Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
वीर बुधु भगत जयंती समारोह को सफल बनाने पर सांसद सुखदेव भगत ने जताया आभार
Published / 2025-02-19 20:23:07
वीर बुधु भगत जयंती समारोह को सफल बनाने पर सांसद सुखदेव भगत ने जताया आभार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लरका आंदोलन के प्रणेता अमर शहीद भगत की जयंती समारोह मैंना बगीचा में भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित जतरा एवं विकास मेला में हजारों लोगों के साथ-साथ सैकड़ो खोड़हा दल के नृत्य मंडली ने  भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत एवं आयोजन समिति के सदस्यगण, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंत्री दीपिका पांडे सिंह, राज्य समन्वय  समिति के सदस्य राजेश ठाकुर, कृषि विपणन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ, पूरे जिले एवं अन्य जिले से आये हुए पाहन पूजार, सभी खोड़हा दल के सदस्यगण, विकास मेला से संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण, लोहरदगा एसडीओ, लोहरदगा एसडीपीओ, लोहरदगा, गुमला, रांची, जमशेदपुर जिला से आए हुए अतिथि गण, भरनो से नृत्य मंडली, उर्सलाइन विद्यालय के बच्चियां, उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ के नृत्यमंडली के साथ-साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार प्रकट करते हैं एवं अगले वर्ष होने वाले जयंती समारोह में इसी तरह का सहयोग का अपेक्षा रखते हैं।

कृषि के तौर-तरीकों को बदलें किसान : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
Published / 2025-02-19 20:21:34
कृषि के तौर-तरीकों को बदलें किसान : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

