Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
रोप वारियर्स बनी बीआइटी लालपुर के खेल महोत्सव की चैंपियन
Published / 2023-11-07 18:38:48
रोप वारियर्स बनी बीआइटी लालपुर के खेल महोत्सव की चैंपियन

टीम ज्यूस ने जीता पुरुषों की प्रतियोगिता का खिताबटीम एबीएन, रांची। बीआईटी लालपुर के खेल महोत्सव के दूसरे दिन के फाइनल मुकाबला में महिलाओं की टीम यूरेका और रोप वारियर्स के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबले में रोप वारियर्स की टीम ने फाइनल का खिताब जीत लिया। इस खेल में इंसानी कपूर, अभिलाषा, खुशी सृष्टि, ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मैच को जीत लिया। उप विजेता टीम की अपूर्वा, मीनल और विस्वा ने काफी मेहनत किया। पर रस्सी अपने पाले में खींच न सकी। इस प्रकार से महिलाओं की टीम रोप वारियर्स ने टग आफ वार का खिताब जीत लिया।पुरुषों का मुकाबला भी बेहद ही बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम ज्यूस ने खिताब जीत कर यह मुकाबला जीत लिया। इस मुकाबला को जितने में बीसीए वारियर्स ने कड़ा मुकाबला कर जीतनी वाली टीम को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया। आज के इस आयोजन में शामिल डॉ संदीप नाथ शाहदेव, डॉ प्रशांत कुमार, दीपक कुमार मिश्र, शांतनु कुमार, अनामिका कुमारी, मिनी दुबे, डॉ संजय, शांतनु सिन्हा, कलेश्वर, डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ आशुतोष मिश्रा, मनोज कुमार, निखिल, आस्था मिश्रा, दीपक जेना, आदित्य कुमार उपस्थित होकर खिलाड़ियों को उत्साहित किया। दिनांक 8 नवंबर से वॉलीबॉल के मैच का शुभारंभ होगा जो 12 टीमों के बीच मुकाबला होगा।

बीआईटी लालपुर में खेल महोत्सव शुरू
Published / 2023-11-06 18:24:50
बीआईटी लालपुर में खेल महोत्सव शुरू

टीम एबीएन, रांची। आज से चार दिवसीय बीआईटी लालपुर खेल महोत्सव का शुभारंभ सेंटर की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने फीता काटकर किया। आज से दो दिन बालक और बालिकाओं के बीच टग ऑफ वार (रस्साकस्सी)  महामुकाबला की शुरुआत हुई।आज के मुकाबले में टग टैक्टिकन्स, यूरेका, रोप वारियर्स, टग स्टार ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर अंतिम चार में अपना स्थान सुनिश्चित किया। आज के इस मुकाबले में खेल प्रभारी डॉ संदीप नाथ शाहदेव, डॉ अमृता प्रियम, डॉ संजय कुमार, डॉ आसुतोष मिश्रा डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, जलेश्वर भगत, शांतनु सिन्हा, मनोज कुमार उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।यह आयोजन स्पोर्ट्स क्लब बी आई टी लालपुर के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष निखिल आनंद, अपूर्वा झा दीपक जेना, अदिति सहाय, तुषार कुमार आदित्य कुमार, सुमित सिन्हा, हृतिका, आस्था मिश्रा की टीम इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।

डीएवी गांधीनगर के विक्रम और अनुष्का सीबीएसई नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता में चयनित
Published / 2023-11-05 20:44:57
डीएवी गांधीनगर के विक्रम और अनुष्का सीबीएसई नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता में चयनित

टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर रांची के दो छात्र बालक वर्ग में गिरिंद्र विक्रम वासकी तथा बालिका में अनुष्का तिवारी ने सीबीएसई नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता (जो बलूनी स्कूल देहरादून उत्तराखंड में 6 से 10 तक आयोजित हो रहा है) में क्वालिफाई किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एस के सिन्हा, निराकर आचार्य, जया जायसवाल, स्वाति शिप्रा, प्रमोद कुमार सहाय, ब्रजेश जी सिन्हा आदि ने बहुत-बहुत बधाई दी। कौशल कुमार को टीम का प्रशिक्षक/ कोच तथा अंकित तिवारी को मैनेजर बनाया गया है।

