फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर का संवाद 2.0 कार्यक्रम आयोजितटीम एबीएन, रांची। फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर के तत्वावधान में शनिवार को चैंबर भवन में संवाद 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने राज्य सरकार की ओर से व्यवसाय और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दे रही है, जैसे उद्योगों के लिए उपयुक्त नीति बनाना, निवेश आकर्षित करने के लिए विशेष योजनाएं लागू करना, बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और कारोबारी माहौल को सरल बनाना। इससे नये उद्योगों की स्थापना और मौजूदा उद्योगों के विकास के अवसर बढ़ेंगे, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। श्री पांडेय ने कई ज्चलंत विषयों पर बेबाकी से जबाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार और चैंबर के बीच संवाद हमेशा बना रहना चाहिए। राज्य सरकार और व्यवसायियों को मिलकर झारखंड का विकास करना है। राज्य के विकास की गति को तेज करते हुए इसे अव्वल बनाना है। एक दूसरे के सहयोग करेंगे, तभी राज्य विकसित होगा। जहां भी जरूरत महसूस होगी, राज्य सरकार आपसे सहयोग लेगी। अगर चैंबर को लगता है कि राज्य सरकार को झारखंड के हित में कोई सुझाव देना है, तो आगे आये। मिलकर आगे बढ़ेंगे, तो कई समस्याओं का समाधान आसानी से हो जायेगा। श्री पांडेय ने झारखंड में वर्षों पूर्व निर्मित भवनों को रेगुलराइज करने को लेकर पुछे गये सवाल पर कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। जल्द ही बिल्डिंग रेगुलाइजेशन बिल को लाया जायेगा। इसमें जो त्रृटियां है, उसे भी दूर कर लिया गया है। अधिकारियों ने इस पर काफी मंथन किया है। इस संबंध में जो भी शिकायतें आयी है, उस समस्याओं को लगभग दूर कर लिया गया है। लोगों की चिंता को देखते हुए आवश्यक है कि राज्य में जल्द से जल्द बिल्डिंग रेगुलराइजेशन बिल लाया जाये। क्योंकि, वर्षों पूर्व निर्मित भवनों को तोड़ देना समस्या का स्थाई समाधान नहीं है। जो लोग इस बिल के दायरे में आयेंगे, उनको जरूर लाभ मिलेगा। सरकार को राजस्व की भी प्राप्ति होगी। श्री पांडेय ने कृषि उत्पाद पर बाजार शुल्क लगाने की कवायद शुरू किये जाने पर कहा कि राज्य सरकार बिना किसी सलाह के किसी भी कानून को प्रभावी नहीं होने देगी। नियमवाली बन रही है, लेकिन इसमें सभी लोगों की सहमति के बाद ही लागू किया जायेगा। नियमवाली ऐसी बनेगी, जो राज्य सरकार, कृषकों और व्यवसायियों को लाभ पहुंचाये। सरकार सभी बाजार समितियों में सुविधा प्रदान करेगी। श्री पांडेय ने मास्टर प्लान 2035 विषय पर कहा कि मास्टर प्लान विभागीय मंत्री स्वयं इच्छुक है। बॉयलॉज को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। इसमें समय लगा रहा है। लेकिन जल्द ही परिणाम सुखद आयेगा। श्री पांडेय ने कहा कि इंस्ट्रियल पार्क और कोल्ड स्टोरेज बनाने की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी ब्लॉक में कोल्ड स्टोरेज बनाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री झारखंड में निवेश लाने को भी इच्छुक है। इसके प्रयास किये जा रहे हैं। श्री पांडेय ने कई समस्याओं को सुना और इसे दूर करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने उद्योग और व्यवसाय से जुड़े विभागों में चैंबर की भागीदारी एवं प्रतिनिधित्व देने की बात कही। उन्होंने कहा कि चैंबर राज्य सरकार के साथ मिलकर चलने को तैयार है। कार्यक्रम संयोजक शैलेश अग्रवाल ने राज्य में व्यापारी आयोग का गठन करने का आग्रह किया। कार्यक्रम संयोजक अमित शर्मा ने कहा कि भवनों को रेगुलराइज की प्रक्रिया जब शुरू हो तो इसकी प्रक्रिया सरल और सहज हो। इसका लाभ झारखंड के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को भी मिले। कोई परेशान नहीं हो। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने दिया। इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू, पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य संजय अखौरी, मुकेश अग्रवाल, रोहित पोद्दार, अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आनंद कोठारी, शशांक भारद्वाज, मनोज मिश्रा, विनोद तुलस्यान, संजय महुरी, मदन प्रसाद, आनंद जालान, किशन अग्रवाल, अंकिता वर्मा, सुरेश अग्रवाल, नंद किशोर पाटोदिया, मुकेश कुमार पांडेय, खूंटी चैंबर के प्रियांग भगत, शिव बिड़ला, सुरेंद्र सिंह, रमेश साहू समेत अन्य सदस्यगण मौजूद थे। उक्त जानकारी प्रवक्ता सुनिल सरावगी ने दी। उक्त जानकारी महासचिव आदित्य मल्होत्रा और प्रवक्ता सुनील सरावगी ने दी।
