Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
सुनवाई से बाहर निकलते ही बेहोश होकर गिर पड़े अधिवक्ता सूरज, मौत
Published / 2025-02-18 14:22:48
सुनवाई से बाहर निकलते ही बेहोश होकर गिर पड़े अधिवक्ता सूरज, मौत

टीम एबीएन, रांची। आज झारखंड उच्च न्यायालय में अधिवक्ता सुरज कुमार न्यायालय कक्ष से सुनवाई कर बाहर निकलते ही मुर्छित होकर गिर पड़े। अपने केस के लिए आये हुए एक चिकित्सक ने आकस्मिक सेवा प्रदान करते हुए प्रथम चिकित्सा प्रदान किया, तुरंत बाद नजदीक के पारस अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन काफी जद्दोजहद और प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। निधन के खबर मिलते ही न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय, न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय, महाधिवक्ता राजीव रंजन, अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार, धीरज कुमार, नवीन कुमार, अशोक कुमार, राम सुभग सिंह, एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता पारस अस्पताल पहुंचे।अधिवक्ता सुरज कुमार अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र (एक ग्यारहवीं एवं एक अष्टम वर्ग का छात्र) छोड़ गये हैं। अधिवक्ता सुरज कुमार बहुत ही मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति के धनी थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और ऐसे कठिन समय में सभी परिजनों को सहनशक्ति दें।

महाकुंभ : अबतक 54 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी
Published / 2025-02-17 18:25:35
महाकुंभ : अबतक 54 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

अब तक 53 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कर चुके स्नान : मुख्यमंत्री एबीएन सेंट्रल डेस्क (महाकुंभ नगर)। महाकुंभ में सोमवार की सायं 4 बजे तक 54 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा कर रिकार्ड बनाया है। यह महाकुंभ महाशिवरात्रि तक चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देकर किस तरह देश की एकता और आर्थिकी को प्रोत्साहित किया जा सकता है, यह महाकुंभ के अवसर पर सहज ही अनुभव किया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महाकुंभ में अब तक 53 करोड़ श्रद्धालु संगम में आस्था की पावन डुबकी लगा चुके हैं। अगले 9 दिन तक यह उत्सव इसी रूप में चलेगा। यही भारत की पोटेंशियल है। भारत की आस्था को यदि सम्मान दिया गया होता तो भारत और भी ऊंचाइयों को प्राप्त किया होता। उन्होंने कहा कि 2013 में प्रयागराज कुंभ में 55 दिन के आयोजन में 12 करोड़ श्रद्धालु आये थे। 2019 में अर्धकुंभ को हमने कुंभ के रूप में आयोजित किया, तब लगभग 24 करोड़ श्रद्धालु आए थे। इस बार प्रयागराज महाकुंभ में 45 दिन के आयोजन में बीते 36 दिन में 53 करोड़ श्रद्धालु आ चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 35 दिन के अंदर 40 रूटीन के साथ फ्लाइट के साथ ही 700 से अधिक चार्टर उतरे हैं। रेलवे को प्रतिदिन सैकड़ों मेला स्पेशल रेल चलानी पड़ रही है। परिवहन निगम की 14 हजार बसों का बेड़ा चल रहा है। उन्होंने बताया कि 28 से 30 जनवरी तक 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। 28 को लगभग साढ़े पांच करोड़, 29 जनवरी को लगभग आठ करोड़ व 30 जनवरी को ढाई करोड़ श्रद्धालु आये थे। केंद्र व राज्य सरकार ने अपने स्तर पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायीं। इंफ्रास्ट्रक्चर-कनेक्टिविटी अच्छी हो, मेले का विस्तार हो, संगम में जल की प्रचुर मात्रा हो। इस पर पहले से एक्सरसाइज की गई। अंतत: सारी व्यवस्थाओं व कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में हमें सफलता प्राप्त हुई। सीएम ने कहा कि आस्था को सम्मान देने के साथ इसका इकॉनमिक आस्पेक्ट भी महत्वपूर्ण है।

रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सवोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त
Published / 2025-02-17 18:24:14
रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सवोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त

