Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

वर्ल्ड

View All
31 ग्राम हेरोइन बनी मौत की सौदागर
Published / 2023-07-30 18:28:52
31 ग्राम हेरोइन बनी मौत की सौदागर

19 साल बाद किसी महिला को लटकाया गया फांसी पर 45 वर्षीय सरिदेवी जामानी को हेरोइन की तस्करी के लिए 2018 में मौत की सजा सुनायी गयी थी एबीएन सेंट्रल डेस्क। मादक पदार्थों की तस्करी के जुर्म में सिंगापुर ने 19 साल बाद किसी महिला को फांसी पर लटका दिया है। देश ने 19 साल बाद शुक्रवार को किसी महिला को इस जुर्म में फांसी के फंदे पर लटका दिया है। यह जानकारी मीडिया एजेंसी ने दी।हालांकि नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के लिए मौत की सजा बंद करने के लोगों की अपील के बावजूद ऐसा फैसला लिया गया। इस हफ्ते दो लोगों को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गयी जिसमें एक महिला थी, जिसे आज यानी शुक्रवार को फांसी दे दी गयी। सिंगापुर के एक्टिविस्ट ने कहा कि अगले हफ्ते एक और फांसी तय है। 2018 में मिली थी सजा, जानें कितनी तस्करी पड़ी भारी? सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो ने कहा कि 45 वर्षीय सरिदेवी जामानी को लगभग 31 ग्राम (1.09 औंस) डायमॉर्फिन या प्योर हेरोइन की तस्करी के लिए 2018 में मौत की सजा सुनायी गयी थी। इसके बयान में कहा गया है कि यह अमाउंट एक सप्ताह के लिए लगभग 370 ड्रग यूजर्स की लत को पूरा करने के लिए पर्याप्त थी। सिंगापुर के कानून में 500 ग्राम (17.64 औंस) से अधिक भांग और 15 ग्राम (0.53 औंस) हेरोइन की तस्करी के दोषी किसी भी व्यक्ति के लिए मौत की सजा का प्रावधान है। जामानी को फांसी सिंगापुर के एक व्यक्ति, 56 वर्षीय मोहम्मद अजीज हुसैन को लगभग 50 ग्राम (1.75 औंस) हेरोइन की तस्करी के लिए दी गई फांसी की सजा के दो दिन बाद दी गयी। नारकोटिक्स ब्यूरो ने कहा कि दोनों कैदियों को उचित सजा दी गयी, जिसमें उनकी दोषसिद्धि और सजा की अपील और राष्ट्रपति की क्षमा की याचिका शामिल है। क्या मौत की सजा है सटीक उपाय? मानवाधिकार समूहों, अंतरराष्ट्रीय कार्यकर्ताओं और संयुक्त राष्ट्र (वठ) ने सिंगापुर से नशीली दवाओं के अपराधों के लिए फांसी की सजा रोकने का आग्रह किया है और कहा है कि इस बात के सबूत बढ़ रहे हैं कि फांसी की सजा कोई बेहतर उपाय नहीं है। सिंगापुर के अधिकारी इस बात पर जोर देते हैं कि नशीली दवाओं की मांग सप्लाई को रोकने के लिए मौत की सजा महत्वपूर्ण है। मानवाधिकार समूहों का कहना है कि मार्च 2022 में फांसी फिर से शुरू होने के बाद से उसने नशीली दवाओं के अपराधों के लिए 15 लोगों को फांसी दी है। इस हिसाब से सिंगापुर में औसतन एक महीने में एक फांसी की सजा दी गयी। आखिरी बार 2004 में दी गयी थी फांसी मौत की सजा का विरोध कर रहे कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिंगापुर में जिस आखिरी महिला को फांसी दी गयी थी, वह 36 वर्षीय हेयरड्रेसर येन मे वोएन थी, जिसे 2004 में मादक पदार्थों की तस्करी के लिए भी दोषी ठहराया गया था। ट्रांसफॉर्मेटिव जस्टिस कलेक्टिव एक सिंगापुर समूह जो मौत की सजा को खत्म करने की वकालत करता है, ने कहा कि 3 अगस्त के लिए एक अन्य कैदी को एक नया फांसी का नोटिस जारी किया गया है। अगर फांसी मिलती है तो यह इस साल की पांचवीं फांसी होगी। इसमें कहा गया है कि कैदी एक एथनिक मलय नागरिक है, जो 2016 में अपनी गिरफ्तारी से पहले एक डिलीवरी ड्राइवर के रूप में काम करता था। उसे 2019 में लगभग 50 ग्राम (1.75 औंस) हेरोइन की तस्करी के लिए दोषी ठहराया गया था। समूह ने कहा कि उस व्यक्ति ने अपने मुकदमे में कहा था कि उसका मानना है कि वह अपने एक दोस्त के लिए प्रतिबंधित सिगरेट वितरित कर रहा था, जिस पर उसके पैसे बकाया थे और उसने बैग की सामग्री का सत्यापन नहीं किया क्योंकि उसे अपने दोस्त पर भरोसा था। हालांकि अदालत ने पाया कि वह केवल एक संदेशवाहक था, फिर भी उस व्यक्ति को अनिवार्य मौत की सजा दिया जाना था, ऐसा उसने कहा। आलोचकों का कहना है कि सिंगापुर की कठोर नीति केवल निचले स्तर के तस्करों और कोरियर्स को सजा देती है, जिन्हें आम तौर पर कमजोरियों वाले हाशिये के समूहों से भर्ती किया जाता है। उनका कहना है कि कई देश मौत की सजा के चलन से बाहर निकल रहे हैं लेकिन सिंगापुर इससे काफी दूर है। पड़ोसी थाईलैंड ने भांग को वैध कर दिया है जबकि मलेशिया ने इस साल गंभीर अपराधों के लिए अनिवार्य मौत की सजा को समाप्त कर दिया है।

