टीम एबीएन, लोहरदगा। भारतीय वायु सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर (इंटेक 02/2023) की नियुक्ति के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। रजिस्ट्रेशन 17 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है। यह 31 मार्च के शाम पांच बजे तक चलेगी। इस पद के लिए आनलाईन परीक्षा 20 मई से प्रारंभ होगी। रजिस्ट्रेशन व परीक्षा शुल्क 250 रुपये है।इसमें वैसे अविवाहित भारतीय युवक-युवतियां जिनका जन्म 26 दिसंबर 2002 से 26 जून 2006 के बीच हुआ हो, वायु सेना में अग्निवीर के लिए आवेदन कर सकते हैं।विज्ञान विषय के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट की परीक्षा में गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण, अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत पास अंक जरूरी।मान्यता प्राप्त सरकारी पालिटेक्निक संस्थान से इंजीरियरिंग में त्रिवर्षीय डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाईल, कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी) 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण। अंग्रेजी विषय या अंग्रेजी नहीं होने की स्थिति में डिप्लोमा कोर्स में भी 50 प्रतिशत अंक जरूरी। विज्ञान के अतिरिक्त अन्य विषयों के छात्र-छात्राओं के लिए इंटरमीडिएट की परीक्षा में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण। 50 प्रतिशत अंक अंग्रेजी विषय में जरूरी या दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स में 50 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण और अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक है। अधिक जानकारी के लिए https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन किया जा सकता है।
एबीएन कैरियर डेस्क। जून सत्र के लिए एलएसएटी-इंडिया 2023 के लिए आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू की जा चुकी है। रजिस्ट्रेशन विंडो 26 मई 2023 तक खुली रहेगी। विश्व स्तर पर लॉ स्कूल प्रवेश के दिग्गज लॉ स्कूल एडमिशन काउंसिल (एलएसएसी) ने इसे डिजाइन किया है और पियरसन व्यू इन परीक्षाओं को आयोजित कराता है। एलएसएटी इंडिया भारत भर के संस्थानों में एक स्थान सुरक्षित करने के इच्छुक संभावित उम्मीदवारों के लिए अग्रणी लॉ स्कूल प्रवेश परीक्षा है। उम्मीदवारों को अपने प्राप्त स्कोर के अनुसार कार्यक्रम से संबद्ध 12 संस्थानों में प्रवेश लेने का मौका प्राप्त होता है। संस्थानों की सूची : जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल, ओ।पी। जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी यूपीईएस बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय जीडी गोयनका विश्वविद्यालय वीआइटी चेन्नई स्कूल आॅफ लॉ एलायंस यूनिवर्सिटी प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी एशियन लॉ कॉलेज आईएसबीआर लॉ कॉलेज लॉयड लॉ कॉलेज मेवाड़ यूनिवर्सिटी शोभित यूनिवर्सिटी जून पंजीकरण विंडो 26 मई, 2023 को बंद हो जाएगी। परीक्षा की टेस्ट शेड्यूलिंग 17 अप्रैल से 29 मई 2023 से उपलब्ध होगी। जून सत्र की परीक्षा 8 जून से 11 जून 2023 तक कई स्लॉट में आयोजित की जाएगी। संभावित उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा को पंजीकृत करने और शेड्यूलिंग के लिए डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एलसैट इंडिया वेबसाइट पर जाना होगा। जनवरी 2023 पंजीकरण विंडो की सफलता के बाद ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में लॉ एडमिशन निदेशक और जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल (जेजीएलएस) के एसोसिएट डीन प्रोफेसर आनंद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि हमारे 5 साल के बीकॉम एलएलबी, बीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी आनर्स प्रोग्राम में 100 प्रतिशत सीटें सिर्फ एलसैट—इंडिया स्कोर के आधार पर भरी जाती हैं। इसके अलावा, जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल में अध्ययन करने के लिए 10% से लेकर 75% तक की 400 से अधिक छात्रवृत्तियां एलएसटी-इंडिया स्कोर के आधार पर प्रदान की जाती हैं, अगर माता-पिता की आय निर्धारित सीमा के