Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
पलामू : प्रधान सहायक के निधन पर समाहरणालय में शोक सभा
Published / 2025-02-05 21:23:33
पलामू : प्रधान सहायक के निधन पर समाहरणालय में शोक सभा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। हुसैनाबाद के अवर निबंधक कार्यालय में पदस्थापित प्रधान सहायक विनोद कुमार दास की आकस्मिक निधन पर आज शोकसभा का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में समाहरणालय में आयोजित शोकसभा में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मीगण उनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा।

जनता दरबार में डीडीसी ने सुनी आमजनों की समस्याएं
Published / 2025-02-05 21:23:07
जनता दरबार में डीडीसी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने आज साप्ताहिक जनता दरबार के आयोजन में आमजनों की समस्याओं को सुना और उनके निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। जनता दरबार में आज 29 मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उप विकास आयुक्त ने एक ओर जहां टेलिफोनिक माध्यम से पदाधिकारियों को आमजनों की समस्याओं का निदान करने का निर्देश दिया। वहीं आवेदकों से प्राप्त आवेदन को संबंधित पदाधिकारी को स्थानांतरित भी किया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निदान सभी की जिम्मेवारी है। जनता दरबार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के डॉ संतोष कुमार सिंह ने अपनी वेतन निर्गत करने के संबंध में आवेदन किया। वहीं पंडव के मैथिली शरण महतो ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत चिकित्सा राशि भुगतान करने के संबंध में अपनी बातें रखी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री चंदन कुमार मेहता गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, जिसका डायलिसिस चल रहा है। योजना का लाभ मिलने से उन्हें इलाज में सहूलियत होगी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन टोला सिंगरा कला की सहायक अध्यापिका आरती देवी ने मानदेय भुगतान करने का अनुरोध किया। वहीं पाटन के चेतमा ग्राम निवासी धनु यादव ने तालाब निर्माण कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि तालाब निर्माण से सिंचाई करने में सुविधा होगी। उप विकास आयुक्त के जनता दरबार में विभिन्न प्रखंड से आए लोगों की बारी-बारी से समस्याएं सुनी और उसके निदान हेतु सार्थक कदम उठाते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया।

मनरेगा अंतर्गत मानव दिवस सृजन की धीमी प्रगति पर तीन प्रखंडों के बीडीओ एवं बीपीओ से कारणपृच्छा
Published / 2025-02-05 21:22:33
मनरेगा अंतर्गत मानव दिवस सृजन की धीमी प्रगति पर तीन प्रखंडों के बीडीओ एवं बीपीओ से कारणपृच्छा

