केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवा लभार्थी कल्याण संघ भारत के पेंशनर्स ऐंड मेंबर्स और आर्किड चिकित्सा केंद्र रांची का संयुक्त वेबिनार संपन्न अतिथि वक्ता चिकित्सक डॉ अमित चतुर्वेदी एमबीबीएस, डीएनबी, डीएम सलाहकार इंटरवेंशनल हृदय रोग विशेषज्ञ टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवा लभार्थी कल्याण संघ भारत के कार्यरत और अवकाशप्राप्त सदस्यों से वेब समागमम में भाग लिया। सबको बताया गया कि हृदय विफलता एक जीवन-घातक स्थिति है जो भारत में हर साल लाखों लोगों को प्रभावित करती है। यह तब होता है जब हृदय शरीर में पर्याप्त रक्त और आक्सीजन पंप नहीं कर पाता है, जिसके परिणामस्वरूप सांस की तकलीफ, थकान और रोजमर्रा की गतिविधियों को करने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। हृदय विफलता के विकास के जोखिम को कम करने के तरीके को समझने से आपका जीवन बचाया जा सकता है। डाक्टर ने बताया कि हाल के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में 20% वयस्कों को उच्च रक्तचाप है, 7% मोटापे से ग्रस्त हैं, और 11% को मधुमेह है, ये सभी हृदय विफलता के जोखिम को बढ़ाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे, इंडिया 2017-2018 अध्ययन के अनुसार, 39% वयस्क सिगरेट पीते हैं या धुआं रहित तंबाकू उत्पादों का उपयोग करते हैं, जो हृदय रोग और दिल की विफलता का एक और प्रमुख योगदानकर्ता है। ये आंकड़े भारतीय नागरिकों के बीच हार्ट फेल्योर के बढ़ते जोखिम से जुड़ी स्थितियों की व्यापकता को दर्शाते हैं और जागरूकता बढ़ाने के महत्व को रेखांकित करते हैं। इस संभावित घातक स्थिति के बारे में और व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर रोकथाम के उपायों की आवश्यकता पर प्रकाश डाल गया। भारत में हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 10 साल में करीब सवा दो लाख भारतीयों की मौत हार्ट अटैक से हो चुकी है। आखिर क्यों? चिंताजनक बनता जा रहा है हार्ट अटैक और कैसे आपकी आदतें दिल को कमजोर बना रही है? इस आनलाइन वेबिनार समागम में भाग लेकर अनेकों दर्जनों केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य लाभुक सदस्य व पेन्शनर्स भागीदारियों ने लाभान्वित हुए। इसमें विश्वनाथ पांडे, अध्यक्ष, टी के दामोदरन महासचिव, डाक्टर दिलीप गांगुली, प्रमुख सार्वजनिक संपर्क इकाई और गणेश प्रसाद चौधरी कार्यपालक सदस्य केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य लाभार्थी पेंशनर्स एसोसिएशन रांची के अतिरिक्त एस के ठाकुर, जय नारायण प्रसाद, सुरेश कुमार, चंद्रकांतजी, कुलदीप कुमार, महेश्वरी साहनी, मदनलालजी, विश्वनाथजी सहित कई अन्य सदस्यों ने भाग लिया और बहुतों ने हृदय रोग से संबंधित प्रश्नोत्तरी कर अपनी तकलीफ व उपचार का समाधान, सावधानी और उपाय की जानकारी भी ली। अंत में वरिष्ठतम सदस्य गणेश प्रसाद चौधरी को डाक्टरों ने उपहार भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उन्होंने बधाई संदेश देकर उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उक्त जानकारी गणेश प्रसाद चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। वर्तमान समय में प्रतियोगिताएं कठिन होती जा रही हैं। मेडिकल में सामान्य वर्ग में 90 प्रतिशत अंक लाने के बाद ही चयन हो पा रहा है। न्यूटन ट्यूटोरियल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक इमरान सर ने रामगढ़ में आयोजित सेमिनार में बच्चों का मार्गदर्शन किया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने छात्रों से कहा कि आप अपना कॉन्सेप्ट क्लियर करें। विशेषकर मेडिकल के क्षेत्र में अपने करियर की संभावना तलाश रहे युवाओं से उन्होंने कहा कि आप जो भी ग्रहण करते हैं उसे पूरी तरह से प्राप्त करने का प्रयास करें। इसकी क्रम में उन्होंने कई सवाल के