Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

वर्ल्ड

View All
6.6 तीव्रता के भूकम्प के झटकों से कांपा ताइवान
Published / 2022-03-23 04:53:02
6.6 तीव्रता के भूकम्प के झटकों से कांपा ताइवान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। साउथ ईस्ट चीन के ताइवान में देर रात भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके देर रात 1.41 बजे ताइडांग में महसूस किए गए हैं। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 दर्ज की गई है। इस भूकंप का केंद्र जमीन के 20 किलोमीटर नीचे 23.45 डिग्री नॉर्थ लैटिट्यूड और 121.55 डिग्री ईस्ट लैटिट्यूट पर था। रिपोर्ट के अनुसार दो बार यह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पहले झटकों के 2 मिनट बाद फिर से हुआलेन काउंटी में 5.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।

बाइडेन के बयान से मंडरा रहा विश्वयुद्ध का खतरा
Published / 2022-03-23 04:47:29
बाइडेन के बयान से मंडरा रहा विश्वयुद्ध का खतरा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पोलैंड दौरे से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के एक बयान ने वर्ल्ड वॉर की चिंगारी और भी भड़का दी है। अमेरिका के 46वें प्रेसिडेंट ने कहा है कि बहुत जल्द एक न्यू वर्ल्ड ऑर्डर बनने वाला है, जिसका नेतृत्व अमेरिका के हाथों में होगा। इसके लिए अमेरिका को दुनिया के सभी फ्री देशों को एकजुट करना होगा। माना जा रहा है कि पोलैंड दौरे से पहले बाइडेन ने ये बयान देकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर निशाना साधा है। अमेरिका अब रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सीधे-सीधे एक्शन में आने की चेतावनी दे रहा है। यूक्रेन की ओर से अमेरिका इस युद्ध में शामिल हो सकता है, जिसके बाद वर्ल्ड वॉर की शुरुआत हो सकती है। रूसी मीडिया का दावा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की वर्ल्ड लीडर बनने की महात्वाकांक्षा पूरी दुनिया पर भारी पड़ सकती है। अमेरिका के तेवर दिखाने से कुछ साथी देश पीछे भी हटने लगे हैं और यूरोपियन यूनियन में दरार पड़ने लगी है। हंगरी के टॉप डिप्लोमैट पीटर शिजार्तो ने संकेत दिया है कि वो अमेरिका की ओर से रूस पर लगाए गए नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार कर सकता है, क्योंकि इसके बैकफायर करने की आशंका है। हंगरी ने यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करने के प्लान पर भी आपत्ति जताई है और कहा है कि इससे बहुत बड़ी जंग छिड़ सकती है। रूस ने मारियुपोल पर तेज किया हमला : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पोलैंड दौरे की खबरें आने के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमला तेज कर दिया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि मारियुपोल में बच्चों को सुरक्षित ले जा रही बस पर रूस ने हमला किया है, जिसमें 4 बच्चे घायल हो गए। डोनबास पर रूस का अटैक तीखा हो चुका है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन फोर्स को निशाना बना रही है। रॉकेट लॉन्चर से हमले कर रही है। इस बीच यूक्रेन पर कब्जा करने के लिए रूस की ओर से घातक इस्कंदर मिसाइलें दागने के भी वीडियो सामने आ रहे हैं। हालांकि ये मिसाइल कब और कहां दागी गई, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। यूक्रेन पर रूस के केमिकल अटैक करने का भी खतरा मंडराने लगा है। अमेरिका ने दावा किया है कि रूस की सेना यूक्रेन पर खतरनाक केमिकल हमले का प्लान बना रही है, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही हो सकती है। वहीं, यूक्रेन की मिलिट्री ने देश की जनता को आगाह किया है कि रूस की सेना अब मिलिट्री टारगेट्स पर नहीं बल्कि हर तरफ हमले कर रही है, इसलिए लोगों को ज्यादा सावधान रहना होगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के हमले में 96 साल का एक ऐसा व्यक्ति भी मारा गया, जो हिटलर के नाजी कंसन्ट्रेशन कैंप से भी जिंदा बच गया था। जंग में मारे गए रूस के 10 हजार सैनिक : 27 दिन से जारी जंग ने यूक्रेन की तस्वीर को पूरी तरह से बदल दिया है। हालांकि रूस को भी जंग की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। रूस ने अब खुद स्वीकार किया है कि यूक्रेन युद्ध में अब तक उसके लगभग 10,000 सैनिक मारे जा चुके हैं और इसके डेढ़ गुना सैनिक घायल हैं। एक प्रो क्रेमलिन मीडिया ने ये डेटा रिलीज किया और कुछ ही देर बाद इसे हटा भी लिया गया। अखबार ने दावा किया कि उसकी वेबसाइट हैक कर ली गई थी। लेकिन माना जा रहा है कि रूसी सैनिकों के मारे जाने को लेकर यूक्रेन ने जो दावा किया था, वो सही निकला है।

