शिवरात्रि से पहले मिल सकती है मंईयां सम्मान योजना की राशि! एक साथ जारी होगी जनवरी और फरवरी की किस्त... जिलों को भेजा गया रिमांइडरटीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त को लेकर लाभुकों के बीच छायी हुई मायूसी अब दूर होने वाली है। दरअसल, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को जनवरी माह की राशि सभी जिलों से जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलेगी। सरल भाषा में कहा जाये तो लाभुकों को जनवरी माह की राशि शिवरात्रि से पहले मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक, विभाग जनवरी और फरवरी माह की राशि एक साथ जारी करने को लेकर काम कर रहा है। वहीं अभी कई जिलों में आवेदनों के सत्यापन का कार्य चल ही रहा है।एक साथ आयेगी मंईयां सम्मान योजना की छठी और 7वीं किस्त!वहीं, मंईयां सम्मान योजना की राशि को लेकर जिलों को रिमांइडर भेजा गया है। दरअसल, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को अभी तक जिलों से जांच रिपोर्ट नहीं मिली है, जिसको लेकर ही जिलों को रिमांइडर भी भेजा गया है। वहीं कहा जा रहा है कि, सभी जिलों से जांच रिपोर्ट आ जाती है तो शिवरात्रि से पहले ही उन लाभार्थियों के खाते में राशि हस्तांतरित हो सकता है, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक हो गया है। यहां आपको ये भी बता दें कि, सरकार द्वारा छठी किस्त की राशि के लिए पूरी प्रक्रिया कर ली गयी थी लेकिन, योजना के सत्यापन के लिए चलाया गये अभियान के कारण छठी किस्त में देरी हो रही है। जिसके बाद उम्मीद है कि सरकार छठी और सातवीं किस्त की राशि एक ही साथ सभी महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 5000 ट्रांसफर करेगी।
देवघर में महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात, जोर-शोर से हो रही तैयारियांएबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। देश भर में महाशिवरात्रि को लेकर भारी उत्साह है। सभी शिवालयों में शिव विवाह के आयोजन को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। वहीं झारखंड के देवघर में हर साल की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली जायेगी।पहली बार पर्यटन विभाग निकालेगा देवघर में शिव बारात मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि वर्ष 1994 से देवघर में शिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात निकालने की परंपरा चली आ रही है। पहले यह आयोजन शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजनारायण खवाड़े और बाद में सांसद निशिकांत दुबे की निगरानी में होता था, लेकिन इस साल पहली बार यह आयोजन झारखंड पर्यटन विभाग की देखरेख में किया जायेगा। वहीं मेले से प्राप्त राजस्व को जिले के विकास कार्यों में खर्च किया जायेगा।बताया जा रहा है कि देवघर में महाशिवरात्रि को लेकर जोर शोर से तैयारियां करवायी जा रही हैं। इस बार शिव बारात की झांकी में श्रद्धालुओं को 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाये जायेंगे। शिव बारात में कलाकारों द्वारा छउ नृत्य, फोक नृत्य से लेकर कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। बता दें कि इस साल महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जायेगा। शिव पुराण के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के बीच विवाह भी संपन्न हुआ था। लोग पूरे विधि- विधान के साथ शिवालयों में जाकर पूजा करेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली एवं सड़क की समस्या होगी दूर : उपायुक्तउपायुक्त शशि रंजन ने ग्रामीणों से की सीधी बात, किसी तरह की समस्या नहीं होने देने का दिया भरोसाउपायुक्त एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने 3 किलोमीटर से अधिक दूरी पैदल चलकर चुनहट वाटर फॉल में पर्यटन की संभावनाओं का? किया आकलन, सड़क की? समस्याओं को भी जानावृद्धजनों के बीच साड़ी-धोती एवं कंबल का किया गया वितरणपर्यटन के रूप में विकसित होगा चुनहट वाटर फॉल, पर्यटकीय सुविधा का होगा विकासअधिकारियों को अपने बीच पाकर उत्साहित थे ग्रामीणबांसडीह खुर्द पंचायत के कोकाडु (चुनहट) में उपायुक्त ने लगाया जनता दरबारएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त शशि रंजन के साथ जिला, अनुमंडल, प्रखंड व अंचल के पदाधिकारी आज बांसडीह खुर्द पंचायत के कोकाडु (चुनहट) गांव पहुंचे। वहां जनता दरबार लगाकर आमजनों की जन समस्याओं को सुना और उसका निदान किया। कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं तत्काल निष्पादन योग्य नहीं रहने वाले मामलों को आगामी कुछ दिनों में निराकरण का भरोसा दिया।उपायुक्त शशि रंजन द्वारा ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जनता दरबार लगाये जाने के इस सकारात्मक प्रयास का स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। लोगों ने जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते नजर आये। उपायुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों के समक्ष खुलकर अपनी समस्याएं रखी। उपायुक्त ने भी जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और उसका निदान किया। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आमजनों ने गांव में बिजली की समस्याओं को दूर करने संबंधी बातें रखी। उपायुक्त ने बिजली विभाग के अभियंता से बात कर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अप्रैल माह तक गांव वासियों को निर्वाध बिजली आपूर्ति होने लगेगी। उन्होंने बिजली विभाग के अभियंता को प्राथमिकता के तहत गांव में बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया। वहीं ग्रामीणों ने सड़क की? समस्या से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सड़क की समस्या को दूर करने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र, उलमान 2 को गांव के सीमा क्षेत्र में बनने की बात उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के सीमा क्षेत्र में आंगनबाड़ी का भवन बन रहा है, इसा निर्माण गांव के बीच में कराया जाए, तो बच्चे ज्यादा लाभान्वित होंगे। उपायुक्त ने इसके लिए भरोसा दिया और कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र उनके गांव के बीच में बनाए जाएंगे। वहीं ग्रामीणों की मांग पर उपायुक्त सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को नशा को छोड़ने की अपील की। कहा कि नशा से उनका और उनके परिवार को समस्या होती है। नशा से ग्रामीण को ही नुकसान हो रहा है। सभी को नशा मुक्ति की जानकारी दी गई। जनता दरबार के तहत एक बच्चे को जलने की शिकायत मिली। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को बच्चे का तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।जनता दरबार के तहत पांच बच्चों का अन्नप्राशन एवं पांच महिलाओं की गोद भराई की रश्म पूरी की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ दिया गया। वहीं वृद्धजनों के बीच साड़ी-धोती एवं कंबल का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों के बीच स्टेशनरी आदि प्रदान किए गए। एक दिव्यांग को व्हील चेयर प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से पोषण प्रदर्शनी लगाया गया। उपायुक्त ने ग्रामीणों से जमीन की समस्याओं की भी जानकारी ली और उसका निदान का भरोसा दिया। पेंशन से संबंधित बातों पर उपायुक्त ने तत्काल पेंशन की प्रक्रिया करने का निदेश दिया।ग्रामीणों द्वारा चुनहट वाटर फॉल को विकसित किए जाने की मांग को लेकर उपायुक्त सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने करीब 3 किलोमीटर से अधिक दूरी पैदल चलकर चुनहट वॉटर फॉल का दीदार किया। साथ ही क्षेत्र में सड़क की समस्याओं से अवगत हुए। उपायुक्त ने सड़क निर्माण का भरोसा दिया। साथ ही पर्यटन के दृष्टिकोण चुनहट वाटर फॉल को विकसित करने एवं यहां पर्यटकीय सुविधा बढ़ाने की बातें कही।जनता दरबार में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, एनडीसी विक्रम कुमार, चैनपुर के अंचल अधिकारी चंद्रशेखर कुणाल सहित जिला एवं प्रखंड के अन्य पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के कर्मीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित तिथि को ही लागू रहेगा निषेधाज्ञा परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि के अंदर सभी फोटो स्टेट की दुकान बंद रखने का निदेश एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा-2025 का संचालन पलामू अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक होगी। इन तिथियों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से 01:30 बजे तक संचालित होगी। पलामू जिले के सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चार परीक्षा केन्द्र यथा एमके डीएवी पब्लिक स्कूल, चियांकी, रोटरी स्कूल, चैनपुर, आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल, बीसीसीएल रेहला, एवं हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल चियांकी में बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर काफी संख्या में भीड़ की संभावना को देखते हुए विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सदर अनुमंडल दंडाधिकारी सुलोचना मीणा ने अपने अधिकारिता क्षेत्र अंतर्गत उक्त सभी परीक्षा केन्द्रों पर निषेधाज्ञा घोषित की हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए उक्त परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में परीक्षा की तिथि को परीक्षा के दौरान बीएनएसएस के अंतर्गत निषेधाज्ञा घोषित की गयी है। यह निषेधाज्ञा परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित तिथि को ही लागू होगा। अनुमंडल दंडाधिकारी ने सभी आरक्षी पदाधिकारी एवं दंडाधिकारियों को निषेधाज्ञा के आदेश का पालन सख्ती से कराना सुनिश्चित करने का निदेश दिया है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि के अंदर कोई भी व्यक्ति घातक हथियार लाठी (बुढ़ा एवं अपंग) को छोड़कर भाला, गड़ासा, छूरा, अग्नेयास्त्र लेकर नहीं चलेगा। