Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
30 को पलामू के पांच हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर देंगे सीएम हेमन्त सरें
Published / 2023-10-16 12:20:08
30 को पलामू के पांच हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर देंगे सीएम हेमन्त सरें

पलामू के 5 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे सीएम, 30 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेलाटीम एबीएन, पलामू/ रांची। वाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर आने वाला है। अगले 15 दिनों में पांच हजार युवाओं को नौकरी मिलने वाली है। इन सभी को सीएम हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र देने वाले हैं।पलामू गढ़वा और लातेहार के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने पहल करते हुए उन्हें नौकरी देने की योजना तैयार की है। यह नौकरी सरकारी और निजी क्षेत्र के कंपनियों में दिया जाना है। राज्य सरकार के श्रम नियोजन विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। युवाओं को रोजगार देने के लिए कई मल्टीनेशनल कंपनियों से संपर्क किया गया है। आगामी 30 अक्टूबर को पलामू में रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाग लेंगे। 30 अक्टूबर को रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है, जिसमें पलामू, गढ़वा और लातेहार के 5 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जायेगा। इसके लिए श्रम नियोजन विभाग ने तैयारियां भी शुरू कर दी है।

बीआइटी लालपुर में एनएसएस के सदस्यों ने चलाया मेरा माटी मेरा अभियान
Published / 2023-10-13 20:40:50
बीआइटी लालपुर में एनएसएस के सदस्यों ने चलाया मेरा माटी मेरा अभियान

टीम एबीएन, रांची। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा अभियान और वृक्ष अभियान बीआइटी लालपुर सेंटर के एनएसएस के सदस्यों ने इस राष्ट्रीय आयोजन को पूरे परिसर और छात्रों के बीच जाकर इस अमृत कलश को जन-जन की भागीदारी से जोड़कर अमर शहीद वीर को नमन करते हुए मुट्ठी भर चावल और मिटत इकट्ठा किया गया। इस अभियान में सर्वप्रथम निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने मुट्ठी भर चावल कलश में डालकर इसकी शुरुआत की। अभियान का नेतृत्व संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ संदीप शाहदेव, सहित एनएसएस की युवा सदस्यों की आस्था, प्रतिभा तिग्गा, आदित्या गुप्ता, आदित्य चावला, सुशांत पांडे, असीम आकाश, अनीश, अर्पिता, मौसमी दत्ता, मुकेश, निकिता दुबे की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

शाश्वत इंस्टीट्यूट इरबा के कर्मियों-विद्यार्थियों ने ली शपथ
Published / 2023-10-12 21:26:35
शाश्वत इंस्टीट्यूट इरबा के कर्मियों-विद्यार्थियों ने ली शपथ

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 12/10/2023 को शाश्वत इंस्टीट्यूट आॅफ टीचर्स एजुकेशन में एनएसएस के तत्वावधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम किया गया। शिक्षकों, शिक्षकेत्तरकर्मियों एवं छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय प्रागण में कलश में एक-एक मुट्ठीभर चावल डाल कर शपथ ग्रहण किया। तत्पश्चात कलश यात्रा निकाली गयी। इस कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अफसर नागेंद्र कुमार ने किया। साथ ही महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ आनंद जी, प्राचार्य डॉ विनोद कुमार राय, शिक्षकों में डॉ रश्मिरथी, डॉ विनीता कुमारी, डॉ अंजली कुमारी, ममता कुमारी, डॉ देशराज सिंह, रूपेश कुमार, अपर्णा मिश्रा, सुरेश यादव थे। साथ ही शिक्षकेत्तरकर्मियों अमित रॉय, लक्ष्मण प्रसाद, अभिषेक कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

एसआर डीएवी पुंदाग में लगी भव्य पुस्तक प्रदर्शनी
Published / 2023-10-05 21:37:28
एसआर डीएवी पुंदाग में लगी भव्य पुस्तक प्रदर्शनी

