टीम एबीएन, रांची। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा मारवाड़ी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह 9 जून 2024 दिन रविवार को स्थानीय महाराजा अग्रसेन भवन, अग्रसेन पथ मे होगा। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया कि 9 जून के समारोह मे जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में 85% या उससे ऊपर अंक प्राप्त किया हो या प्रोफेशनल डिग्री हासिल की हो उन्हें प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए विकास अग्रवाल एवं विशाल पाड़िया को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। उन्होंने सभी समाज बंधुओ से अनुरोध कि जिनके संज्ञान में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों की जानकारी है वे संयोजक को व्हाट्सएप नंबर पर उनका अंक पत्र एवं एक फोटो प्रेषित करें ताकि हम उन्हें सम्मानित कर गौरवान्वित कर सके। मो. नंबर- 8797942294,9334425505 है।
सीबीएसई बोर्ड रिजल्टएबीएन कैरियर डेस्क। 15 फरवरी से 13 मार्च तक सीबीएसई बोर्ड द्वारा ली गयी परीक्षा का रिजल्ट दो महीने बाद जारी कर दिया गया है। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। झारखंड की राजधानी रांची के डीपीएस स्कूल के बच्चों ने इस बार सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। सीबीएसई बोर्ड के 10वीं में दिव्यांशु अग्रवाल ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में सबसे ज्यादा नंबर पाने वाले छात्र बने हैं। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में पीयूष प्रताप सिंह ने साइंस स्ट्रीम में 98.4 फीसदी अंक प्राप्त किये हैं। जबकि कॉमर्स में प्रखर अदुकिया ने 99.2 प्रतिशत हासिल का राज्य का नाम रोशन किया है। मैट्रिक में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद दिव्यांशु अग्रवाल ने कहा कि उन्हें आज काफी गर्व महसूस हो रहा है। दिव्यांशु ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों ने जो भी सिखाया था उसे उन्होंने बेहतर तरीके से सीखा और परीक्षा में इसका परिणाम भी देखने को मिला। दिव्यांशु अग्रवाल के पिता-माता ने कहा कि आज उन्हें बहुत खुशी है कि उनका बच्चा पूरे राज्य में सबसे अव्वल नंबर प्राप्त किया है। उन्होंने अन्य अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि बच्चों पर पढ़ाई का प्रेशर न दें वह जिस प्रकार से पढ़ाना चाहे उसी प्रकार से पढ़ने दें। इसको लेकर रांची डीपीएस के प्रिंसिपल राम सिंह ने बताया कि आज आधे से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर नंबर हासिल किए हैं जो निश्चित रूप से स्कूल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि उनके शिक्षक अपने बच्चों को यह सोचकर नहीं पढ़ाते हैं कि उनका बच्चा सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करें। डीपीएस के प्रिंसिपल राम सिंह ने कहा कि बच्चों को पढ़ाने के पीछे यह मंशा होती है कि बच्चों को बेहतर और बेसिक नॉलेज दिया जाए ताकि बेसिक नॉलेज के आधार पर बड़े से बड़े सवाल को वह अपने स्तर से हल कर सके। इसी सोच के साथ डीपीएस के शिक्षक लगातार मेहनत कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में डीपीएस स्कूल के छात्र शत-प्रतिश रिजल्ट हासिल करेंगे।
