शीतलहर की वजह से झारखंड के स्कूलों का समय बदला टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से इसकी चिट्ठी गुरुवार को जारी कर दी गई। इसमें कहा गया है कि झारखंड के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी प्राइवेट स्कूलों का समय बदला जाता है। 19 जनवरी से 25 जनवरी तक केजी से पांचवीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक चलेंगी। छठी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से 3 बजे तक चलेंगी। मध्याह्न भोजन पहले की तरह बच्चों को मिलती रहेगी।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू में आज सड़क सुरक्षा की शपथ ली गयी। विद्यालय के बच्चों ने सामूहिक रुप से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, कार चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति की सहायता करने की शपथ ली। मौके पर विद्यालय के शिक्षक छात्र पदाधिकारी गण और बच्चे मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू में आज विज्ञान, गणित, आर्ट्स एंड क्राफ्ट, अंग्रेजी, हिंदी संस्कृत, कॉमर्स, संगीत, सामाजिक विज्ञान विषयों में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सामाजिक विज्ञान में 110, भौतिकी में 58, कॉमर्स में 21, कंप्यूटर में 16, अंग्रेजी में 27, जीव विज्ञान में 48, सामाजिक विज्ञान में 19, हिंदी में 42, भौतिकी में 58, रसायन शास्त्र में 28 और गणित में 115 प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के एडीजीपी आईएएस आर के मल्लिक ने प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन भाषण में श्री मल्लिक ने कहा कि डीएवी कपिल देव का इतिहास उल्लेखनीय रहा है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि विद्यालय आने वाले दिनों में अपना नाम और रोशन करेगा। सफलता से शिखर को छुएगा। विद्यालय के प्राचार्य एम के सिन्हा ने कहा कि प्रदर्शनी से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। डीएवी केवल पढ़ाई के लिए ही नहीं बल्कि पढ़ाई के अलावा खेलकूद प्रदर्शनी आदि के लिए भी बच्चों को भरपूर मौका देती है। उन्होंने विद्यालय से पास होकर कई सफल व्यक्तित्व डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस के रूप में विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवा दे रहे हैं उनका उल्लेख भी किया। इस अवसर पर डीएवी हेहल के प्राचार्य एस के मिश्रा, गांधी नगर के प्राचार्य एस के सिन्हा, डीएवी पुंदाग के प्राचार्य एस के मिश्रा, डीएवी नीरजा सहाय की प्राचार्या किरण यादव समेत बड़ी मात्रा में अभिभावक तथा बच्चे मौजूद थे। जीव विज्ञान विषय में बायोलॉजिकल क्लॉक, हैंगिंग गार्डन, वर्किंग माडल आफ होमियो डायलिसिस, ह्यूमन हार्ट, धूम्रपान के नुकसान, आइवीएफ तकनीक आदि उल्लेखनीय प्रोजेक्ट रहे। अंग्रेजी विषय में सेवेन एजेज आफ मैन, लाइफ एंड वर्क्स आफ मुल्कराज आनंद, चार्ल्स डिकेंस, इवोल्यूशन आफ इंग्लिश लैंग्वेज, पार्ट्स आफ स्पीच आदि उल्लेखनीय प्रोजेक्ट रहे। हिंदी में व्याकरण वृक्ष, प्रेमचंद, दोहे, रामचंद्र, चंद्रयान उल्लेखनीय रहे। वहीं संस्कृत में सनातन घटिका, मधुर वचनानि,अन्नानि, इंद्र धनुष आदि उल्लेखनीय प्रोजेक्ट रहे। इसी प्रकार कामर्स में जीएसटी, कामर्स सिटी, उपभोक्ता संरक्षण, इंश्योरेंस, ग्राहक जागरूकता, टाइप्स आफ इंडस्ट्री आदि उल्लेखनीय रहे। थ्री डायमेंशनल जूमेट्री, एडीशन मशीन, स्क्वायर एंड स्क्वायर रूट मशीन आधी प्रोजेक्ट उल्लेखनीय रहे। भौतिकी में मैंगलिव ट्रेन, चंद्रयान 3, टेस्ला क्वाइल, वैन डी ग्राफ जेनरेटर, ब्लैक होल, रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम उल्लेखनीय रहे। वहीं रसायन शास्त्र में राकेटोलोजी, अल्गी से बायो डीजल उत्पादन, टू चेक नाइट्रोजन कंटेंट आदि उल्लेखनीय प्रोजेक्ट रहे। सामाजिक विज्ञान में संसद भवन, कोणार्क, मृदा संरक्षण, भारतीय इतिहास से संबंधित माडल उल्लेखनीय रहे। प्रदर्शनी में मुख्य रुप से मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया जहां बच्चों ने शुगर और ब्लड प्रेशर टेस्ट का आयोजन किया। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बौद्धिक जगत में जानकारी पहुंचाना है लक्ष्य एबीएन सेंट्रल डेस्क। जैसे-जैसे आम चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे अलग-अलग क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। अलग-अलग समूह चुनावी मोड में जाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में प्राध्यापकों और शोधकर्ताओं के बीच काम करने वाले एक समूह एकेडमिक्स फॉर नेशन ने एक अभियान शुरू किया है, जिसका नाम है एकेडमिक्सफॉर नमो (#एकेडेमिक्स 4 नमो)। अब एक इससे 500 से अधिक प्राध्यापक और शोध छात्र जुड़ चुके हैं। इसकी पहली बैठक दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में आयोजित की गयी, जिसमें जेएनयू, दिल्ली विश्वविद्यालय, आईआईटी, अंबेडकर विश्वविद्यालय, आईआईएमसी सहित कई अन्य शैक्षिक प्रतिष्ठानों के प्राध्यापक और शोध छात्र एकत्रित हुए। एकेडमिक्स फॉर नमो का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा पिछले दस सालों में किये गये कामों के बारे बौद्धिक जगत को बताना है। आने वाले दिनों में देश के अगल-अलग शिक्षण संस्थानों, थिंक टैंक्स और शोध संस्थानों में ऐसी सैकड़ों बैठकें आयोजित की जायेंगी और मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। दिल्ली में आयोजित बैठक में दिल्ली विश्वविद्यालय साउथ कैंपस के निदेशक और एकेडमिक्सफॉर नेशन के सलाहकार परिषद के सदस्य प्रो श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित विकास यात्रा के माध्यम से भारत के लिए अपना गौरव पुन: प्राप्त करने का यही सही समय है।हमें ये संदेश देश के विचारकों, चिंतकों, लेखकों और शोधकर्ताओं तक लेकर जाना है। ऐसा तभी संभव है जब 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद पर आसीन हों। एकेडमिक्स फॉर नेशन के संयोजक डॉ देवी दयाल गौतम ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्वतापूर्ण उद्यम के माध्यम से सकारात्मक नैरेटिव और सही विमर्श तैयार करते हुए लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वापसी सुनिश्चित करना है। एकेडमिक्स फॉर नेशन के संस्थापक और पूर्व में संयोजक डॉ स्वदेश सिंह ने बताया कि इसी तरह का प्रयास 2019 के आम चुनाव में भी किया गया था, जिसे काफी सराहा गया था। उनका कहना था कि नंबर की लड़ाई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीत चुके हैं अब समय है कि नैरेटिव को ठीक तरीके से प्रस्तुत किया जाए। बैठक मे मौजूद अन्य प्राध्यापकों ने भी इस अभियान को प्रभावशाली ढंग से चलाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किये। इस बैठक में यह संकल्प लिया गया कि यह अभियान मंथन, संवाद और अपनी गतिविधियों के माध्यम से 2024 के चुनाव में पीएम मोदी के पक्ष में बौद्धिक वातावरण बनाने में मदद करेगा। बैठक में एकेडमिक्सफॉर नमो की नई वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एकेडेमिक्स 4 नमो डॉट कॉम का भी प्रस्तुतीकरण किया गया।
