Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

वर्ल्ड

View All
इमरान की जेल भरो ललकार के बाद लाहौर में धारा 144 लागू
Published / 2023-02-21 13:29:29
इमरान की जेल भरो ललकार के बाद लाहौर में धारा 144 लागू

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की कार्यवाहक सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के विरोध प्रदर्शन और रैलियों के बीच आतंकी खतरों का हवाला देते हुए लाहौर के तीन इलाकों में सात दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी है। धारा 144 इन क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं, जलसा, सार्वजनिक सभाओं और सभाओं पर रोक लगाती है। गौरतलब है कि इमरान खान ने टेलीविजन पर लोगों को संबोधित करते हुए 22 फरवरी से जेल भरो आंदोलन की घोषणा की थी। इमरान की पार्टी ने कहा है कि 22 फरवरी से 1 मार्च तक रोजाना 200 कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे। 22 फरवरी को शाहराह-ए-कायदे-ए-आजम के दिन पीटीआई कार्यकर्ता जेलें भरेंगे। पेशावर के कार्यकर्ता 23 फरवरी, रावलपिंडी के कार्यकर्ता 24 फरवरी जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेंगे।

तुर्किये-सीरिया में फिर 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके
Published / 2023-02-21 13:21:15
तुर्किये-सीरिया में फिर 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

तीन की मौत, 200 से ज्यादा घायलएबीएन सेंट्रल डेस्क। तुर्किये में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गयी। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र ने बताया कि तुर्किये-सीरिया सीमा क्षेत्र में दो किमी (1.2 मील) की गहराई में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। तुर्किये के दक्षिणी प्रांत हाटे में सोमवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गये।तुर्किये के गृह मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि ताजा भूकंप में तीन लोगों की मौत हुई है और 213 घायल हुए हैं। भूकंप के झटके बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गये और हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल दिखा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा भूकंप के झटकों से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।तुर्किये की अनादोलू समाचार एजेंसी के मुताबिक, हाटे प्रांत में आए 6.4 और 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके पड़ोसी देश लेबनान की राजधानी बेरूत में भी महसूस किया गया। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि तुर्किये-सीरिया सीमा पर आये भूकंप के बाद अलेप्पो में इमारत का हिस्सा गिरने से छह लोग घायल हो गये।तुर्किये की आपदा एजेंसी ने बताया कि डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट प्रेसीडेंसी (एएफएडी) के हवाले से बताया गया कि हाटे में स्थानीय समयानुसार रात करीब 20.04 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 6.4 थी, जबकि तीन मिनट बाद 5.8 की तीव्रता का दूसरे भूकंप आया, जिसका केंद्र हाटे के समनदाग में था।

न्यूजीलैंड : गैब्रियल चक्रवात से 11 की मौत, हजारों लापता
Published / 2023-02-20 10:09:15
न्यूजीलैंड : गैब्रियल चक्रवात से 11 की मौत, हजारों लापता

एबीएन सेंट्रल डेस्क। न्यूजीलैंड में रविवार को गैब्रियल चक्रवात से 11 लोगों के मरने की पुष्टि की गयी, जबकि अब भी हजारों लोग लापता हैं। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने गैब्रियल चक्रवात को देश में इस सदी की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा करार देते हुए कहा कि लापता लोगों की युद्ध स्तर पर तलाश की जा रही है। पिछले सप्ताह 12 फरवरी को न्यूजीलैंड के उत्तरी हिस्से में आये चक्रवात से कई लाख घरों की बिजली गुल हो गयी थी। पुलिस के मुताबिक, 5,608 से ज्यादा लोगों के लापता होने की सूचना मिली है, जिनमें से 1,196 ने खुद को सुरक्षित बताया है।जलवायु बदलाव के खतरनाक नतीजे अब स्पष्ट तौर पर सामने आने लगे हैं। अंटार्कटिक सागर में बर्फ के न्यूनतम स्तर ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। नेशनल स्नो ऐंड आइस डाटा सेंटर (एनएसआईडीसी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बर्फ पिछले साल के न्यूनतम स्तर पर काफी पहले ही पहुंच गयी थी। लेकिन, 13 फरवरी, 2023 को बर्फ का स्तर घटकर 19.1 लाख वर्ग किलोमीटर रह गया, जबकि पिछले साल 25 फरवरी को सबसे कम 19.2 लाख वर्ग किलोमीटर बर्फ दर्ज की गयी थी।

