टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग तथा झालसा के संयुक्त तत्वावधान में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में लीगल लिटरेसी क्लब का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधीश सुनील दत्ता तथा विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश श्रुति सोरेन थीं।मुख्य कार्यक्रम झालसा, रांची में हुआ, जिसमें एसआर डीएवी पुंदाग सहित झारखंड के लगभग सौ विद्यालय आभासी माध्यम से जुड़े। उक्त कार्यक्रम में एसआर डीएवी पुंदाग की कक्षा नवम से एकादश तक के विद्यार्थियों तथा उनके शिक्षक - शिक्षिकाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश सुनील दत्ता ने विद्यार्थियों को कानून संबंधी अनेक उपयोगी जानकारी देते हुए अनेक सामाजिक कुरीतियों; यथा बाल मजदूरी, बाल विवाह, डाइन - बिसाहिन, मानव - तस्करी आदि के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य एसके मिश्र ने अपने संदेश में सभी गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लीगल लिटरेसी क्लब की स्थापना से विद्यार्थियों को तो लाभ होगा ही साथ ही उनके जरिए समाज को भी लाभान्वित किया जा सकेगा, क्योंकि विद्यार्थी ही हमारे समाज की रीढ़ बनेंगे। उक्त कार्यक्रम में झालसा की ओर से अमित कुमार, संध्या कुमारी तथा मासूम रजा ने भी भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रांची महानगर द्वारा 23 फरवरी को प्रातः 6:45 से 9 बजे तक धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मैदान में शाखा महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महानगर के विभिन्न नगरों से आए स्वयंसेवकों ने भाग लिया।कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँप्रातः 7 बजे शाखाएं प्रारंभ हुईं, जिसमें स्वयंसेवकों ने विभिन्न शारीरिक और मानसिक व्यायाम किए। इसके बाद, 8:00 बजे शाखा विकीर हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने अपनी एकता और संगठन का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँप्रातः 7 बजे शाखाएं प्रारंभ हुईं, जिसमें स्वयंसेवकों ने विभिन्न शारीरिक कार्यक्रम, खेल और व्यायाम किए। इसके बाद, 8:00 बजे शाखा विकिर हुई।उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक का उद्बोधनउत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक आदरणीय रामनवमी प्रसाद जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने शताब्दी वर्ष में तय किए गए लक्ष्य की ओर स्वयंसेवकों का ध्यान आकृष्ट किया और शताब्दी वर्ष में संघ कार्य की वृद्धि में सभी स्वयंसेवको की महत्त्वपूर्ण भूमिका का आह्वान किया।संघ के पंच प्राणआदरणीय रामनवमी प्रसाद जी ने संघ के पंच प्रणों पर विशेष जोर दिया, जो हैं:कुटुंब प्रबोधन: परिवारों को संगठित, संस्कारित और जागरूक करना।सामाजिक समरसता: समाज में एकता और समरसता को बढ़ावा देना।स्व का बोध: समाज एवम् राष्ट्र के विकास में स्व का बोध एवं जागरण।पर्यावरण संरक्षण: पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए समाज़ में जागरूकतानागरिक कर्त्तव्य-समाज एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए समाज में नागरिकबोध का दृढ़ीकरण।अन्य महत्वपूर्ण जानकारीमहानगर में कुल 107 शाखाएं तथा 35 मिलन चलती हैं। इस कार्यक्रम में 16 नगरों की 156 बस्तियों में से 84 बस्तियों का प्रतिनिधित्व 1000 से अधिक स्वयंसेवकों के साथ हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक श्री रामनवमी जी के साथ झारखंड के प्रांत कार्यवाह संजय कुमार जी, महानगर संघचालक पवन मंत्री, सह संघचालक शशिकांत जी सहित नगर, महानगर, विभाग, प्रांत, क्षेत्र स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, धनबाद / रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार को पत्र लिख कर कोयला तस्करी पर रोक लगाने की मांग की। ओर लिखा कि जोगता क्षेत्र अंतर्गत पुराना श्याम बाजार के बीसीसीएल के बंद पड़े चणक के पास बड़े पैमाने चलाया जा रहा कोयले का अवैध खनन। की l कोयला तस्कर मजदूरों के द्वारा कोयला निकलवाता है और कोयला बोरे में भरकर एक जगह जमा किया जाता है ओर रात्रि में उस कोयले को ट्रकों में लोड करवा कर मंडियों में भेजा जा रहा है , ओर कोयला तस्कर नीरज गुप्ता खुलेआम बीसीसीएल के बंद बड़े चणक के पास से करवा रहे कोयला का अवैध तस्करी लेकिन फिर भी नहीं हो रहा कोई कार्रवाई।जबकि बगल में सीआईएफ के कैम्प रहने के बाद भी खुलेआम हो रहा कोयला तस्करी लेकिन सीआईएफ कोयला रोकने में विफल साबित हो रहे है । अगर अपने स्तर से जांच कराकर छापेमारी किया जाए तो कोयले का अवैध तस्करी पर रोक लग सकेगा ।
