Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
एमएमसीएच के प्रबंधन व बेहतर संचालन हेतु कार्यों में गति लायें: नगर आयुक्त
Published / 2025-03-01 20:39:13
एमएमसीएच के प्रबंधन व बेहतर संचालन हेतु कार्यों में गति लायें: नगर आयुक्त

नगर आयुक्त ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) के प्रबंधन व बेहतर संचालन हेतु उपायुक्त शशि रंजन द्वारा निदेशित कार्यो की  गति व निष्पादन को लेकर आज नगर आयुक्त जावेद हुसैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। मेदिनीनगर नगर निगम के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में नगर आयुक्त ने अस्पताल के बेहतर संचालन को लेकर किए जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने एमटीसी को शिफ्ट किये जाने संबंधित निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल के जर्जर भवन को धवस्त करने की कार्रवाई करने, कैदी वार्ड के लिए चिन्हित स्थान को निरीक्षण कर भौतिक जानकारी प्राप्त करते हुए अवगत कराने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को चिन्हित स्थल का निरीक्षण कर अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने 7 दिनों के अंदर भवन एवं बिजली से संबंधित कार्यो को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बिजली विभाग के अभियंता को आवश्यकतानुसार बिजली पोल को सिफ्ट करने तथा आवश्यकतानुसार पेड़ की छंटाई की जरूरत पर उसकी सूची तैयार कर वन प्रमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।बैठक में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग के अभियंता महेन्द्र राम, अस्पताल अधीक्षक सहित अन्य उपस्थित थे। 

हेमंत ने नीतिश को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
Published / 2025-03-01 20:34:24
हेमंत ने नीतिश को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमंत ने बिहार के मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना कीटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको हमेशा उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना करता हूं। आज सीएम नीतीश कुमार अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि नीतीश कुमार साल 2005 से बिहार की बागडोर संभाले हुए हैं। हालांकि बीच में 20 मई 2014 से लेकर 20 फरवरी 2015 तक नीतीश कुमार की मर्जी से बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बने थे। इससे पहले नीतीश कुमार केंद्र सरकार में रेल समेत कई अन्य अहम महकमों की जिम्मेदारी को संभाल चुके हैं। साल 1977 से नीतीश कुमार ने राजनीति की शुरुआत थी।

पलामू : मौलाना पर फायरिंग की कोशिश
Published / 2025-03-01 20:33:33
पलामू : मौलाना पर फायरिंग की कोशिश

पलामू में बेखौफ अपराधी, नमाज पढ़ कर घर लौट रहे मौलाना पर अपराधियों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां अपराधियों ने एक मौलाना पर हमला किया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।  मामला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के झारिवा का है। बताया जा रहा है कि मौलाना लाल मोहम्मद बीते शुक्रवार को कुदागा छोटी मस्जिद में नमाज पढ़ने गये थे। नमाज खत्म होने के बाद बाइक से घर लौटने के दौरान बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने उन पर पिस्टल तान दी और फायरिंग की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चल पायी। इसके बाद अपराधी भाग गये। वहीं, मौलाना पुलिस थाने में अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।

पलामू : पिपरा के बीईईओ, बीपीओ और एमडीएम ऑपरेटर से स्पष्टीकरण
Published / 2025-02-28 18:12:38
पलामू : पिपरा के बीईईओ, बीपीओ और एमडीएम ऑपरेटर से स्पष्टीकरण

पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत एसएमएस भेजने में शिथिलता बरतने का आरोपउपायुक्त के निदेश पर डीईओ एवं डीएसई ने की बैठकएबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। उपायुक्त सह जिला स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष शशि रंजन के निदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ने बीईओ, बीपीओ एवं एमडीएम ऑपरेटरों के साथ बैठक की। बैठक में पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना सहित विद्यालयों में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं पर चर्चा की गयी। पीएम पोषण शक्ति निर्माण, योजना अंतर्गत एसएमस पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी।इसके तहत विद्यालयों में प्रतिदिन उपस्थित छात्र-छात्राओं की संख्या, प्रति सप्ताह उपलब्ध अनाज एवं कुकिंग कॉस्ट, पूरक पोषाहार, प्राप्त कुकिंग कॉस्ट,पूरक पोषाहार तथा प्राप्त अनाज की मात्रा का एसएमएस किया जाता है। समीक्षा के दौरान पिपरा क्षेत्र के विद्यालयों में कार्य दिवसवार एसएमएस भेजने में षिथिलता बरतने की बात प्रकाश में आने पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने पिपरा के बीईओ, बीपीओ एवं एमडीएम ऑपरेटर से स्पष्टीकरण की मांग की। निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण का जवाब नहीं मिलने एवं असंतोषजनक जवाब की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं एमडीएम कम्प्यूटर ऑपरेटर पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना का एसएमएस शत प्रतिशत कराना सुनिश्चितत करें। उन्होंने पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत रसोइया सह सहायिका का आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से शत प्रतिशत अच्छादन का निर्देश दिया। इसके अलावा विद्यालयों में विद्यार्थियों का अच्छादन में बृद्धि करने, अध्यनरत विद्यार्थियों को आयरण, फॉलिक एसिड की गोली खिलाने का निर्देश दिया।उपायुक्त पलामू के निदेश पर कार्यदिवस में जिला से जिला एमडीएम ऑपरेटर के द्वारा 25 विद्यालय एवं प्रखण्ड से प्रखण्ड एमडीएम ऑपरेटर द्वारा 10 विद्यालय का फोन पर अनुश्रवण करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश, जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार सहित बीईओ, बीपीओ एवं एमडीएम ऑपरेटर उपस्थित थे।

पलामू : पत्रकार जितेंद्र प्रसाद की माता का निधन, शोक
Published / 2025-02-28 17:21:15
पलामू : पत्रकार जितेंद्र प्रसाद की माता का निधन, शोक

क्षेत्र के कई लोगों ने किया शोक संवेदना व्यक्त एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। हुसैनाबाद के प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र प्रसाद की मां शिव कुमारी देवी (80) का निधन शुक्रवार को हो गयी। वह पोलडीह पंचायत के जगदीशपुर गांव निवासी बबन शरण सिंह की धर्मपत्नी थीं,पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी।उनके निधन की खबर मिलते ही जपला स्थित उनके आवास पर लोग पहुंचने लगे। जपला आवास से उनका पार्थिक शरीर उनके पैतृक गांव पोलडीह जगदीशपुर लाया गया। जहां अंतिम दर्शन के लिये शुभचिंतकों व रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही। उनका अंतिम संस्कार गांव से दूरी पर स्थित शमशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र शैलेश प्रसाद ने दी। उनके निधन पर स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व मंत्री लक्ष्मण राम,जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी शेर अली, जेएमएम के वरिष्ठ नेता एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, पूर्व नगर अध्यक्ष शशि कुमार, उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दिकी, सैयद शम्मु हुसैन रिज़वी,इजहार आलम, अब्बास कादरी,पूर्व मुखिया अभय कुमार सिंह, धनंजय सिंह, अशोक यादव, मदन पासवान, जाकिर अली उर्फ राज अली, भाजपा के वरिष्ठ नेता, अशोक सिंह रवींद्र कुमार सिंह, अजय प्रसाद गुप्ता, समाजसेवी बिनोद कुमार सिंह, कर्नल संजय सिंह, कांग्रेस के वरिष्ट नेता धनंजय तिवारी, हसनैन जैदी के अलावा स्थानीय पत्रकार उदय प्रकाश ओझा, शंभु चौरसिया, सैयद नौशाद संजय ओझा, सुरेंद्र प्रसाद,कुंदन चौरसिया, जफर हुसैन, सतेंद्र चंदेल, कमलेश विश्वकर्मा,जितेंद्र रावत, धनंजय कुमार, गौतम पटेल,विकास कुमार, दीपक कुमार, अखिलेश पासवान, अनुज कुमार, समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

पहाड़ी के गेस्ट हाउस परिसर से बाराज का व्यू देख रोमांचित हुए उपायुक्त
Published / 2025-02-27 22:02:41
पहाड़ी के गेस्ट हाउस परिसर से बाराज का व्यू देख रोमांचित हुए उपायुक्त