किसानों को मजदूर की तरह नहीं, व्यवसाय के रूप में करना होगा कृषि कार्य दलहन एवं तेलहन की खेती के लिए जाना जाएगा पलामू, लगेंगे स्टोरेज एवं प्रोसेसिंग प्लांट सामूहिकता की ओर आगे बढ़े महिलाएं पलामू में राज्य का तीसरा प्रमंडल स्तरीय मेला का हुआ आयोजन किसानों की खुशहाली से पलामू का आर्थिक विकास संभव : वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पलामू में प्रमंडल स्तरीय किसान मेला-सह- उद्यान प्रदर्शनी 2025 का हुआ आयोजन स्टॉल के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, किसानों के बीच परिस्थितियों का हुआ वितरण एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि किसानों को समय के साथ कृषि के तौर-तरीकों को बदलना होगा। सब आधुनिकीकरण हो रहा है। किसानों को कृषि कार्य मजदूर की तरह नहीं व्यवसाय के रूप में करना होगा। पारंपरिक व्यवस्थाओं को बदलना होगा। धान-गेहूं की जगह संतरा, ड्रैगन फ्रूट आदि फल-सब्जियां आदि नगदी फसलों का उत्पादन करना होगा। मंत्री आज पलामू के शिवाजी मैदान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय किसान मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी-2025 के अवसर पर किसानों को संबोधित कर रहीं थीं। किसान मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी में पलामू प्रमंडल के पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिले के पदाधिकारी  एवं किसान  उपस्थित थे। मेला में 40 स्टॉल लगाया गया। जहां विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गयी। मेला में किसानों के बीच परिस्थितियों का भी वितरण किया गया। मंत्री सभी स्टॉल का निरीक्षण कर वहां प्रदर्शित कृषि उत्पाद एवं कृषि यंत्रों का अवलोकन किया।  कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को बीज-खाद का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पलामू में क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र स्थापित है। कृषि विज्ञान केन्द्र भी है। यहां के किसानों के विकास में इन्हें पूरा योगदान करना होगा। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ एक ही लाभुक को नहीं, बल्कि अलग-अलग किसानों को देना होगा। उन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट की चर्चा करते हुए कहा कि पलामू में तेलहन की खेती की प्रबल संभावनाएं हैं। पलामू तेलहन की खेती के लिए जाना जायेगा। इस दिशा में सरकार कार्य कर रही है। तेलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए पलामू में स्टोरेज और प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जायेगा। इसके लिए उपायुक्त के माध्यम से प्रस्ताव मांगा गया है। उन्होंने महिलाओं की उत्थान की बातें कहीं। उन्होंने महिलाओं को सामूहिकता की ओर आगे बढ़ने की सलाह दी। इसके लिए सोसाइटी का गठन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य को सफल बनाने के लिए सामूहिकता में विश्वास करना होगा। उन्होंने कहा कि पलामू के तीनों जिलों पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने किसानों के हित में वीएलडब्ल्यू को विभाग की पूर्ण जिम्मेवारी देने की बातें कहीं। साथ ही वीएलडब्ल्यू और कृषि मित्र को राज्य की जनता के साथ छल-कपट नहीं करने की सख्त सलाह दी। कृषि मंत्री ने कहा कि पलामू में यह तीसरा प्रमंडल स्तरीय कृषि मेला का आयोजन हुआ है। पलामू जिला का ग्रामीण अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर, सतही जल को बचाने से आयेगी खुशहाली : राधा कृष्ण किशोर वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं विकास व संसदीय कार्य विभाग के माननीय मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि पलामू जिला का ग्रामीण अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। किसानों की खुशहाली से पलामू का आर्थिक विकास संभव है। पलामू सुखाड़, आकाल की चपेट में रहता है। पलामू में खेती के लिए जरूरत से भी कम बारिश होती है। ऐसे में सतही जल को बचाना आवश्यक है। इसे बचा लेने से किसान हम सफल बनेंगे। सतही जल को नहीं बचाने से भूगर्भीय जल की भी संकट होगी। उन्होंने कहा कि किसानों का माइंडसेट बदलने की जरूरत है। धान-गेहूं की खेती से अलग होकर फल एवं सब्जियों की खेती की ओर रूख करना होगा। कृषि विश्वविद्यालय पलामू में होंगे, तो कृषि के क्षेत्र में शोध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि यहां की अरहर दाल की गुणवत्ता बहुत बेहतर है। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिल्क प्रोडक्शन को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यहां मछली पालन की भी प्रबल संभावना है। यह पठारी क्षेत्र है। यहां छोटे-छोटे चेकडैम बनाकर मछली पालन की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। मछली उत्पादन में आगे बढ़ने से दूसरे राज्यों पर से निर्भरता समाप्त होगी और पलामू दूसरे जिलों को मछली भेज सकेगा। सोलर पंप से खेत में पानी पहुंचाकर खेती बढ़ाया जाये मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि विकास के लिए खेती को आगे बढ़ाना होगा। खेती से अंतिम व्यक्ति से लेकर ऊपर तक के लोगों को लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड को भारत के मानचित्र पर ले जाने के लिए प्रयत्नशील हैं। पलामू, गढ़वा व लातेहार में कृषि की कई संभावनाएं हैं। लातेहार में बेतला टूरिस्ट पैलेस है। छोटी-छोटी नदियों में सोलर पंप लगाकर किसानों के खेत में पानी पहुंचाकर खेती को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने लातेहार के मनिका विधानसभा क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज देने की मांग की।  पलामू के लिए स्पेशल ड्राइव चलाकर खेत में पानी पहुंचाने की पहल पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि पलामू आकाल व सुखाड़ झेलती रही है। इससे मुक्ति के लिए सरकार स्पेशल ड्राइव चलाएं। हमें जमीन और बंजर जमीन के लिए पानी की व्यवस्था करनी है।  जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा कि किसानों के हित के लिए प्रखंड स्तर पर किसान भवन बनाने की पहल होनी चाहिए। प्रमंडल स्तरीय किसान मेला-सह- उद्यान प्रदर्शनी में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मेला के माध्यम से किसान कृषि से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। कृषि  क्षेत्र की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। कृषि मुख्य व्यवसाय है। उन्होंने कृषि कल्याण से संबंधित योजनाओं की भी जानकारी दी।  इनकी भी रही उपस्थिति कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा देवी, निदेशक समेति विकास कुमार, संयुक्त कृषि निदेशक शशिभूषण अग्रवाल, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद एवं अन्य जनप्रतिनिधि, विधायक के प्रतिनिधि, जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार, गढ़वा के जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद एवं लातेहार के जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश सिंह सहित प्रमंडल क्षेत्र के पलामू, लातेहार एवं गढ़वा जिले के कृषि विभाग से जुड़े पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी तथा तीनों जिलों की बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित रहे।  16 किसानों के बीच परिसंपत्तियों का हुआ वितरण प्रमंडल स्तरीय किसान मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी के मौके पर माननीय मंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा सांकेतिक रूप से 16 किसानों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। पलामू के दो किसानों को किसान समृद्धि योजनाअंतर्गत चलंत सोलर पंप वितरण किया गया। वहीं एनएफएसएम अंतर्गत एक किसान को रोटावेटर एवं एक किसान को विद्युत पंप सेट दिया गया।  वहीं दो किसानों को बकरा विकास योजना अंतर्गत बकरा प्रदान किए गए। दो किसानों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत गाय एवं एक किसान को मत्स्य विपणन हेतु पिकअप वैन दिया गया। गढ़वा जिले के दो किसानों को मधुमक्खी पालन हेतु किट एवं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत एक किसान को  गाय उपलब्ध कराये गये। साथ ही लातेहार जिले के किसान को एनएफएसएम अंतर्गत मल्टीक्रॉप थ्रेशर, विद्युत पंप सेट तथा पावर नेपसैक स्प्रेयर प्रदान किया गया। इसके अलावा मत्स्य विपणन हेतु एक किसान को पिकअप वैन दिये गये।किसान गोष्ठी का भी आयोजन, किसानों को किया गया पुरस्कृतप्रमंडल स्तरीय किसान मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी की दूसरी पहर में आयोजन स्थल शिवाजी मैदान में  वैज्ञानिक किसान अंतरमिलन-सह-किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत कृषि के संबंध में जानकारी दी। साथ ही किसानों ने भी अपने उन्नत खेती के बारे में अनुभव साझा किया। किसान मेला में किसानों द्वारा लाये गये विभिन्न कृषि उत्पाद (प्रदर्शन) को 30 फसलों को अलग-अलग कैटेगराइज कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त 100 से अधिक किसानों को पुरस्कृत किया गया।

