टीम एबीएन, रांची। जेवियर समाज सेवा संस्थान (एक्सआईएसएस), रांची की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने शुक्रवार को कंप्लायंस इन एक्शन : आईसीसीचैलेंज- नैविगैटिंग वर्कप्लेस रेस्पेक्ट शीर्षक पर एक केस स्टडी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जैज स्टार, जस्टिटिया ओम्निबस, कल्चर कैटलिस्ट, द ब्रेनी ब्रिगेड और पायनियर्स नाम की कुल 5 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से प्रत्येक टीम में 6-8 सदस्य थे। टीमों ने कार्यस्थल पर उत्पीड़न के मामलों को प्रस्तुत किया, जिसने उन्हें यौन उत्पीड़न रोकथाम (पीओएसएच) अधिनियम के ढांचे के भीतर इन मामलों का गंभीरतापूर्वक विश्लेषण करने, समझने और समाधान प्रस्तावित करने की चुनौती दी गयी थी। एक्सआईएसएस के निदेशक, डॉ जोसफ मारियानुस कुजूर एसजे ने पीओएसएच अधिनियम और छात्रों के लिए आईसीसी के ज्ञान के महत्व के बारे में अपने विचार रखे। आईसीसी की पीठासीन अधिकारी डॉ मधुमिता सिंघा ने कहा कि आईसीसी का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब यह अधिनियम जीवन के हर क्षेत्र में हमारे अच्छे आचरण के महत्व की याद दिलायेगा और आज संस्थान में और बाद में अपने-अपने कार्यस्थल पर छात्रों की मदद करेगा।डॉ रमाकांत अग्रवाल, डॉ अरूप मुखर्जी, डॉ अराना कौसर, डॉ भबानी प्रसाद महापात्रा और डॉ राजश्री वर्मा इस प्रतियोगिता के निर्णायक थे और उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा केस प्रेजेंटेशन और रोल प्ले पर आधारित टीमें चुनी।7000/- रुपये का पहला पुरस्कार टीम ब्रेनी ब्रिगेड ने जीता, उसके बाद 3000/- रुपये का दूसरा पुरस्कार टीम पायनियर्स को मिला, जबकि टीम जैजस्टार को 3000/- रुपये का तीसरा पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के दौरान आईसीसी के सदस्य डॉ पूजा, कोयल, हर्ष वर्धन, अमीषा चौधरी, मालविका और फादर सुरेश समद भी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। मशीन लर्निंग आइसीएमआइए 23 विषय पर बीआइटी लालपुर सेंटर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में प्रथम सत्र में जाधवपुर विश्वविद्यालय के डॉ यमुना कांत सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मेडिकल इमेजिंग के तौर तरीकों की जटिलताओं में गहन अंतर्दृष्टि से अवगत कराया।इसी सत्र में प्रोफेसर प्रदीप भट्टाचार्य ने मशीन लर्निंग और उसके लाभ पर प्रकाश डाला। डॉ अमृता प्रियम डॉ उमेश प्रसाद डॉ सोमित्रो चक्रवर्ती, डॉ प्रणव कुमार ने अपने संबोधन में छात्रों को जानकारी दी। आज के अंतिम सत्र में गूगल से आये डॉ अत्रि डे ने संबोधित किया जो आनलाइन उपलब्ध रही।दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के अंतिम दिन अपने संबोधन में डीन फेकल्टी अफेयर (डोफा) डॉ कुणाल मुखोपाध्याय ने इस बेहतरीन कार्यक्रम के लिए विभाग और कार्यक्रम के पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में इसी प्रकार के कार्यक्रम होंगे। मौके पर सुश्री अदिति सहाय, श्रेयसी करण, साई अदिति, आलोकित टोप्पो, इशिका सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने सम्मानित किया। इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस इंटेलिजेंस विथ एप्पलीकेशन (आइसीएमआइए) 23के इस कार्यक्रम को सफलता पर संस्थान के निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने सभी को बधाई देते हुए बताया कि प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस प्रकार के आयोजन की बहुत जरूरत है। मौके पर संयोजक डॉ पार्थ सारथी विष्णु ने सभी वक्ताओं और विशेष रूप से कुलपति महोदय का आभार प्रकट किया। आज के इस कार्यक्रम में डॉ संजय कुमार, सिद्धि कांत मिश्रा, शांतनु सिन्हा, मनोज कुमार, बासुदेव सिंह, डॉ ममता पांडे, डॉ अमृता सरकार, डॉ स्वाति मिंज, डॉ शिवा, सुबोजित पाल, अजय कुमार, शुभाशीष रॉय, डॉ अपर्णा शुक्ला, डॉ महुवा डॉ सिबा मित्रा, डर तन्मय कुमार बनर्जी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। 7 दिसंबर से शुरू दो दिवसीय कार्यक्रम जो कंप्यूटर साइंस और इंजीनयरिंग विभाग बी आई टी मेसरा लालपुर सेंटर के तत्वावधान में मशीन बुद्धिमता के साथ प्रयोग आयोजित किया जा रहा है। सत्र के प्रथम दिन संस्थान के कुलपति के आनलाइन संबोधन से शुरुआत की गयी। कुलपति डॉ इंद्रनील मन्ना ने कहा कि आज की जरूरतों के अनुरूप इस विषय को आम छात्रों तक इस प्रकार के कार्यक्रम एक बेहतरीन आयोजन है। हम इस आयोजन के लिए विभाग को बधाई देते हैं।आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेंटर की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने कहा कि शुरुआत में कंप्यूटर की भूमिका इतनी महत्वपूर्ण नहीं थी, जितनी आज हो गयी हैं। क्योंकि आज मशीन हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है। हम कह सकते हैं कि मशीनी युग की शुरुआत हो चुकी है। इसलिए आज का जो विषय है मशीन बुद्धिमत्ता और इसका प्रयोग बहुत ही जरूरी हो गयी है। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रितेश कुमार सिंह डीन एलुमनी एंड इंटरनेशनल रिलेशन ने अपने संबोधन में बताया कि एप्लिकेशन के साथ मशीन इंटेलिजेंस पर इस अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में उपस्थित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस युग में जहां तकनीकी प्रगति अभूतपूर्व गति से बढ़ रही है। इस तरह की सभाएं नवाचार और प्रगति के आधारशिला के रूप में कार्य करती हैं। मशीन इंटेलिजेंस के अनुप्रयोग अस्मित हैं उद्योगों में क्रांति लाने और स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों को बढ़ाने से लेकर हम दुनिया के साथ कैसे बात चीत करते हैं आकर देने तक इस ज्ञान को हम प्रयोग करते हैं। आज के इस कार्यक्रम में विषय प्रवेश संयोजक डॉ पार्थ सारथी विष्णु ने कराया और सभी अतिथियों का परिचय कराया। इस कार्यक्रम में डॉ अमृता प्रियम, सह संयोजक डॉ सोमित्रो चक्रवर्ती, डॉ प्रणव कुमार, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ सिबा मित्रा, डॉ संजय कुमार, मनोज कुमार, शांतनु कुमार, शुभाशीष रॉय, डॉ अनीश हैदर, डॉ सोमनाथ मुखर्जी, डॉ मिली दत्ता, विजया लक्ष्मी, सुबोजित पॉल, डॉ अमर कुमार, डॉ प्रशांत कुमार, अनामिका कुमारी, मिनी दुबे सहित करीब 100 विद्यार्थी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सहित सभी शिक्षकों विद्यर्थियों कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापन में बोलते हुए इस कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ उमेश प्रसाद ने भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा को बताया।