संकटग्रस्त इमरान जल्द दे सकते हैं इस्तीफा, इमरजेंसी की स्थिति
Published / 2022-03-21 16:05:24
संकटग्रस्त इमरान जल्द दे सकते हैं इस्तीफा, इमरजेंसी की स्थिति

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी खतरे में है। उनकी सरकार के खिलाफ खूब विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। संयुक्त विपक्ष इमरान को सत्ता से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है। शुक्रवार को नेशनल अलेंबली की बैठक होगी और इसी दिन प्रस्ताव पर वोटिंग हो सकती है। इस बीच ऐसा कहा जा रहा है कि पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के नेतृत्व में सैन्य अधिकारियों ने कथित तौर पर ओआईसी (इस्लामिक सहयोग संगठन) की बैठक के बाद इमरान खान से इस्तीफा देने को कहा है। पाकिस्तान 22-23 मार्च को ओआईसी के विदेश मंत्रियों की परिषद (सीएफएम) के 48वें सत्र की मेजबानी करने जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि इमरान को सत्ता से बेदखल करने के लिए बाजवा और तीन अन्य वरिष्ठ लेफ्टिनेंट जनरलों ने एक बैठक की थी। बैठक का आयोजन बाजवा और आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम के इमरान खान से मुलाकात करने के बाद हुआ था। जिसमें इमरान को किसी भी तरह की रियायत नहीं देने पर फैसला लिया गया है। ऐसी भी खबरें हैं कि खुद को इस संकट से बचाने के लिए इमरान खान देश में इमरजेंसी लागू कर सकते हैं। विपक्ष के साथ जा सकते हैं सांसद : दूसरी तरफ जमियत उलेमा-ए-इस्लाम-एफ के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने दावा किया है कि इमरान खान के पास आपातकाल या राज्यपाल शासन लगाने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि उन्होंने बहुमत का समर्थन खो दिया है। रहमान ने ये बात उस वक्त कही, जब गृह मंत्री शेख रशीद ने इमरान खान को सिंध प्रांत में राज्यपाल शासन लागू करने की सलाह दी थी। रशीद ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि पीटीआई के ही कुछ सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव के बीच इस्लामाबाद के सिंध हाउस में शरण ली है। इन्होंने खुलकर विपक्ष के साथ जाने की बात कही है।

यात्रियों को लेकर जा रहा चीन का बोइंग 737 प्लेन पहाड़ियों में क्रैश
Published / 2022-03-21 14:48:02
यात्रियों को लेकर जा रहा चीन का बोइंग 737 प्लेन पहाड़ियों में क्रैश

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। चीन का Boeing 737 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। हादसे के वक्त Boeing 737 में कुल 133 यात्री सवार थे। चीनी मीडिया के मुताबिक हादसा दक्षिण चीन सागर में हुआ। हादसे में कितने लोगों की जान गई या कितने घायल हुए, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक- चाइना ईस्टर्न फ्लाइट MU5735 हवाई अड्डे के कर्मचारियों का हवाला देते हुए सोमवार दोपहर 1 बजे के बाद कुनमिंग शहर से उड़ान भरने के बाद गुआंगझोउ में निर्धारित अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंची। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है। चीनी मीडिया के मुताबिक MU 5735 प्लेन ने दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में मौजूद Kunming शहर के Changshui एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसे 3 बजे तक Guangdong प्रांत के Guangzhou पहुंचना था, लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। जहां पर हादसा हुआ उस इलाके में बुरी तरह आग लग गई। ऐसे में माना जा रहा है कि हादसे में मौतों की संख्या ज्यादा होगी। बता दें कि बोइंग 737 मॉडल के विमान पहले भी कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं, जो विमान हादसे का शिकार हुआ है वह सिर्फ साढ़े छह साल पुराना था। जून 2015 में एयरलाइंस ने इसे लिया था। MU 5735 में कुल 162 सीटें थीं, जिनमें 12 बिजनेस और 150 इकोनॉमी क्लास वाली थीं। Aviation Safety Network के मुताबिक, चीन में आखिरी बार ऐसा बड़ा हादसा 2010 में हुआ था। जब Embraer E-190 क्रैश हुआ था। इसमें 96 लोग सवार थे, जिनमें से 44 की मौत हो गई थी।