राजेंद्र कुमार शर्मा एबीएन कैरियर डेस्क। आजकल हर क्षेत्र में विशेषज्ञता की मांग को देखते हुए ऐसे पाठ्यक्रम आरंभ किये जा चुके हैं जो विद्यार्थी को 12वीं के बाद ही अपने मनपसंद विषय में विशेषज्ञता प्रदान कर सकते हैं। ऐसे इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम 12वीं के पश्चात 5 या 6 वर्ष की अवधि के उपलब्ध हैं। दरअसल, 12वीं के विद्यार्थी को स्नात्तक की पढ़ाई करनी होती है वहीं विशेषज्ञता का विषय भी साथ-साथ चलता है। कानून यानी लॉ भी ऐसा ही फील्ड है। प्रमुख इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स की बातें करें तो बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी, बीएससी एलएलबी और बीटेक एलएलबी आदि हैं। इनका स्तर अंडर ग्रेजुएट के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होता है। इन पाठ्यक्रमों की अवधि पांच साल की होती है। इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स में दो डिग्री शामिल हैं। एक कानून की और दूसरी आर्ट, वाणिज्य या फिर साइंस की कोई भी ब्रांच की हो सकती है। कैरियर संभावनाएं इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स करने के बाद कैरियर की जबरदस्त संभावनाएं हैं। मसलन आप एडवोकेट बन सकते हैं, लीगल काउंसलर बन सकते हैं, कॉरपोरेट लॉयर बन सकते हैं , लॉ आफिसर के रूप में काम कर सकते हैं और क्रिमिनल लॉयर जैसे आॅप्शन भी मौजूद होते हैं। अनुभव और योग्यता के अनुसार सैलरी पैकेज 8 लाख से 15 लाख वार्षिक हो सकता है।न्यूनतम योग्यता इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स करने के लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता 10+2 होनी चाहिए, लेकिन न्यूनतम अंक अलग-अलग कॉलेज या यूनिवर्सिटीज के लिए अलग-अलग हो सकते हैं। इसी तरहं इस कोर्स करने के लिए परीक्षाओं के प्रकार भी अलग-अलग हो सकते हैं जो आमतौर पर सेमेस्टर पद्धति और वार्षिक पद्धति पर बंटे होते हैं। इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स ही क्यों? सामान्य रूप से एलएलबी करने की जगह इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स करने पर कैरियर की संभावनाएं बेहतर होती हैं, क्योंकि तब एक से अधिक अवसर उपलब्ध होते हैं। क्योंकि इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स में आपको एक नहीं बल्कि दो-दो कोर्सेज का फायदा मिलता है। दूसरा फायदा ये है कि अगर आप ग्रेजुएशन के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते हैं तो कम से कम आपका एक साल बच जायेगा। क्योंकि इसमें तीन साल बैचलर डिग्री के लिए और दो साल मास्टर डिग्री के लिए मान कर कोर्स का डिजाइन निर्धारित किया गया है। पढ़ाई के लिए खर्च होने वाले पैसे की बचत होती है। प्रवेश प्रक्रिया ज्यादातर एडमिशन मेरिट बेस्ड होते हैं यानी आप अपने बेहतर नंबरों के आधार पर बेहतर पाठ्यक्रम हासिल करते हैं। लेकिन कई संस्थानों में नंबरों की बजाय प्रवेश परीक्षा को तरजीह दी जाती है। क्लैट का पूरा नाम कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट है। क्लैट 5-वर्षीय एकीकृत एलएलबी (यूजी) और एक-वर्षीय एलएलएम (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। परीक्षा यूजी पाठ्यक्रमों के लिए 24 एनएलयू (नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी) और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 21 एनएलयू में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।पढ़ाई पर खर्च देश में इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स करने के लिए कम से कम 3 लाख रुपये और अधिकतम 50 लाख रुपये तक की जरूरत होती है। यह कोर्स के लिए आपमें कई स्किल्स का होना जरूरी है। जैसे रिसर्च स्किल, जजमेंटल स्किल, क्रिटिकल थिंकिंग, भाषाई प्रवाह, वाकपटुता भी जरूरी है ताकि आपकी कम्युनिकेशन स्किल धारदार बनें। महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम बैचलर आफ आर्ट्स, बैचलर आफ लेजिस्लेटिव लॉ- कानून कोर्स के क्षेत्र में यह भारत की सबसे लोकप्रिय डिग्री है। वहीं बी बी ए-एल एल बी करें तो यह मैनेजमेंट और मुख्य कानून विषयों का एक आदर्श मिश्रण है। जो बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के साथ साथ कानूनी विषयों में पारंगत बनाती है। ऐसे ही बीएससी एल एल बी के तहत बैचलर आॅफ लेजिस्लेटिव