Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

वर्ल्ड

View All
फ्रांस : प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति मैक्रों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कल
Published / 2023-03-19 22:21:32
फ्रांस : प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति मैक्रों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कल

एबीएन सेंट्रल डेस्क। फ्रांस में पेंशन सुधारों पर बड़े स्तर पर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। फ्रांस में पेंशन सुधारों में सेवानिवृत्ति आयु को दो वर्ष बढ़ाकर 64 वर्ष कर दी गई है, जिसके विरोध में विपक्षी पार्टियों ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों  खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है, और इस पर सोमवार को वोटिंग होनी है। वोटिंग के दौरान विपक्ष सरकार पर गुस्सा दिखा सकते हैं। हालांकि, मैंको इन सुधारों को वापस लिए जाने के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। मालूम हो कि विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद में दो बार अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देश में पेंशन सुधारों के खिलाफ पेरिस के साथ-साथ अन्य शहरों में एक सप्ताह से प्रदर्शन जारी है। यह प्रदर्शन देश में येलो वेस्ट आंदोलन की याद दिलाती है, जिसमें फ्रांस में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद प्रदर्शनकारी पीले रंग की जैकेट पहनकर सड़कों पर उतर आये थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान नीस के दक्षिणी शहरलेस रिपब्लिक में एक नेता एरिक सियोटी के राजनीतिक कार्यालय में रात भर लूटपाट की गई और प्रस्ताव का समर्थन नहीं करने पर टैग्स को दंगों की धमकी देते हुए उन्हें छोड़ दिया गया। सियोटी ने कहा कि सोमवार को होने वाले वोटिंग में प्रदर्शनकारी हिंसा के माध्यम से मेरा वोट लेना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं इनके आगे नहीं झुकूंगा। मालूम हो कि देश में पेंशन सुधारों में सेवानिवृत्ति आयु को दो वर्ष बढ़ाकर 64 वर्ष कर दी गयी है। वहीं, कर्मचारी इस आयु को 62 वर्ष ही रखना चाहते हैं। देश में 10 में से आठ लोग चाहते हैं कि पेंशन सुधारों का फैसला संसद में मतदान से हो।

इमरान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी पाकिस्तान में होगी बैन!
Published / 2023-03-19 14:57:56
इमरान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी पाकिस्तान में होगी बैन!

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार इमरान खान की राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को एक प्रतिबंधित संगठन घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विशेषज्ञों से परामर्श करने की योजना बना रही है।दावा किया गया है कि पुलिस ने लाहौर में पूर्व प्रधानमंत्री के आवास से हथियार और पेट्रोल बम जब्त किए हैं। पुलिस इमरान खान के घर तब पहुंची जब वह अदालत की सुनवाई में शामिल होने के लिए लाहौर से इस्लामाबाद गये थे। पाकिस्तान मीडिया ने बताया कि जब इमरान खान इस्लामाबाद में थे, तब 10,000 से अधिक सशस्त्र पंजाब पुलिस के जवानों ने उनके आवास में प्रवेश किया और उनके दर्जनों समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया।इमरान खान के घर से मिले हथियार और पेट्रोल बमगृह मंत्री सनाउल्लाह ने कहा- जमान पार्क में आतंकवादी छिपे हुए थे। इमरान खान के आवास से हथियार, पेट्रोल बम आदि बरामद किए गए हैं, जो पीटीआई के खिलाफ उग्रवादी संगठन होने का मामला दर्ज करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। इस मुद्दे पर हमारी कानूनी टीम से परामर्श कर रही है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुहैल सुखेरा ने कहा कि विशाल निवास के अंदर, पुलिस पर हमलों में शामिल लोगों को शरण देने के लिए अवैध ढांचे बनाये गये थे। इन हमलों में दर्जनों अधिकारी घायल हुए थे। पाकिस्तान पुलिस को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान को गिरफ्तार करने के कई असफल प्रयासों का सामना करना पड़ा था।