झारखंड में 3 सालों से मनरेगा मजदूरों को नहीं मिल रहा पेमेंट, मंत्री दीपिका सिंह ने बतायी यह वजह टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मनरेगा मजदूरी का भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण इलाकों में मनरेगा के तहत मजदूरी करने वाले ग्रामीण राशि मिलने का इंतजार कर रहे है। कुछ मामले तो ऐसे भी है जिन्हें पिछले तीन साल से मनरेगा मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ। विभागीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी केंद्र सरकार से समय पर राशि का भुगतान नहीं होने से मजदूरी भुगतान में विलंब की बात स्वीकार की है। मंत्री के अनुसार मनरेगा के तहत राज्य का केंद्र सरकार के पास 550 करोड़ से ज्यादा बकाया है। झारखंड जैसे राज्य में ग्रामीण जनता के लिए रोजगार का साधन मनरेगा से मिलने वाली मजदूरी है। केंद्र और राज्य सरकार ने संचालित योजनाओं में गांव के लोग मनरेगा के लोगों को 272 रुपए मजदूरी का भुगतान होता है। इस राशि में राज्य की तरफ से दी जाने वाली 27 रुपए की राशि भी शामिल है।विडंबना ये है कि झारखंड में दिसम्बर माह से मनरेगा मजदूरी का भुगतान नहीं हो पा रहा है। कुछ एक मामले तो ऐसे है जहां पिछले तीन साल से लाभुक मनरेगा मजदूरी के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। रांची की रसती कच्छप को तीन साल से मनरेगा मजदूरी के तहत मिलने वाली 15 हजार की राशि आज तक नहीं मिली। अब तक उसे सिर्फ आश्वासन की घुट्टी ही पिलाई जा रही है। मनरेगा के मजदूरी भुगतान की बात करें या मैटीरियल की राशि भुगतान की। ग्रामीण विकास विभाग केंद्र सरकार से समय पर राशि का भुगतान नहीं होने से परेशान है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ इसको लेकर पत्राचार भी किए गए है। विभागीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मनरेगा मजदूरी का भुगतान नहीं होने की बात स्वीकार की है। मंत्री का आरोप है कि राज्य सरकार का केंद्र के पास मनरेगा के मद में 550 करोड़ से अधिक का बकाया है। फेडरल सिस्टम में राशि की मांग का जो लोकतांत्रिक तरीका है उसे राज्य सरकार अपना रही है। बकाया राशि नहीं मिलने पर दूसरा रास्ता अपनाया जाएगा। मनरेगा मजदूरी का भुगतान नहीं होने से विकास योजनाओं पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। पीएम आवास योजना से लेकर अबुआ आवास योजना, तालाब निर्माण, कुआं का निर्माण सहित दूसरी योजनाओं के तहत ग्रामीण काम करने से कतरा रहे है। अब देखना होगा की केंद्र सरकार मनरेगा के बकाया राशि का भुगतान कब तक करती है और मनरेगा मजदूरों के खाते में पैसा कब क्रेडिट होता है।
पेपर लीक मामला मासूम छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करे राज्य सरकार : ओम वर्मा टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 22/2/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व में राज्य के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी का पुतला दहन रांची के फिरायालाल चौक में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा की साइंस और हिंदी की प्रश्न पत्र लीक होना अति दुर्भाग्यपूर्ण बताया है उन्होंने कहा कि छात्रों को भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रही है राज्य में कोई भी परीक्षाएं आयोजित होती है तो प्रश्न पत्र लीक हो जाता है।दसवीं की विज्ञान और हिंदी की परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होना यह राज्य सरकार और झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की विफलता का परिचय है जो विद्यार्थी इतनी मेहनत से परीक्षा की तैयारी करते हैं और जब परीक्षा चलती है तो प्रश्न पत्र टेलीग्राम और अन्य सोशल वेबसाईट के माध्यम से लिक कर दिया जाता है और छात्रों के भविष्य 350 रुपया में बेच दिया जाता है।