सूडान : ओमडुरमैन पर हमले में 16 की मौत
Published / 2023-07-26 14:23:28
सूडान : ओमडुरमैन पर हमले में 16 की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सूडान की राजधानी खार्तूम के पश्चिम में ओमडुरमन शहर के एक पड़ोस में हवाई और तोपखाने हमलों में मंगलवार को कम से कम 16 नागरिक मारे गये। एक प्रतिरोध समिति ने यह जानकारी दी। एक लोकप्रिय युवा समूह, ओम्बाडा की प्रतिरोध समिति ने एक बयान में कहा कि  ओमडुरमैन में ओम्बाडा पड़ोस में इस संवेदनहीन युद्ध में नागरिक मारे गये। बयान में कहा गया कि हमलों के कारण ओमडुरमैन के स्थानीय बाजार सूक लीबिया में कई अन्य घायल भी हो गये। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि सूडान में मानवीय स्थिति पूरी तरह से तबाही में बदल गयी है। सूडान में संयुक्त राष्ट्र के मानवतावादी समन्वयक क्लेमेंटाइन एनक्वेटा-सलामी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि सूडान में युद्ध शुरू होने के कल 100 दिन पूरे हो गये, एक ऐसा संकट जिसने गंभीर मानवीय स्थिति को पूरी तरह से तबाही में बदल दिया।बयान में कहा गया है कि मानवीय समुदाय सूडान के लोगों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है और बेहद कठिन परिस्थितियों के बीच सहायता प्रदान करने के लिए जबरदस्त और साहसी प्रयास कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने कहा कि फिर भी राहत कर्मी हिंसा और दुर्व्यवहार के भयानक कृत्यों से बचे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सूडान में संघर्ष शुरू होने के बाद से कम से कम 18 सहायता कर्मी मारे गये हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। बयान के अनुसार, मानवीय सुविधाओं पर भी हमला किया गया है, कम से कम 50 मानवीय गोदामों को लूट लिया गया है और 82 कार्यालयों में तोड़-फोड़ की गयी है।सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सूडान में 15 अप्रैल से खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में सूडानी सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच घातक झड़पें हो रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हो गयी और छह हजार से अधिक लोग घायल हो गये।

रूस में लिंग परिवर्तन कराने पर प्रतिबंध
Published / 2023-07-26 14:17:41
रूस में लिंग परिवर्तन कराने पर प्रतिबंध