इक्वाडोर : भूकंप के तेज झटके से अब तक 14 लोगों की मौत
Published / 2023-03-19 12:19:21
इक्वाडोर : भूकंप के तेज झटके से अब तक 14 लोगों की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिमी इक्वाडोर में 6.5 तीव्रता के भूकंप के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रपति की प्रेस सेवा ने शनिवार को ट्वीट कर कहा- 14 मृत, 381 घायल। इससे पहले इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुयलेरमो लासो ने कहा कि भूकंप से मरने वालों की संख्या 12 है, जिसमें एल ओरो प्रांत में 11 और अज़ुए प्रांत में एक मौत दर्ज की गयी है। शनिवार को रिक्टर स्केल पर 6.5 तीव्रता वाले के भूकंप के झटकों ने पश्चिमी इक्वाडोर को हिला कर रखा और उत्तरी पेरू में नुकसान हुआ है। आरपीपी (रेडियो प्रोग्रामस डेल पेरू) ने कहा कि शनिवार को इक्वाडोर की सीमा से लगे टुंबेस विभाग में छत गिरने से चार साल की एक बच्ची की मौत हो गयी।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बोले- मैं वापस आ गया हूं...
Published / 2023-03-18 14:57:32
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बोले- मैं वापस आ गया हूं...

दो साल बाद फेसबुक और यूट्यूब पर हुई डोनाल्ड ट्रंप की वापसीएबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो साल से अधिक समय के प्रतिबंध के बाद फेसबुक पर वापसी की है। उन्होंने अपने निजी अकाउंट को बहाल किए जाने के हफ्तों बाद साइट पर लिखा- मैं वापस आ गया हूं! ट्रंप ने फेसबुक पर एक वीडियो क्लिप भी साझा की, जिसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं कि इतना लंबा इंतजार कराने के लिए मांफी चाहता हूं। बहुत ही जटिल प्रक्रिया है। पूर्व राष्ट्रपति ने यह वीडियो क्लिप यू-ट्यूब पर भी साझा की।यू-ट्यूब ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह ट्रंप के चैनल पर लगाया गया प्रतिबंध हटा रहा है। गौरतलब है कि 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को रोकने के लिए ट्रंप के कथित उकसावे पर उनके समर्थकों ने 6 जनवरी 2021 को कैपिटल (संसद) परिसर में हिंसा की थी, जिसके मद्देनजर ट्रंप के अकाउंट प्रतिबंध लगा दिया गया था।हालांकि, फेसबुक का मलिकाना हक रखने वाली कंपनी मेटा ने इस साल जनवरी में कहा था कि वह अगले कुछ हफ्तों में ट्रंप का फेसबुक अकाउंट बहाल कर देगी। मेटा ने नौ फरवरी को ट्रंप पर फेसबुक और इंस्टाग्राम के इस्तेमाल पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया था। उस समय मेटा के वैश्विक मामलों के उपाध्यक्ष निक क्लेग ने कहा था, जनता को यह जानने-सुनने की सुविधा मिलनी चाहिए कि उनके राजनेता क्या कह रहे हैं-अच्छा, बुरा या खराब-ताकि वे मतदान के समय उपयुक्त विकल्प को चुन सकें।वहीं, यू-ट्यूब ने शुक्रवार को ट्वीट किया, आज से डोनाल्ड ट्रंप के चैनल पर लगा प्रतिबंध हटाया जाता है। इस चैनल पर नयी सामग्री अपलोड की जा सकती है। कंपनी ने आगे लिखा, चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रमुख उम्मीदवारों के विचारों को समान रूप से सुनने का अवसर देने के लिए हमने वास्तविक दुनिया में हिंसा के जोखिम का सावधानीपूर्वक आकलन किया।  इससे पहले, ट्विटर ने पिछले साल एलन मस्क के कंपनी की कमान संभालने के बाद ट्रंप का अकाउंट बहाल कर दिया था।हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति ने अभी ट्विटर पर वापसी नहीं की है। अलबत्ता, वह खुद के सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर पोस्ट साझा कर रहे हैं। उन्होंने कैपिटल हिंसा के मद्देनजर प्रमुख सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा अपना अकाउंट निलंबित किये जाने के बाद ट्रुथ सोशल को लॉन्च किया था।

कोरोना से जुड़ा डाटा इंटरनेट से हटाने से चीन पर डब्ल्यूएचओ नाराज
Published / 2023-03-18 13:56:51
कोरोना से जुड़ा डाटा इंटरनेट से हटाने से चीन पर डब्ल्यूएचओ नाराज

