Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
राज्य सरकार का बजट दिशाहीन : प्रदीप प्रसाद
Published / 2025-03-03 18:44:22
राज्य सरकार का बजट दिशाहीन : प्रदीप प्रसाद

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने राज्य सरकार के बजट को बताया दिशाहीन, जनता के साथ छलावा यह बजट दिशाहीन और विफल है। सरकार ने युवा, महिलाओं और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों की अनदेखी कर जनता को फिर से छलने का काम किया है : प्रदीप प्रसाद टीम एबीएन, हजारीबाग/ रांची। भारतीय जनता पार्टी से हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने राज्य सरकार द्वारा पेश किये गये वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को पूरी तरह विफल और दिशाहीन करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य की जनता को भ्रमित करने और खोखले वादों से गुमराह करने वाला है। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा की यह बजट पूरी तरह से जमीनी सच्चाई से कटा हुआ है। इसमें ना तो राज्य के युवाओं के लिए कोई ठोस योजना है, ना महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर ध्यान दिया गया है और ना ही राज्य की कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई ठोस नीति बनायी गयी है। सरकार केवल आंकड़ों की बाजीगरी कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर नहीं विधायक ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने बेरोजगारी दूर करने के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनायी। राज्य के हजारों शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार के बजट में उनके लिए कोई ठोस योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की रोजगार सृजन योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं और धरातल पर कुछ भी लागू नहीं किया जा रहा है। सरकार बार-बार नयी योजनाओं की घोषणा करती है, लेकिन रोजगार सृजन के मामले में इसकी मंशा साफ नहीं दिखती। आज हजारों युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सरकारी नौकरियों के दरवाजे उनके लिए बंद हैं। निजी क्षेत्रों में भी सरकार की उदासीनता के कारण निवेश नहीं हो रहा, जिससे बेरोजगारी की समस्या और गहराती जा रही है। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार का इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर केवल योजनाओं की घोषणाएं की जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका कोई असर नहीं दिखता। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिए थी, लेकिन बजट में इस दिशा में कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। महिलाओं को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जिस प्रकार की योजनाओं की जरूरत है, वह इस बजट में नहीं दिखती। विधायक ने कहा कि राज्य में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन बजट में कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लूट, हत्या, बलात्कार और भ्रष्टाचार की घटनाएं चरम पर हैं, लेकिन सरकार इससे आंख मूंदे बैठी है। जनता को फिर से पहनायी गयी टोपी विधायक ने कहा कि सरकार ने इस बजट में सिर्फ घोषणाओं और दावों की झड़ी लगायी है, लेकिन हकीकत में जनता के लिए इसमें कुछ भी नहीं है। पिछले वर्षों में भी सरकार ने कई लोकलुभावन योजनाओं की घोषणा की थी, लेकिन उन योजनाओं का लाभ किसी को नहीं मिला। अब फिर से नये वादों के साथ जनता को गुमराह किया जा रहा है। यह बजट सिर्फ दिखावे और प्रचार के लिए बनाया गया है, जो जनता के हितों को पूरी तरह नजरअंदाज करता है। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि भाजपा इस जनविरोधी बजट का पुरजोर विरोध करेगी और सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी और सरकार की विफलताओं को सदन से लेकर सड़क तक उठाएगी। हम इस जनविरोधी बजट को स्वीकार नहीं करेंगे। भाजपा जनता के हक के लिए लड़ाई जारी रखेगी और सरकार से जवाब मांगेगी। अगर सरकार ने अपनी नीतियों में सुधार नहीं किया, तो भाजपा बड़े आंदोलन के लिए तैयार है।

योजनाओं को धरातल पर उतारने और क्रियान्वयन पर ध्यान दे सरकार : दीपेश निराला
Published / 2025-03-03 18:42:47
योजनाओं को धरातल पर उतारने और क्रियान्वयन पर ध्यान दे सरकार : दीपेश निराला