ये छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं है तो क्या है? आप देखेंगे की JAC की अध्यक्ष उपाध्यक्ष की नियुक्ति में काफी देरी की गई जिसके कारण आठवीं और नवी की परीक्षा को रद्द किया गया और जब 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों में भी परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।तब राज्य सरकार जाकर आनन - फानन में जैक अध्यक्ष की नियुक्ति की और अब यह देखने को मिल रहा है कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की प्रश्न पत्र लीक हो गई ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राज्य सरकार और झारखंड एकेडमिक काउंसिल यहां के छात्र-छात्राओं के लेकर गंभीर नहीं है उनके भविष्य के साथ मनमाने तरीके से खिलवाड़ कर रही है।आजसू इसको कतई बर्दाश्त नहीं करेगी झारखंड एकेडमिक काउंसिल और राज्य सरकार से आजसू मांग करती है कि अभिलंब इस परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले को एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी सीबीआई (उइक) से इस पूरे प्रकरण को जांच कराया जाए और दोषी को पकड़ कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की प्रवृत्ति दुबारा न हो पाये। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, चेतन प्रकाश, अजित कुमार, ज्योत्सना केरकेट्टा, जमाल गद्दी, राजेश सिंह, पवन सिंह, सक्षम झा, तौफीक एरिक, यस साहू सचित रंजन, अभीत कुमार, आर्यन केसरी, हर्ष लोहरा, पीयूष सिंह, दीपक कुमार, अंजू तिर्की, कृष लिंडा, आयुष लिंडा, सावन कुमार, दयान हबीब, ताबिश अली इत्यादि लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।
हजारीबाग के कनसार में एक साथ उठी 3 अर्थी, चीत्कार से दहल उठा गांव, महाकुंभ से लौटने के दौरान हुई थी मौत एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले के कटकमसांडी प्रखंड के कनसार से प्रयागराज कुंभ स्नान करने निकले तीर्थ यात्रियों की गाड़ी 20 फरवरी को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। सभी का शव हजारीबाग पहुंचा। इस दुर्घटना में सात लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। जिसमें तीन कनसार के और एक नवादा, बड़कागांव, सिलवार और सलगांवा के रहने वाले थे। प्रयागराज से संगम स्नान कर लौट रहे 7 लोगों का शव लगभग 48 घंटे के बाद हजारीबाग पहुंचा। शव पहुंचने के साथ ही गांव में चीत्कार मच गया। जैसे ही यह सूचना मिली कि शव गांव पहुंचा है। लोगों का हुजूम भी मृतक के घर के आसपास जमा होने लगा। जब पिता और पुत्र की अर्थी एक साथ उठी तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। पड़ोसी मतिया देवी का शव कुछ देर बाद घर से निकला। एक साथ तीन-तीन शव श्मशान घाट में पहुंचा। इस दौरान पूरे गांव के लोग पीड़ित परिवार के साथ खड़े नजर आए। किसी के घर भी चूल्हा नहीं जला। परिवार वालों को ढाढ़स देने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद भी गांव पहुंचे। उन्होंने हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया। जिले के कटकमसांडी के कनसार से 10 लोग कुंभ स्नान के लिए 16 फरवरी को निकले थे। श्रद्धालुओं का जत्था दर्दनाक हादसे का शिकार 20 फरवरी को हो गया। दुर्घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। जबकि 3 घायल हो गये, जिसमें से एक को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। दो का इलाज अयोध्या में ही चल रहा है। घटना के बारे में बताया गया कि श्रद्धालु कुंभ स्नान करने के बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन कर लौट रहे थे। अयोध्या दर्शन के उपरांत, वे जौनपुर के रास्ते होते हुए वापस हजारीबाग लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। गाड़ी अनियंत्रित हो सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी, जिससे यह घटना घटी है। इस भीषण सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों में कनसार निवासी रंजीत यादव, आयुष यादव, मतिया देवी, नवादा निवासी केसिया देवी, बड़कागांव निवासी बेबी देवी, सिलवाकर निवासी पवन यादव और सलगांवा निवासी नितीश राणा चालक शामिल हैं।