Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
राजधानी रांची में बर्ड फ़्लू की दस्तक से दहशत
Published / 2025-02-09 21:18:58
राजधानी रांची में बर्ड फ़्लू की दस्तक से दहशत

रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद एसओपी जारीइस इलाके में बर्ड की खरीद बिक्री पर लगी रोकटीम एबीएन, रांची। पशुपालन विभाग ने रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पोल्ट्री में आये बर्ड फ्लू को लेकर स्टैंडर्ड प्रोसिडयूर ऑफ ऑपरेशन (एसओपी) जारी कर दिया है।वेटनरी कॉलेज परिसर से तीन किलोमीटर के परिसर में बर्ड की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है। एसओपी जिले के उपायुक्त और जिला पशुपालन पदाधिकारी को भी भेजा गया है। विभागीय निदेशक किरण कुमार पासी ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर भारत सरकार का जो दिशा-निर्देश है, उसका पालन करन को कहा गया है।केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार जो एपिक सेंटर (केंद्र) हैं, उसके आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे में सर्वे करने को कहा गया है. वहीं, एपिक सेंटर के एक किमी के दायरे में स्थित पॉलट्री फॉर्म के मुर्गों को मारने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा जहां भी किसी तरह की पक्षी की मौत का सूचना मिले, इसकी जानकारी देने को कहा गया है।

श्री श्याम बाल मंडल रांची के तीसरी वर्षगांठ पर श्याम अखण्ड ज्योति पाठ का आयोजन श्री सालासर बाला जी मंदिर में
Published / 2025-02-09 20:04:20
श्री श्याम बाल मंडल रांची के तीसरी वर्षगांठ पर श्याम अखण्ड ज्योति पाठ का आयोजन श्री सालासर बाला जी मंदिर में

*प्रेस विज्ञप्ति*              9/2/2025*श्री श्याम बाल मंडल रांची द्वारा तीसरी वर्ष गांठ पर श्याम अखण्ड ज्योति पाठ का आयोजन श्री सालासर बाला जी मंदिर में*--------------------------------------------श्री श्याम बाल मंडल, रांची द्वारा मारवाड़ी ब्राह्मण भवन स्थित श्री सालासर मंदिर में तीसरा वर्षगांठ मनाया गया इस अवसर पर श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का कार्यक्रम रखा गया।श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन  रविवार को श्री सालासर बालाजी मंदिर, ब्राह्मण धर्मशाला, रांची में प्रातः 9.00 बजे से सायं 4 बजे तक चला। सैकड़ो की संख्या में महिलाओं और श्री श्याम प्रेमियों ने अखंड पाठ में हिस्सा लिया। श्री श्याम ज्योति पाठ प्रख्यात ज्योति पाठ गायक पुरुलिया के अश्विनी शर्मा के सानिध्य में किया गया।सायं  5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक भजन संकीर्तन का भी कार्यक्रम किया गया सुमधुर भजनों की गंगा प्रवाह की गयीं। कीर्तन के उपरांत महाआरती एवं भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।आयोजन में मुख्य रूप से  दिनेश शर्मा, चेतन मटोलिया ,कमल शर्मा, रिशु मटोलिया ,अंकित अग्रवाल, अंकित मटोलिया, सहित कई श्याम प्रेमियों ने आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक  

श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ 193वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन
Published / 2025-02-09 18:34:44
श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ 193वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन

*प्रेस विज्ञप्ति**श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ 193 वाँ अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन* *भजन- कीर्तन में श्रद्धालु खूब झूमे*श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम मे रवि प्रदोष व्रत पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर 181 वाँ श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। महाप्रसाद में 101 किलो ग्राम की केसरिया मेवा युक्त सूजी का हलवा का भोग भगवान श्री राज श्याम जी को विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना एवं आरती की गई। मंदिर परिसर में उपस्थित 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया‌ गया। तत्पश्चात भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी एवं सज्जन पाड़िया ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज 193 वें अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन था।आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे लगभग 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। उन्होंने बताया कि रवि प्रदोष व्रत भगवान शिव की कृपा पाने के लिए महिलाएं व्रत रखती है। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। महिलाएं व्रत रखकर शाम के समय शिव परिवार की उपासना की। तथा शिव परिवार समेत सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल,उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ , चिरंजी लाल खंडेलवाल,सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, प्रेम प्रकाश,विधा देवी अग्रवाल, अरविंद पांडे, मनोज कुमार पंडित, चन्द्रदीप साहु,हरीश कुमार, परमेश्वर साहु,धीरज कुमार गुप्ता,अशोक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।प्रेस प@उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

