विद्युत संबंधित समस्याओं पर चैंबर की महाप्रबंधक, बिजली बोर्ड के साथ वार्ता टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 12 मार्च को विद्युत व्यवस्था पर चर्चा के लिए एनर्जी उप समिति के चेयरमेन एनके पाटोदिया के नेतृत्व में झारखंड चैंबर आफ कॉमर्स की एक बैठक रांची क्षेत्र विद्युत आपूर्ति के महाप्रबंधक मनमोहन कुमार के साथ विभागीय कार्यालय में हुई। विदित हो कि इससे पूर्व चैंबर द्वारा 5 मार्च को ही पत्राचार कर, उनके अधिकार क्षेत्र में आनेवाले विद्युत संबंधित समस्याएं प्रेषित कर दी गयी थी। चैंबर द्वारा दिये गये पत्र के आलोक में आज की बैठक में विधिवत चर्चा हुई। इंडस्ट्रीयल फीडर में बार-बार पावरकट की समस्या कैसे कम की जाय, पर गहन चर्चा हुई। जीएम ने आश्वस्त किया कि चैंबर द्वारा सूचि उपलब्ध कराये जाने पर जहां भी एबी स्विच लगाने की आवश्यकता होगी, लगाकर पावरकट की समस्या को कम किया जायेगा। मेंटेनेंस के लिए फिक्स टाइम निर्धारित करने तथा उसका प्रकाशन समाचार पत्रों में करने के आग्रह पर उन्होंने टीएसई सप्लाई को कार्रवाई के लिए आग्रह किया। जहां-जहां अंडरग्राउंड केबलिंग हुई है, वहां से ओवरहेड लाइन को हटाने की बात पर जीएम ने कहा कि इसे हटाने से बरसात के दिन में स्टैंड बाय लाइन की समस्या हो सकती है, इसलिए इसे मेंटेन करके रखा जायेगा। स्मॉर्ट मीटर के फास्ट रीडिंग की बात पर विमर्श के क्रम में यह तय हुआ कि स्मॉर्ट मीटर बहुत सी खूबियों से संलिप्त है। उपभोक्ताओं को स्मॉर्ट मीटर कैसे आॅपरेट करना है, इसकी विधिवत जानकारी मोबाइल एप्प और समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचारित की जायेगी। यह बताया गया कि उपभोक्ता स्वयं ही मीटर की रिडींग लेकर विभाग को भेंजे सकते हैं, उसी बेसिस पर उनका बिल बना दिया जायेगा। जेबीवीएनएल के पोर्टल पर भुगतान की समस्या को दूर करने की बात पर अवगत कराया गया कि पोर्टल की समस्या को दूर कर लिया गया है, आगे से भुगतान में कोई समस्या नहीं होगी। बार-बार पावरकट की समस्या के समाधान हेतु यह अवगत कराया गया कि सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर एक टाइम शेडयूल बनाकर उसे सकुर्लेट करेंगे कि किस फीडर पर कब मेंटेंनेस के लिए पावरकट होगा। नये कनेक्शन में असाधारण विलब की समस्या पर विभाग द्वारा अध्ययन कर, समस्या को हरसंभव दूर करने का प्रयास किया जायेगा। सिक्योरिटी पर ब्याज विशेषकर डोमेस्टिक और कमर्शियल कंज्यूमर को मिले, इसपर जीएम ने बताया कि साल में एक बार इंडस्ट्रीयल उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी पर ब्याज दिया जा रहा है। डोमेस्टिक और कमर्शियल उपभोक्ताओं को भी मिले, इस हेतु वे अपने स्तर से एक प्रस्ताव हेडक्वार्टर को भेंजेंगे। उपभोक्ताओं को नियमित रूप से मंथली बिल नहीं मिलने की शिकायत पर चैंबर ने यह सुझाया कि यदि किसी का बिल 4-5 माह का है तो उसे बिना डीपीएस के 4-5 इंस्टॉलमेंट में भुगतान का विकल्प दिया जाय। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में पोर्टल में इंस्टॉलमेंट पर भुगतान करने की सुविधा है पर डीपीएस नहीं लगने की व्यवस्था नहीं है।इस हेतु उच्चाधिकारियों से वार्ता कर, चैंबर को अवगत कराने की बात कही गयी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सप्लाई कोड के अनुसार जितने घंटे बिजली नहीं मिलेगी, उतने घंटे का उपभोक्ताओं के बिल में क्रेडिट भी प्रदान किये जाने का प्रावधान है। जीएम ने कहा कि यह सुविधा वर्तमान में इंडस्ट्रीज को दी जा रही है, डोमेस्टिक व कमर्शियल कंज्यूमर के लिए प्रयास करेंगे कि अप्रैल माह में यह व्यवस्था चालू हो जाय। डेडीकेटेड फीडर जो उपभोक्ताओं के पैसे से बनवाया गया है, पर अन्य उपभोक्ताओं का लोड कनेक्ट करने की बात पर अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि इस संबंध में निचले स्तर के अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिया जायेगा। सोलर प्लांट