जापान पर मिसाइल दागने की उत्तर कोरिया ने की पुष्टि
Published / 2023-02-19 21:49:38
जापान पर मिसाइल दागने की उत्तर कोरिया ने की पुष्टि

यह हमारी जवाबी परमाणु हमलों की क्षमता का सबूतएबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर कोरिया ने रविवार को पिछले दिन किये गये ह्वासोंग-15 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण की पुष्टि कर दी है। उत्तर कोरिया के मुताबिक उसने यह परीक्षण अचानक लॉन्चिंग ड्रिल में किया था। इस परीक्षण का मकसद शत्रुतापूर्ण ताकतों के बीच देश की क्षमता का प्रदर्शन करना था। दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा आगामी सैन्य अभ्यासों की कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी के बाद उत्तर कोरिया ने शनिवार दोपहर जापान के पश्चिमी तट से दूर समुद्र में एक लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की थी।रविवार को एक अलग बयान में, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने मिसाइल परीक्षण की पुष्टि करते हुए अमेरिका को संभल जाने की चेतावनी दी। तानाशाह की बहन ने कहा कि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को उत्तर कोरिया के बारे में गलत जानकारी देने की कोशिश कर रहा है जो कि किसी शत्रुतापूर्ण नीति से कम नहीं है। तानाशाह की बहन ने कहा कि मैं चेतावनी देती हूं कि हम दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखेंगे और उसके हर शत्रुतापूर्ण कदम के खिलाफ उसके अनुरूप और बहुत शक्तिशाली और भारी जवाबी कार्रवाई करेंगे।

तुर्किये : 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके से फिर डोली धरती
Published / 2023-02-19 11:02:02
तुर्किये : 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके से फिर डोली धरती

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भूकंप से तबाही की मार झेल रहे तुर्किये में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गये। शनिवार को मध्य तुर्किये क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपीय भू-मध्यसागरीय सीस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था। ताजा भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि तुर्किये और सीरिया में बीते दिनों आये भूकंप से मरने वालों का आकंडा 45000 पार कर गया है। अकेले तुर्किये में करीब 2,64,000 अपार्टमेंट जमींदोज हो चुके हैं। इनमें रहने वाले लाखों लोगों में से तमाम लोग गये हैं या घायल हैं या फिर लापता हैं। लाखों लोगों की जान तो बच गयी है लेकिन उनका सब कुछ खत्म हो गया है। वे बेघरवार होकर भीषण ठंड में मामूली सुविधाओं के सहारे दिन काट रहे हैं।

अमेरिका : कई जगह फायरिंग, मिसीसिपी सिटी में 6 की हत्या
Published / 2023-02-18 10:22:51
अमेरिका : कई जगह फायरिंग, मिसीसिपी सिटी में 6 की हत्या

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका में मिसिसिपी के टेट काउंटी स्थित अर्काबुतला नगर में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी एवं सौतेले पिता समेत विभिन्न स्थानों पर छह लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। शेरिफ ने कहा कि हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है। टेट काउंटी के शेरिफ ब्रैड लांस ने कहा कि हथियारों से लैस 52 वर्षीय रिचर्ड डेल क्रुम ने टेनेसी के पास अर्काबुतला में पूर्वाह्न करीब 11 बजे गोलीबारी की और एक दुकान के बाहर खड़े पिकअप ट्रक के चालक सीट पर बैठे व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी।अधिकारियों के अनुसार पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे तभी उन्हें कुछ दूरी पर एक और गोलीबारी की सूचना मिली। अधिकारियों के अनुसार उक्त मकान पर पहुंचने पर एक महिला मृत मिली। शेरिफ ने महिला की पहचान क्रुम की पूर्व पत्नी के तौर पर की है। गोली लगने से महिला की मौत हो गई जबकि उसका वर्तमान पति घायल है।लांस ने कहा कि अधिकारियों ने क्रुम को उसके घर के बाहर से पकड़ लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। घर के पीछे अधिकारियों को दो लोग मृत मिले। एक व्यक्ति का शव सड़क पर और दूसरे का शव एसयूवी में था। पास के एक घर में उन्हें क्रुम के सौतेले पिता और सौतेली बहन का शव भी मिला। लांस ने कहा कि इस तरह की घटना पहले कभी नहीं देखी थी। उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। उसने इस घटना को क्यों अंजाम दिया हम इसका पता लगा रहे हैं। गवर्नर टेट रीव्स के कार्यालय ने कहा कि उन्हें गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी मिली है। रीव्स ने एक बयान में कहा कि हम मानते हैं कि आरोपी व्यक्ति ने अपराध को अकेले ही अंजाम दिया। उसका मकसद अभी ज्ञात नहीं है।

