Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
एससीए मद से निःशुल्क कोर्स रांची भेजे गये 24 युवक-युवतियां
Published / 2023-08-06 00:03:30
एससीए मद से निःशुल्क कोर्स रांची भेजे गये 24 युवक-युवतियां

युवक युवतियों को मिलेगा आईएचएम नि:शुल्क कोर्स का लाभटीम एबीएन, लोहरदगा। मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने शनिवार को विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए) अनाबद्ध निधि से होटल मैनेजमेंट के निःशुल्क कोर्स के लिए आईएचएम, रांची के लोहरदगा जिला के कुल 24 युवक-युवतियों को नगर भवन, लोहरदगा परिसर से रवाना किया गया।इन कोर्सों में डिप्लोमा इन फ्रंट ऑफिस, डिप्लोमा इन हाउसकीपिंग और फ्राफ्टमैनशिप सर्टिफिकेट कोर्स इन फूड प्रोडक्शन एण्ड पेस्ट्री शामिल है। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय मंत्री, उपायुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त समेत अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी।माननीय मंत्री ने इस मौके पर युवक-युवतियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज रोजगार की कमी है लेकिन स्वरोजगार के अवसर अवश्य उपलब्ध हैं। कोई भी काम बड़ा या छोटा नहीं होता। स्वरोजगार भी जीविकोपार्जन का एक बेहतर माध्यम हो सकता है। बढ़ती हुई जनसंख्या में सभी को नौकरी दे पाना किसी भी सरकार में संभव नहीं है।आज जिला प्रशासन, लोहरदगा की ओर से आईएचएम, रांची में सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स के लिए युवक-युवतियों को भेजा जा रहा है। यह उनके लिए निःसंदेह बहुत बढ़िया अवसर है। बीते वर्ष भी इस योजना के तहत 36 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण के लिए आईएचएम रांची भेजा गया था जो कई बड़े शहरों के बेहतरीन होटलों में अपनी सेवा दे रहे हैं। जिला प्रशासन ने यहां के युवक-युवतियों को एक बेहतर अवसर उपलब्ध कराया है। प्रशिक्षणार्थी इस अवसर का बेहतर लाभ उठाएं और प्रशिक्षण अच्छी तरह पूरा करें।युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना उद्देश्य : डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्णउपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने इस अवसर पर कहा कि जेएसएलपीएस और एनआरएलएम प्रोजेक्ट के तहत पूर्व से स्वरोजगार के कई कार्यक्रम चल रहे हैं लकिन इन सब से हटकर कुछ अलग निर्णय लेना जिला प्रशासन के लिए एक चुनौती थी। यहां के युवाओं को होटल मैनेजमेंट के उद्योग से जोड़ने के लिए सर्वप्रथम आईएचएम, रांची और जिला प्रशासन, लोहरदगा के लिए बीच एक एमओयू किया गया जिसमें यहां के युवक-युवतियों को निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए चार कोर्स शामिल किये गये। बीते वर्ष 36 युवक-युवतियों को आईएचएम, रांची में निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाया गया और यह काफी सफल रहा। उन्हें रांची, हैदराबाद, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बोधगया के होटलों मे नौकरी मिल गयी है। आईएचएम, रांची प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है। इन कोर्स के अगर कोई युवक-युवती बाहर से करने जाए तो इसका खर्च एक लाख रूपये से अधिक आयेगा। जिला प्रशासन यह कोर्स निःशुल्क करा रही है। इस वर्ष के लिए 41 युवक-युवतियों का चयन निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए किया गया था। आज 24 युवक-युवतियों को भेजा जा रहा है।आज के कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी, वन प्रमण्डल पदाधिकारी अरविंद कुमार, उप विकास आयुक्त समीरा एस, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी पलटू महतो, जिला योजना पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह, सहायक जिला योजना पदाधिकारी शिशिर तिग्गा, विधायक प्रतिनिधि जायसवाल समेत, आईएचएम रांची के प्राचार्य भूपेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

मीथर का Mcoin Web 3.0 क्रिप्टो करेंसी दे रहा स्वरोजगार का मौका
Published / 2023-08-04 23:58:17
मीथर का Mcoin Web 3.0 क्रिप्टो करेंसी दे रहा स्वरोजगार का मौका