खरसावां में सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलानटीम एबीएन, जमशेदपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरायकेला-खरसावां में 236 करोड़ की 90 योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं, 80 करोड़ की 142 योजनाओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही राज्य सरकार 50 हजार नई नियुक्तियां निकालेगी। सीएम ने बुधवार (छह दिसंबर) को 1.23 लाख से अधिक लाभुकों के बीच 244 करोड़ रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया। विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड में शासन करने वाली पूर्ववर्ती सरकारों ने यहां के विकास के लिए कुछ नहीं किया। पूर्व की सरकारों ने झारखंड को बीमारू राज्य बना दिया था। हम मिलकर झारखंड को पिछड़े राज्य से अग्रणी राज्य की श्रेणी पर ले जाने का काम करेंगे।हमारी सरकार ने राज्य के विकास को लेकर गाढ़ी लकीर खींची है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के चंद घंटों के बाद से ही विपक्ष इसे गिराने का षडयंत्र रच रही है। पूरे राज्य का विकास हो रहा है, परंतु विपक्ष को विकास दिखाई नहीं दे रहा है।सरायकेला-खरसावां के नीमडीह, ईचागढ़ पंचायत में आयोजित शिविर में आये लाभुकों से ऑनलाइन संवाद भी किया। खरसावां के गोंदपुर मैदान में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के हर कोने में सरकार पहुंचेगी।अबुआ आवास सबका आवास बनेगा। रोटी, कपड़ा और मकान सभी की जरूरत है। सीएम ने कहा कि 15 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़क का निर्माण कराया जायेगा और वनोपज के लिए भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय होगा।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची द्वारा आयोजित क्लस्टर स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता आज राजधानी रांची के मोरहाबादी बिरसा स्टेडियम मैदान में शुरू हो हुई। डीएवी जोन बी के एआरओ सह डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के प्राचार्य एम के सिन्हा ने एथलीट इस प्रतियोगिता की विधिवत शुरूआत की घोषणा की।मौके पर डीएवी गांधीनगर के प्राचार्य एसके सिन्हा, डीएवी हेहल के प्राचार्य एस के मिश्रा, डीएवी बारियातू के प्राचार्य वी के पांडेय, सिमडेगा के प्राचार्य एस के शर्मा तथा डीएवी आनंद स्वामी की प्राचार्या रौशी वाधवानी मौजूद थे। आज संपन्न हुई कुछ प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे :800 दौड़ बालिका (अंडर 14) रूपम उरांव डीएवी गुमला-प्रथम काजल कुमारी डीएवी सिमडेगा -द्वितीय रितु कुमारी डीएवी हेहल -तृतीय800 मीटर दौड़ बालक (अंडर 14) हर्षदीप डीएवी आनंद स्वामी -प्रथमसूर्य प्रताप सिंह डीएवी कपिलदेव -द्वितीयसचिन उरांव डीएवी टीसीआई- तृतीय 800 मीटर दौड़ बालक (अंडर 17) आयुष राज डीएवी गुमला प्रथमसिद्धार्थ डीएवी हेहल द्वितीयनीलेश मोहित कुमार डीएवी लोहरदगा तृतीय800 मीटर दौड़ बालिका, अंडर 17 कीर्ति डीएवी गढ़वा प्रथममानसी उरांव देवी हेहल द्वितीयखुशी कुमारी डीएवी लोहरदगा तृतीय800 मीटर बालिका अंडर 19सुप्रिया डीएवी गुमला प्रथमनैंसी डीएवी वी लोहरदगा द्वितीयप्रज्ञा सिंह डीएवी हेहल तृतीय800 मीटर बालक अंडर 19सुमित होरो डीएवी खूंटी प्रथमपवन कुमार गुमला द्वितीयकार्तिक राज डीएवी गढ़वा तृतीयउक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