लगाने पर घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलती है, यह व्यवस्था कमर्शियल व इंडस्ट्रीयल कंज्यूमर के लिए भी होनी चाहिए के सुझाव पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इस हेतु प्रस्ताव बनाकर सक्षम विभाग को भेंजा जायेगा। उपभोक्ता विद्युत की बचत कैसे करें, इसपर चैंबर भवन में कार्यशाला कराने के सुझाव पर विचार के लिए आश्वस्त किया गया। गुमला जिले के उपभोक्ताओं की समस्याा के समाधान की मांग पर जीएम ने 22 मार्च को स्वयं ही जिले का दौरा कर, जिले के उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने और निराकरण के लिए आश्वस्त किया। बिल संबंधित शिकायतों के निपटारे में होनेवाले विलंब के समाधान हेतु ईमेल आइडी और वॉटसएप नंबर उपलब्ध कराने के सुझाव पर इस दिशा में जल्द कार्रवाई की बात कही गई। प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के एनर्जी उप समिति के चेयरमेन एनके पाटोदिया, सदस्य प्रमोद सारस्वत, एचपी बियानी, महेंद्र जैन, शशांक भारद्वाज, आनंद जालान, राजू चौधरी, तेजविंदर सिंह, विभाग के सुप्रिटेंडेट इंजीनियर डीएन साहू, कार्यपालक अभियंता हिमांशु कुमार, डीजीएम अमित खलखो, एमआरटी पुरूषोत्तम मिश्रा, इइइ सप्लाई राजेश मंडल, इइइ एरिया बोर्ड प्रमेश उरांव, सीएंड आर रांची के सदर लाहा समेत अन्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी महासचिव आदित्य मल्होत्रा और प्रवक्ता सुनिल सरागवी ने दी।
टीम एबीएन, खूंटी। रांची यूनिवर्सिटी रांची के बिरसा कॉलेज खूँटी और विद्यासागर यूनिवर्सिटी के सेवा भारती महाविद्यालय झाड़ग्राम के बीच फेकल्टी और स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन बिरसा कॉलेज खूंटी में हुआ । इसमें बिरसा कॉलेज की प्राचार्या जे किड़ो, राज कुमार गुप्ता, मुंडारी विभाग की अध्यक्ष सावित्री कुमारी, नागपुरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कोरनेलियुस मिंज, असिस्टेंट प्रोफेसर इंदिरा कोनगाड़ी, असिस्टेंट प्रोफेसर काली मुंडू, असिस्टेंट प्रोफेसर संगीता सांगा, असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक श्रीवास्तव, असिस्टेंट प्रोफेसर सुनिता टोप्पो, डॉ सिजरेन सुरीन, चाँदमनी हांसदा, मुंडारी विभाग, हिन्दी विभाग, नागपुरी विभाग सहित अन्य विभाग के विद्यार्थी और सेवा भारती महाविद्यालय के फेकल्टी असिस्टेंट प्रोफेसर नरेन्द्र नाथ मुर्मू, अनिल कुमार हेमब्रोम, देवव्रत हेमब्रोम, असिस्टेंट प्रोफेसर अरिंदम साहा और संथाली विभाग के विद्यार्थी शामिल हुए। सर्वप्रथम बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में फेकल्टी और स्टूडेंट्स के बीच मुंडारी, संथाली, नागपुरी भाषा -साहित्य, मुंडा और संथाल समुदाय की सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, शैक्षणिक स्थिति, रीति-रिवाज, वेश-भूषा पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। बिरसा कॉलेज खूंटी की प्राचार्या जे किड़ो ने कहा कि विचारों के आदान - प्रदान होने से एक दूसरे को समझने का अवसर मिलता है ।इस कार्यक्रम के माध्यम से दोनों कॉलेज के विद्यार्थी एक दूसरे की भाषा, संस्कृति, आचार- विचार से अवगत हुए। प्राचार्या ने कहा कि ऐसे आयोजनों से एकता और सांस्कृतिक विविधता को बनाये रखने में भी बल मिलता है। विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि होती है। मुंडारी विभाग की विभागाध्यक्ष सावित्री कुमारी ने कहा कि फेकल्टी और स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम हम सभी के लिए फायदेमंद है। राज कुमार गुप्ता ने कहा कि कुछ अच्छा काम करें और अपनी पहचान बनायें। डॉ अभिषेक श्रीवास्तव ने संथाल समुदाय के इतिहास पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर असिस्टेंट काली मुंडू ने संथाली और मुंडारी भाषा के शब्दों में समानताओं पर चर्चा कीं। कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन नागपुरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कोरनेलियुस मिंज ने किया।