राष्ट्रपति पुतिन ने नये कानून पर किये हस्ताक्षरएबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस में लिंग परिवर्तन सर्जरी पर प्रतिबंध लग गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश में लिंग परिवर्तन सर्जरी पर रोक लगाने वाले कानून पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। रूसी समाचार एजेंसी तास ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह कानून सोमवार को आधिकारिक पोर्टल पर प्रकाशित किया गया। अधिसूचना प्रकाशित होने के साथ ही यह कानून प्रभावी हो गया है। नये कानून के प्रभावी होने से पहले जिन लोगों ने लिंग परिवर्तन कराया है, वे इससे प्रभावित नहीं होंगे।रिपोर्ट के अनुसार, नये कानून में रूसी नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा वाले कानून में चिकित्सा उपचार और लिंग परिवर्तन के उद्देश्य से दवाओं के उपयोग को गैरकानूनी घोषित किया गया है। हालांकि, यह प्रतिबंध बाल विकास और जन्म दोषों के साथ-साथ यौन भेदभाव के बचपन के विकारों से जुड़ी आनुवंशिक और अन्य समस्याओं के लिए उपयोग की जाने वाली चिकित्सा प्रक्रियाओं पर लागू नहीं होगा। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत एजेंसियों के चिकित्सा आयुक्त ऐसे ऑपरेशनों पर निर्णय लेंगे।रूस में वैवाहिक जीवन में किसी भी साथी द्वारा लिंग परिवर्तन कराने पर कानूनी तौर पर तलाक का आधार माना जाता है। इसके अलावा लिंग परिवर्तन कराने वाले माता-पिता की तरफ बच्चे की देखभाल नहीं कर सकते हैं। नये कानून का उद्देश्य रूसी समाज के संवैधानिक नैतिक सिद्धांतों और पारिवारिक मूल्यों को बनाये रखने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य, विशेषकर बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है।

पूर्वोत्तर चीन : जिम की छत गिरने से मरनेवालों की संख्या हुई 10
Published / 2023-07-24 14:03:12
पूर्वोत्तर चीन : जिम की छत गिरने से मरनेवालों की संख्या हुई 10

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत के किकिहार शहर में रविवार को एक स्कूल व्यायामशाला की छत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। राहत एवं बचावकर्मियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे तक बचावकर्मियों ने मलबे से 14 लोगों को बाहर निकाला था। हताहतों में से चार की मौके पर ही मौत की पुष्टि की गयी और छह अन्य की उपचार के दौरान मौत हो गयी। शेष चार लोगों की बिना किसी जानलेवा चोट के जांच की गयी है।जब दुर्घटना हुई तब लोंग्शा जिले के क्यूकिहार के नंबर 34 मिडिल स्कूल में लगभग 1,200 वर्ग मीटर में फैले व्यायामशाला में 19 लोग थे। नगर निगम खोज एवं बचाव मुख्यालय ने कहा कि चार लोग खुद ही भाग निकले और 15 लोग फंस गये।प्रारंभिक जांच में पाया गया कि निर्माण श्रमिकों ने व्यायामशाला के निकट एक शिक्षण भवन के निर्माण के दौरान व्यायामशाला की छत पर अवैध रूप से पर्लाइट रखा था। शुरुआती जांच में पाया गया कि बरसात के कारण यह पर्लाइट भारी हो गया जिससे छत भरभरा कर गिर पड़ी।

कोलंबिया : बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, कई अन्य गंभीर
Published / 2023-07-23 11:55:35
कोलंबिया : बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, कई अन्य गंभीर

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पूर्वोत्तर कोलंबिया के सेंटेंडर विभाग के प्लायोन नगर पालिका में एक बस दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और लगभग 30 लोग घायल हो गये। क्षेत्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन एजेंसी ने यह जानकारी दी।एजेंसी ने शनिवार को ट्विटर पर कहा कि लिमिट्स सेक्टर में, प्लेऑन नगरपालिका के राष्ट्रीय राजमार्ग पर, ब्रासीलिया कंपनी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गयी।हादसे में घायल हुए 30 लोगों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कैराकोल रेडियो ने शनिवार को बताया कि बस दक्षिण अमेरिकी प्रवासियों को ले जा रही थी, जो संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचने का प्रयास करने के लिए देश के उत्तर की ओर जा रहे थे।