भीतर है। एलएसएटी-इंडियाट्ठ भारत में कानून की पढ़ाई करने के इच्छुक हर व्यक्ति के लिए जून 2023 सत्र जरूरी है, चाहे आप 5 साल के कानून प्रोग्राम , 3 साल के एलएलबी या एक साल के एलएलएम कार्यक्रमों का लक्ष्य रखते हों। मिश्रा ने बताया कि एलएसएटी-इंडिया जनवरी 2023 के परिणामों के अनुसार 500 से अधिक छात्रों को पहले ही जेजीएलएस में प्रवेश मिल चुका है। वह आगे कहते हैं कि छात्रों के लिए जून 2023 की परीक्षा के लिए पंजीकरण करने और अगर वे एलसैट इंडिया (टीएम) में एडमिशन चाहते हैं तो पूरी तैयारी के साथ इसमें भाग लेने का ये सही समय है। मैं एक अकादमिक दृष्टिकोण से जोड़ना चाहता हूं कि हमारे देश में कोई भी कानून प्रवेश परीक्षा इस परीक्षा के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मौलिकता और उच्च मानकों से मेल नहीं खाती है। सभी छात्र, भले ही वे किसी भी लॉ स्कूल में शामिल होने की इच्छा रखते हों, उन्हें अपने लॉजिक और रीजनिंग स्किल और कानून का अध्ययन करने की उपयुक्तता का आकलन करने के लिए एलएसएटी-इंडिया की परीक्षा देनी चाहिए। एलएसएटी-इंडिया अब अपने 14वें साल में है। यह भारत के लॉ कॉलेजों द्वारा अंडर-ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रमुख कानून प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। एनालिटिकल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग, रीडिंग कंप्रेंहस्सिव सेक्शन के साथ, एलएसएटी-इंडिया एडवांस रीडिंग स्किल, महत्वपूर्ण सोच और अनौपचारिक और निगमनात्मक तर्क कौशल के आधार पर कानून के उम्मीदवारों के कौशल का आकलन करने के लिए एक मानकीकृत परीक्षा है। परीक्षा में 92 प्रश्नों का जवाब 2 घंटे 20 मिनट के भीतर दिया जाना होता है। परिणाम स्केल्ड स्कोर और पर्सेंटाइल रैंक दोनों के साथ रिपोर्ट किये जाते हैं। अधिकतम परीक्षार्थियों तक पहुंच और सुविधा प्रदान करने के लिए रिमोट प्रॉक्टोरिंग के साथ परीक्षा पूरे भारत में आनलाइन आयोजित की जाएगी। इसका मकसद पूरी ईमानदारी के साथ परीक्षा लेना है। घर से परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने परीक्षा देने से पहले अपने सिस्टम (कंप्यूटर या लेपटॉप) की सभी एनवायरमेंटल जरूरतों (स्पेस आदि) को पूरा कर लिया है।उम्मीदवारों से आग्रह है कि परीक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी से परिचित होने के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की समीक्षा करें। इसमें सिस्टम की जरूरतें और परीक्षा की तैयारी भी शामिल है।
टीम एबीएन, रांची। सुडेंट सर्किल (फर्स्ट फ्लोर, कुमार मार्केट, रेडियम रोड, रांची, जो यूपीएससी, जेपीएससी, एसएससी एवं यूजीसी नेट की तैयारी हेतु रांची की अग्रणी संस्थानों में से एक है) द्वारा दिनांक 02/04/2023 को यूजीसी नेट/जेआरएफ एवं सेट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय नि:शुल्क राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। यूजीसी भारत सरकार की एक संस्था है जो वर्ष में दो बार (जून और दिसंबर) नेट (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) का आयोजन करता है, नेट की परीक्षा में कुल तीन प्रश्न पत्र होते हैं, जिसमें पहला पेपर सामान्य अध्ययन होता है जिसे क्वालीफाई करना सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है। इस पेपर में शैक्षिक योग्यता, अनुसंधान, तर्क विश्लेषण, सारणी, राजनीति शास्त्र एवं समसामयिक प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। द्वितीय एवं तृतीय प्रश्न पत्र विषय से संबंधित होता है जिसमें विद्यार्थियों के विषय ज्ञान का परीक्षण किया जाता है। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही विद्यार्थी किसी संस्था में असिस्टेंट प्रोसेसर बनने की योग्यता को धारण करते है। नेट परीक्षा पास करने के बाद विद्यार्थी रिसर्च की प्रक्रिया में भाग ले सकते है। इस कार्यशाला में यूजीसी नेट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को नेट की तैयार में होने वाली समस्याओं के साथ-साथ बदलते पैटर्न के संबंध में विशेषज्ञों की टीम द्वारा जानकरी प्रदान की जायेगी। कार्यशाला में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सिलेबस के साथ साथ परीक्षा को पास करने के संबंध में टिप्स दिए जायेंगे। इस कार्यशाला के अवसर पर तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को ऐसे विद्यार्थियों से मिलने का अवसर प्रदान किया जायेगा जो यूजीसी की नेट और जेआरएफ की परीक्षा को क्वालीफाई कर चुके हैं। विशेष-कार्यशाला में विशेषज्ञ ऐसे ट्रिक्स पर भी चर्चा करेंगे, जिससे विद्यार्थी अधिक से अधिक प्रश्नों को कम समय में आसानी से सही तरीके से हल कर सकें।
