टीम एबीएन, रांची। 13 से 18 दिसंबर 2022 को बीआईटी एक्सटेंशन सेंटर लालपुर में एक पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को डेटा एनालिसिस पर प्रशिक्षण देना है। आज कार्यशाला के दूसरे दिन 2 सैद्धांतिक सत्र एवं एक प्रायोगिक सत्र का आयोजन किया गया। दिन का पहला सत्र ट्रिपल आईटी, अलाहाबाद के कंप्यूटर साइंस विभाग में कार्यरत डॉ मनीष कुमार ने संचालित किया। उनका विषय डेटा एनालिटिक्स के प्रयोग एवं प्रगति था। दिन का दूसरा सत्र बीआईटी लालपुर में कार्यरत डॉ कुंतल मुखर्जी ने संभाव्यता वितरण के विषय पर लिया। दिन का अंतिम सत्र जो एक प्रायोगिक सत्र था, वो व्यवहारिक सांख्यिकी पर आधारित था, जिसका संचालन कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ सौमित्रो चक्रवर्ती ने किया। संस्थान की निर्देशिका डॉ वंदना भट्टाचार्जी, संयोजक डॉ पार्थो सारथी बिष्णु एवं सह संयोजक डॉ उमेश प्रसाद भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। 13 से 18 दिसंबर 2022 को बीआईटी एक्सटेंशन सेंटर लालपुर में एक पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को डेटा एनालिसिस पर प्रशिक्षण देना है। आज कार्यशाला के प्रथम दिन उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ सौमित्रो चक्रवर्ती ने अपने उद्घाटन व्याख्यान के दौरान बीआईटी के कुलपति डॉ इंद्रनील मन्ना, संस्थान के निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य एवं मेसरा और लालपुर के अन्य लोगों को धन्यवाद देते हुए कार्यशाला के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इसके बाद संस्थान की निर्देशिका डॉ वंदना भट्टाचार्य ने भी कार्यशाला और उसके महत्व को प्रतिभागियों के साथ साझा किया। इस मौके पर कार्यशाला के सह संयोजक डॉ उमेश प्रसाद ने भी अपन ेविचार प्रस्तुत किये। उसके पश्चात कार्यशाला के प्रथम दिन के कार्यक्रम अपने नियत समय के अनुसार शुरू हुए।
टीम एबीएन, रांची। वाईबीएन विश्वविद्यालय में 9 से 16 दिसंबर 2022 तक 8 दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस के आयोजन का आज यानि 12/12/22 को चौथा दिन था। आज स्कूल आॅफ नर्सिंग, स्कूल आॅफ कंप्यूटर साइंस और आईटी और स्कूल आॅफ इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी में शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किया। मौके पर विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विश्वविद्यालय से दिग दिगंतर के विद्वतजन, शिक्षाविद और गुणी शोधार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी इ दीपक कुमार ने सभी महानुभावों का आभार प्रकट करते हुए उनका आभार प्रकट किया एवं सभी शोधार्थियो को शुभकामनाएं दी।आज का थीम आफ टॉपिक कंप्यूटर साइंस व आईटी और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के लिए रीसेंट ट्रेंड इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी , इम्पोर्टेन्स आफ कंप्यूटर साइंस एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी इन रिसर्च इनोवेशन था साथ ही नर्सिंग के लिए इम्प्लिकेशन्स आफ मल्टीडिसिपिलिनरी रिसर्च इन स्ट्रेंग्थेनिंग नर्सिंग प्रैक्टिस, सिग्नीफिकेन्स आफ मेन्टल हेल्थ इन लाइफस्टाइल मॉडिफिकेशन था। इस राष्ट्रीय कन्फ्रेस में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधी के रूप में डॉ टी वेनुमाधव प्रिंसिपल आडीशंकरा इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलॉजी आंध्र प्रदेश, डॉ घनश्याम दास प्रोफेसर एंड एसोसिएट डीन पीजी डिपार्टमेंट आफ मटेरियल एंड मेटॉलॉजिकल इंजीनियरिंग एनआईएएमटी रांची, डॉ चंदन कुमार एसोसिएट प्रोफेसर बीआईटी सिंदरी धनबाद, डॉक्टर एस एस त्रिपाठी एसोसिएट प्रोफेसर डिपार्टमेंट आफ इसीइ बीआईटी मिश्रा रांची, डॉ प्रशांत प्रसून एसोसिएट प्रोफेसर सेंट्रल यूनिवर्सिटी रांची, प्रोफेसर डॉ अनुपमा विजय ओका प्रिंसिपल रिद्धि विनायक कॉलेज आफ नर्सिंग महाराष्ट्र, डॉ राजेश जी कौननूर प्रोफेसर कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल कॉलेज आॅफ नर्सिंग पटना बिहार ने अपने बहुमूल्य व्याख्या तथा शोध अनुभवो को साझा किया।