एशिया कप में यातायात से बंगलादेश परेशान
Published / 2023-07-21 14:45:07
एशिया कप में यातायात से बंगलादेश परेशान

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के क्रिकेट परिचालन अध्यक्ष जलाल यूनुस ने गुरुवार को कहा कि एशिया कप 2023 में अत्यधिक यातायात उनके खिलाड़ियों को प्रभावित करेगा। उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशिया कप के लिये टीम को पाकिस्तान भेजने से मना किया था, जिसके कारण यह टूर्नामेंट हाइब्रिड प्रारूप में हो रहा है। इस प्रारूप के तहत, पाकिस्तान चार मैचों की मेज़बानी करेगा, जबकि भारत के मैचों सहित अन्य नौ मुकाबले श्रीलंका में खेले जायेंगे।

पाकिस्तान : मानसून दौर में 101 की मौत, 180 घायल
Published / 2023-07-21 14:43:17
पाकिस्तान : मानसून दौर में 101 की मौत, 180 घायल

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान में 25 जून से शुरू हुए चालू मानसून सीजन के दौरान अब तक लगभग 101 लोगों की मौत हो गयी और 180 अन्य घायल हो गये। देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने यह जानकारी दी। एनडीएमए ने गुरुवार को कहा कि देश का पूर्वी पंजाब प्रांत बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, जहां 57 लोगों की मौत हो गयी और 118 घायल हो गये। साथ ही प्रांतीय राजधानी लाहौर सहित पूरे प्रांत में हुई भारी बारिश में 53 घर भी नष्ट हो गये। कार्यवाहक पंजाब के मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने लाहौर की बारिश को "रिकॉर्ड-तोड़" कहा यह शहर में बाढ़ का कारण बनी, कई इलाकों में पानी भर गया और सड़क यातायात घंटों तक बाधित रहा।प्रांत के रावलपिंडी शहर में भी बुधवार को 12 घंटे से अधिक समय तक भारी बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप नदियों और नालों में जल स्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया और स्थानीय नगरपालिका प्राधिकरण को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने में मदद के लिए सेना बुलानी पड़ी। शहर में भारी बारिश के कारण बुधवार को एक निर्माणाधीन पुल की दीवार अस्थायी तंबू में रह रहे मजदूरों पर गिर गयी, जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी। जिला प्रशासन के प्रवक्ता के अनुसार, वर्षा मापक केंद्रों ने शहर के कई इलाकों में 200 मिमी तक बारिश दर्ज की, जिससे शहरी बाढ़ और छत गिरने की घटनाएं हुईं। एनडीएमए ने कहा कि देश के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बारिश से जुड़ी अलग-अलग दुर्घटनाओं में कुल 25 लोगों की मौत हो गयी और 41 अन्य घायल हो गये।

लंदन : हिंदू विरोधी मौलवी अंजेम चौधरी गिरफ्तार
Published / 2023-07-19 23:18:32
लंदन : हिंदू विरोधी मौलवी अंजेम चौधरी गिरफ्तार