आयुर्वेद शिक्षण पेशेवरों के लिए स्मार्ट 2.0 का शुभारंभ एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय आयुवेर्दीय विज्ञान अनुसंधान परिषद् (सीसीआरएएस) ने राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग (एनसीआइएसएम) के साथ मिलकर देश भर के आयुर्वेद शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों के साथ आयुर्वेद के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में मजबूत नैदानिक अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट 2.0 कार्यक्रम शुरू किया है।सीसीआरएएस के महानिदेशक प्रोफेसर रबीनारायण आचार्य ने बुधवार को यहां बताया कि इस अध्ययन का उद्देश्य बाल कासा, कुपोषण, अपर्याप्त स्तनपान, असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव, रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में आस्टियोपोरोसिस और डायबिटीज मेलिटस जैसे अनुसंधान के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सुरक्षा और आयुर्वेद फॉर्मूले का पालन करना है।
सफलता के लिए एकाग्रता सबसे जरूरी : मदनएबीएन कैरियर डेस्क। सफलता के लिए सही दिशा में सही मार्गदर्शन में मेहनत करना आवश्यक है। इसके लिए आपकी एकाग्रता सबसे बड़ा व्यवहार है। न्यूटन ट्यूटोरियल्स प्रालि हरिओम टॉवर रांची और खबर मन्त्र हिंदी दैनिक तथा एबीएन द्वारा करियर काउंसलिंग और साइंज क्विज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बोलते हुए मदन सर ने कहा कि आज की मेहनत आपको थोड़े ही दिन उन सभी सुविधाओं से लैस कर देती है जिसके लिए हो सकता है आज आप सोच भी नहीं पा रहे हैं। अपने आप पर विश्वास और स्वाभिमान करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि माता-पिता और शिक्षकों की डांट से बड़ी कोई और चीज नहीं होती है। शिक्षक जिस छात्र से प्यार करता है उसे ही डांटता और फटकारता है। आइआइटी में आज भी सफल होना करियर की गांरटी है। पूरी दुनिया में इसकी जबरदस्त मांग है और इसका पैकैज में बेहतरीन है। मदन सर ने जोर देकर कहा कि अभिभावक और माता-पिता को भी सफलता के लिए अपनी आदत सुधारना चाहिए। बच्चों को मोटिवेट करना और भावनात्मक बातें उनकी सफलता की संभावना को बढ़ा देती है। बच्चों को विषय वस्तु के कॉन्सेप्ट को लेकर प्रणय सर ने कहा कि जब बच्चा सोच लेता है कि मुझे यह करना है उस दिन उसका आधा काम हो जाता है। किसी सवाल का जवाब अगर पूरी तरह समझ में आयेगा तक भ्रम की स्थिति ही नहीं रहेगी और सफलता निश्चित होती। कभी भी सवाल का जवाब रट कर नहीं देना चाहिए बल्कि उसे समझ जाना चाहिए। इमरान सर ने बच्चों को कहा जितना देर पढ़ो मन लगाकर पढ़ों सिर्फ दिखावा नहीं करना है। स्कूली शिक्षा में प्रतिशत देखा जाता है जबकि आइआइटी में आपकी योग्यता की परीक्षा होती है।मोटिवेटर मुरलीधर ने कहा कि शिक्षक का सम्मान और लगाव से आप विषयों को पूरी तरह से समझ पाते हो। 2007 से संस्थान से हजारो छात्र सफल हुए हैं, यह एक बेहतर सेवा ही है। कार्यक्रम के अंत में साइंस क्विज का आयोजन किया गया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया गया।
मां सरस्वती विद्या मंदिर, गोविंद नगर सैनिक कॉलोनी में लगा साइंस एग्जीबिशन टीम एबीएन, गोविंद नगर। आज दिनांक 23 दिसम्बर 2023 को मां सरस्वती विद्या मंदिर गोविंद नगर में साइंस एग्जीबिशन लगाया गया और क्रिसमस गैदरिंग मनाया गया। मौके पर सभी स्कूल ने साइंस एग्जीबिशन में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी,वाटर साइकिल, सोलर सिस्टम, ह्यूमन हार्ट, ट्रैफिक लाइट मॉडल, जंक फूड, हेल्दी फूड, फ्रूट नेम फलावर नेम, पार्ट्स आफ कंप्यूटर, लेयर आफ सॉइल, वाटर प्रीफायर मॉडल लगाया और बच्चों द्वारा उस संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत दुमरदग्गा पंचायत के पूर्व मुखिया जुगन मुंडा ने रिवन कटिंग कर किया गया। क्रिसमस गैदरिंग में बच्चों ने केक कटिंग किया। मौके पर स्कूल के निदेशक कुंदन कुमार ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम स्कूल में निरंतर किया जाता है और इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में मानसिक विकास हो पाता है। स्कूल के निर्देशक कुंदन कुमार, प्रिंसीपल प्रिया सिंह, मुख्य अतिथि जुगन मुंडा, शिक्षक नीलम कुंवर, पुनिता सिंह, दीपशिखा तिवारी, रमिया कच्छप, रूपम झा, वर्षा तिवारी, सोनी देवी, संजू कुशवाहा, साक्षी राय, अभिमन्यु, मुकेश, कान्ति देवी, रितेश तिवारी, राज बाबू, मिंटू, संतोष सिंह, अशोक ओहदार, बबलू तिवारी, अभिवावक, स्कूल के शिक्षक और बच्चे उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मां सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल सैनिक कॉलोनी के निदेशक कुंदन कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20.12.2023 बुधवार को वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जैकब खलखो (युवा मार्गदर्शक) थे। इस कार्यक्रम की शुरुआत बाइबल वचनों के साथ किया गया, जिसमें प्रभु यीशु के जन्म संदेश प्रेम, विश्वास, शांति और आशा का संदेश देते हुए प्रत्येक विद्यार्थियों और शिक्षक शिक्षिकाओं और अभिभावकों के दिलों तक पहुंचाया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सारे कार्यक्रम में विभिन प्रांतो के क्षेत्रीय संगीतों एवं नाच के द्वारा यहां बैठे बैठे ही उत्तर और दक्षिण तक प्रभु के जन्म संदेश को पहुंचाया। कार्यक्रम में वाईएमसीए रांची के महासचिव महोदय चोनहास कुजूर, सह महासचिव महोदय मनोज बागे, वाई एम सी ए धुर्वा के शाखा सचिव महोदय सौरव मुर्मू, वाई एम सी ए कांटाटोली के शाखा सचिव महोदय आशीष टोपनो, प्रचार्या महोदया सुषमा रोजी टोप्पो, वाई एम सी ए कम्युनिटी सेंटर के प्रोग्राम कोआर्डिनेटर महोदय मोहम्मद मिन्हाज, सैमसन खलखो, सीनियर अकाउंटेंट बाल्मिकी पांडे, राकेश शरण, मृत्युंजय शर्मा, अन्य अतिथिगण, शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्तित थे। विद्यार्थियों एवं अभिभावकगण सभी ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल,पुंदाग के पूर्व छात्र सुशांत मिश्रा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त क्रिकेटर के रूप में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर और शानदार प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन किया। उन्होंने एलकेजी से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग से की है। वे एक अच्छे क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक अच्छे विद्यार्थी भी रहे हैं। साथ ही विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेते रहे हैं। एसआर डीएवी पुंदाग के क्रीड़ा क्षेत्र में खेलकर उनकी प्रतिभा का विकास हुआ है। विगत दिनों आईपीएल क्रिकेट के लिए गुजरात टाइटंस की टीम के लिए 2.2 करोड़ के साथ चयनित होकर उन्होंने एक और महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्र, एसएच राजश्री मिश्रा, खेल शिक्षक आशीष जायसवाल सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यहां तक पहुंचने के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन, दृढ़ संकल्प तथा अनवरत किया जानेवाला अभ्यास है। वे भविष्य में सुशांत को भारतीय टीम का हिस्सा बनते देखने की कामना करते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.