Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

वन और पर्यावरण

View All
अभी से क्यों सताने लगी गर्मी, जानें अगले 10 दिन का मौसम...
Published / 2023-04-18 23:36:40
अभी से क्यों सताने लगी गर्मी, जानें अगले 10 दिन का मौसम...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। आलम ये है कि सुबह सात से आठ बजे के बीच ही धूप लोगों को चुभने लगती है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है ये धूप और तीखी होती जाती है। ऐसे में हर कोई यही जानना चाहता है कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा? क्या इस बेहाल कर देने वाली गर्मी से लोगों को निजात मिलेगी या फिर तकलीफ बढ़ने वाली है? मौसम विभाग का क्या कहना है? आइये जानते हैं…मौसम विभाग का क्या कहना है? मौसम विभाग ने बंगाल, बिहार और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और सिक्किम में हीट वेव का अनुमान जाहिर किया है। पंजाब और हरियाणा में भी हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ राजेंद्र के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके चलते पश्चिमी हिमालय और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी। ये पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत दे सकता है।पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 18-20 अप्रैल के बीच छिटपुट बारिश के आसार हैं। हिमालयी क्षेत्र के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों के बीच भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब में ओलावृष्टि हो सकती है।मौसम विभाग ने और क्या कहाडॉ राजेंद्र के अनुसार, बारिश से कुछ इलाकों में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन इसके बाद तापमान फिर से बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 अप्रैल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18-19 अप्रैल को हीटवेव की आशंका है। मध्य भारत में भी तापमान 2-3 डिग्री ऊपर जा सकता है।मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि जब हवाएं पूर्वी दिशा से या बंगाल की खाड़ी की दिशा से चलती हैं तो कई बार बादल छा जाते हैं जो पूर्वी राज्यों में तापमान को कम कर देते हैं। लेकिन उत्तर-पश्चिम से गर्म, शुष्क हवाएं पूर्वी भारत में चल रही हैं। इसलिए, पूर्वी राज्यों के लोगों को पर्याप्त रूप से गर्मी से बचाव के उपाय करने की आवश्यकता है।अगले दस दिन कैसा रहेगा मौसममौसम विभाग के अनुसार, अभी गर्मी से ज्यादा राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बारिश के चलते एक या दो दिन तापमान में कुछ कमी जरूर आयेगी, लेकिन इसके बाद फिर से हीटवेब का सामना करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के इलाके खासतौर पर प्रभावित रहेंगे। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी इसका असर देखने को मिलेगा।

बिहार-बंगाल और यूपी में हीटवेव का अलर्ट, कई राज्यों के स्कूल बंद
Published / 2023-04-18 10:14:50
बिहार-बंगाल और यूपी में हीटवेव का अलर्ट, कई राज्यों के स्कूल बंद

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरु हो चुका है। सोमवार को राजधानी दिल्ली का तापमान 40 पार चला गया था। बता दें कि बीते एक हफ्ते से आसमान से आग बरस रही है। मौसम विभाग ने तीन राज्यों, पश्चिम बंगाल, बिहार और आंध्र प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इसके अलावा चार अन्य राज्यों-सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में हीटवेव की संभावना है। हालांकि भारत के कुछ हिस्सों को मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में एक पश्चिमी विक्षोभ के आने से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुमान है कि आज (मंगलवार) शाम से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम बदलने की संभावना है। दरअसल, आईएमडी ने अगले तीन दिनों तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है।पश्चिम बंगाल में भीषण दो जिलों दार्जीलिंग और कलिम्पोंग को छोड़कर स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी मंं 23 अप्रैल तक छुट्टी कर दी गयी है। वहीं कोलकाता के कई प्राइवेट स्कूल ऑनलाइन क्लास चला रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनुमान है कि अगले 24 घंटों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जायेगा।