लॉ कोर्स में लीगल मैथड्स, लॉ आफ कॉन्ट्रैक्ट, फेमिली लॉ, बिजनेस लॉ आदि विषयों के साथ फिजिक्स और केमिस्ट्री की मूलभूत अवधारणाओं और औद्योगिक विकास में विज्ञान और तकनीकी का भी अध्ययन किया जाता है। पढ़ाई के लिए प्रमुख विश्वविद्यालय देश के लगभग सभी सेंट्रल और स्टेट विश्वविद्यालय लॉ का इंटीग्रेटेड कोर्स आफर करते हैं। इनमें प्रमुख विश्वविद्यालय / संस्थान हैं : नेशनल लॉ स्कूल आफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बैंगलोर, नेशनल एकेडमी आफ लीगल स्टडी एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी आफ लॉ, हैदराबाद, डॉ बी आर अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय सोनीपत, हरियाणा, वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी आफ ज्यूरिडिकल साइंसेज, कोलकाता, नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी, भोपाल, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर, हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर, गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर, डॉ राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ, राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी आफ लॉ, पटियाला, महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, मुंबई, हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, शिमला इसके अतिरिक्त स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी आफ कैम्ब्रिज जैसी विदेशी यूनिवर्सिटीज भी लॉ के पाठ्यक्रम / शिक्षा / विशेषज्ञता कोर्स आफर करते हैं।
इंटर विज्ञान, कला व वाणिज्य परीक्षा परिणाम में रामलखन सिंह यादव इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं का रहा दबदबा सृष्टि वाणिज्य मे जिला टॉपर व अजित विज्ञान में सेकंड टॉपर कॉलेज अध्यक्ष डॉ नीरा यादव व सचिव अजय प्रताप सिंह व प्राचाय डॉ जीतेंद्र बहादुर ने दी बधाई टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में रामलखन सिंह यादव इंटर कॉलेज झूमरी तिलैया के छात्र-छात्राओं ने इंटर कला, विज्ञान व वाणिज्य में इस वर्ष परीक्षा में छात्रों के शानदार प्रदर्शन से कॉलेज का कुल परिणाम शत प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में 94 प्रतिशत, कला संकाय मे 99 प्रतिशत व वाणिज्य मे 100 प्रतिशत परिणाम रहा। कॉलेज सृष्टि 463 अंक लाकर जिले में प्रथम व राज्य में आठवें स्थान पर रही। इंटर विज्ञान में शानदार प्रदर्शन, जिला टॉप दस में महाविद्यालय की 9 छात्र-छात्राएं।विज्ञान संकाय में प्रदर्शन शानदार रहा जिलें मे टॉप दस मे महाविद्यालय के 9 छात्र-छात्राएं शामिल हैं जिनमें अजीत पंडित 449 प्राप्त कर दूसरे, शिकू मोदी 445 अंक के साथ चौथे, मुस्कान प्रवीण व अमित साव 444 अंक प्राप्त कर पांचवें पवन यादव व सिमरन कुमारी 441 अंक प्राप्त कर सातवें, अंशु कुमारी 440 अंक प्राप्त कर आठवे सूरज कुमार व मो साजिद 439 अंक प्राप्त कर जिलें मे नौवे स्थान पर रहे। विज्ञान में 647 बच्चे प्रथम श्रेणी मे उत्तरीन हुए। इंटर वाणिज्य संकाय में सौ फीसदी परिणाम टॉप दस में चार छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। जिले में टॉप 10 में महाविद्यालय के चार छात्राएं शामिल हैं, जिनमें सृष्टि कुमारी 463 अंक प्राप्त कर राज्य में आठवां व जिले में पहला स्थान प्राप्त की, तो वहीं ईशा कुमारी 453 अंक के साथ चौथे, शिवांगी कुमारी 447 अंक के साथ छठे, सूरज शर्मा 432 अंक के साथ दसवें स्थान पर रहे। सभी छात्र-छात्राएं पास हुए। परीक्षा में छात्रों के उम्दा प्रदर्शन पर प्राचार्य डॉ जितेंद्र बहादुर ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि कॉलेज के शिक्षकों व छात्रों के कठिन परिश्रम से हमेशा ही परिणाम बेहतर रहा है। उन्होंने सभी उत्तरीन छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर न केवल अपने अभिभावकों का बल्कि कॉलेज और जिला का भी नाम रौशन किया है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यार्थियों की सफलता पर कॉलेज अध्यक्ष डॉ नीरा यादव, सचिव अजय प्रताप सिंह, उप प्राचार्य प्रो कमलेश कमल, प्रो उमेश प्रसाद सिंह, प्रो आर के गुप्ता, डॉ पी एल यादव, डॉ नीता कुमारी, प्रो एस जोजो, प्रो एस के पटेल, प्रो समसुद्दीन, प्रो दिनेश यादव, प्रो नित्यानंद पांडेय, प्रो पी एन सिन्हा, प्रो उषा कमल, प्रो चंदन कुमार, प्रो सविता कुमारी, प्रो अभिषेक रंजन, प्रो प्रीति कुमारी, मो मोजिब फैज, बालेश्ववर यादव, कोलेश्वरा यादव, विष्णुदेव यादव, विशेश्वर यादव, रामचंद्र यादव, ललन यादव, विजय कुमार यादव, नयन सिंह, राजेश कुमार, सुभाष यादव, राहुल सिंह सहित कॉलेज के सभी कर्मियों ने बधाई दी।
टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं श्री अरबिंदो योगा एंड नॉलेज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 9 अप्रैल से 29 अप्रैल 2024 तक 30 घंटों का वैल्यू एडेड आनलाइन योगा एंड मेडिटेशन सर्टिफिकेट कोर्स का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एवं कार्यक्रम समन्वयक सौरभ शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में श्री अरबिंदो योगा एंड नॉलेज फाउंडेशन की संस्थापक डॉ इंद्राणी एवं निदेशक डॉ किरण बाला पटेल ने कार्यक्रम में जुड़े सभी प्रतिभागियों सराहना की।उन्होंने अपने संबोधन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास के लिए सहायक होते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय की उपनिदेशिका डॉ संजीता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस योगा एवं मेडिटेशन कोर्स के द्वारा सभी प्रशिक्षुओं ने योगा एवं मेडिटेशन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की है। इस कोर्स का सभी प्रशिक्षुओं को भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि योग एवं मेडिटेशन हम सभी के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हम सभी को अपने दैनिक दिनचर्या में इसको अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या डा मृदुला भगत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक सौरभ शर्मा ने किया।इसके पश्चात बीएड सत्र 2023-25 के प्रशिक्षु सोनाली कुमारी, सोनू पंडित एवं सुनील कुमार वर्मा के द्वारा रिपोर्ट प्रेजेंटेशन किया गया। इसी क्रम में प्रशिक्षु शिफा नूरी, रिंकी कुमारी एवं पूनम कुमारी ने अपने अनुभव साझा किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ प्रेम लाल पटेल (अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सक) बैचलर आफ नैचुरोथेरेपी एंड योग विज्ञान, रायपुर, छत्तीसगढ़ ने कहा कि योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है। योग एवं मेडिटेशन सभी को अपने जीवन में अवश्य करना चाहिए।कार्यक्रम में बीएड सत्र 2023-2025 के प्रशिक्षु अंगुरी खातून, दिलीप साव, इफ्तेकार अंसारी, लक्ष्मण कुमार, महिमा बग्गा, मुकेश दास, राखी कुमारी, रिंकी कुमारी, पुनम कुमारी, नूतन कुमारी, शीतल मोदी, विनीता कुमारी, मो सम्मीउल्ला,राहुल कुमार, सागर कुमार, सीमा जोजो, राहुल मोदी, रेणु कुमारी, सोहित गुप्ता, शीतल कुमारी, गुलाब कुमार, सूरज कुमार, विकास कुमार, सीमा कुमारी वर्मा, सदाकत अंसारी, पुष्पा कुमारी, जितिन कुमार, विनीता बरनवाल, उमा कुमारी राहुल कुमार आदि एवं महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ मनीष कुमार पासवान, मनीष कुमार सिन्हा आदि एवं प्रोजेक्ट निदेशक भूमिका दांगे, फाउंडेशन की सदस्य रुचि एवं बतौर तकनीकी सहायक मोनिका जैन उपस्थिति रही।