डब्ल्यूएचओ ने पूछा- आखिर ऐसा क्यों?एबीएन सेंट्रल डेस्क। स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति का खुलासा करने वाले वैज्ञानिक अनुसंधान को रोकने के लिए चीनी अधिकारियों को फटकार लगाई है। डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को चीनी अधिकारियों से तीन साल पहले डेटा का खुलासा नहीं करने के कारणों के बारे में भी पूछा और कहा कि जनवरी में ऑनलाइन प्रकाशित होने के बाद फिर इन्हें क्यों हटाया गया?लेकिन टीम अंतिम परिणाम तक नहीं पहुंच सकी क्योंकि जब विशेषज्ञों ने अपने चीनी समकक्षों के साथ विश्लेषण पर सहयोग करने की पेशकश की, तो जीन अनुक्रमों को वैज्ञानिक डेटाबेस से हटा दिया गया। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ टेड्रोस अधानोम गेब्रेयेसस ने कहा कि ये आंकड़े तीन साल पहले साझा किये जा सकते थे और साझा किये जाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि लापता सबूतों को अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ तुरंत साझा करने की जरूरत है।आंकड़ों की समीक्षा कर रही विशेषज्ञ टीम के अनुसार, शोध से इस बात के सबूत मिलते हैं कि कोरोना वायरस फैलाने के लिए जाने जाने वाले लोमड़ी जैसे जानवर रैकून कुत्ते वुहान बाजार में उसी स्थान पर डीएनए छोड़ गये थे जहां नए कोरोना वायरस के भी डीएनए मिले थे। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार उस खोज से पता चलता है कि जानवर संक्रमित हो सकते हैं और मनुष्यों में वायरस को प्रेषित कर सकते हैं।इंटरनेट से डेटा गायब होने से पहले वायरस विशेषज्ञों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने शोध को डाउनलोड किया था और विश्लेषण करना शुरू कर दिया। टीम ने खुलासा किया कि डेटा से यह पता चलता है कि महामारी अवैध रूप से बिकने वाले रैकून कुत्तों से शुरू हो सकती है, उसके बाद उन्होंने चीन के वुहान हुआनान सीफूड होलसेल मार्केट में मनुष्यों को संक्रमित किया था।स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति का खुलासा करने वाले वैज्ञानिक अनुसंधान को रोकने के लिए चीनी अधिकारियों को फटकार लगायी है। डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को चीनी अधिकारियों से तीन साल पहले डेटा का खुलासा नहीं करने के कारणों के बारे में भी पूछा और कहा कि जनवरी में ऑनलाइन प्रकाशित होने के बाद फिर इन्हें क्यों हटाया गया?इंटरनेट से डेटा गायब होने से पहले वायरस विशेषज्ञों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने शोध को डाउनलोड किया था और विश्लेषण करना शुरू कर दिया। टीम ने खुलासा किया कि डेटा से यह पता चलता है कि महामारी अवैध रूप से बिकने वाले रैकून कुत्तों से शुरू हो सकती है, उसके बाद उन्होंने चीन के वुहान हुआनान सीफूड होलसेल मार्केट में मनुष्यों को संक्रमित किया था।लेकिन टीम अंतिम परिणाम तक नहीं पहुंच सकी क्योंकि जब विशेषज्ञों ने अपने चीनी समकक्षों के साथ विश्लेषण पर सहयोग करने की पेशकश की, तो जीन अनुक्रमों को वैज्ञानिक डेटाबेस से हटा दिया गया। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ टेड्रोस अधानोम गेब्रेयेसस ने कहा कि ये आंकड़े तीन साल पहले साझा किये जा सकते थे और साझा किये जाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि लापता सबूतों को अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ तुरंत साझा करने की जरूरत है।आंकड़ों की समीक्षा कर रही विशेषज्ञ टीम के अनुसार, शोध से इस बात के सबूत मिलते हैं कि कोरोना वायरस फैलाने के लिए जाने जाने वाले लोमड़ी जैसे जानवर रैकून कुत्ते वुहान बाजार में उसी स्थान पर डीएनए छोड़ गये थे जहां नये कोरोना वायरस के भी डीएनए मिले थे। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार उस खोज से पता चलता है कि जानवर संक्रमित हो सकते हैं और मनुष्यों में वायरस को प्रेषित कर सकते हैं।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2020 की शुरुआत में वुहान बाजार में जानवरों के पिंजरों, गाड़ियों और अन्य सतहों के स्वैब से बड़ी मात्रा में आनुवंशिक जानकारी ली गई थी। आनुवंशिक डेटा वायरस विशेषज्ञों के बीच बेचैनी का कारण बना था, क्योंकि उन्हें एक साल पहले चीनी वैज्ञानिकों की ओर से जारी एक पेपर में इसके बारे में पता चला था।इस बीच, एक फ्रांसीसी जीवविज्ञानी ने पिछले हफ्ते डेटाबेस में आनुवंशिक अनुक्रमों की खोज की और उनकी टीम ने महामारी की उत्पत्ति के बारे में सुराग तलाशना शुरू किया।

