रविवार को सेंटर पहुंचने से पहले विद्यार्थी इन बातों का रखें ध्यानटीम एबीएन, रांची। देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट रविवार 7 मई को आयोजित की जायेगी। रांची में इसके लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां करीब 10 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान अंगूठी, ब्रेसलेट जैसे आभूषण पहनकर परीक्षा हॉल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा परीक्षार्थियों को कई नियमों और शर्तों का पालन करना होगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक अभ्यर्थियों को अंगूठी, ब्रेसलेट, नाक के आभूषण, चेन, हार, कान के आभूषण पहनकर परीक्षा केंद्र में नहीं आना है। इसके अलावा स्टेशनरी सामग्री खासकर पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, पेन ड्राइव, इरेजर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर जैसे सामान भी परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में नहीं ले जा सकेंगे। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खासकर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, घड़ी, कैमरा जैसे सामान अभ्यर्थी परीक्षा हॉल में नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा के दौरान खाद्य सामग्री के साथ-साथ टोपी, बेल्ट, ताबीज, स्कार्फ, हेयर पिन, गोगल्स जैसे सामान ले जाना प्रतिबंधित है।
टीम एबीएन, रांची। उर्सूलाइन इंटर कॉलेज राजा उलातू रांची में शुक्रवार बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर करियर सह मोटिवेशन काउंसलिंग का आयोजन किया गया। एबीएन न्यूज 24 द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकार सह मोटिवेटर एनके मुरलीधर ने छात्राओं से सफलता के सूत्र विषय पर संवाद किया। संवाद के क्रम में विशेषज्ञ मुरलीधर ने छात्रों को बताया कि सफलता का कोई एक फामूर्ला सभी पर लागू नहीं होता है। सफलता कोई एक दिन के परिश्रम का परिणाम भी नहीं होता। सतत प्रयास और सही दिशा में प्रयास के साथ ही अवसरों को चिह्नित करने की अपनी क्षमता से ही करियर संभावनाओं को मुकाम हासिल होती है। उन्होंने डॉ कलाम का उदाहरण देते हुए बताया कि अगर वे सेना की भर्ती में असफल नहीं होते तो देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और मिसाइल मैन बनने के साथ ही उन्हें देश के लोकप्रिय राष्ट्रपति बनने का अवसर नहीं मिलता। आज अपने जीवन में एक दो या उससे भी अधिक प्रयोग और परीक्षाओं में भाग्य अजमाने के लिये तैयार रहना है न कि जिदवश कोई एक करियर चुनकर उसी में लगे रहने की जरुरत है। आखिर सिविल सर्विस हो या एसएससी, रेलवे हो या बैंक किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा के लिये आपका प्रयास और मेहनत राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा का सामना करता है। साथ ही कई बार यह संख्या करोड़ों तक जा पहुंचती है। इस संख्या से भयभीत हुए बिना तैयारी करें क्योंकि इसमें गंभीर प्रतिभागियों की संख्या 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होती है। कार्यक्रम के आंरभ में प्राचार्या सिस्टर विनिता ने कहा कि स्कूल में मोटिवेशनल, करियर और पर्सनालिटी डवलवमेंट सहित कॉम्यूनिकेशन इम्प्रूवमेंट पर विशेष फोकस है। हमें अपने सवाल और समस्या को अवश्य बताना चाहिए। इस अवसर पर छात्रों ने अपने करियर और डवलपमेंट सेजुड़े कई सवाल भी किये। इस अवसर फिनशास्त्र के विषय में भी जानकारी दी गयी। छात्रओं को कामर्स के क्षेत्र में करियर संभावनाओं के बारे में बताया गया कि अगरआप अग्रेजी, कम्यूनिकेशन स्किल में ठीक है और आपका आई क्यू सही है तो एक बड़ी संभावना आपका इंतजार कर रही है। फिनशास्त्र करियर की उन कठिनाई का निदान करेगा जो आपके और सफलता के बीच बाधक है। निजी क्षेत्र की नौकरियों पर भी फोकस करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में देश की बेटियों पर अधिक भरोसा और उनकी कार्यक्षमता पर देश के भरोसा को रेखाकित किया गया।