टीम एबीएन, रांची। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी बीसीएएस निर्देश उपरांत झारखण्ड राज्य अंतर्गत बोकारो, जमशेदपुर एवं देवघर हवाई अड्डों की सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु बेसिक एवसेक कोर्स, इन्वेस्टिगेशन ट्रेनिंग स्कूल रांची में आयोजित किया जा रहा है। श्री संजय आनंद लाटकर एडीजी (अभियान) सह नोडल पदाधिकारी, श्री अशोक लकड़ा, क्षेत्रीय निदेशक, आरओ बीसीएएस एवं पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय कुमार सिंह के गरिमामय उपस्थिति तथा मार्गदर्शन में उक्त प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन आज किया गया।
एबीएन कैरियर डेस्क। बतौर शिक्षक अपना करियर बनाने के लिए कई उम्मीदवार सालों तक कड़ी मेहनत करते हैं। शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवार के पास बीएड की डिग्री होनी आवश्यक है। इसलिए आप बिहार के टॉप कॉलेज से बीएड की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।भारत के कई लोग बतौर शिक्षक अपना करियर बनाना चाहते हैं। भारत हो या फिर विदेश टीचरों को शिक्षा देने के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि शिक्षा शिक्षक के बिना अधूरी होती है। वहीं भारत में कई ऐसी महान हस्तियां हैं, जिन्होंने शिक्षा और शिक्षक की परिभाषा ही बदल दी। इन्ही हस्तियों में एक का नाम है डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण की जयंती को भारत में शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हर कोई उनको अपना आदर्श मानते हैं। बता दें कि शिक्षक बनने की चाहत रखने वालों के पास बीएड की डिग्री होनी जरूरी है। जिसके बाद आप शिक्षक के तौर पर अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं।20 फरवरी से शुरू हुआ आवेदन : बिहार बीएड सीईटी 2023 की आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू हो चुकी है। वहीं इसकी लास्ट डेल 15 मार्च है। शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में शामिल होकर और अच्छे अंक प्राप्त कर बिहार के किसी भी अच्छे संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बिहार के टॉर कॉलेज के बारे में बताने जा रहे हैं।शिक्षक की नौकरी : अक्सर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि शिक्षक की नौकरी सबसे आसान होती है। लेकिन सही मायने में एक शिक्षक अपने छात्रों की सहायता के लिए हर समय मौजूद होता है। शिक्षक ही छात्र के उज्जवल भविष्य को बनाने का कार्य करता है। यही कारण शिक्षक की नौकरी निस्वार्थ होती है। एक सच्चा शिक्षक निस्वार्थ भाव से अपना सारा ज्ञान छात्र के विकास में लगा देता है।बिहार से बीएड : अगर आप भी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो बिहार के इन कॉलेज से बीएड कर सकते हैं। आपको बता दें कि बिहार में सरकार और प्राइवेट दोनों को मिलाकर 354 कॉलेज हैं। जहां से आप बीएड कर सकते हैं। आइये जानते हैं बिहार के टॉप बीएड कॉलेज की लिस्ट...ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगामिर्जा गालिब शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, पटना इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज, पटना डॉ एस पी सिंह कॉलेज आफ टीचर एजुकेशन, बिहारसेंट जेवियर्स कॉलेज आफ एजुकेशन, पटनाआर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुरजय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा कामेश्वर सिंह, दरभंगासंस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा मगध विश्वविद्यालय, बोधगया मौलाना मजहरुल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय, पटनामुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर पटना