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में भव्य पुस्तक प्रदर्शनी लगायी गयी। उक्त प्रदर्शनी में कक्षा प्रथम से द्वादश तक के विद्यार्थियों के लिए पुस्तकों के रूप में ज्ञान का भंडार था। सभी विद्यार्थियों ने बारी-बारी से अपनी वर्ग शिक्षिकाओं के साथ पुस्तक प्रदर्शनी का दौरा किया। पुस्तकें देखते हुए विद्यार्थी काफी प्रसन्न दिखाई दिये, कारण कि वे अपनी रुचि के अनुरूप पुस्तकों का अवलोकन कर सकते थे। उन्हें पढ़ सकते थे। उक्त प्रदर्शनी में बच्चों के लिए एक तरफ हिंदी तथा इंग्लिश की मनोरंजक तथा ज्ञानदायिनी कहानी की पुस्तकें थीं, तो दूसरी तरफ उपन्यास के रूप में साहित्य का संसार सजा दिया गया था।इंग्लिश-हिंदी-संस्कृत के शब्दकोश रखे गये थे, तो ऊंची कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों की पुस्तकें भी प्रदर्शित की गयी थीं। कक्षा द्वादश के विद्यार्थियों के भविष्य की तैयारी के लिए जेईई, नीट, एनडीए कैट, क्लैट,एनटीएसई, केवीपीआई सरीखी प्रतियोगी परीक्षाओं  में भाग लेने की तैयारी में मददगार पुस्तकों की भी भरमार थी। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए भी पुस्तकें भी उपलब्ध थी। विद्यार्थी उन पुस्तकों को देखकर बेहद उत्साहित नजर आये। इतनी भारी ताताद में इतनी भिन्न-भिन्न प्रकार की पुस्तकों को देखना बच्चों के लिए विशेष ही अनुभव था।विद्यार्थियों की प्रसन्नता को देखते हुए प्राचार्य की अनुमति से यह प्रदर्शनी एक दिन के लिए अभिभावकों के लिए भी खुली  रखी गयी।प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थी आधुनिक तकनीक तथा सोशल मीडिया से जुड़कर पुस्तकों से दूर होते जा रहे हैं।ऐसे में इस प्रकार की प्रदर्शनी उन्हें पुस्तकों के प्रति आकर्षित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।विद्यार्थियों को पुस्तकों से दोस्ती करनी चाहिए, जो उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने तथा उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है।

बीएड में नामांकन के लिए अंतिम काउंसेलिंग आज से
Published / 2023-10-05 12:21:04
बीएड में नामांकन के लिए अंतिम काउंसेलिंग आज से

टीम एबीएन, रांची। राज्य के 133 कॉलेजों में बीएड (सत्र 2023-2025) में नामांकन के लिए चतुर्थ (अंतिम) ऑनलाइन काउंसेलिंग पांच अक्तूबर से शुरू की जायेगी। पांच अक्तूबर को सीट मेट्रिक्स जारी किया जायेगा। इस संबंध में झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से सूचना जारी की गयी है। छह अक्तूबर से अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व च्वाइस देना शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। 13 अक्तूबर को औपबंधिक सीट आवंटन पत्र निर्गत किया जायेगा। 14 से 20 अक्तूबर तक डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद नामांकन लिया जायेगा।नर्सिंग संस्थानों में नामांकन को लेकर द्वितीय राउंड की काउंसेलिंग प्रक्रिया आज सेराज्य के नर्सिंग संस्थानों में नामांकन को लेकर द्वितीय राउंड की ऑनलाइन काउंसेलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। नर्सिंग प्रवेश परीक्षा व बीएससी नर्सिंग प्रवेश (बेसिक/पोस्ट बेसिक) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के परीक्षाफल के आधार पर काउंसेलिंग का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से आवश्यक सूचना जारी की गयी है। पांच अक्तूबर को सीट मेट्रिक्स जारी किया जायेगा। अभ्यर्थियों द्वारा छह अक्तूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व च्वाइस देना शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि नाै अक्तूबर निर्धारित है। 11 अक्तूबर को औपबंधिक सीट आवंटन पत्र निर्गत किया जायेगा। 12 से लेकर 17 अक्तूबर तक अनुशंसित अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन व संबंधित नर्सिंग संस्थान में नामांकन लिया जायेगा।

इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडी के छात्रों ने किया मोराबादी के फुटपाथी सब्जी विके्रताओं का रजिस्ट्रेशन
Published / 2023-10-04 18:59:01
इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडी के छात्रों ने किया मोराबादी के फुटपाथी सब्जी विके्रताओं का रजिस्ट्रेशन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 4 अक्टूबर 2023 को रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडी डिपार्टमेंट के छात्रों ने मोराबादी सब्जी बाजार में फुटपाथ विके्रताओं के रजिस्ट्रेशन और रजिस्ट्रेशन के रिन्यूअल के लिए कैंप लगाया। यह कैंप रांची नगर निगम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इंस्टीट्यूट की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर मिस रिमझिम वैष्णवी और छात्र माधव कुमार, कुमार अक्ष, कुमार रोशन, शिवम कुमार, हेमा सिंह, रितिका आनंद, गरिमा पांडे, शांभवी श्रोत्रिया, विश्वजीत कुमार तिवारी उपस्थित रहे।रांची नगर निगम की ओर से मोराबादी क्षेत्र की सीओ बबिता कुमारी उपस्थित रहीं। इस कैंप में जिन फुटपाथ विके्रताओं के पास आवश्यक पंजीयन दस्तावेज नहीं थे, उनके पंजीकरण के लिए आवेदन कराया गया और लोन इत्यादि सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