टीम एबीएन, रांची। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन हैदराबाद द्वारा युविका (YUVICA) - 2023 के तहत अखिल राष्ट्रीय स्तर पर युवा वैज्ञानिक खोज कार्यक्रम के तहत आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा में विभिन्न राज्यों से चयनित 350 छात्रों में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है, नेतरहाट आवासीय विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्र चिरंजीवी आर्यन गुप्ता ने।चि. आर्यन ने इसरो द्वारा आयोजित उपरोक्त परीक्षा में नवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान वर्धन किया है। होनहार बिरवान के होत हैं चिकने पात... मुहावरे को चरितार्थ करते हुए यह छात्र अपने कक्षा का भी सर्वोत्कृष्ट छात्र रहा है। साथ ही यह विद्यालय छात्र प्रभारी मंडल का भी एक सक्रिय सदस्य है। विज्ञान में, विशेष तौर पर भौतिकी में इनकी गहरी अभिरुचि है।नेतरहाट आवासीय विद्यालय के द्वितीय आश्रम वर्ग के आनंद आश्रम का दिवा छात्र चिरंजीवी आर्यन विद्यालय के भौतिकी शिक्षक डॉ राजेश चंद्र गुप्ता का जेष्ठ पुत्र है। विद्वान पिता का यह होनहार पुत्र अंतरिक्ष विज्ञान में गहरी समझ रखता है।चिरंजीवी आर्यन की इस उपलब्धि पर विद्यालय में उनके सहपाठी एवं सभी शिक्षकों के बीच हर्ष का माहौल है।विद्यालय प्राचार्य डॉ संतोष कुमार सिंह ने सम्मेलन में चिरंजीवी आर्यन को सम्मानित किया एवं आशीर्वाद दिया। प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार सिंह जी ने चिरंजीवी आर्यन की हौसला अफजाई करते हुए इनके विशेष प्रशिक्षण हेतु हैदराबाद जाने-आने एवं प्रवास की समुचित व्यवस्था विद्यालय स्तर पर किये जाने की घोषणा की।ज्ञातव्य हो कि उपरोक्त कार्यक्रम के तहत चयनित प्रतिभागियों को दिनांक 14/05/23 से 27/05/23 तक इसरो हैदराबाद में अंतरिक्ष की विशेषताओं एवं बारीकियों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाना है।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के 22 बच्चों ने जेईई की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एडवांस परीक्षा के लिए पात्रता प्राप्त कर ली है।डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के 22 बच्चों ने जेईई मेन्स परीक्षा में अच्छे रैंक हासिल किये हैं।99. 29 परसेंटाइल के साथ राहुल राज, 96.83 परसेंटाइल के साथ अमन कुमार,91.42 परसेंटाइल के साथ अभिजीत सिंह, 89.89 परसेंटाइल के साथ संकेत कुमार यादव, 89.86 परसेंटाइल के साथ आयुष, 89.43 परसेंटाइल के साथ कुमार सौरभ, 88.69 परसेंटाइल के साथ आयुष आदित्य, 82.86 परसेंटाइल के साथ काव्या महतो,81.37 परसेंटाइल के साथ सतीश कुमार मेहता तथा 80.47 परसेंटाइल के साथ माही आनंद ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के प्राचार्य श्री एमके सिन्हा ने सभी सफल परीक्षार्थियों को बधाई दी है और एडवांस के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री एसके राणा ने समेत अन्य शिक्षकों ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
दीक्षांत समारोह में वर्ष 2021-2023 के एचआरएम, आरएम, फायनेन्सियल मैनेजमेंट व मार्केटिंग मैनेजमेंट के 253 स्टूडेंट्स को पीजीडीएम का सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगाइंस्टीट्यूट के 22 टॉप रैंक होल्डर्स में से 11 गोल्ड से, 07 सिल्वर से व 04 को ब्रॉन्ज मेडल से होंगे सम्मानित 24 छात्रों के बीच 7.2 लाख रूपए के संस्थागत स्कॉलरशिप का वितरण 05 स्टूडेंट्स के बीच दिया जायेगा 1,67,000/-रुपये का नकद पुरस्कारटीम एबीएन, रांची। डॉ कामिल बुल्के पथ स्थित जेवियर समाज सेवा संस्थान (एक्सआईएसएस), रांची 06 मई को संस्थान के कैंपर में अपना 62वां दीक्षांत समारोह शाम 4 बजे से मनायेगा। इस दीक्षांत समारोह में बैच 2021-2023 के एचआरएम, आरएम, फायनेन्सियल मैनेजमेंट व मार्केटिंग मैनेजमेंट के सफल कुल 253 स्नातक छात्रों को पीजीडीएम प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।एक्सआईएसएस के 62 वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया एंड साउथ एशिया के चेयरमैन मनीष शर्मा होंगे।वे एक्सआईएसएस से देश की विभिन्न कंपनियों में अपनी सेवा देने के लिए तैयार ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (एचआरएम) के 69, रूरल मैनेजमेंट (आरएम) के 65, फाइनेंशियल मैनेजमेंट के 59 व और मार्केटिंग मैनेजमेंट के 60स्नातकों को संबोधित करेंगे।