टीम एबीएन, रांची। रांची के धुर्वा इलाके में एक शादी समारोह में हुई फायरिंग में एक युवक को गोली लग गयी। घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात सोमवार देर रात की है। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में डांस करने के दौरान गुलशन पांडेय उर्फ मेडी को गोली लग गयी। सोमवार रात करीब 11 बजे हुई इस घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि कई लोग डांस कर रहे थे और इसी दौरान फायरिंग की आवाज सुनाई दी और गुलशन जमीन पर गिर पड़ा। लेकिन गोली किसने चलाई यह कोई नहीं देख पाया। अफरा-तफरी के बीच घायल गुलशन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गोली गुलशन की पीठ में लगी है। धुर्वा थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि शादी समारोह में फायरिंग की घटना हुई है, एक युवक को गोली लगी है। हालांकि घायल युवक का बयान अभी नहीं लिया जा सका है। तलाशी के दौरान हथियार भी बरामद नहीं हुआ है। पूछताछ में यह जरूर पता चला कि गुलशन का डैम किनारे रहने वाले कुछ युवकों से विवाद था। उस एंगल पर भी जांच की जा रही है।मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया है कि भीड़ का सहारा लेकर गुलशन को गोली मारी गयी। यही वजह है कि कोई यह नहीं देख पाया कि गोली किसने चलायी। जब गोली चली तो सभी गुलशन को अस्पताल ले जाने में व्यस्त हो गये, सभी का ध्यान उस ओर चला गया, इसलिए कोई भी गोली चलाने वाले पर ध्यान नहीं दे पाया।
महावीर नायक जी का कला संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान विश्व स्तर में झारखंड का नाम रोशन किया : देवेन्द्र नाथ महतो टीम एबीएन, रांची। भीनसरिया राग का राजा 83 वर्षीय नागपुरी गीतों के महान गीतकार लोक गायक महावीर नायक को कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान 2025 के लिए नाम चयनित होने पर जेएलकेएम आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने उनके हटिया चांदनी चौक स्थित आवास पर मुलाकात कर पारंपरिक वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि महावीर नायक कला के क्षेत्र में झारखंड का नाम रोशन और झारखंडियों का मान सम्मान अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है, इनका योगदान को झारखंड हमेशा गर्व करेगा। झारखंडी भाषा संस्कृति कला संरक्षण कार्य में जो कीर्तिमान स्थापित किया है वह अविस्मरणीय है।उन्होंने अपने जीवन का करीब 60 वर्षों से संरक्षित, संवर्द्धन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अबतक 5000 से ज्यादा लोक गीत, रूपक, नाटक की रचना कर चुके हैं। वहीं एक हजार से ज्यादा गीतों का संग्रह भी किया है। बधाई देने में देवेन्द्र नाथ महतो के साथ साथ चंदन कुमार, के सी मेहता, रवि सिंह, सिकंदर, संजय नायक, विक्की, बंटी उपस्थित थे।
झारखंड में महिलाओं को नहीं मिल रही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि, जानें वजहटीम एबीएन, रांची। झारखंड में आधार लिंक के अभाव में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। राज्य में जानकारी के अनुसार करीब 11 लाख लाभुकों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है। जबकि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत स्वीकृत आवेदन की संख्या 59 लाख तक पहुंच गई है। लाभुक महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होने की वजह डीबीटी योजना का लाभ देने में हेमंत सोरेन सरकार को परेशानी हो रही है। झारखंड में आधी आबादी के लिए शुरू की गयी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर चर्चा में है । इस बार हेमंत सोरेन सरकार की ये महत्वाकांक्षी योजना लाभुकों के खाते में पैसा नहीं जाने को लेकर चर्चा में है। झारखंड के करीब 59 लाख लाभुकों को जनवरी माह का पैसा नहीं मिल पाया है। इसकी वजह राज्य में करीब 11 लाख लाभुकों के बैंक खाते का आधार लिंक नहीं होना बताया जा रहा है। योजना के तहत मिलने वाली राशि का लाभुक महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है।
झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बिगड़ी तबीयत, एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली रवाना टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (गुरुजी) की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। दिशोम गुरु शिबू सोरेन लगातार चिकित्सकों की निगरानी में हैं। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिबू सोरेन को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी, जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया। बताया जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन भी अपने पिता के साथ दिल्ली रवाना हो गये हैं। राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन की सेहत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाये हुए हैं।
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर करेंगे मेला का उद्घाटन नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुबियाखांड़, (पलामू)। पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एंव युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला 11 फरवरी 2025 से शुरू होगी। मेदिनीनगर सदर प्रखंड के दुबियाखाड़ में आयोजित मेले की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। उपायुक्त शशि रंजन तैयारी की हरपल जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा है कि राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला को ऐतिहासिक बनाने को लेकर जिला प्रशासन वृहद तैयारी की है। मेला का उदघाटन समारोह में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) विभाग के माननीय मंत्री चमरा लिंडा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं विकास व संसदीय कार्य विभाग के माननीय मंत्री राधाकृष्ण किशोर होंगे। गणमान्य अतिथि के रूप में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, पांकी विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता, डालटनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया, विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह, हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव भाग लेंगे। मेला को भव्य स्वरूप प्रदान करने को लेकर नगर आयुक्त जावेद हुसैन, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीना सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने आज मेला स्थल का निरीक्षण कर वहां चल रहे तैयारियों का जायजा लिया। पदाधिकारियों ने भव्य मेला आयोजन का निदेश दिया। मेला में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के 40 से अधिक स्टॉल लगाये गये हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से संबंधित विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जायेगा। साथ ही योजनाओं को लेकर जागरूक किया जायेगा। वहीं मेला में परिसंपतियों को वितरण के साथ-साथ गोदभराई, अन्न प्रासन्न आदि रश्म पूरी की जायेगी। मेला के तैयारियों के निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण-सह-जिला खेल पदाधिकारी सेवा राम साहू, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह आदि सदस्य शामिल थे।