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा स्कूल सहोदय कांप्लेक्स के तत्वावधान में हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन कैलाश सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कोडरमा सहोदया कांप्लेक्स के 13 विद्यालयों के छात्र छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर कोडरमा स्कूलस सहोदया कांप्लेक्स के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, सचिव शर्मेंद्र कुमार साहू, मीडिया प्रभारी सह विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष मकसूद आलम कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यक्ष नारायण सिंह कोषाध्यक्ष नवल कुमार एवं विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे। ग्रिजली विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ और मंजुला शर्मा अकादमी के प्राचार्य रामप्रवेश पांडे, बीआर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक ओपी राय एवम आरपी मोदी स्कूल के प्राचार्य विक्रम सिन्हा की भी उपस्थित रही। निर्णायक के रूप में राकेश शुक्ल, साईं शरण चौबे और अनुपम शुक्ला उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीएस पब्लिक स्कूल को मिला। वही दूसरा स्थान सेक्रेड हार्ट स्कूल को मिला तथा तीसरा स्थान ग्रिजली विद्यालय को प्राप्त हुआ। अतिथि परिचय कोडरमा स्कूल सहोदया कांप्लेक्स के सचिव और कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कराया। मौके पर कोडरमा सहोदया के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा की भैया बहन की प्रतिभा मायने रखती है क्योंकि जीत और हार तो एक सिक्के के दो पहलू हैं साथ साथ ही उन्होंने कोडरमा सहोदया के बारे में भी भैया बहनों को बताया। जबकी पुरस्कार वितरण प्रभारी मनोज कुमार सिंह के द्वारा किया गया। अपने अध्यक्षीय आशीर्वचन में नारायण सिंह ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में पढ़ने वाले भैया बहनों में हिंदी के प्रति ऐसी रुचि हमें भाव विभोर करती है। उन्होंने निर्णायकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह धन्य है जिन्होंने इस प्रकार नीर क्षीर निर्णय दिया है। धन्यवाद ज्ञापन आचार्य प्रदीप कुमार के द्वारा किया गया। मंच संचालन बहन रूपम कुमारी और बहन मनीषा कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल के 12वीं का छात्र युग बडगवे को जेईई मेंस की परीक्षा में 99.85 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है। बता दे कि युग बड़गवे ने कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक सेक्रेड हार्ट स्कूल का नियमित छात्र है। उसने इसी वर्ष कक्षा बारहवीं का परीक्षा भी दिया है। उसने कक्षा दसवीं में 97.8 प्रतिशत मार्क्स लेकर जिले में टॉप किया था। युग बचपन से पढ़ने में कुशाग्र बुद्धि का छात्र रहा है।इसकी सफलता पर विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने बधाई दी और कहा कि सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्रों ने हर परीक्षा में अपनी उपस्थिति का एहसास कराया है। इस विद्यालय में बच्चों के चतुर्दिक विकास पर जोर दिया जाता है। गतिविधि आधारित शिक्षा से बच्चों के अंदर छिपी हर प्रकार की प्रतिभा में निखार ला रही है। प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्कूल के लगभग छ: छात्रों ने आई आई टी - जे ई ई 2024 मेन के फाइनल में बाजी मारी है जिसमें युग बरगवे, दिव्या कुमारी, शुभम कुमार, शशिकांत मोदी, पियूष कुमार, सुहानी कुमारी, रोहित कुमार वर्मा, शुभम कुमार पांडेय का नाम प्रमुख है जिसमे युग बरगवे में 99. 85 परसेंटाइल लेकर जिले में टॉप किया और राज्य टॉप 5 में अपना स्थान बरकरार रखा। सभी छात्रों एवं उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनायें दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।