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना की जनवरी और फरवरी की राशि रुकी हुई है और कुछ दिनों बाद ही मार्च का महीना शुरू हो जायेगा। ऐसे में लाभुकों को चिंता सता रही है कि रुकी हुई राशि कब आयेगी। वहीं, इसी बीच मंईयां सम्मान योजना को लेकर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का बयान सामने आया है। मंईयां योजना के लिए बजट में पैसे की कमी नहीं है वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना को कुछ लोग रेवड़ी बताते हैं। यह रेवड़ी नहीं है। इस राशि से राज्य की बहन-बेटियां जरूरत की चीज खरीद सकती हैं, जो पहले नहीं खरीद पा रही थी। उन्होंने बताया कि इस योजना पर प्रति वर्ष 16 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे जो राज्य की 55 लाख बहन-बेटियों को मिलेंगे।उन्होंने कहा कि यह राशि जब बहन-बेटियों के पास जाएगी तो उक्त राशि राज्य के बाजारों में भी जायेगी, जिसके बाद टैक्स के माध्यम से फिर सरकार के पास लौटेगी। मंईयां योजना के लिए बजट में पैसे की कमी नहीं है। यह योजना 5 साल नहीं, 15-20 साल तक चलती रहेगी वित्त मंत्री ने कहा कि यह योजना केवल 5 साल ही नहीं, यह 15-20 साल या इससे आगे तक चलती रहेगी, इतना संसाधन झारखंड के पास है। राजनीति है, भविष्य में किसी की भी सरकार रहे, झारखंड इतना समृद्ध है कि इसके लिए राशि की कभी कोई कमी नहीं होगी।
लिटिल गार्डन हाई स्कूल हिंदीपिंडी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न टीम एबीएन, रांची। राज्य के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन ने हौसला आफजाई की है। लिटिल गार्डन हाई स्कूल मिलत, हिंदपीढ़ी में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को 25वीं वार्षिक महोत्सव मनाया गया। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। जैक बोर्ड 2024 में 10वीं में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रा रजिया सुल्तान एवं साइमा रहमान को उत्कृष्ट अवार्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही स्कूल प्राचार्य शकील अहमद ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से साइंस मॉडल, कल्चरल, एग्जीबिशन, खेल, अनुशासन, अटेंडेंस आदि विभिन्न क्षेत्रों में कुल 200 छात्रों को चयनित करते हुए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्रनाथ महतो ने मंच संबोधन में कहा कि हमारा राज्य शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अभिभावक को छात्रों के करियर क्षेत्र का चयन उसकी अभिरुचि के आधार पर ही तय करनी चाहिए। आज के इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व आईपीएस अफसर संजय रंजन सिंह, स्कूल निदेशक आवेदा खातून, अदीब अली, शदाब खान, अब्दुल्ला अजहर, अयूब अली आदि ने अपनी बातों को रखते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया।
कार्य में शिथिलता बरतने वाले पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक का वेतन स्थगित करते हुए निलंबन का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का दिया निर्देश योजनाओं के क्रियान्वयन में धीमी प्रगति पर उप विकास आयुक्त ने जताई नाराजगी जिला स्तर पर गठित 16 सदस्यीय टीम के साथ उप विकास आयुक्त पहुंचे हुसैनाबाद, विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की प्रत्येक पंचायत में आवास के लाभुकों का लगाया जायेगा जनता दरबार एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/मेदिनीनगर (पलामू)। उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद आज हुसैनाबाद पहुंचकर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज से संबंधित सभी योजनाओं की समीक्षा की। हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त ने मनरेगा, 15वीं वित्त आयोग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना की प्रगति की गहणता से समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बरने वाले पंचायत सचिव एवं संबंधित कर्मी का वेतन स्थगित करते हुए निलंबन का प्रस्ताव प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने का सख्त निदेश दिया। वहीं प्रखंड कर्मी को प्रखंड मुख्यालय में ही रहकर कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया। उप विकास आयुक्त ने तत्परता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्ति की ओर अग्रसर है। ऐसे में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता नहीं चलेगी। कार्यो में सक्रियता नहीं रहने के कारण मनरेगा, 15वीं वित्त आयोग एवं आवास संबंधी योजानाएं लंबित अवस्था में हैं। ग्राम रोजगार सेवक को अनुशासनात्मक