आवास योजना की धीमी प्रगति पर उप विकास आयुक्त ने जताई नाराजगी, प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुए शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश उप विकास आयुक्त ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, पीएम जनमन, अबुआ आवास योजना की आनलाइन समीक्षा की एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद आज मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, पीएम जनमन एवं अबुआ आवास योजना की आनलाइन समीक्षा की। उप विकास आयुक्त ने अपने कार्यालय वेश्म से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से योग्य लाभुकों को शत प्रतिशत आवास योजना से अच्छादित किए जाने की स्थिति एवं मनरेगा अंतर्गत मानव दिवस सृजन की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत मानव दिवस सृजन की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रखंड विश्रामपुर, मेदिनीनगर, पाटन, हुसैनाबाद, मोहम्मदगंज एवं पांकी का अबतक 65.78% से कम मानव दिवस सृजन पर कड़ी अप्रसन्नता जताई। मानव दिवस में कम प्रदर्शन करने वाले तीन प्रखंड विश्रामपुर (58.21%), मेदिनीनगर (60.11%) एवं पाटन (61.25%) ही उपलब्धि होने पर संबंधित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) को कड़ी चेतावनी के साथ कारण पृच्छा एवं उक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से भी कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया। साथ ही माह जनवरी में सृजित मानव दिवस के तुलनात्मक वृद्धि करने के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित किया गया।पुरानी लंबित योजनाओं को एक सप्ताह में बंद करने का निर्देश 2021-22 एवं पूर्व की 14681 पुरानी लंबित योजना को अभिलंब मनरेगा सॉफ्ट में बंद करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने ज्यादा योजना लंबित रखने वाले प्रखंड हुसैनाबाद (4115), पाटन (2524), पांकी (1016), तरहसी (863), नीलांबर-पीतांबरपुर (669) एवं चैनपुर (662) के साथ अन्य प्रखंडों को एक सप्ताह में पुरानी लंबित योजना को बंद करने का निर्देश दिया गया।  आवास योजना में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत करें कार्य प्रधानमंत्री आवास में 2024-25 में पलामू जिला को प्राप्त 42950 निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत लाभुकों का निबंधन, जीयोटैग एवं स्वीकृत कराने का निर्देश दिया। साथ ही आधार और खाता वेरीफाइड 2207 लाभुकों को दो दिनों के अंदर प्रथम किस्त भुगतान का निर्देश संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया।  प्रतीक्षा सूची से छूटे हुए योग्य लाभुकों का सर्वे कार्य में लाएं तेजी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत प्रतीक्षा सूची से छूटे हुए योग्य लाभुकों का सर्वे का कार्य धीमा रहने पर उप विकास आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इसके लिए कार्य में तेजी लाकर प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुए छूटे हुए लाभुकों का शत प्रतिशत सर्वे कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।  लाभुक स्वयं भी कर सकते हैं सर्वे विदित हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण हेतु योग्य लाभुकों के चयन हेतु सर्वे का कार्य चल रहा है। आवास प्लस 2024 मोबाइल ऐप के माध्यम से लाभुक स्वयं भी सर्वे कर सकते हैं। वैसे प्रत्येक पंचायत के लिए सर्वेयर को भी नामित किया गया है। अबुआ आवास अविलंब पूर्ण करने का निर्देश अबुआ आवास योजना के लिए 3838 लाभुकों को तीसरा किस्त का भुगतान हो चुका है। भुगतान के बावजूद आवास पूर्ण नहीं कराने की स्थिति पर उप विकास आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने भुगतान हो चुके लाभुकों का अविलंब आवास पूर्ण कराते हुए जीयो टैग करने का निर्देश दिया।  आदिम जनजातियों को पीएम जनमन योजना का दें लाभ आदिम जनजातियों के लिए पीएम जनमन आवास योजना का लाभ देना सुनिश्चित करें। इस योजना हेतु छूटे हुए लाभुकों का सर्वे कराकर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने एवं स्वीकृत हो चुके लाभुकों को अभिलंब प्रथम किस्त भुगतान का निर्देश दिया गया।  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप विकास आयुक्त अपने कार्यालय वेश्म से जुड़े थे, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) एवं प्रखंड समन्वयक (आवास योजना) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

मुकेश काबरा की मां के निधन पर सांसद संजय सेठ ने जताया शोक
Published / 2025-02-05 21:18:12
मुकेश काबरा की मां के निधन पर सांसद संजय सेठ ने जताया शोक

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया शोक संवेदना व्यक्त टीम एबीएन, रांची। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश काबरा की मां सुशीला देवी काबरा के आकस्मिक निधन पर रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है। आज रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं उनके पुत्र ऐश्वर्या सेठ मुकेश काबरा की आवास पर आकर स्व सुशीला देवी काबरा की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं बैकुंठ वास प्रस्थान पर परिवार के साथ गहरा शोक प्रकट किया। तथा इस दु:ख की घड़ी पर परिवार को सांत्वना प्रदान की। इस अवसर पर परिवार के राजेश, संजय, मनोज, तथा सभी परिजन उपस्थित थे। उक्त जानकारी मुकेश कुमार ने दी।

बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट देश में एक नयी शुरुआत : हेमंत सोरेन
Published / 2025-02-05 20:57:28
बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट देश में एक नयी शुरुआत : हेमंत सोरेन

