Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

वर्ल्ड

View All
जर्मनी : लुफ्थांसा की 1000 उड़ानें रद्द, 1.34 लाख यात्री प्रभावित
Published / 2022-07-29 06:27:21
जर्मनी : लुफ्थांसा की 1000 उड़ानें रद्द, 1.34 लाख यात्री प्रभावित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा के लॉजिस्टिक एवं टिकटिंग कर्मचारियों के एक दिन की हड़ताल पर चले जाने से बुधवार को एयरलाइन की 1,000 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा।जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लुफ्थांसा की उड़ानों के इतने बड़े पैमाने पर रद्द होने से करीब 1.34 लाख यात्रियों को परेशानी उड़ानी पड़ी है। उन्हें या तो अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी या फिर नए सिरे से योजना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इसके पहले मंगलवार को भी एयरलाइन की 47 उड़ानें रद्द की गई थीं। जर्मनी की इस अग्रणी एयरलाइन के फ्रैंकफर्ट एवं म्यूनिख में स्थित प्रमुख केंद्रों के अलावा डसेलडॉर्फ, हैम्बर्ग, बर्लिन, ब्रेमन, हनोवर, स्टटगार्ट और कोलोन से संचालित होने वाली उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया। एयरलाइन ने ग्राउंड स्टाफ की हड़ताल को देखते हुए विमान यात्रियों से हवाईअड्डे पर न आने का अनुरोध करते हुए कहा है कि अधिकांश काउंटर खाली पड़े हुए हैं।

क्या अमेरिका में मंदी आने वाली है? जानें राष्ट्रपति बाइडेन का जवाब...
Published / 2022-07-27 07:14:25
क्या अमेरिका में मंदी आने वाली है? जानें राष्ट्रपति बाइडेन का जवाब...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को कहा कि वो अमेरिका में मंदी की अपेक्षा नहीं कर रहे हैं हालांकि इस हफ्ते आने वाले जीडीपी के आंकड़ों में शायद दिख सकता हैकि अर्थव्यवस्था दूसरी तिमाही में भी सिकुड़ रही है। जो बाइडेन ने रिपोटर्स से कहा, मेरे विचार से हम मंदी की ओर नहीं बढ़ रहे। जो बाइडेन ने मजबूत रोजगार के आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी बजाय मैं उम्मीद करता हूं कि हम आसानी से तेज विकास और स्थिर विकास की ओर बढ़ रहे हैं। कई अमेरिकी अधिकारियों ने बढ़ते हुए मंदी के डर को कम करके आंका है। उन्होंने कहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में लेबर मार्केट में मांग के दौरान मंदी होना संभव नहीं लगता। हाल ही में आए आंकड़े दिखाते हैं कि जीडीपी शायद दूसरी तिमाही में गिर सकती है। इस साल की पहली तिमाही में जीडीपी 1.6 प्रतिशत गिरी थी, लेकिन अब अब आर्थिक विशेषज्ञ इसमें हल्की बढ़त की बात कर रहे हैं। पहली तिमाही में जीडीपी में कटौती उम्मीद से खराब थी और 2020 के बाद पहली बार हुई थी जब महामारी अपने सबसे बुरे दौर में थी। अर्थव्यवस्था इस बीच केंद्रीय रिज़र्व बैंक का अगले कदम का इंतजार कर रही है कि बुधवार को महंगाई से निपटने के क्या उपाय किए जाते हैं। शायद अगली तीन तिमाही तक ब्याज दरों में एक प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो ताकि मांग को धीमा किया जा सके। केंद्रीय रिज़र्व बैंक के अध्यक्ष जेरोमी पॉवेल ने कहा कि महंगाई को कम करना ज़रूरी है लेकिन उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि महंगाई को कम करने का लक्ष्य अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाए बिना हासिल किया जाना चाहिए। इस महीने की शुरुआत में आई ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई बढ़ने के बाद इस साल पहली बार मई में निजी खर्जों में कमी आई और अमेरिकी निर्माण उद्योग जून में दो साल के निचले स्तर पर चला गया। जे पी मॉर्गन चेज़ एंड कंपनी के चीफ अमेरिकी अर्थशास्त्री माइकल फेरोली साल के मध्य के ताजा विकास आंकड़ों के बारे में कहा था, सटीकता के साथ कहा जा सकता है कि मंदी बहुत करीब है। इस मंदी से कितना नुकसान होगा या यह कितनी लंबी चलेगी, इसी से तय होगा कि महंगाई कितनी देर तक रहने वाली है और सरकार अर्थव्यवस्था पर कितना भार झेल सकती है।