बजट प्रतिक्रियाटीम एबीएन, रांची। गठबंधन सरकार ने 145400 करोड रुपए का बजट पेश किया है, जो पिछले बार से 13% अधिक है, लेकिन इस बजट में विधि व्यवस्था और पुलिस आधुनिकीकरण तथा अर्बन क्राइम नियंत्रण के मामले में हमलोग कोई भी उपबंध नहीं पा रहे हैं, जबकि राजधानी रांची सहित सभी जिलों में विधि व्यवस्था का भारी संकट है और हर वर्ग इससे परेशान है और अपने जान, माल तथा सुरक्षा के लिए चिंतित है। बजट में व्यापारियों के सामाजिक सुरक्षा के लिए भी राज्य व्यापारी कल्याण आयोग जैसा कोई उपबंध नहीं आया है और ना ही राज्य के 35000 वकीलों के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट और उनके कार्यस्थल पर आधारभूत संसाधन और आधुनिक व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में कोई उपबंध मिलता है, साथ ही राज्य की सिंचाई व्यवस्था को बढ़ाने के लिए वर्षों से बना रहे डैम के पूर्ण होने की भी कोई रूपरेखा बजट में नहीं प्राप्त हो रही है।हालांकि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना एक अच्छी योजना के रूप में बजट में सामने आयी है, जिसके तहत 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण अनाथ एवं दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये वार्षिक एवं दैनिक उपभोग और अध्ययन सामग्री के लिए 4,000 रुपये प्रतिमाह का उपबंध किया गया है।झारखंड स्टूडेंट रिसर्च एंड इनोवेशन पॉलिसी 2025 की बात भी बजट में की गई है लेकिन हम लोग पिछले बजट में घोषित स्टार्टअप योजना का हाल देख रहे हैं और अगर ठीक पिछला बजट को हम लोग देखे तो उसमें 70 घोषणाएं सरकार ने की थी, जिसमें से 2 दर्जन से अधिक घोषणाएं आज तक शुरू भी नहीं हो सकी है। वर्तमान अनुमानित बजट में नियोजन नीति और स्थानीय नीति के संदर्भ में भी कोई उपबंध नहीं है, जिससे नौकरी और रोजगार प्रभावित होता है। साथ ही साथ राज्य के शहरी क्षेत्र में जिस प्रकार जाम बढ़ता जा रहा है और परिवहन की समस्या बढ़ते जा रही है, उससे निपटने के लिए भी कोई कारगर कदम बजट में नहीं दिखता है। इसलिए सरकार घोषणाओं को धरातल पर उतारने और उसका क्रियान्वयन पर ध्यान देना चाहिए। उक्त जानकारी फेडेरेशन आफ आल व्यापार संगठन के अध्यक्ष दीपेश निराला ने दी।

श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ 196वाँ अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन
Published / 2025-03-02 20:05:44
श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ 196वाँ अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन

*प्रेस विज्ञप्ति**श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ 196वाँ अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन* *2500 से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण**भजन- कीर्तन में खूब झूमे श्रद्धालु*श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 196 वाँ श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। ट्रस्ट की वरिष्ठ सदस्य मीरा अडूकिया ओमप्रकाश अडूकिया एवं उनके परिवार के सौजन्य से तथा श्री कृष्ण प्रणामी के सदस्यों के द्वारा अन्नपूर्णा ‌महाप्रसाद भंडारे में आज पूड़ी- आलू चना टमाटर मिश्रित सब्जी, केसरिया खीर, वेजिटेबल पुलाव  का वितरण किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद 2500 से भी अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद का  विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तत्पश्चात भजन संकीर्तन का आयोजन हुआ। भजन गायक मनीष सोनी एवं निर्मल जालान ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया। गुरु महाराज की जन सेवा को समर्पित जीवन के स्वर्णिम 53 वर्ष पूरे होने उपलक्ष्य में एवं परमहंस डॉ.संत सदानंद महाराज के शिष्यों ने आज ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान एवं राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल की देखरेख में जरूरतमंदों अभावग्रस्त ग्रामीणों एवं मंदिर के आसपास रहने वाले श्रद्धालुओं को भोजन कराकर एवं उपयोगी सामग्री देकर सेवा की गई। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज 196 वें अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन था।आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे लगभग 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस अवसर पर- डुंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,सुरेश चौधरी,पूरणमल सर्राफ,नन्द किशोर चौधरी,विशाल जालान ,सुरेश भगत,ओम प्रकाश सरावगी,सुरेश अग्रवाल,मधु जाजोदिया, विजय अग्रवाल, विष्णु सोनी,मनीष सोनी, नंदकिशोर चौधरी, पवन पोद्दार,शिव भगवान अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल,अमिता जालान,अग्रवाल,शोभा  जालान, सुनिता पुरोहित,ज्ञान प्रकाश शर्मा, परमेश्वर साहू, धीरज कुमार गुप्ता, महेश वर्मा, चन्द्रदीप साहु,हरीश कुमार,अशोक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।प्रेस प@उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी। 

