Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
सत्यानन्द योग मिशन रांची के प्रमुख स्वामी मुक्तरथ ने टाटा डीएवी जमाडोभा में लगायी वृहद कार्यशाला
Published / 2024-03-18 23:14:24
सत्यानन्द योग मिशन रांची के प्रमुख स्वामी मुक्तरथ ने टाटा डीएवी जमाडोभा में लगायी वृहद कार्यशाला

टीम एबीएन, धनबाद। टाटा डीएवी स्कूल जामाडोभा, धनबाद ने सत्यानन्द योग मिशन रांची के प्रमुख स्वामी मुक्तरथ जी के मार्गदर्शन में उनके समर्पित अनुयायियों में से एक श्री केशव कुमार के साथ एक चरित्र निर्माण शिविर में योग के मूल उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अनुशासित जीवन और मनोनियंत्रण विषय पर बृहत कार्यशाला का आयोजन किया। यह शिविर दो दिनों तक 18 एवं 19 मार्च 2024 तक आयोजित है जिसका उद्देश्य छात्रों में अनुशासन तथा नैतिक गुणों का संवर्धन है। आज प्रथम दिवस पर कक्षा छः, सात एवं आठ के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से उत्साहपूर्वक भाग लिया। जबकि अगले दिन नौंमी, दशमी एवं ग्यारहवीं के छात्र भाग लेंगे। यह पहल न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है बल्कि छात्रों में समझ और कल्याण की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।डीएवी जामाडोभा के प्राचार्य ए के मिश्रा के मार्गदर्शन में विद्यालय प्रबंधन ने काफी कुछ परिवर्तन लाने का कार्य किया है जिसमें विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ बच्चों की गुणवत्तायुक्त पढ़ाई, मोरल वेल्यू,अनुशासन और चरित्र निर्माण जैसे पहलुओं पर जोड़ दिया है। इसी निमित्त झारखण्ड के प्रसिद्ध योगाचार्य स्वामी मुक्तरथ जी को व्याख्यान सह प्रायोगिक कक्षा संचालन हेतू आमंत्रित किया गया है। उनके मार्गदर्शन में टाटा डीएवी जामाडोभा ने परिवर्तन की यात्रा शुरू की है जिसमें कई महत्वपूर्ण पहल पहली बार लागू की गयी है। छात्रों द्वारा प्रदर्शित उत्साह विद्यालय प्रशासन द्वारा लागू किये गये उपायों की प्रभावशीलता का प्रमाण है। चरित्र-निर्माण और योग शिविरों के अलावा विद्यालय अपने छात्रों के समग्र शैक्षिक अनुभव को बढ़ाने के उद्देश्य से नवीन कार्यक्रम शुरू करने में सक्रिय रहा है। इस तरह की पहल अनुशासन, लचीलापन और आत्म-सुधार के मूल्यों को स्थापित करने का काम करती है ताकि छात्रों को आत्मविश्वास और अनुग्रह के साथ आधुनिक दुनिया की चुनौतियां का सामना करने के लिये तैयार किया जा सके। स्वामी मुक्तरथ अपने उदबोधन से सभी शिक्षकों के दिल को जीत लिये। उन्होंने बच्चों के जीवन निर्माण में शिक्षकों के अमूल्य योगदान को पहचानने पर जोड़ देते हुए कहा कि शिक्षक जैसा कोई नहीं है। परमात्मा ने आपको सबसे उत्तम कार्य दिया है। आप व्यक्ति के जीवन को ज्ञान से भरने वाले हैं, जीवन मे प्रकाश दिखलाने वाले हैं, मार्गदर्शक और पथ-प्रदर्शक हैं। आप इस धरती के बहुत ही भग्यशाली इंसान हैं जो कि आप को यह कार्य मिला है। ॐ सहनाववतु सहनौ भुनक्तु... मंत्र का अर्थ समझना बहुत जरूरी है जिसमें शिक्षकों के ही गुणों को महत्ता दी गई है। किस प्रकार शिक्षक समभाव रखते हुए अपने छात्रों के हित के लिये ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। मेरा मानना है कि समाज की बेहतरी में योगदान देने वाले प्रयासों को पहचानना और उनकी सराहना आवश्यक है।योग के अर्थों को स्पष्ट करते हुए मुक्तरथ जी ने बताया योग वही है जो आप को स्वयं से जोड़ दे। योग जीवन का अनुशासन है और अनुशासन चरित्र का निर्माता है। बिहार योग विद्यालय मुंगेर की योग-शैली दुनिया में बहुत प्रसिद्धि पायी है और विश्व को मार्गदर्शन करने वाला है। इन योग विधियों से नाशा के वैज्ञानिक भी बहुत अचंभित हैं। परमहंस स्वामी सत्यानन्द सरस्वती का दिया हुआ योग और स्वामी निरंजनानंद सरस्वती द्वारा पोषित एवं संरक्षित योग आज दुनियां को रास्ता दिखाने का काम कर रहा है। योग अनुदेशक केशव कुमार ने बहुत ही प्रभावी तरीके से छात्रों और शिक्षकों को ताड़ासन, कटिचक्रासन, सूर्यनमस्कार, शशांकासन, नाड़ीशोधन प्राणायाम और भ्रामरी प्राणायाम को सिखाया।