समारोह में इस वर्ष का फादर माइकल वैन डेन बोगार्ट एसजे मेमोरियल अवार्ड प्रतिष्ठित एलुमनाईअवार्ड, सौम्य मुखर्जी, डायरेक्टर, एशिया पैसिफिक लीडर, ग्लोबल ट्रान्सफर प्राइसिंग सेंटर, डेलोइट हैस्किन्स एण्ड सेल्स एलएलपी, फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्रोग्राम के 2005-07 बैच को प्रदान किया जायेगा।समारोह में बैच 2021-23 के कुल 253 छात्र डिप्लोमा प्राप्त करेंगे, जबकि संस्थान के सभी चार प्रोग्राम के 22 शीर्ष रैंक धारकों को उनके प्रदर्शन व उपलब्धि धारकों को पदकों और 05 छात्रों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। समारोह में शीर्ष रैंक होल्डर 22 स्टूडेंट्स में से 11 को गोल्ड, 07को सिल्वर व 04 को ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया जायेगा।इसके अलावा 05 स्टूडेंट्स के बीच 1,67,000/-रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। कार्यक्रम में 24 छात्रों के बीच 7.2 लाख रूपए के संस्थागत स्कॉलरशिप प्रदान किया जायेगा।इनमें फादर माइकल वैन डेन बोगार्ट एसजे मेमोरियल स्कॉलरशिप एससी/एसटी वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए, फादर माइकल अल्बर्ट विंडी एसजे मेमोरियल स्कॉलरशिप मेधावी छात्रों के लिए और फादर लुइस फ्रेंकेन एसजे मेमोरियल स्कॉलरशिप सभी श्रेणियों के छात्रों के समग्र प्रदर्शन के लिए शामिल है।इसके अलावा 15 वर्ष और अधिक, 20 वर्ष व उससे अधिक तथा 25 वर्ष और उससे अधिक की सेवा की तीन श्रेणियों के तहत 34 फैकल्टी एवं स्टाफ के लिए भी विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। समारोह में स्नातक हो रहे स्टूडेंट्स के साथ-साथ उनके माता-पिता और सम्मानित एलुमनाई भी हिस्सा लेंगे।
"मन की बात" आज की तारीख की बनी जन की बात टीम एबीएन, रांची। 29 अप्रैल को स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन, रांची विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रम "मन की बात" के 100वें एपिसोड के प्रसारण के पूर्व अवसर पर छात्रों के बीच एक विमर्श कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार सह मोटिवेटर एनके मुरलीधर थे। उन्होंने कहा कि भारत जैसे सबसे बड़े लोकतांत्रिक के प्रधानमंत्री का लोगों से सीधा संवाद और प्रासंगिक मुद्दों पर लगातार चर्चा एक महत्वपूर्ण बात है। ऐसे अवसर बहुत कम होते हैं जब प्रधानमंत्री जनता के साथ लगातार संवाद करे। पूरे विश्व में किसी राष्ट्राध्यक्ष के द्वारा चलायी गयी यह सबसे प्रभावी कार्यक्रमों में से एक है। एनके मुरलीधर ने छात्रों और शिक्षकों के साथ संवाद में अपने विचार रखते हुये कहा कि लगातार संवाद से यह कार्यक्रम अब मन की बात से जन की बात बन चुका है। किसी लोकतांत्रिक देश में इस तरह के संवाद से लोकतंत्र मजबूत होता है। भारत युवाओं का देश है और यहां मन की बात युवा संवाद को भी मजबूत कर रहा है। इस विमर्श कार्यक्रम में पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं ने एनके मुरलीधर से कैरियर संबंधित उत्सुकता भरे कई सवाल भी पूछे। इस अवसर पर निदेशक प्रो डॉ बीपी सिन्हा, उपनिदेशक डॉ विष्णु चरण महतो, विभागीय शिक्षक संतोष उरांव, संकर्षण परिपूर्णन, मनोज कुमार शर्मा, सुशील रंजन सहित सभी सत्रों के छात्र उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। शिक्षा विभाग ने राज्य में शिक्षकों के खाली पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। विभागीय सचिव के रवि कुमार के अनुसार शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। शिक्षकों की नियुक्ति जेएसएससी और जेपीएससी के माध्यम से होगी। उन्होंने कहा कि 2016 से चल रहे हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट के निदेर्शानुसार चयनित शिक्षकों को अगले माह खेलगांव में नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री के हाथों दिया जायेगा। इसके तहत करीब 9000 शिक्षकों की नियुक्ति राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित हाई स्कूलों में अलग-अलग विषयों में होगी। मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा नियुक्ति पत्र खेलगांव में एक साथ 9000 शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिरकत करने वाले हैं। इसके अलावा राज्य सरकार