शी चिनफिंग ने दी मुर्मू को बधाई, बोले- मतभेद दूर कर साथ काम करने को हैं तैयार
Published / 2022-07-25 13:51:12
शी चिनफिंग ने दी मुर्मू को बधाई, बोले- मतभेद दूर कर साथ काम करने को हैं तैयार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वालीं द्रौपदी मुर्मू को सोमवार को बधाई देते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच आपसी राजनीतिक विश्वास बढ़ाने और मतभेदों को दूर करने की दिशा में उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। चिनफिंग ने अपने बधाई संदेश में कहा कि चीन और भारत एक-दूसरे के महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं तथा चीन-भारत के बीच मजबूत संबंध दोनों देशों के नागरिकों के मूलभूत हितों के साथ-साथ क्षेत्र में और पूरी दुनिया में शांति, स्थिरता और विकास के लिए अनुकूल और आवश्यक हैं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, चिनफिंग ने कहा कि वह चीन-भारत के बीच संबंधों को काफी महत्व देते हैं और साथ ही वह दोनों देशों के बीच आपसी राजनीतिक विश्वास बढ़ाने और मतभेदों को दूर करने के अलावा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में मुर्मू के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में देश की 15वें राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमन्ना उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।

फिलीपींस : यूनिवर्सिटी में फायरिंग, तीन की मौत
Published / 2022-07-24 14:40:17
फिलीपींस : यूनिवर्सिटी में फायरिंग, तीन की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। फिलीपींस में रविवार को एक विश्वविद्यालय में फायरिंग हुई। इस घटना में तीन की मौत और कई के घायल होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक, रविवार को राजधानी मनीला स्थित एक यूनिवर्सिटी के स्नातक समारोह के दौरान फायरिंग की गई। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम दो अन्य के घायल बताए जा रहे हैं। क्यूजोन शहर के पुलिस प्रमुख रेमुस मेडिना ने एक टेलीविजन चैनल को बताया कि संदिग्ध पुलिस की हिरासत में है और पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो पिस्तौल से लैस हमलावर ने क्यूजोन शहर में एटेनियो डी मनीला यूनिवर्सिटी के गेट के पास फायरिंग की। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने कहा कि यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया है और लॉ स्कूल में आयोजित स्नातक समारोह को रद्द कर दिया गया है।अधिकारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायादीश अलेक्जेंडर गेसमुंडो हमले के समय यूनिवर्सिटी जा रहे थे। उन्हें समारोह में वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। उन्हें वापस लौटने की सलाह दी गई। क्यूजोन शहर के मेयर जॉय बेलमोंटे ने हमले की निंदा की है। उन्होंने एक बयान में कहा, इस तरह की घटना का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है और इसकी उच्चतम स्तर तक निंदा की जानी चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमले में दक्षिणी बेसिलन प्रांत के लामिटान शहर की पूर्व मेयर रोजिता फुरिगे, उनकी सहयोगी और यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी गार्ड मारे गए। स्नातक समारोह मंर शामिल होने वाली फुरिगे की बेटी घायल हुई हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया है। जांचकर्ता हमले के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