एक्सआईपीटी के छात्रों का अंतरराष्ट्रीय कंपनी में चयन
Published / 2024-03-17 19:16:47
एक्सआईपीटी के छात्रों का अंतरराष्ट्रीय कंपनी में चयन

टीम एबीएन, रांची। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलीटेक्निक एंड टेक्नोलॉजी (एक्सआईपीटी) बरगावां, नामकुम रांची में अंतरराष्ट्रीय कंपनी Balmer Lawrie UAE LLC के द्वारा ऑनलाइन कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के अंतिम वर्ष के मेकैनिकल ब्रांच के 19 बच्चों को शार्टलिस्ट किया गया, जिसमें 2 छात्र जॉय अर्पण टोप्पो और आशीषन सोय का अंतिम चयन हुआ है। चयन का आधार विभिन्न चरणों जैसे लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कसन, तकनीकी साक्षात्कार और एच आरराउंड रखा गया था। चयनित छात्र अगस्त 2024 में कंपनी में अपना योगदान देंगे। चयनित छात्रों को सालाना पैकज 12.17 लाख और अन्य मूलभूत सुविधाएं कंपनी द्वारा प्रदान की जायेगी।इस संस्थान में पहली बार अंतरराष्ट्रीय कंपनी द्वारा छात्रों का चयन किया गया जो कि संस्थान के सहायक सम्नयवक फादर स्वर्ण तिग्गा और ट्रेनिंग एन्डप्लेसमेंट ऑफिसर राजकुमार के अथक प्रयासों का परिणाम है। इस मौके पर संस्थान के सम्नयवक डॉक्टर प्रदीप केरकेट्टा एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर मारूफ हुसैन ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डीएवी कपिलदेव में 11वीं के विद्यार्थियों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा
Published / 2024-03-17 19:05:26
डीएवी कपिलदेव में 11वीं के विद्यार्थियों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 17.03.2024को डीएवी  कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में शैक्षणिक सत्र-2024-25 के लिए विज्ञान और वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत रही।विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एमके सिन्हा ने बताया कि  दिनांक 02.04.2024 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन एक बार फिर किया जायेगा। वर्ग 11 में प्रवेश हेतु 17 मार्च के बाद फार्म भरने वाले और किसी कारण से इस परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाये छात्र इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। अभी भी फ़ार्म उपलब्ध है जिसे विद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट www.davkapildev.in पर दिनांक 23 मार्च, 2024 तक लिया जा सकता है।जैसा कि आपको मालूम है कि डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू झारखण्ड राज्य के प्रतिष्ठित विद्यालयों में से एक विद्यालय है।यहां कुशल एवं समर्पित शिक्षकों के द्वारा शिक्षण का कार्य तकनीकी माध्यमों से कराया जाता है तथा परीक्षा का परिणाम हर वर्ष शत-प्रतिशत रहता है।विद्यालय प्रबंधन शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। विद्यालय के पांच छात्रों  तथा प्राचार्य एम के सिन्हा को विशेष उपलब्धियों के कारण राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत किया जा चुका है। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