आरयू के स्नातकोत्तर खड़िया विभाग के नये एचओडी डॉ बंधु भगत का टीआरएल में किया गया स्वागतटीम एबीएन, रांची। रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय में डॉ बंधु भगत को स्नातकोत्तर खड़िया विभाग का विभागाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वागत गान एवं पुष्प गुच्छ व उपहार देकर नवनियुक्त विभागाध्यक्ष के रूप में स्वागत किया गया। शिक्षकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खड़िया विभाग के साथ-साथ केंद्र की नौ भाषाओं के शैक्षणिक जगत में नयी रोशनी जगमगायेगी। विभागाध्यक्ष के रूप में छात्र-छात्राओं व शोधकर्ताओं के साथ-साथ शिक्षकों का भी मार्गदर्शन करते रहेंगे। गौरतलब हो कि प्रो बंधु भगत डॉ मेरी एस सोरेंग का स्थान लेंगे। मौके पर नवनियुक्त विभागाध्यक्ष प्रो बंधु भगत ने कहा कि मैं 24 घंटे छात्र-छात्राओं व शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध हूं, जहां कोई समस्या आये बेहिचक मुझसे कहें, मैं हरसंभव मदद करने की कोशिश करूंगा। मौके पर टीआरएल संकाय के सहायक प्राध्यापक, शोधार्थी एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। भारत विकास परिषद के दक्षिण झारखंड प्रांत का प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता- 2023 का आयोजन मनन विद्या मनराखन महतो स्कूल, रांची में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीआईटी मेसरा के इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष प्रो (डॉ) संदीप सिंह सोलंकी जी ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को भारत के संस्कृति, इतिहास, भूगोल, विज्ञान एवं आध्यात्मिक के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहिए। प्रांतीय अध्यक्षन जीएन सिंह ने प्रतियोगिता में आए सभी अतिथियों का परिचय करवाया तथा सभी का स्वागत किया। परिषद के पलक अधिकारी जीपी सिंह ने भारत विकास परिषद के कार्यों पर प्रकाश डाला एवं लोगों से आवाहन किया कि मिल जुल कर परिषद को और आगे बढ़ाना है। इस प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में प्रांत के 9 शाखों से कुल 17 टीम ने भाग लिया। जिसमें वरीय वर्ग से 9 टीम एवं कनीय वर्ग से 8 टीम थे। वरीय वर्ग में प्रथम पुरस्कार वाईबीएन स्कूल धुर्वा, द्वितीय पुरस्कार राजकीय कृत+2 उच्च विद्यालय लेस्लीगंज, मेदिनीनगर एवं तृतीय पुरस्कार डीएवी स्कूल, गुमला के छात्रों ने प्राप्त किया। जबकि कनीय वर्ग में भी प्रथम पुरस्कार वाईबीएन स्कूल धुर्वा, द्वितीय पुरस्कार ब्रिज फोर्ड स्कूल तुपुदाना एवं तृतीय पुरस्कार डीएवी स्कूल, गुमला के छात्रों ने प्राप्त किया। विजेता टीम को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट मेडल एवं बुक देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रांतीय महासचिव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद के सदस्य एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।
टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा में आयोजित फैकल्टी क्रिकेट लीग के 12 संस्करण में कंप्यूटर सुपर किंग्स फाइनल में पहुंच गया है। मैच-1 (2/12/23) कंप्यूटर सुपर किंग्स बनाम एलक्ट्रोब्लास्टर्सटॉस-कंप्यूटर और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्कोर कार्ड- कंप्यूटर सुपर किंग्स 12 ओवर में 102/1। श्रीधर ने नाबाद 26 और रजनीश ने नाबाद 57 रन बनाये। जवाब में ब्लास्टर्स ने 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 89 रन बनाये। कार्तिक ने नाबाद 45 रन बनाये। कंप्यूटर 13 रन से जीता। रजनीश को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।मैच-2 (मैकेनिकल चैलेंजर्स बनाम इलेक्ट्रोब्लास्टर्स)टॉस जीतकर ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ब्लास्टर्स ने 11.2 ओवर में 96 रन बनाये। कार्तिक-41 और नीतीश ने 26 रन बनाये। जवाब में मैकेनिकल ने 10.3 ओवर में 97/1 का स्कोर बनाया। धीमान ने 47 रन बनाये और मृणाल-23 के साथ नॉट आउट रहे। धीमान को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैकेनिकल ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।