उपायुक्त ने मोहम्मद गंज के पर्यटन स्थलों का किया निरीक्षण मोहम्मदगंज बराज, भीम चूल्हा एवं गेस्ट हाउस का किया अवलोकन एबीएन न्यूज नेटवर्क, मोहम्मगंज/मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन आज मोहम्मदगंज बराज एवं पहाड़ी पर अवस्थित गेस्ट हाउस एवं भीम चूल्हा का निरीक्षण कर पर्यटन स्थलों को विकसित किए जाने की संभावनाओं से अवगत हुए। उपायुक्त ने बराज से सनसेट का दीदार किया। वहीं उतरी कोयल नदी पर स्थापित बराज में रूके पानी की गहराई एवं अन्य पहलुओं से अवगत हुए। वहीं पहाड़ी पर बने गेस्ट हाउस का जायजा लिया और पहाड़ी से सीधे बाराज को व्यू को देख रोमांचित हुए। उन्होंने अपने मोबाइल में सेल्फी ली। साथ ही मोबाइल में प्राकृतिक छटाओं को कैद किया।  उन्होंने गेस्ट हाउस को रिनोवेशन किए जाने के संबंध में पदाधिकारियों से विमर्श करेंगे, तत्पश्चात इसे दुरुस्त करने हेतु आवश्यक कदम उठायेंगे। उन्होंने पर्यटन स्थल भीम चूल्हा का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने पांडवों के पद् चिन्ह एवं पातालपुरी मंदिर का भ्रमण कर यहां के पर्यटकीय सुविधाओं का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, हुसैनाबाद एवं मोहम्मदगंज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पलामू डीसी ने किया कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण, कार्रवाई का निर्देश
Published / 2025-02-27 22:01:50
पलामू डीसी ने किया कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण, कार्रवाई का निर्देश

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/मेदिनीनगर (पलामू)। उपयुक्त शशि रंजन ने आज हुसैनाबाद के कस्तूरबा आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के लिए किचन, खाने के स्थान, आवासन, पानी टंकी आदि का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की कमियों को लेकर वार्डन के विरूद्ध कार्रवाई का निदेश दिया। उपायुक्त ने बालिकाओं की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। उन्होंने घर गयी छात्राओं को बुलाने हेतु वार्डन द्वारा की गई आवश्यक पहल की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को पुन: विद्यालय बुलाने के लिए उनके अभिभावकों से संपर्क करने का निदेश दिया। उन्होंने दो माह से अधिक समय से विद्यालय से अनुपस्थित छात्राओं का नाम काटने की कार्रवाई करने तथा एक माह से अधिक समय से छुट्टी पर रहने वाली छात्राओं को ड्रॉप आउट में गणना करने का निदेश दिया। उपायुक्त ने छात्राओं के आवासन के लिए वहां स्थित एक बंद छात्रावास को खुलवाने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त : उपायुक्त
Published / 2025-02-27 22:00:58
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त : उपायुक्त

क्षेत्र भ्रमण कर संचालित योजनाओं का लें जाएगा आवास योजना में शिथिलता पर बीडीओ पर शो-कॉज का निदेश, जिला कोर्डिनेटर को चेतावनी हुसैनाबाद में आयोजित कैंप कार्यालय के दौरान उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों के साथ की बैठक एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/मेदिनीनगर (पलामू)। हुसैनाबाद अनुमंडल भवन में आयोजित कैंप कार्यालय के दौरान उपायुक्त शशि रंजन जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी सरकारी योजनाओं की प्रगति में गति लाने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर संचालित योजनाओं की जायजा लेने एवं कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने आवास योजना की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए हुसैनाबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निदेश दिया। वहीं हैदरनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला कोर्डिनेटर को चेतावनी देते हुए कार्य में गति लाने का सख्त निदेश दिया। साथ ही पांडू के आवास कोर्डिनेटर के विरुद्ध कार्रवाई का निदेश दिया। उन्होंने अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य आवास योजनाओं को प्राथमिकता के तहत लाभुकों को आवंटित करने का निदेश दिया। वहीं मनरेगा में मानव दिवस श्रृजन में बेहतर प्रदर्शन करने का निदेश दिया। उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधरोपण से संबंधित कार्य के लिए अभी से तैयारी करने, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, पोटो हो खेल योजना में लक्ष्य के विरुद्ध कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया।  उपायुक्त ने अंचल अधिकारी को विकासात्मक कार्यों के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश दिया। बिजली विभाग के अभियंता द्वारा किसी बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल अधिक होने की स्थिति में जांच कर आवश्यक कदम उठाने का निदेश दिया। नगर पंचायत क्षेत्र की शादी को दुरुस्त करने, अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया।  उपायुक्त ने दाखिल खारिज एवं लगान रसिद निर्गत करने में तेजी लाने का निर्देश आंचल अधिकारियों को दिया। उन्होंने पशुपालन, मत्स्य, गव्य  विकास, कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने का निदेश दिया। बैठक में जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