माध्यम से छात्रों को अपनी जानकारी साझा की। साथ ही जांच करने का अवसर प्रदान किया और उन सवालों का कॉन्सेप्ट क्लियर कर बताया कि परंपरागत जबाव से हटकर जो कुछ जानकारी चाहिए, उसके लिए स्कूलों की पढ़ाई पर्याप्त नहीं है। साथ ही इमरान सर ने छात्रों और अभिभावकों को बताया कि स्कूल के कोर्स में राजनीतिकरण से हर साल कम कर आसान बनाया जा रहा है। लेकिन जो प्रतियोगी परीक्षाएं हैं : जैसे- आइआइटी के उनके पाठ्यक्रम को उसी प्रकार ही रखा गया है जिससे बड़ी संख्या में छात्र उस स्तर को प्राप्त ही नहीं पा रहे हैं और असफल हो रहे हैं। शैक्षणिक संस्थानों में इन्हीं बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विशेषज्ञ मदन सर ने छात्र एवं अभिभावकों से कहा कि अभ्यास और प्रयास से सफलता मिलती है। लेकिन कठोर अनुशासन सफलता के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कई उदाहरण देते हुए छात्रों को बताया कि अभी की मेहतन ही सफलता के लिए आधार तैयार करती है और उस आधार पर हमारा जीवन और जीवन जीने के स्तर में बड़ा परिवर्तन होता है।मौके पर एनके मुरलीधर ने कहा कि सफलता संयुक्त प्रयास का परिणाम होता है और सभी को इसके लिए सकारात्म्क होकर काम करना चाहिए। सफलता के लिए अब वैश्विक प्रतिस्पर्धा का दौर आ गया है। भारतीयों की पहचान काम करने में हो रही है। इस कार्यक्रम में क्विज का आयोजन किया गया, जिसके विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन बरूज आबिद ने किया। मौके पर सेंट एनस, डीएवी अग्रसेन, डीएवी बरकाकाना, राधा गोविंद स्कूल सहित कई स्कूल के छात्र एवं अभिभावक सभागार में उपस्थित रहे। बच्चों और अभिभावकों ने सवाल पूछे, जिसका जवाब विशेषज्ञों ने दिया।
टीम एबीएन, रांची। बिरला प्रोद्योगिकी संस्थान, मेसरा के यान्त्रिक अभियांत्रिकी विभाग ने सतत विनिर्माण में भूतल इंजीनियरिंग और जनजातीय चुनौतियों पर कार्यशाला का आयोजन किया है, जो दिनांक 18 से 24 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें देश के विभिन्न तकनीकी संस्थानों के शोध छात्र एवं छात्राएं भाग लेंगे।इस कार्यशाला का प्रयोजन विज्ञान एवं इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (एस ई आर बी) एवं एक्सलेरेट विज्ञान योजना से किया जायेगा। इस कार्यशाला में देश के प्रख्यात वैज्ञानिक एवं तकनीकी व्याख्याता अपना मंतव्य छात्रों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। यांत्रिक अभियांत्रिकी के विभागाध्यक्ष डॉ डीपी मिश्रा एवं कार्यशाला के संयोजक डा अरकादेब मुखोपाध्याय ने बताया कि इस कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालयों के होनहार पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी छात्रों की उत्पादकता में सुधार लाने का प्रयास है।इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच सामग्री के सतही प्रदर्शन एवं उससे संबंधित चुनौतियों का समाधान के तकनीक तथा अनुसंधान कौशल के बारे में बेहतर मंच प्रदान करना है।
आ गयी डेट, 26000 पदों पर वैकेंसीटीम एबीएन, रांची। रखंड में शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाली उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से टीजीटी और पीजीटी टीचर भर्ती परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो गयी है। लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार लाखों युवा कर रहे थे। बता दें कि इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन जनवरी महीने में होगा। झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से स्कूल 26000 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें टीजीटी, पीजीटी टीचर और प्राइमरी टीचर की भर्तियां होनी है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 15 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया था। अब इस वैकेंसी के लिए परीक्षा की तारीख में घोषणा हो गयी है।
