Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
रांची : अब 14 तक बंद रहेंगे छठी क्लास तक स्कूल
Published / 2026-01-11 19:57:05
रांची : अब 14 तक बंद रहेंगे छठी क्लास तक स्कूल

रांची जिला में ठंड और शीतलहर का कहर, 14 तक स्कूल बंद का आदेशटीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला दंडाधिकारी ने सभी स्कूल को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। इससे पहले 11 जनवरी तक स्कूल बंद का आदेश था जिसे मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बढ़ाया गया है।भारत मौसम विज्ञान केन्द्र झारखण्ड राँची के विशेष बुलेटिन के मुताबिक जिले में अगले कुछ दिनों तक भारी ठंड एवं शीतलहरी की स्थिति बनी रहने की संभावना है। राँची जिले को येलो जोन की श्रेणी में चिन्हित करते हुए भारी ठंड एवं शीतलहरी की चेतावनी जारी की गयी है।छात्रों/छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत्, राँची जिला अन्तर्गत संचालित सभी निजी विद्यालयों में निम्नानुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। कक्षा KG से कक्षा 06 तक की पठन-पाठन कार्य दिनांक 12.01.2026 (सोमवार) से 14.01.2026 (बुधवार) तक पूर्णतः स्थगित रहेगा।कक्षा 07 से कक्षा 12 तक के छात्र/छात्राओं का पठन-पाठन कार्य पूर्वाह्न 10:00 बजे से संचालित किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन इसकी पूर्ण जिम्मेदारी सुनिश्चित करेंगे.सभी निजी विद्यालयों के प्रबंधन को निर्देश दिया जाता है कि वे उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करें।यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा आयोजित है.  तो परीक्षा का संचालन विद्यालय अपने विवेकानुसार कर सकते हैं।सभी अभिभावक, छात्र/छात्रा एवं विद्यालय प्रबंधन से अनुरोध है कि वे ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतें एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ डीएवी नेशनल गेम्स का समापन
Published / 2026-01-08 21:23:15
रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ डीएवी नेशनल गेम्स का समापन