मौके पर स्कूल आफ नर्सिंग डीन डॉ ए सुमति , स्कूल आफ कंप्यूटर साइंस व आईटी डीन इंचार्ज मिस्टर रितेश निराला और स्कूल आफ इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी डीन इंचार्ज डॉ.अंजनी कुमार सिंह ने भी अपने बहुमूल्य व्याख्या तथा शोध अनुभवो को साझा किया। राष्ट्रीय कंफ्रेस के चौथे दिन का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मौके पर कांफ्रेंस संचालक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह कांफ्रेंस मल्टीडिसिपिलिनरी अप्रोच के साथ साथ मल्टी डायनामिक कीनोट स्पीकर्स के जमावड़ा से वाईबीएन यूनिवर्सिटी धन्य हो गया। साथ ही डॉ आशीष सरकार, मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी इ दीपक कुमार, प्रबंधन समिति, फैकल्टी स्टाफ सहित सभी विद्यार्थियों का प्रतिभागी बना रहा।
टीम एबीएन, रांची। वाईबीएन विश्वविद्यालय में 9 से 16 दिसम्बर 2022 तक 8 दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के आयोजन का आज यानि 11/12/22 को तीसरा दिन था। आज स्कूल ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड एनिमल हस्बेंडरी और स्कूल ऑफ़ लॉ में शोधार्थियो ने अपने शोध पत्र को प्रस्तुत किया। मौके पर विवि परिसर दिग दिगंतर के विद्वत जनों, शिक्षाविदों, गुणी शोधार्थियों का साक्षी बना। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी इ० दीपक कुमार ने सभी महानुभावों का आभार प्रकट करते हुए उनका आभार प्रकट किया एवं सभी शोधार्थियों को शुभकामनाएं दी।इस राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में डॉक्टर राम उद्देश्य सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ओएसडी रिसर्च पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी पटना बिहार, प्रोफेसर डॉक्टर भगवान सिंह प्रोफेसर एंड इंडियन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड हेड डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एसएमएस सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड, डॉ बृजमोहन पांडे डिपार्टमेंट ऑफ लॉ त्रिपुरा सेंट्रल यूनिवर्सिटी त्रिपुरा, डॉ राजेश कुमार मिश्रा प्रिंसिपल विश्वनाथ सिंह इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज मुंगेर बिहार, डॉ सुबीर कुमार एसोसिएट प्रोफेसर एनएलयू रांची, प्रोफेसर डॉक्टर आर एन एस यादव, डायरेक्टर मिलेनियम ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट भोपाल मध्य प्रदेश, डॉ दिव्यांशु शेखर सीनियर साइंटिस्ट एंड हेड के वी के जाले दरभंगा बिहार, मिस्टर विजय भगत सेक्रेटरी एमएएसएस रांची झारखण्ड ने अपने बहुमूल्य व्याख्या तथा शोध अनुभवों को साझा किया।आज वाईबीएन विश्वविद्यालय की स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड एनिमल हस्बेंडरी डीन डॉ अर्पणा शर्मा ने अपना प्रथम पुस्तक जिसका नाम पेडागोगी ऑफ़ लाइफ साइंस टीचिंग का लोकार्पण भी किया। इस उपलब्धि के लिए वाईबीएन विश्वविद्यालय के फाउंडर -चेयरमैन रामजी यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार, वीसी प्रो डॉ एसपी यादव , रजिस्ट्रार डॉ श्रीरमन दुबे, डिप्टी रजिस्ट्रार संजय तिवारी एवं विश्वविद्यालय के तमाम डीन एवं प्रिंसिपल ने डॉ अर्पणा शर्मा को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।मौके पर स्कूल ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट डीन डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड एनिमल हस्बेंडरी डीन डॉ अर्पणा शर्मा और स्कूल ऑफ़ लॉ डीन डॉ शामी केश रॉय ने भी ने अपने बहुमूल्य व्याख्या तथा शोध अनुभवों को साझा किया। राष्ट्रीय कंफ्रेस के तीसरे दिन का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर कंफ्रेंस संचालक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह कांफ्रेंस मल्टीडिसिपिलिनरी के साथ साथ मल्टी डायनामिक कीनोट स्पीकर्स का जमावड़ा से वाईबीएन यूनिवर्सिटी बाग बाग हो गया। साथ ही डॉ आशीष सरकार, मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी इ० दीपक कुमार, प्रबंधन समिति, फैकल्टी स्टाफ सहित सभी विद्यार्थियों का प्रतिभागी बना रहा।