पलामू उपायुक्त ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के इंतजाम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का लिया जायजा रेलवे स्टेशन पर जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट, मेडिकल टीम एवं एंबुलेंस की होगी तैनाती  एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान रेल परिवहन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं अन्य रेल यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने धनबाद रेल मंडल के डालटनगज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म की लंबाई-चौड़ाई, भीड़ नियंत्रण के इंतजाम, यातायात व्यवस्था, पार्किंग सुविधा आदि का बारिकी से जायजा लिया। उन्होंने महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं एवं अपने गंतव्य तक यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिले, इसके लिए सभी आवश्यक उपाय लागू किए जाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सवोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। यहां से स्टेशन के अन्य प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन क्षेत्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने भीड़ नियंत्रण के इंतजामों, सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बैठने की सुविधा, पेयजल, स्टेशन के बाहरी भाग में पार्किंग सुविधा आदि अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने बताया कि डालटनगंज रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 10 से 15 हजार रेल यात्रियों का आवगमन होता है। विशेषकर शाम से मध्य रात्रि के बाद तक परिचालित एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों में बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर भीड़ की संभावना के मद्देनजर रेलवे प्रशासन को सहयोग हेतु जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति एवं मेडिकल टीम एवं एंबुलेंस तैनात करने का निदेश दिया, ताकि रेल यात्रियों को सुविधा मुहैया हो सके। साथ ही मेदिनीनगर नगर निगम की ओर अन्य आवश्क कदम उठाने का निदेश दिया।  निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त जावेद हुसैन, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा सहित रेलवे की ओर से स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार, यातायात इंस्पेक्टर अनिल तिवारी, वाणिज्य अधीक्षक राजीव रंजन, वाणिजय यातायात निरीक्षक विकास कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक क्षितिज कुमार प्रधान, सहायक मंडल अभियंता मनोहर कुमार आदि उपस्थित रहे।

धनबाद : अवैध कोयला तस्करी के लिए जीटीएस के साइड इंचार्ज और मुकेश सिंह जिम्मेवार
Published / 2025-02-17 18:20:18
धनबाद : अवैध कोयला तस्करी के लिए जीटीएस के साइड इंचार्ज और मुकेश सिंह जिम्मेवार

जीटीएस आउटसोर्सिंग कंपनी के साईड इंचार्ज और मुकेश सिंह के गठजोड से बड़े पैमाने पर हो रही कोयला का अवैध तस्करी एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कोयला तस्करी पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही लिखा कि पीबी एरिया 7 अंतर्गत गोपालीचल 17 नंबर में चल रहे जीटीएस आउटसोर्सिंग कंपनी से बड़े पैमाने पर हो रही कोयला का अवैध तस्करी और कंपनी के साइड इंचार्ज और कोयला माफिया मुकेश सिंह रात में खुलेआम करवा रहे कोयला का अवैध तस्करी प्रतिदिन रात्रि में 5-6 ट्रक कोयला मंडियों में भेजा जा रहा है। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बगल में सीआईएफ कैंप रहने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। सिर्फ दिखावे के लिए सीआईएफ रहते हैं और सिर्फ खानापूर्ति करते हैं। कोयला की तस्करी में सीआईएफ की भी मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुटकी थाना प्रभारी को गुमराह करके मुकेश सिंह कोयला की तस्करी करवा रहे हैं। जिससे थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल हो रही है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गयी, तो ऐसे ही कोयला की चोरी होती रहेगी। बीसीसीएल और राज्यस्व का नुकसान होता रहेगा। पत्र के जरिये उन्होंने पीएम से अनुरोध किया है कि संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करें ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

झारखंड पहुंच गये सीएम और गुरुजी, जानें कैसी है तबीयत
Published / 2025-02-17 18:16:17
झारखंड पहुंच गये सीएम और गुरुजी, जानें कैसी है तबीयत

कल्पना संग दिल्ली से लौटे सीएम हेमंत सोरेन, कैसी है शिबू सोरेन की तबीयतटीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार की देर रात विशेष विमान से दिल्ली से रांची लौट आए हैं। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उनके साथ थीं। वह अपने पिता शिबू सोरेन की रूटीन हेल्थ चेकअप कराने पिछले रविवार को दिल्ली गये थे। अभी शिबू सोरेन का स्वास्थ्य सामान्य है। जांच में समय लगने की वजह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छह दिनों तक दिल्ली में ठहरे थे।झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह सांसद शिबू सोरेन रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली गए थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशेष विमान से उन्हें लेकर दिल्ली गये थे। दिशोम गुरु का हेल्थ चेकअप किया गया। हफ्तेभर से मुख्यमंत्री भी दिल्ली में थे। पिछले दिनों कल्पना सोरेन भी दिल्ली गयी थी। रविवार की देर रात तीनों रांची लौट आये।

