज पुरोहिताभिषेक समारोह का आयोजन रहा। इस समारोह की अगुवाई राँची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के सेवा निवृत महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो ने मिस्सा बलिदान अर्पित कर किया एवं उपयाजक प्रीत अनुपम बेक को मिस्सा बलिदान के दौरान पुरोहिताभिषेक प्रदान किया। उन्होंने अपने धर्मोपदेश में कहा कि प्रत्येक अभिषेक प्राप्त पुरोहित सर्वप्रथम एक पुरोहित, चरवाहा एवं शिक्षक के रूप में कार्य करता है और जरूरत पड़ने पर लोगों के लिए अपने बलिदान तक देने को तत्पर रहता है। किन्तु इस जीवन की सफलता निश्चित तभी होगी जब जीवन में अहम एवं अहंकार का आभाव होगा। सेवा निवृत महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो ने उपयाजक प्रीत अनुपम बेक के माता पिता को अपने पहलौठे को लोगों एवं समाज के लिए समर्पित करने पर धन्यवाद दिया। मिस्सा के पश्चात परिवार के सदस्यों ने महाधर्माध्यक्ष एवं सभी पुरोहितों को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। इसके बाद अभिषेक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रहा।फाo प्रीत अनुपम बेक के पुरोहित अभिषेक समारोह के अवसर पर  रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के सेवा निवृत महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एसo जेo, डोरंडा के पल्ली पुरोहित फाo पीटर सांगा, होली क्रॉस धर्मसंघ के प्रोविंशियल फाo ए जे अब्राहम, फाo अमित डुंगडुंग, फाo शिशिर सुरीन, फाo रवि, फ़ाo तोबियास टोप्पो, उत्तर पूर्व से आए  पुरोहितगण, विभिन्न धर्म समाज की धर्मबहनें एवं हज़ारों की संख्या में कैथोलिक ख्रीस्तीय विश्वासी शामिल हुए।

रांची : गरुड़ आई हॉस्पिटल में सैकड़ों लोगों ने उठाया नि:शुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का लाभ
Published / 2025-02-02 20:52:11
रांची : गरुड़ आई हॉस्पिटल में सैकड़ों लोगों ने उठाया नि:शुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का लाभ

स्वास्थ्य सेवा की ओर एक कदम: गरुड़ आई हॉस्पिटल में नि:शुल्क नेत्र व दंत शिविर आयोजित समाजसेवा की मिसाल: गरुड़ आई हॉस्पिटल में सैकड़ों मरीजों को मिला नि:शुल्क उपचार जरूरतमंदों के लिए वरदान बना गरुड़ आई हॉस्पिटल का नि:शुल्क नेत्र एवं दंत शिविर हर वर्ग के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवा: गरुड़ आई हॉस्पिटल में सफल चिकित्सा शिविर टीम एबीएन, रांची। गरुड़ आई हॉस्पिटल, पुंदाग (अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड) में जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपनी आंखों और दांतों की जांच व उपचार का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की सभी समस्याओं का समाधान किया और आवश्यक परामर्श भी दिया। गरुड़ आई हॉस्पिटल के को-फाउंडर और डायरेक्टर अमित कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है। यह शिविर इसी संकल्प का हिस्सा है, जिससे जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क उपचार मिल सके। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ मीनाक्षी सिंह ने बताया कि शिविर में दांतों की सभी समस्याओं का समाधान किया गया, साथ ही दंत स्वच्छता, उपचार और परामर्श की नि:शुल्क सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा- हम लोगों को दंत स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वे अपने दांतों की सही देखभाल कर सकें। गरुड़ आई हॉस्पिटल समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के चिकित्सा शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक अपनी सेवाएं पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रहा है।

सीएम हेमंत और कल्पना ने दी सेरेंगसिया के शहीदों को श्रद्धांजलि
Published / 2025-02-02 20:51:23
सीएम हेमंत और कल्पना ने दी सेरेंगसिया के शहीदों को श्रद्धांजलि

सेरेंगसिया पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, शहीदों को दी श्रद्धांजलिएबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। जिले के टोटो प्रखंड के सेरेंगसिया गांव में आयोजित सेरेंगसिया के शहीदों को नमन सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शहीद वेदी पर पहुंचकर सेरेंगसिया के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सेरेंगसिया के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम हेमंत ने कहा कि आज हमारे शहीदों की बदौलत हम अलग झारखंड पाने में सफल हुए हैं। हमने लड़ाई लड़कर झारखंड लिया है और आगे भी लड़ाई लड़कर अपना हक लेंगे, जो अभी भी जारी है। जब देश ने आजादी का सपना भी नहीं देखा था, तब हमारे पूर्वजों गरीब आदिवासी समाज के लोगों ने ताकतवर अंग्रेजों से लड़ाई लड़कर अपनी ताकत साबित की थी। हमें आदिवासी होने पर गर्व है।

जल्द भाजपा छोड़ झामुमो की होंगी सीता!
Published / 2025-02-02 20:49:49
जल्द भाजपा छोड़ झामुमो की होंगी सीता!