अनगड़ा प्रखण्ड सिंगारी मौजा के अवैध पत्थर खनन बंद हो : देवेंद्रनाथ महतो
Published / 2025-03-02 19:56:54
अनगड़ा प्रखण्ड सिंगारी मौजा के अवैध पत्थर खनन बंद हो : देवेंद्रनाथ महतो

सैकड़ों ग्रामीण के उपस्थिति में अवैध खनन कार्य को रोका गया। टीम एबीएन, रांची। खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड राज्य में अवैध खनन आम बात है। सिल्ली विधान सभा सुरसू पंचायत अंतर्गत सिंगारी मौजा में तीन क्रेशर और तीन पत्थर का खनन अवैध तरीके से किया जा रहा  है। ग्रामीण के शिकायत पर पूर्व प्रत्याशी सिल्ली विधान सभा, रांची लोकसभा एवं जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने खनन और क्रेशर कार्य स्थल का निरीक्षण किया। तीन क्रेशर स्थल और तीन खनन क्षेत्र के काम को रोक लगा दिया, मौके पर सैकड़ों संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि किसी भी खनन स्थल  पर डिटेल्स बोर्ड नहीं है। दस साल पहले सिर्फ एक छोटे स्थल का ग्राम सभा हुआ था उसके बाद एक भी ग्राम सभा भी नहीं हुआ है। उसके बावजूद अवैध तरीके से दिन रात तीन क्रेशर और तीन जगह पत्थर खनन का कार्य हो रहा है। किसी भी कार्य स्थल पर  लीज  तिथि का अवधि, खाता संख्या, प्लॉट संख्या, रकवा अंकित नहीं किया गया है जिससे स्पष्ट होता है कि उक्त जगह अवैध खनन किया जा रहा है।अवैध खनन और भारी ड्रिल से गरीब आदिवासी परिवार के घर का दिवाल में दरार हो रहा है, अत्यधिक प्रदूषण से लाह का खेती, सब्जी का खेती पूरी तरह नष्ट हो चुका है, तीन तीन एकड़ के कई आम बागान नष्ट हुआ है, गांव का सरना स्थल भी क्षति हुआ है, स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर भी नहीं मिला है। साथ ही मौके खनन विभाग झारखंड और रांची उपायुक्त से मांग की है कि स्पेशल जांच टीम गठित कर झारखण्ड के खनिज संपदा को नष्ट करने वाले माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई किया जाय। अवैध खनन बंद नहीं होने पर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

चौपारण : तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में छाया मातम
Published / 2025-03-02 19:54:15
चौपारण : तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में छाया मातम