सिंचाई मशीन निकालने के लिए कुएं में कूदे 2 युवक, दोनों की मौत टीम एबीएन, रांची। गुमला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुएं में डूबने से 2 लोगों की मौत हो गयी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मामला जिले के बसिया थाना के ओकबा खरवा गाढ़ा गांव का है। बताया जा रहा है कि 2 युवक कुएं में सिंचाई मशीन से खेत में पटवन कर रहे थे। इसी दौरान मशीन कुएं में गिर गयी। मशीन को निकालने के लिए एक युवक कुएं में कूद गया और वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी कुएं में कूद गया जिससे दोनों की मौत हो गयी। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
पतरातू पावर प्लांट से होने लगा बिजली का उत्पादन, कब से मिलने लगेगी 800 मेगावाट बिजली?एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़ / रांची। रामगढ़ के पतरातू सुपर थर्मल पावर से इस माह के अंत तक 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा। इसकी पहली यूनिट मंगलवार को दिन के 9.14 बजे सफलतापूवर्क ग्रिड से जोड़ दी गयी। पहले दिन के ट्रायल में 100 मेगावाट तक बिजली उत्पादन हो रहा था। इसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि 31 मार्च तक 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा। यह सारी बिजली जेबीवीएनएल को मिलेगी।झारखंड में अदाणी पावर के बाद 800 मेगावाट की एक यूनिट का यह दूसरा पावर प्लांट है। गोड्डा स्थित अदाणी पावर प्लांट में 800-800 मेगावाट की दो यूनिट है। कुल 1600 मेगावाट उत्पादन हो रहा है। वहीं पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट में पहले फेज में 800-800 मेगावाट की तीन यूनिट बननी है। पहली यूनिट 31 मार्च तक तथा शेष दो यूनिट इस वर्ष के अंत तक उत्पादन करने लगेगी।पतरातू में कुल 4000 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट बनाया जाना है। जिसमें प्रथम चरण में 2400 मेगावाट का उत्पादन इसी वर्ष होने लगेगा। शेष 1600 मेगावाट के लिए यूनिट निर्माण की प्रक्रिया अगले वर्ष से शुरू की जायेगी। तीन यूनिट से 80 प्रतिशत बिजली यानी कि 1960 मेगावाट झारखंड को मिलने लगेगी। तब राज्य बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन जायेगा।
रंगों और हंसी-खुशी का त्योहार है होली : भरत चन्द्र महतोटीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में आज सिविल कोर्ट परिसर स्थित न्यू बार भवन के प्रथम तल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने एक दूसरे पर अबीर लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो ने इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं को अबीर लगाकर एवं अंग वस्त्र देकर होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों और हंसी खुशी का त्योहार है। होली आपसी भाईचारा और प्रेम को प्रगाढ करता है। होली के अवसर पर जो रंग हम एक दूसरे को लगाते हैं उससे आपसी प्रेम प्रगाढ होता है। इस अवसर पर अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, विजय कुमार कोईरी, जीतेन्द्र प्रसाद,निरंजन राम, विजय कुमार गुप्ता, अंजु कुमारी, डोली, सुजाता, ब्रजेन्द्र नाथ महतो, बिपिन बिहारी देवरत्न, मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन ने खेली ऐसी होलीटीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा में मंगलवार (11 मार्च 2025) को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने जमकर होली खेली। रंग-अबीर के साथ-साथ फूलों की भी होली खेली गयी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की तरफ फूलों की पंखुड़ियां बिखेरीं, तो वह शरमा गयीं। मुस्कुराने लगीं। षष्ठम् झारखंड विधानसभा के द्वितीय (बजट) सत्र की कार्यवाही समाप्त होने के बाद झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी सरकार के मंत्री के साथ-साथ सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक शामिल हुए। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे पर फूलों की बारिश की। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पवित्र त्योहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