टीम एबीएन, रांची। लालपुर स्थित बीआईटी एक्सटेंशन सेंटर में 13 से 17 दिसम्बर के बीच कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। इसका उद्देश्य छात्रों को डेटा साइंस के बारे में प्रशिक्षित करना है। कार्यशाला का नेतृत्व कंप्यूटर सांइस की विभागाध्यक्ष डॉ वंदना भट्टाचार्जी करेंगी। अब तक 50 से ज्यादा बच्चों ने इसमें भाग लेने के लिए नामांकन दर्ज कराया है। कार्यशाला में कुल 15 सेशन होंगे। हर दिन तीन सेशन चलेगा।11 सेशन सैद्धांतिक होंगे और चार प्रायोगिक। यह जानकारी सौमित्रो चक्रवर्ती ने दी। कार्यशाला के संयोजक डॉ पार्थो सारथी विष्णु, डॉ उमेश प्रसाद और सौमित्रो चक्रवर्ती हैं। कार्यशाला में आईआईटी इलाहाबाद के डॉ मनीष कुमार, आईआईटी बीएचयू के डॉ पीके मिश्रा और एनआईटी दुर्गापुर के प्रो सहानी शामिल होंगे। सभी छात्रों को छात्रो को डेटा साइंस के बारे में प्रशिक्षित करेंगे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के प्रसिद्ध निजी विश्वविद्यालय में से एक वाईबीएन विश्वविद्यालय में 9 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक 8 दिवसीय राष्ट्रीय कन्फ्रेस का आयोजन का शुभारंभ हुआ। मौके पर विश्वविद्यालय परिसर दिग दिगंतर के विद्वत जनों, शिक्षाविदों, गुणी शोधार्थियों का साक्षी बना। कार्यक्रम के उद्घाटन संबोधन में विश्वविद्यालय कुलपति (प्रभार) प्रो डॉ एसपी यादव ने सभी महानुभावों का आभार प्रकट करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सापेक्ष में बहुआयामी प्रयास के तहत अनुसंधान एवं नवाचार को प्राथमिकता देने की बात रखी। इस राष्ट्रीय कन्फ्रेस में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधी के रूप में आईआईआई टी रांची से प्रो गोपाल पाठक, निदेशक प्रो डॉ विष्णु प्रिये, बिहार राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन प्रो अशोक कुमार घोष, डॉ अरुण कुमार जैसे अनुभवी लोगों ने अपने अपनें विचारो को रखा। मौके पर प्रो अशोक कुमार घोष ने पर्यावरण संबंधी विभिन्न समस्याओ एवं समाधानों पर अपना बहुमूल्य व्याख्या तथा शोध अनुभवों को साझा किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर तपन कुमार शांडिल्य कुलपति डॉ एस प एम यू के साथ प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार घोष चेयरमैन बिहार स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, प्रोफेसर डॉक्टर अरुण कुमार वर्मा आईसीएफएआई दीमापुर, प्रोफेसर डॉ प्रमोद कुमार नायक कुलपति एआई एस ई सी टी हजारीबाग, प्रोफेसर डॉ आर एन एस यादव ग्रुप डायरेक्टर मिलेनियम ग्रुप, प्रोफेसर डॉक्टर एम एस वर्ड एक्स प्रोफेसर रिम्स, डॉ अरुण कुमार एमसीएस पटना, डॉक्टर एमडी अली साइंटिस्ट एम सीएस पटना, प्रोफेसर डॉक्टर गोपाल पाठक कुलपति एस बी यू रांची, प्रोफेसर डॉ विष्णु प्रिया डायरेक्टर आईआईआईटी, डॉ दीपक कुमार डायरेक्टर मुंशी भून सी बायोसाइंस रांची, डॉ अरविंद लाल असिस्टेंट प्रोफेसर केमिस्ट्री सीयूजी, डॉक्टर डीएन तिवारी प्रेसिडेंट आरोग्य भारती झारखंड, डॉक्टर मयंक मुरारी ऊषा मार्टिन रांची, प्रोफेसर डॉक्टर घनश्याम दास एसोसिएट डीन एनआई आॅफ एडवांस मैनेजमेंट रांची, प्रोफेसर दिवाकर गोली आरजीयूएचएस कर्नाटक ने अपने बहुमूल्य व्याख्या तथा शोध अनुभवों को साझा किया। रिसर्च इनोवेशन एवं सतत वृद्धि को साकार करते हुए प्रोफेसर एसपी सिंह भूत पूर्व कुलपति ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के तरफ से पीएचडी शोधार्थियों ने अपने अपने शोध पत्र को प्रस्तुत किया। शोधार्थियों के तरफ से ओरल एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन का प्रस्तुति किया गया तथा सर्व प्रेषक वक्ता एवं पोस्टर निमार्ता को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कंफ्रेस के प्रथम