Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
बीआइटी में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
Published / 2024-02-21 21:28:01
बीआइटी में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

टीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा  में बुधवार को कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम पिक्सेल पिच एक रोमांचक पोस्टर प्रतियोगिता थी और दूसरा रहा शर्त और ऋण दोनों ही प्रतियोगिता बेहद ही मनोरंजक और ज्ञानवर्धक रहा प्रतिभागियों ने अपनी पूरी कौशल का प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार जीतकर अपने हुनर का परिचय दिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होते हुए निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्जी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में अलग प्रकार की जो कला और आंतरिक कौशल होता हैं वह आम छात्रों को उत्साहित करता है और पढ़ाई के प्रति भी जागरूक बनाता हैं। आज के इस कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक डॉ अमृता प्रियम, डॉ पार्थ सारथी विष्णु, डॉ संजय कुमार, डॉ मानशी गुप्ता डॉ अमृता सरकार, श्री सिद्दी कांत मिश्रा डॉ आशुतोष मिश्र, श्री शांतनु सिन्हा, सहित आयोजन समिति के अनीश उद्दव, आरुणि वैद्य, सिद्धार्थ राज, ऋतिक, स्मृति, सृष्टि सहित सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने भाग लिया।

गगोस्सनर कॉलेज में मना अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
Published / 2024-02-21 21:17:04
गगोस्सनर कॉलेज में मना अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्कृत विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ ज्योति टोप्पो ने कहा कि यह हमारी संस्कृति और पहचान से जुड़ा है। मानव शास्त्र विभाग की डॉ मीना तिर्की ने कहा कि आज आदिवासी भाषाओं पर संकट मंडरा रहा है। इन भाषाओं को बचाने के लिए अपने घरों से ही पहल करने की आवश्यकता है। गोस्सनर कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि अमरदीप टोपनो ने कहा  कि आदिवासियों की भाषाओं को बचाने के लिए सरकारी स्तर पर और कारगर कदम उठाने की आवश्यकता है। डॉ योताम कल्लू ने कहा कि सिर्फ एक दिन भाषा संरक्षण को लेकर चिंतन करने से नहीं होगा बल्कि दैनिक जीवन में इसका निरंतर प्रयोग होना चाहिए। प्रो हेमंत कुमार टोप्पो ने झारखंड की भाषिक संपदा पर प्रकाश डाला। नागपुरी विभाग के डॉ कोरनेलियुस मिंज ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर वर्षा शालिनी कुल्लू, प्रोफेसर फ्रांसिस मुर्मू, प्रोफेसर मीना सुरीन, प्रोफेसर आइजक कंडुलना, प्रोफेसर आशीष देमता, प्रोफेसर स्मृति बारला, प्रोफेसर जोलेन सोय, प्रोफेसर संजीव कुमार महतो, प्रोफेसर अमित कुजूर सहित अन्य उपस्थित थे।

गोस्सनर कॉलेज में धूमधाम से मनी वीर शहीद बुधु भगत की जयंती
Published / 2024-02-17 21:13:32
गोस्सनर कॉलेज में धूमधाम से मनी वीर शहीद बुधु भगत की जयंती

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 17 फरवरी को गोस्सनर कॉलेज रांची में  जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की ओर से वीर शहीद बुधु भगत की जयंती मनायी गयी। मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। अमर शहीद वीर बुद्ध भगत का जन्म 17 फरवरी 1792 में सिलागांई गांव में हुआ था। 13 फरवरी 1832 को शहीद हुए थे। इस अवसर पर गोस्सनर कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफेसर अमरदीप टोपनो ने कहा कि जिस तरह से शहीदों ने अपना जीवन समाज के लिए कुर्बान कर दिया, उसी तरह हमें भी एकजुट और संगठित होकर समाज हित में काम करने की जरूरत है। वीर बुधु भगत ने हमें अपने जीवन से जो सीख दी है उससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। डॉक्टर योताम कल्लू ने कहा कि जो समाज अपने इतिहास को नहीं जानता वह बिखर जाता है। आज हमें अपने इतिहास को जानने की जरूरत है। नागपुरी विभाग के डॉक्टर कोरनेलियुस मिंज ने कहा कि बच्चों को वीर शहीदों के बारे में बताने की जरूरत है। मौके पर कुडुख के प्रोफेसर हेमंत टोप्पो ने भी वीर बुधु भगत के जीवन पर प्रकाश डाला। संथाली विभाग के प्रोफेसर फ्रांसिस मुर्मू, मुंडारी विभाग की प्रोफेसर मीना सुरीन, योग टीचर नीलांजना ने भी अपने विचार रखे।