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की बैठक संपन्न10 मार्च को होली मिलन महोत्सव का होगा आयोजन, स्वामी सदानंद जी महाराज पधारेंगेटीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम, पुंदाग में हुई। जिसमें ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं अपना घर आश्रम में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी तथा भावी कार्यों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 मार्च को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम में होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। होली मिलन महोत्सव में परमहंस डॉ संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहकर सबों को आशीर्वाद देंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर के परिसर में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को श्री प्रणामी सत्संग भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें नगर के प्रमुख धार्मिक संस्थाओं के भजन मंडलियों को आमंत्रित किया जायेगा। साथ ही सेवा धाम में प्रत्येक रविवार को अन्नपूर्णा सेवा निरंतर जारी रहेगी। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मे प्रतिदिन पहुंच रहे हजारों की संख्या में श्रद्धालु को सुचारू रूप से समुचित व्यवस्था देने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने एवं ट्रस्ट का सदस्य बनाने के संबंध में भी पूरी विस्तृत चर्चा की गयी। उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, चिरंजी लाल खंडेलवाल, संजय सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, सुरेश भगत,विष्णु सोनी, मनीष सोनी, ज्ञानचंद शर्मा, मधुसूदन, विद्या देवी अग्रवाल सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।
शनिवार को हुआ ध्वजारोहण, बड़ी संख्या में जुटे लोगएबीएन न्यूज नेटवर्क, चौपारण/ हजारीबाग। बिगहा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्रीश्री 1008 रुद्र पांच दिवसीय महायज्ञ सह द्वितीय यज्ञ महोत्सव 23 फरवरी से आरंभ होगा। यज्ञ महोत्सव को लेकर शनिवार को मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा तथा ध्वजारोहण किया गया। इसके पूर्व प्रथम निमंत्रण तथा आशीर्वाद ईटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में पूजन तथा निमंत्रण पत्र अर्पित कर विशेष पूजा की शुरुआत की गयी। बाद में गढ़काली मंदिर, शिव मंदिर, गढ़वाल बाबा मंदिर, हनुमान मंदिर तथा महंत फलाहारी बाबा के पूजन के बाद चंद्रवंशी भवन परिसर में मौजूद मंदिर में सुधीर पांडे ने पूजा आरंभ की। जानकारी देते हुए राजेश रवानी तथा प्रदीप चंद्रवंशी ने बताया कि बीते साल की तरह इस बार भी यज्ञ का आयोजन होगा। शिवरात्रि पर विशेष पूजन किया जायेगा। इसमें हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे। समस्त आयोजन अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के जिला हजारीबाग, चतरा, शाखा बिगहा के तत्वावधान में आयोजित होगा। महोत्सव की तैयारी के लिए ईटखोरी, मयूरहंड, बरही, चौपारण में सैकड़ों सदस्य मेहनत कर रहे हैं। शनिवार को पूजा में मुख्य पुजारी शशि शेखर सपत्नीक शामिल हुए। इस दौरान अध्यक्ष छत्रधारी चंद्रवंशी, सचिव देवधारी चंद्रवंशी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, यज्ञ समिति अध्यक्ष महेंद्र चंद्रवंशी, सचिव रामाधार चंद्रवंशी, करुणा चंद्रवंशी, लखन चंद्रवंशी, रामजीवन चंद्रवंशी, राजेश रवानी, आनंद चंद्रवंशी, छोटु चंद्रवंशी, राजु चंद्रवंशी, मदन चंद्रवंशी, बाबुलाल चंद्रवंशी, ज्ञानी चंद्रवंशी, चंदन चंद्रवंशी, प्रदीप चंद्रवंशी, उमेश चंद्रवंशी, दीपक प्रकाश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अंगारपथरा क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयले कारोबार को लेकर बिहार जनता खान मजदूर संघ के केंद्रीय संगठन सचिव ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। रत्नेश कुमार ने मुख्यमंत्री, डीजीपी और धनबाद पुलिस को ट्वीट कर लिखा कि अंगारपथरा क्षेत्र के गजलीटांड़ व कांटापहाड़ी में बड़े पैमाने पर कोयला का अवैध खनन कर तस्करी की जा रही है। अवैध खनन के कारण भू-धंसान की स्थिति उत्पन्न हो रही है। अंगारपथरा अंतर्गत गजलीटांड़ के बंद खदान में जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन को गुमराह कर दर्जनों अवैध मुहाने बनाकर हर रोज अवैध रूप से दर्जनों ट्रक में लोड करके अवैध भट्ठे में भेजा जाता है। बीसीसीएल, सीआईएसएफ की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर कोयला का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आमटांड़ में स्थित मां भगवती मैन्युफैक्चरिंग यूनिट कंपनी में रविवार की अहले सुबह भीषण आग लग गयी। जब ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो वे घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।शुरुआत में आपसी सहयोग से आग बुझाने की कोशिश की गयी लेकिन असफल रहे। इसके बाद इसकी सूचना बरोरा थाना को दी गयी। आनन फानन में आग बुझाने वाली दमकल को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अगलगी की इस घटना से कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।इस संबंध में कंपनी के संचालक नेहा मिश्रा ने बताया कि मैन्युफैक्चरिंग में प्रयोग होने वाले और तैयार माल जलकर खाक हो गया है। इससे लगभग 5 से 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है और अब नये सिरे से फिर शुरुआत करना होगा। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गयी थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.