गोंन्दुडीह कोलियरी के समीप खरीकाबाद में धड़ल्ले से हो रहा कोयला का अवैध कारोबार
Published / 2025-02-09 18:00:58
गोंन्दुडीह कोलियरी के समीप खरीकाबाद में धड़ल्ले से हो रहा कोयला का अवैध कारोबार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को लिखित शिकायत करते हुए लिखा कि गोंन्दुडीह कोलियरी के समीप खरीकाबाद में अवैध कोयला कारोबारी राकेश गुप्ता धड़ल्ले से कर रहा है कोयला का अवैध कारोबार।रात के अँधेरे में बड़े पैमाने में अवैध कोयला का संग्रह कर हाइवा के माध्यम में जीटी रोड के भठो में भेजनें का काम करता है। इस अवैध कोयला कारोबार में जोरो शोरों से जारी है लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई तक नहीं होता है , ओर कोयला तस्कर गोंन्दुडीह थाना प्रभारी की भी छवि को धूमिल के रहे है ओर गुमराह करके कोयला तस्कर बड़े पैमाने पर कर रहे हैं कोयला का अवैध कारोबार।

जल्द हो रांची नगर निगम सहित पूरे राज्य में नगर निकाय चुनाव : दीपेश निराला
Published / 2025-02-09 17:50:51
जल्द हो रांची नगर निगम सहित पूरे राज्य में नगर निकाय चुनाव : दीपेश निराला

रांची नगर निगम क्षेत्र में नागरीय सुविधाओं में वृद्धि और कुल 53 वार्ड क्षेत्र में 31 सदस्यीय वार्ड समिति सदस्य के गठन को लेकर हुई रांची सिटीजन फोरम की बैठकरांची सिटीजन फोरम से अब तक रांची के 10552 सदस्य जुड़ेवार्ड 14, वार्ड 29, और वार्ड 35 में नए वार्ड संयोजक का हुआ चयनटीम एबीएन, रांची। होटल द पार्क रिट्रीट, बिरसा चौक, रांची में रांची सिटीजन फोरम की एक बैठक अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसमें फोरम के पदाधिकारी के साथ रांची नगर निगम क्षेत्र के कुल 53 वार्ड के नागरिकों ने भाग लिया और रांची नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं जैसे कूड़ा कचरा जमाव, स्ट्रीट लाइट की समस्या, टूटी फूटी जर्जर सड़क की समस्या, साफ शुद्ध पेयजल की समस्या, नाली और ड्रेनेज सीवरेज सिस्टम की समस्या, पार्किंग और ट्रैफिक सहित विभिन्न समस्याओं पर व्यापक चर्चा हुई और उनके समाधान के संदर्भ में बात किया गया।साथ ही साथ रांची सिटीजन फोरम का विस्तार भी किया गया, जिसके तहत वार्ड नंबर 14 में प्रवीण प्रसाद को वार्ड संयोजक, वार्ड नंबर 29 में कुशाग्र सिंह को वार्ड संयोजक, वार्ड नंबर 35 में जितेंद्र कुमार सिंह को वार्ड संयोजक चयनित किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने लंबे समय से झारखंड में नगर निकाय चुनाव नहीं होने पर चिंता व्यक्त की और रांची नगर निगम सहित झारखंड के समस्त नगर निकाय में चुनाव करवाने की मांग सरकार से की।आज की बैठक में अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, विवेक कुमार, मृदुला संतोष, शाहिद आलम सहित रवि दत्त, प्रवीण प्रसाद, जितेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सोनी, अमरेश कुमार झा, निखिल कुमार राय, अमरनाथ चौबे, परविन्द्र नाथ तिवारी, सुजीत कुमार, रंजीत कुमार, शेखर कुमार, विनोद कुमार यादव, आशीष कुमार, बंटी तिवारी, मीना कुमारी, निशांत चौहान, कुशाग्र सिंह, ओम प्रकाश सर्राफ, संतोष ठाकुर, रितेश कुमार, रामरूप पांडेय, संजय कुमार, अलका महतो, स्वाति प्रिया, प्रिया रंजन झा, संजय कुमार दास, इत्यादि सम्मिलित हुए।

श्री श्याम प्रभु को लगा खीर चूरमा का भोग
Published / 2025-02-09 17:43:43
श्री श्याम प्रभु को लगा खीर चूरमा का भोग