शाश्वत इंस्टीट्यूट के प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने किया मतदान के प्रति जागरूक
Published / 2024-03-16 22:02:51
शाश्वत इंस्टीट्यूट के प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने किया मतदान के प्रति जागरूक

टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीट्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन के एनएसएस यूनिट के तहत सलहान गांव में सत्र : 2023-2025 के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक और रैली से ग्रामवासी को वोट का सही तरह से उपयोग करने के लिए जागरूक किया। इस जागरूकता अभियान को एनएसएस के को-आर्डिनेटर नागेंद्र कुमार की देखरेख में सम्पन्न किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के उप प्राचार्य रुपेश कुमार, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तरकर्मी डॉ अंजली, डॉ बिनीता, डॉ रश्मि रती, अपर्णा कुमारी मिश्रा,ममता कुमारी, सुरेश यादव, रोहित कुमार सिंह ने अपना योगदान दिया।

एक्सआईएसएस में दो-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय डेटा एनालिटिक्स और प्रबंधन कांफ्रेंस का समापन
Published / 2024-03-16 21:54:06
एक्सआईएसएस में दो-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय डेटा एनालिटिक्स और प्रबंधन कांफ्रेंस का समापन

विभिन्न ट्रैक में कुल 6 विजेताओं को मिला बेस्ट पेपर अवार्ड सर्टिफिकेट टीम एबीएन, रांची। जेवियर समाज सेवा संस्थान (एक्सआईएसएस) रांची में आयोजित दो-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय डेटा एनालिटिक्स और प्रबंधन कांफ्रेंस का समापन शनिवार को हुआ। कांफ्रेंस के दूसरे दिन कार्यक्रम में डेटा एनालिटिक्स और प्रबंधन क्षेत्र से देश के विभिन्न सेक्टर से इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स, शिक्षाविद, रिसर्चर, और छात्र शामिल हुए। कांफ्रेंस के सह-अध्यक्ष सह फाइनेंशियल मैनेजमेंट के कार्यक्रम प्रमुख, डॉ भास्कर भोवानी ने सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरूआत प्रथम दिन के संक्षिप्त रिपोर्ट को निदेशक, डॉ जोसफ मारियानुस कुजूर एसजे, डीन एकेडमिक्स, डॉ अमर ई तिग्गा और मार्केटिंग मैनेजमेंट प्रोग्राम के प्रमुख, डॉ भबानी महापात्रा की उपस्थिति में प्रस्तुत किया।दूसरे दिन के पहले सत्र में माइक्रोसॉफ्ट के प्रिंसिपल डेटा साइंस मैनेजर, शिवेश सिन्हा ने डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) पर अंतर्दृष्टि साझा की। उन्होंने स्टूडेंट्स को सांख्यिकी, व्यावसायिक नींव और परिणामों की व्याख्या करने जैसे कौशलों पर ध्यान देने के लिए सलाह दी, क्योंकि ये विभिन्न क्षेत्रों में विकास की नींव बनाते हैं।टाटा स्टील लिमिटेड के मुख्य व्यवसाय परिवर्तन और डिजिटल समाधान अधिकारी, सरजीत झा ने अपने संबोधन में तेजी से तकनीकी परिवर्तन के वर्तमान युग में करियर के लिए मानसिक मॉडल पर दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने जिज्ञासा, डेटा का गठबंधन, क्यूरेटिंग (डेटा की सफाई और डुप्लिकेशन), क्रंचिंग डेटा और दृश्य विशेषता पर विस्तार से चर्चा किया।