सीयूजे में शोध कार्यशाला, शोध विशेषज्ञों ने शोधार्थियों को रिसर्च को लेकर दी जानकारीटीम एबीएन, रांची। सीयूजे के वाणिज्य एवं वित्तीय अध्ययन विभाग में आयोजित शोध कार्यशाला में प्रो श्रद्धा शिवानी (बीआईटी मेसरा), डॉ मनीष (एनआईटी, जमशेदपुर), डॉ भाटिया (सीयू जे) का व्याख्यान हुआ। झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आइसीएसएसआर, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित 10 दिवसीय शोध कार्यशाला के चौथे दिन (1 दिसंबर 2023) को तीन सेशन में अलग-अलग संस्थानों से आये हुए शोध विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिया। पहले सेशन में प्रो श्रद्धा शिवानी ( बीआईटी मेसरा ) ने शोध विषय का चयन और अनुसंधान प्रस्ताव पर चर्चा किया। अगले सेशन में डॉ भाटिया ने प्रतिदर्श तकनीक पर चर्चा की।दिन के तीसरे सेशन में डॉ मनीष (एनआईटी, जमशेदपुर) ने देश के विभिन्न संस्थानों से आये हुए शोधार्थियों को शोध में नैतिकता पर चर्चा की. बौद्धिक नक़ल की पहचान परीक्षण सॉफ्टवेयर पर कैसे की जाती है उसका प्रशिक्षिण दिया। शिक्षक और शोध विद्यार्थियों की पीएचडी शोध के लिए यह काफी लाभदायक हुआ। इस कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे- आइआइटी, एनआइटी, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के 35 शोधार्थी भाग ले रहे हैं। शोध विशेषज्ञों का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ बटेश्वर सिंह और शोध कार्यशाला निदेशक डॉ केबी सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ प्रणय, डॉ अजय, डॉ शशि सिंह, प्रो विमल किशोर आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 2024 जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.jac.jharhand.gov.in पर जाकर परीक्षा की डेटशीट देख सकते हैं।Jharkhand Board Exam परीक्षा विवरणझारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से जारी आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, जेएसी झारखंड बोर्ड परीक्षा 2024 06 फरवरी, 2024 से 26 फरवरी, 2024 तक आयोजित की जायेगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 06 फरवरी को आईआईटी और अन्य व्यावसायिक विषयों के साथ शुरू होगी, उसके बाद अगले दिन वाणिज्य और गृह विज्ञान की परीक्षा होगी। कक्षा 10वीं की झारखंड बोर्ड परीक्षा 26 फरवरी, 2024 को अंग्रेजी के पेपर के साथ समाप्त होगी।झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 06 फरवरी को व्यावसायिक विषय के पेपर के साथ शुरू होंगी और 26 फरवरी, 2024 को राजनीति विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त होंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा तिथि पत्र पीडीएफ के रूप में जारी किये गये हैं।झारखंड बोर्ड परीक्षा 2023 में कक्षा 10वीं की परीक्षा में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.38 था। कुल 427,294 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए, जिनमें से 407559 ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 26 नवंबर को रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज ने सेकंड वी एस मल्लार मेमोरियल लीगल एड कंपटीशन में पूरे भारत में द्वितीय स्थान हासिल किया है।यह प्रतियोगिता नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बैंगलोर व सेंटर फॉर एनवायरमेंटल लॉ एजुकेशन रिसर्च एंड एडवोकेसी के द्वारा तथा डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस, मिनिस्ट्री ऑफ़ लॉ एंड जस्टिस, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया था। पूरे भारत से पचास से अधिक लॉ यूनिवर्सिटीस ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। संस्थान के निदेशक डा. सचिदानंद मिश्रा ने संस्थान के लीगल एड टीम को बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टिट्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन के प्रांगण में 26 नवंबर 2023 की पूर्व संध्या पर संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ विनोद कुमार राय सभी विभाग अध्यक्ष, सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर वर्ग, सभी छात्र- छात्राएं और एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थे। एन एस एस पदाधिकारी के द्वारा छात्रों को संविधान के महत्व के बारे में बताया गया तथा प्राचार्य ने छात्रों को सत्य निष्ठा और कर्तव्य निष्ठा को अपनाने की बात कही। इसके बाद एन एस एस वॉलिंटियर ने छात्रों के बीच क्विज तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और अंत में प्रस्तावना और राष्ट्रगान के साथ आयोजन समाप्त किया गया।
मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज, बरियातू रोड रांची में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पहला दिनटीम एबीएन, रांची। मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज, बरियातू रोड रांची में दो दिवसीय खेलकूद वार्षिक प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सी मुर्मू ने किया। मौके पर प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीतने और हारने से ज्यादा महत्वपूर्ण है प्रतियोगी बनकर प्रतियोगिता में भाग लेना और खेल भावना के साथ सभी प्रतियोगियों का सम्मान करते हुए प्रतियोगिता की गरिमा को बनाये रखना है। वहीं ए सुनील कुमार वाइस प्रेसिडेंट फॉर एकेडमिक अफेयर्स ने सभी प्रतियोगियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेलकूद के माध्यम से प्रतियोगी को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का मौका मिलता है। इसलिए सभी को इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए। आज के कार्यक्रम के दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसके नतीजे इस प्रकार हैं : हंड्रेड मीटर बॉयज- प्रथम स्थान शुभंकर सोरेन, द्वितीय स्थान बिराज सुरीन एवं तृतीय स्थान प्रत्युष प्रेमका सुरीन हंड्रेड मीटर गर्ल्स- प्रथम स्थान ओलिम हेमराम, द्वितीय स्थान अलीशा टोप्पो एवं तृतीय स्थान रोशनी बिहान टू हंड्रेड मीटर बॉयज- प्रथम स्थान शुभंकर सोरेन, द्वितीय स्थान मनीष खलखो एवं तृतीय स्थान प्रत्युष सुरीन टू हंड्रेड मीटर गर्ल्स- प्रथम स्थान अलीशा टोप्पो, द्वितीय स्थान रोशनी बिहान एवं तृतीय स्थान ओलिम हेमरोम स्किपिंग रेस गर्ल्स- प्रथम स्थान ओलिम हेमरोम, द्वितीय स्थान अनुप्रिया केरकेट्टा एवं तृतीय स्थान संजना मंडल वाकिंग रेस बॉयज- प्रथम स्थान धान थापा, द्वितीय स्थान प्रेम मरान एवं तृतीय स्थान मेनन सुरीन वाकिंग रेस गर्ल्स- प्रथम स्थान अनुराधा कच्छप, द्वितीय स्थान ओलिम हेमरोम एवं तृतीय स्थान मारियाना बोदरा मार्बल एंड स्पून गर्ल्स- प्रथम स्थान मदीहा फातमी, द्वितीय स्थान सानिया परवीन एवं तृतीय स्थान रूथ मणि किस्पोट्टा शॉट पुट बॉयज- प्रथम स्थान उदय कुमार देशमुख, द्वितीय स्थान प्रत्युष प्रेमका सुरीन एवं तृतीय स्थान प्रेम मरांडी नीडल एंड थ्रेड गर्ल्स- प्रथम स्थान सानिया परवीन और आस्था कुमारी, द्वितीय स्थान फिओना बखला अर्नुटन एक्का एवं तृतीय स्थान अनीशा मुर्मू और कनकलता तिग्गा सैक रेस बॉयज- प्रथम स्थान धान थापा,द्वितीय स्थान सुभांकर सोरेन एवम तृतीय स्थान बिराज सुरीन सैक रेस गर्ल्स- प्रथम स्थान रूथमणि किस्पोट्टा, द्वितीय स्थान मारियाना बोदरा एवं तृतीय स्थान रोशनी उरांव

देश में लड़कों से अधिक लड़कियां हो रहीं गेजुएट : विधायक शिल्पी नेहा तिर्की लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए उर्सुलाइन परिवार का आभार : डॉ मेरी ग्रेस पूरी जिंदगी के लिए मददगार है छात्र जीवन में मर्यादा और अनुशासन का जीवन : एनके मुरलीधर टीम एबीएन, रांची। उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने छात्राओं को संबोधित किया। श्रीमती तिर्की ने कहा कि देश में 35 लाख लड़कियां स्रातक की परीक्षा पास कर रही है जो लड़कों से अधिक है। लेकिन विधायिका, न्याय पालिका और ब्यूरोक्रेट के बीच उनकी संख्या न्यूनतम है, जो चिंता का विषय है। श्रीमती तिर्की ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं के योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने कहा आज के छात्रों को अपने माता-पिता की बात माननी चाहिए और अपने कठिनाइयों से अवश्य लड़ना चाहिए। बैंक के अधिकारी की नौकरी छाड़ने और राजनीति में आने और शिक्षा मंत्री के पद पाने तक की अपनी संघर्ष यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने छात्राओं से अपील की कि कड़ी मेहनत से कभी भी भागना नहीं चाहिए। कार्यक्रम के उद्देश्य पर बोलते हुए उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की प्राचार्या डॉ मेरी ग्रेस ने कहा कि स्कूल की छात्राओं ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और इस प्रदर्शन के लिए वे शिक्षकों सहित पूरे उर्सूलाइन परिवार की आभारी है। उन्होंने बताया कि राजा उलातू उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में भी छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। हमारे उस शाखा के छात्रों में भी आत्मविश्वास बढ़ा है। मौके पर उर्सूलाइन राजा उलातू इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सात पूर्वी राज्यों का नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित जन समूह ने सराहा।कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। दो दिवसीय वार्षिक उत्सव के पहले दिन इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता पर भी एक भावपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। साथ ही योग के महत्व को दशार्ते हुए भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।छात्रों और अभिभावकों की महत्वकांक्षा से उपजी समस्या को उल्लेखित करते हुए एक लधु नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें अभिभावक ने खेल प्रिये अपने बेटे को जबरन आइआइटी में पास करने का दबाव बनाया और उसने दबाव न सहने की स्थिति के कारण आत्महत्या जैसे कदम उठा लिये।छात्रों और शिक्षकाओं ने भी कई लघु हास्य नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया। झारखंड का अपना महत्व है और झारखंड की आदिवासियों की जीवन शैली और सहजता से संबंधित नृत्य नाटिका का आकर्षक प्रस्तुति भी पेश की गयी। मौके पर मोटिवेटर दीपक किंडो ने भी छात्राओं को प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कागज की नोट और सादे कागज के महत्व समझो। उन्होंने कहा कि कागज की नोट चाहे जिस स्थिति में रहे उसमें कोई अंतर नहीं पड़ता है।कार्यक्रम में मोटिवेटर सह काउंसलर एनके मुरलीधर ने कहा कि छात्र जीवन ही मर्यादा और अनुशासन का जीवन है जिसकी आदत बेहतर स्कूल उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में लग जाती है। यह आदत पूरी जिंदगी आपको काम करने में मदद करती है। अपने शिक्षकों का सम्मान और आप ऐसा बनें कि आपको देखकर लगे कि आप उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की छात्रा है। यहां तक की आपक परिजनों की आदतों में सुधार हो जाए। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन का समापन राष्ट्रगाण से किया गया।
टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा लालपुर सेंटर के तत्वावधान में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला में टीम लूजर ने टीम हेपन्स को बहुत ही संघर्ष के बाद हराते हुए फाइनल जीत लिया। विजेता टीम के दीपक जेना ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उसके इस बेहतरीन खेल के लिए मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। आज के फाइनल मुकाबले में उपविजेता टीम के कप्तान निखिल आनंद भवेश आदित्य गोविंद ने बेहतरीन प्रदर्शन से मैच को बहुत ही रोमांचक बना दिया। आज की इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए संस्थान की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने कहा कि आने वाले दिनों में खेल के अलावे अन्य प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी, जो छात्रों के कौशल को राज्य और देश के पटल पर लाने में सहायक बनेगा। पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल सहायक कुल सचिव सिद्धि कांत मिश्रा, खेल प्रभारी डॉ संदीप नाथ शाहदेव ने भी प्रतिभागियों को सफलतापूर्वक खेल को खेलने पर बधाई देते हुए भविष्य में होने वाले प्रतियोगिता के बारे में बताया। आज के इस आयोजन में शामिल डॉ संजय कुमार, डॉ अरुण कुमार सिंह, सोनी कुमारी, शांतनु कुमार, अजय कुमार, बिनोद कुमार, डॉ प्रशांत, अनामिका कुमारी, मनोज कुमार, शांतनु कुमार, डॉ जलेश्वर भगत, निखिल आनंद, सुश्री अपूर्वा झा, आस्था मिश्रा शामिल थी। टग आफ वॉर के विजेताओं को भी प्रशस्ति पत्र और मैडल देकर सम्मानित किया गया।
टीम एबीएन, रांची। हुटुप इरबा स्थित शाश्वत इंस्टिट्यूट आॅफ टीचर्स एजुकेशन में दिनांक 8-11-2023 को दिवाली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता तथा दीप (दीया) मेकिंग प्रतियोगिता की गयी। महाविद्यालय के कुल 15 टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। सबके रंगोली और दीया को देखकर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रबंधक और सभी शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों के आकलन के पश्चात ग्रुप एक -आश्रण ग्रुप फर्स्ट प्राइज, ग्रुप ग्यारह -सतरंग ग्रुप सेकंड प्राइज तथा ग्रुप पंद्रह -रंगीन ग्रुप को थर्ड प्राइज मिला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार राय ने छात्रों को दिवाली, छठ महापर्व आदि की बधाई दी। साथ ही महाविद्यालय प्रबंधक डॉ आनंद ने अच्छे से दिवाली मनाने का आग्रह किया। कॉलेज के परफॉर्मिंग आर्ट्स के टीचर अशोक गोप और विजुअल आर्ट्स की टीचर ममता कुमारी के सहयोग से संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके लिए शाश्वत परिवार सभी प्रतिभागियों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं शुभाशीष दिया। इस प्रोग्राम में सेशन 2023-25 सत्र के बच्चे शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.