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मण्डल , रांची द्वारा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में आज दिनांक  9 फरवरी 2025 को खाटू नरेश श्याम बाबा को चांदन द्वादशी के पावन अवसर पर प्रातः 10 बजे  से 12  बजे तक श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया। आज के भोग के मुख्य यजमान बालकिशन परसरामपुरिया ने अपने पूरे परिवार  के साथ जिनमें माया परसरामपुरिया, केशव परसरामपुरिया, हर्ष परसरामपुरिया, प्रलाश मोदी, संतोष देवी मोदी ने श्याम बाबा को खीर चूरमा का भोग अर्पित किये।सर्वप्रथम मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका एवं सारस्वत परिवार द्वार गणेश पूजन कर मन्दिर में विराजे वीर बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी पूजन कर विभिन्न प्रकार के फल एवं मिष्ठान अर्पित कर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमे का भोग अर्पित किया। इस अवसर पर पूरा मन्दिर परिसर हारे के सहारे की जय - लखदातार की जय जयकारों के गूंज उठा।द्वादशी के दिन श्री श्याम प्रभु का प्रिय भोग खीर चूरमा को लेने भक्तगण कतारबद्ध होकर प्राप्त कर रहे थे साथ ही श्री श्याम मण्डल के कार्यकर्ता आए हुए भक्तजनों को शुद्ध पिय जल का वितरण कर रहे थे तथा उनके चरण पादुका को रखने की उत्तम व्यवस्था बना हुआ था। आज के खीर चूरमा का भोग श्री श्याम मन्दिर में ही निर्मित किया गया तथा 350 से ज्यादा भक्तजनों प्रसाद प्राप्त किया।आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सारस्वत , विवेक ढांढनीयां, प्रदीप अग्रवाल , महेश सारस्वत , प्रियांश पोद्दार , नितेश लखोटिया का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मन्दिर, अग्रसेन मार्ग रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

किसानों की बदौलत ही देश-राज्य की तरक्की : हेमंत सोरेन
Published / 2025-02-08 21:54:31
किसानों की बदौलत ही देश-राज्य की तरक्की : हेमंत सोरेन

सीएम ने बीएयू में किया एग्रोटेक किसान मेला का किया उद्घाटन बोले- हर जिले का कृषक पाठशाला तब सार्थक जब वहां किसान पहुंचे  टीम एबीएन, रांची। बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में एग्रोटेक किसान मेला -2025 का आयोजन किया गया है।  इसमें झारखंड के अन्नदाता किसानों, कृषक महिलाओं और कृषि उत्पाद पर आधारित युवा उद्यमियों को उन्नत कृषि, पशुपालन, वानिकी, डेयरी, जैव प्रौद्योगिकी, कृषि यंत्रीकरण, खाद्य प्रसंस्करण - मूल्य संवर्द्धन की तकनीक के साथ साथ घरेलू एवं कुटीर उद्योगों से संबंधित आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जायेगी।  8 से 10 फरवरी तक यह मेला चलेगा।  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एग्रोटेक मेला 2025 का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बीएयू दैनिक और अन्य प्रकाशनों का विमोचन किया। मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने राज्य के अलग-अलग जिलों के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।  शिवचरण बेदिया को प्राकृतिक खेती, मिलेट की खेती के लिए सरिता देवी, गुमला के राम मुंडा और अजय महली को सुअर पालन के लिए पाकुड़ के अफजल मियां को सम्मानित किया गया।  एग्रोटेक किसान मेला 2025 का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के लिए कृषि सबसे महत्वपूर्ण है। कृषि में प्रौद्योगिकी के प्रयोग से कृषि क्षेत्र प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि में हर राज्य के किसानों की अपनी-अपनी चुनौतियां होती हैं। आज अगर किसान न हों तो लोग भूखे मरने की कगार पर आ जायेंगे।  उन्होंने कहा कि बीएयू और कृषि के विकास के लिए बहुत काम करना होगा। बचपन में हमारे गांव में गन्ना की खेती होती थी लेकिन आज नहीं होती है, गुड़ भी अब नहीं बनता है। खेती के लिए जगह कम पड़ती जा रही है।  इसलिए राज्य में कैनाल की जगह पाइप लाइन आधारित कैनाल बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मेला देखने आये किसानों में से एक महिला और एक पुरूष किसान को बुलाकर कृषि से जुड़ी जानकारी और सरकार से वह क्या चाहते हैं इसकी जानकारी ली।

श्री श्याम मंदिर में भक्तों ने धूमधाम से मनी जया एकादशी
Published / 2025-02-08 21:49:44
श्री श्याम मंदिर में भक्तों ने धूमधाम से मनी जया एकादशी