पांच देश एक साथ मिलकर रोकेंगे ड्रैगन की नौसेना
Published / 2023-03-17 22:37:42
पांच देश एक साथ मिलकर रोकेंगे ड्रैगन की नौसेना

भारत भी सैन्य अभ्यास में शामिलएबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका, कनाडा, भारत, जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास कर रहे हैं। यह अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है, जब जापान और दक्षिण कोरिया के नेता चीन और उत्तर कोरिया की ओर से बढ़ते खतरों के खिलाफ अमेरिका के साथ अपने गठबंधन को मजबूत करने के मकसद से टोक्यो में शिखर वार्ता कर रहे हैं।यूएस सेवेंथ फ्लीट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सी ड्रैगन 23 अभ्यास बुधवार को शुरू हुआ, जो 270 घंटे से अधिक समय तक चलेगा। बयान के अनुसार, सभी भाग लेने वाले देशों के पायलट और उड़ान अधिकारियों के लिए कक्षा प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जायेंगे, जिसमें वे अपने देशों की क्षमताओं और उपकरणों को शामिल करने की योजना बनाने और रणनीति पर चर्चा करेंगे।अभ्यास एक प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश ड्रैगन बेल्ट जीतने के लिए सबसे अधिक अंक हासिल करने की कोशिश करेंगे।अमेरिकी नौसेना का प्रतिनिधित्व वर्तमान में गुआम में स्थित दो पी-8 ए पोसेडॉन मैरीटाइम पेट्रोल और टोही विमान द्वारा किया जा रहा है। बयान में यह नहीं बताया गया कि अभ्यास कहां और किस समय हो रहे हैं।

लंदन में ब्रिटिश लेखक और इतिहासकार पैट्रिक फ्रेंच का निधन
Published / 2023-03-17 18:57:50
लंदन में ब्रिटिश लेखक और इतिहासकार पैट्रिक फ्रेंच का निधन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। वीएस नायपॉल की जीवनी, द वर्ल्ड इज व्हाट इट इज और इंडिया: ए पोर्ट्रेट के पुरस्कार विजेता ब्रिटिश लेखक, इतिहासकार और शिक्षाविद पैट्रिक फ्रेंच का चार साल तक कैंसर से जूझने के बाद बृहस्पतिवार को लंदन में निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। फ्रेंच 2017 में अहमदाबाद विश्वविद्यालय में स्कूल आफ आर्ट्स एंड साइंसेज के पहले डीन थे और अशोक विश्वविद्यालय से भी जुड़े रहे। उनकी सास और जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) की सह-संस्थापक नमिता गोखले ने बताया कि फ्रेंच का आज सुबह निधन हो गया। गोखले ने कहा कि यह बहुत अचानक था। हम सब बहुत दुखी हैं। मौत लंदन में हुई। वह पिछले चार साल से कैंसर से पीड़ित थे। फ्रेंच के परिवार में उनकी पत्नी मेरू गोखले और चार बच्चे हैं। मेरू गोखले पेंगुइन प्रेस ग्रुप में पूर्व प्रकाशक थीं। मेरू गोखले ने लंदन में कहा कि वह असाधारण पिता, मित्र, पति, शिक्षक और गुरु थे। उन्होंने एक बयान में कहा, आज सुबह 8.10 बजे मेरे प्यारे पति पैट्रिक फ्रेंच का लंदन में कैंसर से लंबे समय तक जूझने के बाद निधन हो गया। उनका स्नेह और प्यार हमेशा हमारे साथ रहेगा। वह बिना किसी कष्ट के शांति से इस दुनिया से गये। उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सांसद एवं लेखक शशि थरूर, उनके पार्टी सहयोगी जयराम रमेश, इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल व रामचंद्र गुहा ने शोक व्यक्त किया। गांधी ने फ्रेंच के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन साहित्यिक समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा- प्रसिद्ध लेखक, इतिहासकार और सबसे बढ़कर, एक अद्भुत इंसान- पैट्रिक फ्रेंच के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ।