*प्रेस विज्ञप्ति**श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ अन्नपूर्णा महाप्रसाद, होली महोत्सव एवं भजन संकीर्तन*श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 195 वाँ श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। श्री कृष्णा प्रणामी सेवा समिति रांची के सौजन्य से आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं होली महोत्सव भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद में वेजिटेबल खिचड़ी का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित 4 हजार से भी अधिक में श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक फूलों की होली महोत्सव सह भजन संकीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। भजन गायक मनीष सोनी एवं सज्जन पाड़िया,निर्मल जालान, उर्मिला पाडिया, सितादेवी शर्मा ने होली पर मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। फूलों की होली खेली गई भक्तो ने आपस में फूलों की बौछार करते रहे। तथा पूरा वातावरण को वृंदावन एवं कृष्णमय बना दिया। तत्पश्चात महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। तथा सबों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद, होली महोत्सव एवं भजन कीर्तन में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे लगभग 8 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, विशाल जालान, सुरेश अग्रवाल,विजय अग्रवाल,सुरेश भगत, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, पवन पोद्दार, प्रदीप पोद्दार, विमला जालान, विधा देवी अग्रवाल, शोभा जालान, उर्मिला पाड़िया, मीनू पाड़िया, सुनीता अग्रवाल, सुमन चौधरी, कविता गाड़ोदिया, शारदा पोद्दार, संतोष देवी अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, उषा मोदी, किरण पोद्दार, मंगला मोदी, सत्यभामा खेतान, शारदा पोद्दार, आशा भुंजाल, नम्रता जालान, नीलम गोयल, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ
बकरी चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने जम कर की थी धुनाई बकरी चोर गिरोह से परेशान थे ग्रामीण, हाथ लगने पर चूका धैर्य एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। चाकुलिया के जोड़सा गांव में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर जम कर धुनाई कर दी। धुनाई के दौरान ही एक आरोपी किशुक बेहरा नामक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा भोलानाथ महतो ने भी एमजीएम अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में बहुत दिनों से बकरी चोरी की घटनाओं से लोग परेशान थे। बकरी चोरी करने वाला बड़ा गिरोह है जो कार से घुमते हुए बकरी उड़ा लेते थे। किशुक और भोलानाथ का संबंध इसी गिरोह से बताया जा रहा है यद्यपि पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बकरी चोरी करने के बाद किशुक और भोलानाथ जैसे ही भागने को हुए कि बकरी मालिक ने शोर मचा दिया और ग्रामीण जुट गए। इसके बाद दोनों आरोपियों को ग्रामीणों ने घेर लिया था और उसकी खूब पिटाई की थी। पिटाई के दौरान ही किशुक की मौत सुबह हो गई थी जबकि भोलानाथ ने भी एमजीएम अस्पताल में दोपहर बाद दम तोड़ दिया। बकरी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी पड़ोसी गांव जीरापाड़ा के ही रहने वाले थे। दूसरी ओर जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि घटना के बाद घर के मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है। इसके अलावा भी अन्य जो लोग घटना में शामिल हैं उनकी भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि हर हाल में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