एबीएन डेस्क। वर्तमान शैक्षणिक सत्र में छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित करने एवं उनमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अनुप्रेरित करने उद्देश्य से आज जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली में उच्च माध्यमिक छात्र-छात्राओं के बीच भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, विद्यालय गान व स्वागत गान से हुआ। इस समारोह में शैक्षणिक विषयों में विषयवार श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 62 छात्रों, लघुनाटिका, गायन, वादन, संगीत, वाद-विवाद एवं काव्य-पाठ में सफल होने वाले 111 छात्रों, विज्ञान सह कला प्रदर्शनी अभिज्ञान - 2023 में अपने मॉडलों एवं मेधा से अचंभित करने वाले 101 छात्रों, छात्र परिषद के 44 छात्रों एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सफल 3 छात्रों को मंच पर मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कृत छात्रों का दयानंद प्रेक्षागृह में उत्साह और उल्लास देखते बनता था। इस समारोह में आकर्षण का केंद्र बनी मुख्य अतिथि श्रीमती नैंसी सहाय जिन्होंने 2007 ई० में जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली से बारहवीं की कक्षा पास की थी और वर्तमान में हजारीबाग जिले में उपायुक्त के रूप में सेवारत हैं। इस अवसर प्राचार्य श्री समरजीत जाना ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें विद्यालय का उदीयमान सितारा और छात्रों के लिए महत्त्वपूर्ण प्ररेणा का श्रोत बताया। वहीं नैंसी सहाय ने अपने विद्यालय में बिताए यादगार पलों को साझा करते हुए पसंदीदा गीत गाया और बताया कि मेरे भाई, मेरे पति और परिवार के कई लोग इसी विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की है। यह विद्यालय सचमुच हमारे लिए ज्ञान का मंदिर है। आगे उन्होंने सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी की बारीकियों के बारे में बताते हुए छात्रों को कई टिप्पस दिए और मेहनत, धैर्य, दृढ़-संकल्प और योग्य मार्गदर्शन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष अमित रॉय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर उपप्राचार्य एसके झा, बीएन झा, संजय कुमार ट्रेंनिग नोडल अधिकारी एलएन पटनायक, प्रभाग प्रभारी श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव, श्री शीलेश्वर झा सुशील एवं समस्त उच्च माध्यमिक विभाग के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। कौशल विकास योजना के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशानुसार विभिन्न स्कूलों में चल रहे वोकेशनल एडुकेशन के अंतर्गत मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय, रांची के 9th से 12th तक के छात्र-छात्राओं को दिनांक 13–12–2023 को औद्योगिक भ्रमण पर लालपुर स्थित होटल रैनड्यू का भ्रमण कराया गया। जिसमें उनकी प्रशिक्षक, अंबरीन ताबा भी शामिल थी। सामान्य प्रबंधक मयंक सर ने छात्रों का सवागत किया और इस प्रकार की अनुभवों की शिक्षाएं उनके शैक्षिक सफलता के मार्ग में महत्वपूर्ण हैं, इस पर जोर दिया। होटल रेन्ड्यू के विभिन्न विभागों का समर्पित दौरा, जिसमें फ्रंट डेस्क से लेकर रसोई तक, छात्रों को होटल के संचालन का पूर्ण दृष्टिकोण प्रदान किया।इस भ्रमण के द्वरान छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित और जागरूक नजर आये।प्रधानाध्यापक आशीष कुमार के नेतृत्व में वोकेशनल ट्रेनर अंबरीन ताबा और पूनम कुमारी के साथ विद्यार्थियों ने इस भ्रमण से बहुपयोगी अनुभव प्राप्त किया।