टीम एबीएन, चौपारण (हजारीबाग)। रविवार की शाम महुदी गांव में दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।खेलते-खेलते तालाब में गिरे, नहीं बची जानप्राप्त जानकारी के अनुसार विजय यादव और दिनेश यादव के पुत्र शुभम यादव और उदय यादव (उम्र 12 वर्ष) रविवार शाम साइकिल से घर से निकले थे। खेलते-कूदते वे गांव के बाहरी छोर पर स्थित तालाब तक पहुंच गए। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए।साइकिल देखकर हुई अनहोनी की आशंकाकाफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे, तो गांववालों ने उनकी तलाश शुरू की। तालाब के किनारे बच्चों की साइकिल देखकर अनहोनी की आशंका हुई। तुरंत गांव के लोग तालाब पहुंचे और किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।गाँव में शोक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हालघटना के बाद गाँव में मातम पसर गया। मृतकों में एक परिवार का इकलौता बेटा भी था। दोनों बच्चे साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग उन्हें ढांढस बंधाने में लगे हैं। खबर लिखे जाने तक बच्चों के शव अस्पताल में रखे गये थे और परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।

श्री श्याम प्रभु की जीवंत झांकियां रहीं मुख्य आकर्षण का केंद्र
Published / 2025-03-02 18:06:29
श्री श्याम प्रभु की जीवंत झांकियां रहीं मुख्य आकर्षण का केंद्र

डोरी खींच के राखीजे यो है बाबा को निशान, पैदल चालणिये के सागे, चाले बाबो श्याम...17 कि.मी. की खाटू श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा धूमधाम से हुआ संपन्नटीम एबीएन, रांची। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के तत्वाधान मे आज नेवरी विकास से निजी मंदिर खाटू श्याम जी हरमू रोड के लिए श्री श्याम प्रभु का ध्वजा निशान पदयात्रा बड़े ही धूमधाम से निकली। नेवरी के श्री दुर्गा मंदिर में सुबह 8 बजे विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्री श्याम निशान पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। चारों और श्री श्याम के जयकारा और भक्तों के हाथों में श्री श्याम प्रभु का ध्वज हवाओं के साथ प्रवाहित हो रहा भक्ति रस और सुगंधित फूलों से अलंकृत दिव्यरथ में विराजमान श्री श्याम प्रभु की मनोहरी छवि की सुंदर झांकी का अद्भुत नजारा सबका ध्यानाकर्षित कर रहा था। 251 निशान धारक महिलाओं एवं पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ श्री श्याम प्रभु की अद्भुत सुंदरता और उनकी दिव्य आभा भक्तों को आध्यात्मिक आनंद से भर रही थी। शोभायात्रा के साथ झारखंड के प्रसिद्ध ढाक पार्टी ने भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया जीवंत झांकियां को देख भक्त भाव- विभोर हो गए। निशान पदयात्रा के मध्य में श्याम भक्तों की सुविधा के लिए बूटी मोड़ के पास साहू परिवार की ओर से अल्पाहार करम टोली स्थित शिवांश हाइट्स में भोजन प्रसादी एवं विश्राम की सुंदर व्यवस्था हरिशंकर परशुराम पुरिया के द्वारा की गई थी। पूरे रास्ते में हर इंसान प्रभु का दिव्य रूप देख अनुग्रहित था। श्याम भक्त बाबा की ध्वजा अपने कंधे पर उठाकर नाचते- झूमते हुए 17 किलोमीटर इस यात्रा में शामिल होकर अपने आप मे बाबा की कृपा अनुभव कर रहे थे। खाटू धाम की परंपरा के अनुसार 17 किलोमीटर की इस अनुपम पदयात्रा मे चल रहे श्याम भक्तों का पूरे मार्ग में जगह-जगह रांची के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सभा, अग्रवाल युवा सभा, मारवाड़ी युवा मंच,मारवाड़ी सहायक समिति, गौ सेवा समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जीण माता सेवा संघ, सहित कई संगठनों ने विशाल शोभा यात्रा का स्वागत कर सेवा शिविर का आयोजन किया।श्री श्याम का ध्वजा पदयात्रा नेवरी से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो बूटी मोड़, बरियातू रोड, सर्कुलर रोड, कचहरी रोड, मेन रोड, अप्पर बाजार भ्रमण करते हुए श्री खाटू श्री श्याम मंदिर हरमू रोड में ध्वजा निशान अर्पित के साथ समाप्त हुआ। पदयात्रा मे भजन गायको द्वारा श्री श्याम बाबा के श्री चरणों में समर्पित सुमधुर भजनों- *डोरी खींच के राखीजो यह तो है बाबा को निशान...,श्याम धनी को आयो रे बुलावो...,थारी धुन में बावला खाटू पहुंचा...,जब जब तुझे पुकारे,मेरे श्याम आ जाता मेरे सामने...,जो भी श्याम प्रभु का ध्वजा उठाता है एक जन्म क्या जन्म-जन्म मौज उड़ाता है..,ले ले के हाथों में निशान दीवाना चले खाटू श्याम जी..* का आदि मधुर भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्याम भक्त मधुर भजनों की अमृत गंगा में सराबोर होकर 17 कि.मी. पदयात्रा पूरी की।उक्त जानकारी देते हुए समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने समिति के संयोजक गोपाल मुरारका,हरिशंकर परशुराम पुरिया,ललित कुमार पोद्दार, राजेश ढांढनियां,अशोक लाडिया,रवि चौधरी,संजय परशुरामपुरिया, मनोज खेतान, संजय सर्राफ, प्रवीण सिंघानिया, विष्णु चौधरी,हेमंत जोशी,आनंद चौधरी, प्रदीप अग्रवाल,रोहित अग्रवाल,प्रमोद परशुरामपुरिया, अमित शर्मा,नवीन डोकानियां, उमंग परशुरामपुरिया, मयंक परशुरामपुरिया, अजय खेतान, रमाशंकर बगड़िया, विमल पोद्दार, संजय केडिया, अजय पोद्दार, राजेश केयाल, हरिशंकर कनोडिया, मोनू लाडिया, सनी टिंबरेवाल, निकुंज पोद्दार,सूरज लोधा, मोनू लाडिया, प्रवीण अग्रवाल, सनी टिंबरेवाल, अंशुल सराफ,सहित अन्य श्याम भक्त अपना पूर्ण योगदान दिया। उक्त जानकारी श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति, रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी। 