टीम एबीएन, रांची। अपना बनाया है तो अपना बनाये रखना, हुई गलतियां जो मुझसे उसे भुलाये रखना जैसे भजनों की लय पर भक्तगण भाव विभोर हुए। अवसर था अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 8 फरवरी 2025  जया एकादशी उत्सव अत्यंत भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मनाया गया। एकादशी का उल्लास लिये भक्तगण प्रात: काल से ही श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। प्रातकाल में श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न प्रकार के फूलों जैसे लाल गुलाब, रजनीगंधा, गैंदा व तुलसी दल से मनभावन श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर में विराजमान शिव परिवार एवम बजरंगबली का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया।  रात्रि 9 बजे श्री श्याम देव के जयकारों के बीच ज्योत प्रज्ज्वलित कर भक्तगण कतारबद्ध होकर ज्योत में आहुति प्रदान कर मंगलमय जीवन की कामना कर रहे थे। श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने संगीतमय संकीर्तन प्रारंभ कर भजनों की अमृतवर्षा की। मौके पर श्याम नाम मुख से बोल भाई काम आओगे..., अलबेली इनकी सरकार रटेजा श्याम प्यारे..., श्याम तेरा साथ हमको दो जहां से प्यारा है..., हम तुम्हारे थे प्रभु जी तुम हमारे हो... इत्यादि भजनों की लय पर देर रात तक भक्तगण श्री श्याम प्रभु को रिझाते रहे। मौके पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल और मेवा का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, चंद्रप्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनियां, विकास पाडिया, ज्ञानप्रकाश बगला, प्रियांश पोद्दार, अजय साबू, नितेश केजरीवाल, जीतेश अग्रवाल एवं मनोज ढांढनियां का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक की बड़ी भूमिका : हेमंत सोरेन
Published / 2025-02-08 19:05:27
कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक की बड़ी भूमिका : हेमंत सोरेन

