टीम एबीएन, रांची। जैक 10वीं की परीक्षा में कुल 198262 लड़के शामिल हुए थे, जिनमें से 177849 पास हुए हैं। छात्रों का पास प्रतिशत 89.70 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 220361 लड़कियां शामिल हुईं, जिनमें से 200549 पास हुई हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक 91% दर्ज किया गया है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में इस साल 90 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें सात विद्यार्थी तो ऐसे हैं जिन्होंने 490 से अधिक अंक हासिल किया है। यानी इन सभी का प्रतिशत 95 प्रतिशत से अधिक है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसमें छह लड़कियां और सिर्फ एक लड़का है। ज्योत्सना ज्योति 496 अंक लाकर टॉपर बनी है। वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली सना कुमारी का 493 अंक है।लिस्ट में सबसे कम 491 अंकइस लिस्ट में सबसे कम 491 अंक वाले का है। इतने अंक अर्जित करने वाले 3 लोग हैं। जिन लोगों का मार्क्स 491 है उसमें प्रतिभा महतो, सुमित कुमार और सुप्रिया कुमारी है। प्रतिभा महतो बीसी-1 कैटेगिरी से आती है तो सुमित कुमार महतो बीसी- 2 से आते हैं। सुप्रिया कुमारी की बात करें तो वह एसटी कैटेगिरी से आती है। सुप्रिया इंदिरा गांधी अवासीय विद्यालय की छात्रा है। इन लोगों से ऊपर सृष्टि सौम्या और करिशमा कुमारी है। जिन्होंने 492 अंक हासिल किये हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। जिले के उपायुक्त शेखर जमुआर की सुपुत्री साक्षी जमुआर ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में 89वां स्थान हासिल किया है। मोनिका पटेल को मिला यूपीएससी में 708वां रैंक चंद्रनाथ भाई पटेल की सुपुत्री मोनिका पटेल यूपीएससी 2023 की परीक्षा में 708 वां रैंक हासिल की है।
टीम एबीएन, रांची। सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड दरभंगा हाउस में पदस्थापित मुख्य प्रबंधक वीरेश कुमार के पुत्र वैभव कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता पायी है। वैभव कुमार को 151वां स्थान प्राप्त हुआ है।
बीआइटी में विकसित भारत कार्यक्रम जारीटीम एबीएन, रांची। बिड़ला इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी मेसरा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम विकसित भारत 2024 का दूसरा दिन 4 अप्रैल, 2024 को अपराह्न 3:30 बजे शुरू हुआ। कैट हॉल में दिन की शुरुआत पर्यटन, भोजन और पानी पर एक पैनल चर्चा के साथ हुई। पैनल में ईसीई और गणित विभाग के छात्र शामिल थे और सत्र के संचालक डॉ प्रवीण श्रीवास्तव, सहायक प्रोफेसर, होटल प्रबंधन और कैटरिंग टेक्नोलॉजी थे।उन्होंने विरासत स्थलों की खोज करने की आवश्यकता, पर्यटन उद्योग में निवेश की आवश्यकता और दुनिया भर में पर्यटन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने मौजूदा संस्कृतियों और मूल्यों, और सोशल मीडिया के माध्यम से किसी के भोजन, संस्कृति और कला को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर चर्चा की।अगला पैनल चर्चा विरासत और जीवंत संस्कृति पर था। पैनल में वास्तुकला विभाग के छात्र शामिल थे और सत्र के संचालक एआर थे। अपूर्व आशीष, सहायक प्रोफेसर, वास्तुकला और योजना और डॉ सुजाता प्रियंबदा दाश, सहायक प्रोफेसर, प्रबंधन।उन्होंने मौजूदा संस्कृतियों और मूल्यों को संरक्षित करने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम शुरू करने की आवश्यकता, भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत और पुराने मंदिरों और स्मारकों के रखरखाव पर चर्चा की। पानी की गुणवत्ता में सुधार और डेटा साइंस तथा एआई पर कई अन्य पैनल चर्चाएं हुईं।