पूर्वी भारत में चलते रहेंगे लू के थपेड़े, उत्तर-पश्चिमी इलाकों को जल्द राहत
Published / 2023-04-17 23:34:17
पूर्वी भारत में चलते रहेंगे लू के थपेड़े, उत्तर-पश्चिमी इलाकों को जल्द राहत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मौसम विभाग के अनुसार, गंगा की तटीय़ क्षेत्रों से लगा पश्चिम बंगाल और बिहार अगले चार दिनों तक लू से तपेगा। वहीं, सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में भी अगले दो से तीन दिनों तक लू के थपेड़े लगने की संभावना है। सोमवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 17 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा लू से तपेंगे।देश में गर्मी का मौसम अभी शुरू ही हुआ है और लोग तेज धूप और लू से त्रस्त हो गये हैं। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को गर्मी और लू को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। देश के कई हिस्सों में गर्मी अपना असली रूप दिखायेगी तो कुछ इलाके बारिश की वजह से राहत महसूस करेंगे। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों तक लू के आसार हैं। इसके अलावा देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र दो दिन तक लू की चपेट में रहेंगे। हालांकि, इसके बाद इन इलाकों के लोगों को कुछ राहत मिलने लगेगी।मौसम विभाग के मुताबिक, गंगा की तटीय क्षेत्रों से लगा पश्चिम बंगाल और बिहार अगले चार दिनों तक लू से तपेगा। सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में भी अगले दो से तीन दिनों तक लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 17 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा लू से तपेंगे। 18 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गर्मी लोगों को परेशान करेगी। 18-19 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का प्रकोप रहेगा।इसके अलावा बीते चार दिनों से आंध्र प्रदेश में तो तीन दिनों से बिहार में लू की स्थिति है। विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जायेगा, इस वजह से देश के उत्तर-पश्चिम इलाकों में तपती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।छिटपुट बारिश की संभावनाहालांकि, लू और गर्मी की भविष्यवाणी के अलावा मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों के लिए राहत भरी जानकारी भी दी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 18-20 अप्रैल को छुटपुट बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलग-अलग इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। विभाग ने 18-19 अप्रैल को हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश होने का अनुमान जताया है। पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं।सामान्य से अधिक गर्मी रहने का अनुमानउत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर, मौसम विभाग ने देश के अधिकांश क्षेत्रों में अप्रैल से जून तक अधिक तापमान की संभावना जतायी थी। इस दौरान मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी रहने का अनुमान है।

झारखंड : हीटवेव से त्रस्त लोगों को 20 अप्रैल से राहत की उम्मीद
Published / 2023-04-17 12:27:56
झारखंड : हीटवेव से त्रस्त लोगों को 20 अप्रैल से राहत की उम्मीद

टीम एबीएन, रांची। जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल से मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दिन राज्य के पश्चिम-उत्तरी हिस्से में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में मामूली गिरावट आयेगी। यह राहत 21 और 22 अप्रैल तक जारी रहेगी।इधर, राज्य में रविवार को पाकुड़ सर्वाधिक गर्म रहा। यहां पारा 42.4 डिग्री पर रहा। वहीं मेदिनीनगर का पारा 41.7 और जमशेदपुर का 41.5 डिग्री पर रहा। रांची में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। रांची समेत राज्य के कई भागों में आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इसके चलते उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि पिछले 24 घंटों में तापमान में एक डिग्री तक की कमी आयी है।मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में अगले तीन दिनों में पारा दो से तीन डिग्री चढ़ेगा, लेकिन उसके बाद मौसम में परिवर्तन होगा। 20 अप्रैल को मौसम में बदलाव होगा। हल्की बारिश होने की भी संभावना है।भीषण गर्मी के कारण सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, कार्मेल जूनियर, माउंट लिट्रा स्कूल सहित कई स्कूलों ने समय में बदलाव कर दिया है। सोमवार से स्कूलों का संचालन सुबह 6.30 बजे से 12.30 बजे तक होगा। स्कूल की ओर से रविवार को सभी अभिभावकों को नोटिस भेज दिया गया है। वहीं, कई स्कूलों का समय इस सप्ताह बदल सकता है।

30 अप्रैल तक ऐसी ही रहेगी गर्मी, नहीं मिलेगी राहत
Published / 2023-04-16 20:33:45
30 अप्रैल तक ऐसी ही रहेगी गर्मी, नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टटीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज काफी गर्म हो गया है। छह जिले ऐसे हैं, जहां का पारा 40 डिग्री के ऊपर चला गया है। मौसम विभाग ने मौसम के इस बदलते मिजाज को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कहा है कि बढ़ते तापमान को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौसम विभाग ने 10 बिंदुओं में सलाह भी दी है। वैसे अभी मौसम के इस मिजाज में परिवर्ततन के आसार कम ही दिखायी दे रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 30 अप्रैल तक मौसम ऐसे ही रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने हीट वेव को लेकर अलर्ट तक जारी किया है।मौसम विभाग का निर्देशदोपहर 11 से 3 के बीच बाहर निकलने से बचें।हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहने अपना सिर ढक के कपड़े टोपी या छाते का प्रयोग करेंपर्याप्त पानी पिए प्यास ना लगने पर भी डिहाइड्रेशन से बचने के लिए यह जरूरी है।विशेषकर श्रमिक लोग सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सीधी धूप में काम करने से बचें।कठिन कार्यों को दिन के ठंडे समय में निर्धारित करें।बाहरी गतिविधियों के लिए विश्राम का समय निर्धारित करें।जानवरों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर के अंदर ही रखें।पौधे व फसलों में सिंचाई करें।हीट स्ट्रोक ही ड्रेस या हिट क्रैंप्स जैसी कमजोरी के लक्षणों को पहचानें।यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं तो डॉक्टर के पास जायें।आंशिक बादल रहेंगे पर राहत नहीं : मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार दिनों तक उमस भरी स्थिति रहेगी। राजधानी रांची के अलावा गिरिडीह, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, बोकारो, धनबाद जिलों में 30 अप्रैल तक हीट वेव का असर कायम रहेगा। राज्य के पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है। सतही हवा चलने से वायुमंडलीय गर्म हवा का प्रकोप और अधिक बढ़ जायेगा। जिससे गर्मी और उमस के बढ़ने की संभावना है।इसलिए मौसम ने बदला मिजाज : पश्चिम विक्षोभ यानी देश के पश्चिमी हिस्से से गर्म हवाओं के असर ने झारखंड में गर्मी बढ़ायी है। इसकी वजह से लातेहार, पलामू, चतरा, गढ़वा समेत आसपास के जिलों में तापमान बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक 16 और 17 अप्रैल को आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा। 18 अप्रैल को शाम होते-होते आंशिक बादल किछायेंगे। 19 और 20 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