के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। इधर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग लगातार विभिन्न विषयों के शिक्षकों का अंतिम परिणाम जारी कर जिलास्तर पर शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन का कार्य करवा रहा है। पीजीटी के अलावे मॉडल स्कूल और कस्तूरबा स्कूल में होगी नियुक्ति नियोजन नीति में बदलाव के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से राजकीय +2 स्कूलों में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की कमी को देखते हुए 2137 पीजीटी शिक्षकों की सीधी भर्ती और 265 बैकलॉग रिक्तियों को भरा जाएगा।इसके अलावा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के लैब असिस्टेंट पदों के लिए भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत 690 लैब असिस्टेंट राज्य में नियुक्त किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने कस्तूरबा विद्यालय और मॉडल स्कूलों में कॉन्ट्रैक्ट आधारित शिक्षकों को भी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके जरिए कस्तूरबा स्कूलों में करीब 400 शिक्षकों की नियुक्ति होगी और मॉडल विद्यालयों में लगभग 2000 शिक्षकों की नियुक्ति करने की तैयारी है।राजकीय प्लस टू स्कूलों में प्राचार्य के खाली पदों को भरने के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग को जिम्मेदारी दी गई है। जिसके तहत राजकीय, राजकीयकृत बालक एवं बालिका प्लस टू स्कूलों में प्राचार्य के 39 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी।
टीम एबीएन, रांची। भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आईआईएम) का 11वां कन्वोकेशन 22 अप्रैल को होगा। इसमें सत्र 2020-22 के एमबीए, एमबीए एचआर, एग्जिक्यूटिव एमबीए, पीएचडी और एग्जिक्यूटिव पीएचडी के कुल 352 छात्रों को डिग्री दी जायेगी। इसमें एमबीए प्रोग्राम के 254 छात्र, एमबीए एचआर 72,एग्जिक्यूटिव एमबीए के 23, पीएचडी की एक और एग्जिक्यूटिव पीएचडी के दो छात्र शामिल होंगे। एमबीए, एमबीए एचआर एवं एग्जिक्यूटिव एमबीए के नौ टॉपरों को मेडल दिया जायेगा।फर्स्ट रैंक वाले छात्र को बीओजी चेयरमैन मेडल, सेकंड रैंक वाले छात्र को डायरेक्टर्स मेडल और थर्ड रैंक वाले को प्रोग्राम चेयर पर्सन मेडल से नवाजा जायेगा। मुख्य अतिथि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और विशिष्ट अतिथि आनंद कृपालु होंगे।
रांची विवि का 36वां दीक्षांत समारोह दो मई कोटीम एबीएन, रांची। रांची विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह का आयोजन दो मई को होगा, जहां राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में कुल 77 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिये जाएंगे, जिनमें 51 विषयवार मेडल शामिल हैं। 13 मेडल बेस्ट और ओवरऑल टॉपर के लिए होंगे। वहीं, 13 मेडल व्यक्ति विशेष के नाम पर होंगे।दीक्षांत समारोह में इस बार ओवरऑल बेस्ट मास्टर डिग्री (जेनरल कोर्स) का अवार्ड डोरंडा कॉलेज की जयश्री महतो व ओवरऑल बेस्ट ग्रेजुएट (जेनरल कोर्स) का अवार्ड निर्मला कॉलेज की सोनी कुमारी को मिलेगा। कुल 77 में 50 गोल्ड मेडल छात्राओं को मिलेंगे। इस सत्र में रांची वीमेंस कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज और संत जेवियर्स कॉलेज, ऑटोनोमस का दर्जा रहने के कारण शामिल नहीं हैं।इनको मिलेंगे ओवरऑल बेस्ट में गोल्ड मेडल : जयश्री महतो (मास्टर डिग्री), प्रतीक कुमार सिंह (प्रोफेशनल कोर्स), कुमार निशांत (मेडिसीन सर्जरी), सोनी कुमारी (जेनरल कोर्स, प्रोफेशनल कोर्स व साइंस), निशा कुमारी (सोशल साइंस), शिवांगी आर्या (ह्यूमिनिटिज), रूपा कुमारी (कॉमर्स), अभिप्रीत भट्टाचार्या (एमबीबीएस), दिव्या जायसवाल (लॉ), अंजलि कुमारी (एजुकेशन), रीता महतो (नर्सिंग), रूपा कुमारी (प्रेम कुमार पोद्दार गोल्ड मेडल कॉमर्स), दिव्या जायसवाल (देवी प्रसाद मेमोरियल गोल्ड मेडल एलएलबी), सुखवंती लुगून (इतिहास, एसटी), संध्या कुजूर (मानवशास्त्र, एसटी), डॉली कुमारी (सोशल साइंस), रोजी शर्मा (भौतिकी), सरवरी परवीन (भूगोल), महिमा झा (मनोविज्ञान), उत्कर्ष (एमडी), रोस्ती लकड़ा (राजनीतिशास्त्र) व आदर्श राज सिंह (भूगर्भशास्त्र)।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.