सीएम हेमंत की भाभी सीता सोरेन की झामुमो में होगी वापसी! अटकलें तेज; सामने आयी ये वजह टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत सोरेन की भाभी और भाजपा नेत्री सीता सोरेन की झामुमो में वापसी की अटकलें तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक सीता सोरेन जल्द ही भाजपा छोड़कर वापस झामुमो में शामिल हो सकती हैं। राजनीतिक भविष्य माना जा रहा मुख्य कारण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक परिवार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से अभी सहमति नहीं मिली है। शिबू सोरेन और रूपी सोरेन परिवार को एकजुट देखना चाहते हैं और सीता सोरेन की वापसी का समर्थन कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि परिवार एकजुट रहे। वहीं, सीता सोरेन की वापसी के पीछे उनका राजनीतिक भविष्य मुख्य कारण माना जा रहा है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हार के बाद सीता सोरेन चिंतित हैं और अपनी बेटियों के राजनीतिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए झामुमो में वापसी की कोशिश कर रही हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सीता सोरेन ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। भाजपा ने सीता सोरेन को पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें दुमका लोकसभा और जामताड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया था। हालांकि, वह दोनों चुनाव हार गयीं। अब सीता सोरेन को लगता है कि भाजपा में उनका राजनीतिक भविष्य सुरक्षित नहीं है। इसलिए, वो अपनी बेटी के राजनीतिक भविष्य को देखते हुए झामुमो में वापसी चाहती हैं। कहा जा रहा है कि सीता सोरेन की बेटियां भी इस वापसी के लिए प्रयासरत हैं और परिवार के सदस्यों से संपर्क बनाये हुए हैं। सीता सोरेन की झामुमो में वापसी को लेकर झामुमो व भाजपा दोनों ही पार्टी के नेता कुछ भी स्पष्ट रूप से बोलने से बच रहे हैं। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने तो टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इस पर दुमका विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि अभी पुख्ता तौर पर कुछ स्पष्ट नहीं है। वहीं भाजपा भी इसमें कुछ कहने से बच रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने इस्तीफे के सवाल पर कहा कि मुझे ऐसी कोई सूचना नहीं है।

नैक निरीक्षण समिति के मामले में समरेंद्रनाथ साहा दिल्ली से गिरफ्तार
Published / 2025-02-02 18:38:37
नैक निरीक्षण समिति के मामले में समरेंद्रनाथ साहा दिल्ली से गिरफ्तार

इस घटना से आरसीयू का कोई लेना देना नहीं : डॉ देवाशीष मंडल रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय में एक माह पूर्व ही दिये थे योगदान, विश्वविद्यालय ने साहा के निलंबन की प्रक्रिया की शुरू गिरफ्तार वीसी के कार्यालय से सीबीआई की जांच टीम को नहीं मिला ग्रेडिंग से जुड़ा कोई दस्तावेज नैक में हुई गड़बड़ी को लेकर शनिवार को विश्रामपुर आरसीयू में पहुंची थी सीबीआई की जांच टीम  नैक के पूर्व चेयरमैन व आरसीयू के वर्तमान कुलपति के कार्यालय में तीन घंटे तक हुई थी जांच जांच के बाद रजिस्ट्रार को दिये सीजर लिस्ट में कोई सम्बंधित दस्तावेज नहीं मिलने का सीबीआई ने किया है उल्लेख नैक के चेयरमैन से सेवानिवृत्त के बाद 14 दिसंबर 24 को एसएन साहा बतौर आरसीयू के वीसी के पद पर किया था योगदान एबीएन न्यूज नेटवर्क, विश्रामपुर (पलामू)। सीबीई ने नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (नैक) की रेटिंग में हुई बड़े घोटाले के सिलसिले में शनिवार को पलामू के विश्रामपुर स्थित आरसीयू के उपकुलपति के कार्यालय की जांच की थी। तीन घंटे तक आरसीयू के वीसी समरेंद्र नाथ साहा के कार्यालय की हुई जांच के बाद सीबीआई को उससे जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिसके बाद सीबीआई की जांच टीम वापस लौट गयी। इस संबंध में आरसीयू के रजिस्ट्रार प्रो डॉ देवाशीष मंडल ने बताया कि जांच के बाद सीबीआई की टीम ने उन्हें लिखित सीजर लिस्ट दिया है, जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि जांच में उन्हें न तो उससे संबंधित कोई दस्तावेज मिला है और न ही कोई कैश। उन्हें केवल दो नोट पैड मिला है जो श्री साहा के हैंडराइटिंग में था। जिसे सीबीआई की टीम अपने साथ ले गयी है।बताते चलें कि आरसीयू के वर्तमान वीसी एसएन साहा जो यहां 14 दिसंबर 2024 को बतौर वीसी योगदान दिया था और मात्र एक सप्ताह विश्वविद्यालय के लिये कार्य किये थे। इसके पहले वे नैक के चेयरमैन रह चुके हैं। वहां से सेवानिवृत्त के बाद वे आरसीयू के वीसी बनाये गये थे। नैक के चेयरमैन रहते ग्रेडिंग देने में भारी अनियमितता बरती गयी थी। उसी सिलसिले में सीबीआई की जांच टीम पलामू के विश्रामपुर आरसीयू में आयी थी। इसके अलावे देशभर के 20 ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। आरसीयू के रजिस्ट्रार डॉ मंडल ने बताया कि उससे जुड़ा सीबीआई की जांच टीम को कोई दस्तावेज यहां नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही श्री साहा को वीसी के पद से हटाने की प्रकिया शुरू कर दी गयी है। ताकि आरसीयू के इमेज पर कोई अंगुली न उठा सके। उन्होंने यह भी बताया कि जांच के दौरान श्री साहा छुट्टी पर थे, उनकी गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है।