मार्च आते ही गर्मी ने पकड़ी रफ्तार
Published / 2025-03-02 17:13:28
मार्च आते ही गर्मी ने पकड़ी रफ्तार

मार्च आते ही मौसम हुआ गर्म, कोल्हान के दो जिलों में पारा 38.9℃ पर पहुंचाटीम एबीएन, रांची। मार्च महीने के पहले ही दिन राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 35℃ से ऊपर पहुंच गया। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा और सरायकेला खरसावां जिले में 01 मार्च को अधिकतम तापमान 38.9℃ सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो 01 मार्च का अधिकतम तापमान है।वहीं, डाल्टनगंज, चाईबासा, गढ़वा, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 35℃ से ऊपर रहा। मौसम केंद्र रांची से जारी आंकड़े के अनुसार 01 मार्च को राज्य के लगभग सभी जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से अधिक रिकॉर्ड हुआ है।मौसम केंद्र, रांची से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा है। सबसे अधिक 38.9 ℃ तापमान बहरागोड़ा और सरायकेला में रिकॉर्ड हुआ है। वहीं, राज्य का न्यूनतम तापमान खूंटी में 14.3 ℃ रिकॉर्ड हुआ है। जबकि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33.3 ℃ और न्यूनतम तापमान 18.2 ℃ रहा।02 मार्च से 07 मार्च तक भी राज्य में आसमान मुख्यतः साफ और मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई मौसम चेतावनी नहीं है।

जोगता थाना क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की मांग
Published / 2025-03-01 20:41:07
जोगता थाना क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की मांग

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद /रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर जिले में हो रहे कोयला के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि सोशल मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जोगता थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के मामले में प्राइवेट मुंशी का नाम उभर कर सामने आया है।इससे थाना प्रभारी की छवि धूमिल हो रही है। इसलिए धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अनुरोध है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाये।