एबीएन कैरियर डेस्क। साथियों आने वाला समय (भविष्य) Web 3.0 और AI का है। समय रहते जो अपने आपको टेक्नोलॉजी से रूबरू कर लेगा उसको नयी नौकरी पाने के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पढ़ेगा और जो अभी नौकरी कर रहा है उसको अपनी नौकरी जाने का डर नहीं रहेगा। भविष्य में जब हर चीज Web 3.0 ब्लाॅकचेन के ऊपर शिफ्ट हो चुकी होगी तो आज जो लोग अपने को भविष्य की टेक्नोलॉजी के हिसाब से अपडेट नहीं कर रहे होंगे वो लोग शायद हाशिये पर चले जायेंगे।बेशक आज हम किसी भी कारणवश (डर, अज्ञानता या अन्य किसी भी कारण) से आज टेक्नोलॉजी को इगनोर कर रहे है लेकिन हम टेक्नोलॉजी से कभी भी कट करके नहीं रह सकते है बिलकुल वैसे ही जैसे हम मानव समाज और कुदरत से कट करके सर्वाइव नहीं कर सकते हैं।भविष्य टेक्नोलॉजी का है; बेशक आज हम भविष्य की टेक्नोलॉजी को समझते नहीं या समझना नहीं चाहते है लेकिन टेक्नोलॉजी फिर भी हमें प्रभावित कर रही होती है।आज हमारा दिन-रात पल-पल Web 2.0 में गुजर रहा है I आज हमारा इन्टरनेट, हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और हर डिजिटल एक्टिविटी Web 2.0 पर चल रही है लेकिन आने वाला समय Web 3.0 का है जिसमे हर लेनदेन डिजिटल होने वाला है। आज दुनिया का हर सरकारी और प्राइवेट डिपार्टमेंट (एजुकेशन, मेडिकल, बैंकिंग, ट्रेवलिंग अत्यादि-अत्यादि) ब्लाॅकचेन के ऊपर शिफ्ट के प्रोसेस में है और अगले 1.5–2 वर्ष तक सब कुछ ब्लाॅकचेन के ऊपर शिफ्ट हो चुका होगा।ब्लाॅकचेन अभी तक की सबसे सेफएस्ट, सिक्योर और फ़ास्ट टेक्नोलॉजी है जिसके ऊपर ही डीसैन्ट्रलाईज़्ड क्रिप्टो करेंसी का जन्म हुआ है मतलब क्रिप्टो करेंसी का बेस ब्लाॅकचेन टेक्नोलॉजी ही है Iमीथर का Mcoin Web 3.0 क्रिप्टो करेंसी है जो 2.5 वर्ष पहले केवल 8 सेंट से शुरू हुआ था और आज 83% गुणा ग्रोथ के साथ 2.5 डॉलर का है I भविष्य में Web 3.0 वाली करेंसी Trend और Trade में रहेगी।इसलिए आज जो समय रहते Web 3.0 क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट कर लेंगे भविष्य में वो यक़ीनन बहुत अच्छा रीटर्न पा सकेंगे। साथियों, Web 3.0 क्रिप्टो करेंसी Mcoin का स्टेकिंग समय 2 और 2.5 वर्ष है जो 31 जुलाई से 2.5 वर्ष और 3 वर्ष होने वाला है।Mcoin के अभी के प्राइस और कंपनी की अभी की ऑफर के हिसाब से सबसे छोटे पैकेज (11400 रुपये) में ज्वाइनिंग से लेकर आप भी mether world में काम कर सकते हैं और फैनेंशियल फ्रीडम के साथ साथ अन लिमिटेड इनकम भी प्राप्त कर सकते है, वो भी बिना किसी लायबिलिटी के...।https://app.metherworld.com/r/mamtamइस लिंक में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है...Mamta Mardi8789963383

छह को रांची के 10 केंद्रों पर होगी सहायक समादेष्टा की परीक्षा
Published / 2023-08-01 23:38:07
छह को रांची के 10 केंद्रों पर होगी सहायक समादेष्टा की परीक्षा