अभिनव सत्रों के बाद, क्रिएटिव आर्ट्स के छात्रों ने एक मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जहां उन्होंने विविध प्रतिभाएं दिखायीं। उन्होंने राग यमन और राग भैरव के साथ-साथ बंगाली लोक गीत रेटर बेले, पंजाबी लोक गीत जूती कसूरी, अरुणाचली लोक गीत पोलो गे दो लागे, असमिया लोक गीत फागुनेरो मोहय और हिमाचली लोक गीत माये नी मेरिए के साथ शास्त्रीय संगीत का प्रदर्शन किया। उन्होंने आधुनिक गीत सांसों की माला और जमीन आसमान तुम्हारा भी प्रस्तुत किया। दिन शाम 7:30 बजे समाप्त हुआ। मृणाल पाठक, संकाय सलाहकार, क्रिएटिव आर्ट्स ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
कोडरमा की शालू आरोड़ा का प्लट टू स्कूल में चयनदुनिया को मन की आंखों से देखती है नेत्रहीन शालूटीम एबीएन, कोडरमा। कहा जाता है कि भगवान एक साथ सभी दरवाजे बंद नहीं करते। एक दरवाजा बंद करते हैं तो दूसरा खोल देते हैं। यह कहावत कोडरमा की नेत्रहीन शालू आरोड़ा पर पूरी तरह से लागू होता है। कोडरमा निवासी करतार सिंह आरोड़ा और निर्मल आरोड़ा की नेत्रहीन पुत्री शालू आरोड़ा का चयन बिहार में प्लस टू हाई स्कूल में म्यूजिक टीचर के रुप में हुआ है। इसके पहले भी शालू का चयन झारखंड के प्लस टू हाई स्कूल में म्यमजिक टीचर के रुप में हुआ था लेकिन कॉसिलिंग में पेपर में कुछ कमी होने से वो छंट गयी थी। कितु उसने हार नहीं मानी और बिहार में चयनित होकर दिव्यांगों के लिए मिसाल बन गयी। बता दें कि शालू स्थानीय जेजे कॉलेज से ग्रेजुएशन पॉलिटिकल साइंस से किया। उन्होंने चंडीगढ़ और इलाहाबाद से बीएड की परीक्षा पास की तथा यहीं से एमए का कोर्स भी किया। पूर्व में शालू आरोड़ा झु़मरी तिलैया के निजी स्कूलों में बच्चों को म्यूजिक सिखाती थी। इनसे प्रशिक्षित बच्चों ने जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में सफलता का परचम लहराया है। शालू कहती हैं कि उन्हें नेत्रहीनता का कभी आभाष नहीं हुआ। वो मन की आंखों से दु निया को देखती है। वहीं उनके माता-पिता कहते हैं कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। ट्रेनिंग के बाद शालू फिलवक्त बिहार के राजकीयकृत प्लस टू उच्च-माध्यमिक विद्यालय, मरांची पटना में म्यूजिट टीचर के रुप में योगदान दे रही हैं।
टीम एबीएन, रांची। लॉर्ड गौतम बुद्धा ट्रस्ट, कोकर के तत्वाधान में श्याम सुंदर बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि सी.आई.पी. के सीनियर लाइब्रेरियन एवं भारत विकास परिषद रांची महानगर शाखा के सदस्य जितेंद्र कुमार जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर ओबर गांव में किया गया। जितेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाल्यकाल से ही बच्चों में अच्छे संस्कार जगें तथा दिव्यता का झरना उनके जीवन में बहे, ऐसा करने से हर बच्चा बड़ा होकर समाज और देश के लिए समर्पित होगा।ट्रस्ट के संस्थापक भारत भूषण ने कहा कि बच्चों में ज्ञानार्जन के साथ माता पिता, मातृभूमि, देश, अपनी सभ्यता एवं संस्कृति और पूर्वजों को लेकर माननीय एवं पूजनीय भावना जागृत होना आवश्यक है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रबीन ने कहा कि संस्कार केंद्र की सहायता से बच्चों में अच्छे बुरे कार्य को समझने और स्वच्छता आदि के संस्कार भी भरे जाएंगे।