Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
शाश्वत इंस्टीट्यूट ने रुक्का में चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान
Published / 2023-09-29 18:47:28
शाश्वत इंस्टीट्यूट ने रुक्का में चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान

टीम एबीएन, रांची। हुटुप स्थित शाश्वत इंस्टिट्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन में दिनांक 29-9-2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना ने जागरूकता अभियान चलाया। सबसे पहले स्वयंसेवकों ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत रुक्का गांव के मंदिर परिसर की सफाई की तथा रुक्का स्थित सरकारी मध्य विद्यालय में नुक्कड़ नाटक प्लास्टिक दानव का मंचन किया। जिससे वहां के छात्रों, अध्यापकों और गांव वालों ने प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान को समझा और अंतत: जागरूकता रैली के माध्यम से पूरे गांव में स्वयंसेवकों के द्वारा बनाये गये पोस्टर और बैनर के माध्यम से जागरूकता फैलायी।

होमगार्ड जवानों की बहाली प्रक्रिया शुरू
Published / 2023-09-21 18:27:31
होमगार्ड जवानों की बहाली प्रक्रिया शुरू

जानें कौन अभ्यर्थी ले सकते हैं भागटीम एबीएन, बोकारो। जिले में आज से होमगार्ड जवानों की बहाली प्रक्रिया शुरू की गयी है। बोकारो के सेक्टर चार स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में जारीडीह प्रखंड के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गयी है। सभी प्रखंड के प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किया गया है। होमगार्ड की बहाली में बोकारो जिले में मैराथन दौड़ में इस्तेमाल किये जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हो तो उसे पकड़ा जा सके। आज ये सबकुछ डीसी कुलदीप चौधरी और एसपी प्रियदर्शी आलोक की निगरानी में किया जा रहा है।महिला-पुरुष प्रतिभागी ले रहे हैं भागनिगरानी के लिए चास एसडीएम दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार को नियुक्त किया गया है। इस बहाली प्रक्रिया में महिला पुरुष प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। बहाली में सभी प्रकार की परीक्षाओं से होकर अभ्यर्थियों को गुजरना पड़ रहा है। पूरे स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरा और वीडियोग्राफी करायी जा रही है।इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का किया जा रहा इस्तेमालदौड़ में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को चिप लगा हुआ नंबर अलॉट किया जा रहा है, जो दौड़ के दौरान चार जगह से सेंसर से होकर गुजरते हैं और उनकी टाइमिंग पूरी तरह से रिकार्ड किया जा रहा है। बहाली को लेकर डीसी और एसपी ने कहा कि इस बहाली में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो और पूरी सावधानी से और पूरे निष्पक्ष रूप से युवाओं की नियुक्ति होमगार्ड में किया जा सके।

शाश्वत इंस्टीच्यूट इरबा में चला स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम
Published / 2023-09-20 19:12:53
शाश्वत इंस्टीच्यूट इरबा में चला स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम

टीम एबीएन, रांची। हुटुप इरबा स्थित शाश्वत इंस्टीट्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन में दिनांक 20-9-2023 को स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम किया गया। महाविद्यालय प्रबंधक डॉ आनंद ने कॉलेज के इतिहास पर प्रकाश डाला। साथ ही प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार राय ने छात्रों के बेहतर परिणाम के लिए मेहनत करने की सलाह दी। इस प्रोग्राम में सेशन 2023-2025 सत्र के सारे बच्चे शामिल हुए और नये सत्र की पढ़ाई आरंभ हुई। मंच का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर अशोक गोप ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंजली कुमारी, डॉ रश्मिरथी, डॉ विनीता कुमारी, अपर्णा मिश्रा, ममता कुमारी, डॉ देशराज सिंह, नागेंद्र सिंह, रूपेश कुमार, अशोक गोप तथा लाइब्रेरी इंचार्ज सुरेश यादव, अमित रॉय, लक्ष्मण प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

उर्सूलाइन इंटर कॉलेज में मोटिवेशनल काउंसिलिंग
Published / 2023-09-16 22:18:57
उर्सूलाइन इंटर कॉलेज में मोटिवेशनल काउंसिलिंग

