आदिवासी समाज ने हेमंत सरकार के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध प्रदर्शनटीम एबीएन, रांची। रांची में निर्माणाधीन सिरम टोली फ्लाई ओवर आदिवासी समाज के लिए परेशानी का सबब बन गया है। राजधानी रांची के सिरम टोली मुख्य सरना स्थल के द्वार पर सीरम टोली फ्लाईओवर के रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी समाज सड़क पर उतर गया है। मानव शृंखला बनाकर सरकार को संदेश देने की कोशिश की जा रही है। यह मानव शृंखला हरमू रोड पुरानी रांची से विधानसभा तक बनायी गयी। बता दें कि बीते दिन रांची में 200 गांवों की सरना समिति के सदस्यों की बैठक हुई थी, जिसमें झारखंड सरकार के खिलाफ विशाल मानव शृंखला बनाने का निर्णय लिया गया था। यह मामला झारखंड विधानसभा तक पहुंचा। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि आदिवासियों की आस्था की बात है। सरना स्थल पर लाखों लोग जुड़ते हैं। विकास के नाम पर विनाश का खेल चल रहा है, तो वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि सारे मामलों को सरकार देख रही है। आदिवासियों की सरकार है जनहित में फैसला लिया जायेगा।
निदेशक ने त्वरित कार्यवाई साथ नयी खनन नीति का दिया सकारात्मक आश्वासनटीम एबीएन, रांची। राज्य में अवैध बालू और पत्थर उत्खनन लगातार हो रही है। इसमें प्रशासन विफल दिख रही है। इसके खिलाफ जे एल के एम वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो इन दिनों आंदोलनरत हैं।बीते रविवार को अनगड़ा सिंगारी मोजा में चल रहे अवैध पत्थर क्रेशर कंपनी के खिलाफ आंदोलन किया था। बीते गुरुवार को सिल्ली श्यामनगर में अवैध बालू उठाव को लेकर ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया गया। जिसमें बालू उठाव वालो से देवेंद्रनाथ महतो की जोरदार झड़प हो गयी। श्री महतो पर जानलेवा हमला की लिखित शिकायत हेतु ग्रामीणों ने देर रात तक सिल्ली थाना का घेराव किया गया था।आज शुक्रवार को देवेंद्र नाथ महतो ने राज्य में चल रहे अनियमित अवैध बालू एवं पत्थर उत्खनन के खिलाफ खनन निदेशालय के निदेशक राहुल कुमार सिन्हा से मुलाकात की एवं वास्तविक वस्तु स्थिति पर लंबी गहन चर्चा हुई। तमाम नियमों का उल्लंघन करते हुए राज्य में खनिज संपदा पर माफिया के बढ़ते मनोबल की जानकारी दी गयी।खनन निदेशालय निदेशक राहुल कुमार सिन्हा ने तमाम स्थिति को गंभीरता से समझते हुए त्वरित सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि राज्य में शीघ्र ही तमाम अनियमितताओं और विसंगतियों को चिह्नित करते हुए नयी खनन नीति लागू की जायेगी। ताकि अवैध खनिज तस्करी पर नियंत्रण लग सके।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आज एम जी रोड, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के समीप प्रेरणा बुटीक एंड एक्सक्लूसिव का उद्घाटन लोहरदगा के प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ आइलीन ने फीता काटकर तथा लोहरदगा के वरिष्ठ पत्रकार गोपी कृष्ण कुंवर ने श्रीफल फोड़कर किया। प्रेरणा बुटीक में महिलाओं से संबंधित डिजाइनर सूट, साड़ी, इमिटेशन जेवेलरी, पर्श का संपूर्ण रेंज उपलब्ध रहेगा। इसके अलावे ब्लाउज, सूट इत्यादि की सिलाई तथा कढ़ाई बुनाई, फल पिको भी की जायेगी। बुटिक के शुभारंभ में अतिथि रितेश कुमार अध्यक्ष, लोहरदगा चैंबर, नितेश अग्रवाल, उत्तम शर्मा, राजेश सोनी, रामकुमार सिंह, रंजन खत्री, सुमन खत्री, बन्दना साहू, मुक्ता पांडेय, राजकुमारी खत्री, करुणा गुप्ता, विनीता देवी, नामृता विश्वकर्मा, नवनीता, नीति मित्तल, शिखा मितल इत्यादि समेत अनेको अतिथि उपस्थित रहे।
रांची में कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, चरों तरफ मची अफरातफरीटीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित बूटी मोड़ के पास एक कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई है। आग लगने की वजह से अफरातफरी मच गई है। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बूटी मोड़ के पास स्थित कपड़ा दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।
झारखंड में बदलेगा मौसम, इस दिन से फिर बढ़ेगी ठंडक्या बारिश के भी हैं आसार?टीम एबीएन, रांची। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार होली से पहले झारखंड के मौसम में परिवर्तन की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा लेकिन आसमान में बादल छाएं रहेंगे। जिससे ठंड महसूस होगी।