कार्रवाई व वेतन रोकने का निर्देश उन्होंने कहा कि मनरेगा अंतर्गत मानव दिवस सृजन एवं योजना अभिलेखों का अंतिमीकरण के कार्य में पंचायत स्तर से शिथिलता बरतने से सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में बेहतर प्रदर्शन नहीं हो पा रहा है। मनरेगा अंतर्गत मानव दिवस सृजन की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए हुसैनाबाद प्रखंड के पंचायत महुआरी, बेल बीघा, उपरी कला पंचायत में मानव दिवस सृजन करने में सुधार लाने का निर्देश दिया। एक सप्ताह के अंदर अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर ग्राम रोजगार सेवक को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निदेश दिया। साथ ही धीमी प्रगति करने वाले उर्दवार मझुराहा के पंचायत सचिव क्यूम अंसारी, जमुआ के ग्राम रोजगार सेवक शंभू तिवारी, पथरा खुर्द के पंचायत सचिव फेकन राम एवं महुअरी के ग्राम रोजगार सेवक छठ्ठू पासवान का मानदेय/वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। पुरानी लंबित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि हुसैनाबाद प्रखंड में 2021-22 एवं पूर्व की वित्तीय वर्ष का 3890 योजना लंबित है, जिसमें से 1167 डंडिला पंचायत का पतराखुर्द का 669 तथा झरगड़ा पंचायत का 632 है, जो अत्यधिक है। इसके लिए योजना का स्थलीय एवं अभिलेख जांच कर एक माह के अंदर बंद करने हेतु जांच दल गठित की गई। 2021-22 एवं पूर्व की 14681 पुरानी लंबित योजनाओं को अविलंब मनरेगा सॉफ्ट में बंद करने का निर्देश दिया। आवास योजना में निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध शत प्रतिशत करें कार्य समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने पाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत योजनाओं की स्वीकृति एवं लाभुकों को एफटीओ के माध्यम से किस्त भुगतान तथा योजना पूर्ण कराने में भी शिथिलता बरती जा रही है। उन्होंने 2024-25 में निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध शत प्रतिशत लाभुकों का निबंधन, जीयोटैग एवं स्वीकृत कराने का निदेश दिया। साथ ही आधार और खाता वेरीफाइड लाभुको को दो दिनों के अंदर प्रथम किस्त भुगतान का निदेश संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। साथ ही आवास प्लस 2.0 अंतर्गत सर्वे का कार्य पूर्ण कर सभी संबंधित पंचायत सचिव को 15 मार्च 2025 तक अच्छादन प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से समर्पित करने का निदेश दिया। प्रतिक्षा सूची में छूटे हुए योग्य लाभुकों का सर्वे कार्य में लाएं तेजी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रतीक्षा सूची से छूटे हुए योग्य लाभुकों का सर्वे का कार्य धीमा रहने पर उप विकास आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इसके लिए कार्य में तेजी लाकर प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुए छूटे हुए लाभुकों का शत प्रतिशत सर्वे कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। लाभुक स्वयं भी कर सकते हैं सर्वे विदित हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) हेतु योग्य लाभुकों के चयन हेतु सर्वे का कार्य चल रहा है। आवास प्लस 2024 मोबाइल ऐप के माध्यम से लाभुक स्वयं भी सेर्वे कर सकते हैं। वैसे प्रत्येक पंचायत के लिए सर्वेयर को भी नामित किया गया है। अबुआ आवास अविलंब पूर्ण करने का निर्देश अबुआ आवास योजना अंतर्गत तीसरा किस्त का भुगतान के बावजूद आवास पूर्ण नहीं कराने की स्थिति पर उप विकास आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने भुगतान हो चुके लाभुकों का अविलंब आवास पूर्ण कराते हुए जीयो टैग करने का निर्देश दिया। 