Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

वर्ल्ड

View All
चीन : शानक्सी में भूस्खलन, दो की मौत, 16 लापता
Published / 2023-08-12 12:17:59
चीन : शानक्सी में भूस्खलन, दो की मौत, 16 लापता

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन के शानक्सी प्रांत की राजधानी शीआन के उपनगरीय इलाके में शुक्रवार शाम मूसलाधार बारिश के कारण चट्टानें और मिट्टी खिसकने से दो लोगों की मौत हो गयी है और 16 अन्य लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।शीआन नगरपालिका आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों के सूत्रों ने बताया कि चांगान जिले के बाहरी इलाके में लुआनज़ेन टाउनशिप के एक गांव में हादसा शाम करीब छह बजे हुआ। उन्होंने बताया कि चट्टान और मिट्टी के खिसकने से दो घरों के साथ-साथ सड़कें, पुल और बिजली आपूर्ति टूट गयी है। बचावकर्मियों ने अब तक फंसे हुए चार लोगों को बचा लिया है और बचाव कार्य जारी है।

चीन : हेबेई में वर्षाजनित आपदा से 29 की मौत, 16 लापता
Published / 2023-08-11 13:26:21
चीन : हेबेई में वर्षाजनित आपदा से 29 की मौत, 16 लापता

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन के हेबेई प्रांत में हाल ही में वर्षा जनित आपदाओं से 29 लोगों की मौत हो गयी हैं और 16 लोग लापता हैं।स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि हेबेई प्रांत में भारी बारिश के कारण आपदाओं से गुरुवार तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 16 लोग लापता है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

अमेरिका : हवाई के जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या हुई 53
Published / 2023-08-11 13:23:29
अमेरिका : हवाई के जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या हुई 53

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के हवाई में माउई द्वीप के जंगलों में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गयी है। गुरुवार को माउई काउंटी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा- दमकलकर्मियों का आग बुझाने का प्रयास जारी है। लाहिना में सक्रिय आग के बीच आज 17 अतिरिक्त मौतों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ ही आग से मरने वालों की संख्या 53 हो गयी है।इससे पहले दिन में आग से मरने वालों की संख्या 36 बतायी गई थी। ऐसा माना जा रहा है डोरा तूफान की तेज हवाओं के कारण जंगल में भीषण फैली है जिससे माउई द्वीप पर एक पर्यटक स्थल लाहिना का कुछ हिस्सा नष्ट हो गया है।अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ाने की आशंका जतायी है। काउंटी के अधिकारियों ने पूर्व में जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि आग से लाहिना शहर में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जंगल की आग पर आज सुबह 80 प्रतिशत काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग ने लाहिना और पुलेहु और अपकंट्री माउई में आग पर काबू पाने जानकारी दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरूवार सुबह हवाई के जंगलों में लगी आग को आपदा घोषित किया है।हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन नुकसान का सर्वेक्षण करने के लिए माउई में हैं। लाहिना में घटनास्थल पर एक वीडियो भाषण में श्री ग्रीन ने कहा कि एक हजार से अधिक इमारतें नष्ट होने की संभावना है।

चीन : गांसु में मूसलाधार बारिश से तीन की मौत
Published / 2023-08-10 12:36:28
चीन : गांसु में मूसलाधार बारिश से तीन की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन के गांसु प्रांत में बैयिन शहर के जिंगताई काउंटी में पहाड़ी पर हुई मूसलाधार बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लापता बताये गये हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। मौसम विभाग की गुरुवार सुबह-सुबह तेज बारिश की चेतावनी मिलने के बाद घर वापस लौटते समय सात लोग पहाड़ी इलाकों में फंसे गये थे। अधिकारी ने बताया कि सुबह 05:20 बजे तक तीन शव मिले और दो अन्य अभी भी लापता है। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश और बचाव के प्रयास जारी है।