पलामू : उपायुक्त की पहल से अनुमंडल स्तर पर अधिष्ठापित होगा कैंप कार्यालय
Published / 2025-02-19 20:17:41
पलामू : उपायुक्त की पहल से अनुमंडल स्तर पर अधिष्ठापित होगा कैंप कार्यालय

कैंप कार्यालय से लाभान्वित होंगे आमजन :उपायुक्त  विभिन्न विभागीय कार्यो का होगा निष्पादन प्रत्येक माह के द्वितीय वृहस्पतिवार को छतरपुर  एवं चतुर्थ वृहस्पतिवार को हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में रहेगा कैंप कार्यालय एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त शशि रंजन की पहल एवं सकारात्मक सोच से आमजनों को सरकार की जनकल्याणकारी सभी योजनाओं का लाभ उनके नजदीकी अनुमंडल में ही मिलेगा। जनता को छोटे कार्यों के लिए भी जिला में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि प्रशासनिक पदाधिकारी उनके नजदीक पहुंचेंगे। इसे लेकर अनुमंडल स्तर पर कैंप कार्यालय अधिष्ठापित कर विभिन्न विभागीय कार्यो का निष्पादन किया जायेगा। इसके लिए उपायुक्त शशि रंजन ने निदेश जारी कर दिया है। इसकी व्यापक तैयारी भी की जाने लगी है। प्रत्येक माह के द्वितीय वृहस्पतिवार को छतरपुर एवं चतुर्थ वृहस्पतिवार को हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में कैंप कार्यालय का अधिष्ठापन किया जायेगा। इसमें सभी जिला स्तरीय, संबंधित अनुमंडल स्तरीय तथा संबंधित अनुमंडल के सभी प्रखंड स्तरीय, असैनिक एवं तकनीकी पदाधिकारी निर्धारित दिवस को कैंप कार्यालय में उपस्थित होकर अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने अनुमंडल में निधारित दिवस के लिए कैंप कार्यालय अधिष्ठापन संबंधी सभी व्यवस्था सुनिष्चित करने का निदेश दिया है। उपायुक्त ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालन और आम लोगों को परेषानी नहीं हो, इसके लिए कैंप कार्यालय अधिष्ठापित कर विभिन्न विभागीय कार्यों का निष्पादन किए जाने की परिकल्पना की गयी है। योजनाओं का लाभ लेकर लोग अपने जीवन स्तर को बेहतर बनायेंगे। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में प्रशासन सक्रियता से कार्य कर रही है। प्रशासन की ओर से लोगों की मांगों और समस्याओं के समाधान का क्रम निरंतर जारी है।