आई एजुकेशनलाइज ने रांची में आयोजित किया प्रिंसिपल्स कॉनक्लेव
Published / 2025-02-02 18:37:16
आई एजुकेशनलाइज ने रांची में आयोजित किया प्रिंसिपल्स कॉनक्लेव

टीम एबीएन, रांची। आई एजुकेशनलाइज संस्था ने रांची के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित किया प्रिंसिपल्स कॉनक्लेव जिसमें रांची के 50 प्रिंसिपल्स को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में टॉपमॉस्ट यूनिवर्सिटीज ने अपना प्रजेंटेशन दिया जिसमें गीतम यूनिवर्सिटी, एलायंस यूनिवर्सिटी, एमआईटी डब्लू पीयू, आई सी एफ ए आई और महिंद्रा यूनिवर्सिटी शामिल थी। सभी प्राचार्य ने यूनिवर्सिटी के प्रजेंटेशन को सराहा। इस कार्यक्रम मे सुभाष राय (पूर्व प्राचार्य तौरियन वर्ल्ड), परमजीत कौर (प्राचार्य सरला बिरला), आर के झा (प्राचार्य डीपीएस, रांची), नीरज सिन्हा (प्राचार्य फिरायालाल पब्लिक स्कूल), राजेश पिल्लई (प्राचार्य कैराली पब्लिक स्कूल), तरुण घोष (प्राचार्य डीएवी बरियातू), खुशबू झा (प्राचार्य जेके इंटरनैशनल स्कूल), प्रियमदा मैम (प्राचार्य कलकत्ता पब्लिक स्कूल), स्वामी मुक्तरथ (योगाचार्य आई ए एस सोसायटी रांची), अजय झा (रांची के जाने माने अंग्रेजी के विद्वान) और डॉ अभिमन्यु मिश्रा (अकादमिक डायरेक्टर जेके इंटरनैशनल स्कूल, बिहार और झारखंड) और नेशनल कन्वेनर हेतुकर झा मेमोरियल ट्रस्ट और समाधान भारत ग्लोबल उपस्थित रहे। सभी प्राचार्य को कार्यक्रम के उपरांत पारितोषित दे कर सम्मानित किया गया। आई एजुकेशनलाइज के फाऊंडर शिखा जी ने कहा की इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन बिहार झारखंड में होते रहेगा ताकि यहां के बच्चों के अपनी प्रतिभा दिखाने का अधिक से अधिक अवसर मिले, मौके पर वीके धीमन और सामंत जी भी मौजूद रहे।

झारखंड प्रदेश राजद कार्यालय में मनी बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की जयंती
Published / 2025-02-02 18:34:51
झारखंड प्रदेश राजद कार्यालय में मनी बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की जयंती

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 2 फरवरी को झारखंड प्रदेश राजद कार्यालय में बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की जयंती मनायी गयी। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद जगदेव बाबू आज के दिन भी प्रासंगिक है। उनका एक कथन है कि पहली पीढ़ी मारी जायेगी, दूसरी पीढ़ी जेल जायेगी और अंतिम पीढ़ी राज करेगी। पिछड़े शोषित वंचितों एवं गरीबों की लड़ाई आजीवन लड़ने वाले सामंती शक्तियों को धूल चटाने के लिए आज बहुत ही श्रद्धा के साथ इनको याद किया जाता है।वक्ताओं ने कहा कि इनकी लड़ाई को लड़ने वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी निशाने पर लिया गया। आज संकल्प लेने की जरूरत है कि इनके बताये हुए रास्ते पर चलकर सबों के मान सम्मान दिलाने की लड़ाई लड़ना समय की मांग है। आज भी सामंतवादी विचारधारा के लोग सक्रिय है।आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, शैलेंद्र शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, रंजन कुमार, रामभजन यादव, विजय यादव, नवीन कुमार, विशाल कुमार, कमलेश यादव, मंतोष यादव, सब्बर फातमी, सुबोध पासवान, क्षितिज मिश्रा, रामकुमार सहित काफी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। उक्त जानकारी राजद के रांची जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,087