कार्यक्रम में आगे पब्लिक डेटा एनालिटिक्स पर पेपर प्रस्तुति सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र के तकनीकी विशेषज्ञ यूनिसेफ के सामाजिक नीति विशेषज्ञ ओंकार नाथ त्रिपाठी रहे। सत्र की अध्यक्षता झारखंड सरकार के राज्य वित्त आयोग के सदस्य  डॉ हरिश्वर दयाल ने किया। वहीं सत्र का संचालन एक्सआईएसएस से डॉ अमित गिरी ने किया। सत्र में विभिन्न प्रस्तुतिकचार्ओं ने कुल छह पेपर प्रस्तुत किए। 6 पेपरों को सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रेजेंटेशन से सम्मानित किया गयादो दिवसीय कांफ्रेंस में सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रेजेंटेशन पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया, जहां विभिन्न ट्रैक के पेपर प्रस्तुतकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया।पहला ट्रैक - मार्केटिंग और फाइनेंस एनालिटिक्स पर आधारित था - जिसमें सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार का प्रमाण-पत्र, डॉ अराना कौसर और डॉ पूजा को जेन जी के बीच वित्तीय साक्षरता पर भावनात्मक बुद्धिमत्ता के प्रभाव की खोज को मिला। मार्केटिंग में आनलाइन पेपर प्रस्तुति करने वाली सतद्रुति चक्रवर्ती और दीपा मित्रा को भारत में आनलाइन ट्रैवल एजेंसियों की प्रतिस्पर्धात्मकता और स्थिरता: पांच प्रमुख भारतीय आनलाइन ट्रैवल फर्मों पर एक केस अध्ययन को मिला।दूसरा ट्रैक - एचआर और ओबी एनालिटिक्स - अशेष मिंज विजेता बने जिन्होंने कर्मचारी अनुभव में डेटा एनालिटिक्स की भूमिका पर पेपर प्रस्तुति किया।तीसरा ट्रैक - आपरेशंस रिसर्च और आईटी एनालिटिक्स - आईटी एनालिटिक्स में मिलन साई, ऋषि द्विवेदी और भास्कर भवानी को आईओटी और एआई के माध्यम से अपशिष्ट प्रबंधन: स्मार्ट डस्टबिन सिस्टम पेपर के लिए दिया गया। वहीं ओआर के लिए सोमरूप नागा और पवन कुमार तिवारी को मशीन लर्निंग तकनीकों की मध्यस्थता में प्लाज्मा प्रौद्योगिकी और विद्युत क्षेत्र में जल अलवणीकरण और शुद्धिकरण पर पेपर प्रस्तुत करने के लिए दिया गया।   आखिरी ट्रैक - पब्लिक डेटा एनालिटिक्स - इसमें असमा आसिफ सैय्यद और सृजन घोष विजेता बने जिन्होंने बिहार में महिलाओं के बीच प्रजनन क्षमता, शिक्षा और धर्म के बीच त्रिपक्षीय संबंध शीर्षक पर पेपर प्रस्तुत किया था। एक्सआईएसएस के सहायक निदेशक डॉ प्रदीप केरकेट्टा, एसजे,  ने कांफ्रेंस के समापन के दौरान डेटा एनालिटिक्स के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद और बधाई दी। उन्होंने बताया की कैसे बेहतर और कुशल व्यवसाय के लिए डेटा एनालिटिक्स विषय आज के संदर्भ में महत्वपूर्ण और प्रासंगिक है। साथ ही उन्होंने डेटा साइंस के महत्व, डेटा एनालिटिक्स को वैज्ञानिक कैसे देखते हैं और निकट भविष्य में बिजनेस का ट्रेंड और पैटर्न क्या होगा, इस पर भी प्रकाश डाला। कांफ्रेंस में धन्यवाद् ज्ञापन, डॉ पिनाकी घोष ने दिया। इस कार्यक्रम में उद्योग विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, पेपर प्रस्तुतकर्ताओं, एक्सआईएसएस के संकाय के साथ-साथ विपणन प्रबंधन और वित्तीय प्रबंधन कार्यक्रमों के छात्रों ने भाग लिया।

बीआइटी में डेटा विश्लेषण पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू
Published / 2024-03-15 22:07:33
बीआइटी में डेटा विश्लेषण पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू

टीम एबीएन, रांची। बाजार अंतर्दृष्टि के लिए डेटा विश्लेषण (डीएएमआइ 2024) पर पांच दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन 15/3/24 को किया गया। कार्यशाला डेटा विश्लेषण और निर्णय लेने में इसकी व्यावहारिक उपयोगिता के बीच संबंध स्थापित करने की कोशिश पर केंद्रित है। कार्यशाला समन्वयक डॉ सोमनाथ मुखर्जी ने कार्यशाला में सभी का परिचय देते हुए इस बात पर जोर दिया कि कार्यशाला डेटा और उसके प्रबंधकीय निहितार्थों के बीच संबंध स्थापित करके योगदान देने का प्रयास करेगी। कार्यशाला समन्वयक ने कहा कि कार्यशाला की योजना तीन चरणों में बनायी गयी है : चरण 1 - अनुसंधान दृष्टिकोण विकास ऋषि 2- डेटा विश्लेषण चरण 3- निर्णय लेने के लिए डेटा की सार्थक व्याख्या। इस अवसर पर बीआईटी मेसरा के फैकल्टी अफेयर्स (डीओएफए) के डीन उपस्थित थे और उन्होंने अपने मुख्य भाषण में बहु-विषयक अनुसंधान के महत्व पर जोर दिया। बीआईटी मेसरा (लालपुर) की चेयरपर्सन और निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्जी ने डेटा साइंस के सबसे आशाजनक क्षेत्र के रूप में उभरने और छात्रों को रोजगारपरक बनाने में इस जानकारी की विशाल क्षमता पर जोर दिया। कार्यशाला सत्रों को बीआईटी मेसरा परिसर और लालपुर के आंतरिक संकाय सदस्यों के साथ-साथ आईआईएम, सीयूजे, एक्सआईएसएस, भारती विद्यापीठ (मुंबई) आदि जैसे प्रमुख संस्थानों के संसाधन व्यक्तियों द्वारा नियंत्रित किया जायेगा। प्रतिभागी इस तरह के पाठ्यक्रम में भाग लेने में सक्षम होने से काफी खुश थे।

रांची विवि में बहाल होंगे 321 शिक्षक
Published / 2024-03-13 22:07:35
रांची विवि में बहाल होंगे 321 शिक्षक

रांची विवि में 321 पदों पर आवश्यकता आधारित शिक्षकों की होगी नियुक्तिटीम एबीएन, रांची। राज्यपाल व राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में रांची विवि में 321 आवश्यकता आधारित शिक्षक की नियुक्ति की जायेगी। इसके लिए 13 से 23 मार्च तक आनलाइन आवेदन चांसलर पोर्टल के माध्यम से मांगे गये हैं। यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर विवि पीजी विभाग व अंगीभूत कॉलेजों में होगी। सबसे अधिक इतिहास विषय में 42 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। कुल 321 पद में अनारक्षित के 129 पद, एसटी के 83 पद, एससी के 32 पद, बीसी वन के 26 पद, बीसी टू के 19 पद तथा इडब्ल्यूएस के 32 पद शामिल हैं। यह नियुक्ति जेपीएससी द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर की नियमित नियुक्ति होने तक या फिर 65 वर्ष (जो पहले हो) के तहत की जायेगी। नियुक्त शिक्षक को प्रतिमाह अधिकतम 57700 रुपये मिलेंगे। विषयवार नियुक्ति का ब्योरा मानवशास्त्र में 08, बी लिब में 01, बैंकिंग एंड फाइनांशियल सर्विस में 04, बीसीए में 06, बांग्ला में 05, बॉटनी मंं 01, कैमिस्ट्री में 19, इकोनॉमिक्स में 10, कॉमर्स में 28, इंगलिश में 27, ज्योग्राफी में 02, जियोलॉजी में 06, हिंदी में 14, इतिहास में 42, होम साइंस में 02, कुरमाली में 02, कुड़ुख में 06, मैथेमेटिक्स में 09, मुंडारी में 06, म्यूजिक में 02, आॅफिस मैनेजमेंट में 06, पंचपरगनियां में 01, फिलॉसफी में 14, फिजिक्स में 12, पॉलिटिकल साइंस में 20, साइकोलॉजी में 20, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में 03, संस्कृत में 08, सोशियोलॉजी में 12, उर्दू में 18 व जूलॉजी में 07 कुल 321 पद हैं। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि ने एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग को लेकर स्नातक स्तर पर 20 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसकी अवधि एक साल की होगी। इसमें बीएससी, बीकॉम और बीए के अभ्यर्थी आवेदन दे सकते हैं। चयनित उम्मीदवार को 12000 रुपये स्टाइपेन प्रतिमाह दिये जायेंगे। इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। विवि ने प्रशासनिक सेक्शन (12 पद), अकाउंट सेक्शन (4 पद) के अलावा फिजिक्स लेबोरेट्री, केमेस्ट्री लेबोरेट्री, बॉटनी लेबोरेट्री, जूलॉजी लेबोरेट्री, कम्प्यूटर लेबोरेट्री व लाइब्रेरी (1 पद) के लिए आवेदन मांगे हैं।