विश्वविद्यालय, पटनापाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णियापूर्णिया तिलका मांझी भागलपुरविश्वविद्यालय, भागलपुर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरामहिला प्रशिक्षण महाविद्यालय पटनाटपिंडु इंस्टीट्यूट आफ हायर स्टडीज, पटना पटना ट्रेनिंग कॉलेज पटनामिल्लत शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, बिहार डॉ जाकिर हुसैन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, दरभंगा, बिहार अल-मोमिन कॉलेज आफ एजुकेशन, गयाअद्वैत मिशन ट्रेनिंग कॉलेज, बिहार पटना वीमेंस कॉलेज पटना आरपीएस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, पटना विमल विभूति कॉलेज आफ एजुकेशन, बिहार वीरायतन बीएड कॉलेज, नालंदामगध विश्वविद्यालय, बोधगया ओरिएंटल कॉलेज आफ एजुकेशन, दरभंगामां कमला चंद्रिका शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, जहानाबाद अनुग्रह नारायण कॉलेज, पटना
एबीएन सेंट्रल डेस्क। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग और विशेष पहचान रखने वाले इंदौर के देवास स्थित सरदाना इंटरनेशनल स्कूल को हाल ही में मध्य प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल के पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार उन्हें बोर्डिंग स्कूल के तहत बच्चों के भविष्य का विशेष ध्यान रखते हुए शिक्षा में अव्वल दर्जा देने के एवज में प्रदान किया गया। सरदाना इंटरनेशनल स्कूल, प्रीमियम परिवारों के बच्चों के लिए एक प्रीमियम सीबीएसई बोर्डिंग स्कूल है। इस बोर्डिंग स्कूल की सुविधा लड़के और लड़कियों दोनों के लिए है। सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक, ललित सरदाना, जिन्हें आईआईटी में आल इंडिया 243 वीं रैंक प्राप्त है, विगत 26 वर्षों से छात्रों को फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथमेटिक्स तीनों ही विषय पढ़ाते आ रहे हैं तथा भारत में सर्वाधिक सिलेक्शन अनुपात दे रहे हैं। स्कूली शिक्षा के साथ ही यहाँ बोर्डिंग से जुड़े बच्चों की सुविधाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। ललित सरदाना, संस्थापक व शिक्षाविद्, सरदाना इंटरनेशनल स्कूल, कहते हैं, सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल से नवाजा जाना पूरी सरदाना टीम के लिए बेहद गर्व की बात है। यह पुरस्कार सभी के अथक प्रयासों और बच्चों को बेहतर भविष्य देने की भावना को समर्पित है। बच्चों का ध्यान रखने के उद्देश्य से डायरेक्टर्स भी आवास में ही रहते हैं। वर्तमान में बोर्डिंग स्कूल से 16 राज्यों के बच्चे जुड़े हैं, हम जल्द से जल्द इसमें बढ़ोतरी की अपेक्षा करते हैं। सबसे खास सुविधा सरदाना इंटरनेशनल स्कूल में यह है कि बच्चे मोबाइल की आदी न हो जाएँ, इसका विशेष ख्याल रखते हुए परिसर में मोबाइल फोन्स पूर्णत: प्रतिबंधित हैं। स्मार्ट कक्षाओं और कई तरह की गतिविधियों के साथ ही यहाँ बच्चों की रूचि के अनुरूप कक्षाएं भी ली जाती हैं। एडमिशन के लिए 9993431042 नंबर पर कॉल किया जा सकता है।
टीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा एक्सटेंशन सेंटर लालपुर के तत्वावधान में 17/03/2023 (शुक्रवार) इ-वेस्ट मैनेजमेंट के विषय पर पोस्टर और मॉडल बनाने का प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रांची नगर निगम और हुलादेक रीसाइक्लिंग कंपनी, कोलकाता ने ई - वेस्ट और प्रयावरण संग्रक्षण के विषयों पर प्रकाश डाला। रांची में सबसे पहले बीआइटी लालपुर ने इस विषय पर पहल की। रांची नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि इस पहल को हमलोग बीआइटी लालपुर के साथ मिल कर एक मॉडल के रूप में आगे बढ़ायेंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को रांची नगर निगम और हुलादेक ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार का प्रायोजक रांची नगर निगम ने किया। इस आयोजन में बीआइटी लालपुर के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में बीआइटी लालपुर की डायरेक्टर डॉ वंदना भट्टाचार्जी और रांची नगर निगम के शहर प्रबंधक रुपेश रंजन और सहायक पब्लिक हेल्थ आॅफिसर किरण कुमारी मौजूद थे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ आशुतोष मिश्रा और विद्यार्थियों में अरुणिमा, शिवम, पूजा, जाहिद, सिमरन, उल्लेख और अर्चिता ने हिस्सा लिया।