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि के अंतर्गत पांच अथवा पांच से अधिक व्यक्ति एक साथ मजमा बनाकर नहीं चलेंगे। यह दाह-संस्कार, धार्मिक एवं शादी-विवाह के जुलूस पर लागू नहीं होगा। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि के अंदर कोई भी संस्था/व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति के लाउडस्पीकर का प्रयोग वर्जित होगा। परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/वीक्षक/परीक्षार्थी/पुलिस बल को छोड़कर कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि में नहीं जायेगा। साथ ही निर्धारित परिधि में कोई भी व्यक्ति मटरगश्ती नहीं करेगा या चिट-पूजा, प्रश्नपत्र वितरित नहीं करेगा। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि के अंदर सभी फोटो स्टेट (फोटो कॉपी) की दुकान बंद रहेगीं।
स्कूल से बाइक पर जा रहे थे प्रिंसिपल, अज्ञात बदमाशों ने माराबम; हुई मौतएबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। झारखंड में क्राइम की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन प्रदेश से अपराध की नयी-नयी घटनाएं सामने आ रही है। अपराधियों के हौसले इतने ज्यादा बुलंद हो गये हैं कि अब वह अपराध करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देवघर जिले से सामने आया है, जहां कुछ बदमाशों ने बम मारा कर एक प्रिंसिपल की हत्या कर दी। वहीं, आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये। देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पिपरासोल गांव के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक प्रिंसिपल की बम मारकर हत्या कर दी। महुआ डाबर माध्यमिक स्कूल के प्रिंसिपल संजय कुमार दास स्कूल से अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाये बैठे बदमाशों ने उनपर बम से हमला कर दिया है, जिससे उनकी मौके पर दर्दनाक तरीके से मौत हो गयी। बम के धमाके की आवाज से इलाके में इलाके में हड़कंप मच गया।प्रिंसिपल की बम मारकर हत्याआनन-फानन में मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा हुआ था। प्रिंसिपल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी देते हुए उप-मंडल पुलिस अधिकारी (मधुरपुर) सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है।
पारंपरिक परिधान में सजे कलाकारों की गीत-संगीत, नृत्य ने बांधा समा सामाजिक सरोकार रखने वाले व्यक्तियों को किया गया सम्मानित मेला के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने किया धन्यवाद एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। दुबियाखांड़ में आयोजित दो दिवसीय राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला आज संपन्न हो गया। मेला के दूसरे व अंतिम दिन संस्कृति कार्यक्रमों के नाम रहा। पारंपरिक परिधान में आदिवासी महिला-पुरूष कलाकारों गीत-संगीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा। मांदर की थाप पर लोग झूमते रहे। मेला समापन के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सरोकार रखने वाले व्यक्तियों को मेला आयोजन समिति एवं जिला प्रशासन की ओर से मोमेंटो, शॉल व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही मेला आयोजन समिति के सदस्यों को भी सामाजिक सरोकार के तहत सम्मानित किया गया। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सचिव हृदयानंद सिंह, बहादुर सिंह, अवधेश सिंह, निर्मल सिंह नीरज सिंह, अजीत सिंह, उमेश सिंह, शैलेंद्र सिंह सहित सामाजिक सरोकार रखने वाले सैकड़ो लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मान प्रदान किए गए। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में नि:शुल्क कार्य कर रहे वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। मेला के लेकर लोगों में काफी उत्साह था। इधर, दो दिवसीय मेला में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिया गया। साथ ही योजनाओं से संबंधित पंपलेट एवं बुकलेट का वितरण किया गया, ताकि, इसके अध्ययन से लोग योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर उससे लाभान्वित हो सकें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए स्लॉट में चिकित्सकों द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंद व्यक्तियों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करायी गयी। मेला को सफल बनाने में जिला प्रशासन के वरीय एवं कनीय पदाधिकारियों के साथ-साथ मेला आयोजन समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। मेला के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त शशि रंजन ने सभी को धन्यवाद करते हुए आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला का प्रतिवर्ष विस्तार होगा। इस मेले की पहचान राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाने को लेकर