रांची : महाकुंभ जा रहे पांच श्रद्धालु बेहोश
Published / 2025-02-17 18:14:43
रांची : महाकुंभ जा रहे पांच श्रद्धालु बेहोश

महाकुंभ को लेकर ट्रेन में भारी संख्या में उमड़ रही लोगों की भीड़, रांची स्टेशन पर 5 महिलाएं बेहोश टीम एबीएन, रांची। प्रयागराज महाकुंभ में संगम स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गयी है। स्टेशन प्लेटफार्म यात्रियों से भरा हुआ देखा जा रहा है। कोई ट्रेन के गेट में लटका नजर आ रहा है तो कोई शौचालय के पास बैठकर यात्रा करने को विवश दिख रहा है। 5 महिलाएं भीड़ के कारण बेहोश संगम स्नान के लिये जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी तकलीफ उठानी पड़ रही है। श्रद्धालु आसानी से ट्रेन में नहीं चढ़ पा रहे हैं। बोगियों में क्षमता से अधिक यात्री सवार हो रहे हैं। ट्रेन में बैठने की जगह नहीं मिल पा रही है। वहीं, बीते रविवार को झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन हटिया स्टेशन से यात्रियों से भरी हुई रांची स्टेशन पहुंची। इस दौरान सामान्य बोगी से लेकर स्लीपर और एसी बोगियों में बिना टिकट यात्रियों ने कब्जा कर लिया और बोगी का गेट बंद कर दिया। जब ट्रेन रांची स्टेशन पहुंची, तो ट्रेन में पहले से सवार यात्रियों ने दरवाजा नहीं खोला, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गयी। दिल्ली से रांची आये 18 लोगों का दल ट्रेन में सवार नहीं हो सका। दल में शामिल 5 महिलाएं भीड़ के कारण बेहोश हो गयीं। इतना ही नहीं, आरपीएफ के जवान ने बोगी में घुसने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ इतनी थी कि जवान भी अंदर नहीं जा पाये। वहीं कुछ यात्री ट्रेन की अलग-अलग बोगी में किसी तरह घुस गये। इसके बाद यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कार्यालय में विरोध किया और राजधानी ट्रेन में जाने की अनुमति या एक बोगी राजधानी ट्रेन में जोड़ने की मांग की। हद तो तब हो गयी, जब स्टेशन मास्टर ने कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते हैं।

नगर निकाय चुनाव में अपना प्रत्याशी देगा चंद्रवंशी समाज : ईश्वर सागर चंद्रवंशी
Published / 2025-02-16 21:17:50
नगर निकाय चुनाव में अपना प्रत्याशी देगा चंद्रवंशी समाज : ईश्वर सागर चंद्रवंशी

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने रांची में महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में होने वाले नगर निगम चुनाव में चंद्रवंशी समाज हर जिलों में अपना प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में अपना भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों को महासभा तन मन धन से सहायता करेगी चंद्रवंशी समाज का एक 11 सदस्य टीम अगले सप्ताह से पूरे जिले का दौरा कर संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत करने का काम करेगी हर जिलों में चुनाव होगा और चुनाव के द्वारा अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी का चयन होगा।महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने कहा कि चंद्रवंशी समाज झारखंड में अपना राजनीतिक भविष्य खुद तय करेगा हर राजनीतिक दलों ने चंद्रवंशी समाज की अपेक्षा करने की कोशिश की है इस बार समाज सभी दलों को अपनी ताकत से एहसास करायेगा।चंद्रवंशी महासभा के झारखंड प्रदेश संयोजक नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि चंद्रवंशी समाज में गुटबाजी को खत्म करना है इसके लिए एक नए बैनर का निर्माण किया जाएगा इस बैनर के साथ गुटबाजी छोड़कर सबों को साथ साथ लेकर समाज को मजबूत किया जायेगा।महासभा के राष्ट्रीय महासचिव रवींद्र वर्मा एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार ने कहा कि झारखंड में चंद्रवंशियों की संख्या लाखों में है 24 विधानसभा ऐसे हैं जहां चंद्रवंशियों की भूमिका चुनाव में आम रहती है इसके बाद भी हम लोग मजबूत नहीं हो पा रहे हैं हमें एकजुट कर अपनी ताकत का एहसास करना होगा और संगठन को मजबूत करना होगा बैठक में  सर्व समिति से संजय चंद्रवंशी को अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।ऑल इंडिया कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर सुजीत नाग वाला का  स्वागत किया गयाबैठक में बिहार पर प्रदेश अध्यक्ष संजय चंद्रवंशी पूर्णिमा चंद्रवंशी जगदीश वर्मा पप्पू चंद्रवंशी महेश चंद्रवंशी रॉबिन चंद्रवंशी अविनाश आर्या चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में चरणों से समाज के लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वर्मा (7070 129132) ने दी।