अमेरिका : हवाई के जंगलों में लगी आग से छह की मौत
Published / 2023-08-10 12:26:17
अमेरिका : हवाई के जंगलों में लगी आग से छह की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका में हवाई प्रांत के माउई द्वीप में विनाशकारी तूफान के कारण जंगल में लगी आग से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी हैं। माउई काउंटी के मेयर रिचर्ड बिसेन ने बुधवार को बताया कि जंगल में लगी आग के कारण छह लोगों की मौत हो गयी है और तलाश अभियान जारी हैं। हवाई आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के अनुसार 2,100 से अधिक लोग रात भर माउई में चार शिविरों में रुके रहे। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने में जमीनी बलों की सहायता के लिए बुधवार सुबह हेलीकॉप्टर को लगाया गया।स्थानीय समाचार आउटलेट हवाई न्यूज नाउ ने बताया कि जंगल की आग सक्रिय है और नियंत्रण से बाहर है। उन्होंने कहा कि अभी तक पूरी स्थिति का पता नहीं चला है। अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि कम से कम 20 लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं, हजारों लोग विस्थापित हुए हैं और स्थिति को देखते हुए काउंटी की आपातकालीन व्यवस्था चरमरा गयी है।रिपोर्ट में कहा गया है कि सैकड़ों घरों के नष्ट होने की आशंका है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। हवाई प्रांत की लेफ्टिनेंट गवर्नर सिल्विया ल्यूक ने बुधवार को सभी काउंटियों में आपातकाल की स्थिति को बढ़ाने घोषणा की। उन्होंने कहा कि हवाई के सबसे बड़े दो प्रमुख द्वीपों, माउई और हवाई द्वीप में जंगल की आग खतरनाक स्तर पर सक्रिय है।सुश्री ल्यूक ने एक बयान में कहा कि उन्होंने सभी एजेंसियों को निकासी में सहायता करने का आदेश दिया है और उन्होंने कहा कि माउई के लिए गैर-आवश्यक हवाई यात्रा न करे। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने मंगलवार दोपहर को तूफान डोरा के कारण माउई और हवाई काउंटी में जंगल की आग के संबंध में आपात स्थिति की घोषणा की थी। उन्होंने बुधवार को अपने बयान में कहा कि हमारे द्वीपों के ठीक दक्षिण से गुजरने वाले तूफान डोरा ने इस आग को भीषण बना दिया है। यह वास्तव में विनाशकारी है और माउई के निवासियों और उन सभी प्रभावितों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने किया भंग
Published / 2023-08-10 11:57:36
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने किया भंग

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सलाह पर नेशनल असेंबली को उसके पांच साल के कार्यकाल के पूरा होने से तीन दिन पहले भंग कर दिया है। जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि बुधवार आधी रात से ठीक पहले राष्ट्रपति कार्यायल ने एक बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री की सलाह पर अनुच्छेद 58 (1) के तहत नेशनल असेंबली को भंग कर दिया है। इसके अनुमोदन के बाद संघीय मंत्रिमंडल भी भंग हो गया है।रिपोर्ट में कहा गया है कि बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुद्दूस बिज़ेंजो ने उन रिपोर्टों का खंडन किया कि जिसमें कहा गया है कि गवर्नर मलिक अब्दुल वली काकर ने उन्हें प्रांतीय विधानसभा को भंग करने के लिए सार भेजा है।बिजेंजो ने बुधवार देर रात इस्लामाबाद से फोन पर डॉन समाचार पत्र को बताया- मैं बलूचिस्तान विधानसभा को भंग करने की सलाह भेजने की जल्दी में नहीं हूं। हालांकि उन्होंने कहा कि वह 12 अगस्त (शनिवार) को एक सार पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इस बीच सिंध विधानसभा का सत्र जारी है।

पाकिस्तान : भीषण ट्रेन हादसे में 25 की मौत, 80 घायल
Published / 2023-08-06 18:58:13
पाकिस्तान : भीषण ट्रेन हादसे में 25 की मौत, 80 घायल

हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पटरी से उतरीएबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान से भीषण ट्रेन हादसे की खबर आ रही है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित सहारा रेलवे स्टेशन के पास रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गये। इस हादसे में अबतक जो खबर आ रही है, उसके अनुसार 25 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि कम से कम 80 लोग घायल हो गये।मरने वालों की संख्या में हो सकता है इजाफाट्रेन हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अबतक जो खबर आ रही है, उसके अनुसार 15 लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल लोगों को पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेन हादसा क्यों और कैसे हुई उसकी जांच की जा रही है।रेलवे ने 10 डिब्बे पटरी से उतरने की पुष्टि कीरेलवे मंडल अधीक्षक सुक्कुर महमूदुर रहमान ने पुष्टि की कि ट्रेन दुर्घटना में 10 डिब्बे पटरी से उतर गये थे। उन्होंने कहा कि लोको शेड रोहरी से राहत गतिविधियों को चलाने के लिए एक ट्रेन घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। दुर्घटना स्थल तक पहुंचने में कम से कम तीन घंटे लगेंगे। उन्होंने जियो न्यूज को बतायाक कि दुर्घटना के कारण अप ट्रैक पर यातायात निलंबित है।ट्रेन हादसे को देखते हुए अस्पतालों को रखा हाई अलर्ट परट्रेन हादसे की भयावहता को देखते हुए आसपास के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्हें घायलों को हर संभव चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए निर्देश दे दिया गया है। एधी फाउंडेशन नियंत्रण कक्ष ने कहा कि उसके हैदराबाद, नवाबशाह, मीरपुरखास और सुक्कुर केंद्रों से दर्जनों एम्बुलेंस भेजी गयीं।पाकिस्तान में इससे पहले भी हो चुकी हैं कई ट्रेन हादसेपाकिस्तान में कोई पहली बार ट्रेन हादसा नहीं हुआ है। बल्कि इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। हालांकि उन हादसों में लोगों की जान नहीं गयी। इससे पहले इसी साल मार्च में एक ट्रेन हादसा होते-होते रह गया। जब कराची से हेवेलियन जा रहा एक लोकोमोटिव दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। ट्रेन डिरेल होने की खबर, कुछ दिन पहले ही हुई थी, जिसमें कराची से सियालकोट जा रही अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गये थे। हालांकि उस हादसे में भी किसी की मौत नहीं हुई थी।

चीन : भूकंप के मध्यम झटके से 21 घायल
Published / 2023-08-06 12:15:02
चीन : भूकंप के मध्यम झटके से 21 घायल

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत के देझोउ शहर के पिंगयुआन काउंटी में रविवार तड़के भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गयी। भूकंप के झटके से अफरातफरी मचने से कुल 21 लोगों के घायल होने की रिपोर्ट समाने आयी है।स्थानीय अधिकारियों के अनुसार भूकंप क्षेत्र में कुल 126 इमारतें ढह गईं, जबकि वहां परिवहन, संचार और बिजली आपूर्ति सामान्य थी, और तेल और गैस पाइपलाइनों में कोई रिसाव नहीं पाया गया।चाइना रेलवे बीजिंग ग्रुप कंपनी लिमिटेड के अनुसार बीजिंग, तियानजिन और कांगझोउ से प्रस्थान करने वाली 20 से अधिक ट्रेनों को रोक दिया गया और शिजियाझुआंग-जिनान हाई-स्पीड रेलवे में चलने वाली लगभग 30 ट्रेनों को भी रोक दिया गया।स्थानीय अधिकारियों ने बचाव को व्यवस्थित करने और संभावित खतरों का आकलन करने के लिए एक आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की है।

पाकिस्तान : पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा, गिरफ्तार
Published / 2023-08-05 23:39:56
पाकिस्तान : पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा, गिरफ्तार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान में एक बड़े घटनाक्रम में इस्लामाबाद की एक अदालत ने शनिवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान को तोशखाना मामले में दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा सुनायी। जिला एवं सत्र अदालत के न्यायाधीश हुमायूं दिलावर ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान को संबंधित भ्रष्ट आचरण के लिये दोषी ठहराया और मामले को अस्वीकार्य करने की मांग को लेकर उनकी याचिका खारिज कर दी। न्यायाधीश दिलावर ने अपने फैसले में कहा कि पीटीआई अध्यक्ष के खिलाफ संपत्ति की गलत घोषणा के आरोप साबित हुए हैं। उन्होंने श्री खान की तत्काल गिरफ्तारी के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए उन्हें 100,000 रुपये के जुर्माने के साथ तीन साल की जेल की सजा सुनायी।श्री खान को सजा सुनाये जाने के तुरंत बाद उन्हें उनके जमान पार्क स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री ने राज्य उपहार भंडार से लिये गये उपहारों की कथित गलत घोषणा से संबंधित तोशखाना मामले को सुप्रीम कोर्ट और इस्लामाबाद उच्च न्यायालय सहित कई मंचों पर चुनौती दी थी। शुक्रवार को उच्च न्यायालय ने मामले को किसी अन्य अदालत में स्थानांतरित करने के श्री खान के अनुरोध को भी खारिज कर दिया और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हुमायूं दिलावर को मामले की सुनवाई जारी रखने का निर्देश दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 26,818