टीम एबीएन, रांची। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलीटेक्निक एंड टेक्नोलॉजी (एक्सआईपीटी) बरगावां, नामकुम रांची, में एशियन डेवलपमेंट बैंक का उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (Department of Higher and Technical Education) एवं झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) (Jharkhand University of Technology) के सहयोग से एक शैक्षणिक दौरा गुरुवार को हुआ।इस दौरे का मुख्य उद्देश्य झारखंड में तकनीकी संस्थान में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता का अध्ययन करना था। मौके पर प्रवीण कुमार मानिकपुरी, सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर, एशियन डेवलपमेंट बैंक ने विस्तारपूर्ण चर्चा की, जिसमें डॉ डी के सिंह, जेयूटी के कुलपति, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के सचिव डॉ स्नेह कुमार, विभाग के सहायक निदेशक एस आर अहमद, सहायक उपनिदेशक, विभा पाण्डेय एवं सुरेश तिवारी तथा एक्सआईपीटी के सहायक समन्यवक फा स्वर्ण तिग्गा, प्रभारी प्राचार्य राजकुमार एवं नोडल अधिकारी अवतार कृष्णा सम्मलित हुए।मौके पर जेयूटीके कुलपति, डॉडीकेसिंह एक्सआईपीटी के आधारभूत संरचना एवं उपलब्ध संसाधनों को देख कर काफी प्रभावित हुए तथा संस्थान के समन्यवक डॉ प्रदीप केरकेट्टा एसजे को उच्च तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर होने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
16 व 17 दिसंबर को होनेवाली झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स्थगितटीम एबीएन, रांची। जेएसएससी की ओर से 16 व 17 दिसंबर को आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 स्थगित कर दी गयी है। इससे लेकर आज सोमवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने नोटिस जारी किया है। इससे छात्रों में काफी निराशा है। परीक्षा के ठीक पहले जेएसएससी ने ये सूचना जारी की है। जेएसएससी ने इन तारीखों को परीक्षा के आयोजन में असमर्थता जाहिर की है। जेएसएससी ने अगले आदेश तक के लिए परीक्षा स्थगित कर दी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 स्थगित कर दी है। 16 व 17 दिसंबर 2023 को इस परीक्षा का आयोजन होना था। छात्र इसकी तैयारी में भी जुटे थे। परीक्षा की तारीख से ठीक पहले जेएसएससी ने हाथ खड़े कर दिये। इससे छात्रों में काफी निराशा है।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर- 6 के तत्वावधान में झारखंड, जोन- जी के विभिन्न डीएवी विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हो गयीं। उक्त प्रतियोगिताओं में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची के खिलाड़ी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मार्शल आर्ट्स के 30 में से 27 खेलों में चैंपियन बन गये। इसके अलावा क्रिकेट अंडर-17 और 19 बालक वर्ग में तथा अंडर-17 बालिका वर्ग में एसआर डीएवी पुंदाग की टीम चैंपियन रही। इसके अलावा चेस, हैंडबॉल तथा शॉर्टपुट, फुटबॉल में भी खिलाड़ियों ने पदक हासिल किये और इसी के साथ एसआर डीएवी पुंदाग के खिलाड़ी क्लस्टर स्तर की अंडर- 19 बालक वर्ग में ओवरआल चैंपियन बन गये। इससे विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गयी। ये सभी खिलाड़ी आगामी सप्ताह आयोजित होनेवाले राज्य स्तरीय खेलों में जोर आजमायेंगे। प्राचार्य एसके मिश्र ने सभी खिलाड़ियों के साथ उनके खेल शिक्षक आशीष जायसवाल तथा ऋतु रानी को भी बधाई तथा शुभ कामनाएं दीं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल खेलों का महत्त्व दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भारत के खिलाड़ी विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। उनमें डीएवी के कई पूर्व विद्यार्थी भी शामिल हैं। अभी जो धमाकेदार शुरुआत हुई है, उसे हर स्तर पर बनाये रखने का अथक प्रयास करना है, क्योंकि कोशिश करनेवालों की हार नहीं होती। या तो वह जीतता है, या सीखता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.