15वीं वित्त आयोग संबंधी पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तरीय योजनाओं की प्रगति भी असंतोषजनक पाया गया। पूर्व की बैठकों में निर्देशित किए जाने के बावजूद लक्ष्य की प्राप्ति के लिए गंभीर प्रयास नहीं किये जाने पर उप विकास आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में 16 सदस्यी जिला स्तरीय गठित टीम में जिला ग्रामीण विकास शाखा के निदेशक रतन कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, लोकपाल आदि शामिल रहे। वहीं बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, पंचायत सचिव, मुखिया, ग्राम रोजगार सेवक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, आवास योजना के प्रखंड समन्वयक, ग्राम पंचायत पर्यवेक्षक, पंचायत के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आदि उपस्थित थे। प्रत्येक पंचायत में आवास के लाभुकों का लगाया जायेगा जनता दरबार उप विकास आयुक्त ने पूरे जिले में प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, पीएम-जनमन आवास आदि के लंबित लाभुकों का जनता दरबार लगाने का आदेश दिया। प्रत्येक सप्ताह बुधवार को पंचायत कार्यालय में सभी आवास संबंधी लाभुकों की समस्याओं को सुनने एवं लंबित योजनाओं में प्रगति लाने के उद्देश्य से प्रत्येक पंचायत में जनता दरबार आयोजित किये जायेंगे। लाभुकों से सीधे सरकारी पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा सार्वजनिक रूप से संवाद किये जाने से लाभुकों आवास निर्माण में आ रही कठिनाइयों एवं भ्रष्टाचार को दूर किए जाने में सहायता मिलेगी।
22 जनवरी से 08 मार्च तक चलाया जा रहा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सदर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को किया प्रेरित एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आज सदर प्रखंड के पोखराहा में अवस्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत दीप प्रज्वलन एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में शपथ ग्रहण कराकर किया गया। साथ ही सभी छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने बेटियों के प्रति चल रहे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना , सखी वन स्टॉप सेंटर, पालनागृह, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, लिंग भेद आदि कुप्रथा जैसी गंभीर मुद्दों पर छात्राओं के साथ बातचीत की। लीगल-सह- प्रोवेसनरी आफिसर दिव्या रश्मि ने छात्रों के बीच पोक्सो एक्ट के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार के यौन शोषण एवं हिंसा से पीड़ित होने पर लीगल सेल की मदद लेने संबंधी जानकारी दी। साथ ही 1098 ( टोल फ्री नंबर) पर गोपनीय रूप से शिकायत दर्ज कराये जाने संबंधित विस्तृत चर्चा की। नई संस्कृति सोसाइटी के सचिव अजीत कुमार पाठक ने छात्राओं एवं महिलाओं को अदम्य साहस एवं व्यक्तित्व निर्माण एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों से लड़ने के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में चंदा झा, एलएस शहरी पुष्पा कुमारी, एलएस ग्रामीण आरती कुमारी, विद्यालय की वार्डन अर्चना सिंह सहित विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
भारत-पाक मैच से कम नहीं होगा रोमांच एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को भारत-पाक के बीच मुकाबला होना है। हर कोई इस मैच का इंतजार कर रहा है, लेकिन कल यानी शनिवार को भी एक बड़ा मैच है। फैंस बेसब्री से भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। हर किसी की जुबान पर भारत-पाक मैच का जिक्र है, लेकिन 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में कल यानी शनिवार को भी महामुकाबला है। जी हां, इस मैच की राइवलरी भी बहुत पुरानी है। हम बात कर रहे हैं आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मैच की। चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार, 22 फरवरी को आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच 22 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का टूर्नामेंट में यह पहला मैच है। ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करने की भरपूर कोशिश करेंगी। इंग्लैंड ने इस महामुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान भी कर दिया है। इंग्लैंड ने इस मैच के लिए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। फिल साल्ट और बेन डकेट पारी का आगाज करेंगे। इसके बाद तीन नंबर पर जो रूट, चार नंबर पर हैरी ब्रूक और पांच नंबर पर युवा जैमी स्मिथ खेलते दिखेंगे। इसके बाद कप्तान जोस बटलर और फिर स्पिन आलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन एक्शन में होंगे। गेंदबाजी में ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड के साथ लेग स्पिनर आदिल रशीद हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.