नारायणा की सक्सेस मीट में टॉपर्स स्टूडेंट्स को किया सम्मानित और दिये रिवॉर्ड्स
Published / 2023-11-05 17:55:19
नारायणा की सक्सेस मीट में टॉपर्स स्टूडेंट्स को किया सम्मानित और दिये रिवॉर्ड्स

स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट में सफल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए सक्सेस मीट का हुआ आयोजन स्टूडेंट्स को सम्मानित करने के साथ ही दिए गए रिवार्ड्स और 100% स्कॉलरशिप  टीम एबीन, रांची। रांची स्थित देश की लीडिंग इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान नारायणा आइआइटी व नीट एकेडमी द्वारा आल इंडिया लेवल पर आयोजित नारायणा स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट के परिणाम हाल ही में घोषित किये गये थे। रविवार को इस स्कॉलास्टिक टेस्ट में सफल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए सक्सेस मीट का आयोजन किया गया। 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप की गई आफर रांची सेंटर के डायरेक्टर दीपक शुक्ला ने बताया कि रविवार को आयोजित समारोह में इस परीक्षा में नेशनल लेवल पर टॉप रैंक पाने वाले स्टूडेंट्स को लाखों कैश अवार्ड प्रदान किये गये। साथ ही परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को नारायणा के किसी भी कोर्स में एडमिशन लेने पर 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप भी आफर की गयी। नारायणा स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट में जिस स्कूल के छात्र टॉपर थे, उन स्कूल एवं संस्थान को भी कैश अवार्ड के साथ-साथ ट्रॉफी प्रदान की गयी। भविष्य के डॉक्टर और इंजीनियरों का चयन था लक्ष्य टेस्ट का आयोजन 15 व 29 अक्टूबर को आफलाइन और 8 से 12 अक्टूबर 2023 तक आनलाइन मोड में आयोजित किया गया था। 7वीं से लेकर 11वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए नारायणा की यह पहल काफी उत्साहवर्धक साबित हुई और बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए। स्कॉलास्टिक एप्टीट्यड टेस्ट के माध्यम से नारायणा का उद्देश्य देश के सर्वोच्च रैंकिंग वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं आईआईटी जेईई एवं नीट के लिए सबसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन करके भविष्य के डॉक्टरों एवं इंजीनियरों को तैयार करना था। स्टूडेंट्स ने जाना अपना पोटेंशियलदीपक शुक्ला ने बताया कि यह परीक्षा आॅब्जेक्टिव टाइप की थी एवं इसमें साइंस, मैथ्स एवं मेंटल एबिलिटी के प्रश्न पूछे गए थे। इस टेस्ट का मकसद स्टूडेंट्स में प्रतियोगी क्षमता विकसित करना था। यही नहीं इस टेस्ट के जरिए स्टूडेंट्स को आल इंडिया लेवल पर अपनी रैंकिंग भी जान पाने का मौका मिला। इसके साथ ही स्टूडेंट्स इस टेस्ट के माध्यम से अपनी एनटीएसई, ओलंपियाड, केवीपीवाई, आईआईटी जेईई, नीट एवं विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी को भी परखने का मौका मिला।प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स की मदद करना है उद्देश्यदीपक शुक्ला ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य यह है कि कोई भी प्रतिभाशाली स्टूडेंट आर्थिक चुनौतियों के कारण अपने सपनों से समझौता न करें क्योंकि नारायणा ग्रुप ऐसे स्टूडेंट्स को आगे लाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।कोचिंग के साथ हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट का संचालन भीनारायणा न केवल इंजीनियरिंग एवं मेडिकल इंस्टीट्यूट के रूप में बल्कि एक ग्रुप के रूप में नारायणा अपनी इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, डेंटल कॉलेज, जूनियर कॉलेज आदि के लिए पूरे भारत में अपना एक अहम स्थान रखता है। दीपक शुक्ला ने बताया कि एकेडमिक सेशन 2024-2025 के लिए एडमिशन प्रारंभ हो चुके हैं।

शाश्वत इंस्टीच्यूट के विद्यार्थियों ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान
Published / 2023-11-04 17:13:45
शाश्वत इंस्टीच्यूट के विद्यार्थियों ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान

टीम एबीएन, रांची। हुटुप इरबा स्थित शाश्वत इंस्टिट्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन के छात्रों ने सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड के प्रांगण में तीन दिवसीय सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम 1.11.23 से 3.11.23 चलाया गया।जिसमें शाश्वत इंस्टिट्यूट के 2023-25 के बच्चों ने पॉट पेंटिंग और ग्रुप डांस में भाग लिया। पॉट पेंटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया इसके लिए बच्चों को सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड के द्वारा ट्रॉफी और सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं में दीपयंति  सरकार और कहकशां परवीन ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। कॉलेज के परफॉर्मिंग आर्ट्स के टीचर अशोक गोप और विजुअल आर्ट्स की टीचर ममता कुमारी के सहयोग के द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ इसके लिए शाश्वत परिवार दोनों  प्रतिभागियों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं शुभाशीष देता है।

स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे में शामिल हुए राज्य के 3.22 लाख बच्चे
Published / 2023-11-03 19:08:34
स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे में शामिल हुए राज्य के 3.22 लाख बच्चे

स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे आज, राज्य के 3.22 लाख बच्चे होंगे शामिलटीम एबीएन, रांची। राज्य के स्कूली बच्चों की शैक्षणिक स्तर की जांच के लिए शनिवार को राज्य भर में स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे कराया जा रहा है। यह सर्वे देश भर में एनसीइआरटी की देखरेख में हो रहा है। सर्वे के लिए स्कूलों का चयन भी एनसीइआरटी के द्वारा किया गया है। सर्वे में राज्य के 10,763 स्कूलों के 3.22 लाख बच्चे शामिल होंगे।सर्वे में कक्षा तीन, छह व नौवीं के बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जायेगी। परीक्षा की तैयारी को लेकर जेसीइआरटी के उप निदेशक महीप कुमार सिंह ने राज्य के सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की। उन्होंने परीक्षा की तैयारी की जानकारी ली।

बीआईटी, लालपुर के एनएसएस समन्वयकों ने दरभंगा हाउस में किये कई कार्यक्रम
Published / 2023-11-02 21:58:06
बीआईटी, लालपुर के एनएसएस समन्वयकों ने दरभंगा हाउस में किये कई कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने 1 नवंबर से शुरू होने वाले सांस्कृतिक उत्सव, सतर्क महोत्सव का आयोजन किया, जहां एनएसएस सदस्यों ने बीआईटी, लालपुर का प्रतिनिधित्व किया। हमारे छात्रों ने गीत प्रदर्शन, स्ट्रीट पेंटिंग, रंगोली आदि जैसे कई प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम आयोजित किये गये एनएसएस के समन्वयकों ने दरभंगा हाउस में इन कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों की बड़ी संख्या में भागीदारी हुई। जरूरतमंदों की मदद के लिए पुराने कपड़े भी दान किये गये। यह आयोजन 3 दिनों तक चलेगा। एनएसएस के संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव और डॉ संदीप नाथ शाहदेव एनएसएस के सदस्यों के साथ बीआइटी लालपूर का नेतृत्व किया।आयोजन को सफल बनाने में   एनएसएस सदस्य, निकिता, आयुषी व्यास, आदित्य, आस्था, आयुषी दीक्षित, सिमरन, अनीश, सुप्रित, सुशांत और कई अन्य लोगों ने कड़ी मेहनत की।

जानें कब तक जमा होगा मैट्रिक का पंजीयन फॉर्म
Published / 2023-10-27 14:28:26
जानें कब तक जमा होगा मैट्रिक का पंजीयन फॉर्म

एबीएन कैरियर डेस्क। मैट्रिक परीक्षा-2025 के लिए विद्यार्थियों का पंजीयन व वर्ष 2024 की नौवीं बोर्ड का परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 28 अक्तूबर तक जमा लिया जायेगा।विलंब शुल्क के साथ एक से 10 नवंबर तक आवेदन जमा होगा। जिला जिला शिक्षा पदाधिकारी बिना विलंब शुल्क के साथ जमा आवेदन को 31 अक्तूबर तक व विलंब शुल्क के साथ जमा आवेदन को 14 नवंबर तक अग्रसारित कर सकेंगे। आवेदन जैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in/jac/ के माध्यम से जमा लिया जा रहा है।

रांची : 7 वर्षीय विवान शौर्या ने पेंटिंग में जीता अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
Published / 2023-10-16 21:02:04
रांची : 7 वर्षीय विवान शौर्या ने पेंटिंग में जीता अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