टीम एबीएन, रांची/ बंगाल। आज मुझे बंगाल ग्लोबल बिजनेस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला है और निश्चित रूप से मुझे बहुत सारी चीजें यहां समझने को मिलेगी तथा जितने मेहमान यहां देश-विदेश से आये हैं उन सभी के साथ भी मुलाकात करने का मौका मिलेगा। बंगाल और झारखंड का साझा इतिहास, विरासत और परंपरा रही है। दोनों राज्यों में बहुत सारी समानता ऐसी है कि समझ पाना कठिन हो जाता है कि झारखंड और बंगाल में फर्क क्या है। झारखंड में एमएसएमई, टूरिज्म, माइनिंग, सोलर, टेक्सटाइल आदि क्षेत्रों में बहुत संभावनाएं हैं। आने वाले दिनों में पूर्वी भारत में आर्थिक विकास को गति देने के लिए आदरणीय ममता दीदी के साथ झारखण्ड आगे बढ़ने का सार्थक प्रयास करेगा। आप सभी का झारखंड में हार्दिक स्वागत है, जोहार। उक्त बातें राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन ने कही। वे बुधवार को पश्चिम बंगाल में आयोजित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।आगे उन्होंने कहा कि बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के भव्य आयोजन के लिए और हमें यहां आमंत्रित करने के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को धन्यवाद देता हूं, जोहार करता हू। साथ ही यहां देश और दुनिया के अलग-अलग जगहों से आए उद्योग जगत के सभी लोगों का भी हार्दिक अभिनंदन करता हू। मुझे लगता है यह देश में एक नयी शुरुआत है जहां देश के अंदर एक राज्य दूसरे राज्यों के साथ मिलकर देश की नींव को मजबूत रखने के लिए आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर ममता दीदी को अनेक-अनेक बधाई देता हूं।

मांडर : ट्रक ने बाइक को कुचला, दो की मौत
Published / 2025-02-05 20:56:46
मांडर : ट्रक ने बाइक को कुचला, दो की मौत

टीम एबीएन, मांडर/ रांची। रांची में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, मांडर थाना क्षेत्र के मालटोटी पुल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक और युवती को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी ऐश्वर्या और देवदास मंडल के रूप में हुई है। दोनों सेंट्रल यूनिवर्सिटी फ झारखंड के छात्र थे। यह हादसा तब हुआ जब वे दोनों कॉलेज जा रहे थे। मांडर थाना प्रभारी राहुल ने बताया कि सड़क हादसे में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दो छात्रों की मौत हो गयी है, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। लोगों ने बताया कि बाइक पर सवार सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दोनों छात्र पुल के पास बने डायवर्सन से गुजर रहे थे, इसी दौरान एक मालवाहक ट्रक ने दोनों को पीछे से कुचल दिया। दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसा इतना भीषण था कि छात्रों की बाइक पूरी तरह से टूटकर बर्बाद हो गयी। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी भाग गये। सेंट्रल यूनिवर्सिटी से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले दोनों लोगों में से ऐश्वर्या पश्चिम बंगाल के हावड़ा की रहने वाली है जबकि देवदास बंगाल के सुंदरबन का रहने वाला है। दोनों मांडर में मकान किराये पर लेकर रहते थे और वहां से रोजाना सेंट्रल यूनिवर्सिटी में क्लास करने आते थे। देवदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा था जबकि ऐश्वर्या जियो इंफॉर्मेटिक्स में एमएससी कर रही थी। मांडर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि घटना के बाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र काफी आक्रोशित हैं और उन्हें शांत कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।

दोहरे हत्याकांड से नगड़ी में बवाल, लोग सड़कों पर
Published / 2025-02-05 20:52:50
दोहरे हत्याकांड से नगड़ी में बवाल, लोग सड़कों पर