तत्काल जेपीएससी अध्यक्ष पद नियुक्त किया जाय अन्यथा जेपीएससी भवन में छात्र करेंगे मुर्गी पालन : देवेन्द्र नाथ महतो टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग में पिछले छौ महीना 22 अगस्त 2024 से अध्यक्ष पद रिक्त है। राज्य के छात्रों में भारी नाराजगी है। राज्य में आये दिन आयोग के खिलाफ आंदोलन की जा रही है। छात्र संगठनों के द्वारा आज आॅनलाइन डिजिटल ट्विटर कैंपियन चलाया गया जो की सुबह से ही टॉप ट्रेंडिंग में रहा। #JPSC_CHAIRMAN_APOINT_KARO एक्स ट्यूटर एप्लीकेशन में छाये रहे। छात्र,अभिभावक एवं कोचिंग संचालकों ने भी अपना योगदान सुनिश्चित किया। आयोग में पिछले 6 महीने से अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने के खिलाफ आवाज को विश्व के पटल पर रखने का काम किया। बताते चलें कि अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से सिविल सर्विस रिजल्ट, सीडीपीओ रिजल्ट, फूड सेफ्टी आॅफिसर, सिविल जूनियर जज आदि की नियुक्ति प्रक्रिया बाधित चल रही है तथा नई विज्ञापन भी जारी नहीं हो रही है जिससे झारखंड के युवा भविष्य का योजना नहीं बना पा रहे हैं। आंदोलन के अगुवा छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ यह आंदोलन सांकेतिक रहा। अध्यक्ष पद की यथाशीघ्र नियुक्ति नहीं होने पर हम लोग सड़क पर उतरकर भौतिक रूप से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। सरकार तत्काल जेपीएससी अध्यक्ष पद नियुक्त करे वर्ना जेपीएससी भवन में मुर्गी पालन, आलू प्याज का गोदाम बनाने का कार्य कर बेरोजगार छात्र रोजगार सृजन करेंगे। आज के इस ट्विटर कैंपेन में विभिन्न राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठनों के अलावा जेएलकेएम अध्यक्ष डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने अपनी सहमति दिखायी।
रांची : जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संजय सेठ सांसद, रांची लोकसभा क्षेत्र-सह-रक्षा राज्यमंत्री, भारत सरकार-सह-अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की अध्यक्षता में बैठक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए समिति द्वारा पदाधिकारियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश अबुआ साथी और सदर अस्पताल की संजय सेठ ने की प्रशंसा टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 22 फरवरी 2024 को श्रीकृष्ण लोक प्रशासन सेवा संस्थान (एसकेआईपीकेए) सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गयी। संजय सेठ माननीय सांसद, रांची लोकसभा क्षेत्र- सह-रक्षा राज्यमंत्री, भारत सरकार-सह-अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांसद, लोहरदगा सुखदेव भगत, सांसद खूंटी कालीचरण मुण्डा, विधायक हटिया नवीन जायसवाल, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री, डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा, उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव एवं जिलास्तरीय पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा बैठक के दौरान केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जिले में क्रियान्वयन पर समिति द्वारा चर्चा की गयी। पीपीटी के माध्यम से उपविकास आयुक्त श्री दिनेश कुमार यादव द्वारा समिति को जिले में विभिन्न योजनाओं जैसे- मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, अमृत सरोवर, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम, समाज कल्याण, नेशनल हेल्थ मिशन, स्वच्छ भारत मिशन/जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, एवं अन्य योजनाओं की जिला में कार्य प्रगति की जानकारी दी गयी। समिति द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जिले में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए ससमय गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया। रातू में योजना के तहत सड़क निर्माण में विलंब की समीक्षा कर यथाशीघ्र कार्य पूर्ण कराने का निर्देश अध्यक्ष द्वारा दिया गया। नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम अंतर्गत पेंशन योजना की समीक्षा दौरान समिति को संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया इंदिया गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत पेंशनधारियों को दिसंबर तक पेंशन दिया जा चुका है। अन्य योजनाओं में आवंटन अनुसार राशि खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है। माननीय अध्यक्ष द्वारा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा से सरकार आपके द्वार में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली गयी। एडीएसएस द्वारा बताया गया कि नियमानुसार आवेदन स्वीकृत किये गये हैं। माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत द्वारा वैसे पेंशनधारी जिनके खाते में लगातार राशि जा रही है परन्तु निकासी नहीं हो रही है, इस पर भी ध्यान केन्द्रित कराया गया, जिस पर संबंधित पदाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही की बात कही गयी।