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची परिसर में आयोजित तीन दिवसीय एग्रोटेक किसान मेला-2025 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण हॉल एवं वन औषधि द्रव्य प्रदर्शनी दीर्घा का शिलान्यास किया ...और क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन किसान हैं अन्नदाता पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाना प्राथमिकता बिरसा कृषि विश्वविद्यालय एवं राज्य सरकार समन्वय बनाकर करें किसानों का उत्थान सिंचाई कार्य हेतु कुआं निर्माण योजना का मिलेगा लाभटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि खेती-किसानी और कृषि अपने आप में एक बहुत बड़ा क्षेत्र है। झारखंड जैसे राज्य के लिए एग्रीकल्चर एक महत्वपूर्ण विषय है। झारखंड की 80% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है, ये लोग खेती-बाड़ी के माध्यम से ही अपना जीवन यापन करते हैं। वर्तमान समय में कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक की बड़ी भूमिका है। राज्य में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के स्थापित हुए लगभग 45 वर्ष हो चुके हैं। यह विश्वविद्यालय राज्य में किसानों के उत्थान के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। इस संस्थान द्वारा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को कृषि विज्ञान के क्षेत्र में काबिल बनाया जा रहा है। बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त कर कई छात्र-छात्राओं ने देश और दुनिया में आज किसानों को बेहतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट एवं रिसर्च के क्षेत्र में समावेशी शिक्षा प्रदान की जा रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची परिसर में आयोजित तीन दिवसीय एग्रोटेक किसान मेला-2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही।कृषि कार्य की आधुनिक तकनीक अपनाने की आवश्यकतामुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड पठारी क्षेत्र में बसा हुआ राज्य है। वैसे तो प्रत्येक राज्य में खेती-बाड़ी के अलग-अलग पैमाने होते हैं, कहीं सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता है तो कहीं व्यवस्थाओं के बल पर सिंचाई कार्य हेतु पानी पहुंचाया जा रहा है। किसान वर्ग को अन्नदाता कहा जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किसानों को अपग्रेड करने की दिशा में कई गतिविधियां की जा रही है, किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए अभी और कार्य करने बाकी हैं। बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी एवं राज्य सरकार एक बेहतर समन्वय बनाते हुए किसानों को बेहतर दिशा देने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में परंपरागत व्यवस्थाओं के साथ-साथ कृषि-खेती कार्य को आधुनिक तकनीक से भी जोड़ने की आवश्यकता है। कभी-कभी बदलते मौसम के कारण किसान वर्ग के लोग हतोत्साहित होते जाते हैं, तकनीक के माध्यम से ही उन्हें इन समस्याओं से बचाया जा सकता है।पाइपलाइन के माध्यम से खेतों पर पहुंचाई जाएगी पानीमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित के लिए कई योजनाओं को संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं खेती-कृषि परिवार से ही आता हूं। पहले हमारे गांव में गन्ने की खेती होती थी, हम लोगों ने खेतों में उगाये गये गन्ने से गुड़ बनते हुए देखा है, लेकिन अब गन्ने की खेती नहीं के बराबर हो रही है इसके कई कारण हो सकते हैं। बहुत किसान ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने खेतों पर से कृषि करना छोड़ दिया है। हमारे राज्य में खेती करने योग्य जमीन की कमी है, राज्य में खेती योग्य भूमि को बढ़ाने की दिशा में कार्य करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अब कई जगहों पर पाइप लाइन के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य कर रही है। राज्य सरकार लिफ्ट इरीगेशन की दिशा में आगे बढ़ रही है।किसानों के उत्थान के लिए बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी एवं राज्य सरकार का समन्वय महत्वपूर्णमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में कृषि के क्षेत्र में सकारात्मक विकास के लिए बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी एवं राज्य सरकार को साथ चलकर कार्य करने की जरूरत है। कृषि क्षेत्र के विकास के लिए एक बेहतर और मजबूत कार्य योजना बनायी जायेगी। किसान वर्ग के लोग अधिक से अधिक पैदावार कर सकें और उन्हें बाजार भी उपलब्ध कराया जा सके।ऐसी व्यवस्था बनाने की जरूरत है, इन सभी चीजों पर  विचार-विमर्श करते हुए एक बेहतर पॉलिसी बनाने को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय से यहां के कृषकों को क्या लाभ मिल रहा है, आने वाले समय में और क्या लाभ दिया जा सकेगा इस निमित्त ब्लूप्रिंट बनायी जाये।सिंचाई कार्य हेतु कुआं निर्माण योजना का मिलेगा लाभमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में कृषकों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी, समय पर किसानों के बीच बीज खाद का वितरण इन सभी चीजों पर विशेष बल दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सभी जिलों में किसान पाठशाला स्थापित की जायेगी, जहां किसान भाई बंधु खेती की आधुनिक तकनीक, पशुपालन, मछली पालन सहित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी एवं प्रशिक्षण लेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि झारखंड के किसान वर्गों के लोगों को एक लाख से अधिक कुआं निर्माण योजना का लाभ मिलेगा। नदी तालाब तथा कुआं सिंचाई के पारंपरिक साधन है। बोरिंग कभी-कभी फेल भी हो जाता है, इसीलिए राज्य सरकार द्वारा कुआं निर्माण योजना लायी जा रही है।महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करना उद्देश्यमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत ढाई हजार रुपये प्रतिमाह सहयोग राशि प्रदान कर रही है। यह राशि यहां की महिलाओं को आत्मनिर्भर बन रहा है। इस राशि के जरिए राज्य में महिला किसान दीदियां पशुधन के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। किसान महिलाएं गाय पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, शूकर पालन, फूल की खेती सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से आय का स्रोत ढूंढ़ सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जो महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने की दिशा में सकारात्मक कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सोच है कि कैसे यहां के किसान खेती-कृषि के माध्यम से कृषक उद्यमी के तौर पर उभरे इस निमित्त योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे-छोटे घरेलू प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर आप व्यवसाय कर सकते हैं। किसानों का मेहनत कभी बेकार नहीं जाता है बस जरूरत है उन्हें एक बेहतर मार्गदर्शन मिले।बिरसा कृषि मार्गदशीर्का-2025 पुस्तक का विमोचनइस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने बिरसा कृषि मार्गदशीर्का-2025 पुस्तक का विमोचन किया। मौके पर मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने एग्रोटेक किसान मेला में लगे स्टॉल का परिभ्रमण कर उद्देश्यों की जानकारी ली। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण हॉल एवं वन औषधि द्रव्य प्रदर्शनी दीर्घा का शिलान्यास किया।मौके पर मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग शिल्पी नेहा तिर्की, कुलपति, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची डॉ सुनील चंद्र दुबे, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, निदेशक, भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची डॉ सुजय रक्षित, निदेशक, प्रसार शिक्षा बिरसा कृषि विश्वविद्यालय डॉ जगरनाथ उरांव सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,364