नगड़ी डबल मर्डर : जमीन विवाद में हत्या की आशंका, हिरासत में कई लोग टीम एबीएन, नगड़ी/ रांची। मंगलवार की रात रांची के नगड़ी में हुए दोहरे हत्याकांड को जमीन विवाद के चलते अंजाम दिये जाने की बात सामने आ रही है। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए रांची एसएसपी ने एसआईटी का गठन किया है। रांची के नगड़ी में हुए दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में रांची पुलिस की टीम आधा दर्जन लोगों से पूछताछ कर रही है। रांची एसएसपी चंदन सिन्हा खुद मामले पर नजर रखे हुए हैं। आपको बता दें कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे स्कूटी सवार दो अपराधियों ने नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव में बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों मृतक चाचा-भतीजा हैं। अब तक की जांच के अनुसार जमीन विवाद के चलते दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। ताबड़तोड़ छापामारी कर रही रांची पुलिस डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने के लिए रांची पुलिस को जो भी सुराग मिल रहा है, उसके आधार पर तुरंत ताबड़तोड़ छापेमारी भी की जा रही है। रांची के सीनियर एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि दोहरे हत्याकांड मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, सभी से पूछताछ की जा रही है। जमीन से लेकर आपसी रंजिश तक हर एंगल से जांच की जा रही है। क्या बोली मृतक की बहन रिम्स में मौजूद मृतक मनोज की बहन प्रीति ने बताया कि वह घर में खाना खा रही थी। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह दौड़कर वहां पहुंची, तो बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप दोनों जमीन पर पड़े थे। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 30 वर्षीय मनोज कच्छप और 32 वर्षीय बुधराम मुंडा चाचा-भतीजा थे। प्रीति के अनुसार हत्यारों ने बमुश्किल तीन से चार मिनट में दोनों को गोली मार दी और भाग गये। ऐसा लग रहा है जैसे वे काफी समय से दोनों की रेकी कर रहे थे। जैसे ही सरस्वती पूजा विसर्जन की भीड़ कम हुई, मनोज और बुधराम को गोली मार दी गयी।

नगर आयुक्त की मेहरबानी से आज भी जमे हुए हैं पुराने जेई
Published / 2025-02-04 21:03:36
नगर आयुक्त की मेहरबानी से आज भी जमे हुए हैं पुराने जेई

धनबाद नगर निगम कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग मुख्य सचिव झारखंड सरकार को  लिखा पत्रएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने मुख्य सचिव झारखंड सरकार को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि धनबाद नगर निगम कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार पर ध्यान दिया जाये। उनका कहना है कि नगर आयुक्त की मेहरबानी से आज भी पुराने जेई जमे हुए हैं। जबकि पुराने जेई को कांटेक्ट बेसिस पर रखा गया है। नया सरकारी जेई आ चुके हैं नगर निगम कार्यालय में। जो-जो नया जेई आये हैं, जिस-जिस विभाग से उन सभी जेई को उस विभाग का प्रभार नहीं दिया गया है। और नगर आयुक्त अपने कुछ पुराने जेई को कांटेक्ट बेसिस पर रख कर काम करवा रहे हैं। जबकि प्राइवेट कॉन्टैक्ट पर जो काम कर रहे हैं पुराने जेई आज लगभग कितने सालों से जमे हुए हैं। आखिर बड़ी-बड़ी योजना की जांच का जिम्मा प्राइवेट जेई को नहीं है। क्योंकि सरकारी जेई का यह दायित्व बनता है, पर इन लोग से अभी भी काम लिया जा रहा है। जो सरकारी जेई है अभी भी उनको कोई भी क्षेत्र की जांच करने का जिम्मा नहीं दिया जाता है। जबकि नगर आयुक्त को प्राइवेट जेई को आखिर क्यों कार्यालय में रखे हुए हैं। इनसे नगर आयुक्त को क्या लाभ मिल रहा है? उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

सरायकेला : बेपटरी हुई मालगाड़ी, सेवाएं बाधित
Published / 2025-02-04 21:01:30
सरायकेला : बेपटरी हुई मालगाड़ी, सेवाएं बाधित

सरायकेला में फिर हुआ रेल हादसा, मालगाड़ी हुई बेपटरी, आवागमन बाधितएबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला/ रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत राजखरसावां रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे एक मालगाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी हो गयीं। चाईबासा (डंगवापोशी) राजखरसावां रेल खंड में लाइन नंबर 5 पर मालगाड़ी बेपटरी हुई।हालांकि, मालगाड़ी बेपटरी होने से कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन उस रेल लाइन पर आवागमन बाधित है। इसकी सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक को दुरुस्त कराने में जुटे हैं। मालगाड़ी के बेपटरी होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मालगाड़ी बेपटरी होने की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी से लेकर आरपीएफ और अन्य कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और डिरेल हुई मालगाड़ी के डिब्बों को हटाकर ट्रैक को दुरुस्त करने में जुट गये हैं। बेपटरी हुई मालगाड़ी को पटरी पर लाने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,200