बीआइटी मेसरा (लालपुर) में हुआ उत्पाद शिखर और मॉक बोर्डरूम
Published / 2024-02-17 20:50:23
बीआइटी मेसरा (लालपुर) में हुआ उत्पाद शिखर और मॉक बोर्डरूम

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा (लालपुर) की प्रबंधन सोसायटी ने स्थिरता के विषय पर ध्यान केंद्रित करते हुए छात्रों के समग्र प्रबंधकीय और तकनीकी कौशल को बढ़ाने के लिए दो कार्यक्रमों उत्पाद शिखर और मॉक बोर्डरूम का आयोजन किया। दोनों कार्यक्रम 16 फरवरी, 2024 को आयोजित किये गये थे, जहां कार्यक्रम की शुरूआत निदेशक महोदया डॉ वंदना भट्टाचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट करने के साथ हुई, इसके बाद उत्पाद शिखर सम्मेलन हुआ, जहां प्रतिभागियों के विपणन और पिचिंग कौशल को चुनौती देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक विषय दिया गया। इस कार्यक्रम का प्रबंधन आदित्य गुप्ता एवं आदित्य चावला ने किया। मॉक बोर्डरूम एक ऐसा कार्यक्रम था जिसमें प्रतिभागियों को एक व्यावसायिक परिदृश्य प्रदान किया गया था जिसमें उन्हें एक कंपनी के बोर्ड निदेशक के रूप में व्यवहार करना था और उल्लिखित समस्या का प्रभावी समाधान देना था। प्रतिभागियों ने जिन कौशलों का प्रदर्शन किया उनमें संचार कौशल, आलोचनात्मक सोच, नेतृत्व कौशल और सबसे महत्वपूर्ण प्रबंधन कौशल शामिल थे।  कार्यक्रम में विशेष रूप में शामिल होते हुए बीआईटी के कुलसचिव डॉ संदीप दत्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए इस प्रकार के आयोजन से प्रतिभागियों के आत्म बल और कार्य क्षमता पर भरोसा जगाने का यह अवसर प्रदान करता हैं जिसमे शामिल होकर अपने को गौरवान्वित समझता हूं और प्रबंधन विभाग का यह आयोजन सराहनीय हैं। साथ ही लालपुर सेंटर के निदेशक महोदया का भी धन्यवाद जो बच्चों को यह अवसर प्रदान किया है। कार्यक्रम में बोलते हुए निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्जी ने  कार्यक्रम में शामिल किये गये विषय मॉक बोर्ड रूम विषय को देखते हुए इसके प्रतिभागियों के कौशल की प्रशंसा करते हुए अयोजन करने वाले पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन भविष्य में उनके जीवन में आने वाले समय में सहयोगी बनेगा। इस पूरे कार्यक्रम को संचालित करने वाले प्रबंधन विभाग के डॉक्टर प्रदीप मुंडा ने कहा कि बच्चों ने जो विषय को प्रतियोगिता का रूप देकर उन बच्चों को हंसते खेलते पढ़ने की लालसा जगाने का कार्य किया है वह बेहतरीन रहा है। आज के इस कार्यक्रम में डॉ स्वाति मिंज, डॉ प्रशांत सिंह, डॉ प्रणव कुमार, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ अमृता प्रियम, सहायक कुलसचिव सिद्दी कांत मिश्रा, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ जलेश्वर भगत ने शामिल होकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में उत्पाद शिखर के विजेता अभिमन्यु मिश्रा और स्वेच्छा राज, युवराज सेठ और ओम दुबे, आयुषी व्यास और सिमरन शाहदेव थे। मॉक बोर्डरूम के विजेता युवराज सेठ, ओम दुबे और हर्ष जयसवाल और अनुभव सामंथा थे।