टीम एबीएन, रांची। संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की ओर से आयोजित की जाने वाली केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक समादेष्टा) परीक्षा-2023 को लेकर मंगलवार को बैठक हुई। दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल ने कहा कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक समादेष्टा) परीक्षा छह अगस्त को निर्धारित है।परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कुल 10 परीक्षा उप केन्द्र बनाये गये हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों प्रथम पाली (10 बजे पूर्वाह्न से 12 बजे मध्याह्न) एवं द्वितीय पाली (2 बजे अपराह्न से 5 बजे अपराह्न) के समयनुसार आयोजित की जायेगी।इन परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए स्थानीय निरीक्षी पदाधिकारियों, सहायक समन्वयी पर्वेक्षक एवं केन्द्राधीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।उन्होंने बताया कि स्थानीय निरीक्षी पदाधिकारियों को परीक्षा के एक दिन पूर्व पांच अगस्त को परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही सभी को परीक्षा के निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने को कहा गया।प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में आयुक्त के सचिव जुल्फिकार अली, अवर सचिव सुशील कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची, सिटी एसपी, रांची एवं केन्द्राधीक्षकों सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

बीआइटी में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने साझा किये विचार
Published / 2023-08-01 19:14:47
बीआइटी में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने साझा किये विचार

टीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा लालपुर में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (डिसीजन मेकिंग विद बिजनेस एनालाइटिक्स) का आज दूसरा दिन रहा। प्रथम सत्र में शुभाशीष राय ने आईटी एनालिटिक्स पर अपने विचार रखे। वहीं द्वितीय सत्र को डॉ महुआ बनर्जी ने संबोधित करते हुए डाटा माइनिंग में प्रशिक्षुजनों के साथ अपने ज्ञानवान विचार साझा किये। आज के तीसरे सत्र में एनआईटी दुर्गापुर से डॉ सुजान कुमार साहा, एसोसिएट प्रोफेसर ने नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग पर अपने अमूल्य विचार साझा किये। वहीं चतुर्थ सत्र में पावर बीआई पर प्रशिक्षकों के साथ बीआईटी लालपुर के कंप्यूटर लैब में जीवंत प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। आज प्रशिक्षकों के साथ बीआईटी लालपुर के निदेशक प्रो वंदना भट्टाचार्जी, कार्यक्रम के संयोजक डॉ तन्मय कुमार बनर्जी एवं अन्य प्रोफेसरों ने प्रशिक्षुजनों के साथ विचार साझा कर उनकी हौसला अफजाई की। कल कार्यक्रम का तीसरा दिन रहेगा, जिसमें आज की तरह आधुनिक तकनीकी से प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त प्रोफेसरों एवं अन्य अनुभवी शिक्षक अनुभव बांटेंगे।

झारखंड : मेडिकल कॉलेजों की 85% सीट पर आज से च्वाइस फिलिंग
Published / 2023-08-01 10:03:28
झारखंड : मेडिकल कॉलेजों की 85% सीट पर आज से च्वाइस फिलिंग

टीम एबीएन, रांची। राज्य के मेडिकल कॉलेजों की 85% सीट पर पहले चरण की काउंसेलिंग प्रक्रिया के तहत च्वाइस फिलिंग मंगलवार से शुरू होगी। जेसीइसीइबी ने सोमवार को राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नामांकन को लेकर उम्मीदवारों के लिए राज्य मेधा सूची जारी कर दी। स्टेट कॉमन मेरिट लिस्ट के टॉप टेन में राखी कुमारी, शुभांगिनी, आस्था अग्रवाल, बिशेष चंद्र पोद्दार, माहिया माहेश्वरी, स्नेहिल आनंद, शौमी सिद्धार्थ, प्रिया घोष, श्रेया जाह्नवी और अभ्य कुमार साहू शामिल हैं। मेधा सूची में रजिस्ट्रेशन के आधार पर कुल 2229 विद्यार्थी चिह्नित हुए हैं। वहीं पर्षद ने 30 विद्यार्थियों को पात्रता मापदंड के आधार पर काउंसेलिंग से वंचित कर दिया है। राज्य मेधा सूची में शामिल विद्यार्थी अब राज्य के विभिन्न एमबीबीएस, बीडीएस और होम्योपैथी कॉलेजों की 85% सीट पर दावेदारी करेंगे।