दिन का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर कंफ्रेंस संचालक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, डॉ आशिष सरकार, मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी इ. दीपक कुमार, प्रबंधन समिती, फैकल्टी स्टाफ सहित सभी विद्यार्थियों का प्रतिभागी बना रहा। कंफ्रेस संयोजक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि इस क्नफ्रेंस के वैसे प्रतिभागी जो अपने-अपने शोधपत्र प्रस्तुत कर रहे है, उनका शोध आलेख आईएसएसएन युक्त जर्नल में प्रकाशित होगा। साथ ही प्रतिभागी को बारकोड युक्त प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे। मौके पर वाईबीएन विश्वविद्यालय के चांसलर बैद्यनाथ यादव, चेयरमैन रामजी यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंजीनियर दीपक कुमार, कुलपति प्रोफेसर डॉ.एस पी यादव, कुलसचिव प्रोफेसर डॉ श्रीरमन दुबे, उप कुलसचिव संजय तिवारी के अलवा सभी संकाय के डीन एवं छात्र-छात्राए मुख्य रुप से उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख की घोषणा कर दी है। साल 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर नोटिस पढ़ सकते हैं. साथ ही स्कूलों द्वारा नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 1 जनवरी 2023 से शुरू हो रही है।सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्धारित समय तक प्रैक्टिकल परीक्षा खत्म करने का निर्देश दिया है। सीबीएसई कक्षा 10, और 12 बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए कथित तौर पर 34 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इस बार सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा एक ही बार की जायेगी। पिछले साल कोरोना के कारण दो टर्म में परीक्षा आयोजित कराई गई थी। साथ ही सिलेबस को भी कम कर दिया गया था। वहीं बोर्ड ने सिलेबस को भी पहले जैसा कर दिया है, यानी अब 100 प्रतिशत सिलेबस पर परीक्षा होगी।
टीम एबीएन, रांची। जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट ( जैट-2023) के लिए आवेदन करने की डेट बढ़ा दी गई है। अब छात्र 11 दिसम्बर तक जैट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन करने का अंतिम दिन 30 नवम्बर निर्धारित था। कुछ अनिवार्य कारणों से परीक्षा की स्थिति में बदलाव किया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से एक्सएलआरआई जमशेदपुर सहित देश के 160 से ज्यादा बी-स्कूलों में नामांकन ले सकेंगे। परीक्षा 8 जनवरी 2023 में आयोजित की जायेगी, जो दोपहर दो बजे से शाम 5.10 बजे तक होगी।
एबीएन कैरियर डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा एक से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए कला आधारित प्रोजेक्ट कार्य शुरू किया गया है । इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सीखने की क्षमता को और ज्यादा आनंदपूर्ण बनाना है। पहली से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों को अब शैक्षणिक सत्र 2022 -2023 में भी प्रत्येक विषय में एक कला आधारित प्रोजेक्ट कार्य लेना पड़ेगा। इतना ही नहीं, कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के छात्रों को भी एक कला आधाारित प्रोजेक्ट कार्य (ट्रांस-अनुशासनात्मक परियोजना) बनाना जरुरी हैं। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत विद्यार्थियों को किसी एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से संबंधित विषय पर प्रोजेक्ट बनाना होगा। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने से पहले सभी विद्यालयों को यह प्रोजेक्ट कलासेतु पोर्टल के https://cbseit.in/cbse/web/ArtEdu/LandingPage.aspx लिंक पर जाकर जमा करना आवश्यक है।इस सूचना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई की ऑफिसियल वेबसाइट देख सकते हैं। उक्त जानकारी सिटी कोऑर्डिनेटर, रांची एवं प्राचार्य डीपीएस, रांची डॉ राम सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.