सरोज कुमार मित्तल ने कहा कि बच्चों के अंदर प्रारंभिक में ही संस्कार केंद्र की सहायता से प्रेम एवं करुणा का भाव होने के साथ-साथ जीव-जंतुओं और पेड़ों के प्रति भी दया का भाव जागृत करने की जरूरत है।संस्था के वित्त सचिव सुप्रिया भारती के सहयोग से उद्घाटन के दौरान 30 बच्चों के बीच कॉपी, कलम, कलर पेंसिल एवं फोल्डर का वितरण किया गया।संस्कार केंद्र के अध्यक्ष श्याम सुंदर बेदिया ने कहा कि संस्कार केंद्र के कार्य से बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा। कार्यक्रम का संचालन जुगल किशोर बेदिया ने किया। मौके पर वार्ड पार्षद गायत्री देवी एवं संस्था के सदस्य सावित्री कुमारी एवं चारवा भक्त उपस्थित रहे।
एनएमसी ने जारी किया कार्यक्रमएबीएन कैरियर डेस्क। देश में 23 जून को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- पीजी (नीट-पीजी) की परीक्षा 23 जून को आयोजित की जायेंगी। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने बुधवार को परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया। कार्यक्रम के मुताबिक नीट-पीजी की परीक्षा 23 जून 2024 को आयोजित की जायेगी। परीक्षा के नतीजे 15 जुलाई तक घोषित किये जायेंगे। काउंसलिंग 5 अगस्त से 15 अक्टूबर तक चलेंगी। शैक्षणिक सत्र 16 सितंबर से शुरू होंगे। परीक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए दाखिला लेने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2024 होगी। आयोग ने बताया कि नेशनल बोर्ड आफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज के साथ मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, हेल्थ साइंस के महानिदेशक और पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड के साथ बैठक के बाद नीट-पीजी की परीक्षा का कार्यक्रम तय किया गया है।
टीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा लालपुर केंद्र में मार्केट इनसाइट्स के लिए डेटा विश्लेषण पर पांच दिवसीय कार्यशाला 19 मार्च, 2024 (मंगलवार) को संपन्न हुई। समापन दिवस पर तीन सत्र थे और प्रतिभागियों के लिए एक परीक्षण हुआ जिसके बाद समापन हुआ। समापन दिवस यानी 19 मार्च के लिए संसाधन व्यक्ति डॉ श्रद्धा शिवानी-डीन पूर्व छात्र एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध बीआईटी मेसरा; डॉ एस रॉय-बीआईटी मेसरा और डॉ तपोष घोषाल-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित प्रबंधन सलाहकार। अंतिम दिन का उद्देश्य निर्णय लेने की अंतर्दृष्टि के लिए डेटा विश्लेषण के लिए एक शीर्ष से नीचे रणनीतिक दृष्टिकोण प्रदान करना था। समापन सत्र की अध्यक्षता बीआईटी मेसरा (लालपुर) की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्जी ने की और सत्र के मुख्य अतिथि डॉ तपोश घोषाल थे। कार्यशाला समन्वयक डॉसोमनाथ मुखर्जी ने कार्यशाला की प्रगति की जानकारी दी और सत्रवार निष्कर्षों पर प्रकाश डाला और धन्यवाद ज्ञापन भी व्यक्त किया। निदेशक (प्रभारी)-बीआईटी मेसरा (लालपुर) ने कार्यशाला को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और सभी संकाय सदस्यों से इस तरह की कार्यशाला और कार्यक्रमों की योजना बनाने का आग्रह किया।मुख्य अतिथि डॉ तपोश घोषाल प्रतिभागियों और आयोजकों की ऊर्जा और प्रेरणा से अभिभूत दिखे। डॉ घोषाल ने पाठ्यक्रम डिजाइन की सराहना की और आगे भी इसी तरह के शिक्षण सत्रों की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले कार्यशाला का उद्घाटन बीआईटी मेसरा के डीन आफ फैकल्टी अफेयर्स (डीओएफए) का 15 मार्च को अशोक शेरोन को किया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.