24 मई को सीएम हेमंत सोरेन देंगे नियुक्ति पत्रटीम एबीएन, रांची। पंचायती राज विभाग ने 1633 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति से संबंधित निर्देश जारी किया है। विभाग के उप निदेशक संदीप दुबे के हस्ताक्षर से सभी जिलों के उपायुक्तों को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से प्राप्त अनुशंसा के आलोक पत्र लिखा गया है।24 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देंगे नियुक्ति पत्रअनुशंसा के आलोक में चयनित व अनुशंसित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच 22 मई के पहले पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। यह भी कहा गया है कि 24 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अभ्यर्थियों को पंचायत सचिव पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।जिलावार की गयी अनुशंसागढ़वा में 74, पलामू में 107, लातेहार में 29, चतरा में 62, हजारीबाग में 117, कोडरमा में 53, गिरिडीह में 121, देवघर में 52, गोड्डा में 80, साहिबगंज में 58, पाकुड़ में 34, दुमका में 72, जामताड़ा में 39, धनबाद में 89, बोकारो में 152, रामगढ़ में 94, लोहरदगा में 25, गुमला में 34, रांची में 81, सिमडेगा में 22, पश्चिमी सिंहभूम में 82, सरायकेला-खरसावां में 47 व पूर्वी सिंहभूम में 109 पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा की गयी है।
टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज रांची के आई क्यु ए सी और झारखंड फिलोसॉफिकल फोरम के संयुक्त तत्वावधान में गोस्सनर कॉलेज में फिलॉसफी आफ नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के मुख्य अतिथि सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के फिलॉसफी डिपार्टमेंट के हेड सह ह्यूमैनिटीज के डीन प्रोफेसर रविंद्र के़एस चौधरी ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 में सांस्कृतिक जड़ें मजबूत की गयी हैं। शिक्षा का काम अच्छे मानव का निर्माण करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा नीति बनाई गई है। यह शिक्षा नीति चिंतन और अनु चिंतन में अंतर करता है, जिसमें पेडोगॉजी, मेटा लर्निंग को प्राथमिकता दी गई है। इसमें आर्ट, कल्चर, लैंग्वेज, लिटरेचर, स्किल एंड वैल्यू पर विशेष ध्यान दिया गया है। गोस्सनर कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर एलानी पूर्ति ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से कोर्स कांसेप्ट क्लियर होता है और बच्चों का उचित मार्गदर्शन हो पाता है। डॉक्टर अशरफ बिहारी ने दर्शनशास्त्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 महान व्यक्तियों का दर्शन है । कार्यक्रम में उपस्थित प्रदीप कुमार सिन्हा ने फिलोसॉफिकल फोरम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ प्रदीप कुमार गुप्ता ने विषय प्रवेश कराया। कार्यक्रम में कॉलेज की बर्सर प्रोफेसर आशा रानी केरकेट्टा, प्रो प्रवीण सुरीन, कला विभाग के डीन डा जयपाल कच्छप, कार्यक्रम के कनवेनर डा एस के सेन गुप्ता, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो अमरदीप टोपनो, प्रो विनय जोन, प्रो सुषमा केरकेट्टा, डा ज्योति टोप्पो,डा मीना तिर्की, डा एस के मुरमु, डा के एल भक्ता, डा हाराधन कोइरी, डा योताम कुल्लु, डा कोरनेलियुस मिंज, प्रो मीना सुरीन, प्रो जोलेन सोय, प्रो आइजक कन्डुलना, प्रो स्वाति स्मृति, प्रो रश्मि हेमरोम, प्रो अनुपमा पूर्ति, डा दीपक कुमार, डा मो रेहान, प्रो हेमन्त कुमार टोप्पो, प्रो आकांक्षा तिग्गा, डा प्रियंका सोरेन, प्रो गोल्डन बिलुंग, प्रो दीपक बारला सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अजय कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं मंच संचालन डॉक्टर प्रशांत गौरव के द्वारा की गई।