एक्सआईएसएस एवं स्विच आन फाउंडेशन ने किया मूव फॉर अर्थ सिम्पोजियम 2024 का आयोजन
Published / 2024-02-16 20:43:55
एक्सआईएसएस एवं स्विच आन फाउंडेशन ने किया मूव फॉर अर्थ सिम्पोजियम 2024 का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। जेवियर समाज सेवा संस्थान (एक्सआईएसएस), रांची और स्विच आन फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान निकालने और स्थिरता की दिशा में सामूहिक कार्रवाई को प्रेरित करने के लिए मूव फॉर अर्थ सिम्पोजियम 2024 का आयोजन शुक्रवार को संस्थान परिसर में किया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण से सम्बंधित विषयों की तत्काल आवश्यकता को पहचानते हुए झारखंड राज्य के हितधारकों ने इस सिम्पोजियम में भाग लिया, जिसका उद्देश्य सकारात्मक बदलाव के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना था। इस आयोजन में सरकार, उद्योग, गैर सरकारी संगठनों, शिक्षा जगत और अन्य सहित कई क्षेत्रों से सक्रिय भागीदारी देखी गयी।  सिम्पोजियम की शुरुआत उद्घाटन सत्र में विकास और नवीनीकरण के प्रतीक पौधों को पानी देने से हुई, जिसके बाद सम्मानित वक्ताओं ने संबोधन दिये। एक्सआईएसएस के निदेशक डॉ जोसफ मारियानुस कुजूर एसजे ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि एक्सआईएसएस को स्विच आन फाउंडेशन के साथ पर्यावरण से संबंधित इस साझेदारी पर गर्व है।इस प्रयास से हम अर्थशास्त्र, सामाजिक और पर्यावरण के तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों को लक्षित करते हैं और अब हमें परिवर्तन के प्रबंधक बनना चाहिए। एक आदिवासी राज्य के रूप में, हम पर्यावरण संरक्षण के तरीकों को बेहतर जानते हैं क्योंकि वे कई शताब्दियों से चलन में हैं और अब बेहतर भविष्य के लिए उनका प्रयोग पर्यावरण की सुरक्षा के लिए शुरू करना होगा, जिससे समाज वह आवश्यक बदलाव आये जो हमारे आने वाली पीढ़ी को जीवन का वरदान दे। इस कार्यक्रम पर अपने विचार देते हुए, स्विचआन फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक, श्री विनय जाजू ने कहा- मूव फॉर अर्थ सिम्पोजियम के माध्यम से, हम सरकार, उद्योगों, गैर सरकारी संगठनों, छात्रों, शिक्षाविदों, किसानों, एसएचजी सहित विभिन्न हितधारकों को शामिल करके समुदायों के भीतर स्थिरता को बढ़ावा देना चाहते हैं। हरित उद्यमियों का झारखंड के पर्यावरण के लिए व्यावहारिक चर्चा में शामिल होना आवश्यक है। इस सिम्पोजियममें पर्यावरण के कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण, टिकाऊ कृषि, परिपत्र अर्थव्यवस्था और स्वच्छ हवा पर केंद्रित है, जो एक स्थायी झारखंड के लिए महत्वपूर्ण है।इस बीच, मुख्य अतिथि, डॉ महुआ माझी, सांसद, राज्यसभा ने कहा, झारखंड के सतत विकास के लिए एक्सआईएसएस और स्विचआन फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित मूवफॉर द अर्थ सिम्पोजियम को देखना वास्तव में उत्साहजनक है। पर्यावरण आज संकट में है और इसके लिए जागरूकता पैदा करने और समाधानों और कार्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता की आवश्यकता है।