क्रिएटिव ब्रिलियंस 2023 में 34 देशों के 1200 प्रतिभागियों में मिला स्टार आर्टिस्ट अवार्डटीम एबीएन, रांची। जवाहर विद्या मंदिर श्यामली के दूसरी कक्षा के 7 वर्षीय प्रतिभावान छात्र विवान शौर्या ने अंतरास्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इन्होंने इस उम्र में विश्व की प्रतिष्ठित चित्रकला प्रतियोगिता पिकासो आर्ट कांटेस्ट के क्रिएटिव ब्रिलियंस 2023 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्टार आर्टिस्ट अवार्ड प्राप्त किया है। ये प्रतियोगिता 2014 से प्रत्येक वर्ष आयोजित की जा रही है। इस वर्ष प्रतियोगिता में 36 देशों से 1200 से अधिक प्रतिभागीओं ने भाग लिया था। जिसमें अमेरिका, मलेशिया, कोरिया, इटली, हांगकांग, कनाडा, तुर्की, आस्ट्रिया, वियतनाम, रोमानिया, बुल्गारिया, सायप्रस, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, श्रीलंका, बांग्लादेश एवं अन्य देश शामिल हैं। जिसमें 6 से 10 वर्ष वाले ग्रुप में 7 वर्षीय विवान ने इस प्रतियोगिता में अपने देश और राज्य का गौरव बढ़ाते हुए ये पुरस्कार प्राप्त किया है। विवान को 100 में से 92 अंक प्राप्त हुए हैं जिसके लिए इन्हें स्टार आर्टिस्ट सर्टिफिकेट आफ अचीवमेंट प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में हेल्वान विश्वविद्यालय, मिस्र से वरिष्ठ चित्रकार एवं शिक्षाविद डॉ हसना अबू एमिश, जर्मनी से वरिष्ठ चित्रकार बिलजाना बकालुका और भारत से वरिष्ठ चित्रकार राखी के निर्णायक की भूमिका में थे। प्रतियोगिता के सारे  मापदंडों पर जिसमें नवाचार, रचनात्मकता, आकर्षक, पूर्णता, कलाकार की आयु, प्रस्तुति और कलात्मक क्षमता के आधार पर चुनाव किया जाता है। इस प्रतियोगिता में विवान ने मंडला आर्ट बनायी थी, जिसमें रेखा और विभिन्न आकारों का इस्तेमाल कर कृष्णा जी पे आधारित एक अमूर्त पेंटिंग बनायी थी। इस अवसर पर विवान के विद्यालय के प्राचार्य समरजीत जाना एवं सभी शिक्षकों ने भी बधाई दी। इससे पूर्व जून 2022 में विवान ने सबसे कम उम्र में 129 पेंटिंग्स बनाने के लिए अपना नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स में दर्ज कराया था। विवान के गुरु और पिता धनंजय कुमार खुद भी प्रख्यात चित्रकार हैं और कलाकृति स्कूल आफ आर्ट्स के संथापक हैं। उन्होंने बताया कि विवान ने 2 वर्ष की छोटी उम्र से ही पेंटिंग बनाना शुरू कर दिया था और छोटे से ही अपने पिता के मार्गदर्शन में चित्रकारी के गुर सीख रहा था। लॉकडाउन के समय का सदुपयोग कर विवान ने पेंटिंग्स बनाना शुरू किया और लगभग 150 से अधिक पेंटिंग्स बनायी। इस दौरान विवान ने 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के पुरस्कार भी प्राप्त किये। विवान की माता रजनी कुमारी ने बताया कि विवान पेंटिंग के अलावा एक्टिंग, रोल प्ले, कहानी वचन, भाषण, कविता वचन और पियानो में भी अपनी प्रतिभा से बड़े-बड़े मंच पर प्रदर्शित कर पुरस्कार प्राप्त किया है। विवान का एक यू ट्यूब चैनल भी है https://www.youtube.com/VIVAANSHOURYA ,  जहां इनके कई वीडियोस हैं। जिसमें ये धारा प्रवाह स्वामी विवेकानंद के रूप में शिकागो स्पीच दे रहे हैं। वहीं श्री कृष्णा, महादेव, श्री राम, गौतम बुद्धा, महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, शिवाजी के रूप में उनके अनमोल वचनों को बता रहे हैं। प्रतियोगिता के परिणाम देखने के लिए लिंक पर जाये: https://picassoartcontest.com/list-of-star-artists/विनर्स गैलरी  : https://picassoartcontest.com/6-10-years-creative-2023/

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,498