श्रीलंका संकट : देश के हालात सामान्य करने को लेकर कैबिनेट बैठक, पेट्रोल की कतार में खड़े दो लोगों की मौत
Published / 2022-07-24 08:42:57
श्रीलंका संकट : देश के हालात सामान्य करने को लेकर कैबिनेट बैठक, पेट्रोल की कतार में खड़े दो लोगों की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। नकदी संकट से जूझ रहे श्रीलंका में पेट्रोल खरीदने के लिए कतार में खड़े दो और लोगों की मौत हो गई। ये मौतें उस दिन हुईं जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने खराब आर्थिक संकट घटाने के लिए दिनेश गुणवर्धने को प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया। उधर, श्रीलंकाई मंत्रिमंडल ने विक्रमसिंघे के नेतृत्व में पहली बैठक की और एक सप्ताह में देश के सामान्य हालात करने के तरीकों पर चर्चा की। समाचार पोर्टल लंका फर्स्ट के अनुसार, 59 वर्षीय शख्स अपनी मोटरसाइकिल को श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में स्थित किनिया में एक पेट्रोल पंप के पास दो रात से अधिक समय से छोड़कर जाते वक्त गिर गया। पीड़ित के शव को पोस्टमार्टम के लिए किनिया बेस अस्पताल ले जाया गया। वहीं देश के पश्चिमी प्रांत के मथुगामा में एक पेट्रोल पंप के बाहर ईंधन लेने के लिए लाइन में लगे 70 वर्षीय शख्स की गिरने के बाद मौत हो गई। बता दें, देश के पेट्रोल पंपों पर 10 दिन बाद ईंधन की आपूर्ति शुरू की गई है, लेकिन वितरण की निर्धारित व्यवस्था न होने के कारण लोगों की भीड़ जुट रही है। प्रदर्शनकारियों पर सैन्य कार्रवाई की निंदा : न्यूयॉर्क आधारित एक अधिकार समूह ने श्रीलंका में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सेना द्वारा शुक्रवार को की गई कार्रवाई की निंदा की है। इस कार्रवाई में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे और नौ की गिरफ्तारी की गई थी। कोलंबो में भी सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर सैन्य कार्रवाई की मानवाधिकार समूह ने निंदा की है। उसने कहा, प्रदर्शनकारियों पर बल का इस्तेमाल गलत है। सभी पार्टियों को स्थान देने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार संभव : श्रीलंका के राष्ट्रपति चुने गए रानिल विक्रमसिंघे सभी पार्टियों को प्रतिनिधित्व देने के लिए मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। टूरिज्म मंत्री हरिन फर्नांडो ने यह जानकारी दी। इससे पहले विक्रमसिंघे ने दिनेश गुणवर्धने को प्रधानमंत्री नियुक्त करने के साथ 18 सदस्यीय मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई थी। हालांकि उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कोई समय सीमा नहीं बताई। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आवासों से एक हजार कलाकृतियां गायब : इस महीने की शुरुआत में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवासों पर कब्जा करने के बाद एक हजार से अधिक कलाकृतियां गायब हैं। इनमें कई दुर्लभ और प्राचीन श्रेणी की थीं। प्रदर्शनकारियों ने नौ जुलाई को तत्कालीन राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के आवासों पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने एक इमारत में आग भी लगा दी थी। कोलंबो वेबपेज पर पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवासों से गायब एक हजार कलाकृतियों में कई दुर्लभ हैं। इनकी तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को है बेहद अजूबा वेरिएंट, स्ट्रेन देखकर चकराये डॉक्टर
Published / 2022-07-24 08:23:19
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को है बेहद अजूबा वेरिएंट, स्ट्रेन देखकर चकराये डॉक्टर