पर्यावरणीय मुद्दों और संबंधित विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श करने के लिए लगभग 250 प्रतिभागी और 20 वक्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। तकनीकी सत्रों में स्थिरता के लिए बाजरा, अपशिष्ट प्रबंधन और व्यवहार परिवर्तन, और डीकाबोर्नाइजिंग उद्योग और कॉर्पोरेट स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इन सत्रों ने गहन चर्चा के लिए एक मंच प्रदान किया, जहां विशेषज्ञों और उद्योग जगत के एक्सपर्ट्स ने अपने विचार इस कार्यशाला के दौरान रखे। सिम्पोजियम के दौरान चंद्र शेखर, आईएएस, सचिव, ग्रामीण विकास, ने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोगात्मक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। सिम्पोजियम में एक ग्रीन पिचथॉन भी आयोजित किया गया, जहां ग्रीन टेक्नोलॉजीज को बढ़ावा देने वाले नवीन विचारों को एक प्रतिष्ठित जूरीपैनल के सामने प्रस्तुत किया गया। इस सिम्पोजियम में एक प्रदर्शनी सह बिक्री भी आयोजित की गयी थी जहां किसान उत्पादक समूहों और छात्रों ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा, स्वस्थ जीवन और स्वस्थ भोजन की आदतों का प्रदर्शन किया।अंजनी ई-कचरा पुनर्चक्रण, कोरू फाउंडेशन, स्वाभिमान संस्थान, शिविका शिल्पकारी सहकारी सहयोग समिति लिमिटेड, वैष्णवी इंजीनियरिंग, पलाश-एसएचजीसे किसान उत्पादक बने संगठन, सरायपुर महिला समिति, महिलाओं के लिए तोरपा ग्रामीण विकास सोसायटी, कोलेबिरा किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड, अराउज परिवार नामक संगठन और स्वाभिमान परियोजना ने अपने स्थानीय उत्पादों जैसे इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट रीसाइक्लिंग, पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद जैसे कंघी, टूथब्रश, डायरी, बांस उत्पाद, स्थानीय निर्मित एलईडीस्ट्रीट लाइट, बाजरा आधारित स्नैक्स, वन शहद, पैक इमली, पीठा, चावल, और किचेन गार्डन का प्रदर्शन किया। स्टॉल में मॉडल, जलवायु स्मार्ट कृषि, शून्य बजट प्राकृतिक खेती सहित अन्य चीजें भी शामिल थे। इस बीच, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, गोला पॉलिटेक्निक और केकेपॉलिटेक्निक, धनबाद के छात्रों ने सीवेज अपशिष्ट प्रबंधन विधि, माइक्रोबियल ऊर्जा उत्पादन, सोलरवेंडर लाइट, किकस्कूटर और गियरलेस पावर ट्रांसमिशन का प्रदर्शन किया। यह आयोजन पर्यावरण अनुकूल और संबद्ध उत्पादों की प्रदर्शनी सह बिक्री थी। समापन सत्र में सिम्पोजियम की प्रमुख जानकारियों पर प्रकाश डाला गया और पुरस्कारों एवं सम्मानों के साथ उत्कृष्ट योगदान को प्रतिभागियों के बीच वितरित किया गया। सिम्पोजियम में संस्थान के डीन एकेडमिक्स, डॉ अमर एरोनतिग्गा, ग्रामीण प्रबंधन कार्यक्रम के प्रमुख, डॉ अनंत कुमार के साथ सभी फैकल्टीसदस्यऔर प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के साथ-साथ एक्सआईएसएस के अन्य फैकल्टी सदस्यों और स्विच आॅन फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। डॉ राज श्री वर्मा, सहायक प्रोफेसर, एक्सआईएसएस ने धन्यवाद ज्ञापन में आभार व्यक्त किया और सिम्पोजियम को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