रूस के सैनिकों ने केमिकल प्लांट पर की भीषण गोलाबारी,  जहरीली अमोनिया गैस लीक
Published / 2022-03-21 09:15:43
रूस के सैनिकों ने केमिकल प्लांट पर की भीषण गोलाबारी, जहरीली अमोनिया गैस लीक

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूसी सैनिको ने उत्तरी यूक्रेन में सुमीखिंप्रोम केमिकल प्लांट पर भीषण गोलाबारी की है। जिसके बाद उससे ओमिनाय गैस लीक होना शुरू हो गई है। सूमी क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख दिमित्रो ज्यवित्स्की ने इस बात की जानकारी एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है। एक अधिकारी के अनुसार रिसाव 21 मार्च को 04:30 बजे शुरू हुआ है। प्रभावित क्षेत्र का दायरा करीब 5 किलोमीटर तक है। ज्यवित्स्की ने बताया कि अमोनिया एक रंगहीन जहरीली विस्फोटक गैस होती है, जिसमें एक अलग तरह की तीखी गंध आती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका का ऐसा मानना है कि रूस यूक्रेन में एक फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन चलाने की कोशिश में है और उसने यूक्रेन में रासायनिक या बैक्टीरियोलॉजिकल हथियारों का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है, ताकि यूक्रेनी पक्ष और पश्चिमी देशों को उसके लिए दोषी ठहरा सके। दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने मारियुपोल के एक स्कूल पर रूसी बमबारी की निंदा की है, जहां सैकड़ों नागरिकों ने शरण ले रखी थी। जेलेंस्की ने सोमवार तड़के एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि रूसी सेना ने एक कला विद्यालय पर बमबारी की, जिसमें लगभग 400 लोगों ने शरण ले रखी थी। उन्होंने कहा, वहां मौजूद लोग मलबे में दब गए हैं। हमें नहीं पता कि उनमें से कितने बच पाए हैं। लेकिन हमें यकीन है कि हम आर्ट स्कूल पर बम बरसाने वाले पायलट को निश्चित तौर पर मार गिराएंगे, जैसा कि हमने सामूहिक हत्याओं को अंजाम देने वाले ऐसा लगभग सौ अन्य पायलट के साथ किया। रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इजरायली संसद के सदस्यों से बात करने वाले जेलेंस्की ने रूस के साथ बातचीत शुरू करवाने में इजरायल द्वारा किए गए प्रयासों के लिए उसका आभार जताया। जेलेंस्की ने रूस के साथ सुलह का रास्ते खोजने में मदद करने के लिए इजरायली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट द्वारा किए गए प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कहा, इससे हम जल्द ही या बाद में रूस के साथ संभवत: यरुशलम में वार्ता शुरू कर पाएंगे। अगर संभव हुआ तो शांति कायम करने के लिए यह उपयुक्त स्थान होगा। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को फोन कर इस सप्ताह होने वाले जी-7 और नाटो देशों के शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के प्रति समर्थन को लेकर चर्चा की थी।