कोडरमा : मेरिडियन अकादमी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
Published / 2023-10-02 21:19:29
कोडरमा : मेरिडियन अकादमी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

टीम एबीएन, कोडरमा। मेरिडियन विद्यालय के परिसर में विद्यालय के निदेशक डॉ श्रीनिवास शर्मा एवं प्राचार्य अभिषेक कुमार पांडे ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी। मौके पर निदेशक ने संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी युग पुरुष थे। वे भारत को आजादी दिलाने में हमेशा अपने जीवन को उत्सर्ग कर दिये। वे सत्य अहिंसा और न्याय के पुजारी थे। कृतज्ञ राष्ट्र आज उन्हें 154वीं जयंती पर स्मरणांजलि दे रहा है। प्राचार्य अभिषेक कुमार पांडे ने कहा कि यह वही दिन है जिस दिन महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री दो शिखर महापुरुष का इस धरती पर अवतरण हुआ था। दोनों महापुरुषों ने एक ने अमन के लिए तथा दूसरे नए जय जवान जय किसान का नारा देकर देश के दिग दिगंत अपने देश का परचम फहराया था। महात्मा गांधी ने  देश  को आजादी दिलायी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सन 1965 के भारत पाकिस्तान की लड़ाई में पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिये आज हम दोनों शख्सियतों को कोटि-कोटि नमन करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक मनीष कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मंटू लाल शर्मा ने किया।

इग्नू में नामांकन की तिथि बढ़ी
Published / 2023-10-01 14:17:08
इग्नू में नामांकन की तिथि बढ़ी

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। इग्नू में जुलाई 2023 शैक्षिक सत्र में नामांकन व पुनः पंजीकरण की तिथि 10 अक्टूबर तक बढ़ा दी गयी है। इच्छुक छात्र और छात्राएं स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा के कोर्सों में ऑनलाइन और ओडीएल में निर्धारित तिथियों में नामांकन ले सकते हैं।यह जानकारी जेजे कॉलेज में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो संगीता बारला ने दी। उन्होंने बताया कि इग्नू के स्नातक, स्नातकोत्तर या डिप्लोमा कार्यक्रमो में छात्र इग्नू के वेबसाइट पर ऑनलाइन नामांकन ले सकते हैं। जो पूर्व से इग्नू के छात्र है, वो अपना रीरजिस्ट्रेशन भी 10 अक्टूबर तक करा सकते हैं। प्रो बारला ने बताया कि जो छात्र ऑनलाइन नामांकन के दौरान डिजिटल अध्ययन सामग्री का विकल्प चुनते है उन्हें कार्यक्रम शुल्क पर 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

गोस्सनर कॉलेज में कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए इंटरव्यू स्किल पर लगा एक दिवसीय सेमिनार
Published / 2023-09-30 18:33:33
गोस्सनर कॉलेज में कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए इंटरव्यू स्किल पर लगा एक दिवसीय सेमिनार

टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज, रांची के फेकल्टी आफ कॉमर्स एवं आइआइएलएम यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए इंटरव्यू स्किल  पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। मौके पर रिसोर्स पर्सन, आइआइएलएम यूनिवर्सिटी के फैकल्टी प्रोफेसर राज किशन ने बच्चों को सरल तरीके से इंटरव्यू फेस करने और उसे क्रैक करने के बारीकियों को समझाया। उन्होंने साक्षात्कार के समय ध्यान देने वाले बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला। मौके पर प्राचार्या प्रोफेसर इलानी पूर्ती ने कॅरियर निर्माण में इंटरव्यू की अहमियत को समझाया। कार्यक्रम का संचालन आइक्यूएसी के को-आर्डिनेटर डॉ अजय कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कॉमर्स विभाग के संकाय प्रभारी प्रोफेसर श्यामलेश कुमार ने किया। डॉ कोरनेलियुस मिंज और सियोन पूर्ती ने कार्यक्रम के सफल संचालन में अहम भूमिका निभायी। मौके पर बर्सर प्रोफेसर प्रवीण सुरीन, डॉ नसीर अहमद, डॉ दीपक शर्मा, डॉ सुधीर कुमार सिन्हा, डॉ मोहम्मद रेहान, प्रोफेसर आकांक्षा तिग्गा, प्रोफेसर अलिशा समद, प्रोफेसर आदित्य कुमार, प्रोफेसर अजय प्रमाणिक, डॉ प्रशांत गौरव, डॉ आरती शर्मा सहित दूसरे विभाग के शिक्षकगण उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,562