एबीएन हेल्थ डेस्क। वैक्सीन का सुपरडोज लेने के बाद भी कोरोना संक्रमित होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के अंदर काफी तेजी से फैलने वाला एक अलग तरह का स्ट्रेन मिला है, जिसने डॉक्टरों को भी चकरा दिया है। शनिवार को डॉक्टरों ने जो बाइडेन को लेकर हेल्थ अपडेट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के अंदर कोरोना वायरस का अत्यधिक संक्रामक वेरिएंट मिला है। डॉक्टरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को कोरोना वायरस के BA.5 वेरिएंट ने संक्रमित किया है, जो पिछले साल काफी तेजी से फैलने वाले ओमिक्रॉन वेरिएंट का एक पार्ट है और माना जाता है कि अमेरिका में संक्रमण की रफ्तार बढ़ाने में यही वेरिएंट जिम्मेदार है। राष्ट्रपति जो बाइडेन का इलाज करने वाले डॉ केविन ओ कॉनर ने उनके हेल्थ अपडेट को लेकर लिखा है, कि राष्ट्रपति बाइडेन का नाक बह रहा है, गले में खराश और शरीर में तेज दर्द होने के साथ ही उन्हें तेज खांसी है। हालांकि, डॉक्टर ने कहा है कि पहले के मुकाबले अब राष्ट्रपति की तबीयत काफी सुधरी है। वहीं डॉक्टर ने पहले गले में खराश या शरीर में दर्द का जिक्र नहीं था। डॉक्टर ने हेल्थ अपडेट में लिखा है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन का ब्लड प्रेशर नॉर्मल है और सांस भी वो सामान्य तरीके से ही ले रहे हैं, वहीं उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर भी नॉर्मल बना हुआ है और राष्ट्रपति को सांस लेने में भी कोई तकलीफ नहीं है। डॉक्टर ओ कॉनर ने कहा कि प्रारंभिक सिक्वेंसिंह परिणाम बताते हैं कि, BA.5 संस्करण किसी भी तरह से बाइडेन की इलाज पत्धति को प्रभावित नहीं कर रहा है। आपको बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन गुरुवार को कोविड पॉजिटिव पाए गये थे और उसके बाद से वो ह्वाइट हाउस में ही आइसोलेशन पर हैं। वहीं, बाइडेन प्रशासन के अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि उनके लक्षण हल्के हैं क्योंकि उन्होंने कोविड टीका की चार खुराकें ली हैं और उन्होंने संक्रमित होने के बाद एंटीवायरल दवा पैक्सलोविड लेना शुरू कर दिया था। शुक्रवार को आर्थिक सलाहकारों के साथ एक वर्चुअल बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का गला फंसा हुआ था और कर्कश आवाज निकल रही थी, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा था कि मुझे लगता है कि मैं जितना बेहतर महसूस करता हूं, उससे कहीं बेहतर है। बाइडेन के स्वास्थ्य पर अपने पिछले अपडेट में डॉक्टर ओ कॉनर ने कहा था कि राष्ट्रपति का गुरुवार शाम को 99.4 F का ऊंचा तापमान था, लेकिन टाइलेनॉल लेने के बाद यह सामान्य हो गया था।

अमेरिका : बोस्टन में नदी पर बने पुल पर चलती ट्रेन में लगी आग, 200 से ज्यादा यात्रियों ने लगाई छलांग
Published / 2022-07-22 10:25:22
अमेरिका : बोस्टन में नदी पर बने पुल पर चलती ट्रेन में लगी आग, 200 से ज्यादा यात्रियों ने लगाई छलांग

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के बोस्टन में गुरुवार को एक ट्रेन में भीषण आग लग गई, इस भीषण आग में ट्रेन के आगे के कई डिब्बे आग की चपेट में आ गए जिससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान एक महिला को जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदते हुए भी देखा गया वहीं इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। आग लगने के बाद ट्रेन पुल के उपर खड़ी थी और ट्रेन के सभी दरवाजे बंद थे। ऐसे में यात्रियों ने जान बचाने के लिए ट्रेन की एमरजेंसी खिड़कियों से बाहर कूदना शुरू कर दिया। ट्रेन में आग लगने की खबर मिलते ही बचाव कार्य के लिए टीमें बुलाई गई। जानकारी के मुताबिक 200 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं, मैसाचुसेट्स बे ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी के एक प्रवक्ता ने ने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेल अधिकारियों ने हादसे के बारे में बताया कि ट्रेन में आग तब लगी जब एल्यूमीनियम साइडिंग के समान एक धातु की पट्टी ट्रेन की कार से ढीली हो गई और तीसरी रेल के संपर्क में आ गई जिसमें बिजली सप्लाई थी। इसके बाद तीसरी रेल की बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दी गई।

विक्रसिंघे के क्लासमेट दिनेश गुणावर्धने बने श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री
Published / 2022-07-22 06:41:43
विक्रसिंघे के क्लासमेट दिनेश गुणावर्धने बने श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री