श्रीश्री शिव बारात के मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी महाकुंभ की झांकी
Published / 2025-02-19 20:16:29
श्रीश्री शिव बारात के मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी महाकुंभ की झांकी

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19 -2- 2025 को श्रीश्री शिव बारात आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि 26 -2- 2025 को महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली जा रही शोभायात्रा की तैयारी पूरे जोर-शोर से की जा रही है। रांची शहर के सुप्रसिद्ध झांकी निर्माता अजय वर्मा की टीम झांकियों को पूर्ण रूप देने में पूरे जोशो-खरोश के साथ लगे हुए हैं। इस वर्ष शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण महाकुंभ के ऊपर आधारित भव्य झांकी होगी। जिसे पूर्ण रूप देने में सारे कारीगर रात दिन लगे हुए हैं। इस वर्ष झांकियों की संख्या लगभग 11 से 12 के करीब होगी। हर वर्ष से अधिक भव्य बारात की शोभायात्रा निकाली जा रही है, जो कि पूरे शहर वासियों को भक्ति विभोर कर देगी।

अन्नपूर्णा सेवा में 425 लोगों ने किया नि:शुल्क भोजन
Published / 2025-02-18 18:05:53
अन्नपूर्णा सेवा में 425 लोगों ने किया नि:शुल्क भोजन

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संचालित दोनों अन्नपूर्णा सेवा मे 425 लोगों ने किया भोजनटीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पहाड़ी मंदिर रोड स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा 215 लोगों ने भोजन प्राप्त किया। आज की इस अन्नपूर्णा सेवा स्मृति शेष स्व राजकिशोर मोदी की पुण्य स्मृति मे उनके पुत्र श्याम सुंदर मोदी एवं राजेंद्र प्रसाद मोदी तथा मोदी परिवार के द्वारा प्रायोजित थी। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पुरुलिया रोड स्थित स्वर्णभूमि अन्नपूर्णा सेवा केंद्र में 210 लाभुकों ने भोजन प्राप्त किया। दोनों अन्नपूर्णा सेवा में 425 लोगों ने भोजन किया। इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा के संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि माता अन्नपूर्णा लोगों को इसी प्रकार सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करें और प्रभु की कृपा सदैव सबों के परिवार पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा निरंतर चलती रहेगी। दोनों अन्नपूर्णा सेवा विगत 35 माह से प्रतिदिन निरंतर सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, प्रदीप नारसरिया, मनोज रुइया, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निर्भय शंकर हरित, सांवरमल बुधिया, रमेश बंका, संजय सर्राफ, सहित कई सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी देते हुए रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि दोनों अन्नपूर्णा सेवा स्व सत्यनारायण नारसरिया एवं स्व. शारदा देवी नारसरिया की स्मृति में एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित है।

उपायुक्त ने लिया प्रमंडल स्तरीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी के तैयारियों का जायजा
Published / 2025-02-18 18:01:56
उपायुक्त ने लिया प्रमंडल स्तरीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी के तैयारियों का जायजा