बीआईटी में डिसीजन मेकिंग विद बिजनेस एनालिटिक्स पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Published / 2023-07-31 20:38:33
बीआईटी में डिसीजन मेकिंग विद बिजनेस एनालिटिक्स पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा लालपुर सेंटर के तत्वावधान में डीएम बीए 2023 व्यवसाय के साथ डेटा प्रबंधन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बीआईटी के सम्मानित कुलपति प्रो डॉ इंद्रनील मन्ना ने आभासी रूप से उपस्थित होकर किया।  इस अवसर पर प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप आज जो इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। यह आपके जीवन को प्रगतिशील बनाने में आपका सहयोगी बनेगा। हम इस क्षेत्र में और योजनाओं को लाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसके आयोजन के लिए निर्देशक सहित सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।  मुख्य वक्ता सह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे डीन अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता विभाग डॉ सी जेगानाथन ने बताया कि आपके जीवन में डीएमबीए का बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। हम सभी विद्यार्थियों को इसकी समझ रखनी चाहिए। उन्होंने सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों को अपने बातों से प्रभावित किया।  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही बीआईटी लालपुर सेंटर की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने कुलपति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम की रूपरेखा प्रतिभागियों की आज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई दी।  संयोजक डॉ तन्मय कुमार बनर्जी ने इस कार्यक्रम का विषय को सभी प्रतिभागियों को परिचय कराया। डॉ स्वाति मिंज ने संचालन की बेहतरीन प्रदर्शन कर पुरे कार्यक्रम की जानकारी दिया। इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉ महुवा बनर्जी ने अपने विषय डिसीजन मेकिंग विद बिजनेस एनालिटिक्स से छात्रों को बतलाया और उसकी जानकारी दी। दूसरे सत्र डॉ तन्मय कुमार बनर्जी ने प्रतिभागियों को बताया की सांख्यकीय विश्लेषण से व्यपार की गतिशीलता पर बेहतर प्रभाव पड़ता है।  इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे डॉ प्रदीप मुंडा डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव डॉ संदीप नाथ शाहदेव डॉ अमृता सरकार श्री सुबोजीत पॉल, स्वाति मिंज, शुभाशीष रॉय, मनोज कुमार आलोकित, शांतनु सिन्हा, अदिति वर्मा,श्रिष्टी आंनद, इशिका सिंह आस्था कुमारी सहित स्नातक और स्नातकोत्तर के लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की जानकारी राणा प्रताप मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति कर दी।

नारायणा के स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (NSAT) के टॉप रैकर्स को मिलेगा करोड़ों कैश अवार्ड
Published / 2023-07-30 18:16:25
नारायणा के स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (NSAT) के टॉप रैकर्स को मिलेगा करोड़ों कैश अवार्ड