हाकी में हरियाणा बना अंडर 14 और अंडर 17 चैंपियन, पंजाब अंडर 19 चैंपियन, बिहार और सिक्किम बना ओवरआॅल चैंपियन, हरियाणा के चिराग राणा बने अंडर 17 के बेस्ट एथलीट, हिमाचल के सूर्या ठाकुर अंडर 19 तथा बने अंडर 14 के बेस्ट एथलीट  टीम एबीएन, रांची। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच तीन दिवसीय डीएवी नेशनल गेम्स का आज रांची में समापन हो गया। 177 अंकों के  साथ बिहार और सिक्किम जोन बना ओवरआल चैंपियन, 107 अंकों के साथ हरियाणा दूसरे और 91 अंक पाकर झारखंड तीसरे स्थान पर रहे। आज सुबह कार्यक्रम की शुरूआत रंगारंग कार्यक्रम से हुई। इस समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि डीएवी शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी ध्यान देता है और खेलकूद हमें अनुशासन सिखाता है। उन्होंने कहा कि खेल में सभी एक बराबर होते हैं। एनसीसी का उदाहरण देते हुए श्री शाहदेव ने कहा कि एनसीसी ने उन्हें समय की पाबंदी सिखा दी। अपने संदेश में डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी नेशनल गेम्स के राज्य समन्वयक एमके सिन्हा ने कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने प्रतिभागियों को और अच्छे से तैयारी करने की सलाह दी। इससे पहले डीएवी जोन जे के एआरओ एस के मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ईश्वर मानव बनाता है लेकिन मानवता डीएवी सिखाती है। उन्होंने कहा कि खेल में जीत हार से ज्यादा महत्वपूर्ण हौसला बनाए रखना होता है। श्री मिश्रा ने कहा कि आर्य रत्न डा पूनम सूरी जी तथा डीएवी नेशनल गेम्स के राष्ट्रीय समन्वयक श्री वी सिंहजी का कहना है कि खेल के माध्यम से चारित्रिक पक्ष को मजबूत किया जा सकता है। अत: ज्यादा से ज्यादा बच्चों को खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि डीएवी नेशनल गेम्स में 3000 बच्चे भाग ले रहे हैं। मौके पर मुख्य अतिथि जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के अलावा विशिष्ट अतिथि झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी के सीईओ नवीन कुमार झा, एन के झा, डीएवी जोन के के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एस के मिश्रा, डीएवी गांधीनगर के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा, डीएवी गुमला के प्राचार्य आर के साहू, डीएवी पुनदाग के प्राचार्य तापस घोष, डीएवी खूंटी के प्राचार्य मनोजेश्वर कुमार, डीएवी नीरजा सहाय की प्राचार्य डॉक्टर किरण यादव, डीएवी गोविंदपुर के प्राचार्य श्री एस के पाठक, डीएवी लोहरदगा के प्राचार्य जीपी झा, डीएवी जामाडोबा के प्राचार्य ए के मिश्रा, डीएवी टंडवा के प्राचार्य पुष्प झा, महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव, डीएवी ढोरी के प्राचार्य अमिताभ दास गुप्ता, डीएवी आनंद स्वामी की प्राचार्या रेशू चौधरी, डीएवी डीएवी कपिल देव के वरीय शिक्षक संजय कुमार सिंह समेत डीएवी अंबाला, डीएवी यमुना नगर तथा अलग-अलग राज्यों से आये डीएवी के प्राचार्य गण, खिलाड़ी, कोच और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। डीएवी जोन के के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एस के मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त जानकारी आलोक इंद्रगुरू ने दी। आज के परिणाम इस प्रकार रहे  नेट बाल अंडर 14  प्रथम हरियाणा  द्वितीय राजस्थान  तृतीय झारखंड  नेट बाल अंडर 17  प्रथम झारखंड  द्वितीय पंजाब  तृतीय हरियाणा  नेट बाल  अंडर 19  प्रथम झारखंड  द्वितीय पंजाब  तृतीय हरियाणा  फुटबॉल  अंडर 14  प्रथम झारखंड  द्वितीय उत्तर प्रदेश  तृतीय दिल्ली  फुटबॉल अंडर 17 प्रथम झारखंड  द्वितीय हरियाणा  फुटबॉल अंडर 19 प्रथम हरियाणा  द्वितीय दिल्ली  तृतीय छत्तीसगढ़ 

डीएवी नेशनल गेम्स में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी
Published / 2026-01-07 21:38:53
डीएवी नेशनल गेम्स में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी

एबीएन कैरियर डेस्क। डीएवी नेशनल गेम्स के दूसरे दिन आज राजधानी रांची के खेल गांव स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। खिलाड़ियों ने लंबी कूद, ऊंची कूद, चार गुना 400 रिले रेस, 100 मीटर  की दौड़, 800 मीटर की दौड़ जैसी स्पर्धाओं में जमकर भाग लिया। अलग-अलग राज्यों से आये खिलाड़ी अंडर-19 अंडर 17 और अंडर 14 तीन स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। ये खिलाड़ी अपने क्लस्टर और राज्य से जीतकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं। आज खेली गयी प्रतियोगिताओं के परिणाम  हॉकी में अंडर 14 के मैच में झारखंड और हरियाणा के बीच मैच हुआ, जिसमें हरियाणा प्रथम स्थान झारखंड दूसरे स्थान पर रहा।  एथेलेटिक्स अंडर 17 लंबी कूद प्रथम,राज मंडल,बंगाल द्वितीय पीयूष राज दानिका मध्य प्रदेश  तृतीय कमल कुमार रवानी झारखंड  ट्रिपल जंप  प्रथम राज मंडल, बंगाल द्वितीय पृथ्वीराज यादव झारखंड  तृतीय आर्यन प्रजापति दिल्ली  ऊंची कूद  प्रथम डीकेश्वर बघेल, छत्तीसगढ़  द्वितीय मृत्युजंय झा, मध्यप्रदेश  तृतीय सिद्धांत सिंह, मध्यप्रदेश  1500 मीटर दौड़  प्रथम अविनाश सिंह, मध्यप्रदेश  द्वितीय दिवाकर कुमार, बिहार  तृतीय विवेक कुमार झारखंड  800 मीटर दौड़  प्रथम मोहित, हरियाणा  द्वितीय विकास यादव, उत्तर प्रदेश  तृतीय आर्यन प्रजापति, दिल्ली  शार्ट पुट प्रथम चिराग, हरियाणा  द्वितीय शुभम कुमार, बिहार  तृतीय गुंजप सिंह गिल, पंजाब  चार गुना चार सौ मीटर दौड़  प्रथम बिहार  द्वितीय गुजरात  तृतीय उड़ीसा  100 मीटर दौड़  प्रथम शकील सैक, महाराष्ट्र  द्वितीय आकाश केशव, दिल्ली  तृतीय अंशु हरियाणा  अंडर 14 डिस्कस थ्रो प्रथम मनदीप सिंह, राजस्थान  द्वितीय रुद्र उपाध्याय, हिमाचल  तृतीय प्रतीक अस्थाना, मध्यप्रदेश  लंबी कूद  प्रथम रिकी राज, बिहार  द्वितीय कोविद यादव, हरियाणा  तृतीय 1.अनुमानित कुमार, झारखंड  2.अजय हांसदा, झारखंड  1500 मीटर दौड़ प्रथम मुहम्मद अमीर, बिहार  द्वितीय गणेश पात्रा, उड़ीसा  तृतीय परीक्षित भट्ट, दिल्ली  100 मीटर दौड़  प्रथम प्रिंस कुमार, बिहार  द्वितीय अभीक हाल्दार, दिल्ली  तृतीय प्रतीक बेसरा, बंगाल  800 मीटर दौड़  प्रथम पीयूष, उत्तर प्रदेश  द्वितीय रितिक सिंह, राजस्थान  तृतीय विशाल कुमार, बिहार  चार गुना चार सौ मीटर दौड़  प्रथम बिहार  द्वितीय झारखंड  तृतीय मध्यप्रदेश  शार्ट पुट  प्रथम मनदीप सिंह, राजस्थान  द्वितीय धीरज सिंह धालीवाल, पंजाब  तृतीय रुद्र उपाध्याय, हिमाचल प्रदेश  ऊंची कूद  प्रथम प्रभोजोत, हरियाणा  द्वितीय उत्कर्ष शर्मा, दिल्ली  तृतीय 1.निखिल जोजो, झारखंड  2.अनुमानित कुमार, झारखंड रालर स्केटिंग अंडर 17 में हरियाणा 10 अंक लेकर प्रथम  झारखंड और बिहार 7 अंक लेकर क्रमश: प्रथम और द्वितीय रनर अप रहे। अंडर 19 में पंजाब 10 अंक प्राप्त कर प्रथम, हरियाणा 7अंक लेकर द्वितीय और 5अंक प्राप्त कर दिल्ली द्वितीय रनर अप रहे। फुटबॉल के अंडर 17 मैच में झारखंड और हरियाणा की टीम कल फाइनल मैच खेलेगी।

बीआईटी मेसरा में दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न
Published / 2026-01-07 18:05:06
बीआईटी मेसरा में दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न

टीम एबीएन, रांची। BIT मेसरा और AICGG द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अंतरराष्ट्रीय ऑर्गेनिज‌मल एनवायरनमेंटल जीनोमिक्स पर दो-दिवसीय सम्मेलन 5–6 जनवरी, 2026 को हुई। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं ने व्यक्तिगत रूप से और ऑनलाइन माध्यम से अपने विशेष क्षेत्रों पर व्याख्यान देने के लिए इसमें भाग लिया। प्रो. शर्मीली बापट उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि थीं और उन्होंने ज्ञानवर्धक शोध प्रस्तुत किया। प्रो. आई. मन्ना (वी .सी, BIT मेसरा) और प्रो. पार्थ प्रतिम मजूमदार (अध्यक्ष, AICGG) उपस्थित थे और उन्होंने कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी। दो दिवसीय कार्यक्रम को जीनोमिक्स, जेनेटिक्स, फार्मेसी और पर्यावरण के विषयों पर आधारित चार तकनीकी सत्रों में विभाजित किया गया था। कार्यक्रम की समाप्ति 6 जनवरी, 2026 को समापन सत्र के साथ हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रो. कुणाल मुखोपाध्याय (प्रमुख, बायोटेक विभाग) और डॉ. मनीष कुमार (डीन, प्रवेश, मान्यता और समन्वय) ने की। उत्कृष्ट पोस्टर और मौखिक प्रस्तुतियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।प्रो. अरुण के. शर्मा के स्मरण हेतु, डॉ. सुचित्रा बनर्जी CMAP, लखनऊ ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रो. जी. के. मन्ना की स्मृति में प्रो. उषा विजयराघवन IISc, बैंगलोर, ने अपने विचार व्यक्त किए।