बैठक के दौरान समिति को एमपीएलएडीएस अंतर्गत सभी माननीय सांसदों द्वारा अनुमोदित योजना को स्वीकृत कर दिये जाने की जानकारी दी गयी। समिति द्वारा समाज कल्याण, फसल बीमा योजना, मनरेगा और राष्ट्रीय गोकुल मिशन अंतर्गत जिले में किये जा रहे कार्यों पर संतुष्टि व्यक्त की गयी। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अलग-अलग मुद्दे उठाए गये, जिस पर समिति द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत कुछ स्थानों पर अधूरे कार्य का मामला उठाया गया। जिस पर चर्चा करते हुए समिति द्वारा नियत समय पर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। सदर अस्पताल की प्रशंसा बैठक में समिति द्वारा रांची सदर अस्पताल की प्रशंसा की गयी। श्री संजय सेठ ने कहा कि सदर अस्पताल बढ़िया कार्य कर रहा है। अस्पताल में एमआरआई और सीटी स्कैन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गयी जिस पर सिविल सर्जन ने कहा कि जल्द ही व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। माननीय अध्यक्ष द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से फैटी लीवर के मरीजों के इलाज की व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया। सांसद कालीचरण मुंडा द्वारा बुण्डू अनुमण्डल अस्पताल में बेहतर व्यवस्था हेतु सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया। जिला प्रशासन की पहल की प्रशंसा बैठक में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन द्वारा व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। जिला वासी अबुआ साथी 9430328080 पर मैसेज कर अपनी शिकयत दर्ज करा सकते हैं। समिति द्वारा जिला प्रशासन की इस पहल की प्रशंसा की गयी। संजय सेठ द्वारा जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री को अबुआ साथी को और प्रभावशाली बनाने का निर्देश दिया गया।
टीम एबीएन, रांची। नये विधान सभा भवन में षष्ठम झारखंड विधानसभा का द्वितीय (बजट) सत्र सभा-वेश्म, रांची में दिनांक 24.02.2025 से 27.03.2025 तक आहूत है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, राँची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के संयुक्तादेश में निहित निर्देश के आलोक में विधान सभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में (उच्च न्यायालय परिसर को छोड़कर) किसी तरह के जुलूस, रैली, प्रदर्शन, घेराव आदि आयोजित नहीं किये जा सकेंगे।इसके मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से विधान सभा सत्रावधि के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए झारखण्ड विधान सभा (नया विधान सभा) परिसर के 750 मीटर के दायरे (उच्च न्यायालय परिसर को छोड़कर) में निषेधाज्ञा जारी की गयी है, जो निम्न प्रकार है :- उक्त क्षेत्र में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों एवं न्यायालय कार्य एवं धार्मिक तथा अंत्येष्टि कार्यक्रम को छोड़कर)। किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद आदि लेकर निकलना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोड़कर)। किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर निकलना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोड़कर)। किसी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली या आमसभा का आयोजन करना। किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों को छोड़कर)। यह निषेधाज्ञा दिनांक 24.02.2025 के प्रात: 8 बजे से 27.03.2025 की रात्रि 10 बजे तक के लिए लागू रहेगी।