मलावी में 300 से ज्यादा की मौत, अब बाढ़ जा खतरा
Published / 2023-03-17 10:24:58
मलावी में 300 से ज्यादा की मौत, अब बाढ़ जा खतरा

अफ्रीकी देश मलावी में तूफान फ्रेडी ने मचायी तबाहीएबीएन सेंट्रल डेस्क। विध्वंसकारी तूफान और मूसलाधार बारिश के चार दिन के कहर से बेहाल स्थानीय समुदाय और राहत कर्मी अब चक्रवात फ्रेडी के गुजर जाने के बाद की परेशानियों से जूझ रहे हैं। मलावी और मोजाम्बिक में इस चक्रवात ने 300 से ज्यादा लोगों की जान ली है और हजारों की संख्या में लोग बेघर हुए हैं। चक्रवात फ्रेडी बुधवार को निष्प्रभावी हो गया, लेकिन मौसम निगरानी केन्द्रों ने चेतावनी दी है कि प्रभावित देशों में अभी भी बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।अधिकारियों ने बताया वित्तीय राजधानी ब्लांटायर सहित दक्षिणी मलावी में कम से कम 225 लोगों की मौत हुई है। करीब 88,000 लोग अभी भी बेघर हैं और क्षेत्र के कई हिस्सों से अभी भी संपर्क टूटा हुआ है। मलावी के राष्ट्रपति लजारस चकवेरा ने 14 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। मोजाम्बिक में प्रशासन ने बताया कि शनिवार से अभी तक कम से कम 53 लोगों की मौत हुई है जबकि 50,000 से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि मानव की वजह से हुए जलवायु परिवर्तन से चक्रवातीय गतिविधियों की आवृत्ती में कमी आयी है और वे अधिक भीषण हुई हैं। हाल ही में समाप्त हुए ला-नीना का प्रभाव दुनिया भर पर होता है और उसके कारण हाल के वर्षों में क्षेत्र में चक्रवातों की आवृति बढ़ी है। चक्रवात फ्रेडी ने फरवरी से ही अफ्रीका के दक्षिणी हिस्से में कहर बरपाया है।

न्यूजीलैंड : भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती
Published / 2023-03-16 17:10:28
न्यूजीलैंड : भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती

रिक्टर स्केल पर 7.0 थी तीव्रता, सुनामी का अलर्ट जारीएबीएन सेंट्रल डेस्क। पिछले महीने तुर्की में आये भूकंप ने पूरी दुनिया को दहला दिया था और तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 1 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। वहीं, अब गुरुवार को न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, गुरुवार को न्यूजीलैंड के उत्तर में स्थित केरमाडेक द्वीप समूह में महसूस किया गया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केन्द्र जमीन के सतह से 10 किलोमीटर अंदर था, वहीं यूएस सूनामी वार्निंग सिस्टम ने भूकंप आने के बाद 300 किमी के दायरे में निर्जन द्वीपों के लिए जल्द ही सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं, चीन भूकंप नेटवर्क की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी समय के मुताबिक सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर न्यूजीलैंड में ये भूकंप आया था। नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने कहा है कि भूकंप के बाद न्यूजीलैंड के लिए सुनामी का कोई खतरा नहीं है, लेकिन न्यूजीलैंड के द्वीपों पर सुनामी आ सकता है। आपको बता दें, कि न्यूज़ीलैंड भी भूकंप के प्रति संवेदनशील क्षेत्र है, क्योंकि यह दुनिया की दो प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों-प्रशांत प्लेट और ऑस्ट्रेलियाई प्लेट की सीमा पर स्थित है। यह तीव्र भूकंपीय गतिविधि के एक क्षेत्र के किनारे पर भी है, जिसे रिंग ऑफ फायर के रूप में जाना जाता है। न्यूजीलैंड में हर साल हजारों भूकंप आते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,478