रांची में डीएवी नेशनल गेम्स का शानदार आगाज
Published / 2026-01-06 23:15:34
रांची में डीएवी नेशनल गेम्स का शानदार आगाज

रांची में डीएवी नेशनल गेम्स का शानदार आगाजबिरसा मुंडा फुटबॉल और एथलेटिक्स स्टेडियम में एथलेटिक्स, नेट बाल, रालर स्केटिंग और फुटबॉल की प्रतियोगिताएं शुरू, बारियातू में हाकी शुरूएबीएन कैरियर डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित बिरसा एथलेटिक्स स्टेडियम मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज से तीन दिवसीय डीएवी बालक राष्ट्रीय एथलेटिक्स, हाकी, नेट बाल और फुटबॉल प्रतियोगिताएं शुरू हो गयींं। झारखंड के वित्त तथा संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने डीएवी नेशनल गेम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि डीएवी  संस्कार और सम्यक ज्ञान देता है। उन्होंने कहा कि वे बहुत सारी संस्थाओं में जाया करते  है लेकिन डीएवी विद्यालय द्वारा जो संस्कार बच्चों में भरा जा रहा है, वह प्रशंसनीय है। अतिथियों का स्वागत करते हुए डीएवी राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता के राज्य समन्वयक तथा डीएवी कपिल देव के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एम के सिन्हा ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को खेलकूद में भाग लेना चाहिए और हार और जीत की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हार से हमें सीखना चाहिए और जीत की खुशी भी व्यक्त करनी चाहिए। एक बार हार मिल जाए तो पूरा प्रयास करके दुबारा जीत के लिए भाग लेना चाहिए। श्री सिन्हा ने कहा कि डीएवी बच्चे का चहुंमुखी  विकास चाहता है और इसलिए पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद पर विशेष ध्यान दिया जाता है। श्री सिन्हा ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता तीन स्तर की होती है कलस्टर, राज्य और राष्ट्रीय। श्री सिन्हा ने कहा कि डीएवी बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधान जी आर्य रत्न पूनम सूरी जी तथा डीएवी नेशनल गेम्स के राष्ट्रीय समन्वयक वी सिंह जी द्वारा नेशनल गेम्स की जिम्मेदारी झारखंड को दी गयी है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। श्री सिन्हा ने कहा कि खेल से प्रतिबद्धता बढ़ती है। डीएवी नेशनल गेम्स ने कई रत्न दिये हैं जिनमें नीरज चोपड़ा और मनु भाकर भी शामिल है। श्री सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में 3000 बच्चे भाग ले रहे हैं।उद्घाटन समारोह को पासवा के राज्य अध्यक्ष आलोक दुबे ने भी संबोधित किया। उन्होंने राज्य के वित्त मंत्री से सरकारी विद्यालयों की तरह निजी विद्यालयों में भी खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने डीएवी की प्रशंसा करते हुए कहा कि डीएवी बच्चे का सम्यक विकास करने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर डीएवी कपिल देव, डीएवी गांधीनगर और डीएवी हेहल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के अलावा डीएवी जोन जे के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एस के मिश्रा, डीएवी गांधीनगर के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा, डीएवी बोकारो के प्राचार्य एस के मिश्रा एआरओ जोन के, डीएवी पुनदाग के प्राचार्य तापस घोष, डीएवी खूंटी के प्राचार्य मनोजेश्वर कुमार, डीएवी नीरजा सहाय की प्राचार्य डॉक्टर किरण यादव, डीएवी गोविंदपुर के प्राचार्य एस के पाठक, डीएवी लोहरदगा के प्राचार्य जीपी झा, डीएवी जामाडोबा के प्राचार्य ए के मिश्रा प्राचार्य पुष्प झा, जय सिंह यादव,  लाल किशोर नाथ  शाहदेव, आलोक इंद्र गुरु, अलग-अलग राज्यों से आये डीएवी के प्राचार्य गण, खिलाड़ी, कोच और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह प्रतियोगिता 8 जनवरी तक चलेगी। आज हुई प्रतियोगिता के कुछ परिणाम इस प्रकार हैं।800 मीटर दौड़ के परिणामअंडर-14: पीयूष (उत्तर प्रदेश) - स्वर्ण; हृतिक सिंह (राजस्थान) - रजत; विशाल कुमार (बिहार एवं सिक्किम जोन) - कांस्य।अंडर-17 : मोहित (हरियाणा) - स्वर्ण; विकास यादव (उत्तर प्रदेश) - आर्यन प्रजापति रजत; [तीसरा स्थान] (दिल्ली) - कांस्य।अंडर-19 :रोनित दहिया (हरियाणा) - स्वर्ण; सन्नी कुमार (बिहार एवं सिक्किम जोन) - रजत; आदित्य शर्मा (दिल्ली) - कांस्य।