पाकिस्तान के पूर्व पीएम पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
Published / 2023-02-17 08:37:15
पाकिस्तान के पूर्व पीएम पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

लाहौर पुलिस पहुंची इमरान खान के घरएबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। बताया जा रहा है कि लाहौर पुलिस इमरान को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर पहुंच गई है। इमरान के समर्थकों ने उनके आवास को घेरा हुआ है।इससे पहले चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने हुए प्रदर्शन मामले में कोर्ट ने बुधवार को उनकी अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। पाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधी अदालत ने संबंधित मामले की सुनवाई में शामिल न होने पर इमरान खान की याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट के जज राजा जवाद अब्बास ने संबंधित मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि मेडिकल आधार पर इमरान खान को अदालत में पेश होने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन वह ऐसा करने में विफल रहे।हालांकि, इमरान खान के वकील बाबर अयान ने कहा कि इमरान खान पिछले साल उन पर हुए हमले से उबर नहीं पाये हैं और उन्हें कोर्ट में पेश होने के लिए एक अंतिम मौका दिया जाना चाहिए। इसके बाद कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए टिप्पणी की कि अदालत एक आम व्यक्ति को ऐसी राहत नहीं दे सकती है, ऐसे में इमरान खान जैसे शक्तिशाली व्यक्ति को भी राहत नहीं दी जा सकती है।

फिलीपींस : भूकंप के झटकों के बाद सड़कों पर भागे लोग
Published / 2023-02-16 14:14:10
फिलीपींस : भूकंप के झटकों के बाद सड़कों पर भागे लोग

तुर्की में तबाही मचाने के बाद फिलीपींस में भी डोली धरतीएबीएन सेंट्रल डेस्क। तुर्की और सीरिया में पिछले दिनों आये भूकंप ने भीषण तबाही मचायी है और कम से कम 41 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी हजारों और लोगों की मौत होने की आशंका है। वहीं, तुर्की में आये भूकंप के बाद दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं और अब फिलीपींस में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं, जिसने लोगों को बुरी तरह से डरा दिया है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, गुरुवार को मध्य फिलीपींस के मसबाते क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया है कि भूकंप के बाद अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है और नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। यूएसजीएस ने कहा है कि भूकंप का केंद्र मसबाते के उसोन नगर पालिका के मिआगा के पास स्थिति गांव से 11 किलोमीटर (सात मील) दूर था। स्थानीय समय के मुताबिक, रात 2 बजे के बाद शक्तिशाली भूकंप के झटके आने के बाद लोग दहशत में आ गये और अनहोनी की आशंका से लोग अपने अपने घरों से बाहर आ गये। रिपोर्ट के मुताबिक, हजारों लोग रात भर अपने घरों के बाहर रहे और तुर्की की त्रासदी उनके जेहन में लगातार खौफ पैदा कर रही थी, लिहाजा उन्होंने रात में अपने घर जाने के बजाये सड़कों पर ही रात गुजारी। बता दें कि तुर्की में भी सुबह होने से पहले भूकंप आयी थी, जिसकी वजह से बड़ी तादाद में लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तान : क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस में धमाके से दहशत
Published / 2023-02-16 12:30:13
पाकिस्तान : क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस में धमाके से दहशत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां क्वेटा जाने वाली जाफर एक्सप्रेस में गुरुवार को धमाका हुआ है। धमाके में कम से कम दो यात्रियों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये हैं। धमाका उस वक्त हुआ जब क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस चिचावतनी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। जाफर एक्सप्रेस पेशावर से आ रही थी। विस्फोट जाफर एक्सप्रेस के इकोनॉमी क्लास के बोगी नंबर 6 में हुआ, जिसके परिणामस्वरूप दो लोगों की मौत हो गयी और कम से कम चार लोग घायल हो गये हैं। जिन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक विस्फोट की प्रकृति अभी भी अज्ञात है। विस्फोट कैसे हुआ और किसने किया अभी इसकी जांच की जा रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,612