टीम एबीएन, रांची। संत अलोयसियुस इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में शनिवार को भव्य साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस साइंस एग्जीबिशन में कॉलेज में अध्यनरत साइंस आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकाय के प्रथम और द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट ने हिस्सा लेकर साइंस के प्रति अपनी समझदारी और साझेदारी का प्रदर्शन विभिन्न मॉडलों के माध्यम से किया। आज की इस साइंस एग्जीबिशन में विभिन्न वर्गों में बैठकर कल 77 स्टूडेंट्स ने साइंस कॉमर्स और आर्ट्स के क्षेत्र से संबंधित मॉडल की प्रस्तुति के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।समारोह के मुख्य अतिथि अलोयसियस मोंटेसरी स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर माइक जेत्रोम रहे। ब्रदर ब्रदर जेत्रोम ने अपने अपने उद्घाटन संबोधन में आज के इस साइंस एग्जीबिशन को छात्र-छात्राओं में छुपी प्रतिभाओं को पहचान और निखारने का एक अच्छा मंच बताया उन्होंने कहा आज का यह सैंट अलोयसियस हाई स्कूल साइंस एग्जीबिशन के मामले में बहुत ही प्रसिद्ध रहा है। साइंस इस साइंस एग्जीबिशन में यहां के स्टूडेंट्स अपने विभिन्न मॉडलों के माध्यम से साइंस के प्रति अपनी छुपी प्रतिभाओं को दर्शाते आये हैं और इस तरह के साइंस एग्जीबिशन कंपटीशन में प्रथम द्वितीय वक्त विजेता का खिताब जीतकर अपने विद्यालय अपना और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। साइंस एग्जीबिशन में संत ऑलवेज के छात्र न सिर्फ झारखंड की राजधानी रांची में बल्कि देश की राजधानी दिल्ली तक में विभिन्न विद्यालयों के बीच अपना परचम लहराया है। आज ही इसके साथ ही उन्होंने इस साइंस एग्जीबिशन में भाग लेने वाले सभी स्टूडेंट्स को उनकी भागीदारी के लिए बधाइयां दी और इस प्रदर्शनी की सफलता के कामना करते हुए इसका विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर उनके साथ संत ऑलवेज हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक ब्रदर अल्फांस टोप्पो और इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रिंसिपल ब्रदर क्लेमेंट उपस्थित थे।साइंस एग्जीबिशन के उद्घाटन की घोषणा के बाद मुख्य अतिथि ब्रदर जेत्रोम, ब्रदर ऑल फोंस और क्लेमेंट तीन ऑन ने एग्जीबिशन में कतारबद्ध रखें मॉडल का मुआयना करते हुए स्टूडेंट से उन मॉडल से संबंधित सवाल पूछे। आज के इस एग्जीबिशन के दौरान छात्र-छात्राओं का उत्साह और जज्बा देखने लायक था इस अवसर पर आज के कार्यक्रम की तीन सदस्य निर्णायक मंडली जिसमें कॉलेज के शिक्षक अनुराग, सुश्री आकांक्षा तथा श्रीमती सुमन ने अलग-अलग समूह में बंटकर छात्रों से उनके मॉडल पर आधारित सवाल पूछे। उन सवालों प्राप्त उत्तर के आधार पर निर्णायक मंडली ने इस प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की। प्रदर्शनी में साइंस के 68 मॉडल कॉमर्स के छात्रों ने 6 और आर्ट्स के छात्रों ने तीन मॉडल प्रस्तुत किया प्रस्तुत मॉडल में टेस्ला कंपनी 3D आर्गन प्रिंटिंग, एकाउंटिंग टैक्स और जीएसटी भूकंप तथा अन्य विषयों से संबंधित मॉडल रखे गए थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.