सिरमटोली केंद्रीय सरना स्थल को बचाने के लिए आदिवासी संगठनों का महाआक्रोश बैठक सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण के विरोध में आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री और नितिन गडकरी का जलाया पुतला मुख्यमंत्री आवास से बिरसा चौक तक 25 फरवरी को मानव श्रंखला कर करेंगे विरोध सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम टीम एबीएन, रांची। सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल के मुख्य द्वार के सामने फ्लाईओवर निर्माण कार्य चल रहा है। फ्लाईओवर निर्माण से सरना स्थल का मुख्य प्रवेश द्वार लगभग ढंक जा रहा है। सरना स्थल आदिवासी समुदाय की आस्था पूजा स्थल है। फ्लाईओवर निर्माण के नाम पर सरना स्थल को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। इसके विरोध में राज्य भर के विभिन्न आदिवासी संगठनों के द्वारा निर्माण कार्य के शुरुआती समय से ही सरकार, प्रशासन और निर्माण कार्य कर रही एलएनटी कंपनी से मुख्य प्रवेश द्वार के ऊपर से ब्रिज को जयपाल सिंह मुंडा चौक तक या सरना स्थल के चहारदिवारी की शुरुआत तक में ही ब्रिज को डाउन कर दिया जाये का गुहार लगते आ रहे हैं। किंतु फ्लाईओवर निर्माण कार कर रही कंपनी को आदिवासियों के धर्म और आस्था से किसी प्रकार का कोई लेना देना नहीं है। फ्लाईओवर निर्माण कार्य के मानसिकता के विरोध में पिछले कईएक महीनों से समाज के धार्मिक सामाजिक अगुवा लोगों के द्वारा सरना स्थल में बैठक की जा रही है। शनिवार को इसी कड़ी में राज्य भर के विभिन्न आदिवासी संगठनों ने सरना स्थल बचाने को लेकर महाआक्रोश बैठक का आयोजन किया।बैठक में सोनू खलखो, बिरसा उरांव, पवन तिर्की, गीताश्री उरांव, निरंजना हेरेज टोपो, संगीता कछाप, आकाश तिर्की, आकश बैक, संदीप उरांव, रवि मुंडा, सुशीला कछाप, अजय तिर्की, नारायण उरांव, प्रवीण टोप्पो, संजय तिर्की, प्रवीण कच्छप, पवन, चंपा कुजूर, झरी लिंडा, सुशिल उरांव, संगीता उरांव, सुशीला उरांव, आकाश तिर्की, रवि मुंडा, कुमदनी प्रभावती, विजय उरांव, रवि खलखो इत्यादि हजारों लोग मौजूद थे। इस दौरान सरना प्रार्थना सभा रांची महानगर के सचिव सोनू खलखो ने कहा सरना स्थल हम आदिवासियों का आस्था का स्थल है। यहां पर प्रत्येक वर्ष सरहुल पर्व के समय राज्य भर से लाखों लोग पूजा करने पहुंचते हैं। फ्लाईओवर निर्माण कार्य कर रही कंपनी की मानसिकता से पता चलता है कि हमारी पूजा पद्ध्ति, आस्था को यह खत्म करने की साजिश कर रहा है जो हम आदिवासी समाज के लोग होने नहीं देंगे। मौके पर मौजूद पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा किसी भी सूरत में अब सरना स्थल के सामने फ्लाईओवर निर्माण का कार्य नहीं होने देंगे। आज हमलोगों ने फ्लाईओवर के ऊपर झंडागड़ी करने का काम किया है। और एक सप्ताह के अन्दर अगर सरकार इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो समाज खुद निर्णय लेने पर बाध्य होगा। आक्रोशित आदिवासी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का जलाया पुतला सरना स्थल के सामने फ्लाईओवर निर्माण कार्य से नाराज आदिवासी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाकर विरोध जताया। कहा कि दुर्भाग्य है कि अबुआ सरकार आदिवासियों की अस्मिता को षडयंत्र के तहत समाप्त किया जा रहा है और मुख्यमंत्री हाथ पर हाथ रखे तमाशा देख रहे हैं। ब्रिज पर की झंडागड़ी महाआक्रोश बैठक में राज्य भर से पहुंचे हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने ब्रिज के ऊपर आदिवासी रुढ़िवादी परंपरा के तहत झंडागड़ी की। निर्माण कार्य कर रही कंपनी को सीधे तौर पर यह चेतावनी दी कि अगर बिना निर्णय आये एक इंच भी कार्य किया तो परिणाम भुगतना पड़ेगा। मुख्यमंत्री आवास से बिरसा चौक तक 25 फरवरी को मानव श्रृंखला कर करेंगे विरोध 24 फरवरी से बजट सत्र का शुरुआत होगी। इसी कड़ी में 25 फरवरी को हजारों की जनसंख्या में राज्य भर के विभिन्न आदिवासी संगठनों के महिला-पुरुष के द्वारा मुख्यमंत्री आवास कांके रोड से बिरसा चौक तक मानव श्रृंखला बनाकर मुख्यमंत्री से सरना स्थल बचाने का अनुरोध किया जायेगा। इसी दिन एक प्रतिनिधिमंडल रांची उपायुक्त से मुलाकत भी करेगी। महाआक्रोश बैठक की अध्यक्षता पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने की और संचालन राहुल तिर्की ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.