सशक्त समाज के लिए दिव्यांगता के प्रति जागरुकता जरूरी
Published / 2025-03-01 20:40:35
सशक्त समाज के लिए दिव्यांगता के प्रति जागरुकता जरूरी

टीम एबीएन, रांची। मंद बुद्धि व मूक बधिर विशेष दिव्यांग बच्चों के विद्यालय सृजन हैल्प संस्थान इरगू रोड़ कुम्हार टोली रांची (पहाड़ी मंदिर के पीछे) के परिसर में आयोजित दिव्यांगों की सभा में रांची शहर और आसपास से आये सैंकड़ों दिव्यांगों की एक सभा का आयोजन सेवा विभाग विश्व हिन्दू परिषद झारखंड की ओर से किया गया। इस सभा में बहुत से अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए अन्तराष्ट्रीय दिव्यांग खेलों के व पारा ओलंपिक के मुकेश कंचन ने दिव्यांगता के प्रति संवेदनशीलता को बल दिया वहीं दिव्यांगता के लिये एडवोकेसी करने वाले राही जी ने दिव्यांगों को समाज में सम्मानजनक स्थान देने, उनके भरण-पोषण के लिए चुनी हुई सरकारों से सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की बात कही वहीं विश्व हिन्दू परिषद झारखंड के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह मुंडा ने पांचों उंगलियों का उदारहण देते हुए कहा कि बंद मुट्ठी में बल होता है। समाज के अन्तिम पायदान पर अवस्थित दिव्यांग जनों की सुध लेना उनके प्रति समाज की संवेदनशीलता सुंदर और स्वस्थ समाज के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। सृजन हैल्प संस्थान की निदेशिका गुंजन गुप्ता ने बताया कि उनकी अपनी बेटी जूही कुमारी, जो डाउन सिन्ड्रोम की बच्ची है, को पालने में आ रहा कठिनाई को देखते हुऐ विशेष दिव्यांग बच्चों के लिये अशोक कुमार अग्रवाल के संरक्षण में यह शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया है। हिंदू समाज को इन बच्चों की सुरक्षा करनी चाहिये और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अपनत्व स्नेह और प्यार देना चाहिए। प्रांत सह सेवा प्रमुख विहिप झारखंड के अशोक कुमार अग्रवाल ने खूंटी जिला निवासी प्रसिद्ध व्यवसायी स्व रामा बाबू सरावगी के दिव्यांग पौत्र केशव सरावगी के अल्पायु में गौलोक वासी होने पर दो मिनट का मौन रख सभी बन्धुओं द्वारा श्रद्धांजली अर्पित की, साथ ही परिजनों से आह्वान किया कि सभी दिव्यांगों में स्व केशव की छवि देखें। सुशील बजाज ने सभी दिव्यांग बन्धुओं के बीच प्रसाद और दो व्हीलचेयर्स व अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया। दिव्यांग बन्धु ओम प्रकाश धनबाद, कोरिल कुमार लातेहार, संजय कुमार पासवान लातेहार, बीना कुमारी सक्षम बरियातू, जाहिद अंसारी पिठूरिया और जोगेश्वर कुमार कांके ने भी दिव्यांगों के प्रति समाज को सहनशील और स्नेही बनने पर बल दिया। विहिप सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि दिव्यांगों के लिए सहायक उपस्कर, उनके शिक्षण प्रशिक्षण के लिए बहुत सी संस्थाओं का सहयोग किया जा रहा है। उनकी जैविक और नैसर्गिक आवश्यकताओं को देखते हुए दिव्यांग बंधुओं और दृष्टिबाधित दिव्यांगों का समय समय पर सामूहिक आदर्श विवाह भी कराया जा रहा है। अब तक 54 से अधिक दिव्यांगों का विवाह कराया जा चुका है। उक्त जानकारी विश्व हिन्दू परिषद् झारखंड के प्रांत सह-सेवा प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल (8862823043, 8789300579) और विश्व हिन्दू पारिषद झारखंड के प्रवक्ता, सेवा विभाग संजय सर्राफ ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 122,699