*प्रेस- विज्ञप्ति**हाँस्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज 12 मार्च को, तैयारियां अंतिम चरणों में*---------------------------------------------कवि सम्मेलन आयोजन समिति,रांची के तत्वाधान में होली के पावन अवसर पर 12 मार्च 2025 को रात्रि 9 बजे से स्थानीय मारवाड़ी भवन, हरमु रोड, रांची मे अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।कवि सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक नारसरिया, सचिव अनिल अग्रवाल एवं मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्साह एवं उमंग के पावन पर्व होली के अवसर पर 12 मार्च को आयोजित कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त सुप्रसिद्ध हास्य कवि सुनील पाॅल (लाफ्टर चैलेंजर), ठहाको के सरदार जानी बैरागी, हास्य व्यंग कवि रमेश मुस्कान, इटावा वीर रस के कवि गौरव चौहान, श्रृंगार रस की प्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती डॉ. भुवन मोहिनी, एवं हास्य-व्यंग्य के कवि शशिकांत यादव पधार रहे हैं। जिसमें हास्य रस, वीर रस, श्रृंगार रस, व्यंग कविता कवि-कवित्रि प्रस्तुत कर फगवा के मौसम में श्रोताओं को हंसी के ठहाके की बौछार के साथ-साथ तीखे बाण व्यंग्य का मधुर संगम से सरावोर करेंगे।पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने बताया कि कवि सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु विभिन्न समिति जिसमें- स्वागत सत्कार-पवन शर्मा वं विनोद जैन, अर्थ-व्यवस्था- ललित कुमार पोद्दार, मंच सभागार निर्माण व्यवस्था- मनोज बजाज व रतन मोर, सुरक्षा व्यवस्था- पवन पोद्दार एवं कमल जैन, सभागार अतिथ्य व्यवस्था- अनिल अग्रवाल, प्रशासनिक कार्य- किशोर मंत्री वं कमल जैन, अल्पाहार व्यवस्था- पवन पोद्दार तथा कार्यक्रम मीडिया प्रभारी - सुरेश चंद अग्रवाल व मनोज बजाज को दी गई है।समिति के निर्वतमान अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि कवि सम्मेलन मे पूर्णतया प्रवेश निःशुल्क है, लगभग 3000 श्रोताओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी, जिसमें महिलाओं को बैठने के लिये विशेष व्यवस्था की गई है।आयोजन के प्रवक्ता सह मंच सभागार व्यवस्थापक मनोज बजाज ने कहा इस वर्ष कि कवि सम्मेलन आयोजन का उद्घाटनकर्ता प्रसिद्ध समाजसेवी राजेंद्र भुजानिया, मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ एवं विशिष्ट अतिथि सहायक समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश चंद अग्रवाल के कर कमलो से किया जायेगा।श्री पवन शर्मा व पवन पोद्दार ने बताया कि दर्शकों के लिए एलईडी भी मैदान में लगाए जाएंगे। हल्के जलपान की व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन के द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन मिला है।कुल 19 सदस्यीय आयोजन समिति मे सुरेश चंद्र अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, विनोद कुमार जैन, अशोक कुमार नारसरिया, पवन शर्मा, पवन पोद्दार, मनोज बजाज, अनिल अग्रवाल, किशोर मंत्री, कमल जैन, अनूप अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, पुनीत पोद्दार, रतन मोर, राजेश भारतीय, अंजय सरावगी, हरि कनोडिया, निर्भय शंकर हरित, चंद्रप्रकाश धेलिया सक्रिय रूप से जुटे हुए है।*प्रेस प@उक्त जानकारी प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मनोज बजाज ने दी।
टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेतांबर ओसवाल संघ रांची होली मिलन समारोह दिनांक 16 मार्च को दिगंबर जैन भवन, हरमू में धूमधाम से मनाया जायेगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी तत्पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं, जिसमें बच्चे, महिलाएं आदि होली गीत, संगीत, नृत्य आदि पेश किये जायेंगे। श्री जैन श्वेतांबर ओसवाल संघ के अध्यक्ष सुभाष बोथरा एवं सचिव विमल दस्सानी ने सकल समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाने का आग्रह किया है।
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से वन प्रमंडल पदाधिकारी सह जिला पर्यावरण समिति के सदस्य सचिव सत्यम कुमार, नगर आयुक्त जावेद हुसैन उपस्थित थे। बैठक में वेस्ट मैनेजमेंट प्लान के तहत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लान, सीडी वेस्ट मैनेजमेंट प्लान, बॉयोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट प्लान, हजारदौस वेस्ट मैनेजमेंट, ई-वेस्ट मैनेजमेंट प्लान, वाटर क्वालिटी मैनेजमेंट, घरेलू सीवेज प्रबंधन, इंडस्ट्रीयल वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, एयर क्वालिटी मैजमेंट, माइनिंग एक्टिविटी, ध्वनि प्रदूषण प्रबंधन प्लान आदि पर विचार-विमर्श हुआ। उपायुक्त ने पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन तथा प्रदूषण की रोकथाम की दिशा में बेहतर कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने जमीन चिन्हित कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि मंगरदाहा एवं पोखराहा में जमीन चिन्हित किया गया है। इसके लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। नगर पंचायत एवं नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि उनके स्तर से विभागीय समन्वय कर डीपीआर तैयार कर भूमि चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने इसपर सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का कार्य हो रहा है। उपायुक्त ने अन्य जगहों पर इस कार्य को शुरू कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।उपायुक्त ने वायामेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर चल रहे कार्यो की सतत निगरानी हेतु निगरानी कमेटी एवं अवैध माइनिंग की गतिविधि की रोकथाम के लिए माइनिंग गतिविधि मैजमेंट प्लान बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने अवैध माइनिंग की गतिविधियों की रोकथाम हेतु अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तर पर कमेटी गठित करने का निर्देश दिया। इस कमेटी में संबंधित क्षेत्रों के वन क्षेत्र पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी रहेंगे। कमेटी अवैध माइनिंग के संभावित क्षेत्रों में प्रतिमाह कम से कम अलग-अलग चार दिन औचक निरीक्षण कर अवैध माइनिंग की गतिविधियों को रोकने और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने का कार्य करेगा। वाटर क्वालिटी मैजमेंट प्लान की चर्चा करते हुए ग्रिन जोन स्थापित करने का निर्देश दिया गया, ताकि मूर्ति एवं अन्य पूजन सामग्री को ग्रिन जोन में ही प्रवाहित किया जा सके। वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स बोर्ड लगाने तथा बैटरी आदि ई-वेस्ट मैजमेंट के लिए दिन निर्धारित कर ई-वेस्ट संग्रह करने का निर्णय लिया गया। इससे ई-वेस्ट के निपटान में सुविधा होगी। वाटर क्वालिटी मैनेजमेंट प्लान पर चर्चा करते हुए तालाब एवं नदी में गंदे पानी जाने से रोकने को लेकर तैयारी करने का निर्णय लिया गया। इन सबों के लिए जनता को जागरूक करने पर बल दिया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के दिशा में सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।बैठक में उक्त पदाधिकारी के अलावा भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारी नवनीत वीआर, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, सिविल सर्जन डॉ अनिल सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, खनन पदाधिकारी, नगर पंचायत एवं नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.