पुतिन के न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के आदेश से यूक्रेन पर परमाणु हमले का खतरा
Published / 2022-03-21 03:16:17
पुतिन के न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के आदेश से यूक्रेन पर परमाणु हमले का खतरा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। ब्रिटेन की कई मीडिया रिपोर्टों के हवाले से दावा किया गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु युद्ध की ओर बढ़ने के संकेत दे रहे हैं। यह दावा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि पुतिन ने अपनी सेना को न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के लिए अभ्यास करने का आदेश दे दिया है। इतना ही नहीं, सुरक्षा के लिए अपने परिवार को साइबेरिया भेज दिया है। वहीं परमाणु निकासी ड्रिल की रिपोर्ट ने क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के अधिकारियों को झकझोर कर रख दिया है। अधिकारी सकते में हैं कि पुतिन के इस निर्णय का अंजाम कितना भयानक हो सकता है। कुछ विश्लेषकों का कहना है कि 25 दिन युद्ध के बीत जाने पर भी यूक्रेन ने अब तक हथियार नहीं डाला है जिस वजह से पुतिन काफी नाराज हो गए हैं और उन्होंने इसे चुनौती मान लिया है। पुतिन यह सोच रहे हैं कि एक छोटा सा देश उन्हें चुनौती दे रहा है। दावों के अनुसार, क्रेमलिन के वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों को खुद पुतिन ने सूचना दी है कि वे परमाणु युद्ध की तैयारी में निकासी अभ्यास में भाग लेंगे। सुरक्षा के लिए पुतिन के परिवार को भेजा साइबेरिया : पुतिन के परिवार के सदस्यों के बारे में बहुत कुछ नहीं पता है, लेकिन जब से रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ, रिपोर्टों में दावा किया गया कि पुतिन ने अपने तत्काल परिवार के अज्ञात सदस्यों को साइबेरिया के तेह अल्ताई पर्वत में एक हाई-टेक भूमिगत बंकर में स्थानांतरित कर दिया, जो एक संपूर्ण भूमिगत शहर है। पुतिन की खतरनाक योजना : पुतिन के पास एक खतरनाक योजना तैयार है और यह कोई रहस्य नहीं है। परमाणु संघर्ष के लिए रूस के पास डूम्सडे विमान हैं जिनका उपयोग पुतिन और उनके करीबी सहयोगियों द्वारा परमाणु युद्ध में किया जाएगा। एक स्काई बंकर भी डूम्सडे प्लान के तहत था, लेकिन माना जाता है कि यह अभी तैयार नहीं हुआ है। पुतिन अपनी खुद की एक बंद दुनिया में फंस गए हैं : खुफिया एजेंसियां - पश्चिमी देशों की कुछ खुफिया एजेंसियां हालिया उपस्थितियों के माध्यम से पुतिन के दिमाग का विश्लेषण करने की कोशिश कर रहे हैं, वे पाते हैं कि पुतिन अपनी खुद की एक बंद दुनिया में फंस गए हैं, जहां वह अकेला निर्णय निर्माता है और वह अन्य दृष्टिकोणों से बिल्कुल अलग है।

भारी नुकसान के बाद रूस से समझौते के लिए यूक्रेन तैयार
Published / 2022-03-20 18:29:40
भारी नुकसान के बाद रूस से समझौते के लिए यूक्रेन तैयार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच नाटो ने बड़ा फैसला किया है। नाटो ने रविवार को कहा है यूक्रेन को हर तरह की मदद में इजाफा किया जाएगा। हथियार, मानवीय और आर्थिक मदद बढ़ाई जाएगी। बता दें कि नाटो के जनरल सेक्रेटरी ने मदद बढ़ाने का ऐलान किया। रूस से समझौते के लिए यूक्रेन तैयार : शांति वार्ता को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस से समझौते के लिए यूक्रेन तैयार है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि हम पुतिन से बातचीत के लिए तैयार हैं। पुतिन ने नेशनल गार्ड के जनरल को किया बर्खास्त : रूसी राष्ट्रपति ने व्लादिमीर पुतिन ने नेशनल गार्ड के जनरल को बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन से जारी जंग में जनरल पर गड़बड़ी का आरोप था। जेलेंस्की ने रूस से जुड़े 11 राजनीतिक दलों को निलंबित करने का दिया आदेश : यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने रूस से जुड़े 11 राजनीतिक दलों को देश से निलंबित करने का आदेश दिया है।

यूक्रेन मुद्दे पर जापानी पीएम सख्त, बोले- यूक्रेन में हिंसा पर लगे तत्काल रोक
Published / 2022-03-20 10:24:50
यूक्रेन मुद्दे पर जापानी पीएम सख्त, बोले- यूक्रेन में हिंसा पर लगे तत्काल रोक