बच्चों के साथ अब मां-बाप को भी पढ़ायेंगे स्कूल
Published / 2026-01-06 23:11:25
बच्चों के साथ अब मां-बाप को भी पढ़ायेंगे स्कूल

बच्चों के साथ अब मां-बाप को भी पढ़ायेंगे स्कूलउनके लिए भी लगेगी क्लास, झारखंड में हुई शुरुआतटीम एबीएन, रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ अब सरकार उन बच्चों के माता-पिता को भी पढ़ायेगी, जो पढ़ना-लिखना नहीं जानते हैं। ऐसे माता-पिता के लिए स्कूलों में अलग से कक्षाएं चलाई जाएंगी। यह काम उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। इस योजना की शुरूआत झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले से की गई है। इसके लिए सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्कूल के बच्चों के माता-पिता और आसपास के ऐसे लोगों की पहचान करें, जिनकी उम्र 15 साल या उससे ज्यादा है और जो पढ़े-लिखे नहीं हैं। इन लोगों के लिए स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था की जायेगी। यहां उन्हें पढ़ना-लिखना, गिनती और रोजमर्रा की जरूरी बातें सिखायी जायेंगी, ताकि वे भी साक्षर बन सकें। इस अभियान का लक्ष्य झारखंड को पूरी तरह साक्षर बनाना है। इसके लिए उल्लास ऐप के जरिए आनलाइन सर्वे किया जायेगा। सभी स्कूलों को अपने क्षेत्र के असाक्षर लोगों की पहचान कर उनकी जानकारी ऐप पर अपलोड करनी होगी। जमशेदपुर जिले के सरकारी स्कूलों में सत्र 2026-27 से बच्चों के साथ-साथ उनके असाक्षर माता-पिता के लिए भी नियमित कक्षाएं शुरू की जायेंगी। इस योजना के तहत सोमवार से शनिवार तक रोज एक घंटे क्लास चलेंगी, ताकि माता-पिता भी पढ़ना-लिखना, गिनती और जीवन से जुड़ी जरूरी जानकारी सीख सकें।उल्लास नव भारत साक्षर कार्यक्रम के तहत असाक्षर लोगों को जन चेतना केंद्रों के माध्यम से भी पढ़ाया जाता है। इस कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से शिक्षक बन सकता है। इसमें स्कूल शिक्षक, कक्षा 8-9 या उससे ऊपर के छात्र, कॉलेज के छात्र, एनजीओ, नेहरू युवा केंद्र और जेएसएलपीएस के सदस्य शामिल हो सकते हैं।स्वैच्छिक शिक्षकों को पहचान पत्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जायेगा। कार्यक्रम के अंत में पढ़ाई पूरी करने वाले लोगों की परीक्षा ली जाएगी। अच्छा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जायेगा और उन्हें साक्षरता प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा।