कैंप कार्यालय के अधिष्ठान से विकास कार्यों में आयेगी गति : उपायुक्त
Published / 2025-02-27 18:26:40
कैंप कार्यालय के अधिष्ठान से विकास कार्यों में आयेगी गति : उपायुक्त

हुसैनाबाद अनुमंडल भवन में संचालित हुआ कैंप कार्यालय, पदाधिकारियों ने सुनी आमजनों की समस्याएं कैंप कार्यालय के उमड़ी लोगों की भीड़, स्थानीय लोगों ने खुलकर रखी अपनी समस्याएं उपायुक्त ने जनता से खुद हुए रू-ब-रू, कई समस्याओं का आन-स्पॉट निष्पादन एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/मेदिनीनगर (पलामू)। हुसैनाबाद में आयोजित कैंप कार्यालय के माध्यम से सीधा जनता से रू-ब-रू होने का अवसर मिला। यहा विभिन्न विभाग के पदाधिकारी उपस्थित होकर आमजनों की समस्याओं को सुनकर उसका त्वरित निष्पादन किया। त्वरित निष्पादन योग्य नहीं रहने वालों मामलों को निर्धारित समयावधि में निष्पादन किया जायेगा और संबंधित लोगों को लाभ प्रदान किया जायेगा। कैंप कार्यालय के आयोजन से लोगों को अधिकाधिक लाभ प्रदान किया जा रहा है। जनता जिलास्तर पर आयोजित जनता दरबार या अन्य कार्यालयों में जाने से बच पायेंगे। इससे उनका समय एवं रुपये दोनों की बचत होगी। इस समय एवं राशि से आमजन अपने विकास कार्यों में लगा सकेंगे। कैंप कार्यालय के आयोजन से जिले में विकास कार्यों को गति मिलेगी। यह बातें उपायुक्त शशि रंजन ने कही। वे आज हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय भवन में आयोजित कैंप कार्यालय के दौरान बोल रहे थे। उपायुक्त ने अनुमंडल कार्यालय सभागार में सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड, अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उपायुक्त ने कहा कि कैंप कार्यालय के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने से लेकर जमीन से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं विभिन्न आवास योजनाओं से संबंधित समस्याओं का निदान किया गया। उपायुक्त शशि रंजन ने हुसैनाबाद टाउन हॉल का निरीक्षण किया। उपायुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं उपायुक्त शशि रंजन सहित जिले के सभी कार्यालयों को यहां स्थापित कर संबंधित पदाधिकारियों ने जनसमस्याएं सुनी। साथ ही समस्याओं का निष्पादन किया गया। उपायुक्त ने खुद भी समस्याओं को सुना और संबंधित आवेदनों को स्थानांतरित कर संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादन का निर्देश दिया। उपायुक्त के समक्ष देवरी कला के मोहसिन इदरीसी ने जलमीनार मरम्मत कराये जाने संबंधी आवेदन दिये। वहीं हैदरनगर सड़ेया के विजय विश्वकर्मा ने आवेदन देकर पत्नी सुनीता देवी के नाम पर आवंटित अबुआ आवास का निर्माण कराने हेतु आवश्यक पहल करने की मांग रखी। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि जिस जमीन पर आवास का निर्माण किया जाना है, उसपर दूसरे व्यक्ति ने दावा किया है। इसके अलावा दरूआ गांव निवासी अवधेश सिंह ने व्यापार मंडल में बेचे गये धान का पैसा नहीं मिलने के संबंध में आवेदन दिया। वहीं सैदाबाद के राजेश कुमार सिंह ने आवेदन देकर जबरदस्ती मकान के निर्माण कार्य को अवरोध किये जाने संबंधी शिकायत की। इसके अलावा अन्य सैकड़ों लोगों ने आवेदन देकर अपनी समस्याएं रखी। कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया।  कैंप कार्यालय में कई सेवाएं उपलब्ध करायी गयी। इसमें परियोजनाओं एवं योजनाओं की भूमि चिन्हित, हस्तकत एवं विवाद समाधान किया गया। वहीं वन भूमि के बदले अन्य भूमि/ सरकारी भूमि स्थानांतरण, बिजली बिल संबंधी शिकायतों का समाधान, पेयजल समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, सर्जन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं से योग्य लाभुकों को लाभान्वित किये जाने की पहल की गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 122,612