एबीएन सेंट्रल डेस्क। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शनिवार को यूक्रेन पर रूस के हमले को बहुत गंभीर मामला करार देते हुए कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की जड़े हिल गई हैं। प्रधानमंत्री किशिदा ने यह टिप्पणी 14वें भारत-जापान शिखर वार्ता के बाद मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में की। सम्मेलन के बाद यहां जारी संयुक्त बयान में मोदी और किशिदा ने यूक्रेन में हिंसा पर तत्काल रोकने का आह्वान किया और विवाद का समाधान बातचीत के जरिये निकालने पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने यूक्रेन के परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा के महत्व को भी रेखांकित किया। किशिदा ने कहा, हमने यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की। यूक्रेन पर रूस का हमला गंभीर मुद्दा है और इसने अंतरराष्ट्रीय प्रणाली की जड़े हिला दी हैं। हमें इस मामले को मजबूत संकल्प के साथ देखने की जरूरत है। उन्होंने कहा, मैंने मोदी से कहा कि एकतरफा तरीके से बल के जरिये यथास्थिति को बदलने की कोशिश को किसी भी क्षेत्र में अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। हम दोनों सभी विवादों का अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत शांतिपूर्ण तरीके से समाधान करने की जरूरत पर सहमत हुए हैं। संयुक्त बयान में कहा गया कि मोदी और किशिदा ने हिंसा को तुरंत रोकने के अपने आह्वान को दोहराया और रेखांकित किया कि संवाद और कूटनीति के अलावा विवाद को सुलझाने का कोई रास्ता नहीं है। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन पर हमले को लेकर जापान, रूस का मुखर आलोचक रहा है जबकि भारत विवाद का समाधान संवाद और कूटनीति से करने पर जोर दे रहा है।

यूक्रेन पर हाइपरसोनिक मिसाइल दाग रूस ने तबाह किया अंडरग्राउंड आर्मी बेस
Published / 2022-03-19 15:04:38
यूक्रेन पर हाइपरसोनिक मिसाइल दाग रूस ने तबाह किया अंडरग्राउंड आर्मी बेस

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेन पर हमला बोलने के बाद पहली बार किन्जल हाइपरसोनिक मिसाइल का प्रयोग कर यूक्रेनी सेना के एक ठिकाने को तबाह कर दिया। रूसी रक्षा मंत्री इगोर कोनाशेनकोव ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। कोनाशेनकोव ने कहा कि किन्जल एवियेशन मिसाइल प्रणाली ने 18 मार्च को हाइपरसॉनिक एयरबॉलिस्टिक मिसाइल से इवानो-फ्रैंकिव्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना के मिसाइल और विमानन गोलाबारूद के भूमिगत डिपो को तबाह कर दिया। मिसाइल से ये हमला इवानो फ्रांकिस्क में हुआ है। माना जा रहा है कि टारगेट यूक्रेन के मिसाइल ठिकाने पर किया गया और उसे रूस ने तबाह कर दिया है। रूस ने साफ कर दिया है कि वो वेस्टर्न यूक्रेन में हाइपरसोनिक हथियार का इस्तेमाल कर रहा है। आपको बता दें कि हाइपरसोनिक मिसाइल साउंड की स्पीड से पांच गुना से भी ज्यादा तेज़ स्पीड से चलती हैं। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि रूसी सैन्य बलों ने बैस्टियन मिसाइल प्रणाली के हमले से ओडेसा क्षेत्र में यूक्रेनी सेना के रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक सूचना केंद्रों को भी तबाह कर दिया। कोनाशेकोव ने कहा, बैस्टियन तटीय मिसाइल प्रणाली ने ओडेसा क्षेत्र के वेलिकी डेलनिक और वेलिकोडोलिंस्क बसेरों में यूक्रेनी सेना के रेडियो एवं इलेक्ट्रॉनिक सूचना केंद्रों को तबाह कर दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने वीडियो भी जारी किया जिसमें यूक्रेनी सेना के पैमाइश एवं हमला इकाई को नष्ट होते हुए देखा जा सकता है। रक्षा मंत्रालय ने कहा, वीडियो में यूक्रेनी सेना के पैमाइश और हमला इकाई पर हवाई हमला देखा जा सकता है। हमले के बाद यह समूह नष्ट हो गया। मंत्रालय ने कहा कि यह समूह अमेरिका निर्मित हमवीस सैन्य वाहनों में सफर कर रहा था। वीडियो ड्रोन के जरिये बनाया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,585