विशेषज्ञ बोले- आत्म स्वाभिमान और आत्म परिस्कार से जीवन के उद्देश्यों की प्राप्ति निशा टीम एबीएन, रांची। दुनिया में सबसे अधिक युवा भारत में हैं। युवाओं के योगदान से ही भारत दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। खबर मन्त्र  और एबीएन न्यूज 24 डॉट कॉम के तत्वावधान में राजधानी के उर्सूलाइन कॉन्वेंट इंटर कॉलेज के सभागार में एक मोटिवेशनल काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। कामर्स स्ट्रीम के कक्षा 11 के 800 छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। बतौर विशेषज्ञ खबर मन्त्र के चीफ सब एडिटर सह एबीएन के एडिटर इन चीफ एनके मुरलीधर ने छात्राओं को विषयों की जानकारी के साथ ही देश-दुनिया की गतिविधियों पर नजर रखने और उसके विश्लेषण की क्षमता को बढ़ाने की प्रेरणा दी। श्री मुरलीधर ने कहा कि हमें श्रेष्ठ देश की कल्पना करनी हो तो हमें इस राष्ट्र को श्रेष्ठतम राष्ट्र बनाने  की हिम्मत भी होनी चाहिए। हमारी विरासत बहुत समृद्ध रही है। हमारे मोटिवेशन के लिए हर ओर सहयोग का वातावरण है। जल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जल का कोई आकार नहीं होता उसी प्रकार मन की चंचलता की कोई सीमा नहीं होती है। जल जब तक आकार में न आये तक तक कोई काम का नहीं होता इसी प्रकार मन को भी एक आकार देने की आवश्यकता है। मनन, मन को आकार देने की प्रकिया है। हमारी सोच से ही हमारी वाणी और व्यवहार नियंत्रित होती है। हर युवा को आने वाले समय में कम से कम 25 साल के परिवर्तन और संभावनाओं का अंदाज होना चाहिए। इससे वे अपने जीवन को दिशा दे सकते हैं। हमारी संस्कृति और सामाजिक वातावरण में सहयोग का बड़ा अद्भुत सामंजस्य है। जीवन में बेहतर संभावना बने, इसके लिए अपनी शैक्षणिक विषयों के अधिकतम जानकारी के साथ ही विभिन्न परिवर्तनों पर भी नजर रखें। अपनी संवाद और विचार की शैली को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम करते रहें क्योंकि यह कार्य कुछ दिनों में पूरा नहीं होता। शारीरिक और मानसिक परेशानी को बहुत अधिक प्रभावी न बनने दें। अगर आप हर दिन का काम हर दिन करते हैं तो आपकी दिनचर्या बहुत सुखद और आपके लिए बहुत सुखद हो जायेगी। हम अपने व्यवहार को लेकर इतना संजीदा रहें कि अनावश्यक स्थिति पैदा ही न हो। सोशल मीडिया और मोबाइल के उपयोग में पूरी सावधानी की आवश्यकता होती है। हमें इसका सही और सीमित उपयोग ही करना चाहिए। हमारे पास अवसरों की कमी नहीं है कमी है उन अवसरों के अनुकूल हमारी योग्यता प्राप्त कर लेने की। इस अवसर की प्राप्ति के लिये हम शिक्षा ग्रहण करते हैं। देश में जिस प्रकार की आर्थिक स्थिति है उसमें शिक्षा परिवर्तन का सबसे बेहतर हथियार है।कार्यक्रम का विषय प्रवेश प्राचार्या डॉ मेरी ग्रेस ने कराया। उन्होंने कहा कि खबर मन्त्र के सहयोग से हम लगातार मोटिवेशनल कार्यक्रम करते रहें है। शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिये खबर मन्त्र का धन्यवाद।

10वीं-12वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया नया आदेश
Published / 2023-09-13 14:30:41
10वीं-12वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया नया आदेश