बीआईटी मेसरा-लालपुर सेंटर में औरोरा 24 की शुरुआत
Published / 2024-03-13 21:30:57
बीआईटी मेसरा-लालपुर सेंटर में औरोरा 24 की शुरुआत

टीम एबीएन, रांची। आज से बीआईटी मेसरा-लालपुर सेंटर में औरोरा 24 की शुरुआत डीन युजी बीआईटी मेसरा डॉ संजय कुमार झा ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर बैलून उड़ाते हुए किया। बच्चों को इस फेस्ट में उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन के होने से छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग मिलता है।बच्चे इतने उमंग के साथ अपने-अपने स्टॉल को तरह तरह की खाद्य सामग्री से सजा कर अपने ही साथ पढ़ाई करने वाले मित्रों को अपने हाथों से परोसकर खिलाया। जो एक बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों को पढ़ाई के बोझ को हल्का करने का एक सफल प्रयास है। इस आयोजन के लिए बीआईटी परिवार औरोरा के सभी टीम को बधाई दे रहा हूं। निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने इस पूरे समारोह को एक उत्सव का रूप देने के लिए इसमें शामिल सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन की सफलता की कामना की। चार दिनों के इस उमंग भरे कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्री से सजे आइसक्रीम, लिट्टी, मोमो से लेकर झारखंडी जायकेदार खाने का स्टॉल में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। एक तरफ खेल का स्टोल दूसरे तरफ कबड्डी का आकर्षण पूरे उमंग में सभी छात्रों और शिक्षकों और कर्मियों की टीम डूबे हुए हैं। आज के इस पूरे आयोजन जो दो दिवसीय है। कल कबड्डी का फाइनल मुकाबला भी होना है। डॉ आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में यह पूरा आयोजन अपने सबाब पर है।

बीआईटी मेसरा-लालपुर सेंटर में चार दिवसीय खेल उत्सव शुरू
Published / 2024-03-11 20:02:42
बीआईटी मेसरा-लालपुर सेंटर में चार दिवसीय खेल उत्सव शुरू

टीम एबीएन, रांची। आज से बीआईटी मेसरा-लालपुर सेंटर के तत्वावधान में चार दिवसीय खेल उत्सव का शुभारंभ खो-खो प्रतियोगिता से निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्जी ने फीता काटकर किया।उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को अपने संबोधन में बोलते हुए कहा कि आज के इस प्रतियोगिता के दौड़ में मानसिक रूप से फिट रहने के लिए खेलकूद में शामिल होने से ताजगी की अनुभूति होती है। आज के मुकाबले में लड़कों की टीम लूजर ने ज्यूस को हराया। दूसरे मुकाबले में फ्रेशर ने जीता। लड़कियों के मुकाबले में काफी संघर्षपूर्ण मुकाबला दोनों टीमों के बीच चला, जिसमें टीम खट्टा टॉफी ने मैच जीत लिया। एक अन्य मुकाबले में टीम फेल्श ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल मुकाबले के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। आज के इस प्रतियोगिता के उद्घाटन में सहायक कुलसचिव मनोज कुमार गिरी, डॉ प्रणव कुमार, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ प्रशांत सिंह, डॉ संजय कुमार, डॉ अपर्णा शुक्ला, डॉ मानशी गुप्ता, शांतनु सिन्हा, मनोज कुमार, डॉ उमेश प्रसाद, डॉ सोमित्रो, निखिल आंनद सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,931