नारायणा का स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (NSAT) की घोषणाइस परीक्षा से नारायणा के किसी भी कोर्स में 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप पाने का मौकाटीम एबीएन, रांची। कचहरी स्थित देश की अग्रणी इंजिनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान नारायणा आई.आई.टी./नीट एकेडमी, रांची द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर नारायणा स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (NSAT) का आयोजन 01 अक्टूबर, 15 अक्टूबर एवं 29 अक्टूबर 2023 को ऑफलाईन और 08 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2023 तक  ऑनलाईन मोड में आयोजित की जायेगी।इस प्रतियोगिता परीक्षा में छात्र हमारी वेबसाईट (nsat.narayanagroup.com) पर घर बैठे ऑनलाईन आदेवन कर सकते है या नजदीकी नारायणा केन्द्र पर जाकर परीक्षा से 5 दिन पहले तक आवेदन कर सकते है तथा उपरोक्त वेबसाईट पर परीक्षा का सिलेबस, सेम्पल प्रश्न पत्र तथा परीक्षा की सारी जानकारी उपलब्ध है। इस तरह का आयोजन न केवल रांची बल्कि भारत में अपने आप में एक अनूठा पहल है, जिसके माध्यम से सातवीं कक्षा से लेकर ग्यारहीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए नारायणा की यह पहल काफी उत्साहवर्धक साबित होती है।रांची केन्द्र के निदेशक श्री दीपक शुक्ला ने बताया कि यह परीक्षा ऑबजेक्टीव टाईप का होगा एवं इसमें साइन्स, मैथ्स एवं मेन्टल एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाएगें। इस टेस्ट का मकसद छात्रों में प्रतियोगी क्षमता विकसित करना है। यही नहीं इस टेस्ट के जरिए छात्र ऑल इंडिया लेवल पर अपनी रैंकिंग भी जान सकते हैं, साथ ही साथ विद्यार्थियों को ये जानने का मौका मिलेगा कि अभी तक उनकी एन.टी.एस.ई., ओलिमपियाड, के.वी.पी.वाई, आई.आई.टी. नीट एवं विभिन्‍न प्रतियोगिता परीक्षा का कितनी तैयारी हो चुकी है। श्री दीपक शुक्ला ने बताया कि इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों में से राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष रैंक पाने वाले छात्रों को लाखों कैश अवार्ड पाने का अवसर मिलेगा, साथ ही जो विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उस छात्र को नारायण के किसी भी कोर्स में दाखिला लेने पर 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।पुन: श्री दीपक शुक्ला ने बताया कि नारायणा स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (NSAT) की परीक्षा में जिस स्कूल के छात्र टॉपर होंगे उस स्कूल एवं संस्थान को कैश अवार्ड के साथ-साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (NSAT) के माध्यम से नारायणा का उद्देश्य देश के सर्वोच्य रैंकिंग वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं आई.आई.टी. जे.ई.ई. एवं नीट के लिए सबसे प्रतिभाशाली छात्रों का चयन कर के भविष्य के डॉक्टरों एवं इंजिनियरों को तैयार करना है।श्री दीपक शुक्ला ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य यह है कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक चुनौतियों के कारण अपने सपनों से समझौता न करें क्योंकि नारायणा ग्रुप ऐसे छात्रों को आगे लाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा।पुनः उन्होंने कहा कि नारायणा न केवल इंजिनियरिंग एवं मेडिकल इन्स्टीच्यूट के रूप में बल्कि एक ग्रुप के रूप में नारायणाः अपनी इंजिनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नसिंग कॉलेज, डेन्टल कॉलेज, जूनियर कॉलेज आदि के लिए पूरे भारत में अपना एक अहम स्थान रखता है।

बीआईटी : नये सत्र 2023 के छात्र-छात्राओं के प्रथम वर्ष का शुभारंभ
Published / 2023-07-29 09:43:34
बीआईटी : नये सत्र 2023 के छात्र-छात्राओं के प्रथम वर्ष का शुभारंभ

टीम एबीएन, रांची। आज से नये सत्र 2023 के छात्र-छात्राओं के प्रथम वर्ष का शुभारंभ हो गया। इस दिन को यादगार बनाने के लिए कॉलेज प्रबंधन ने अपने ऊर्जावान निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य के नेतृत्व में बच्चों और उनके अभिभावक से पूरी टीम को परिचित कराया और अभिभावकों को यह आश्वस्त करते हुए यह बतलाया की एक एक विद्यार्थी मेरे अपने हैं। आप बिना किसी संकोच के मुझसे मिलकर अपनी बात रख सकते हैं। साथ ही अपने सभी संकाय के प्रमुखों से परिचय कराया। इस पल को यादगार बनाते हुए बच्चों के बीच चॉकलेट वितरण किया गया। मौके पर नामांकन के प्रभारी डॉ अमृता प्रियम, डॉ संजय कुमार, छात्र संकाय के डॉ प्रदीप मुंडा सहित सभी सोसायटी के प्रमुख उपस्थित थे।

सीबीएसई का निर्णय सराहनीय : बाबूलाल मरांडी
Published / 2023-07-23 11:53:11
सीबीएसई का निर्णय सराहनीय : बाबूलाल मरांडी

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं तक की शिक्षा को क्षेत्रीय, स्थानीय भाषाओं में देने की पहल का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भाषाई विविधता, सांस्कृतिक समझ और शैक्षणिक सफलता को बढ़ावा देने की दिशा में बहुभाषी शिक्षा का महत्वपूर्ण दृष्टिकोण में व्यापक रूप से मान्यता प्रदान करते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं तक की शिक्षा को मातृभाषा, क्षेत्रीय भाषा, स्थानीय भाषा को शिक्षा का माध्यम बनाने के निर्णय का स्वागत।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,819