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार कांट्रैक्ट पर शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। दरअसल, मार्च के अंत तक शिक्षा विभाग की तरफ से सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। साथ ही बता दें कि यह नियुक्ति झारखंड के विभिन्न जिलों में संचालित बालिका आवासीय विद्यालयों में की जायेगी। प्रत्येक विद्यालय में मात्र 11 शिक्षको की नियुक्ति का प्रावधान है।शिक्षा विभाग के अनुसार बता दें कि बालिका आवासीय विद्यालयों में कांट्रैक्ट पर शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। यह नियुक्ति विभिन्न जिलों में होनी है। जानकारी के लिए बता दें कि जिले भर में कुल 57 बालिका आवासीय विद्यालय हैं, लेकिन तत्काल नियुक्ति 28 विद्यालयों में की जानी है।बता दें कि झारखंड के बालिका आवासीय विद्यालयों में जिन शिक्षकों की नियुक्ति होने वाली है उनको प्रतिमाह 15,840 रुपये मिलेंगे। साथ ही बता दें जब कांट्रैक्ट शिक्षकों को रिन्यू किया जायेगा तो प्रति वर्ष 250 रुपये बढ़ाए जायेंगे। साथ ही तीन साल लगातार सेवा देने पर 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में 14 मार्च से जैक बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो रही है। कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित करने के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ईटीवी भारत से खास बातचीत के दरमियान जैक अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने कहा कि परीक्षा और उसकी तैयारियों से संबंधित कई जानकारियां दी हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि यदि परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े जाएंगे तो उन्हें आर्थिक दंड के साथ-साथ जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। इसलिए छात्रों से जैक ने अपील की है कि कदाचार मुक्त होकर परीक्षा में भाग लें। परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी, साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं, जिससे कदाचार को रोका जा सके।जैक अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने कहा कि परीक्षा के दौरान छात्रों को प्रश्नों को समझने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया गया है। इस दौरान परीक्षार्थी शांति पूर्वक प्रश्नों को पढ़कर समझेंगे। 15 मिनट के बाद उन्हें उत्तर पुस्तिका लिखने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैट्रिक और इंटर करियर की दृष्टिकोण से काफी अहम माना जाता है। इसलिए इसमें शामिल होने वाले राज्य के करीब आठ लाख परीक्षार्थियों से अपील है कि वे शांति पूर्वक परीक्षा में शामिल हो। खास बातचीत में जैक अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने कहा कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा को लेकर प्रश्न पत्र के साथ-साथ उत्तर पुस्तिका और अन्य परीक्षा सामग्री जिलों को उपलब्ध करा दिया गया है। हर जिले में उपायुक्त को परीक्षा संचालित कराने की जिम्मेदारी दी गयी है। इस साल मैट्रिक की परीक्षा में 4 लाख 33 हजार 718 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं जिनके लिए 1241 केंद्र बनाये गये हैं। वहीं इंटर की परीक्षा के लिए 719 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां 3 लाख 34 हजार 276 परीक्षार्थी शामिल होंगे। राजधानी रांची की बात करें तो मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए कुल 159 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें मैट्रिक के लिए 102 और इंटर के लिए 57 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं जहां करीब 82 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इधर, जैक ने सरहुल को लेकर 24 मार्च को होने वाली परीक्षा को स्थगित करते हुए इसे 25 मार्च को मैट्रिक की और 3 अप्रैल को इंटर की परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा दोनों पालियों में 14 मार्च से आयोजित की जायेगी जो 3 अप्रैल तक चलेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.