श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ 194वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन
Published / 2025-02-16 18:01:46
श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ 194वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन

*प्रेस विज्ञप्ति**श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ 194वाँ अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन* *भजन- कीर्तन में खूब झूमे श्रद्धालु*श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 194 वाँ श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। महाप्रसाद में 151 किलोग्राम की केसरिया मेवा युक्त खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम जी को विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना एवं आरती की गई। आज का महाप्रसाद स्व.नरेंद्र जैन तथा स्व. कुसुम जैन की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र ऋषभ जैन व पुत्रवधू जिमी जैन के सौजन्य से किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया‌ गया। तत्पश्चात भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज 194 वें अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन था।आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे लगभग 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ,संजय सर्राफ, विशाल जालान ,सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, नंदकिशोर चौधरी, पवन पोद्दार,शिव भगवान अग्रवाल, विधा देवी अग्रवाल, शोभा जालान, नम्रता जालान, अनुराधा सर्राफ, मनोज कुमार पंडित, चन्द्रदीप साहु,हरीश कुमार, परमेश्वर साहु,धीरज कुमार गुप्ता,अशोक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफउक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के 

श्रेय और प्रेय: मानव जीवन के दो महत्वपूर्ण मार्ग पर सेमिनार का आयोजन
Published / 2025-02-16 14:53:07
श्रेय और प्रेय: मानव जीवन के दो महत्वपूर्ण मार्ग पर सेमिनार का आयोजन

प्रेस विज्ञप्ति आनन्दमार्ग प्रचारक संघ द्वारा मेदिनीनगर पलामू के आनंदमार्ग जागृति परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सेमिनार का रविवार को समापन हो गया। सेमिनार के अंतिम दिन मुख्य प्रशिक्षक आचार्य नभातीतानंद अवधूत ने श्रेय और प्रेय विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। आचार्य ने अपने संबोधन में कहा, श्रेय और प्रेय, मानव जीवन के दो मुख्य पहलू हैं, जो हमारे विचार, कार्य और जीवन की दिशा को तय करते हैं। श्रेय और प्रेय का अंतर के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि श्रेय आत्मिक उत्थान और अनंत सुख का मार्ग है, जो जीवन के वास्तविक उद्देश्य की पहचान कराता है।प्रेय तात्कालिक सुख और भौतिक लाभ का मार्ग है, जो अस्थिरता और असंतोष को बढ़ावा देता है। श्रेय के महत्व: के बारे में बताया कि श्रेय को अपनाने से व्यक्ति न केवल आत्मिक शुद्धि प्राप्त करता है, बल्कि समाज और मानवता के कल्याण में भी योगदान देता है। यह मार्ग आत्म-नियंत्रण, तपस्या और त्याग की प्रेरणा देता है, जिससे शांति और संतोष मिलता है। आचार्य जी ने बताया कि नैतिक नियमों (यम और नियम), ध्यान, प्राणायाम और समाधि का पालन श्रेय के मार्ग की नींव है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जीवन को सार्थक बनाने के लिए श्रेय का मार्ग चुनना आवश्यक है। आध्यात्मिक साधनाओं के माध्यम से जीवन को उच्चतर उद्देश्य की ओर ले जाने का संदेश देकर आज के कक्षा का समापन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों मार्गियों व आम जनता ने भाग लिया। इस मौके पर रीजनल सचिव आचार्य रतमुक्तानंद अवधूत, सेवा धर्म मिशन सचिव आचार्य जगात्मानंद अवधूत, डायसिस महिला सचिव अवधूतिका विष्णुमाया आचार्य, भूक्ति प्रधान मधेश्वर, देवनाथ जी, लक्ष्मण सिंह, बैजनाथ जी, सरोज, देवेंद्र, संदीप, संजय, चंदन समेत कई लोग उपस्थित हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,735