आतंकियों से संबंधों का आरोप एबीएन सेंट्रल डेस्क। लंदन में हिंदुओं के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले मौलवी के पर अब जल्द ही कतरे का सकते हैं। पुलिस ने हाल ही में उसके खिलाफ एक्शन लिया है। लंदन में रहने वाला मौलवी अंजेम चौधरी एक कट्टरपंथी होने के साथ ही पूरी तरह से हिंदू विरोधी है। हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलने का कोई भी मौका अंजेम नहीं छोड़ता। इतना ही नहीं, अंजेम तो अमरीका और यूके के खिलाफ बोलने का भी कोई मौयका नहीं छोड़ता। यूके में रह रहे हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलना और अपनी कट्टरवादी मानसिकता को फैलाने वाले अंजेम के खिलाफ हाल ही में लंदन पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने किया गिरफ्तार अंजेम के खिलाफ लंदन पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की सुबह पुलिस अचानक से पूर्वी लंदन में स्थित अंजेम के घर पहुंच गई और उसे दबोच लिया। अंजेम ने इसका विरोध भी करना चाहा, पर पुलिस ने उसकी एक न सुनी। यह पहला मौका नहीं है जब अंजेम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी अंजेम को 2016 में गिरफ्तार किया गया था और 5 साल की सजा मिली थी। पर जेल से छूटने के बाद अंजेम ने फिर से जहर उगलना शुरू कर दिया था। क्यों हुआ गिरफ्तार अंजेम को आतंकियों से संबंध रखने की वजह से गिरफ्तार किया गया है। पर यह पहला मौका नहीं है जब अंजेम पर आतंकियों से संबंधों की बात सामने आई है। 2016 में भी अंजेम को इसी वजह से गिरफ्तार किया गया था। उसे आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लिए समर्थन जुटाने की वजह से गिरफ्तार करते हुए सजा दी गयी थी। अंजेम को यूके के सबसे प्रभावी मुस्लिम चरमपंथियों में से एक माना जाता है। अंजेम यूके में खलीफा शासन भी लागू करना चाहता है। पुलिस ने अंजेम को पकड़कर आतंकवाद निरोधक दस्ते के हवाले कर दिया। अंजेम के एक साथी को भी पुलिस ने लंदन के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।

खेल-खेल में तीन साल के बच्चे ने बहन को मार दी गोली
Published / 2023-07-19 20:16:27
खेल-खेल में तीन साल के बच्चे ने बहन को मार दी गोली

कैलिफोर्निया : तीन साल के बच्चे ने एक साल की बहन को मार दी गोली, मौतएबीएन सेंट्रल डेस्क। अमरीका में शूटिंग के मामले कोई नई बात नहीं है। हाल ही में इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। पर इस बार की घटना चौंका देने वाली है। इसकी वजह है गोली चलाने वाले और जिसके लगी है, दोनों की उम्र। अमरीका में गन वॉयलेंस कितनी गंभीर समस्या है इस बात से पूरी दुनिया वाकिफ है। अमरीका में गन वॉयलेंस की समस्या नई नहीं, बल्कि काफी पुरानी है। आये दिन ही अमरीका में गोलीबारी के मामले सामने आते रहते हैं। गन वॉयलेंस की वजह से हर साल अमरीका में कई लोगों की जान जाती हैं। अमरीका में गन वॉयलेंस से न तो पब्लिक प्लेस सुरक्षित हैं, न ही प्राइवेट प्लेस। हाल ही में अमरीका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है। पर यह मामला काफी हैरान कर देने वाला है। इसकी वजह है गोली चलाने वाले और जिसके गोली लगी है, दोनों की उम्र। तीन साल के बच्चे ने ले ली बहन की जान हाल ही में अमरीका के कैलिफोर्निया में एक 3 साल के बच्चे ने अपनी 1 साल की बहन को गोली मार दी। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। 3 साल की उम्र ऐसी होती है जिसमें बच्चे खेलते-कूदते हैं, उस उम्र में एक भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी। यह घटना सैन डिएगो काउंटी के फॉलब्रूक की है। गलती से ले ली बहन की जान लोकल पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हीं एक कॉल आया, जो 3 साल के बच्चे ने ही किया था। जब पुलिस फायर प्रोटेक्शन टीम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची, तो वहां पर उन्होंने बच्चे के हाथ में बंदूक पायी और पास में ही उसकी बहन, जिसे सिर में गोली लगी थी और खून बह रहा था, दर्द से तड़प रही थी। मौके पर पहुंचकर पता चला कि बच्चे को अपने घर में एक हैंडगन मिली और उसने गलती से अपनी बहन को गोली मार दी। फायर प्रोटेक्शन टीम बच्ची को जल्दी से अस्पताल ले गये, पर वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस लोकल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। हालांकि बच्चे के खिलाफ कोई एक्शन लिया जाएगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी गन वॉयलेंस अमरीका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमरीका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमरीका में गन खरीद सकता है और वहां गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमरीका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,838