एबीएन कैरियर डेस्क। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से बीएड प्रवेश परीक्षा-2023 का आयोजन 13 मई को किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा में लगभग 44000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके सफल आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। रांची, बोकारो, दुमका पलामू धनबाद और जमशेदपुर जिला मुख्यालयों में 88 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें सबसे अधिक रांची में 32 केंद्र बनाये गये हैं।बताया गया कि प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से लेकर 12 बजे तक होगी। अभ्यर्थी ओएमआर शीट पर परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिया गया है, जिसका हर हाल में पालने करने को कहा गया है।
टीम एबीएन, रांची। सीबीएसई दसवीं बोर्ड का परिणाम आते ही एसआर डीएवी पुंदाग परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गयी। हर बार की तरह इस बार भी परीक्षा परिणाम शत - प्रतिशत रहा। सभी विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किये। पिछली बार की तुलना में इस बार का परिणाम बेहतर रहा। यह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम रहा। अभीप्सा हाज़रा ने 98.4 %अंकों के साथ प्रथम, आयुष सोनी ने 98.2% अंकों के साथ द्वितीय तथा अभिनव आनंद ने 97.6% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।आठ विद्यार्थियों ने 95% से अधिक, उनतीस विद्यार्थियों ने 90% से अधिक तथा 104 विद्यार्थियों ने डिस्टिंशन प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया। झारखण्ड जोन जी एवम सी के एआरओ श्री अरूण कुमार एवं प्राचार्य श्री संजीत कुमार मिश्र ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह तो सफलता की पहली सीढ़ी है। यहीं से मंजिल तक के सफर की शुरुआत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यार्थियों के अभिभावकों तथा शिक्षकों को भी बधाई दी। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों को दिया।
सरकारी स्कूल फिसड्डी, रांची की शुभांगिनी को साइंस में 98.2% टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये हैं। रांची की शुभांगिनी को साइंस में 98.2 फीसदी अंक मिले हैं। झारखंड के विद्यार्थियों का आंकड़ा अलग से जारी नहीं हुआ है, लेकिन पटना रीजन (इसी रीजन में झारखंड आता है) में 85.47 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। देश के 16 रीजन में पटना रीजन 10वें नंबर पर है। भुवनेश्वर, गुवाहाटी, भोपाल, नोएडा, देहरादून और प्रयागराज से पटना रीजन का रिजल्ट बेहतर है, लेकिन 9 रीजन से यह पीछे है। पटना रीजन से जिनका प्रदर्शन बेहतर रहा है, उनमें त्रिवेंद्रम (99.91 फीसदी), बेंगलुरु (98.64 फीसदी), चेन्नई (97.40 फीसदी), दिल्ली पश्चिमी (93.24 फीसदी), अजमेर (89.27 फीसदी), पुणे (87.28 फीसदी) और पंचकूला (86.93 फीसदी) शामिल हैं। जेवीएम श्यामली की शुभांगिनी 98.2 अंक लाकर बनी स्कूल साइंस टॉपर जेवीएम श्यामली की शुभांगिनी ने साइंस में 98.2 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। आर्ट्स में जससिमरन कौर ने सबसे ज्यादा 97.8 फीसदी अंक हासिल किये हैं, तो निर्मय जैन कॉमर्स में 95.6 फीसदी मार्क्स लाकर अपने स्कूल के टॉपर बने हैं। जेवीएम श्यामली से साइंस में 475 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि आर्ट्स के करीब पौने दो सौ और कॉमर्स के 82 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। अगर संस्थागत रूप से प्रदर्शन की बात करें, तो जवाहर नवोदय विद्यालय ने सबसे बढ़िया परफॉर्म किया है। इस स्कूल के 97.51 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। दूसरे नंबर पर सेंट्रल तिब्बतन स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन है, जिसका रिजल्ट 96.77 फीसदी रहा। केंद्रीय विद्यालय 92.51 फीसदी पास परसेंटेज के साथ तीसरे, इंडिपेंडेंट यानी प्राइवेट स्कूल 87.95 फीसदी के साथ चौथे स्थान पर रहे। गवर्नमेंट एडेड स्कूलों का रिजल्ट 87.17 फीसदी रहा, जबकि सरकारी स्कूलों का रिजल्ट सबसे कम 83.83 फीसदी रहा।