एबीएन कैरियर डेस्क। सीबीएसई बोर्ड के परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी की गाइडलाइन के अनुसार सीबीएसई ने 10 वीं और 12 वीं छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रैक्टिस पेपर लॉन्च कर दिया है। जिसमें छात्रों और अभिभावकों के लिए सूचना जारी करते हुए बताया गया है कि छात्र सीबीएसई की ऑफिसियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in से प्रैक्टिस पेपर डाउनलोड कर सकते है, ये बिलकुल फ्री होने के साथ-साथ हर साल अपडेट होते रहेंगे। बोर्ड ने नोटिस में यह भी बताया है कि उन्होंने यह पेपर्स किसी भी प्राइवेट और सरकारी संगठन के सहयोग के लिए नहीं बनाया है। ये पेपर खुद बोर्ड ने ही डेवलप किये हैं, ताकि बच्चो को परीक्षा के पैटर्न के बारे में पता चल सके और उनकी तैयारी पूरी अच्छे से हो पाये।इसके साथ ही छात्रों की हायर ऑर्डर थिंकिंग स्किल्स पर आधारित प्रश्नों से निपटने में सुविधा हो और सब्जेक्ट्स की बेसिक अंडरस्टैंडिंग को बढ़ने में मदद मिल सके। सीबीएसई द्वारा नोटिस में ये भी लिखा है कि बोर्ड की परीक्षाओं से संबंधित हर चीज को ऑफिशियल वेबसाइट से ही चेक करें और किसी भी वेबसाइट में कहीं कोई भी चीज़ को सच न माने। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा वर्ष 2024 फरवरी/मार्च/अप्रैल में होने वाली है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन 12 सितंबर से 11 अक्टूबर तक कर सकते हैं। इसके अलावा विलंब शुल्क के साथ 19 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। एमपी कक्षा 10वीं, 12वीं ऑफलाइन नामांकन परीक्षा फॉर्म का शुल्क 1500 रुपये है। अतिरिक्त विषयों के लिए प्रति विषय शुल्क 300 रुपये तय किया गया है।

XLRI और CMC लुधियाना के बीच हुआ MoU, मार्च में लॉन्च होगा कोर्स
Published / 2023-09-12 17:38:46
XLRI और CMC लुधियाना के बीच हुआ MoU, मार्च में लॉन्च होगा कोर्स

टीम एबीएन, रांची। देश की प्रसिद्ध मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट एक्सएलआरआइ जमशेदपुर और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) लुधियाना के बीच एक एमओयू हुआ है। हेल्थकेयर के क्षेत्र में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए उक्त दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से कार्य करेंगी। साथ ही हेल्थकेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खास तौर पर एक कोर्स डिजाइन किया जायेगा, जो हेल्थकेयर क्षेत्र के लिए प्रबंधन कार्यक्रम व सहयोगात्मक अनुसंधान के लिए मददगार होगा। उक्त एमओयू पर सीएमसी लुधियाना में संयुक्त रूप से हस्ताक्षर हुआ, जिसमें एक्सएलआरआइ दिल्ली कैंपस के डायरेक्टर फादर के एस काश्मीर एसजे, सीएमसी लुधियाना के डायरेक्टर डॉ विलियम भट्टी, सीएमसी लुधियाना के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ एलेन जोसेफ, सीएमसी वेल्लोर के एचआर एंड एडमिन के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ सैमुअल एनजे डेविड, एक्सएलआरआइ के फैकल्टी डॉ. परमज्योत सिंह, डॉ संतोष संगेम उपस्थित थे।वहीं मौके पर मौजूद फादर काश्मीर ने कहा कि भारत की सतत और समावेशी विकास की यात्रा में सस्ती, सुलभ, उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से संबंधित अत्याधुनिक प्रबंधन प्रथाओं में प्रशिक्षित बड़ी संख्या में पेशेवरों की आवश्यकता होगी। हम देश के भविष्य की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करने के अपने प्रयास में सीएमसी वेल्लोर के साथ साझेदारी करके बेहद उत्साहित हैं।