एबीएन सेंट्रल डेस्क। श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता को संभालने के लिए धीरे-धीरे सरकार का गठन हो रहा है। रानिल विक्रमसिंघे के नए राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अब नए प्रधानमंत्री का भी ऐलान हो चुका है। दिनेश गुणावर्धने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री बनाए गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली और प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाल लिया। दिनेश गुणावर्धने श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के क्लासमेट रह चुके हैं। 1. दिनेश गुणावर्धने का जन्म 2 मार्च 1949 को हुआ था। उन्होंने संसद सदस्य, कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया है। वर्तमान में वह वामपंथी महाजन एकथ पेरामुना (MEP) पार्टी के नेता हैं। 2. दिनेश गुणावर्धने की शुरुआती शिक्षा रॉयल प्राइमरी स्कूल कोलंबो और रॉयल कॉलेज कोलंबो में हुई। स्कूल के बाद उन्होंने नीदरलैंड स्कूल ऑफ बिजनेस (न्येनरोड बिजनेस यूनिवर्सिटी) में आगे की पढ़ाई की। बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा के साथ ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी की। 3. इसके बाद वह ओरेगन विश्वविद्यालय में आगे की पढ़ाई के लिए चले गए। अमेरिका में रहते हुए वह छात्र आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हुए। वियतनाम युद्ध विरोधी विरोध प्रदर्शनों में भी भाग लिया। 4. पढ़ाई पूरी करने के बाद गुनावर्धने ने न्यूयॉर्क में काफी वक्त तक काम किया, लेकिन 1972 में उनके पिता की मौत हो गई। इसलिए उन्हें कोलंबो लौटना पड़ा। 5. उन्हें अगस्त 1973 में महाजन एकथ पेरामुना (MEP) की केंद्रीय समिति में नियुक्त किया गया था। वह 1974 में एमईपी के महासचिव बने। 6. गुनावर्धने 1977 के संसदीय चुनाव में एविसावेला में एमईपी के उम्मीदवार थे, लेकिन निर्वाचित होने में असफल रहे। वह फिर से 1983 के उपचुनाव में महारागामा इलेक्टोरल डिस्ट्रिक्ट में एमईपी के उम्मीदवार थे। इस बार उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की और संसद में प्रवेश किया। 7. गुनावर्धने ने 1989 के संसदीय चुनाव में बहु-सदस्यीय कोलंबो चुनावी जिले में एमईपी के उम्मीदवारों में से एक के रूप में सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा। 1994 के संसदीय चुनाव में वह फिर से कोलंबो जिले में एमईपी के उम्मीदवारों में से एक थे, लेकिन एमईपी संसद में कोई भी सीट जीतने में विफल रहा। 8. 27 अगस्त 2000 को, MEP पीपुल्स अलायंस (PA) में शामिल हो गया। गुनावर्धने ने कोलंबो जिले में पीए के उम्मीदवारों में से एक के रूप में 2000 का संसदीय चुनाव लड़ा। वह निर्वाचित हुए और संसद में फिर से प्रवेश किया। उन्हें परिवहन मंत्री नियुक्त किया गया। सितंबर 2001 में पर्यावरण का अतिरिक्त विभाग दिया गया था। 9. 2001 के संसदीय चुनाव में उन्हें फिर से चुना गया। 20 जनवरी 2004 को श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) और जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) ने यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम अलायंस (यूपीएफए) का गठन किया। एमईपी 2 फरवरी 2004 को यूपीएफए में शामिल हो गए। 10. गुणवर्धने ने 2004 के संसदीय चुनाव में कोलंबो जिले में यूपीएफए के उम्मीदवारों में से एक के रूप में चुनाव लड़ा था और जीते भी। चुनाव के बाद उन्हें शहरी विकास और जल आपूर्ति मंत्री और शिक्षा उपमंत्री नियुक्त किया गया। जून 2008 में मुख्य सरकारी सचेतक नियुक्त किया गया था।

अब लीजिये... अक्साई चिन में एक और हाइवे बनाने की तैयारी में चीन, 2035 तक होगा तैयार
Published / 2022-07-21 03:57:36
अब लीजिये... अक्साई चिन में एक और हाइवे बनाने की तैयारी में चीन, 2035 तक होगा तैयार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। एलएसी पर अपनी हरकतों से चीन बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। रिपोर्ट के अनुसार चीन अक्साई चीन से होकर एक और हाईवे बनाने की तैयारी कर रहा है, जोकि भारतीय सीमा के पास से होता हुआ जाएगा और जिंगजैंग व तिब्बत को जोड़ेगा। चीन की ओर से जो नया हाइवे कंस्ट्रक्शन प्लान सामने आया है उसके अनुसार G695 नेशनल एक्सप्रेसवे दूसरा नेशनल हाइवे होगा जोकि विवादित अक्साई चिन क्षेत्र से होकर जाएगा, चीन का यहां पर 38000 स्क्वॉयर किलोमीटर जमीन पर कब्जा है जिसपर भारत दावा करता है। यहां पर G219 हाइवे का निर्माण 1950 में हुआ था, माना जा रहा है कि दूसरे विवादित हाइवे को चीन 2035 तक तैयार कर लेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,544