दूसरी ओर युग बरगवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार वह आईआईटी करना चाहता है और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मुकाम हासिल कर अपने माता-पिता, विद्यालय, शहर और जिला का मन बढ़ाना चाहता है। युग ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और समय-समय पर मिलने वाले विद्यालय के सहयोग को दी है। उसने इस सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधक प्रमोद कुमार, प्राचार्य प्रमोद शर्मा, सभी शिक्षक गण के साथ साथ पिता गोपाल कृष्ण बड़गवे और माता सुजाता देवी बडगवे को दिया।
एबीएन कैरियर डेस्क। जैक दसवीं का परिणाम 19 अपै्रल को प्रकाशित कर दिया गया है। उर्सूलाइन इंटर कॉलेज कामिल बुल्के पथ रांची में विज्ञान, कला और वाणिज्य में एडमिशन के लिए फार्म उपलब्ध है। फार्म का मूल्य 300 रुपये है जो स्कूल के काउंटर से सुबह नौ बजे से तीन बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। सीबीएसई और आइसीएसई दसवीं बोर्ड के परिणाम आने तक एडमिशन फार्म मिलना जारी रहेगा। जैक के आदेशानुसार सत्र 2024-26 में नामांकन हेतू कॉलेज में विज्ञान, कला औैर वाणिज्य के 384-384 सीट उपलब्ध है। विगत शैक्षणिक सत्र में 384 के अतिरिक्त पांच यूनिट यानी 640 और कुल 1024 तीनों संकाय में सीट उपलब्ध थी। अभी जैक के सभी स्थायी मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेज के तीन संकाय में 384-384 सीटें स्वीकृत है। नामांकन पूरी तरह मेरिट के अधार पर होगा। एडमिशन फार्म प्राप्त कर लेना एडमिशन की गांरटी नहीं है। स्पष्ट है कि प्रति संकाय मात्र 384 सीट ही स्वीकृत है। यदि जैक के नियमों में किस ी प्रकार का संशोधन किया जाता है और सीट की संख्या में वद्धि की अनुमति दी जाती है तो निकट भविष्य में छात्रगण अपनी एडमिशन को लेकर सजग रहें। सूचनाएं उर्सूलाइन इंटर कॉलेज रांची के अधिकृत वेबसाइट, कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित की जाएगी। संभव है आनलाइन भी सूचना भेजी जा सकती है। अतिआवश्यक सूचना जैक के आदेश के आलोक में सीट में भारी कटौती की गयी है। अगर उक्त आदेश में कोई संसोधन होता है और स्थिति पहले जैसी एडमिशन की बने तो एडमिशन लिया जायेगा। साथ ही साथ शुल्क भी यथावत रहेगा। लेकिन सीट की उपलब्धता अगर तीनों संकाय में 384-384 ही रहेगी तो शैक्षणिक शुल्क में वृद्धि भी की जा सकती है। परिवर्तन किया जा सकता है। संत अन्ना इंटर कॉलेज रांची का भी फार्म कार्यालय अवधि में उपलब्ध है। फार्म तीनों संकाय कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिये उपलब्ध है। फार्म की कीमत पांच सौ रुपये है जो कॉलेज के काउंटर पर ही उपलब्ध है। इस सत्र में राज्य के टॉपर इंटर कॉलेज विशेषकर लड़कियों के कॉलेज सहित सभी कॉलेज के सीट कम कर दिये जाने से आम लोगों में आक्रोस है। इन टॉपर स्कूलों में राष्टीय स्तर पर सफलता पाने वाले छात्रों के लिये अवसर तैयार किये जाते थे। सीट कम किये जाने से छात्र-छात्राओं में विशेष रोष है।
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वाधान में 23 अप्रैल दिन मंगलवार को अपराह्न 2:30 बजे महाराजा अग्रसेन भवन मे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि अग्रवाल समाज के युवा अग्रणी चाईबासा निवासी अमन अग्रवाल का प्रतिभा सम्मान समारोह मे सम्मानित किया जायेगा। अमन अग्रवाल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पद पर 544 में रैंक से पास होकर समाज का मान बढ़ाया है। अमर अग्रवाल के पिता मनोज अग्रवाल एवं माता श्रीमती बबीता अग्रवाल है। एवं अमन के चाचा जी रविंद्र अग्रवाल आईएएस है। जो वर्तमान में केरल राज्य में प्रिंसिपल सेक्रेट्री फाइनेंस के पद पर कार्यरत हैं। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी है। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.