बीआईटी लालपुर सेंटर में 60 कम्प्यूटरों से सुसज्जित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन
Published / 2023-09-11 23:47:25
बीआईटी लालपुर सेंटर में 60 कम्प्यूटरों से सुसज्जित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। दिनांक 11 सितम्बर 2023, लालपुर, रांची में छात्रों को अत्याधुनिक लैब सुविधा उपलब्ध कराने की अगली कड़ी के रूप में आज, बीआईटी लालपुर सेंटर की निदेशिका, डॉ बन्दना भट्टाचार्यजी के द्वारा उच्चतर क्षमताओं से  सुसज्जित  69 कम्प्यूटरों (कोर आई 7 युक्त)  कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर छात्रों एवं शिक्षेकत्तर कर्मचारियों  को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे कुलपति महोदय की तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान के तहत लालपूर सेंटर को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित प्रयोगशाला बनाने के प्रति इस अभियान की ही यह पहल हैं जो हम लगातार इस प्रक्रिया में आगे बढ़ रहे हैं, इसके लिए उनका आभार व्यक्त करते हैलैब को नई तकनीकियों से पूरी तरह व्यवस्थित किया गया है, ताकि आप सबों को नई-नई तकनीकियों के साथ उच्च किस्म के सॉफ्टवेयर पर भी कार्य करने का सुनहरा मौका प्राप्त हो सके। कॉलेज के नव-नियुक्नित प्रोफेसर न सिर्फ अपना एकेडमिक कार्य करेंगे बल्कि छात्रों को नई-नई तकनीकों की ट्रेनिंग देके सबल एवं दक्ष भी बनायेंगे। ताकि कॉलेज का कोई भी छात्र अपने को कमतर न आंके और दुनिया की आंखों में आंखें डालकर मुकाबला कर सके। छात्रों को तकनीकी रूप से पूरी तरह सशक्त बनाने के लिए लैब में सभी व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया गया है।कम्प्यूटर लैब में एमसीए, एमबीए, बीसीए एवं बीबीए  के छात्र- छात्राओं  के लिए एसक्यूएल,  जावा, सीसी प्लस प्लस, पाईथोन एनाकोंडा, स्पाइडर, आर लेंगुएज, वाइसन, लैक्स  जैसे प्रोग्रामिंग भाषा का उच्च प्रशिक्षण देने की पूरी व्यवस्था की गयी है। इस अवसर पर डॉ जी पी  मिश्रा, डॉ अमृता प्रियम, डॉ प्रणव कुमार, डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ संजय कुमार, डॉ बी के शर्मा, डॉ कुंतल मुखर्जी, डॉ जया पाल, ममता पाण्डे, मानसी गुप्ता, हरेश्वर प्रसाद, सुभासिस रॉय, सिद्धिनाथ मिश्रा, शांतनु सिन्हा, सोमनाथ चटर्जी, मनोज कुमार, रवि भूषण पांडेय, अनामिका चरण, मोहन महतो, प्रभु महतो, अजित कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

बीआइटी लालपुर में आनलाइन कोर्स फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड मैनेजमेंट एकाउंटिंग प्रोजेक्ट शुरू
Published / 2023-09-11 20:13:17
बीआइटी लालपुर में आनलाइन कोर्स फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड मैनेजमेंट एकाउंटिंग प्रोजेक्ट शुरू

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 11 सितंबर को  बीआईटी लालपुर मेसरा केंद्र में आनलाइन कोर्स फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड मैनेजमेंट एकाउंटिंग प्रोजेक्ट का विधिवत उद्घाटन केंद्र की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने किया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के कोर्स के आने से प्रबंधन के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ेगी और हम उन छात्रों तक पहुंच सकने में कामयाब हो सकते हैं, जो समयाभाव के कारण पढ़ाई पूरी नहीं कर सके हों। इसलिए हम इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने वाले पूरी टीम को बधाई देते हैं। कार्यक्रम में पूरे विषय को आम विद्यार्थियों को परिचय कराते हुए प्रोग्राम के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डॉ अविनाश सिन्हा ने बताया कि मैनेजमेंट के क्षेत्र में इस प्रकार के कार्यक्रम को लाने का उद्देश्य ही आम विद्यार्थियों तक इस विषय के प्रति आकर्षण रहा है। हम इसमे कामयाब होने की कामना करते हैं और हमारे कुलपति और निदेशक का आभार प्रकट करते हैं। इस पूरे प्रोग्राम को तकनीकी मजबूती के लिए कार्य करने वाले प्रबंधन के छात्र युवराज सेठ की अहम भूमिका रही। सभी ने उनके तकनीक मेहनत के लिए बधाई दी।

इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज के छात्रों ने  जानी लोक अदालत की बारीकियां
Published / 2023-09-09 21:32:37
इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज के छात्रों ने जानी लोक अदालत की बारीकियां

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक आज दिनांक 9 सितंबर 2023 को रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज के छात्रों ने डीएलएसए रांची के सहयोग से नेशनल लोक अदालत में भाग लिया और विभिन्न मामलों के निष्पादन की बारीकियों को समझा। इंस्टिट्यूट की ओर से विश्वजीत कुमार तिवारी, निधि प्रभा, रितिका आनंद, मंगलम कुमार, शांभवी श्रोत्रिया, अंगिका राजश्री, अक्षत पराशर, राखी कुमारी, हेमा सिंह, आदर्श प्रेम, कुमार अक्ष, उषा पांडे, नेयाबा अहब, कुमार रौशन, शिवम कुमार व अन्य उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,669