टीम एबीएन, लोहरदगा। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 99% अंक लाकर एमबी डीएवी विद्यालय की स्मृति सिंह ने जिले की टॉपर बन गई है। बीआईडी निवासी शिक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह और निरूपा देवी की पुत्री स्मृति सिंह डॉक्टर बनने की ख्वाहिश रखती है, इसको ले वर्तमान में वह कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही है। स्मृति अपने बेहतर रिजल्ट का श्रेय विद्यालय के गुरुजनों और अपने अभिभावकों को देती है। स्मृति सफल चिकित्सक बन समाज की सेवा करने की इछुक है। एमबी डीएवी विद्यालय, लोहरदगा के विद्यार्थियों का सीबीएसई 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा के छात्रों का सीबीएसई 10वीं व12वीं बोर्ड की परीक्षा में सत प्रतिशत रिजल्ट रहा। कक्षा दसवीं की परीक्षा में विद्यालय से 216 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिसमें 22 विद्यार्थियों ने 90% अंक अर्जित किये। स्मृति सिंह ने 99% अंक अर्जित कर अपने माता-पिता व गुरुजनों को गौरवान्वित किया तथा रुचि कुमारी (98.2%), आयुष आनंद (97.4%), भार्गवी मेहता (97.4%), दिग्दर्शन कुमारी (96.8%), तिबाह कबीर (96.8%), नित्या पल्लवी (96.4%%), शुभांगी सिंह (96.2%%), निखिल राज (96%), रेचल बंका (963%), रिशिका सिंह (95.4%), तनिष्क चौधरी (95.4%), सची मेहता (94.4%), कृष केसरी (94.4%), पीयूष सिंह (94%), निशांत उरांव (93.8%), प्रिंसी रानी (92.6%), अनम फिरदौस (92.2%), अरबाज अख्तर (92%), गरिमा भगत (91.8%), सुमित कुमार (91.4%) व आसिफ अंसारी ने (90.4%) अंक अर्जित किये। कक्षा 12वीं में विद्यालय से 93 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनका शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा। विज्ञान संकाय में प्रखर मिश्रा ने 92.8% अंक लाकर प्रथम स्थान अर्जित किया तथा सानिया नाज (91.2%), आफताब अंसारी (90.4%), पार्थ भटनागर (87.4%), रूद्र अर्जुन (87%), अंजलि उरांव (85.8%), राजाताभ दास (85.6%), सौम्य सौरभ (85.4), विक्की करण उरांव (85.4%), रिया कुमारी (85.4%) व शुभम शर्मा ने (85.2%) अंक अर्जित किये। वाणिज्य संकाय में आदित्य कुमार ने (90.8%), पलक प्रिया कुजूर (88.8) व रितिका गुप्ता ने (88.4%) अंक अर्जित किए। डीएवी विद्यालय परिवार के माननीय प्राचार्य श्री जी पी झा के साथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी विद्यार्थियों को ढेर सारी बधाइयां देते हुए आगामी जीवन की परीक्षाओं में सफलता प्राप्ति हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की।
एबीएन कैरियर डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिये हैं। इस वर्ष लगभग 16.9 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी।सीबीएसई बोर्ड की इन परीक्षाओं में लगभग 39 लाख छात्र शामिल हुए थे। दसवीं और बारहवीं कक्षा दोनों के लिए परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। और अब छात्र अपने परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सीबीएसई ने बताया कि इन परीक्षाओं में 87.33 प्रतिशत छात्र सफल हुए। अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष राष्ट्रीय पास होने वाले छात्रों की प्रतिशत में गिरावट आई है। हालांकि, त्रिवेंद्रम क्षेत्र 99.91 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। इस साल 90.68 फीसदी लड़कियां पास हुई। जो लड़कों से 6.01 फीसदी ज्यादा है। सीबीएसई से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि इस बार परीक्षा परिणामों के साथ किसी तरह की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जायेगी। ना ही किसी छात्र या छात्रा की मार्कशीट पर फर्स्ट, सेकेंड या थर्ड डिवीजन की जानकारी होगी। सीबीएसई सूत्रों ने बताया कि छात्र-छात्राओं को बेवजह के प्रतियोगिता से बचाने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है। अपने सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के परिणामों की जांच करते समय, अपना रोल नंबर और अन्य विवरण सही ढंग