बाबूलाल मरांडी सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल के नेता चुने गयेटीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष होंगे। गुरुवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की। भूपेंद्र यादव ने सर्वसम्मति से बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता घोषित किया। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए लंबा संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को उनके नेतृत्व में झारखंड के विधायक उन्हें धरातल पर उतारने में अपनी भूमिका निभायेंगे।सबसे पहले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बाबूलाल मरांडी का अभिनंदन किया। इसके बाद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया। फिर बारी-बारी से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें फूलों की माला और गुलदस्ता भेंट की। पार्टी के विधायकों ने भी बाबूलाल मरांडी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
छतरपुर अनुमंडल भवन में संचालित हुआ कैंप कार्यालय, 450 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त, स्थानीय लोगों ने रखी समस्याएंकैंप कार्यालय में लगी रही फरियादियों की भीड़, उपायुक्त ने खुद लोगों की समस्याओं का किया निराकरणएबीएन न्यूज नेटवर्क, छतरपुर/मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त शशि रंजन की पहल पर आज जिला प्रशासन का कैंप कार्यालय छतरपुर अनुमंडल कार्यालय भवन में अधिष्ठापन किया गया। कैंप कार्यालय को लेकर अनुमंडल कार्यालय भवन में दिन भर गमगहमी रही। स्थानीय लोग उत्साह पूर्वक इस कैंप में पहुंचे और पदाधिकारियों के समक्ष खुलकर अपनी समस्याएं रखी। कैंप कार्यालय के अंतर्गत जिले के सभी विभागों के पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय स्थापित कर ग्रामीणों की आवेदन प्राप्त की। उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए उसका निदान हेतु पहल किया। कैंप कार्यालय में फरियादियों की भीड़ लगी रही। उपायुक्त शशि रंजन ने खुद 80 से अधिक आवेदनों को प्राप्त कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और उसका निदान हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया। कैंप कार्यालय के दौरान 450 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि कैंप कार्यालय का अच्छा अनुभव रहा है। प्रथम पाली में लोगों की समस्याओं से अवगत होते हुए पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों को देखा। उसकी अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। कमियों को दूर करने हेतु ठोस पहल की जा रही है। वहीं दिन के दूसरी पहर भी ग्रामीणों की समस्या सुनी जा रही है, और उसका निदान का प्रयास हो रहा है ।इसके अलावा उपायुक्त की अध्यक्षता में ही दिनभर की गतिविधियों की समीक्षा की गई, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। उपायुक्त ने कहा कि विकासात्मक कार्यों के लिए भूमि चिन्हित करने की कार्रवाई भी हो रही है। उन्होंने कहा कि कैंप कार्यालय का अच्छा अनुभव रहा है। लोगों के सकारात्मक फीडबैक भी प्राप्त हो रहे हैं। कैंप कार्यालय का सीधा लाभ आमजनों को मिल रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से कैंप कार्यालय का अधिकाधिक लाभ उठाने का अपील की है। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित किए गये कार्यालय का निरीक्षण कर कार्य निष्पादन की गतिविधियों की जानकारी ली। वहीं उपायुक्त ने अनुमंडल कार्यालय भवन के विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण कर व्यवस्थित रूप से दस्तावेजों एवं संचिकाओं का रखरखाव करने, पुरानी आलमारी को कंडम घोषित करने आदि का निदेश दिया।कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी आमजनों से उनकी समस्याएं सुनी और उसका निष्पादन किया। उपायुक्त खुद एक-एक कर 80 से अधिक लोगों से मिले। उनकी समस्याओं को सुना और उनके आवेदन पत्र प्राप्त कर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को स्थानांतरित किया। कई मामलों में अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर शिकायत संबंधित आवेदन के आलोक में स्थल का भौतिक सत्यापन कर यथोचित लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। उपायुक्त के कैंप कार्यालय में डाली गांव निवासी लल्लू राम ने अबुआ आवास में मजदूरी भुगतान के संबंध में आवेदन दिया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को इसका सत्यापन कर मजदुरी भुगतान हेतु निदेश दिया। छतरपुर निवासी अजय कुमार ने अपनी भूमि का लगान निर्धारण कर खतियानी रैयत के नाम से सरकारी रसीद निर्गत करने का अनुरोध किया। बारा निवासी विजय प्रजापति ने झार सेवा के साइट पर ऑनलाइन खतियान दर्ज कर लगान रसीद निर्गत करने की मांग की। अभिषेक कुमार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन दिया। नवडीहा खजुरी के खेन्द्रा निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बंदोबस्त भूमि पर सिंचाई टंकी निर्माण करने के संबंध में आपत्ति जताते हुए सिंचाई टंकी के