किसान मेला-सह-प्रदर्शनी 19 को, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन किसान मेला में लगेंगे विभिन्न विभागों के स्टॉल, परिसंत्तियों का होगा वितरण एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू के प्रमंडलीय मुख्यालय स्थित शिवाजी मैदान में 19 फरवरी 2025 को प्रमंडल स्तरीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन होना है। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की ओर से आयोजित होने वाले किसान मेला को लेकर पलामू उपायुक्त शशि रंजन आज आयोजन स्थल शिवाजी मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला के सफल आयोजन को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त ने आयोजन की तैयारी की गति लाकर समयबद्धता से तैयारी पूर्ण कराने का निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने किसान मेला आयोजन के मुख्य मंच, मंच पर अतिथियों की बैठने की सुविधा, बैकड्रॉप, फेशिया,  जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ व्यक्तियों तथा आगंतुकों को बैठने आदि की व्यवस्था, विभिन्न विभागों द्वारा लगाये जा रहे स्टॉल, पार्किंग की व्यवस्था, महिला एवं पुरूष किसानों के आगमण को लेकर तैयारी, उनके बैठने  की व्यवस्था, खाना, शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि के प्रबंध किये जाने की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समय रहते सभी कमियों को दूर करते हुए तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्टॉल पर बैनर-पोस्टर के माध्यम से संबंधित विभाग का नाम युक्त एवं प्रदर्शनी से संबंधित जानकारी भी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। किसान मेला में पलामू प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिले पलामू, लातेहार एवं गढ़वा जिले के विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये जा रहे हैं। किसान मेला में आत्मा, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र, ईफको, जेएसएलपीएस, जैविक खेती, किसान प्रोड्यूसर कंपनी, मृदा स्वास्थ्य जांच प्रयोगशाला, लघु सिंचाई प्रमंडल, वन प्रमंडल, भूमि संरक्षण विभाग, बिरसा किसान पाठशाला, अरविंद इंटरप्राइजेज, उद्यान विभाग, सहकारिता विभाग, अग्रणी बैंक, नाबार्ड, तसर विभाग, पुरूषोत्तम प्रसाद अग्रवाल, सेठी स्टोर, शुभम एग्रीको, बायर क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, गव्य विकास विभाग आदि विभागों के स्टॉल लगाये जा रहे हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा। साथ ही उन्हें योजनाओं को लेकर जागरूक किया जायेगा। वहीं विभिन्न विभागों की ओर से लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जायेगा।  निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी असीम कुमार, पलामू के जिला कृषि पदाधिकारी-सह-आत्मा के परियोजना निदेशक दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।

गुमला : दो बेटियों के सामने पिता को काट डाला
Published / 2025-02-18 17:58:20
गुमला : दो बेटियों के सामने पिता को काट डाला

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिले के रायडीह में 2 बेटियों के सामने ही पिता की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। बेटियां रोती-बिलखती रही, चिल्लाती और गिड़गिड़ाती रही, लेकिन अपराधियों का दिल नहीं पसीजा। घटना रायडीह थाना क्षेत्र के पोगरा गांव के रिगड़ीटांड़ की है। यहा 5 हथियारबंद अपराधियों ने सोमवार सुबह 9:30 बजे पोगरा निवासी प्रसाद साहू (36) पिता सालिग साहू की गला रेतकर हत्या कर दी। प्रसाद साहू की हत्या करने के बाद सभी बदमाश मोटरसाइकिल से फरार हो गये। प्रसाद साहू की निर्मम हत्या की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गयी। रायडीह पुलिस को भी इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही चैनपुर के इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली घटनास्थल पर पहुंचे। शव का पंचनामा कराने के बाद उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से बातचीत के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गयी मृतक की 9 साल की बेटी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बच्ची ने बताया कि उसके पिता उच्चडीह गांव की एक शिक्षिका की कार चलाते थे। हर दिन वह शिक्षिका को स्कूल छोड़ने के लिए रायडीह जाते थे। बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ राजकीय मध्य विद्यालय उच्चडीह में पढ़ती है।