झारखंड : 31 मार्च तक शिक्षक नियुक्ति के लिए करें आवेदन
Published / 2024-02-15 21:14:12
झारखंड : 31 मार्च तक शिक्षक नियुक्ति के लिए करें आवेदन

शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी, 31 मार्च तक कर सकते हैं आनलाइन आवेदनटीम एबीएन, रांची। शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। नेतरहाट विद्यालय में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए दोबारा विज्ञापन जारी कर दिया गया है। बुधवार से आनलाइन फार्म भरने शुरू हो गये। आनलाइन आवेदन के बाद आवेदन की प्रिंटेड कॉपी 10 अप्रैल तक विद्यालय के पते पर भेजना होगा। विद्यालय में हिन्दी एवं अंग्रेजी के चार-चार, संस्कृत एवं गणित के दो-दो तथा जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, कृषि एवं राजनीति विज्ञान के एक-एक पद सम्मिलित हैं। नियुक्ति प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जायेगी। पहले चरण में अभ्यर्थियों के आवेदन की स्क्रूटनी होगी। यह स्क्रूटनी अभ्यर्थियों के एकेडमिक अंकों तथा अनुभव के आधार पर की जायेगी। इसके माध्यम से प्रत्येक पद के विरुद्ध 15 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान की जायेगी। लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी। इसके माध्यम से प्रत्येक पद के विरुद्ध 10 गुना अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया जायेगा। इसके बाद शिक्षण कौशल क्षमता की जांच की जायेगी। इसके माध्यम से प्रत्येक पद के विरुद्ध पांच गुना अभ्यर्थी का चयन साक्षात्कार के लिए होगा। वहीं, आॅनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गयी है। पूर्व में जारी विज्ञापन के तहत आवेदन दे चुके अभ्यर्थियों के लिए दोबारा आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी।

99.8 परसेंटाइल के साथ ब्रदर्स ऐकेडमी के श्रेयश और यलनाज बने टॉपर
Published / 2024-02-13 22:11:16
99.8 परसेंटाइल के साथ ब्रदर्स ऐकेडमी के श्रेयश और यलनाज बने टॉपर

ब्रदर्स ऐकेडमी के 350 से अधिक छात्रों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया टीम एबीएन, रांची। ब्रदर्स ऐकेडमी के कुछ छात्र जिन्होंने उक्त परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, उनके नाम निम्नांकित हैं : श्रेयश संजय, मोहम्मद यलनाज, हर्षित आनंद, हर्षल राज, तुषार धानुका, भास्कर जालान, आकाश कुमार, यश कुमार, तान्या चौधरी, साहिल आकाश, सिद्धांत कुमार, समृद्धि केडिया, देव प्रकाश, रोहन कुमार एवं अन्य। छात्रों के झूमते समूह ने एक स्वर में अपनी सफलता का श्रेय ऐकेडमी के अनुशासित शैक्षणिक परिवेश और शिक्षकों के छात्रों के प्रति समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन ने ही हमें सफलता की राह पर ला खड़ा किया है। सारगर्भित शिक्षण, शिक्षकों का दिशा-निर्देश, उच्चस्तरीय पाठ्यसामग्री, क्विज संचालन और इनका विश्लेषणात्मक मूल्यांकन, संस्थान का उद्देश्य के प्रति समर्पण बहुत उच्च कोटि का है। सिलेबस की समाप्ति के बाद ऐकेडमी द्वारा संचालित टेस्ट सीरिज बैट्स ने हमारे डर को पूरी तरह समाप्त कर दिया और आईआईटी की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में बहुत मददगार रहा है। संस्थान के निदेशक पारस अग्रवाल, प्रेम प्रसून और शुभेन्दु शेखर ने कहा कि एक बार फिर हमारे छात्रों की सफलता ने ऐकेडमी का गौरव बढ़ाया है।उन्होंने कहा कि आईआईटी एडवांस परीक्षा में भी इन छात्रों से विशिष्ट प्रदर्शन अपेक्षित है, क्यों कि बच्चों ने पूरे वर्ष जी तोड़ मेहनत कर अपनी क्षमता को निखारा है। सफलता परीक्षा के दिन नहीं बल्कि तैयारी के दौरान गढ़ी जाती है। निदेशकों ने छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुऐ आगामी परीक्षाओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सफल छात्रों के अभिभावकों ने भी ब्रदर्स एकेडमी के शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एकेडमी के शिक्षकों के सतत् परिश्रम ने इन बच्चों को ज्ञान और ऊर्जा से भरे मार्ग की दिशा दिखाई और बच्चों के सघन अध्ययन का परिणाम आशा जनक रहा।

वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में धूमधाम से मना 21वां वार्षिक खेलकूद समारोह
Published / 2024-02-13 20:44:38
वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में धूमधाम से मना 21वां वार्षिक खेलकूद समारोह

टीम एबीएन, रांची। आज वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में 21वां वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्टर विनय जॉन प्रेसिडेंट वाईएमसीए रांची सम्मिलित हुए। उन्होंने ध्वजारोहण एवं मशाल जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की, एवं मार्च पास्ट की सलामी ली, स्वागत भाषण प्राचार्य मिस सुषमा रोजी टोप्पो ने दिया एवं मंच संचालन मिस डॉली चौधरी एवं पूनम कुजूर ने किया, प्रेयर मिस एलिस लुगुन ने किया। बच्चों ने खेलकूद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बच्चों के बीच 100 मीटर 200 मीटर 400 मी रेस, बाधा दौड़, मेंढक रेस, जयमाला रेस, रस्सी दौड़ की प्रतियोगिता हुई। विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। समापन भाषण उप प्राचार्य कालिस्ता सागा ने दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाईएमसीए रांची के महासचिव चोनहास कुजूर,सह महासचिव मनोज बागे, आदित्य सिंह गुलाम जावेद वाल्मीकि पांडे शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।

एसआर डीएवी पुंदाग में ज्ञान ज्योति महापर्व
Published / 2024-02-12 19:40:41
एसआर डीएवी पुंदाग में ज्ञान ज्योति महापर्व

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में युगपुरुष महर्षि दयानंद सरस्वती जी की दूसरी शताब्दी जयंती का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक महाहवन से हुई, जिसमें विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तत्पश्चात ऋषिवर को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की गयी। विद्यालय की संगीत मंडली  ने भजन के माध्यम से महर्षि के प्रति भावांजलि अर्पित किया। सप्तम वर्ग के आदित्य राज ने स्वामी जी के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कक्षा षष्ठ तथा सप्तम के विद्यार्थियों ने लोमहर्षक लघु नृत्यनाटिका महर्षि का प्रस्तुतीकरण कर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की सुपरवाइजरी प्रमुख राजश्री मिश्रा ने अपने संदेश में  कहा कि महर्षि ने नव भारत सृजन में अग्रणी भूमिका निभाई। श्रेष्ठ भारत की बुनियाद महर्षि ने ही डाली थी। उनके ऋण से हम उऋण नहीं हो सकते। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना कर आर्य मूल्यों का प्रतिस्थापना की। ऋषिवर ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्हीं की कोशिशों से आज हमारे समाज  से अनेक कुरीतियों का अंत हो गया है। विधवा विवाह, नारी शिक्षा, वैदिक मूल्यों की पुनर्स्थापना आदि का श्रेय उन्हीं को जाता है। एक तरफ वे सुधारवादी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे, तो दूसरी ओर देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए भी देशभक्तों की फौज तैयार कर रहे थे। उन्होंने शिक्षकों एवं छात्रों से सनातन वैदिक मूल्यों का संवर्धन करने  की अपील की। वैदिक जयघोष के साथ प्रात: कालीन सभा समाप्त हुई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,024