निर्माण कार्य पर रोक लगाने संबंधी आवेदन दिए। कपिल देव यादव ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत ऋण उपलब्ध करने का अनुरोध किया। इसके अलावा 450 से अधिक स्थानीय लोगों ने कैंप कार्यालय में आवेदन देकर योजनाओं का लाभ लेने हेतु अनुरोध किया। कैंप कार्यालय में अन्य कई सेवाएं उपलब्ध कराई गई। इसमें मुख्य रूप से परियोजनाओं एवं योजनाओं की भूमि चिन्हित, हस्तकत एवं विवाद समाधान किया गया। वहीं वन भूमि के बदले अन्य भूमि/ सरकारी भूमि स्थानांतरण, बिजली बिल संबंधी शिकायतों का समाधान, पेयजल समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, सर्जन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना आदि योजनाओं से योग्य लाभुकों को लाभान्वित किए जाने की पहल की गई। उपायुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। साथ ही कई मामलों को निर्धारित अवधि में निदान का भरोसा दिलाया। कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
पदाधिकारी क्षेत्र में कैंप लगाकर अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का करें निदानतालाब या अन्य जलाशयों के किनारे बसे आदिम जनजाति गांवों की सूची होगी तैयार, मछली पालन की दिशा में बनेगा कार्ययोजनाछतरपुर में आयोजित कैंप कार्यालय के दौरान उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ की बैठकउपायुक्त ने स्कूल भवन का भी किया निरीक्षणएबीएन न्यूज नेटवर्क, छतरपुर/मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि पदाधिकारी सिर्फ मुख्यालय में नहीं रहें। क्षेत्र भ्रमण कर संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं चल रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करें और कार्य प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाएं। साथ ही सभी विभागीय पदाधिकारी क्षेत्र में कैंप लगाकर अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्याओं को सुनें और उसका निष्पादन कर योग्य लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा सभी पदाधिकारी अपने विभाग से संबंधित पुरानी गाड़ी की सूची तैयार कर कंडम घोषित कराने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को पत्र सौंपेंगे। उपायुक्त छतरपुर अनुमंडल कार्यालय भवन में आयोजित कैंप कार्यालय के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उक्त निर्देश दिये।उपायुक्त ने कहा कि सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत तय समय तक सेवा नहीं उपलब्ध कराने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनपर जुर्माना लगाया जाएगा और जुमाने की राशि संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी के वेतन से कोषागार द्वारा कटौती की जाएगी।उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों से कैंप कार्यालय के दौरान क्षेत्र भ्रमण की जानकारी ली और कमियों से अवगत हुए। उन्होंने विभागीय समन्वय से कमियों को दूर करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर आम जनता को समस्या नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त ने कैंप कार्यालय के दौरान प्राप्त आवेदनों को हाथों-हाथ संबंधित पदाधिकारियों को सौंपते हुए ठोस पहल करते हुए कार्य प्रगति से अवगत कराने का निर्देश दिया।बटाने डैम में केज कल्चर विकसित करने की कार्ययोजना होगी तैयारउपायुक्त ने मत्स्य विभाग की समीक्षा करते हुए बटाने डैम में केज कल्चर विकसित करते हुए मत्स्य पालन की दिशा में कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही तालाब या अन्य जलाशयों के किनारे स्थित आदिम जनजाति गांवों की सूची तैयार कर मछलीपालन के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही लाभुक समिति का गठन कर आदिम जनजाति परिवार के सदस्यों को मछली पालन हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया।छतरपुर में बस स्टैंड के लिए चिन्हित होगी भूमि, सर्किट हाउस भी बनाने की होगी पहलछतरपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में चल रही योजनाओं की जानकारी दी। उपायुक्त ने छतरपुर में बस स्टैंड के लिए स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया। साथ ही हरिहरगंज बाजार में सड़क जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क पर स्थित कुछ पोल को किनारे शिफ्ट करने का निर्देश दिया, ताकि सड़क जाम से निजात मिल सके। उपायुक्त ने छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र में सर्किट हाउस बनाने हेतु आवश्यक पहल करने का निदेश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पुस्तकालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।