स्थानीय जिला प्रशासन सजगता से कार्य कर रही है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा कि अंगारपथरा ओपी क्षेत्र के गजलीटांड़ व कांटापहाड़ी में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन कर तस्करी किया जा रहा है। अवैध खनन के कारण भू-धंसान की स्थिति उत्पन्न हो रही है। अंगारपथरा अंतर्गत गजलीटांड़ के बंद खदान में जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन को गुमराह कर दर्जनों अवैध मुहाने बनाकर हर रोज अवैध रूप से दर्जनों ट्रक में लोड करके अवैध भट्ठे में भेजा जाता है। नहीं थम रहा है कोयला का अवैध तस्करी। कोयला माफिया खुलेआम कर रहे कोयला तस्करी। लेकिन फिर भी नहीं हो रही कोई कार्रवाई। जिससे कोयला माफिया का मनोबल बढ़ते जा रहा है और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कोयला की चोरी की जा रही है, जिससे बीसीसीएल पर राजस्व को काफी नुकसान पहुंच रही है। अगर जल्द कोयला तस्करी पर कार्रवाई नहीं की गयी तो अंगारपथरा अंतर्गत गजलीटांड़ में ऐसे ही जोरों शोरों से कोयला का अवैध तस्करी होते रहेगी और इससे कोयले की तस्करी में बीसीसीएल, सीआईएसएफ की मिली भगत रहती है। उन्होंने डीजीपी से अपने स्तर से संज्ञान लेकर अंगारपथरा अंतर्गत गजलीटांड़ में चल रहे कोयला का अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग करते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की है।
माघ पूर्णिमा में विशेष पूजा-पाठ का हुआ आयोजन टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री राधा-कृष्ण मंदिर में माघ पूर्णिमा पर्व के अवसर पर आज विशेष पूजा-पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया। पुजारी अरविंद पांडे ने भगवान श्री राज श्याम जी को विधिवत पूजा-अर्चना कर भोग लगाया तथा पूरे विधि विधान से पूजा का अनुष्ठान संपन्न कराया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से आरती की गयी एवं प्रसाद वितरण किया गया। आज माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम मे श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया माघ पूर्णिमा के अवसर पर आज विशेष पूजा- पाठ किया गया। भजन- कीर्तन मे सदस्यों द्वारा गाये सुमधुर भजनों में भक्तजन खूब झूमे। माघ पूर्णिमा का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना गया है। यह पर्व पूर्णिमा जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस अवसर पर भगवान विष्णु संग लक्ष्मी जी की प्रार्थना करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। आज बहुत घरों में सत्यनारायण भगवान की कथा पूजा की गयी। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने माघ पूर्णिमा के दिन मत्स्य अवतार धारण किया था इसलिए यह पूर्णिमा बेहद खास मानी गयी है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आज अमृत स्नान किया गया। उन्होंने कहा कि आज हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्री कृष्ण राधा मंदिर पहुंचे, तथा भव्य मंदिर के शीश महल में विराजमान भगवान श्री राधा -कृष्ण, श्रीमद् भागवत गीता ग्रंथ, भगवान का वस्त्र, मोर मुकुट, मुरली की पूजा अर्चना किया,मंदिर में श्री कृष्ण की जन्म से लेकर महाभारत तक की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रांची का श्री राधा कृष्ण मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। उक्त जानकारी श्री कृष्णा प्रणाम सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की 201वीं जयंती मनायी गयी। मौके पर विद्यालय में विशेष हवन का आयोजन किया गया। डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी व डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू के प्राचार्य एमके सिन्हा ने इस अवसर पर स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। बाद में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन कार्यक्रम में वर्ग ग्यारह, नवम और वर्ग आठ के बच्चों ने भाग लिया। हवन के बाद बच्चों ने स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनकी तरह समाजसेवी, मनीषी और त्यागी बनने पर जोर दिया। मौके पर प्राचार्य एमके सिन्हा ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती जी बहुत बड़े समाज सुधारक थे। उन्होंने पूरी मानव जाति को एक दृष्टि से देखा। श्री सिन्हा ने बताया कि वे बहुत सौभाग्यशाली हैं, उन्हें पिछले वर्ष दयानन्द सरस्वती जी के 200 वें जन्मदिन पर पर टंकारा जाने का मौका मिला था। श्री सिन्हा ने स्वामी दयानन्द सरस्वती के योगदान को याद किया। प्राचार्य ने कहा कि स्वामी दयानन्द सरस्वती पूरे समाज का उत्थान चाहते थे और इसलिए बालक और बालिकाओं, दोनों की शिक्षा पर जोर दिया। मौके पर अरुण कुमार मंडल, पी सारंगी, आनंद गोपाल, सीएस ठाकुर, एआई गुरु, रुद्र कांत झा, सीमा कुमारी सिंह, के दत्ता, एस के झा समेत कई अन्य शिक्षक शिक्षिका व बच्चे मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.