से दर्ज करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अपने स्कोर की जांच करने के लिए कई उपकरणों का उपयोग करने से बचें, क्योंकि इससे त्रुटियां हो सकती हैं। इसके अलावा, किसी भी भ्रम से बचने के लिए अपना एडमिट कार्ड संभाल कर रखें। छात्र अपने सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं, जिनमें cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, cbse.nic.in, और cbse.gov.in शामिल हैं। वे अन्य आनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे डिजिलॉकर और उमंग एप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
टीम एबीएन, रांची। बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के वैल्यू एजुकेशन सेल ने एकदिवसीय कार्यशाला की एक श्रृंखला की आज शुरुआत की जा रही है, जो 11 मई तक चलेगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य है वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शिक्षण अध्ययन प्रक्रिया को कैसे समृद्ध किया जाये, इस पर विचार मंथन। वैल्यू एडुकेशन सेल के अध्यक्ष तथा इस कार्यशाला के समन्वयक एवं सचालक डॉ संजय कुमार ने इस कार्यशाला के संबंध में जानकारी दी और कहा कि कोविड के बाद शिक्षण अध्ययन की गुणवत्ताा एवं शिक्षक छात्र के परस्पर संबंध में एक स्पष्ट अंतर महसूस किया जा रहा है। जो शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को बनाये रखने के मार्ग में बाधक साबित हो रहा है। अत: वर्तमान परिपे्रक्ष्य में शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के लिए क्या-क्या कदम उठाये जा सकते हैं इसे ठीक से समझने एवं समुचित प्रयास की जरूरत है। इस कार्यशाला में शिक्षक गण अपना अनुभव साझा करेंगे और सुधार के उपायों के बारे में सामुहिक चिंतन करेंगे। वस्तुनिष्ठ विश्लेषण पद्धति का उपयोग करते हुए सुव्यवस्थित तरीके से कारणों को समझने एवं समुचित समाधान की तलाश की जायेगी। इस कार्यशाला में टीचिंग टू ट्रांसफोर्मेशन विषय पर एक परिचर्चा होगी। यह कार्यशाला शिक्षकों को आत्मचिंतन का एक अवसर प्रदान करेगा एवं उन्हें वर्तमान परिस्थिति में अपनी मूलभूत भूमिका को समझने में सहयोग करेगा। इस कार्यशाला से प्राप्त अनुशंसाओं को अपनाकर शिक्षण अध्ययन प्रक्रिया की गुणवत्ता में सुधार के प्रयास किये जायेंगे।
टीम एबीएन, रांची। राज्य के पोस्ट मैट्रिक एसटी, एससी और ओबीसी विद्यार्थी स्कॉलरशिप के लिए 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय ने इसके लिए आवेदन मांगा है। इसमें वैसे विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं, जो पोस्ट मैट्रिक के बाद झारखंड राज्य या झारखंड राज्य के बाहर नामांकन ले चुके हैं या फिर नामांकन लेना चाहते हैं। विद्यार्थी अपना आवेदन 20 मई तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। 23 मई को संंबंधित संस्थान के आईएनओ ने आवेदन पत्रों का सत्यापन करेगा। इसके बाद फाइनल सूची प्रकाशित की जायेगी।उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार ने 29 अगस्त 2022 को नया संकल्प जारी करते हुए पुराने नियमावली में बदलाव किया था। इसके तहत कई नए चीजों को इसमें जोड़ा गया। इस योजना से झारखंड के लाखों आदिवासी, दलित एवं ओबीसी स्टुडेंट़स लाभान्वित होंगे। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के तहत सभी तरह के प्रोफेशनल कोर्स में अध्ययन करने वाले स्टूडेंट्स को इसका लाभ मिलेगा, जिसमें मेडिकल, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाईन, पोस्ट ग्रैजुऐट डिप्लोमा कोर्स, मैनेजमेंट कोर्स, सीए, एम फील, पीएचईडी, एलएलबी, एलएलएम, सभी तरह के डिप्लोमा कोर्स, ग्रैजुएशन, मास्टर डिग्री, आईटीआई कोर्स आदि सभी तरह के कोर्स में शामिल हैं।इसमें एसटी, एससी और ओबीसी के ऐसे स्टूडेंट्स लाभ उठा सकते हैं, जिनके पारिवारिक आय अधिकतम 2.50 लाख रुपये है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थी के खाते में जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.