स्कूल भवन की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाई सवाल, उपायुक्त ने गठित की कमेटीउपायुक्त के समक्ष स्थानीय ग्रामीणों ने स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, सिलदाग के भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। बैठक में उपायुक्त ने स्कूल भवन की गुणवत्ता की जांच करने के लिए कमेटी बनाई है। कमेटी विद्यालय की गुणवत्ता की जांच करेगी और इसके बनने में लगे लागत को संवेदक से वसूली करने की कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त शशि रंजन ने खुद भी विद्यालय का निरीक्षण किया एवं उसके भवन को देखा। स्कूल भवन तक पहुंच पथ भी नहीं बनी पाई गई। ग्रामीणों ने उपायुक्त को अवगत कराया कि यह विद्यालय कुछ माह पूर्व ही बनी है।नियम का उल्लंघन करने वाले क्रशर का लाइसेंस होगा रद्दउपायुक्त ने बैठक में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र भ्रमण के स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कैंप कार्यालय के दौरान आज वे 13 क्रशर की जांच की। कुछ में गड़बड़ियां पाई गई है। उपायुक्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नियम का उल्लंघन करने वाले क्रशर का लाइसेंस रद्द किए जाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने मुख्य रूप से गव्य विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की।बैठक में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी आशीष गंगवार सहित जिला, अनुमंडल, प्रखंड तथा अंचल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
आदिम जनजाति बहुल गांव डुन्डुर पहुंचे उपायुक्त, स्कूल एवं फैसिलिटी भवन का किया निरीक्षणविद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित, पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा को कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन का निर्देशराजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, डुन्डुर के विद्यार्थियों के बीच स्टेशनरी व कॉपी का किया वितरणआदिम जनजाति परहिया परिवार के सदस्यों से की बात, धोती साड़ी का हुआ वितरणउपायुक्त ने मध्याह्न भोजन खाकर उसकी गुणवत्ता की जांच कीएबीएन न्यूज नेटवर्क, छतरपुर/डुन्डुर/मेदिनीनगर (पलामू)। छतरपुर अनुमंडल कार्यालय परिसर में आज आयोजित कैंप कार्यालय के दौरान उपायुक्त शशि रंजन क्षेत्र भ्रमण कर सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की हकिकत को जाना। उपायुक्त आदिम जनजाति बहुल डुन्डुर गांव पहुंचे। टेढ़े-मेढ़े, पक्की-कच्ची सड़क को पार पर उपायुक्त राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुन्डुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। इतना ही नहीं उपायुक्त ने पांचवी कक्षा में अध्यनरत अनुप्रिया कुमारी को उनके पढ़ाई के प्रति जज्बे को देखकर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नामांकन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने छात्रा के अभिभावक किसान विनय यादव से भी बातचीत कर अनुप्रिया का नामांकन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कराने व बच्चों की पढ़ाई को अहमियत देने की सलाह दी। उपायुक्त ने छात्राओं से गुणा एवं पहाड़ा पूछा। उनसे ब्लैक बोर्ड पर लिखवाकर पढ़ाई में उनकी रूचि का आकलन किया। उन्होंने छात्राओं को कॉपी, पेंशिल आदि स्टेशनरी एवं टॉफी का वितरण कर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। उपायुक्त ने स्कूल में अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षक से विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति संबंधी जानकारी ली। उपायुक्त ने मध्याह्न भोजन खाकर उसकी गुणवत्ता की जांच की।इसके अलावा उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में एकत्र आदिम जनजाति परिवार के सदस्यों से उनकी समस्याओं से अवगत हुए। उन्हें मिलने वाले आवास, खाद्यान्न/राशन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति परिवार के सदस्यों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से शत प्रतिशत अच्छादित करना सुनिश्चित करें।उपायुक्त ने आदिम जनजातियों परिवार के लिए बने फैसिलिटी भवन का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही फैसिलिटी भवन को मेंटनेंस में रखते हुए उसका लाभ लेने की अपील की।विदित हो कि डुन्डुर गांव में आदिम जनजाति (परहिया) परिवार के करीब 50 घर हैं और 63 राशन कार्डधारी हैं। परहिया परिवार के सदस्यों ने उपायुक्त को बताया कि उन्हें नियमित राशन मिलता है और प्रशासन की ओर से बीच-बीच में उनकी हालचाल भी दी जाती है। समस्या होने पर सहयोग मिलता रहा है।उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी आशीष गंगवार, प्रमुख उर्मिला कुमारी, आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.