वाईएमसीए के पूर्व महासचिव इमानुएल संगा का निधन
Published / 2025-02-18 16:01:01
वाईएमसीए के पूर्व महासचिव इमानुएल संगा का निधन

बहुत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि श्री इमानुएल संगा,पूर्व महासचिव वाईएमसीए रांची का पिछले तीन वर्षों से अस्वस्थ होने के कारण आकस्मिक निधन दिनांक 18 फरवरी 2025 को अपने आवास में हो गया। इन्होंने 42 वर्षों तक वाईएमसीए में सामाजिक सेवा में अपना योगदान दिया और वह पूरे वाईएमसीए के विभिन्न स्तरों पर अपने कार्य से सामाजिक लोगों को प्रभावित किया और वह एक समाज के उत्थान के लिए अपने क्षेत्र में एक रोल मॉडल थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी एवं दो बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। वाईएमसीए रांची उनके आकस्मिक निधन से दुखी है एवं दुखित परिवार के लिए अपनी संवेदना देती है।

मंत्री योगेंद्र से मिले देवेंद्रनाथ, सौंपा मांग पत्र
Published / 2025-02-18 15:48:43
मंत्री योगेंद्र से मिले देवेंद्रनाथ, सौंपा मांग पत्र

उत्पाद एवं मद्य निषेध नियमावली 2025 मामले पर मंत्री योगेन्द्र प्रसाद से मिले जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो, सौंपा मांग पत्रखतियानधारी झारखंडी शराब कारोबार को ही लाईसेंस देने, संपूर्ण झारखंड में एक व्यक्ति/ऐजेंसी/ कंपनी को एक ही लाईसेंस देने तथा  मॉडल शॉप, डिपार्टमेंटल स्टोर, मॉल में शराब बिक्री बंद करने की मांगटीम एबीएन, रांची। लंबे समय बाद  झारखण्ड सरकार उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग शराब का दुकान निजी हाथों देने जा रही है जिसको लेकर झारखंड उत्पाद एवं मद्य निषेध नियमावली -  2025 नई नियम बनाई जा रहा है जिसका आपत्ति चारों तरफ से हो रही है।झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो विभागीय मंत्री योगेन्द्र प्रसाद जी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि जेएलकेएम रांची नशामुक्त झारखंड के पक्षधर है, लेकिन झारखंड सरकार नई उत्पाद एवं मद्य निषेध नियमावली - 2025 लागू करने की तैयारी में है।उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा ड्राफ्ट तैयार की गई नई नियमावली - 2025 के तहत राज्य सरकार के स्वामित्व वाले कंपनी (JSBCL) झारखंड राज्य विवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी केवल शराब का थोक कारोबार करेगी तथा राज्य में शराब का खुदरा कारोबार शराब व्यापारियों के माध्यम से करने का प्रावधान किया गया है। झारखंड सरकार द्वारा संचालित लगभग 1453 खुदरा दुकान में कुछ ही  गिने-चुने गैर झारखंडी बाहरी लोग एकाधिकार जमाये हुए हैं।झारखंड उत्पाद एवं मद्य निषेध नियमावली - 2025 में निम्न मांग की गयी :-खुदरा विक्रेता का लाइसेंस केवल खतियानधारी मूल झारखंडी को ही दिया जाय।एक व्यक्ति/ एजेंसी को संपूर्ण झारखंड भर में एक ही लाइसेंस देने का प्रावधान किया जायनई नियमावली - 2025 से मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर, मॉडल शॉप में शराब बिक्री हेतु लाइसेंस देने का प्रावधान खत्म किया जाय।पत्र का प्रतिलिपि सचिव उत्पाद विभाग झारखंड सरकार। आयुक्त उत्पाद विभाग झारखंड तथा सभी जिला के उत्पाद विभाग उपायुक्त / सहायक आयुक्त / अधीक्षक को दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मांग नहीं माने जाने पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा रांची झारखंडियों के हक अधिकार के लिए राजव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,801