डीएवी स्पोर्ट्स 2025-26 (राष्ट्रीय स्तर) का उद्घाटन कल खेलगांव में
Published / 2026-01-06 08:37:33
डीएवी स्पोर्ट्स 2025-26 (राष्ट्रीय स्तर) का उद्घाटन कल खेलगांव में

डीएवी स्पोर्ट्स 2025-26 (राष्ट्रीय स्तर) का उद्घाटन कल खेलगांव मेंटीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स 2025-26 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह कल, मंगलवार 6 जनवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे आयोजित किया जाएगा। यह भव्य समारोह बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव, रांची में संपन्न होगा।इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, नेटबॉल एवं रोलर स्केटिंग जैसे खेल शामिल हैं, जिनमें देशभर से चयनित प्रतिभागी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के माननीय मंत्री राधा कृष्ण किशोर (वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम आर्य रत्न डॉ. पुनम सूरी जी, पद्मश्री सम्मानित एवं अध्यक्ष, डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली के आशीर्वाद से आयोजित किया जा रहा है।डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड के प्रबंधन, प्राचार्यगण, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ इस राष्ट्रीय खेल महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं एवं आम नागरिकों को सादर आमंत्रित करते हैं। उक्त जानकारी डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता-2025 के स्टेट कॉर्डिनेटर एम के सिन्हा ने दी।

आजसू छात्र संघ ने राज्यपाल से किया स्थायी कुलपति की मांग
Published / 2026-01-05 19:26:35
आजसू छात्र संघ ने राज्यपाल से किया स्थायी कुलपति की मांग

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5/1/2026 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का एक प्रतिनिधिमंडल कुलाधिपति सह राज्यपाल झारखंड के नाम रांची विश्विद्यालय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव की  नियुक्ति के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आजसू ने निवेदन पूर्वक कहा कि रांची विश्वविद्यालय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति नहीं है जिसके कारण विश्वविद्यालय का काम पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। न तो समय पर क्लास हो रही है न ही समय पर परीक्षा। न ही रिजल्ट प्रकाशित हो पा रही है। जिससे कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी तरह की तरह का फाइनेंशियल प्रक्रिया विश्वविद्यालय के द्वारा डेवलेपमेंट का नहीं लिया जा रहा है। सीनेट और सिंडिकेट की बैठकें समय पर नहीं हो पा रही हैं, जिससे विश्वविद्यालय के विकास कार्य पर रोक लगी हुई है। साथ ही विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, शिक्षकों की भी वेतन सही समय पर नहीं मिल पा रही है और भी अनेक समस्या है जिसका निराकरण स्थायी कुलपति की नियुक्ति से ही संभव है। अत: कुलाधिपति से आजसू छात्र हित में आग्रह करती कि राज्य के सभी विश्विद्यालयों में स्थायी कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव की नियुक्ति की जाये जिससे कि ये सभी समस्याओं से छात्र छात्राओं को निजात मिल सके। ज्ञापन सौंपने में राजेश सिंह, अमन साहू, राज दुबे, मुकेश, निशांत, हिमांशु सिंह, अमित मिंज, प्रिंस लिंडा, विवेक, अमन, रोहित, आलोक, सुजल, अनुज इत्यादि उपस्थित थे।

एक्सएलआरआइ में नौ को होगा तीसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
Published / 2026-01-02 18:51:54
एक्सएलआरआइ में नौ को होगा तीसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

टीम एबीएन, रांची। देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थान जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआइ) जमशेदपुर में जेआरडी टाटा फाउंडेशन फॉर बिजनेस एथिक्स के तत्वावधान में तीसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 9 जनवरी 2026 से आयोजित किया जायेगा।यह सम्मेलन 9 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2026 तक एक्सएलआरआइ परिसर में संपन्न होगा। इस सम्मेलन का विषय है व्यवसाय और नेतृत्व की पुनर्कल्पना: नैतिकता, सततता और जिम्मेदार विकास का भविष्य।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,554