गर्मी से मिलेगी राहत, 15 अप्रैल को छाये रहेंगे आंशिक बादल
Published / 2023-04-14 20:39:20
गर्मी से मिलेगी राहत, 15 अप्रैल को छाये रहेंगे आंशिक बादल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने वाली है। शनिवार 15 अप्रैल, 2023 को राज्य में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा। बादल छाये रहने से गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।वहीं, 16 अप्रैल से राज्य के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है। मौसम केंद्र रांची के मुताबिक, बढ़ते तापमान के बीच शनिवार से लोगों को कुछ राहत मिलने वाली है। शनिवार 15 अप्रैल, 2023 को राज्य में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, 16 और 17 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 16 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 17 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी भाग यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 18 और 19 अप्रैल को राज्य में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। वहीं, मौसम शुष्क रहेगा. इसके दूसरे दिन यानी 20 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

झारखंड : कई जिलों में आज मौसम शुष्क, कल हो सकती है बारिश
Published / 2023-04-07 18:21:15
झारखंड : कई जिलों में आज मौसम शुष्क, कल हो सकती है बारिश

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आज 07 अप्रैल को रांची समेत कई जिलों में शाम के समय आंशिक बादल और मौसम शुष्क रहा। राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान उच्चतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने की नसीहत दी है और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। झारखंड के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में 8 अप्रैल को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके बाद 9 अप्रैल को भी दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में वर्षा और वज्रपात होने की आशंका है। तेज हवा चलने की भी आशंका है। बताते चलें कि पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया है। अगले 3-4 दिनों का हाल मौसम विभाग के अनुसार जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 10, 11,12 और 13 अप्रैल को मौसम साफ और शुष्क रहेगा। मेघ, गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना नहीं है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दी चेतावनी मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है। लोगों से सतर्कता बरतने की नसीहत दी है और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ बारिश का अलर्ट
Published / 2023-03-27 07:54:34
मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ बारिश का अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। मौसम केंद्र रांची ने झारखंड के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कहीं कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज गति से हवा (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार (27 मार्च) को भी राज्य में बादल छाये रहेंगे और कई स्थानों पर तेज हवा के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना है।झारखंड के सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, देवघर, खूंटी, गढ़वा और धनबाद जिले में अगले तीन घंटे के अन्दर हल्के से मध्यम दर्जे की मेघगर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना जतायी है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलने के आसार है।झारखंड के कई जिलों में वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में वज्रपात की संभावना है, वहां के लोगों को अगले चार घंटे तक सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है। सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ के नीचे नहीं रहने की सलाह दी है। मौसम केंद्र ने बिजली के खंभे से दूर रहने की भी सलाह दी है। प्रभावित जिलों के किसानों से मौसम साफ होने तक खेतों में नहीं जाने की सलाह दी है।

झारखंड : 26 मार्च से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में हो सकती है बारिश
Published / 2023-03-24 21:59:41
झारखंड : 26 मार्च से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में हो सकती है बारिश

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में 26 मार्च के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम केंद्र रांची ने इसको लेकर पूवार्नुमान जारी किया है। वहीं इसके पूर्व शुक्रवार को रांची जिले के कुछ स्थानों पर अगले तीन से चार घंटे के अंदर मध्यम दर्ज की मेघगर्जन के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र ने रांची में लोगों को वज्रपात से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है और किसानों से मौसम साफ होने तक खेत में नहीं जाने की अपील की है। अपने मौसम पूर्वानुमान में मौसम केंद्र रांची ने 25 मार्च को राजयभर में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की है। वहीं 26 मार्च यानि रविवार को राज्य के पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी जिलों जैसे गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में आसमान में बादल छाने, मध्यम दर्जे की मेघगर्जन, कुछ इलाकों में वज्रपात और तेज रफ्तार से हवा के झोंके के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है। इन जिलों के लिए 26 मार्च के लिए वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं 27 और 28 मार्च को हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए आसमान में बादल छाने, कहीं-कहीं वज्रपात, मध्यम दर्जे की मेघगर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 71,370